ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: सफा धर्मावलंबियों का मंदार पर आगमन शुरू
- Belbadda News:- महागामा विधायक दीपिका पांडेय जी ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विभिन्न योजनाएँ का किया शिलान्यास!
- Bounsi News: पुलिस ने चलाया मास्क एवं वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना
- Bounsi News: कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर वार्ड सभा पर लगाई गई रोक
- Chandan News: जल छाजन योजना से लोगों को लाभान्वित होने के उद्देश्य में सामुहिक बैठक आयोजित
- Chandan News: इंटरमीडिएट का प्रैक्टिकल एग्जाम में 43 छात्र छात्राओं ने लिए भाग
- Panjwara News: प्लस टू उच्च विधालय पंजवारा मे इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा हुई शुरू
- Panjwara News: प्लस टू उच्च विधालय पंजवारा में20 किशोरों को दी गई वैक्सीन की खुराक
- Chandigarh News : प्रदेश में सरकारी डॉक्टर्स की हड़ताल के मद्देनजर एस्मा लागू : स्वास्थ्य मंत्री
- Pathargama News: कुड़मी विकास मोर्चा ने मनाया शहीद सुनील महतो की जयंती
- Godda News: कुड़मी विकास मोर्चा ने मनाया शहीद सुनील महतो का जयंती
- Firojpur News:- घर से फरार हुई प्रेमी- प्रेमिका की जोड़ी को युवक ने फिरोजपुर काली मंदिर में पकड़ा!
- Faridabad News : हरियाणा एससी रोडवेज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने SDM परमजीत सिंह चहल को ज्ञापन दिया
- Rewari News : आईटीआई में रिक्त सीटों हेतु 15 तक प्रतिदिन ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया जारी
- Godda News: इग्नू में नामांकन की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2022
- Rewari News : हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन की मांगे पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ रोष डॉ इंद्रजीत यादव
- Chandan News: कोरोना जांच में दर्जनों प्रखंड प्रशासनिक अधिकारी संक्रमित
- Panjwara News: प्लस टू उच्च विधालय पंजवारा मे 61 छात्रों को दी गई वैक्सीन की खुराक
- Panjwara News: 38 बोतल विदेशी शराब के साथ ऑटो से तीन महिला सहित चार शराब तस्कर गिरफ्तार
- Paharkhand News:- संथाली टोला में धूमधाम से मनाया गया सोहराइ पर्व!
- Khiraundhi News:- महागामा विधायक ने अपने आवासीय कार्यालय खिरौंधी में सुनी लोगों की समस्याएँ! जल्द समाधान करने का दिलाया भरोसा!
- Godda News: झूमर प्रतियोगिता आयोजन हेतु बैठक किया गया
- Pathargama News: मोटरसाइकिल सवार ने कोयला लदे साइकिल को मारा धक्का
- Godda News: मानव दिवस शृजन में बसंतराय, मेहरमा, पथरगामा एवं महागामा की स्थिति अच्छी नहीं:- उप विकास आयुक्त
- Pathargama News: कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया
| Bounsi News: सफा धर्मावलंबियों का मंदार पर आगमन शुरू Posted: 11 Jan 2022 09:35 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बताते चलें कि ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे प्रखंड क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। इसी ठंड के प्रकोप के बीच मंदार का न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री तक पहुंच गया है और ठंड की परवाह किए बिना ऐतिहासिक मंदार पर्वत की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर में सफा धर्मावलंबी स्नान कर आराधना कर रहे हैं। हालांकि ठंड की परवाह किए बिना बिहार, झारखंड, बंगाल सहित अन्य राज्यों से सफा धर्म के श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया है। हालांकि कोरोना काल की वजह से इस वर्ष मंदार में इनकी संख्या कम है। फिर भी कोरोना संकट एवं ठंड की परवाह किए बिना सफा धर्म के श्रद्धालु मंदार पर्वत पहुंच रहे हैं। मालूम हो कि, प्रत्येक वर्ष मकर सक्रांति के अवसर पर बिहार, झारखंड समेत तमाम राज्यों से वनवासी समाज के लोग ऐतिहासिक मंदार पर्वत की तराई में एकत्रित होकर भगवान शिव,राम एवं विष्णु की आराधना करते हैं। मंदार को अपना आराध्य देवी मानते हैं । जानकारी देते हुए गुरु माता रेखा हेंब्रम ने बताया कि, विगत कई वर्षों की तुलना में महज 10% लोग ही मंदार पहुंच रहे हैं। क्योंकि कोरोना के गाइड लाइन हम सबको पालन करना है। यहां पर श्रद्धालुओं को शौचालय की सुविधा नहीं रहने से थोड़ी और सुविधा हो रही है। साथ ही अंधेरे में लोगों को रात गुजारना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की मांग है कि, कम से कम अलाव एवं पेयजल की व्यवस्था कर दी जाए तो, ठंड में लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 11 Jan 2022 09:10 AM PST ग्राम समाचार, बेलबड्डा:- मेहरमा प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में महागामा विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय जी ने विभिन्न योजनाएँ का किया गया शिलान्यास! प्राप्त सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि कई महीनों तक श्रीमती दीपिका पांडेय जी उत्तराखंड दौरे पर थी! वहीँ अब महागामा विधायक दीपिका पांडेय जी अपने विधान सभा में पहुँची! वहीँ अगले दिन से विभिन्न गाँवों में जा कर विभिन्न योजनाएँ का शिलान्यास एवम् उद्घाटन किया गया ! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Bounsi News: पुलिस ने चलाया मास्क एवं वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना Posted: 11 Jan 2022 08:06 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने मंगलवार को बौंसी बाजार सहित विभिन्न जगह पर मास्क चेकिंग एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने दो पहिया वाहन के चालकों के हेलमेट एवं कागजात की जांच की। एसआई दीपक पासवान ने बताया कि, कुल 2 बाइक चालकों से बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर ₹2000 जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई जगहों पर मस्त चेकिंग भी की गई। वाहन चालकों के साथ-साथ आम राहगीरों को मास्क पहनने की सलाह दी गई। जबकि कुल 37 लोगों से ₹1850 जुर्माना वसूला गया। इस दौरान वाहन चेकिंग एवं मस्क चेकिंग अभियान को देखते हुए वाहन चालकों एवं राहगीरों में हड़कंप मच गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर वार्ड सभा पर लगाई गई रोक Posted: 11 Jan 2022 08:06 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कोरोना के बढ़ते मामले को देख कर वार्ड सभा पर रोक लगा दी गई है। मालूम हो कि, पिछले दिनों जिला प्रशासन के आदेशानुसार 6 जनवरी से 15 जनवरी तक वार्ड सभा और वार्ड समिति एवं वार्ड सचिव का चुनाव किया जाना था। लेकिन बिहार सरकार के गृह विभाग के आदेश के बाद वार्ड सभा से संबंधित सभा को कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हरिमोहन कुमार ने दी है। हालांकि 6 जनवरी को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में वार्ड सभा का आयोजन किया गया था। लेकिन आगे के निर्देश के बाद प्रखंड क्षेत्र में वार्ड सभा पर रोक लगा दी गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: जल छाजन योजना से लोगों को लाभान्वित होने के उद्देश्य में सामुहिक बैठक आयोजित Posted: 11 Jan 2022 08:06 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चांदन पंचायत के वार्ड नंबर 10 मुस्लिम टोला में मंगलवार 11 जनवरी 2022 को चांदन पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अनिल कुमार मंडल के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जल छाजन द्वारा सामूहिक लाभ हेतु पंचायत को प्रगति की ओर ले जाने के लिए सामाजिक दृष्टि से लोगों में सामान्यंवक बैठा कर जल छाजन योजना पर प्रकाश डाला। तथा ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक में जल छाजन योजना के संदर्भ में विस्तार रूप से जानकारी देने के लिए सामाजिक उत्पेरक सह क्षमता वर्धन विशेषज्ञ प्रीति सिन्हा द्वारा जल छाजन संबंधित पर मुख्य योजना के बारे में बताई, जिसमें बांध कुआं बकरी पालन मत्स्य पालन सिलाई कढ़ाई आदि सामिल है। इस बैठक में मुख्य रूप में वार्ड सदस्य तस्लीम अंसारी, सनावुल अंसारी, नईम अंसारी ,रसीद आलम, अयूब अंसारी, युसूफ अंसारी, रजाउल अंसारी, मकसूद अंसारी ,शराफत अंसारी, मोबिन अंसारी, वाहिदशैख, शहमुद शेख, आजाद अंसारी, इत्यादि लोगों ने बैठक में भाग लिया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: इंटरमीडिएट का प्रैक्टिकल एग्जाम में 43 छात्र छात्राओं ने लिए भाग Posted: 11 Jan 2022 08:07 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल भैरोगंज में 11 जनवरी 2021 मंगलवार को इन्टरमीडिएट एग्जाम में केमिस्ट्री विषय पर लिया गया । जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कर एग्जाम में भाग लिया। प्लास्टिक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय में कुल 43 छात्र छात्राओं का प्रैक्टिकल एग्जाम लिया जा रहा है एग्जाम होते हैं 20 जनवरी तक प्रैक्टिकल एग्जाम का रिजल्ट भी भेजना है। बहुत हर्ष के साथ गर्व महसूस करता हूं कि मेरे विद्यालय से 43 छात्र छात्राओं को प्रैक्टिकल एग्जाम देने का अवसर प्राप्त हुआ है। थ्योरी एग्जाम के बाद फौरन टेस्ट भी लिया जा रहा है। बच्चों को टेस्ट के लिए प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चांदन के शिक्षिका को एक्सटर्नल के लिए लगाया गया है। जिसमें 9 बायोलॉजी के साथ साइंस का विद्यार्थी है। उसका कॉपी जांच किया जाएगा। सही क्वेश्चन का उत्तर देने वाले विद्यार्थी को 5 अंक दिया जाता है तथा सही कॉपी लिखने वाले विद्यार्थियों को 5 अंक और जोड़ दिए जाते हैं। एग्जाम में खास तौर पर सरकार द्वारा दिए गए गाइड लाइन को ध्यान में रखकर छात्र छात्राओं को प्रैक्टिकल का फाइनल एक्जाम लिया जा रहा है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक यादव के साथ शिक्षक संजय कुमार मिश्र, दशरथ शर्मा, शिक्षिका सविता कुमारी, प्रतिभा कुमारी, व प्रधान लिपिक सुरेंद्र यादव मौजूद थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: प्लस टू उच्च विधालय पंजवारा मे इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा हुई शुरू Posted: 11 Jan 2022 08:07 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में मंगलवार से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट की परीक्षा 2022 की प्रायोगिक परीक्षा प्रारंभ हो गई। परीक्षा के पहले दिन विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने भौतिकी विषय की प्रायोगिक परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन होम सेंटर पर ही किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल कुमार ने बताया कि, सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन के मद्देनजर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय में 18 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षा चलेगी। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: प्लस टू उच्च विधालय पंजवारा में20 किशोरों को दी गई वैक्सीन की खुराक Posted: 11 Jan 2022 08:07 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों में कोविड-19 के खतरे से बचाव के लिए किशोरों का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है । इस अभियान के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में मंगलवार को वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे 20 किशोरों को वैक्सीन की खुराक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम सविता कुमारी ने दिया । वहीं वैक्सीनेशन को लेकर किशोरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है ।इसको लेकर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है एवं सभी किशोरों को निश्चित रूप से वैक्सीन दी जा रही है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Chandigarh News : प्रदेश में सरकारी डॉक्टर्स की हड़ताल के मद्देनजर एस्मा लागू : स्वास्थ्य मंत्री Posted: 11 Jan 2022 06:30 AM PST हरियाणा में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डॉक्टरों की हड़ताल के मद्देनजर राज्य में आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (ESMA) लागू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। विज ने कहा कि कोरोना की रोकथाम में बाधा डालने के लिए डॉक्टरों के एक समूह के हड़ताल पर जाने के कारण उठाया गया है। अब अब स्वास्थ्य कर्मी 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे। मंगलवार को प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों एक दिन की हड़ताल पर रहे। इस दौरान OPD सेवाएं बंद रहीं। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने कहा कि यदि दो दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो चिकित्सक 14 जनवरी शुक्रवार को इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर पूर्णकालिक हड़ताल पर चले जाएंगे। कुछ दिन पहले हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की स्वास्थ्य मंत्री से मीटिंग हुई थी। मीटिंग में विज ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जा रहा है। एसोसिएशन ने 10 जनवरी तक का समय दिया था और मांगें पूरी न होने पर हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। 11 जनवरी मंगलवार को सुबह चिकित्सकों ने बैठक की। इसके बाद सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए ESMA लागू करने के आदेश जारी किए हैं। |
| Pathargama News: कुड़मी विकास मोर्चा ने मनाया शहीद सुनील महतो की जयंती Posted: 11 Jan 2022 06:11 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- 11 जनवरी मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत पीपरा पंचायत के होपना टोला गाँव में वीर शहीद सुनील महतो का जयंती मनाया गया। कुड़मी विकास मोर्चा गोड्डा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि 11 जनवरी 1966 को जन्म हुआ था सुनील महतो सन् 2004 ई जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद रहे हैं। झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे सुनिल महतो की हत्या सन् 04 मार्च 2007 को नक्सलवादियों ने जमशेदपुर के घाटशिला अनुमंडल में एक फुटबाल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अंधाधुंध गोलियाँ चलाकर कर दी। मोके पर कुड़मी विकास मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, रामेश्वर महतो, केशव महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, बबली महतो, राजरानी महतो, दीप्ति श्री महतो आदि लोग उपस्थित थे। अमन राज:- |
| Godda News: कुड़मी विकास मोर्चा ने मनाया शहीद सुनील महतो का जयंती Posted: 11 Jan 2022 06:02 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 11/01/2022 को गोड्डा जिला के पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत होपना टोला गाँव में वीर शहीद सुनील महतो का जयंती मनाया गया। कुड़मी विकास मोर्चा गोड्डा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि 11 जनवरी 1966 को जन्म हुआ था सुनील महतो सन् 2004 ई जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद रहे हैं। झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे सुनिल महतो की हत्या सन् 04 मार्च 2007 को नक्सलवादियों ने जमशेदपुर के घाटशिला अनुमंडल में एक फुटबाल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अंधाधुंध गोलियाँ चलाकर कर दिया गया था| मोके पर कुड़मी विकास मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, रामेश्वर महतो, केशव महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, बबली महतो, राजरानी महतो, दीप्ति श्री महतो आदि लोग उपस्थित थे। |
| Firojpur News:- घर से फरार हुई प्रेमी- प्रेमिका की जोड़ी को युवक ने फिरोजपुर काली मंदिर में पकड़ा! Posted: 11 Jan 2022 04:25 AM PST ग्राम समाचार, फिरोजपुर:- मेहरमा प्रखण्ड के फिरोजपुर का ली मंदिर में युवक ने एक प्रेमी- प्रेमिका की जोड़ी को पकड़ा! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि सोमवार की रात करीब10:00 बजे फिरोजपुर काली मंदिर में एक प्रेमी- प्रेमिका की जोड़ी को यूवकों ने देखा! यूवक ने मेहरमा थाना को सूचित किया गया! लेकिन पुलिस टीम पहुँचने के पहले दोनों प्रेमी- प्रेमिका की जोड़ी फरार हो गये! वहीँ बताया गया कि ये दोनों प्रेमी- प्रेमिका का घर बिहार राज्य के बांका जिले के धोरैया बताया गया! वहीँ प्रेमी- प्रेमिका ने बताया कि हम दोनों एक महीने पहले ही घर से भाग कर मेहरमा प्रखण्ड के फिरोजपुर गाँव में किराये पर रूम लेकर पिछले एक महीने से रह रहा हूँ! वहीँ पता चला है कि प्रेमी का मौसी का घर मेहरमा थाना के शिकारी पड़ता है! जो कि प्रेमी के मौसी ने ही फिरोजपुर गाँव में किराये पर रूम दिलवाया गया था! जो की दोनों प्रेमी- प्रेमिका रह रही थी! वहीँ फिरोजपुर काली मंदिर में रात्रि के 10:00 बजे यूवक ने इन दोनों जोड़े देख कर फौरन मेहरमा पुलिस को सूचना किया! वहीँ मेहरमा पुलिस टीम पहुँचते- पहुँचते दोनों प्रेमी- प्रेमिका की जोड़ी फरार हो गये! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Posted: 11 Jan 2022 03:31 AM PST उपायुक्त महोदय फरीदाबाद जिला के माध्यम से उप मंडल अधिकारी श्री परमजीत सिंह चहल को श्री वीरेंद्र कुमार दहिया भारतीय प्रशासनिक सेवा महानिदेशक राज्य परिवहन हरियाणा के विरुद्ध कार्रवाई बारे मांग पत्र दिया गया जिसमें पूर्व में माननीय परिवहन मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग द्वारा 22 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में हरियाणा भवन में सभी यूनियनों की मीटिंग के दौरान हरियाणा एससी रोडवेज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों राज्य प्रधान महासचिव तथा वरिष्ठ उपप्रधान तथा अन्य कर्मचारियों की भरी सभा में जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानित करने की एवज में उक्त ज्ञापन दिया गया. साथ ही हरियाणा राज्य परिवहन फरीदाबाद के महाप्रबंधक श्री राजीव नागपाल जी को भी माननीय अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग हरियाणा सरकार को माननीय निदेशक राज्य परिवहन हरियाणा के विरुद्ध उचित एवम आवश्यक कार्यवाही बारे ज्ञापन दिया गया जिसमें शेर सिंह वरिष्ठ उपप्रधान राज्य कमेटी और श्री हरि सिंह डिपो प्रधान सुखबीर सिंह कोषाध्यक्ष संजय कुमार मांगेराम चैयरमैन तिलक राज रामअवतार उप प्रधान राहुल सह सचिव आदि सदस्यों ने भाग लिया. |
| Rewari News : आईटीआई में रिक्त सीटों हेतु 15 तक प्रतिदिन ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया जारी Posted: 11 Jan 2022 02:59 AM PST रेवाड़ी, 11 जनवरी : रेवाड़ी जिला के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के प्रति संस्थान स्तर पर 15 जनवरी तक प्रतिदिन ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया जारी है। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दाखिला उक्त तिथि तक प्राप्त नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मैरिट के आधार पर किया जाएगा तथा इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। प्रार्थी को जिस संस्थान में दाखिले के इच्छुक हैं, उस संस्थान में पंजीकरण उपरांत अगले दिन सुबह 11 बजे अपना मैरिट कार्ड जमा करवाकर सभी मूल-प्रमाण पत्रों के साथ दाखिला फीस ऑनलाइन/नकद जमा करवानी होगी। मैरिट कार्ड दाखिला वेबसाइट www.itiharyanaadmission.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। संस्थानवार रिक्त सीटों की संख्या तथा विवरण पत्रिका में वर्णित अन्य नियम व शर्तें भी दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती हैं। |
| Godda News: इग्नू में नामांकन की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2022 Posted: 11 Jan 2022 02:26 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- 11 जनवरी मंगलवार को गोड्डा कॉलेज गोड्डा स्थित है इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इग्नू में जनवरी - 2022 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों (बी ए समान्य, बी ए प्रतिष्ठा, एम ए , डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) में आनलाईन नामांकन प्रारंभ है जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। |
| Posted: 10 Jan 2022 07:16 PM PST ग्राम समाचार न्यूज : हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें मुख्य रुप से मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जो 5 मांगे स्वीकृत की गई थी. तीन महीने बाद भी प्रशासनिक विभाग एवम वित विभाग द्वारा लागू नहीं किया गया है इस संबंध में हरियाणा प्रदेश के सभी डेंटल सर्जनों में गहरा रोष है जो 5 मांगे स्वीकृत की गई है वे निम्न प्रकार से है 01 - डेंटल सर्जन का पद नाम बदलकर मेडिकल ऑफिसर डेंटल करना 2 -डेन्टल सर्जनों की मेडिकल ऑफिसर के साथ पूर्ण समानता 3 _डिप्टी डायरेक्टर के पद की स्वीकृति 4 -मेवात /हार्ड एरिया एलाउंस देने बारे 5 - 6 स्नातकोत्तर वेतन वृद्धि. उपरोक्त सभी पांच मांगे माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा अक्टूबर 2021 में स्वीकृत की जा चुकी है! हरियाणा के सभी डेन्टल सर्जनों में बहुत भारी रोष होने के बावजूद यह निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी के कारण बढ़ते हुए मरीजों की संख्या के कारण अभी किसी भी प्रकार की हड़ताल नहीं की जाएगी ताकि वैश्विक महामारी से निपटने में डेन्टल सर्जन पहले की तरह अपना पूर्ण सहयोग देते रहेंगे इस महामारी के कारण सेवा देते हुए बहुत सारे डेन्टल सर्जन शहीद हो चुके हैं और आगे भी बिना किसी रूकावट के सभी डेन्टल सर्जन इसी प्रकार 24 घंटे अपनी सेवाएं देते रहेंगे! लेकिन सरकार से पुनः अनुरोध भी है कि प्रशासनिक विभाग एवं वित्त विभाग द्वारा उपरोक्त सभी पांच मांगों का नोटिफिकेशन करवाकर डेन्टल सुर्जनो की भी अनेकों वर्षो से लंबित मांगे पूरी करवा दें! हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन द्वारा पीजी पॉलिसी में दिए हुए अपने सुझाव एवम वरिष्ठ डेन्टल सर्जनो की सीधी भर्ती न करने वाले एवम स्पेसलिस्ट कैडर बनाने बारे सुझाव को भी तुरंत लागू करवाने की मांग की है. |
| Chandan News: कोरोना जांच में दर्जनों प्रखंड प्रशासनिक अधिकारी संक्रमित Posted: 10 Jan 2022 09:27 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिला अधिकारी के निर्देश पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिले सभी प्रखंड मुख्यालयों के साथ अन्य जगहों पर कोरोना जांच शिविर लगाया गया। जिसके आलोक में कोरोना जांच के दौरान चांदन प्रखंड मुख्यालय सह अंचल कार्यालय एवं अन्य लोगों में कुल 305 लोगों का कोरोना सेम्पल लिया गया। ऐंन्टीजन कीट के द्वारा कोरोना जांच में एक साथ कोरोना विस्फोट सामने आने लगा। हैरानी तब हुई जब प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के लोगों जांच कराने के बाद कुल 15 कर्मी संक्रमित पाये गये। जिससे प्रखंड कार्यालय में खलबली मच गई। होना भी मुनासिब है क्योंकि प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राकेश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसकी जानकारी जिलाधिकारी देकर संक्रमित सभी कर्मी होम आइसोलेशन में चले गए है। जिसमें बीडीओ राकेश कुमार सीओ प्रशांत शांडिल्य के अलावे कल्याण पदाधिकारी,एम ओ,उर्दू अनुवादक,निम्न वर्गीय लिपिक एक,उच्च वर्गीय लिपिक एक,आवास सहायक दो,तीन डाटा ऑपरेटर,परिचारी एक,लेखापाल आवास एक,टेक्नीशियन एक का रिपोर्ट पोजेटिव पाया गया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर को आम लोगो के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।वहीं बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि ऑन लाइन जो भी काम होगा वह जारी रहेगा। साथ ही अन्य आमजनों से अपील है कि कोरोना किसी को पहचान कर नही आता है इसलिए आप सतर्क रहें,मास्क लगाकर रहे,शारीरिक दूरी को बना कर रखे। साथ ही अगर बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: प्लस टू उच्च विधालय पंजवारा मे 61 छात्रों को दी गई वैक्सीन की खुराक Posted: 10 Jan 2022 09:27 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोविड से बचाव हेतु किशोरों के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप में 15 से 18 आयुवर्ग के 61 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन की खुराक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम रीता झा ने दिया। कोरोना के बढ़ते मामलों के वजह से विद्यालय में कक्षाएं स्थगित होने के बावजूद छात्र-छात्राएं वैक्सीनेशन के लिए पहुंच रहे हैं एवं उनमें गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: 38 बोतल विदेशी शराब के साथ ऑटो से तीन महिला सहित चार शराब तस्कर गिरफ्तार Posted: 10 Jan 2022 09:27 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने सोमवार को दो सवारी आँटो से 38 बोतल विदेशी के साथ तीन महीला सहित चार तस्कर को गिरफ्तार किया। पंजवारा थाना पुलिस ने अवैध शराब की खेप लेकर झारखंड के गोड्डा जिला से बांका जिला के सीमा में प्रवेश कर रहे ऑटो सवार चार तस्करों को सोमवार को पंजवारा स्थित झारखंड सीमा पर स्थित मद्य निषेध चेक पोस्ट के पास जांच के दौरान गिरफ्तार किया है । मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि उन्हें ऑटो के जरिए अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना हुई थी। जिसके आधार पर गश्ती पर तैनात थाना के एएसआई मनोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बॉर्डर पर जांच अभियान चलाया एवं कई ऑटो की तलाशी ली इस दौरान दो सवारी ऑटो की तलाशी के क्रम में दोनों ऑटो पर दो- दो शराब तस्कर मिले। तलाशी के दौरान इन सभी के पास मौजूद बैग से इंपीरियल ब्लू ब्रांड का कुल 38 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नूरी देवी पति बिरजू यादव को 12 बोतल , सुनीता देवी पति रघु यादव को 10 बोतल एवं भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के समित साह , पिता अमित साह को पांच बोतल तथा गीता देवी पति स्वर्गीय विनोद यादव को 11 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार शराब तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है एवं उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया जाएगा। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Paharkhand News:- संथाली टोला में धूमधाम से मनाया गया सोहराइ पर्व! Posted: 10 Jan 2022 09:05 AM PST
ग्राम समाचार, पहाड़खंड:- मेहरमा थाना क्षेत्र के पहाड़खंड पंचायत के संथाली टोला में धूमधाम से मनाया गया सोहराइ पर्व! प्राप्त जानकारी के मुताबिक बताया गया कि ये पर्व प्रकृति का पर्व एवम् भाई बहन का पर्व कहा जाता है! वहीँ ग्रामीण के प्रधान बाबा जी हसदा ने बताया कि जब कोई नया फसल होता है तो हमलोगों ने धूमधाम से गीत- संगीत के माध्यम से इस सोहराइ पर्व को मनाते है! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Posted: 10 Jan 2022 08:38 AM PST
ग्राम समाचार, खिरौंधी:- मेहरमा प्रखण्ड के खिरौंधी गाँव में विधायक दीपिका पांडेय अपने आवास पर सुनी लोगों की संमस्याएँ! एवम् जल्द से जल्द समाधान करने का दिलाया भरोसा! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि महागामा विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय जी बहुत लम्बे समय के बाद अपने आवासीय कार्यालय खिरौंधी गाँव पहुँचा! एवम् बताया कि महागामा विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय जी को उत्तराखंड के प्रभारी बनाया गया! जो कि श्रीमती दीपिका पांडेय जी ने उत्तराखंड में ही समय दे रही थी! एवम् अपने पार्टी कार्यो में व्यस्त थी! जिसके कारण महागामा प्रखण्ड के लोगों ने अपनी- अपनी समस्या का समाधान होने का इंतजार कर रहे थे! वहीँ इस नये साल के बाद महागामा विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय जी जैसे आवासीय कार्यालय खिरौंधी पहुँचा! वहीँ सभी फरियादी लोगों ने बारी- बारी से समस्या सुनाया गया! वहीँ विधायक ने सभी लोगों को जल्द से जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Godda News: झूमर प्रतियोगिता आयोजन हेतु बैठक किया गया Posted: 10 Jan 2022 05:44 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 10/01/2021 को गोड्डा जिला के पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत के हटिया टाड़ मैदान में कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले झूमर मेला का आयोजन हेतु बैठक किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फरवरी महीने में ही झूमर मेला होना तय हुआ है और आने 20/01/2021 को आगामी बैठक किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से कुड़मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि हमलोग अपने कुड़मी समाज के भाषा संस्कृति को झूमर के माध्यम से दिखाने का काम करते हैं और लोग जागरूक भी होते हैं अपने परब त्योहार, रहन सहन, खाना पीना सभी झूमर प्रतियोगिता में दिखाया जाता हैहै| मोके पर उपस्थित कुड़मी विकास मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मालेश्वर महतो, सचिव निताई महतो, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, मिडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो , प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार महतो, युवा सचिव पंकज महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो, श्रवण महतो, शिक्षक कुमोद महतो, भजन लाल महतो, त्रिलोचन महतो, लोचन महतो, निरंजन महतो, निताई महतो, अशोक महतो, सिकंदर महतो दर्जनों लोग उपस्थित थे। |
| Pathargama News: मोटरसाइकिल सवार ने कोयला लदे साइकिल को मारा धक्का Posted: 10 Jan 2022 05:34 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार संध्या 6:30 बजे के आसपास पथरगामा महागामा राष्ट्रीय उच्च पथ पर पत्थर गामा तरडीहा मोड़ पर और नियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने कोयला लदी साइकिल में पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार चिचोरी गांव निवासी मोफील यादव का पुत्र 20 वर्षीय प्रीतम कुमार गिरकर जख्मी हो गया जिसे उसका एक दांत टूट गया और उसके मुंह से खून निकलने लगा| मोटरसाइकिल सवार की सहायता के लिए आए लोगों ने बताया कि वह नशे में धुत था| उसकी सहायता के लिए आए लोगों ने उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां उसका प्राथमिक उपचार ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर माधव झा ने किया गया| अमन राज:- |
| Posted: 10 Jan 2022 05:06 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 10.01.2022 को उप विकास आयुक्त गोड्डा चंदन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मनरेगा योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में महोदय के द्वारा मनरेगा योजनाओं से संबंधित निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सोशल ऑडिट समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सोशल ऑडिट के कुल 3920 में से 2446 मुद्दे ऐसे है जिसमें केवल साक्ष्य या नाजीर रसीद अपलोड करने पर मुद्दा MIS में बन्द हो जाऐंगे। इस पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को साक्ष्य एवं नाजीर रसीद अपलोड कराने का निदेश दिया गया। मानव दिवस सृजन में बसंतराय, मेहरमा, पथरगामा एवं महागामा की स्थिति अच्छी नहीं रहने के कारण जनवरी माह तक सुधार करते हुए शत- प्रतिशत करने का निदेश दिया गया। साथ ही प्रति पंचायत प्रतिदिन 100 मजदूर को कार्य में नियोजित करने का निदेश दिया गया। वैसे योजना जिसमें 20 से अधिक मजदूर नियोजित किये गए है उन योजनाओं का दिनांक 11.01.2022 तक के माध्यम से मजदूरों का हाजरी बनाने का निदेश दिया गया। साथ ही वैसे पंचायत जिसमें अभी तक एन.एम.एम.एस के माध्यम से मजदूरों का अटेंडेंस नहीं बनाया जा रहा है उनमें एन एम एम एस के माध्यम से अटेंडेंस बनाना सुनिश्चित करेंगे। ई श्रम पोर्टल पर मनरेगा मजदूरों का रजिस्ट्रेशन में पथरगामा ब्लॉक काफी पीछे है। निदेश दिया गया कि पथरगामा दो दिनों के अन्दर कम से कम 70 प्रतिशत मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराएंगे तथा शेष प्रखंड एक सप्ताह के अन्दर शत- प्रतिशत कराना सुनिश्चित करेंगे। जियो टैग समीक्षा के क्रम में पाया गया फेज-1 में बसंतराय को छोड़कर सभी प्रखंड में योजना जियो टैग हेतु बचा हुआ है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि तीन दिनो के अन्दर सभी योजना का जियो टैग कर लें अन्यथा तीन दिनों के बाद विभागीय कार्यवाही की जाएगी। मौके पर सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद थे। |
| Pathargama News: कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया Posted: 10 Jan 2022 04:07 AM PST
ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार को अंचलाधिकारी संतोष बैठा के नेतृत्व में पथरगामा चौक स्थिति डेलिमार्केट और सोमवार तथा शुक्रवार को लगने वाले सप्ताहिक हाट में कोरोना से बचाव हेतु कोरोना गाइडलाइन पालन करते के लिए सभी दुकानदारों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया| अंचलाधिकारी के साथ अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के द्वारा हाट के दुकानदारों के बीच मास्क का वितरण किया गया तथा सभी दुकानदारों को मास्क पहनकर दुकानदारी करने के लिए कहा गया| उन लोगों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने दुकानों में भीड़ नहीं लगने दे और ग्राहक से सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने के लिए प्रेरित करें| जो ग्राहक मास्क पहनकर नहीं आएगा उसे समान नहीं दें तथा अपने आसपास के लोगों को मास्क पहने के लिए प्रेरित करें| दूसरी तरफ पूरे पथरगामा में कोविड-19 के प्रोटोकॉल को पालन करने हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार भी करवाया गया| अमन राज:- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |