सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 20, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


सुहागरात पर दूल्हे ने शक्तिवर्धक दवा खाकर दुल्हन के संग की हैवानियत,पीड़िता ने केस दर्ज कराया

Posted: 20 Jan 2022 07:27 AM PST


लखनऊ संभल जिले से शादी के बाद सुहागरात पर पति द्वारा शक्तिवर्धक दवा के साथ शराब पीकर अप्राकृतिक संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि  सुहागरात पर तो पति ने हदें ही पार करते हुए शक्तिवर्धक दवा खाकर जबरन अप्राकृतिक संबंध बना डाले। पीड़िता का आरोप है कि शादी से तीन दिन पहले अचानक ससुरालियों ने 8 लाख रुपये की डिमांड की थी। जब उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो उन्होंनेे उसका उत्पीड़न किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसे मारपीट घर से निकाल दिया गया। अब इस मामले में पीड़िता ने मायके पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बरेली के इज्जतनगर की रहने वाली एक युवती की शादी संभल जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद दोनों ही परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन, शादी से तीन दिन पहले अचानक पति दीपक और उसके परिवार वालों ने लड़की पक्ष के सामने 8 लाख रुपये की डिमांड रख दी। इसके साथ ही पैसा नहीं देने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। शादी के ऐन समय पर अचानक लड़के वालों की डिमांड लड़की के पिता घबरा गए, क्योंकि शादी के कार्ड भी बंट चुके थे और शादी में शरीक होने के लिए रिश्तेदार भी उनके यहां पहुंच चुके थे। इस पर लड़की के पिता ने कही से साढ़े तीन लाख रुपये का इंतजाम कर लड़के वालों को दिए। इसके साथ ही दूल्हे की पसंद की सभी चीजें भी दी।बारात आने के बाद फेरों की तैयारियां चल रही थी कि तभी दूल्हा फेरे लेने में भी आनाकानी करने लगा और उसके परिजनों डिमांड पूरी नहीं होने पर शादी तोड़ने की धकमी देने लगे। इस पर दुल्हन के पिता ने एक महीने बाकी रकम देने का वादा किया तो शादी की रस्में पूरी हो सकीं। पीड़िता का आरोप है कि जब दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची तो वहां उसका स्वागत तानों के साथ किया गया। वहीं, पति ने सुहागरात पर शराब और शक्तिवर्धक दवा ले ली और उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए।पीड़िता ने बताया कि इसके कुछ समय बाद वह मुरादाबाद स्थित पति के नए घर में शिफ्ट हो गई। जहां 12 दिसंबर को उसके साथ मारपीट की गई और दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर घर से निकाल दिया गया । अब पीड़िता ने मायके पहुंचकर इज्जतनगर थाने में आरोपी पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने के अलावा सास-ससुर और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।

कोरोना संक्रमण के 18,554 नये मामले आये

Posted: 20 Jan 2022 06:56 AM PST


लखनऊ 
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,47,845 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 18,554 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,72,21,272 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर के लिए 1,26,953 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 19,328 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 97,329 एक्टिव मामले हैजिनमे 94,529 लोग होम आइसोलेशन में है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 19 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 26,35,029 डोज दी गयी है, जिनमे  15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3,77,075 डोज दी गई। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,13,20,582 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 95.86 प्रतिशत है।18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,14,90,739 दी गयीजो उनकी जनसंख्या का 62.06 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 66,86,070 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 47.70 प्रतिशत है।  उन्होंने बताया कि अब तक 5,88,149 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। प्रदेश 24 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश मे पहला राज्य है। कल तक कुल 24,85,540 डोज दी जा चुकी है।श्री प्रसादने बताया सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Post Bottom Ad

Pages