दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- 16 जनवरी 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
- होंडा ने लाँच की नई 2022 सीबी 300 आर
- येजदी के तीन माॅडल भारत में आएंगे
- 5जी के लिए नोकिया व टेक महिंद्रा में साझेदारी
- विकास की धुरी हैं स्टार्टअप इकाइयां
- कोरोना प्रोटोकाल के लिए लोकमत
- मायावती की सधी राजनीति
- ब्रिटेन का पीएम बन सकता है एक हिन्दुस्तानी
- नरवणे के बयान पर चीन की प्रतिक्रिया
- देगा कौन उधार
- एस-400 मिसाइल सौदे पर अमेरिका को आपत्ति
- गन्नाकिसान चुनाव चिन्ह के साथ पांच राज्यों का चुनाव लड़ेगी भारतीय जन क्रान्ति दल |
- मकर संक्रांति -एक राष्ठ्रीय महापर्व
| Posted: 15 Jan 2022 06:08 AM PST 16 जनवरी 2022, रविवार का दैनिक पंचांग🔅 तिथि चतुर्दशी रात्रि 02:40:16 🔅 नक्षत्र आर्द्रा रात्रि 01:54:12 🔅 करण : गर 14:12:26 वणिज 27:20:37 🔅 पक्ष शुक्ल 🔅 योग एन्द्र 15:18:14 🔅 वार रविवार ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 06:42:20 🔅 चन्द्रोदय 16:15:59 🔅 चन्द्र राशि मिथुन 🔅 सूर्यास्त 17:18:15 🔅 चन्द्रास्त 30:49:59 🔅 ऋतु शिशिर ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1943 प्लव 🔅 कलि सम्वत 5123 🔅 दिन काल 10:31:46 🔅 विक्रम सम्वत 2078 🔅 मास अमांत पौष 🔅 मास पूर्णिमांत पौष ☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित 12:09:51 - 12:51:59 ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त 16:22:34 - 17:04:41 🔅 कंटक 10:45:37 - 11:27:44 🔅 यमघण्ट 13:34:06 - 14:16:13 🔅 राहु काल 16:27:50 - 17:46:48 🔅 कुलिक 16:22:34 - 17:04:41 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 12:09:51 - 12:51:59 🔅 यमगण्ड 12:30:55 - 13:49:53 🔅 गुलिक काल 15:08:52 - 16:27:50 ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल पश्चिम ☀ चन्द्रबल और ताराबल ☀ ताराबल 🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद ☀ चन्द्रबल 🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 पं.प्रेम सागर पाण्डेय् 16 जनवरी 2022, रविवार का दैनिक राशिफलमेष (Aries): आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। संभवतः वाद-विवाद टालें। वाहन सुख अच्छा रहेगा। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 1 वृषभ (Tauras): आपका आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 मिथुन (Gemini): आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना हित में रहेगा। आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी और स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। पेट सम्बंधी बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करने के लिए कहते हैं। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 कर्क (Cancer): शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति निर्मित होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुख होगा। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा के शिकार होंगे। धन खर्च और अपयश मिलने का योग है। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 8 सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा। भाई-बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। शांत मन से नए कार्यों को आरंभ कर सकेंगे। अचानक भाग्य वृद्धि का अवसर देखते हैं। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 1 कन्या (Virgo): परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। मौज-शौक के साधनों के पीछे खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह देते हैं। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 तुला (Libra): अपनी कला-कारीगरी को बाहर लाने के लिए सुनहरे अवसर न खोएं। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों और परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और कार्य सफलता का योग है। दांपत्य जीवन में विशेष मधुरता रहेगी। शुभ रंग = फीरोजा़ शुभ अंक : 6 वृश्चिक (Scorpio): आज आपके विदेश में बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में साथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। ऑफिस में स्त्री वर्ग से लाभ होने की संभावना है। शुभ रंग = लाल शुभ अंक = 8 धनु (Sagittarius): प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। वैवाहिक योग है। मांगलिक कार्य होंगे। उत्तम भोजन मिलने की संभावना है। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के संबंध में परेशानी बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कुलदेवता का आशीर्वाद आपके साथ है। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 कुंभ (Aquarius): आज आप अपने आपको अस्वस्थ महसूस करेंगे, परंतु मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें। प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना उचित नहीं है। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च होगा। यात्रा का योग है। विदेशगमन की संभावनाएं पैदा होंगी। विदेश से समाचार मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। शुभ रंग = फीरोजा़ शुभ अंक : 6 मीन (Pisces): आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारीवर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की सलाह देते हैं। खर्च अधिक रहेगा। अनैतिक कामवृत्ति मुसीबत में डाल सकती है, आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844 हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| होंडा ने लाँच की नई 2022 सीबी 300 आर Posted: 15 Jan 2022 05:51 AM PST होंडा ने लाँच की नई 2022 सीबी 300 आर दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने मिड साइज मोटरसाइकिल के बाजार में नयी 2022 सीबी 300 आर पेश की जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम शुरूआती कीमत 2.77 लाख रुपए है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।कंपनी ने दिसंबर में इंडिया बाइक वीक के दौरान होंडा नियो-स्पोट्र्स कैफे से प्रेरित 2022 सीबी300 आर का अनावरण किया था। कंपनी के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अत्सुशी ओगाता ने कहा कि अपने उपभोक्ताओं के लिए होंडा के भरोसे एवं प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाते हुए आखिरकार 2022 सीबी300आर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अपनी शुरूआत से ही यह इंजीनियरिंग के ऊंचे मानकों पर आधारित रही है। होंडा सीबी 300 आर में भारत स्टेज- छह 286सीसी डीओएचसी 4-वॉल्व लिक्विड कूल्ड सिलिंडर इंजन के साथ पीजीएम एफआई टैकनोलॉजी दी गयी है। (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| येजदी के तीन माॅडल भारत में आएंगे Posted: 15 Jan 2022 05:49 AM PST येजदी के तीन माॅडल भारत में आएंगेमहिंद्रा समूह की साझेदारी वाली मोटरसाइकल कंपनी क्लासिक लीजेंड्स ने लंबे अरसे बाद अपने लोकप्रिय ब्रांड येजदी को फिर से भारतीय बाजार में उतारा है। यह ब्रांड करीब ढाई दशक बाद भारत में वापसी कर रहा है। क्लासिक लीजेंड्स के सह-संस्थापक अनुपम थरेजा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी ने भारत तथा दुनिया भर में मझोले सेगमेंट (350 से 600 सीसी) वाले तेजी से विस्तार कर रहे बाजार में पैठ बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। इसके तीन माॅडल बाजार मंे उतरेंगे। तीन मॉडल- रोडस्टर, स्क्रैम्बलर और एडवेंचर उतारे गए हैं जिनकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.98 लाख से 2.19 लाख रुपये है। तीनों मोटरसाइकलों की आज से देश भर में कंपनी के 300 शोरूम में बिक्री शुरू हो गई है। थरेजा ने कहा, दुनिया भर में मझोले सेगमेंट का बाजार बढ़ा है और भारत में भी मोटरसाइकल बाजार के इस सेगमेंट का विस्तार करने का यह सही समय है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| 5जी के लिए नोकिया व टेक महिंद्रा में साझेदारी Posted: 15 Jan 2022 05:46 AM PST 5जी के लिए नोकिया व टेक महिंद्रा में साझेदारीफिनलैंड की मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टेक महिंद्रा ने कारोबारी संगठनों को 5जी प्रौद्योगिकी पर आधारित समाधान उपलब्ध करवाने के लिए साझेदारी की है। दोनों कंपनियों की ओर से जारी साझा बयान के मुताबिक, इस साझेदारी के तहत टेक महिंद्रा उद्योगों में ग्राहकों के लिए नोकिया के निजी वायरलैस डीएसी (डिजिटल ऑटोमेशन क्लाउड) समाधान का लाभ उठाएगी और क्लाउड कंप्यूटिंग प्रणाली पर 5जी निजी वायरलैस नेटवर्क प्रबंधन के स्वचालन में मदद देगी। टेक महिंद्रा के 5जी एवं नेटवर्क सेवा कारोबार प्रमुख मनीष मंगल ने एक बयान में कहा, ''अगले स्तर के स्वचालन और डिजिटल रूपांतरण के लिए उद्योगों द्वारा 5जी को अपनाना महत्वपूर्ण हो गया है। इससे उत्पादन क्षमता बहुत बढ़ेगी और परिचालन में आने वाली जटिलताएं एवं लागत भी कम होगी। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| विकास की धुरी हैं स्टार्टअप इकाइयां Posted: 15 Jan 2022 05:43 AM PST विकास की धुरी हैं स्टार्टअप इकाइयांप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में तेजी से बढ़ रहे स्टार्टअप उद्यमों के लिए उनके फलने-फूलने के परिवेश को और अच्छा बनाने का आश्वासन देते हुए कहा कि स्टार्टअप इकाइयां देश के सुदूर क्षेत्रों और महिला आबादी के लिए विकास के अवसरों की विषमता दूर करने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।उन्होंने कि नये विचारों और नवप्रवर्तन के साथ काम करने वाले भारत के युवा स्टार्टअप उद्यमी दुनिया भर में देश का परचम लहरा रहे और समस्याओं के समाधान प्रस्तुत कर रहे हैं। वह स्टार्टअप इंडिया सप्ताह के दौरान युवा स्टार्टअप उद्यमियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत कर रहे थे। स्टार्टअप सप्ताह कल सम्पन्न हो रहा है। श्री मोदी ने कहा, 'युवाओं के हर सुझाव, हर विचार और हर नवप्रवर्तन को सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा।' प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 16 जनवरी को 'राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस' के रूप में मनाने की भी घोषणा की। श्री मोदी ने वर्ष 16 में इसी दिन सरकार की एक बड़ी पहल स्टार्टअप इंडिया की शुरूआत की थी और स्टार्टअप इकाइयों के लिए कर, पेटेंट एवं कापीराइट्स , श्रम एवं पर्यावरण कानूनों के अनुपालन में कई रियायतें देने के साथ उद्यमपूंजी कोष सुलभ कराने की पहल की थी। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 15 Jan 2022 05:41 AM PST कोरोना प्रोटोकाल के लिए लोकमत(हृदयनारायण दीक्षित-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) विश्व कोराना की तीसरी लहर से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस महामारी से जूझने के लिए कई स्तर पर बैठकें कर रहे हैं। पूरा तंत्र सक्रिय कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की बढ़त दिखाई पड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी जी के नेेतृत्व में सभी सम्बंधित विभाग पहली व दूसरी लहर के अनुभव से रणनीति बना रहे हैं। रात्रि में 10 बजे से 06 बजे तक कर्यू जारी है। सरकार और उसका तंत्र सजग है लेकिन आमजन महामारी को लेकर सतर्क नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। भीड़ वाले क्षेत्रों व केन्द्रों पर व्यवस्था नहीं है। भीड़ यथावत है। अपनी जिंदगी बचाने के लिए भी सतर्कता का अभाव है। भीड़ वाले केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकाॅल का अनुपालन नहीं हो रहा है। पहली व दूसरी लहर के दौरान हाथ धोना, एक दूसरे से दो गज की भौतिक दूरी का अनुपालन बढ़ गया था। महामारी की भयावहता में बहुत लोगों ने अपने परिजन-प्रियजन खोये थे लेकिन संप्रत्ति तीसरी लहर के प्रकोप से स्वयं बचने और दूसरों को बचाने की प्रवृत्ति नहीं दिखाई पड़ती। हाथ मिलाने को संक्रमण की एक खास वजह माना जाता है। पहली व दूसरी लहर के दौरान लोगों ने हाथ मिलाना बंद कर दिया लेकिन वर्तमान में कुछ लोगों में हाथ मिलाने की लत फिर से पड़ रही है। सारे लोग जानते हैं कि कोरोना का संक्रमण जानलेवा है लेकिन आश्चर्य है कि जीवन के नष्ट हो जाने के खतरे के बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं। आपदाएं कष्ट देती हैं। जीवन छीनती हैं लेकिन तमाम अनुभव भी देती हैं। संप्रति एक नई सामाजिक व्यवस्था आकार ले रही है। पंथिक अंधविश्वासों की जगह वैज्ञानिक दृष्टिकोण की मान्यता बढ़ी है। पंथिक जलसों की भीड़ कम हो रही है। सामाजिक शिष्टाचार बदल रहे हैं। नमस्कार ने हाथ मिलाने की आधुनिक जीवनशैली को विस्थापित कर दिया है। स्वच्छता नया जीवन मूल्य हो रही है। अनावश्यक विदेश यात्राओं के लती पुनः विचार के लिए बाध्य हो रहे हैं। सब जीना चाहते हैं लेकिन मृत्यु जीवन छीनती है। जीवन की इच्छा और मृत्यु भय से समाज व सभ्यता का विकास हुआ। आदिम मनुष्य का जीवन असुरक्षित था। सामूहिक जीवनशैली में सुरक्षा थी। उसने गुफाओं में रैन बसेरा बनाए। उसने जानवरों के शिकार और आत्म रक्षा के लिए पत्थर के हथियार बनाए। जीने की इच्छा व मृत्यु भय की छाया में आदिम समाज की जीवनशैली का विकास हुआ। आत्मरक्षा की भावना भी सभ्यता के विकास की प्रेरक थी। प्राकृतिक आपदाएं या युद्ध वीभत्स मृत्यु भय लाते हैं। व्यापक जनहानि वाली आपदाएं जीवन का दृष्टिकोण बदलती हैं। चाल्र्स डारविन प्राकृतिक इतिहास और भूगर्भ शास्त्रीय खोज में विश्व यात्रा पर थे। भूकम्प आया। वह उठे, चक्कर आया, गिरे। उन्होंने इस अनुभव का निष्कर्ष "जरनल आॅफ रिसर्चेज" में लिखा, "भूकम्प पुराने से पुराने भावनात्मक सम्बंधों को नष्ट करता है। अल्पकाल में असुरक्षा की ऐसी धारणा बनी जो दीर्घकाल के चिंतन से न पैदा होती।" सामने खड़ी मृत्यु जीवन का दृष्टिकोण बदलती है। कोरौना का अनुभव भयावह रहा है। महामारी ने नया अनुभव दिया है। भयावह मौतों ने संसार के प्रति चिंतन का दृष्टिकोण बदल दिया है। भारत में महाभारत काल में यहां सभा जैसी लोकतंत्री संस्थाएं थीं। वे असफल हुईं। महायुद्ध हुआ। यह राष्ट्रीय आपदा थी। युधिष्ठिर जीत गए लेकिन नरसंहार ने उन्हें व्यथित किया। जीवन का दृष्टिकोण बदला। वे सत्ता सम्हालने को तैयार नहीं थे। कलिंग युद्ध के बाद अशोक का भी जीवन दृष्टिकोण बदल गया। कोरोना आपदा में भारत में अन्य देशों की तुलना में बचाव के प्रयत्न ज्यादा सफल हुए हैं। इस आपदा के प्रभाव में संपूर्ण समाज में सकारात्मक परिवर्तन आया है। सामान्यजन भी गरीबों की सहायता के लिए तत्पर रहे हैं। अब समाज अतिरिक्त संवेदनशील हो गया है। पुलिस बल महामारी के दौरान चिकित्सकों के साथ संग्राम की अग्रिम पंक्ति का सम्माननीय योद्धा बन गया है। उम्मीद है कि तीसरी लहर में भी जनसेवा शैली ऐसी ही रहेगी। कोरोना की तीसरी लहर का कहर सामने है। सारी दुनिया के राष्ट्रों व राष्ट्राध्यक्षों के लिए चुनौती है। पहली दूसरी लहर में विकसित देश भी नागरिकों के बचाव में सफल नहीं रहे। अमेरिकी महाशक्ति भी असफल रही। कम्युनिस्ट चीन अपयश का निशाना है ही लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम की प्रशंसा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। वे दुनिया के संवेदनशील नेता होकर उभरे हैं। संप्रति भारतीय राज और समाज दोनो ही संवेदनशील हैं। समाज का व्यक्तित्व अतिरिक्त संवेदनशील रूप में प्रकट हुआ है लेकिन सोशल मीडिया की आभासी दुनिया के एक वर्ग में शब्द और अपशब्द का अंतर समाप्त हो गया है। श्लील और अश्लील की विभाजन रेखा समाप्त हो गई है। आश्चर्य है कि इस महामंच पर सक्रिय योद्धाओं के मन संयमी महामारी के साथ जीने वालों जैसे नहीं हैं। समाज चिंतकों को सोशल मीडिया की प्रवृत्ति के हतोत्साहन के लिए सक्रिय होना चाहिए। विश्व व्यवस्था का चिंतन जारी है। गांवों में महामारी का प्रकोप कम रहा है। महामारी ने रोग निरोधक क्षमता का प्राचीन भारतीय प्रतीक दोहराया है। आधुनिकतावादी भी तुलसी गिलोय का काढ़ा पी रहे हैं। सामाजिक परिवर्तन का काम प्रायः जनअभियान व आन्दोलनों से होता था। महामारी ने समाज का आत्म रूपांतरण किया है। ऐसी उपलब्धियां संजोने योग्य हैं। कालरथ गतिशील है। मृत्यु या जीवन में एक का चयन ही विकल्प है। आनंदमगन जीवन के लिए नई समाज व्यवस्था का सुस्वागतम् जरूरी हैं। महाभारत के यक्ष प्रश्नों में यक्ष ने युधिष्ठिर से पूछा था कि ''दुनिया का सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है- किं आश्चर्यं?'' युधिष्ठिर ने यक्ष को उत्तर दिया कि ''दुनिया का सबसे बड़ा आश्चर्य मृत्यु को जानते हुए भी इस सच्चाई को स्वीकार न करना है।'' युधिष्ठिर ने कहा था कि ''सारे लोग जानते हैं कि हमारी मृत्यु निश्चित है, बावजूद इसके ऐसा आचरण करते हैं कि हम कभी नहीं मरेंगे।'' इसी तरह सारे लोग जानते हैं कि कोरोना संक्रमण से जीवन को खतरा है लेकिन आचरण ऐसा कर रहे हैं कि जैसे कोरोना महामारी कोई हँसी-मजाक हो। सैनिटाइजेशन लगभग बंद दिखाई पड़ रहा है। भौतिक दूरी भी उपेक्षित है। जागरुक लोगांे, वरिष्ठों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करंे और कराएँ। इसके लिए प्रभावी लोकमत का निर्माण भी करें। अच्छी बात है कि लोगों में भय नहीं है लेकिन सतर्क रहना भय का हिस्सा नहीं है। अपने और अपने परिवार व मित्रों की रक्षा के लिए कोरोना शिष्टाचार का पालन समय की आवश्यकता है। महामारियाँ तमाम नये अनुभव देती हैं। अनुभव हमेशा उपयोगी होते हैं। करणीय और अकरणीय का भेद सुस्पष्ट होता है। भारत ने पहली व दूसरी कोरोना लहर के दौरान बहुत कुछ पाया है और बहुत कुछ खोया है। महामारी का अनुभव उपयोगी है। इस महामारी ने एक नये अध्याय को जन्म दिया है। समाज को महामारियों के दौरान अनुभव प्राप्त शिष्टाचार का पालन करना होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के चिकित्सा तंत्र में बहुत सुधार हुए हैं। पहले टीका नहीं था, अब टीका है। पहले दवा नहीं थी, अब दवा है। पहले अनेक केंद्रों पर आॅक्सीजन की कमीं थी, अब उसकी कमीं नहीं रह गयी है। हौंसला पहले भी बुलंद था, अब अनुभव के कारण हौंसला भी बढा है। कमी लोकमत निर्माण की है। प्रत्येक व्यक्ति स्वयं अपना संरक्षक है। पूरे देश और प्रदेश में इस महामारी से जूझने की संस्कृति का विकास करना होगा। (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 15 Jan 2022 05:38 AM PST मायावती की सधी राजनीति(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती राजनीतिक जीवन के लम्बे अनुभवों से गुजर चुकी हैं। उन्होंने 15 जनवरी को अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं की शुभकामनाआं के साथ राजनीतिक संदेश भी दिया है। मायावती 1989 मंे पहली बार सांसद बनी थीं और 1993 मंे वह अनुसूचित जाति की पहली मुख्यमंत्री बनीं। जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाघ्थ ने भी उन्हंे शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, इस बार का विधानसभा चुनाव थोड़ा जटिल हो गया है। यह सच है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व मंे सपा में उनके चाचा शिवपाल यादव ही नहीं भाजपा से टूटकर कई नेता भी पहुंचे हैं लेकिन इससे लाभ के साथ नुकसान की संभावना भी बनी हुई है। पुराने सपाई मानते हैं कि उनका हक छीना जा रहा है। बसपा प्रमुख ने बहुत सोच समझ कर अकेले दम पर चुनाव मंे उतरने का फैसला किया है। वे भाजपा से सीधा टकराव भी नहीं चाहती हैं। चुनाव के नतीजे आने के बाद राजनीति के समीकरण फिर बदलेंगे। मायावती इसीलिए चुनाव नहीं लड़ रही हैं। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 58 सीटों में 53 पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर मीडिया को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने साथ ही बताया कि अन्य 5 सीटों पर भी दो-तीन दिन में फैसला हो जाएगा। मायावती ने विधानसभा चुनाव में खुद के लड़ने की खबर पर भी साफ-साफ जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मीडिया को मेरे खिलाफ कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो वो आये दिन मेरे चुनाव लड़ने के मुद्दे को उछालते रहते हैं। मैं चार बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हूं। मैं अपनी पार्टी के हित में सीधा चुनाव लड़ने की जगह अपने कार्यकर्ताओं को जिताने का काम करूंगी। हमारे संविधान में ये व्यवस्था है कि कोई बिना चुनाव लड़े भी अपनी योग्यता से किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है।' बसपा सुप्रीमो ने कहा, 'लोग आकाश आनंद के भी चुनाव लड़ने की बात मीडिया में उछालते रहते हैं। वो मेरे निर्देशन में पार्टी के काम में लगा है। अगर मीडिया और विरोधी पार्टी आकाश आनंद के पीछे पड़ते रहे तो मैं उसे अपनी पार्टी में और बढ़ावा दूंगी। आकाश आनंद और एससी (सतीश चंद्र) मिश्रा के बेटे कपिल मिश्रा युवाओं को बीएसपी से जोड़ने में लगे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार बीएसपी 2007 की तरह सत्ता में लौटेगी और ओपेनियन पोल धरा का धरा रह जाएगा।' इसके साथ ही मायावती ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी बसपा का किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टी सर्व समाज के गठबंधन से जीतेगी।' जाहिर है, मायावती सपा के साथ नहीं हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य सहित बीजेपी के कई मंत्रियों और विधायकों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पार्टी में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले खासा जोश दिख रहा है। हालांकि इन नेताओं को टिकट देने में अखिलेश यादव को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यहां इन नए नेताओं के आने से एक ही सीट पर कई दावेदारों वाली स्थिति हो गई है। सहारनपुर जिले की नकुड़ विधानसभा सीट को इसके एक उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री पद छोड़कर सपा में शामिल हुए धर्म सिंह सैनी नकुड़ से लगातार दूसरी बार विधायक हैं और आगामी चुनाव में इस सीट के लिए एक प्रमुख दावेदार हैं। उधर कांग्रेस छोड़कर सपा में आए इमरान मसूद भी इसी सीट पर दावेदार रहे हैं। वह वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। सैनी और मसूद के अलावा समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय नेता भी नकुड़ सीट से टिकट का दावेदारी कर रहे थे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को 18 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। सपा वर्ष 2012 में पडरौना में चैथे स्थान पर रही थी और वर्ष 2017 के चुनाव में गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को यह सीट दे दी थी, जो उस चुनाव में इस सीट पर तीसरे नंबर पर रही थी। ऐसे में मौर्य को पडरौना से उम्मीदवार बनाने में सपा के लिए तो कोई परेशानी नहीं होगी, हालांकि उनके बेटे उत्कृष्ट के टिकट पर फैसला अखिलेश के लिए आसान नहीं होगा। उत्कृष्ट वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में ऊंचाहार सीट पर सपा के मनोज पांडे से हार गए थे। उत्कृष्ट ने 2012 में बसपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जबकि 2017 में वह भाजपा प्रत्याशी थे। ऐसे में अपने इलाके के बड़े ब्राह्मण नेता में शुमार मनोज पांडे का इस सीट पर दावा मजबूत माना जाता है। बसपा के दिग्गज नेता रहे राम अचल राजभर कुछ हफ्ते पहले ही सपा में शामिल हुए हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में अकबरपुर सीट पर राजभर ने तत्कालीन सपा विधायक को हराकर कब्जा जमाया था। राजभर उन गिने-चुने बसपा विधायकों में थे, जिन्होंने मोदी लहर में अपनी जीत पक्की की थी। ऐसे में वह इस पर दावेदारी आसानी से छोड़ने वाले नहीं। इसका एक नजारा हाल ही में तब देखने को मिला जब उन्होंने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी रैली का आयोजन किया। कुछ ऐसा ही हाल कटेहरी निर्वाचन क्षेत्र का है, जहां के मौजूदा विधायक लालजी वर्मा ने हाल ही में बसपा का साथ छोड़ साइकिल को चुना है। वह इस सीट से टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि इसी सीट पर सपा के वरिष्ठ नेता जयशंकर पांडे भी दावेदारी कर चुके है। वह पिछले विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा भिंगा, सिधौली, प्रतापपुर, हंडिया, धोलाना, मुंगरा बादशाहपुर, चिल्लूपर, सीतापुर, खलीलाबाद, बिलसी और नानपारा जैसे सीटों पर भी अन्य दलों के विधायकों ने सपा का दामन थामकर अखिलेश के लिए टिकट बंटवारे की राह मुश्किल कर दी है। दलित नेता चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बीजेपी को रोकना है। बीजेपी को रोकने के लिए मैंने अपने स्वाभिमान से समझौता किया। अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश जी को दलितों की जरूरत नहीं है। वो चाहते हैं दलित उनको वोट करें और वो दलितों को लीडर नहीं बनाना चाहते। भीम आर्मी चीफ ने कहा, मैं यहां दो दिन से हूं मुझे लगा कि किसी तरह से बात हो जाए। मैं ये समझता हूं वो गठबंधन में दलित समाज को नहीं चाहते। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने ऐलान किया कि उनकी आजाद समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा, हमने यह तय किया है हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में नहीं जा रहे हैं। हम सड़कों पर खुद लड़े हैं। हम मानते हैं दलितों के हितों की रक्षा स्वंय करनी होगी। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ कल हुई मुलाकात को लेकर कहा, मैंने उनसे (अखिलेश यादव से) कहा कि आप हमारे बड़े भाई हैं, आप सीटों का तय कर लें लेकिन उन्होंने मुझे नहीं बुलाया। बात सीट की नहीं है, बात हमारे हितों की रक्षा की है। बात हिस्सेदारी की है, जितनी संख्या हमारी, उतनी हिस्सेदारी। यह सही है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी से नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यहां अब बरेली के आंवला विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक धर्मपाल के पार्टी छोड़ने की चर्चा है। हालांकि विधायक ने इसका खंडन किया है। इसलिए मुख्य विपक्षी सपा की स्थिति भी ठोस नहीं है। इसका फायदा मायावती का मिल सकता है। (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| ब्रिटेन का पीएम बन सकता है एक हिन्दुस्तानी Posted: 15 Jan 2022 05:34 AM PST ब्रिटेन का पीएम बन सकता है एक हिन्दुस्तानीनई दिल्ली। कोरोनाकाल में लगे लॉकडाउन के दौरान डाउनिंग स्ट्रीट में पार्टी करने को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन चैतरफा घिरते दिख रहे हैं। हाउस ऑफ कॉमंस में माफी मांगने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं, बल्कि विपक्ष उनसे इस्तीफे का मांग कर रहा है। ऐसी चर्चा है कि बढ़ते दबाव के चलते जॉनसन पीएम पद छोड़ सकते हैं। वहीं नए पीएम के तौर पर ऋषि सुनक का नाम सबसे आगे चल रहा है। कहते हैं इतिहास अपने आप को दोहराता हैं। ब्रिटेन ने लंबे वक्त तक भारत पर शासन किया। आजादी पाने के लिए हिंदुस्तान को सालों लग गए। न जाने कितनी कुर्बानियां देनी पड़ी। लेकिन, अब वक्त का पहिया फिर से घुमा है। ऐसे हालात बन गए हैं कि अब एक भारतीय मूल का शख्स बोरिस जॉनसन की जगह ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बन सकता है। इस शख्स का नाम है ऋषि सुनक, जो मौजूदा वक्त में ब्रिटेन के वित्त मंत्री हैं। ऋषि सुनक भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति नारायण मूर्ति की बेटी हैं। ऋषि और अक्षता की दो बेटियां हैं। हैंपशायर में जन्मे 39 वर्षीय सुनक वर्ष 2015 से रिचमंड (यॉर्कशायर) के सांसद हैं। उन्होंने ब्रिटेन के निजी विद्यालय विंचेस्टर कॉलेज में स्कूली पढ़ाई की। सुनक पिछले साल रिचमंड (यॉर्क्स) सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए थे। इससे पहले 2018 में उन्हें ब्रिटेन का आवास मंत्री बनाया गया था। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| नरवणे के बयान पर चीन की प्रतिक्रिया Posted: 15 Jan 2022 05:32 AM PST नरवणे के बयान पर चीन की प्रतिक्रियाबीजिंग। देश के सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने गत दिनों बुधवार को कहा था कि पिछले 18 महीनों में भारत की सैन्य ताकत काफी बढ़ गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि चीन के साथ युद्ध की स्थिति में भारत विजयी बनकर लौटेगा। अब आर्मी चीफ के इस बयान पर चीन की तरफ से प्रतिक्रिया भी आई है। चीन की तरफ से कहा गया है कि हमें आशा है कि भारत में जिम्मेदार लोग इस तरह की अरचनात्मक कमेंट करने से परहेज करेंगे। आर्मी चीफ एमएम नरवणे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग बेनबिन ने कहा, 'अब चीन और भारत के बीच डिप्लोमैटिक और मिलिट्री चैनल्स के जरिए बातचीत चल रही है। ताकि सीमा पर तनाव को कम किया जा सके। हमें आशा है कि भारत की तरफ से जिम्मेदार लोग इस तरह के कमेंट करने से बचेंगे।' भारत और चीन के बीच 14वें कमांडर लेवल की बातचीत को लेकर वांग ने कहा, 'अगर इस बातचीत में कुछ निकलकर आएगा तो हम सूचना देंगे। हालांकि, भारत में सूत्रों के हवाले से इस मीटिंग को लेकर कहा जा रहा है कि 14वें दौर की इस बातचीत में लद्दाख सीमा पर सैनिकों की तैनाती और तनाव कम करने को लेकर बातचीत होगी। भारत देपसांग बल्ग और डेमचॉक पर भी चीन के साथ मौजूदा विवाद को खत्म करने की दिशा में प्रयासरत है।' हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 15 Jan 2022 05:28 AM PST देगा कौन उधारसमझ नहीं आता है मौसम क्यों खाये है खार बिजली के संग पाथर बरसे बही अश्रु की धार कई दिनों से सूरज भाई छिपे रजाई में दिखे नहीं हैं चन्दा मामा मौन जुदाई में दिन भर सिकुड़े रहे बरोठे लगते सबको भार गरज-गरज धमकाने मेघा लौट-लौट आते पल में सिट्टी पिट्टी सबकी वे गुम कर जाते तिलहन चौपट हुआ चने की फसल हुई बेकार बची-खुची जो कुछ,आवारा पशु हैं झाड़ रहे हलधर भरे ऑख में पानी बीबुर काढ़ रहे सिर पे बिटिया ब्याह नगीचे देगा कौन उधार सरकारी सब बातें उनकी हवा हवाई हैं गहरे जखम हमारे कोई नहीं दवाई हैं सगरे झूठ-मूठ का झूंठा दिखलाते हैं प्यार * ~जयराम जय 'पर्णिका'बी-11/1,कृष्ण विहार,आवास विकास, कल्याणपुर,कानपुर-208017(उ.प्र.) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| एस-400 मिसाइल सौदे पर अमेरिका को आपत्ति Posted: 15 Jan 2022 05:25 AM PST एस-400 मिसाइल सौदे पर अमेरिका को आपत्तिन्यूयॉर्क। रूस के साथ एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डील को लेकर भारत के लिए अच्छी खबर है। अमेरिकी सरकार ने संकेत दिए हैं कि वो इस डील को लेकर भारत पर पाबंदिया नहीं लगाएगा। बता दें कि इस डील को लेकर अमेरिका ने आपत्ति जताई थी। साथ ही भारत के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी। भारत को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की खेप मिलनी शुरू हो गई है। बाइडन प्रशासन ने अभी तक साफ-साफ नहीं कहा है कि क्या वो एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए भारत पर काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट (कात्सा) के तहत प्रतिबंध लगाएगा या नहीं। रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए अमेरिका पहले ही तुर्की पर कात्सा के तहत प्रतिबंध लगा चुका है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रतिबंध नीति समन्वय में राष्ट्रपति बाइडन के प्रतिनिधि जेम्स ओ ब्रायन से पूछा गया कि तुर्की पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से क्या भारत को भी चेतावनी मिली है। सांसद टॉड यंग ने ओ ब्रायन से पूछा, 'मेरा मानना है कि उनकी परिस्थितियां काफी अलग हैं और उनकी अलग रक्षा भागीदारी भी है लेकिन आप कैसे मानते हैं कि हमें अपने दोस्तों पर प्रतिबंध लगाने की संभावना के बारे में सोचना चाहिए?' इसके जवाब में ओ ब्रायन ने कहा कि दोनों स्थितियों की तुलना करना कठिन है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| गन्नाकिसान चुनाव चिन्ह के साथ पांच राज्यों का चुनाव लड़ेगी भारतीय जन क्रान्ति दल | Posted: 14 Jan 2022 11:30 PM PST गन्नाकिसान चुनाव चिन्ह के साथ पांच राज्यों का चुनाव लड़ेगी भारतीय जन क्रान्ति दल |( उत्तरप्रदेश ) भारतीय जन क्रांति दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एक बैठक श्री अजय वर्मा की अध्यक्षता अयोध्या स्थित सीता विहार कुंज में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में भारतीय जन क्रांति दल के अध्यक्ष श्री अजय वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ राकेश दत्त मिश्र को राष्ट्रीय महासचिव, अनिरुद्ध प्रताप शर्मा को कोषाध्यक्ष सुरेश बारोट को उपाध्यक्ष, गिरीश चन्द्र त्रिपाठी एवं सुबोध कुमार सिंह को सचिव , शिवानंद गिरी को विधि सलाहकार , संजीव कुमार को विधि सलाहकार , तथा सत्येन्द्र कुमार पाठक, प्रेस सागर पाण्डेय, सच्चिदानंद पाण्डेय , विधिपुजन पाण्डेय, रमाकांत मिश्र को कार्यकारणी सदस्य सर्वम्मति से चयनित किया गया । बैठक में उत्तरप्रदेश से मुकेश शर्मा ,गुड़िया शर्मा ,विंदु देवी , अंकिता शर्मा , मुजफ्फरनगर से गौरव सिंह आजाद , प्रतापगढ़ से डॉ. वृजेश कुमार शर्मा , रानाशी से विजय राय , बंगाल से विजय यादव , झारखंड हजारीबाग से भावेश मिश्र , बिहार से सुनीता मिश्रा , गुजरात से संगीता बारोट , बिहार के मुजफ्फरपुर से कुमारी जाया प्रभा , भागलपुर से विनय यादव ,दानापुर से विजय शंकर मिश्र ,नाथनगर से पवन कुमार साह , बिहारीगंज से कौशल कुमार , जमालपुर से रिंकू पासवान , कहलगाँव से रामचंद्र मंडल , मांझी से राजकुमार तिवारी , टिकारी से रविश राज ,पटना से संध्या मिश्रा , गुलजारबाग से रमाकांत मिश्र , दानापुर से लक्ष्मण पांडेय , विजय शंकर मिश्र , खुसरूपुर से अविनाश कुमार ,कन्हैया पांडेय , नरेंद्र कुमार , दानापुर से दिलीप कुमार , जगनपुरा से अवंतिका सिंह ,कर्नाटक से भीमसिंह गोविंद राठौर , महराष्ट्र से श्रीकांत बुलदाना , मुम्बई से अजय शिप्रकाश पांडेय , उड़ीसा राउरकेला से शारदा सारंगी , जमशेदपुर झारखण्ड से श्रीनिवास सिंह असम से श्रीमती राणु बोरा के साथ 147 कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत किया गया । भारतीय जनक्रांति दाल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ . राकेश दत्त मिश्र ने 12 वर्षो से भारतीय जनक्रांति दल का अनवरत जन कल्याणकारी एवं प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत की । कार्यकारणी में निर्णय लिया गया कि पांच राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव में पार्टी गेहूँ की वाली और किसान चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव में भाग लेगी| हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| मकर संक्रांति -एक राष्ठ्रीय महापर्व Posted: 14 Jan 2022 09:47 PM PST
|
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |