आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 15, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: पति के साथ कार से जा रही महिला को मारी गोली, रेफर

Posted: 15 Jan 2022 01:20 AM PST


बाइक सवार सशस्त्र हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम

मुबारकपुर क्षेत्र के बगहीडाड़ गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बगहीडाड़ गांव के समीप शनिवार की सुबह सशस्त्र बदमाशों ने पति के साथ कार से जा रही महिला को गोली मार दी। गोली से घायल महिला की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी राहुल राम की अजमतगढ़ बाजार में क्लीनिक है। पुलिस की माने तो राहुल ने कुछ माह पूर्व अजमतगढ़ में ही भूमि खरीदी थी। उक्त भूमि को लेकर उसका वहां के कुछ लोगो से विवाद चल रहा है। राहुल ने कोर्ट के माध्यम से अपने विपक्षी के खिलाफ बीते माह दलित उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसी बात को लेकर उनमें रंजिश चल रही थी। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे राहुल अपनी पत्नी 35 वर्षीया रीना देवी के साथ कार पर सवार होकर अजमतगढ़ क्लीनिक पर जा रहे थे। बगहीडाड़ के समीप राहुल कार खड़ी कर पेशाब करने लगे। इस बीच बाइक सवार दो सशस्त्र हमलावर भी मौके पर आ गए। हमलावरों को देख राहुल वहां सेे भाग गया। राहुल के भाग जाने पर हमलावरों ने उसकी पत्नी रीना को ताबड़तोड़ गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से रीना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही एसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी शैलेंद्र के साथ मुबारकपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना भूमि विवाद की प्रतीत हो रही है। फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर लगा दी गई है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

आजमगढ़: थाने पहुंचा कुत्ते व बकरी का झगड़ा,दो पक्ष हुए आमने-सामने

Posted: 14 Jan 2022 08:37 PM PST


बेजुबानों के झगड़े में देर रात तक समझौते को लेकर हुई पंचायत

आजमगढ़: जिले के सिधारी थाने में देर रात एक अजीबो-गरीब मामला पहुंचा। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले रोडवेज में कार्यरत बाबू के पालतू कुत्ते ने दूसरे पक्ष की बकरी को काट

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages