अच्छे अंक दिलाने को हो रही सौदेबाजी का ऑडियो हुआ था वायरल
आजमगढ़: सिधारी थाने की पुलिस ने रविवार को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक अभ्यर्थी को परीक्षा में अच्छे अंक से सफलता दिलाने के लिए फोन पर डेढ़ लाख रुपए की सौदेबाजी का आडियो वायरल होने पर इस मामले में संलिप्त दो
तरवां थाना क्षेत्र के महोली गांव में हुई दर्दनाक घटना
आजमगढ़: जिले के तरवां थाना क्षेत्र के महोली गांव में सोमवार शाम चार बजे क्रिकेट खेल रहा 12 वर्षीय बालक अचानक कुएं में गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे और उसे कुंए से निकालने का प्रयास शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महोली गांव निवासी योगेंद्र राम का बड़ा पुत्र शुभम कुमार (12) अपने दोस्तों के साथ दरवाजे के सामने ही क्रिकेट खेल रहा था। बगल के इंद्रदेव राम के दरवाजे की तरफ गेंद गई जिसे दौड़ कर लाने गया शुभम अचानक कुएं के ऊपर चला गया। पुराना कुआं होने के नाते लकड़ी से ढका हुआ था, जिससे लकड़ी टूट गई और शुभम कुंए में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो परिवार के सहित आसपास के लोग जुटे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने फांस के सहारे घंटों बाद शुभम को बाहर निकाला और तत्काल तरवां हॉस्पिटल ले गए जहां से डॉक्टर ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। शुभम तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह कक्षा छह का छात्र था। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 514 हो गई
आज़मगढ़: जिले में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को जिले में 67 नए संक्रमित पाए गए है। इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 514 हो गई है। सोमवार को कुल 3184 लोगों की जांच की गई। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि सोमवार को फूलपुर ब्लाक, नगर क्षेत्र व पल्हनी ब्लाक क्षेत्र में सर्वाधिक संक्रमित मिले है। सोमवार को कुल 3184 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 514 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में अब तक 18833 पॉजिटिव मिले है। जिसमें 18088 पूरी तरह से ठीक हो चुके है। उन्होंने बताया कि फूलपुर में 14, नगर क्षेत्र में 13 व पल्हनी में 12 नए संक्रमित मिले है। इसके अलावा लालगंज में सात व अन्य छह संक्रमित पाए गए है। महराजगंज में चार, कोयलसा व अजमतगढ़ में तीन-तीन, बिलरियागंज में दो, मोहम्मदपुर, ठेकमा, रानी की सराय, सठियांव, मिर्जापुर व अतरौलिया में एक-एक संक्रमित मिले है। सीएमओ के आकड़े में सोमवार को भी तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या तीन है जबकि तीसरी लहर में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें चार राजकीय मेडिकल कालेज व एक की जहानागंज में होम आइसोलेशन में हुई है।
एसपी अनुराग आर्य ने सलामी ली,बढ़ाया जवानों का उत्साह
आजमगढ़: गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड को सोमवार की सुबह पुलिस लाइन में जवानों ने फाइनल टच दिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने परेड की सलामी ली। उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रीय पर्व के दिन आयोजित होने वाले
पीएम मोदी ने पैरा ओपन स्वीमिंग खिलाड़ी जिया राय को एक लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया
आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पैरा ओपन स्वीमिंग में इतिहास रचने वाली आजमगढ़ की बिटिया जिया राय को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। कोरोना के कारण पहली बार ब्लाक चेन टेक्नालाजी के माध्यम से प्रधानमंत्री ने जिया राय को एक लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। गणतंत्र दिवस से दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होेकर जिया राय और उनके माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, आजमगढ़ जनपद के लोग भी अपने को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन में 11.30 बजे बाल खेल प्रतिभाओं से मुखाबित हुए। हालांकि प्रधानमंत्री ने बच्चों से बात नहीं की लेकिन उनका बाल प्रतिभाओं के नाम संबाेधित वीडियो काफी प्रभावी रहा। मुंबई के कलेक्ट्रेट भवन में प्रधानमंत्री का संबाेधन सुनने के लिए जिया राय के साथ उनके पिता मदन राय व माता रत्ना राय मौजूद रहीं। आजमगढ़ की तहसील सगड़ी के अलाउद्दीनपुर निवासी राष्ट्रीय तैराकी में तीन वर्ष लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करने वालीं जिया राय के नाम का जिक्र वीडियो में आते ही माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाल प्रतिभाओं में खासकर इस बार 29 में 14 बालिकाएं हैं, इसलिए राष्ट्रीय बालिका दिवस का सम्मान और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहाकि इसरो के प्रोजेक्ट गगनयान में विज्ञानियों की टीम के साथ अधिकतर महिलाएं ही जाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बालिकाओं को जब भी मौका मिला, उन्होंने अपनी प्रतिभा हर क्षेत्र में साबित करके दिखाया है। कहा कि पढ़ाई-लिखाई साथ खेल भी बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के पुरस्कार पाने वाले बाल प्रतिभाओं के साथ ही उन्हें भी प्रोत्साहित किया जिनके नाम सम्मान के लिए प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन वे पुरस्कार से वंचित हो गए।
जिले में 16261.76 मीट्रिक टन यूरिया व डीएपी उपलब्ध है
खरीदने को कृषक को आधार कार्ड व खतौनी लाना अनिवार्य है
आजमगढ़: डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि जिले में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक की कोई कमी नहीं है। यूरिया एवं डीएपी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पीसीएफ मंदुरी में यूरिया उर्वरक का सामान्य स्टाक 5.940 टन एवं प्रीपोजिसनिंग स्टाक 416.970 टन, पीसीएफ जाफरपुर में सामान्य स्टाक 622.355 टन, डीसीएफ जाफरपुर में सामान्य स्टाक 11.340 एमटी, निजी थोक विक्रेताओं के यहां सामान्य स्टाक 462.60 एमटी यूरिया उर्वरक उपलब्ध है। जिले में फुटकर बिक्री केन्द्रों साधन सहकारी समिति पर 647.590 एमटी, केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार पर 37.080 एमटी, पीसीएफ केंद्र पर 75.825 एमटी, जिला सहकारी संघ लिमिटेड पर 178.110 एमटी, यूपी एग्रो केंद्र पर 9.495 एमटी, आइएफएफडीसी पर 141.165 एमटी, एग्री जंक्सन केंद्र पर 724.205 एमटी, औद्यानिक समितियों पर 17.225 एमटी एवं निजी फुटकर विक्रेताओं के यहां 5974.700 एमटी यूरिया उर्वरक उपलब्ध है। जबकि पीसीएफ जाफरपुर में डीएपी का सामान्य स्टाक 4269.900 एमटी, डीसीएफ बूढ़नपुर में डीएपी का सामान्य स्टाक 297.050 एमटी, डीसीएफ जाफरपुर में डीएपी का सामान्य स्टाक 691.450 एमटी और निजी थोक विक्रेताओं के यहां सामान्य स्टाक 216.100 एमटी डीएपी उर्वरक उपलब्ध है। साथ ही जिले में फुटकर बिक्री केंद्रों साधन सहकारी समिति पर 147.850 एमटी, पीसीएफ केंद्र पर 152.450 एमटी, जिला सहकारी संघ लिमिटेड पर 35.900 एमटी, यूपी एग्रो केंद्र पर 4.150 एमटी, आइएफएफडीसी पर 77.400 एमटी, एग्री जंक्सन केंद्र पर 66.579 एमटी एवं निजी फुटकर विक्रेताओं के यहां 978.333 एमटी डीएपी उर्वरक उपलब्ध है। उर्वरक क्रय करने के लिए आधार कार्ड एवं खतौनी को शासन से अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए कोई भी किसान उर्वरक प्राप्त करने के लिए अपना आधार कार्ड एवं खतौनी लेकर बिक्री केंद्रों पर पीओएस मशीन से प्राप्त कर सकते हैं।
गिरफ्तार लोगों में कई विद्यालयों के प्रबंधक, अध्यापक ,डीआईओएस कार्यालय कर्मी भी
रामपुर के गिरोह ने प्रबंधकों संग फैलाया था जाल,08 फरार लोगों की तलाश
आजमगढ़: जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश को स्वाट और रानी की सराय पुलिस ने विफल करते हुए अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर ठेके पर नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने डीआईओएस कार्यालय के बाबू धर्मेन्द्र राय व 7 विद्यालयों के प्रबंधक समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो प्रबंधक, अध्यापक सहित आठ लोग फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2.70 लाख नकद, करीब पचास लाख रूपये के चेक, ऐडमिट कार्ड और मार्कसीट, डायरी व 02 चारपहिया वाहन बरामद किया है। टेट की परीक्षा का एक बार पेपर लीक होने के बाद दूसरी बार रविवार को आयोजित हुई परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए थे। करीब एक सप्ताह से स्वाट टीम लगातार प्रबंधकों और शिक्षकों की निगरानी में जुटी हुई थी। इसी दौरान स्वाट टीम प्रथम, व दारोगा ज्ञानचन्द्र शुक्ला को टेट परीक्षा में कई प्रबंधकों द्वारा अभ्यर्थियों से नकल के नाम पर धन उगाही का मामला प्रकाश में आया। इसी बीच पुलिस की टीमों को जानकारी मिली कि डीआईओएस कार्यालय का बाबू धर्मेन्द्र कुमार राय भी इसमें शामिल है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया और पूछताछ शुरू किया तो कई विद्यालयों के नाम प्रकाश में आये जहां टेट परीक्षा की सुचिता प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने इन विद्यालयों पर अतिरिक्त अधिकारियों व पुलिस की ड्युटी लगाई गयी जिससे की परीक्षा की सुचिता बनी रहे। जांच के बाद पुलिस की टीम ने मुख्य सरगना डीआईओएस कार्यालय के बाबू, सात विद्यालयों के प्रबंधक समेत 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में बेदप्रकाश यादव पुत्र स्व0 बलिराम यादव निवासी भदुली थाना सिधारी, सूर्यप्रकाश यादव पुत्र हरिशचन्द यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर ,देवेन्द्र यादव पुत्र बृजभान यादव निवासी अराजी अजगरा मसरकी थाना रौनापार, सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय पुत्र सुनील राय निवासी कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर , धर्मेन्द्र यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर, हरेन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी धर्शन थाना कन्धरापुर, धर्मेन्द्र कुमार राय उर्फ बब्लू राय पुत्र रामचेत राय निवासी देवड़ा दामोदरपुर थाना कन्धरापुर , कमलेश कुमार पुत्र शंकर राम निवासी हरैया थाना जीयनपुर,तारा सिंह पटेल पुत्र खुरचुन्द पटेल निवासी दाउदपुर थाना रानी की सराय , प्रशान्त राय पुत्र स्व0 संजय राय निवासी श्रीकान्तपुर थाना कन्धरापुर, इन्द्रेश यादव पुत्र देवेन्द्र यादव निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली, हरेन्द्र यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी सेठवल थाना रानी की सराय, अरविन्द कुमार यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी खलिलाबाद थाना रानी की सराय सभी जनपद आज़मगढ़ तो वहीं नीरज कुमार सकसेना पुत्र नरेश कुमार सकसेना निवासी ज्वाला नगर थाना सिविल लाईन, रविन्द्र यादव पुत्र किशन लाल निवासी पनवड़िया थाना सिविल लाईन,सारिक जावेद पुत्र नासिम जावेद निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर, जितेन्द्र सिंह पुत्र बलिष्टर सिंह निवासी अहमदनगर थैगा थाना सिविल लाईन , अर्शी पत्नी सारिक जावेद निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर ,साजिदा पत्नी जफर खान निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर ,नाजिया पत्नी मुकर्रम अली निवासी बजरिया खान , जफर खान पुत्र आलम खान ग्राम साहबाद गेट थाना कोतवाली रामपुर ,अरविन्द गुप्ता पुत्र जगअवतार गुप्ता निवासी राजद्वारा थाना कोतवाली रामपुर सभी जनपद रामपुर के निवासी हैं। वहीं फरार अभियुक्तों में मुकेश राय उर्फ रिंटू राय पुत्र हृदयनरायन राय निवासी मानपुर थाना बिलरियागंज, सुनील कुमार यादव पुत्र अज्ञात निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली, तुसार सिंह पुत्र अज्ञात पता (देवदास इण्टर कालेज संवेदा थाना जहानागंज ) (प्रबंधक), धीरज राय पुत्र अज्ञात पता (कर्मचारी विपलव विक्रम राय महिला महा विद्यालय हरैया जीयनपुर) , धर्मेन्द्र पुत्र अज्ञात निवासी हाजीपुर बम्भौर थाना मुबारकपुर ,अनन्त कुमार पुत्र अज्ञात निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली, सिकन्दर यादव पुत्र अज्ञात ( प्रबन्धक महात्मा इण्टर कालेज सेठवल) निवासी सेमरहा थाना रानी की सराय ,जगजीवन पुत्र अज्ञात पता अज्ञात (अध्यापक , हरिश चन्द्र इण्टर कालेज कंधरापुर) बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि ये संगठित गिरोह है। जो टेट परीक्षा में प्रति छात्र तीन लाख रूपये में नकल कराने का ठेका लिया था। इसके लिए इन लोगों ने कुछ रूपये एडवांस में लिये थे वहीं छात्रों का मार्कसीट आदि को अपने पास रख लिया था। इसमें रामपुर जनपद के नौ लोग भी गिरफ्तार हुए है। इनके पास से 2.70 लाख नकदी, भारी मात्रा में मार्कशीट, 48 लाख रूपये के 6 चेकबुक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। इन सभी लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार विद्यालयों के प्रबंधकों के स्कूल के को ब्लैक लिस्ट में डालने के लिए डीएम को संस्तुति भेजी गयी है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले के पर्दाफाश में अहम भूमिका निभाने वाले दरोगा ज्ञानचन्द्र शुक्ला को 20 हजार रूपये और गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की।