सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 15, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे

Posted: 14 Jan 2022 11:59 PM PST


लखनऊ भाजपा शनिवार को पहले और दूसरे फेज के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है।

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे।

आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं।बुराणा से उमेश मलिक,मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल,सरधना से संगीत सोम,हस्तिनापुर से दिनेश खटिक,मेरठ कैंट अमित अग्रवाल,मेरठ साउथ सोमेंद्र तोमर,नोएडा पंकज सिंह,गाजियाबाद अतुल गर्ग,सयाना देवेंद्र सिंह लोधी,शिकारपुर अनुज शर्मा,खुर्जा मिनाक्षी सिंह,बरौली ठाकुर जयवीर सिंह,आगरा कैंट जीएस धर्मेश,आगरा दक्षिण योगेंद्र उपाध्याय,आगरा नार्थ - पुरुषोत्तम,आगरा रूरल - बेबी रानी मौर्यफतेहपुर सीकरी - चौधरी बाबूलाल,बीहट - नरेश सैनी,सहारनपुर - जगपाल सिंह,रामपुर मनिहारन - देवेंद्र,गंगोह - तीरथ सिंह गूजर,नगीना - डा. यशवंत,हापुड़ - सुशांत सिंह,नरहौर - ओम कुमार,बिजनौर - मौसम चौधरी,नूरपुर - सीपी सिंह,मुरादाबाद देहात - श्रीकृष्ण कांत मिश्रा
                                                       

बसपा ने तय कर लिए पहले चरण के 53 उम्मीदवार

Posted: 14 Jan 2022 11:32 PM PST

 


लखनऊ बहुजन समाज पार्टी  ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 58 सीटों में 53 पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती  ने अपने जन्मदिन पर मीडिया को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने साथ ही बताया कि अन्य 5 सीटों पर भी दो-तीन दिन में फैसला हो जाएगा।मायावती ने विधानसभा चुनाव  में खुद के लड़ने की खबर पर भी साफ-साफ जवाब दिया।

उन्होंने कहा मीडिया को मेरे खिलाफ कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो वो आये दिन मेरे चुनाव लड़ने के मुद्दे को उछालते रहते हैं। मैं चार बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हूं। मैंने अपनी पार्टी के हित में सीधा चुनाव लड़ने की जगह अपने कार्यकर्ताओं को जिताने का काम करूंगी। हमारे संविधान में ये व्यवस्था है कि कोई बिना चुनाव लड़े भी अपनी योग्यता से किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा  मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार बीएसपी 2007 की तरह सत्ता में लौटेगी और ओपेनियन पोल धरा का धरा रह जाएगा.इसके साथ ही मायावती ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी बसपा का किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है. उन्होंने कहा हमारी पार्टी सर्व समाज के गठबंधन से जीतेगी।

दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम

Posted: 14 Jan 2022 10:20 PM PST

 


नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी कि गाजीपुर फूलमंडी में आईईडी मिली है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एनएसजी ने कंट्रोल्ड एक्सप्लोशन से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया था। साथ में दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस व एनएसजी ने एक बड़ी घटना को टाल दिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बैग में लोहे का टिफिन जैसा बॉक्स था।दिल्ली पुलिस और एनएसजी को मानें तो गाजीपुर फूल मंडी से बरामद विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि अगर फट जाता तो करीब 40 मीटर एरिया को तबाह कर देता। अधिकारियों के अनुसार बम का वजन दो से तीन किलोग्राम था।

खास बात यह है कि जहां स्कूटी खड़ी थी उस जगह को सीसीटीवी कैमरा कवर नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरडीएक्स व अमोनियम नाइट्रेट से मिलकर बम को बनाया गया है और ये लोहे के तिकोने बॉक्स में रखा हुआ था। आरडीएक्स के इस्तेमाल होने से लग रहा है कि यह आतंकी वारदात है। बम से सफेद सा पाउडर निकल रहा था। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि बम को निष्क्रिय करने की पूरी कार्रवाई एनएसजी ने की है और एनएसजी ने अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।  
स्पेशल सेल के एक अधिकारी व एक दुकानदार ने बताया कि अनुपम नाम का व्यक्ति संक्रांति के मौके पर गाजीपुर मंडी में फूल खरीदने शुक्रवार सुबह आया था। फूल खरीदकर अनुपम जब वापस जाने लगा तो उसने स्कूटी पर बैग रखा देखा। उसने दुकानदारों से बैग के बारे में पूछा। दुकानदारों ने बैग की जानकारी होने के बारे में मना किया। दुकानदार अनुपम को बोले की वह बैग को छोड़कर चला जाए, मगर अनुपम मौके से गया नहीं। इसके बाद अनुपम ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। गाजीपुर थाने से बीट अफसर विनीत मौके पर पहुंचे। उसने बैग को खोलकर देखा तो उसमें लोहे का बॉक्स व कुछ तार दिखाई दिए। बीट अफसर को कुछ संदिग्ध लगा और उसने जिले के बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। बम निरोधक दस्ते को भी बैग में संदिग्ध पदार्थ व बैटरी आदि दिखाई दिए। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एनएसजी की सूचना दी गई।एनएसजी अधिकारी का कहना है  आईईडी के नमूने एकत्र कर लिए गए हैं और विस्तृत रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को भेजी जाएगी। विशेष प्रकोष्ठ और दिल्ली पुलिस की नियमित इकाइयों के अधिकारियों के अलावा एनएसजी कर्मियों वाला एक बम सूट भी घटनास्थल पर देखा गया। यह संदेह है कि कथित व्यक्ति ने बम लगाने से पहले रेकी की थी। संदेह है कि बम के अंदर एक टाइमर रखा गया था।पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्कूटी जिस पर मार्केट में खड़ी हुई थी उस जगह को सीसीटीवी कैमरा कवर नहीं कर रहा है। हालांकि वहां सीसीटीवी कैमरा लग रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूरे मार्केट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पता लगा रही है कि बम वाले बैग को कौन लेकर आया था। जिस बैग में बम रखा हुआ था उसका रंग काला व नीला था। हालांकि उस पर कुछ लिखा हुआ नहीं था।गाजीपुर में शुक्रवार को आईईडी (बम) मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। बम मिलने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 26 जनवरी के चलते दिल्ली पहले से ही अलर्ट पर है। सभी थाना पुलिस को आतंकी वारदात रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने के सख्त आदेश दिए गए हैं। दिल्ली में भीड़भाड़ वाली जगहों व बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वीवीआईपी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी में जगह-जगह बैरिकेड लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई थी।गाजीपुर फूल मंडी की पार्किंग में आईईडी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना पुलिस को सतर्क रहने के आदेश दिए। नई दिल्ली जिले में वायरलेस से मैसेज दिया गया कि गाजीपुर में आईईडी मिली है। ऐसे में सभी जिला थानाध्यक्ष व एसीपी अपने  पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दें और बाजारों व भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दें। दक्षिण-पूर्व जिले में कहा गया कि 26 जनवरी को देखते हुए सभी थानाध्यक्ष अपने पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहें। किराएदारों का वेरिफिकेशन किया जाए। होटलों व भीड़भाड़ वाली जगहों पर चेकिंग बढ़ाने के लिए कहा गया है।

शिवपाल यादव के साथ महिला दारोगा और सिपाही को फोटो खिंचाना महंगा पड़

Posted: 14 Jan 2022 09:29 PM PST


लखनऊ यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव  के मद्देनजर कानपुर  पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 
शिवपाल सिंह यादव  के साथ एक महिला दारोगा पिंकी यादव और सिपाही अतुल यादव को फोटो खिंचाना महंगा पड़ गया।दरअसल यह तस्वीर उस रथ की है जिसमें शिवपाल सवार होकर पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा कर रहे थे।अब तस्वीर के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में महिला दरोगा व सिपाहियों को एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाजिर कर दिया है।उन्होंने कहा कि एक फोटो के वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है।मामले में जांच बैठा दी है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

रोड शो, रैली पर रहेगी रोक या खुलकर होगा प्रचार,आज होगा फैसला

Posted: 14 Jan 2022 09:28 PM PST

 


नई दिल्ली कोरोना वायरस महामारी  के चलते चुनावी रैलियों पर लगी पाबंदियों के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग  बड़ी बैठकें करने जा रहा है। खबर है कि 15 जनवरी के बाद भी रोड शो और रैलियों पर रोक जारी रह सकती है। बीते शनिवार को पांच राज्यों- पंजाब , उत्तर प्रदेश , गोवा  मणिपुर और उत्तराखंड  में विधानसभा चुनाव  कार्यक्रम की घोषणा के दौरान ही आयोग ने पाबंदियों का ऐलान कर दिया था।चुनाव आयोग शनिवार को तीन अहम बैठकें करेगा।सबसे पहले 11 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ पाबंदियों के मसले पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद आयोग दोपहर 12 बजे चुनावी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और मुख्य सचिवों के साथ मीटिंग करेगा। आखिर में 1 बजे होने वाली बैठक में पांचों चुनावी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारी शामिल होंगे। इन चर्चाओं के बाद आयोग की तरफ से नया आदेश जारी होगा।सूत्रों के मुताबिक जारी पाबंदियों को कुछ दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। जिस समय चुनाव आयोग ने रोक लगाई थी तब से लकर अब तक कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही छूट देने की मांग करने वाले राजनीतिक दलों की मांग पर भी चुनाव आयोग विचार करेगा।

फर्जी शॉपिंग के नाम पर खाते से उड़ाए रुपये

Posted: 14 Jan 2022 09:25 PM PST

 


लखनऊ गोंडा जिले के करनैलगंज तहसील क्षेत्र में एक युवक ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी का शिकार हो गया। उसके खाते से करीब सवा लाख रुपये निकल गए। युवक ने पुलिस अधीक्षक  से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापुर के मजरा भिम्भापुरवा निवासी शिव प्रकाश सिंह पुत्र कालका प्रसाद की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिये गए शिकायती पत्र में कहा है कि, उसने अमेजॉन कंपनी से एक लाइट बुक की थी। विगत 8 जनवरी 22 को दिन में करीब 11 बजे अमेजॉन कंपनी के टोल फ्री नम्बर पर बात की, लेकिन बात नहीं हो सकी।कुछ ही देर बाद एक अन्य नंबर से फोन आया। जिस पर उनके ऑर्डर के बारे में जानकारी मांगी गई। उक्त कंपनी का कर्मचारी समझकर उसने कुछ जानकारी उसे दे दी। जिसके बाद उसके खाते से 8 व 9 तारीख के बीच 1 लाख 25 हजार 354 रुपये निकल गये। पीड़ित ने बताया कि मैसेज आने पर जब इसकी जानकारी करने वह करनैलगंज एसबीआई बैंक गया तो उसे निकाली गई रकम का पता चला। जिसकी शिकायत उसने हेल्पलाइन नंबर पर भी दर्ज कराई। युवक का कहना है कि अब तक कोई कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामला दर्ज कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है।

Post Bottom Ad

Pages