आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 20, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: चुनावी व्यवस्था में सेंध लगा रहा अवैध शराब कारोबार,जगह-जगह बरामद हुई

Posted: 20 Jan 2022 07:28 AM PST


15 लोगों से 448 लीटर शराब बरामद कर जनपद पुलिस ने किया प्रमाणित

आजमगढ़: वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला' : जिले में लघु उद्योग का रूप धारण कर चुका है अवैध शराब का काला कारोबार या यहां की छुपी हुई निचले स्तर की अर्थव्यवस्था का अंग ही बन चुका है। एसपी के निर्देश पर जहां लगभग प्रतिदिन इन अवैध शराब कारोबारियों पर कारवाई की जा रही है पर ये रक्तबीज की तरह खत्म ही नही हो रहे हैं। जनपद की पुलिस द्वारा बुधवार को भी विभिन्न थाना क्षेत्रों से 448 लीटर शराब की बरामदगी के साथ 15 लोगों की गिरफ्तारी इस बात को प्रमाणित करती है। हालांकि यह कार्रवाई आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई लेकिन सवाल तो उठेगा ही , आख़िर क्यों जिले में सैकड़ों लोगों को मौत के आगोश में सुला चुके शराब के इस काले कारोबार पर अंकुश नहीं लग पाया है। लगे भी कैसे कारण की शराब माफियाओं के साथ कानून और राजनीति का गठजोड़ उनके लिए सुरक्षा का कवच जो बन जाता है। आचार संहिता का अनुपालन कराने में जुटी पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव के मौके पर अपराधी प्रवृत्ति लोगों एवं शराब के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों ने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के अवैध कारोबार में लिप्त 15 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस संबंध में गुरुवार को पुलिस महकमे के मीडिया सेल से जारी सूचना के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने हाफिजपुर इलाके में शराब के अवैध कारोबार में लिप्त अमित चौहान पुत्र शिवकुमार निवासी हाफिजपुर को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में सबसे रोचक गिरफ्तारी व बरामदगी तरवां थाने की पुलिस ने की। तरवां थाने पर तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा ने रौनापार क्षेत्र के हिरनई गुल्लीगढ़ व बेलडिहा (बेलहिया) ढाले से तरवां क्षेत्र के पकड़ीकला ग्राम निवासी शंकर राजभर पुत्र विश्वनाथ राजभर को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। अतरौलिया थाने की पुलिस ने केरावलपुर पुलिया के पास स्थानीय डोमनपुर ग्राम निवासी अनिल शर्मा पुत्र रामअवतार को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने दुर्वासा गांव के समीप अहरौला क्षेत्र के बनहर चक मय गजड़ी निवासी गिरधारी लाल पुत्र फिरतू को 20 लीटर तथा स्थानीय भाटिनपारा ग्राम निवासी शिवपूजन सोनकर पुत्र फेंकू को 18 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह बिलरियागंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के पाती खुर्द ग्राम निवासी विनोद पुत्र मुक्खी को 40 लीटर शराब के साथ दबोचा। जबकि कंधरापुर मंदुरी राजभर बस्ती निवासी सरवन उर्फ श्रवण राजभर पुत्र रामअवध को गदनपुर हिच्छनपट्टी गांव के पास 40 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। इसी क्रम में जौनपुर जिले के खुटहन थाना अंतर्गत शेरपुर ग्राम निवासी जितेंद्र कुमार बिंद पुत्र रामलखन को दीदारगंज थाने की पुलिस ने सोंगर पुलिया के समीप 50 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि पवई थाने की पुलिस ने अगरपट्टी मित्तूपुर गांव के पास सुनील गौड़ पुत्र स्व० भगवान दास गोंड निवासी मित्तूपुर को 20 लीटर तथा कोहड़ा ग्राम निवासी मिन्तलाल पुत्र रामसमुझ को 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।सिधारी थाना क्षेत्र में शंकर मूर्ति तिराहे के पास शाहगढ़ निवासी आलमगीर पुत्र स्व० छिन्नू शाह 35 लीटर व इटौरा मोड़ से स्थानीय निवासी बृजेश कुमार यादव पुत्र दीपचंद 40 लीटर शराब के साथ पकड़े गए। इसी क्रम में रौनापार थाने की पुलिस ने शराब के तीन अवैध कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100 लीटर शराब बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में रौनापार निवासी भृगुलाल पुत्र रामप्यारी, नैनीजोर बड़ी गोड़ियाना निवासी विनोद पुत्र राधेश्याम तथा मुजार ग्राम निवासी रामचन्दर पटेल पुत्र रामबली बताए गए हैं।

आज़मगढ़: आधी रात एसपी ने संभाली चेकिंग की कमान, कार से 03 लाख मिले

Posted: 20 Jan 2022 06:54 AM PST


10 वाहन हुए सीज,40 से उतारी गई काली फिल्म, हूटर पर भी पाबंदी

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी एफआइआर- अनुराग आर्य, एसपी

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आधी रात में शहर के पहाड़पुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर चेंकिग अभियान की कमान स्वयं संभाल ली। इस अभियान के अंतर्गत 10 गाड़ियों को सीज किया गया, जबकि 40 से अधिक गाड़ियों से ब्लैक फिल्म उतारी गई। चेकिंग अभियान में एक कार से तीन लाख से अधिक कैश भी बरामद किया गया। कार में सवार सभी लोगों को थाने भेजकर पूछताछ की जा रही है। आचार संहिता के अन्तर्गत कोई झंडा व पोस्टर लगाकर बिना अनुमति के चलता है तो उस पर एफआइआर कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार जिले के प्रत्येक चौराहे पर टाइम बदलकर व प्वाइंट बदलकर यह अभियान चलता रहेगा, जिससे जिले में आचार संहिता के पालन के साथ अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके। एसपी ने जिले के सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में तलाशी के निर्देश दिए हैं। अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी शामिल रहे। एसपी ने लोगों से अनुरोध किया कि जिनकी गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म व हूटर लगे हैं वह खुद हटा दें। पुलिस को यदि हूटर लगा हुआ मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी, वाहन को सीज भी किया जा सकता है।

आज़मगढ़: 72 और कोरोना पाजिटिव मिले, 45 स्वस्थ हुए

Posted: 20 Jan 2022 06:32 AM PST


नए संक्रमितों में डीएम आवास, कलेक्ट्रेट, सीएचसी व बैंक के कर्मी शामिल

अब जिले में 468 हो गई सक्रिय मरीजों की संख्या

आजमगढ़: कोरोना की तीसरी लहर में दो गज की दूरी और मास्क न लगाना अब भारी पड़ रहा है। ओमिक्रोन वैरिएंट की दस्तक भी लोगों को डरा नही पाई है। हालत यह है की तीसरी लहर में सक्रिय मरीजों की संंख्या इस समय 468 हो गई है।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सराफा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, पौने 02 लाख के जेवर बरामद

Posted: 20 Jan 2022 06:14 AM PST


बरदह थाने के सैयद बहाउद्दीपुर में 05 दिसंबर को हुई थी घटना

व्यापारी को घायल कर बच्चे को खेत में फेंक दिए थे लुटेरे

आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा तिराहा पर गुरुवार की भोर में सवा चार बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर सराफा व्यापारी से हुई लूट का राजफाश कर दिया। उसके पास से पुलिस ने पौने दो लाख का जेवर, घटना में

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: पूर्व विधायक सहित नौ पर दर्ज हुआ मुकदमा

Posted: 20 Jan 2022 05:53 AM PST


आचार संहिता उल्लंघन का मामला, एसपी अनुराग आर्य बोले चलता रहेगा अभियान

आजमगढ़: पुलिस ने आचार संहिता का पालन न करने पर सुल्तानपुर की कादीपुर विधानसभा से विधायक रहे भगेलूराम सहित नौ व्यक्तियों के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज किया है। रानी की सराय थाने के

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages