आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 31, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: राशन वितरण में अनियमितता व स्टाक कम मिलने पर मुकदमा दर्ज

Posted: 31 Jan 2022 06:56 AM PST


डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षकों की टीम ने कोयलसा व सठियांव ब्लाक क्षेत्र में की जांच

आजमगढ़: जिले के कोयलसा व सठियांव ब्लाक क्षेत्र में दो अलग अलग गांवों के ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर राशन वितरण में धांधली करने पर आरोप पर पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त जांच टीम ने जांच की। दोनो गांवो में जांच के दौरान राशन वितरण करने में धांधली व गोदाम में रखे गए खाद्यान्न कम मिलने पर दोनो पूर्ति निरीक्षकों ने अलग अलग थानो में मुकदमा दर्ज कराया है।
डीएसओ सुनील कुमार पुष्कर ने बताया कि कोयलसा ब्लाक के बनकट गांव के कोटेदार घुरहू मौर्या पर ग्रामीणों ने राशन वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अनूप शाही ने द्वारा जांच की गई। जांच में उपभोक्ताओं को आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाना नही पाया गया। साथ ही विक्रेता के स्टाक में खाद्यान्न कम पाया गया। जिस पर क्षेंत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसीक्रम में सठियांव ब्लाक के जमीन मंझरिया गांव के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की गई। जांच में विगत महीनों में आवश्यक सामग्री का सही वितरण नही पाया गया एवं स्टाक में खाद्यान्न कम पाया गया। जिस पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक द्वारा मुबारकपुर थाने में कोटेदार कलीम जहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आज़मगढ़: अभी भी बेकाबू है कोरोना संक्रमण,68 नए संक्रमित मिले

Posted: 31 Jan 2022 06:44 AM PST


एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ कर 621 हो गई, जांच की संख्या बढ़ते ही बढ़ जा रही है संक्रमितों की संख्या

आज़मगढ़: जिले में कोरोना संक्रमण पर लगाम नहीं लग रहा है। जांच कम होने पर पॉजिटिव कम मिल रहे है तो वहीं जांच बढ़ते ही पॉजिटिव की संख्या भी बढ़ जा रही है। सोमवार को नए संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ गई। जांच में 68 नए संक्रमित पाए गए। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ कर छह सौ के पार पहुंच गई है। सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने बताया कि सोमवार को कुल 3142 संदिग्ध लोगों की जांच की गई। जिसमें 68 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या बढ़ कर 19266 हो गई है। जिसमें 18414 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल एक्टिव केस 621 है। संक्रमण पर लगाम न लगने के पीछे निश्चित तौर पर मुख्य कारण गाइड लाइन की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। यहीं कारण है कि प्रतिदिन 50 से अधिक नए संक्रमित मिल रहे है। इस पर नियंत्रण के लिए गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जाना जरूरी है।

आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट परिसर में पान थूक गंदगी करने वालों की अब खैर नही

Posted: 31 Jan 2022 06:30 AM PST


निरीक्षण में गंदगी देख भड़के डीएम ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए

आजमगढ़ 31 जनवरी-- जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 31 जनवरी 2022 को कलेक्ट्रेट के निरीक्षण में यह पाया गया कि प्रथम, द्वितीय तल व अन्य स्थानों पर सीढ़ियों के किनारे कोने पर पान खाकर कुछ व्यक्तियों द्वारा थूक दिया गया है, जिसे तत्काल साफ कराये जाने एवं तम्बाकू अधिनियम के अन्तर्गत पान खाकर कलेक्ट्रेट/ शासकीय भवन में गंदगी किये जाने के सम्बन्ध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्व नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने का निर्देश दिया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर आजमगढ़ को निर्देशित किया है कि तम्बाकू अधिनियम के अन्तर्गत पान खाकर कलेक्ट्रेट/शासकीय भवन में गंदगी किये जाने के सम्बन्ध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

आज़मगढ़: टेट परीक्षा कांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद कई और नपेंगे

Posted: 31 Jan 2022 06:14 AM PST


बरामद डायरी से खुल रहे राज, अब तक लगभग एक दर्जन स्कूलों की दिख रही मिली भगत

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 में नकल कराने की साजिश रचने वाले फरार आठ लोगों की तलाश में तो पुलिस जुटी ही है, साथ ही इसमें कई और लोगों की भी गर्दन फंस सकती है। क्योंकि कुछ और लोगों के नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आए हैं। इनमें स्कूलों के प्रबंधक व अध्यापक शामिल है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि फिलहाल मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद कुछ और लोगों के भी नाम आ सकते हैं। अब तक 10 स्कूलों की संलिप्तता पाई गई है। विवेचना अभी जारी है और इसमें कुछ और स्कूलों का नाम आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। गैंग के सदस्यों की संपत्ति की भी जांच की जाएगी। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया जा चुका है और लगातार दबिश का क्रम जारी है। सभी की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। 23 जनवरी को हुई परीक्षा के दौरान पुलिस ने इनके मंसूबे पर पानी फेरते हुए डीआइओएस कार्यालय के बाबू समेत 22 स्कूलों के प्रबंधक व अध्यापकों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 2.70 लाख रुपये नगद व 48.50 लाख रुपये के छह चेक के साथ दो चार पहिया वाहन व एक डायरी भी बरामद हुई थी। गैंग के आठ सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीम लगाई गई है। पुलिस इनकी डायरी के आधार पर कई अन्य सदस्यों तक पहुंचाने में लगी हुई है। इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ लालगंज के नेतृत्व में टीम कर रही है।

आज़मगढ़: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Posted: 31 Jan 2022 05:54 AM PST


शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहे पर रविवार रात हुआ हादसा,अप्रैल में होनी थी शादी
 

आजमगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहे पर रविवार की रात बाइक से घर लौट रहे युवक की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर मौका पाकर चालक ट्रक समेत फरार हो गया। घायल को लोगों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव निवासी धर्मवीर सिंह (25) पुत्र स्व.धर्मपाल सिंह उकरौड़ा में जनरल स्टोर की दुकान करके परिवार की जीविका चलाते थे। शाम को दुकान में कुछ सामान खत्म हो गए, तो सामान लाने के लिए हाफिजपुर स्थित एक होलसेल की दुकान पर बाइक से गए थे। दुकान का सामान लेकर लगभग रात 11.30 बजे वापस घर लौट रहे थे कि सामने से आ रहे तेज गति ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां आपातकालीन कक्ष में तैनात डाक्टर राघवेंद्र सिंह ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। मर्चरी हाउस पहुंचे स्वजन ने बताया कि अभी हाल ही में सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ सगाई हुई थी और शादी अप्रैल माह में तय थी।

आज़मगढ़: ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक की गई जान

Posted: 31 Jan 2022 05:24 AM PST


जहानागंज थाना क्षेत्र इटौरा जेल के पास सोमवार की भोर में हुई दुर्घटना

आज़मगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र इटौरा जेल के पास सोमवार की भोर में पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, पुत्री व भांजा घायल

Posted: 31 Jan 2022 05:15 AM PST


कंधरापुर क्षेत्र के फुलेहरा गांव के पास रविवार की शाम हुआ हादसा

आजमगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र के फुलेहरा गांव के समीप रविवार की शाम कार और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: अतरौलिया सीट से निषाद पार्टी ने  प्रशांत सिंह को बनाया प्रत्याशी

Posted: 30 Jan 2022 11:39 PM PST


भाजपा से गठबंधन में निषाद पार्टी के खाते में गई अतरौलिया सीट

नही मिला बाहुबली अखंड प्रताप सिंह की पत्नी को टिकट

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने प्रदेश के चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा देर रात की है। जिले की अतरौलिया सीट से बड़ी संख्या में भाजपा के दावेदार थे पर यह सीट गठबंधन के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: टीईटी परीक्षा कांड में सभी आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर

Posted: 30 Jan 2022 10:08 PM PST


एसपी के निर्देश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई


आजमगढ़: टीईटी में नकल कराने का ठेका लेने वाले गिरफ्तार 22 आरोपी और फरार चल रहे आठ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। पुलिस जहां फरार आठ आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही। वहीं गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्ज की जाने वाली रिपोर्ट की तैयारी में जुट गई है। एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर रानी की सराय थाने की पुलिस इस कवायद में जुट गई है। पुलिस द्वारा जिन लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। उसमें हरिशचन्द्र इण्टर कालेज आजमपुर के प्रबंधक सूर्यप्रकाश यादव, शिक्षक धर्मेन्द्र यादव , लिपिक हरेन्द्र यादव, मार्डन इण्टर कालेज भदुली के प्रबंधक वेदप्रकाश यादव, क्रास वैली इण्टर कालेज, सठियावं के प्रबंधक सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय, नारायण पब्लिक स्कूल लक्षिरामपुर के प्रबंधक देवेन्द्र यादव, महात्मा इण्टर कालेज सेठवल रानी की सराय के प्रबंधक हरेन्द्र यादव, लिपिक अरविंद कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिपिक धर्मेन्द्र कुमार राय उर्फ बब्लू राय, जीयनपुर स्कूल के प्रबंधक कमलेश कुमार, आजाद इण्टर कालेज आहोपट्टी कोतवाली के प्रबंधक इन्द्रेश यादव सहित कुल 30 लोगों का नाम शामिल है। इनमें से 22 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे ढकेल दिया। जबकि आठ आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा। पुलिस के मुताबिक अब तक हुई जांच में जानकारी मिली है कि इस गिरोह के सदस्यों द्वारा जिले में आयोजित किसी भी तरह की परीक्षा में परीक्षार्थियों को पास कराने का जिम्मा लेते थे। बदले में परीक्षार्थियों से अच्छी खासी रकम लेते थे। परीक्षा के दौरान डीआईओएस कार्यालय में सेटिंग करके अपने स्कूल को परीक्षा केंद्र बनवाते थे और जिन परीक्षार्थियों से पैसा लेते थे। उन्हें परीक्षा के दौरान नकल का भरपूर सामग्री उपलब्ध कराते थे। परीक्षा में नकल कराकर परीक्षार्थियों को पास कराकर प्रबंधक समेत अन्य लोग जहां अपनी तिजोरी भर रहे थे। वहीं अयोग्य छात्रों को नकल के भरोसा अच्छा अंक दिलवाकर परीक्षा में पास कराकर व्यवस्था को चौपट कर रहे थे।

आज़मगढ़: जारी है डीएम का महाअभियान,1048 गोवंशों को मिला आश्रय

Posted: 30 Jan 2022 09:57 PM PST


162 गोवंशों को किसानों ने लिया गोद ,गोबर से लठ्ठा बनाने की लगेंगी मशीनें

ग्राम प्रधानों को कम से कम 10 गो वंश को गोद लेने का निर्देश दिया

छुट्टा पशुओं से अपनी फसलों को बचाना किसानों के लिए भारी पड़ने लगा था। किसान रात दिन जागकर अपने फसलों की रखवाली कर रहा था। नवागत डीएम ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो आश्रय स्थलों में बंद करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश का परिणाम है कि जनपद में सड़कों पर घूम रहे 1048 गोवंशों को आश्रय मिल चुका है। जबकि 162 गोवंशों को गोद लेकर किसान उनकी सेवा करने में लगे हैं। डीएम ने किसानों की इस समस्या को एक महा अभियान चलाकर दूर करने का निर्णय लिया। उन्होंने छुट्ट पशुओं को गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार गोवंश को संरक्षित करने के लिए अस्थायी गो आश्रय स्थलों का निर्माण भी कराया जाए। गो आश्रय स्थलों की मानीटरिंग प्रतिदिन डीएम द्वारा जूम एप से की जाती है। उन्होंने जन सहभागिता योजना के तहत ग्राम प्रधानों को कम से कम 10 गो वंश को गोद लेने का निर्देश दिया है। ग्राम सभा की जमीनों पर अस्थाई गो आश्रय स्थल का निर्माण एवं हरे- चारे के लिए बरसीन व बाजरा की खेती भी कराने के लिए निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं गोवंश स्थलों पर गोबर से लठ्ठा बनाने के लिए मशीन स्थापित कराने के निर्देश दिए है। लठ्ठों को जगह-जगह स्थावित श्मशान घाटों से संपर्क कर आपूर्ति कराने का दिया है आदेश। अब तक विशेष अभियान के तहत 1048 गो वंशों को संरक्षित किया गया है। कुल 162 पशुओं को सहभागिता योजना तहत ग्राम प्रधानों को सुपुर्द किया गया है।

Post Bottom Ad

Pages