सुल्तानपुर टाइम्स |
- जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल केन्द्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण
- डीएम व सीडीओ ने एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का किया गया निरीक्षण/बैठक
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-अगले तीन दिनों में आएगी भाजपा की पहली सूची
- नदी किनारे मलबे से निकलने लगे ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के,कुदाल-फावड़ा लेकर पहुंच गए सैंकड़ों ग्रामीण
- यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में हुए शामिल
- चल रहा था पत्नियों की अदला-बदली का खेल, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार
- आगरा में तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप
- पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- नकली नोट छापने वाले 2 गिरफ्तार
- काशी विश्वनाथ धाम के कर्मचारियों को प्रधानमंत्री ने भेजा खास तोहफा
- टिकट के दावेदारों से मिले अखिलेश-मुलायम
- यूपी में 24 घंटों में 8334 नए पॉजिटिव केस
- पप्पू हत्याकांड में बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर गिरफ्तार
| Posted: 11 Jan 2022 05:38 AM PST सुलतानपुर विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों के सामान्य/ईवीएम प्रशिक्षण एवं पोलिंग पार्टी को प्रस्थान कराये जाने के लिये केन्द्रीय विद्यालय अमहट के 25 कक्षों व परिसर को जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी को निर्वाचन कार्य हेतु सौंपे गये अपने दायित्वों/कार्यों को संवेदनशील होकर समय से व्यवस्थित ढंग से पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। केन्द्रीय विद्यालय अमहट में मतदान कार्मिकों का सामान्य/ईवीएम प्रथम प्रशिक्षण हेतु कुल 25 कक्षों (15 कक्ष ग्राउण्ड फ्लोर व 10 कक्ष प्रथम तल) एवं विद्यालय परिसर को आरक्षित करने तथा एक दिवस पूर्व कमरों को खुला रखने हेतु प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय अमहट के0पी0 यादव को निर्देशित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु पेयजल, शौंचालय, विद्युत, एलईडी सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कतदान कार्मिकों हेतु स्वयं सहायत समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं के स्टाल लगाये जाने के निर्देश सम्बन्धित को दियेे। जिलाधिकारी द्वारा केन्द्रीय विद्यालय अमहट परिसर को साफ-सुथरा रखने हेतु प्राचार्य के0पी0 यादव की प्रशंसा की। |
| डीएम व सीडीओ ने एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का किया गया निरीक्षण/बैठक Posted: 11 Jan 2022 05:34 AM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेेट परिसर में निर्मित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण/बैठक किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कमाण्ड सेन्टर में कोरोना संक्रमित एवं टीकाकरण कराने वाले लोगों के सम्बन्ध में प्राप्त होने वाली संख्या की सूची अलग-अलग बनायें और कितने लागों ने प्रथम तथा कितने लोगों ने द्वितीय डोज लगवा लिया है। इसके विवरण की सूची अलग-अलग तैयार करायें तथा कोविड संक्रमित व्यक्तियों तथा टीकाकरण की सूचना दैनिक आधार पर उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड कमाण्ड सेन्टर की विद्युत व्यवस्था, दूरभाष/लैंडलाइन, साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन आदि व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने कमाण्ड सेन्टर के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एल-2 हास्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की माॅनीटरिंग कोविड कमाण्ड सेन्टर से किया जाये, ताकि कोविड संक्रमित मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। कोविड कमाण्ड सेन्टर में आने वाले फोन को रजिस्टर में अंकन किया जाये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन प्रभावी ढंग से करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। |
| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-अगले तीन दिनों में आएगी भाजपा की पहली सूची Posted: 11 Jan 2022 03:14 AM PST लखनऊ में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में एक बात तय हो गई है कि अधिकांश विधायकों को दोहराया नहीं किया जाएगा। यानी कि इस बार भाजपा के टिकट पर जो लोग विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे, उनमें से कई के टिकट कटेंगे। तय हुआ है कि जिन लोगों के कामकाज का प्रदर्शन पांच साल में सबसे खराब रहा है, उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले किसी भी शख्स को टिकट न दिए जाने का भी फैसला किया गया है। अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर देगी।भाजपा सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश चुनाव समिति की सोमवार को लखनऊ में हुई बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। इस दौरान यह भी तय हुआ कि किसे टिकट दिया जाना है और कैसे लोगों का टिकट काटा जाना है। बैठक में शामिल सूत्रों का कहना है कि तय यही हुआ है कि जिन भाजपा विधायकों का पांच साल का कार्यकाल सबसे खराब रहा होगा, उन्हें ही टिकट नहीं दिया जाएगा। इसका आकलन विधानसभा क्षेत्रवार तैयार की गई भारतीय जनता पार्टी की रिपोर्ट और संघ की तैयार की गई अपनी रिपोर्ट के आधार पर होना है। इस रिपोर्ट को विधानसभा वार अलग-अलग कुछ खास प्वाइंट्स पर तैयार किया गया है। इस समिति से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनके पास अपने सभी विधायकों का पूरा लेखा-जोखा तैयार है। सूत्रों के मुताबिक जैसे-जैसे नामांकन की तारीख नजदीक आती जाएगी, वैसे ही प्रत्याशियों की सूची जारी होती रहेगी। फिलहाल अनुमान यही है कि पहली सूची 14 या 15 जनवरी को जारी कर दी जाएगी।बैठक में तय हुआ कि जिन लोगों को पहली बार टिकट दिया जाएगा, उनका आपराधिक रिकॉर्ड बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इसके अलावा परिवारवाद के नाम पर मिलने वाले टिकट पर भी सख्ती बढ़ती जाएगी। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान यह भी तय हुआ कि पार्टी के जिन निष्ठावान कार्यकर्ताओं की स्वीकार्यता होगी और वह जिताऊ उम्मीदवार होंगे, तो उन्हें ही टिकट दिया जाएगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि परिवारवालों को टिकट न देने का फैसला लिया गया है। हालांकि पार्टी के एक बड़े नेता का यह जरूर कहना है कि अगर कोई कार्यकर्ता परिवार में ही लगातार पार्टी के लिए उसी शिद्दत से काम कर रहा है, तो निश्चित तौर पर उसके टिकट को लेकर विचार किया जाएगा। |
| Posted: 11 Jan 2022 02:45 AM PST लखनऊ हमीरपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब बारिश के बाद मिट्टी के मलबे से अचानक ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के निकलने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही मौके में जमा हुए ग्रामीण मलबे से चांदी के सिक्के ढूढने लगे।जिनके हाथ जितने सिक्के लगे वो सिक्के लेकर फरार भी हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन के आधिकारियों ने कुछ ग्रामीणों को मिले सिक्के बरामद कर लिए हैं और घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।इसके साथ ही चांदी के सिक्के लेकर फरार हुए ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी है। मामला हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव का है।यहां चंद्रावल नदी के तट पर बने डाक बंगले के सामने हाल में ही डाले गए मलबे में चांदी के सिक्के निकलने लगे।चांदी के सिक्के निकलने की खबर फैलते ही दर्जनों ग्रामीण कुदाल-फावड़ा लेकर मौके पर पहुंच गए। चांदी के सिक्के मिलने की आस में मलबे की खुदाई करने लगे। यह खबर देखते ही देखते जंगल की आग तरह फैल गई और नदी के तट पर ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती चली गई। हर कोई सिक्कों की तलाश में मलबे की खुदाई करने लगा।वहीं मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।हालांकि जिस व्यक्ति को सबसे पहले चांदी के सिक्के मिले हैं वह भूमिगत हो गया है। वहीं पुलिस ने 20 सिक्के बरामद किए हैं और बाकी फरार लोगों की तलाश शुरू कर दी है। |
| यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में हुए शामिल Posted: 11 Jan 2022 01:36 AM PST लखनऊ यूपी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। मौर्य अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मौर्य की सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ तस्वीर सामने आई है। मौर्य का कहना है कि यूपी की सरकार में उनकी उपेक्षा हुई। मौर्य ने कहा, 'मैंने विपरीत हालात में काम किया। इस सरकार में किसानों और बेरोजगारों की उपेक्षा हुई।' मौर्य पूर्वांचल के पड़रौना सीट से विधायक हैं। ऐसी चर्चा है कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद मौर्य ने अपना इस्तीफा दिया है। भाजपा में ओबीसी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पूर्वांचल में मौर्य का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। मौर्य का इस्तीफा भाजपा के लिए एक झटका माना जा रहा है।समझा जाता है कि मौर्य के बाद भाजपा के कुछ और नेता सपा के साथ जा सकते हैं। मौर्य की बेटी भाजपा से लोकसभा की सांसद हैं। सूत्रों का कहना है कि मौर्य चाहते थे कि उनके बेटे सहित परिवार को भाजपा से टिकट मिले लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं थी। बताया यह भी जाता है कि मौर्य की व्यक्तिगत छवि भी पार्टी आलाकमान में अच्छी नहीं थी। उनका टिकट भी कटने वाला था। ऐसे में अपना सियासी लाभ देखते हुए उन्होंने पाला बदल दिया है।सूत्रों का कहना है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं को यह पहले से पता है कि मौर्य जैसे दूसरी पार्टियों से आए नेता दूसरे दलों का दामन थाम सकते हैं। |
| चल रहा था पत्नियों की अदला-बदली का खेल, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार Posted: 10 Jan 2022 11:14 PM PST नई दिल्ली केरल के कोट्टायम के समीप कारुकाचल में सात लोगों को पत्नियों की कथित अदला-बदली के सिलसिले में रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया । पत्नियों की अदला-बदली का घिनौना खेल टेलीग्राम एप के माध्यम से खेला जा रहा था। इस गिरोह में एक हजार से अधिक सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति उससे जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है और अन्य व्यक्ति के साथ भी ऐसे संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है।शिकायत पर जांच के दौरान इस गिरोह का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि महिला का पति उसे अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। गिरोह के सदस्य टेलीग्राम, मैसेंजर एप आदि का उपयोग कर एक-दूसरे से संपर्क साधते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों से की गई है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश चल रही है। |
| आगरा में तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप Posted: 10 Jan 2022 09:32 PM PST लखनऊ आगरा जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगा है।आरोपियों में ब्लॉक प्रमुख का नाम भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार भी कर लिया है।थाना ताजगंज इलाके में यह जघन्य वारदात हुई है। युवती आगरा से बाहरी जिले की रहने वाली है। उसका आरोप है कि दो महीने पहले ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह का मिस कॉल आया था। फिर फोन पर ही उससे दोस्ती हुई।उसने नौकरी दिलाने का वादा कर आगरा बुलाया। यहां आने पर नौकरी का झांसा देकर ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह अपने फॉर्म हाउस पर ले गया।वहां पर ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह के दो साथी और थे। इन लोगों ने गैंगरेप कर उसका वीडियो भी बना लिया।युवती का कहना है कि गैंगरेप की शिकायत की बात कहने पर तीनों आरोपियों ने धमकाया। लिहाजा वह अपने घर लौट गई। युवती का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह ने फिर से कॉल कर उस पर आगरा आने का दबाव बनाने लगा। युवती ने जब मना किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकी के बाद युवती आगरा आ गई। यहां एक होटल में उसके साथ फिर से रेप किया गया।आगरा के एसएसपी ने बताया कि महिला की शिकायत मिलते ही 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ और मुख्य आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया। |
| पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार Posted: 10 Jan 2022 08:47 PM PST
लखनऊ कानपुर में क्रॉकरी व्यापारी की पत्नी अंजना मल्होत्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सोमवार को पुलिस चार हत्यारोपियों को पकड़ा है, उनमें अंजना का पति भी शामिल है। आरोप है कि पति ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी की गला घोंटकर हत्या की थी।इसके बाद प्रेमिका के साथ मिलकर केमिकल से चेहरा जलाया था। फिर कार से पांडु नदी में शव को फेंक दिया। इस हत्याकांड को उसके पति ने प्रेमिका और उसके पिता समेत एक अन्य की मदद से अंजाम दिया था।कौशलपुरी की रहने अंजना मल्होत्रा (36) 22 दिसंबर की रात से लापता हो गई थी। पनकी नहर में बीते शुक्रवार को एक महिला का शव मिला था। अंजना की बहन बबली ने दावा किया था कि यह शव उसकी बहन का है। पति शुलभ उर्फ मोंटू ने हत्या करके लाश को फेंक दिया है। नजीराबाद थाने में परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई थी।पुलिस ने 8 जनवरी को हत्या की एफआईआर दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसने बताया कि पत्नी की कौशलपुरी स्थित घर में प्रेमिका किरण के साथ मिलकर हत्या की थी। इसके बाद उसे प्रेमिका और चचेरे भाई ऋषभ की मदद से शव को कार में रखकर प्रेमिका के घर भन्नानापुरवा पहुंचे।यहां पर पहचान छिपाने के लिए अंजना के चेहरे को केमिकल और तेजाब से जलाया। इसमें प्रेमिका के पिता ने भी सहयोग किया। उसने तेज़ाब लाने में मदद की थी। चेहरे के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी तेजाब से जलाया। इसके बाद कार से महाराजपुर सिकटिया ले जाकर शव को पांडु नदी में फेंक दिया था।एसीपी नजीराबाद संतोष सिंह ने बताया कि पनकी पनकी नहर में शुक्रवार को एक महिला का शव मिला था। शव 10 से 15 दिन पुराना था। मृतक की बहन बबली ने शव की पहचान अपनी बहन अंजना के रूप में की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए सैंपल भी लिया था। ताकि वैज्ञानिक तरीके से पुष्टि हो सके कि अंजना का शव था।पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि हत्यारोपित पति ने प्रेमिका के घर में अंजना का चेहरा और शव तेजाब से जलाने के बाद दूसरी कार से शव को ठिकाने लगाने के लिए ले गया था। क्योंकि पहली कार में खून भर गया था। फोरेंसिक जांच में पति शुलभ, प्रेमिका, प्रेमिका के पिता और शलभ के हाथ से बेंजाडीन टेस्ट में खून के धब्बे मिले हैं।प्रेमिका सामान्य परिवार से आती है। उसके पिता राम दयाल ड्राइवर है। प्रेमी के कहने पर वह हत्या में शामिल हुई थी। पूरे परिवार का खर्च शुलभ ही उठता था। उनको लगा कि अब मेरी बेटी से शादी हो जाएगी। इसलिए बेटी के साथ उसका पिता भी इस वारदात में शामिल हुआ था। |
| नकली नोट छापने वाले 2 गिरफ्तार Posted: 10 Jan 2022 08:45 PM PST
लखनऊ उन्नाव जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर स्थित अचलगंज में रहने वाले सराफ और हड़हा निवासी युवक के पास से पुलिस ने 500-500 रुपये के 1.30 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने प्रतापगढ़ व प्रयागराज से दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने खुद नकली नोट छापने की बात कही है। उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि सरगना की तलाश होते ही एक बड़े रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।थाना अचलगंज निवासी सराफ की हड़हा में सोने, चांदी और बर्तन की दुकान है। पुलिस ने सराफ व हड़हा के एक अन्य युवक के यहां मुखबिर की छापेमारी पर दबिश दी। जंहा पुलिस ने 500-500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार 1.30 लाख रुपये पुलिस को मिले हैं। दोनों पकड़े गए युवको से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने प्रतापगढ़ व प्रयागराज जिले से दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया है।चर्चा है कि आरोपी लंबे समय से नकली नोट का कारोबार कर रहे हैं। आरोपियों में एक ने खुद नकली नोट छापने की बात भी स्वीकार की है। सीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर उनके नकली नोटों के कारोबार व गिरोह में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। खुफिया ठीम को भी जांच में लगाया गया है। |
| काशी विश्वनाथ धाम के कर्मचारियों को प्रधानमंत्री ने भेजा खास तोहफा Posted: 10 Jan 2022 03:18 AM PST
लखनऊ काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से खास तोहफा भेजा है। मंदिर में काम करने वाले लोगों के लिए चप्पल पहनना वर्जित है और उन्हें सर्दी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने जूट की बनी पादुकाएं लोगों के लिए भेजी हैं। 100 जोड़ी पादुकाएं भगवान विश्वनाथ की सेवा में लगे पुजारियों, सेवकों, सुरक्षाकर्मियों और सैनिटेशन के काम में लगे मजदूरों एवं अन्य लोगों के लिए भेजी गई हैं।काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने मजदूरों के साथ ही बैठकर भोजन किया था। इसके अलावा अपनी कुर्सी छोड़ उनके साथ ही बैठकर ग्रुप फोटो खिंचवाई थी। अब मंदिर में तैनात लोगों का ख्याल रखते हुए उन्होंने उनके लिए जूट की पादुकाएं भेजी हैं। सरकारी सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी में बताया कि मंदिर में लोग नंगे पांव काम करते हैं और इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। ऐसे में उन लोगों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री ने अपनी ओर से यह एक छोटी सी भेंट देने का फैसला किया है।प्रधानमंत्री का यह तोहफा पाकर काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले लोग बेहद खुश हैं। |
| टिकट के दावेदारों से मिले अखिलेश-मुलायम Posted: 10 Jan 2022 02:39 AM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में अब एक महीने का ही वक्त बचा हुआ है। अभी तक मुख्य दलों सपा और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। जिससे दावेदारों के बीच धुकधुकी बनी हुई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर टिकट के दावेदारों और समर्थकों का मजमा लगा रहा। इस बीच अखिलेश यादव ने एक-एक कर टिकट के दावेदारों से मुलाकात की है।दोपहर बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनसे कहा गया है कि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा वक्त दें। कोरोना नियमों का पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पार्टी की विचारधारा और मुद्दों का पहुंचाने को कहा गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की नीतियों को पहुंचाने को कहा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सूची मांगी गई है, सरकार बनने के सबका ध्यान दिया जाएगा।मुलायम सिंह यादव ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सबसे बड़े नेता लाल टोपी से डर गए है। सपा की लाल टोपी से परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में जी-जान से जुट जाएं और सपा की एक बार फिर सरकार बनाएं। इस दौरान उन्होंने यह भी इशारा किया कि पार्टी का अगर टिकट नहीं मिलता तो भी पूरी मेहनत करे। कहा कि आप लोगों को लाल टोपी मिल गई है, इससे बड़ी बात नहीं हो सकती।मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा सिंह यादव भी सोमवार को पहुंचीं और काफी देर तक पार्टी कार्यालय के अंदर रहीं। ऐसा माना जा रहा है कि अपर्णा को लखनऊ की कैंट सीट से एक बार फिर मौका दिया जा सकता है। |
| यूपी में 24 घंटों में 8334 नए पॉजिटिव केस Posted: 10 Jan 2022 02:37 AM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। 24 घंटों में 8334 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इस दौरान 335 कोरोना से ठीक भी हुए। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की कुल संख्या 33,946 है, इनमें 33,563 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वैरिएंट पूर्व के वैरिएंट्स की तुलना में बहुत कम नुकसानदेह है। वैक्सीन कवर ले चुके स्वस्थ-सामान्य व्यक्ति के लिए यह बड़ा खतरा नहीं है। कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है। घबराने की नहीं, सावधानी और सतर्कता की जरूरत है। |
| पप्पू हत्याकांड में बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर गिरफ्तार Posted: 09 Jan 2022 11:27 PM PST
लखनऊ बलरामपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोमवार सुबह पुलिस ने फिरोज पप्पू की हत्या मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जहीर की बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज को भी गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 6 दिन पहले यानी 4 जनवरी की रात फिरोज पप्पू की घर जाते वक्त हत्या कर दी गई थी। घर की गली के मोड़ के निकट पान की दुकान पर वह सिगरेट खरीदने लगे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।बदमाशों ने उनके गले, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिरोज पप्पू भी बलरामपुर में सपा के बड़े नेता थे। वह नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष हैं।हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। चर्चा है कि पुलिस को फिरोज पप्पू हत्याकांड में चुनावी रंजिश के सबूत मिले हैं। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |