आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 14, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: फोन पर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे 38 चौकी प्रभारी,एसपी ने जारी किया सीयूजी नंबर

Posted: 14 Jan 2022 06:30 AM PST


व्हाट्सएप्प चालू रखने के साथ ही सभी कॉल रिसीव करना होगा- अनुराग आर्य, एसपी

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ में कार्य सरकार के निष्पादन एवं जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु जनपद के 38 पुलिस चौकी प्रभारियों को सीयूजी नम्बर आवंटित किया गया जो जनता की सुविधा के लिए 24 घण्टे उपलब्ध रहेगे। जिस पर वाट्सअप भी चालू रहेगा। आवंटित नम्बर निम्नवत है ।
1. बदरका- 6390911349,
2. बलरामपुर- 6390911350,
3. एलवल- 6390911351,
4. पहाडपुर- 6390911352,
5. रोडवेज - 6390911353,
6. सिविल लाइन- 6390911354,
7. ब्रम्हस्थान- 6390911355,
8. कचहरी - 6390911356,
9. मुसेपुर- 6390911357,
10. जेल चौकी- 6390911358,
11. कस्बा मुबारकपुर- 6390911359,
12. सठियांव- 6390911360,
13. लोहरा - 6390911361,
14. बनकट - 6390911362,
15. महिला चौकी मुबारकपुर - 6390911363,
16. चक्रपानपुर - 6390911364,
17. गोसाई की बाजार - 6390911365,
18. गम्भीरपुर चौकी - 6390911366,
19. फरिहा- 6390911367,
20. रशीदगंज- 6390911368,
21. पल्हना 6390911369,
22. लालगंज - 6390911370,
23. ठेकमा - 6390911371,
24. रासेपुर - 6390911372,
25. पकड़ी - 6390911373,
26. बोगरिया - 6390911374,
27. सिंहपुर- 6390911375,
28. इमलिया - 6390911376,
29. लाटघाट - 6390911377,
30. अजमतगढ़ - 6390911378,
31. महुला - 6390911379,
32. बड़सरा खालसा - 6390911380,
33. बुढनपुर 6390911381,
34. माहुल - 6390911382,
35. सेमरी - 6390911383,
36. अम्बारी - 6390911384,
37. मार्टिनगंज - 6390911385,
38. मित्तूपुर - 6390911386,
एसपी ने निर्देशित किया है कि उपरोक्त नम्बरों पर आने वाली सभी काल को रिसीव कर जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें।

आजमगढ़: चीनी मिल बंद रहने से आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम

Posted: 14 Jan 2022 05:54 AM PST


गेयर कपलिंग खराब होने के कारण बन्द है सठियांव चीनी मिल

ट्रैक्टर खड़ा कर आज़मगढ़-मऊ मुख्य मार्ग जाम किया

आज़मगढ़: दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में गेयर कपलिंग खराब होने के कारण चार दिनों से बन्द मिल से आक्रोशित किसानों ने ट्रैक्टर खड़ा कर आज़मगढ़ - मऊ मुख्य मार्ग जाम कर दिया और मुख्य गन्ना अधिकारी को मौके पर बुलाने के लिए नारेबाजी किया । मौके पर पंहुचे चौकी प्रभारी ने किसानों को समझा बुझाकर मुख्य मार्ग चालू कराया। आक्रोशित किसानों का आरोप है की मिल प्रशासन द्वारा बुधवार की सुबह लगभग दस बजे अपने कांटे के गन्ने को पेरने के बाद मिल बन्द कर दिया और कहा कि मिल के मशीन में कुछ खराबी आ गई है बहुत जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।पर अभी तक चालू नही हुई और न ही कोई अधिकारी हम लोगो की बात सुनने को तैयार है। उधर रोड़ पर गन्ना लदी गाड़ियां खड़ी होने से स्थानीय लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे है और रात को हम लोगो के सामान चोरी हो जा रहे है।सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही है। नाराज किसानों ने शुक्रवार की सुबह मिल गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब किसानों के पास कोई नही आया तो दर्जनों किसान आज़मगढ़- मऊ मुख्य मार्ग पर आ गए और ट्रैक्टर खड़ा करके जाम कर दिया । जिससे अवागमन प्रभावित हो गया।
मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अनुज कुमार पांडेय ने किसानों को बताया कि मैं अभी मिल में अधिकारी से बात करके आया हूँ, बहुत जल्द ही मिल चालू हो जायेगी। काफी प्रयास के बाद एक घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। इस बाबत प्रधान प्रबन्धक लालता प्रसाद सोनकर ने बताया कि मोटर की गेयर कपलिंग के खराब हो जाने के कारण मिल बन्द हो गई है। उसे बनने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन सफलता नही मिली।नई मशीन मंगवाई जा रही है शुक्रवार की दोपहर तक आने की उम्मीद है उसके कुछ देर बाद ही मिल पुनः चालू हो जायेगी।

आज़मगढ़: तरवां के पकड़ी गांव में हुई फायरिंग व तोड़फोड़,04 हिरासत में

Posted: 14 Jan 2022 05:37 AM PST


धान की भूंसी रखने को लेकर हुआ विवाद, प्रधान व भाई पर फायरिंग का आरोप

ग्रामीणों ने असलहा छीन एक को पीटा, हमलावरों की तीन बाइकें क्षतिग्रस्त

आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में शुक्रवार की दोपहर मामूली सी बात पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के लोगों ने जमकर हवाई फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुन अफरातफरी मच गई और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Posted: 14 Jan 2022 04:23 AM PST


मुबारकपुर व मेंहनगर क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं

आजमगढ़: मुबारकपुर एवं मेंहनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं। मुबारकपुर कस्बे से सटे अभी लो बाजार में शुक्रवार की दोपहर पिकअप वाहन की चपेट में आ जाने से 14 वर्षीय मदरसा छात्र की मौत हो गई। बताते हैं कि मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत बंदीघाट निवासी मोहम्मद रियाज खाड़ी देश कुवैत में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अमिलो बाजार में मकान बनवाया जहां उनकी पत्नी,दो बेटे व दो बेटियां सभी रहते हैं। मोहम्मद रियाज की संतानों में सबसे बड़ा 14 वर्षीय अमन स्थानीय अजीजिया फैजुल उलूम मदरसे में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार की दोपहर अमन घर से किसी कार्यवश पैदल बाजार जा रहा था। इसी दौरान उस रास्ते से गुजर रहे पिकअप से धक्का लगा और अमन सड़क पर गिर पड़ा और पिकअप वाहन बालक के ऊपर से गुजर गया। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मऊ जनपद के घोसी कोतवाली अंतर्गत कारीसाथ ग्राम निवासी मूलचंद की 45 वर्षीय पत्नी धनौती देवी परिवार के ही सदस्य के साथ बाइक से मुबारकपुर क्षेत्र के देवरी गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे सठियांव से मुबारकपुर की ओर जा रहे ट्रक से बाइक में टक्कर लगी और पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे ईलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताते हैं कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसी क्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र की अमारी चट्टी के समीप शुक्रवार की दोपहर खाद्यान्न लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ जाने से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। तरवां थाना क्षेत्र के फिरोजपुर ग्राम निवासी 45 वर्षीय हरेंद्र सिंह पुत्र बृजबिहारी सिंह शुक्रवार को किसी कार्य से मेंहनगर बाजार गए थे। काम निपटा कर बाइक से घर वापसी के दौरान दोपहर करीब दो बजे मेंहनगर-खरिहानी मार्ग पर स्थित अमारी चट्टी के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताते हैं कि उसी दौरान पीछे से आ रही खाद्यान्न लदी ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर गिरे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे आ जाने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन निर्जीव पड़े शिक्षक को मेंहनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हरेंद्र सिंह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़े थे। वह क्षेत्र के चौरी बेलहा महाविद्यालय में मानदेय पर पढ़ाते थे। छोटे भाई धीरेंद्र भी तरवां क्षेत्र में स्थित निजी विद्यालय में शिक्षक हैं।

आज़मगढ़: सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

Posted: 14 Jan 2022 04:10 AM PST


फरिहा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर में हुआ हादसा

आजमगढ़: फरिहा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर में सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से हामिद (18) पुत्र सुफियान की मौत हो गई। उसके स्वजनों में कोहराम मच गया।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: शहीद रमेश की बहनों को खिचड़ी पंहुचाना नहीं भूलते इफ्तेखार आजमी

Posted: 13 Jan 2022 07:48 PM PST


पिछले 13 सालों से इफ्तेखार भाई का धर्म निभा रहे हैं

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव के कारगिल शहीद रमेश यादव की बहनों को अपनी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी इफ्तेखार आजमी खिचड़ी लेकर नत्थुपुर पहुंचे। भाई इफ्तेखार को देख शहीद की बहनों की आंखे नम हो गई। पिछले 13 सालों से इफ्तेखार भाई का धर्म निभा रहे हैं। बताते चलें कि 1999 में कारगिल युद्ध में रमेश यादव शहीद हो गए। इकलौते पुत्र को खोने के गम में पिता सीताराम यादव के सारे सपने बिखर गए। गत वर्ष उनकी भी मौत हो गई। रमेश की तीनों बड़ी बहनों मनकला, चंद्रकला व शशिकला के सर से भाई का साया उठ गया। इसकी जानकारी सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए तथा नवोदय विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजमतगढ़ निवासी इफ्तेखार आजमी को मिली तो वह आगे आए। उन्होंने ठान लिया कि शहीद की बहन का सगा भाई रमेश तो नहीं बन सकता पर भाई की जिम्मेदारी हर स्तर पर निभाने की कोशिश करूंगा। रमेश की बहनों को अपनी बहन मान वह प्रतिवर्ष खिचड़ी लेकर जाते हैं। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वह कपड़ा के साथ ही लाई, चूड़ा आदि पहुंचाते हैं। शहीद की बहनों ने भी इन्हें कभी अपने भाई से इतर नहीं समझा। मजहब के बंधन तोड़ इफ्तेखार की इस परंपरा को लोग सराहते हैं।

आजमगढ़: माफिया कुंटू सिंह के गन्ने की फसल को नहीं मिला खरीदार

Posted: 13 Jan 2022 07:40 PM PST

फाइल: ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुण्टू सिंह

कम संख्या के कारण एसडीएम सगड़ी ने नीलामी की नई तिथि निर्धारित की

आजमगढ़: गन्ने की फसल की नीलामी की तिथि निर्धारित थी। खरीदार न मिलने के चलते एसडीएम सगड़ी के निर्देश पर नीलामी स्थगित कर दी गई और नीलामी के लिए नई तिथि निर्धारित कर दी गई है। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के साथ ही इस हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की हत्या में मुख्य आरोपी आजमगढ़ के कुख्यात आपराधिक माफिया गैंग डी-11 का लीडर ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की खर्रारस्तीपुर गांव स्थित जमीन जिलाधिकारी के आदेश पर 17 अक्तूबर 2020 को कुर्क कर ली गई थी। उक्त जमीन में गन्ने की फसल लगी थी। जिसे इमलिया चौकी पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल के अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया था। वर्तमान में गन्ने की फसल लहलहा रही है। जिसे नीलाम करने का आदेश एसडीएम सगड़ी गौरवपुर ने जारी किया था और इसके लिए 13 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी। तय तिथि पर नीलामी के लिए तहसील की टीम तो मौके पर पहुंच गई लेकिन माफिया के खेत में खड़ी गन्ने की फसल को खरीदने के लिए खरीदार ही सामने नहीं आए। मात्र दो खरीदार उमेश सिंह व दुर्गा यादव निवासी छपरा सुल्तानपुर ही मौके पर पहुंचे। कम संख्या में खरीदार पहुंचने के चलते एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने नीलामी को निरस्त कर दिया। नीलामी के लिए अब 21 जनवरी की नई तिथि निर्धारित किया है।

Post Bottom Ad

Pages