ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 16, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Surni News:- सुड़नी मोड़ के निकट स्कार्पियो व मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर! मौके पर से स्कार्पियो चालक फरार!

Posted: 16 Jan 2022 09:44 AM PST

 




ग्राम समाचार, सुड़नी:- मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी मोड़ के समीप स्कार्पियो व बाइक में जोरदार टक्कर! स्कार्पियो चालक फरार! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि लालमटिया की ओर से  स्कार्पियो मेहरमा आ रही थी वहीँ बाइक सवार पिपरा सौरी चकला की तरफ से कुमारडोह के मसुरिया गाँव जा रहे थे!  वहीँ सुड़नी मोड़ के धान गोला के निकट स्कार्पियो व बाइक में टक्कर मार दिया! जिससे बाइक पे सवार तीनों व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गये है! वहीँ स्थानीय लोगों ने मिल कर तीनों व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में भर्ती कराया गया! वहीँ स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के आधे दर्जन गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 115 लीटर देसी शराब किया जप्त, एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

Posted: 16 Jan 2022 09:51 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। एंटी लिकर टास्क फोर्स एवं बौंसी पुलिस के संयुक्त अभियान में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के आधे दर्जन गांव में छापेमारी कर 105 लीटर देसी शराब जप्त किया गया। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एंटी लिकर टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह एवं बौंसी सर्किल इंस्पेक्टर अंबिका राम के द्वारा कई गांव में छापेमारी की गई। बताया गया कि, प्रखंड क्षेत्र के फागा, सिमरा, अंगारू, लालमटिया, कैथाटीकर और तिलारू गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। मौके पर अवैध शराब भाटियों को भी नष्ट किया गया। तिलारू गांव के शिवनंदन सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, टीम में बौंसी थाना के एएसआई दीपक पासवान, प्रशिक्षु एसआई आलोक 

कुमार, कुंदन कुमार के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। वहीं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी के दौरान की गई कार्यवाही की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार से रविवार को बौंसी पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब जप्त कर लिया। हालांकि पुलिस की सूचना पाते ही तस्कर मौके से शराब फेंक कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि, सुगनाबथान गांव के नत्था मिर्धा शराब की डिलीवरी के लिए कहीं जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही छापेमारी की गई। पुलिस को आता देख वह शराब को फेंक कर भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस ने शराब को जप्त करते हुए, उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: आयोजित की गई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

Posted: 16 Jan 2022 09:16 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी विश्वजीत कुमार सिंह के आवास पर आहूत हुई। जिसमें सर्व प्रथम बाँका लोकसभा के प्रथम महिला सांसद शकुंतला देवी को दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। मालूम हो कि,16 जनवरी को प्रत्येक वर्ष जिला की विस्तारित बैठक बौंसी मेला में आयोजित होती रही है। लेकिन कोरोना के कारण बौंसी में मेला का आयोजन प्रतिबंधित रहने के कारण सोसल 

डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह बैठक संजीव कुमार सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी बाँका की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के महामंत्री पद पर बाराहाट निवासी रामकृष्ण चौधरी को मनोनीत किया गया। साथ ही जिला कांग्रेस कमिटी किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश महाराणा फुलिडूमर को मनोनीत किया गया। बैठक में इंडिण कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी, बाराहाट प्रखड अध्यक्ष  नारायण सिंह मनोज, पूर्व प्रत्यासी प्रो विश्वजीत सिंह, सच्चिदानंद साह, उमेश महाराणा, राघवेन्द्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा,अब तक मिले हैं 23 केस, सिविल सर्जन ने दी जानकारी

Posted: 16 Jan 2022 08:03 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड में अब एक और करोना मरीज मिलने के बाद कोरोना मरीज  की संख्या 23 हो चुकी है। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो ने बताया कि, बौसी प्रखंड में 23 कोरोना मरीज मिले हैं। जिसमें से 8 मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। जबकि अभी भी प्रखंड क्षेत्र में 15 एक्टिव केस हैं। जो होम 

आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बताया गया कि, संक्रमण से बचने के लिए लगातार वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं कोरोना जांच में भी तेजी लाई गई है। एंटीजन किसके साथ साथ आरटी पीसीआर जांच के लिए भी सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलों की जांच बांका अस्पताल में कराया जा रहा है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने चोरी करते दो चोरों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Posted: 16 Jan 2022 08:03 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना कॉलोनी मोहल्ले से पुलिस ने शनिवार देर रात चोरी करते रंगे हाथों दो चोर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली थी कि, दो अनजान व्यक्ति मोहल्ले में झोला लेकर घूम रहे हैं। उसके बाद एसआई दीपक पासवान को छापेमारी के लिए भेजा गया। जहां से पुलिस ने भागलपुर के समरसपुर लोदीपुर निवासी सोनू कुमार एवं वीरू 


कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास एक झोला था। जिसमें चोरी  के दौरान इस्तेमाल करने वाला सामान था। रविवार को दोनों गिरफ्तार चोर का कोरोना जांच कराया गया। जिसके बाद उन्हें बांका जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि, थाना कॉलोनी में पिछले कई दिनों में चोरी की काफी वारदात हो चुकी है। जिसकी वजह से मोहल्ले वासी काफी परेशान थे और लोगों में हड़कंप मचा हुआ था। उम्मीद जताई जा रही है कि, मोहल्ले वासी अब राहत की सांस लेंगे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के एक युवक की केरल में सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Posted: 16 Jan 2022 08:03 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव के एक युवक की केरल में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि, मुंशी किस्कू केरल में मजदूरी का काम करने गए थे। जहां 11 जनवरी को उनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। रविवार को परिजनों के द्वारा उनके शव को गांव लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बौंसी दक्षिणी 

जिला परिषद सदस्य अमर कुमार हेंब्रम ने मृतक के परिजन के घर पहुंच कर सांत्वना दी। साथ ही आर्थिक मदद भी की। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि, मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें। मौके पर रणवीर पासवान, राजा दुबे, विकास तिवारी, बासिक मरांडी सहित अन्य लोगों ने भी शोक प्रकट किया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान, वसूला गया जुर्माना

Posted: 16 Jan 2022 08:04 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी मुख्य बाजार में रविवार को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 30 लोगों से ₹1500 जुर्माना वसूला गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार 

गुप्ता ने बताया कि, कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों को मास्क एवं सामाजिक दूरी के अनुपालन को लेकर जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालकों के साथ साथ बसों की भी जांच की गई। जिन यात्रियों ने मास्क नहीं पहना था। उससे भी जुर्माना वसूला गया। सभी को हिदायत दी गई है कि, बिना मास्क के सफर ना करें। बताया गया कि कोरोना के कारण अभी लगातार मास्क चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने चलाया मास्क जाँच अभियान , 40 लोगों से वसूला जुर्माना

Posted: 16 Jan 2022 08:04 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोरोना के तीसरे लहर के संक्रमण के फैलने के खतरे के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुपालन के लिए रविवार को प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव के निर्देश पर थाना के एएसआई आशुतोष कुमार ने पंजवारा बाजार में घूम घूम कर मास्क नहीं 

पहनने वाले दुकानदारों, राहगीरों,  वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए जुर्माना वसूला।  इस कार्रवाई में पंजवारा में कुल 40 लोगों से  ₹2000 का जुर्माना वसूला गया । वहीं इस दौरान पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान भी चलाया और यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से ₹3000 जुर्माना वसूला।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Chandan News: सेमीफाइनल के पहले दिन में बिरनिया किंग्स टीम ने दक्षिणी बार्णे क्रिकेट टीम को 15 रनों से किया पराजित

Posted: 16 Jan 2022 08:04 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के एमएमके जी उच्च विद्यालय मैदान चांदन में सीएसए के तत्वाधान में चल रहे स्वर्गीय विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियन टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच किंग्स इलेवन बिरनिया और दक्षिणी बारने के बीच खेला गया। जिसमें दक्षिणी बारने के कप्तान अमित कुमार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।और बिरनिया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाते हुए शानदार 194 रन बनाएं। इस मैच में उज्ज्वल कुमार ने अपनी पारी को संभालते हुए शानदार शतक के साथ 114 रन बनाए। 194 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी  दक्षिणी बारने की शुरुआती दौर में धराशाई होने लगी और पहले ही ओवर में दक्षिणी बार्णे टीम के सलामी बल्लेबाज हरचण कुमार आउट हो गए। इसी क्रम में अमरेश के 36,और टुनटुन के 13 गेंदों पर 33 रनों की तेज पारी की मदद से मैच में कुछ रोमांच बना रहा। लेकिन मुकेश कुमार के द्वारा 24 रन पर आउट होते ही बारने की टीम की मुश्किलें बढ़ती गईं और जिसमें बिरनिया टीम के 

उज्जवल कुमार के द्वारा 3 विकेट झटकने के बाद कसी हुई गेंदबाजी के सामने 15 रनो से दक्षिणी बार्णे टीम को पहले सेमीफाइनल मैच हार का मुंह देखना पड़ा। इस प्रकार मौजूदा चैम्पियन बिरनिया की टीम ने फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। बिरनिया के हर मैच की तरह मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोविंद दास की तरफ से उज्ज्वल को दिया गया। कीर्तन शर्मा और बासुकी शर्मा की तरफ से भी छक्कों और विकेट के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी गई। आज के मैच में कमेंट्री बॉक्स का शोभा बढ़ाने में प्रखंड के दक्षिणी बार्णे पंचायत के नवनिर्वाचित  मुखिया सह दक्षिणी चांदन क्षेत्र संख्या 21 जिला परिषद प्रतिनिधि तुलसी रजक जी शिरकत कर रहे थे और खिलाड़ियों का होंसला बढ़ाया। आज के आयोजन में स्कोरर,निर्णायक और कॉमेंटेटर के रूप में दिलीप शर्मा, रंजन बरनवाल,शरीफ,रवि,हेमंत बेसरा,मिलन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही टूर्नामेंट सचिव नीरज सिन्हा ,आयोजक ओमप्रकाश बरनवाल के साथ संत मेरी स्कूल से सुषाण अब्राहम तथा बिक्रम दुबे,सरफुद्दीन,याशीन,जयकांत राय,अमरेंद्र पांडे,गोविंद यादव, संजय मालाकार,गोविंद दास , अवधेश वर्मा इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 12 बजे से सिलजोरी और चांदन सुपरस्टार्स के बीच खेला जाएगा।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Kamargama News:- बिजली बिल बकाया होने से कमरगामा गाँव के 11 लोगों का काटा बिजली कनेक्शन!

Posted: 16 Jan 2022 05:53 AM PST

 






ग्राम समाचार, कमरगामा:- मेहरमा थाना क्षेत्र के कमरगामा गाँव में बिजली बिल बकाया होने से 11 उपभोक्ता का काटा कनेक्शन! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि  बिजली विभाग की तरफ से बिजली बिल बकाया को लेकर गाँवों में जा कर बिजली विभाग की टीमों ने जाँच किया जा रहा है! वहीँ ज्यादा बिजली बिल बकाया होने से, एवम् बिजली बिल नही दे पाने से उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जा रहा है! वहीँ बताया कि कुल मिलाकर 11 उपभोक्ता का कनेक्शन काटा गया! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Rewari News : ओमिक्रान से घबरायें नहीं-सावधानी रखें, ‘लाफ्टर थेरेपी करें-एम्युनिटी बढ़ायें-सब रोगों को दूर भगायें’’ : दिनेश कपूर

Posted: 16 Jan 2022 04:17 AM PST



हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम 'लाफ्टर थेरेपी करें-एम्युनिटी बढ़ायें-सब रोगों को दूर भगायें'' का आयोजन पंजाबी धर्मशाला पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी केएल खरबंदा, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव, शिक्षाविद नरेश मेंहदीरता व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि यदि आपने वैक्सीन के दोनों डोज ले रखे है और आप गर्म पानी का सेवन करते हैं, आप बिना कारण के बाहर नही निकलते है और इन दिनों आप भोजन में सलाद, फल व हल्का पौष्टिक आहार ले रहे है तो आपको ओमिक्रोन से घबराने की जरूरत नही है। पूरी सावधनी रखें। गले में खराश व सूजन होने लगे, कंधों में दर्द या हल्का बुखार हो तो घबराये नही, चिकित्सक से परामर्श लेकर उसकी दवा करें, घर पर रहे। 4-5 दिनों में आपको पूरा आराम हो जायेगा। कोई भी बिमारी तभी हम पर हावी होती है जब हमारी रोग प्रतिरोधात्मक शक्ति कम होती है। 



घर पर रहकर कपालभाती व प्राणायाम नित्य प्रति दिन करें। उससे आपका आॅक्सीजन लेवल बढ़ा रहेगा। आप पूरी तरह निरोग रहेंगे। महिला प्रधान शशी जुनेजा, उपप्रधान निशा सीकरी लुगानी व शिक्षाविद नेहा मेहता ने कहा कि इन दिनों बच्चों के स्कूल बंद है। घर में बच्चों के साथ खेलें। उन्हें पूरी तरह से उर्जा युक्त रखें। आनॅलाइन पढ़ाई में उनका सहयोग करें। घर पर उनके साथ हल्के हल्के व्यायाम करते हुए उन्हे तरोताजा बनाये रखे क्योंकि यही बच्चे हमारा व देश का भविष्य है। कार्यक्रम में जलवा डांस अकेडमी की कलाकार जूही, संस्कृति व पूर्वांशी ने स्वच्छता के लिए सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। 



कार्यक्रमों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डा. नीरू वर्मा, सूर्या, किशोरी नंदवानी, नेहा मेहता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किये गये। कार्यक्रम में मुख्यतः राजेंद्र गेरा, उपप्रधान परवीन गुप्ता, सुदर्शन मेंहदीरता, आशा तनेजा, अशोक जुनेजा, कपिल कपूर, ओजस्वी, प्रीति, सोनिया कपूर, मनीष जलवा, सतपाल ने सहयोग किया। 

Pathargama News: सापीन नदी पुल दे रहा है दुर्घटनाओं को आमंत्रण

Posted: 16 Jan 2022 03:48 AM PST



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा के सापीन नदी के ऊपर बनाया गया अंग्रेज जमाने के पुल के ऊपर यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया तमाम सेफ्टी पिलर टूट जाने से सापीन नदी का पुल दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण देते हुए दिखाई पड़ रहा है| रात में दिखाई नहीं पड़ने के चलते आते जाते राहगीर पुल से नीचे गिर कर दुर्घटना का शिकार तो हो ही रहे हैं यहां तक की दुपहिया वाहन से लेकर छपहिया वाहन तक पुल में गिरकर दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं| हैरत की बात तो यह है कि यह पुल गोड्डा पथरगामा मुख्य राष्ट्रीय उच्च पथ 133 पर स्थित है और इसी पुल होकर एशिया का दूसरा सबसे बड़ा कोयला खदान ईसीएल प्रोजेक्ट रोजाना ही तरक्की की नई नई सोपान तय करता जा रहा है के अलावे जिला के आलाधिकारी गण जिले के शेष 6 प्रखंडों में चल रहे विकास कार्यों सहित विधि व्यवस्था की देखरेख हेतु आवागमन करते ही रहते हैं परंतु आज तक इनकी नजर इस खतरनाक पुल पर नहीं पड़ी है| अगर पड़ी होती तो ईसीएल के लाभांश से मिलने वाले फंड से इसकी मरम्मती कब की हो गई होती| अब तक कई बार किसी पुल होकर कई केंद्रीय और राज्य मंत्रियों ने अपनी सफर तय की है परंतु इस अहिल्या का उद्धार किसी ने भी नहीं किया| बताते चलें कि गत दिनों कई मोटरसाइकिल वाले, कारवाले, रिक्शा ठेला वाले ही नहीं ट्रैक्टर वाले भी इस नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं| अब यह ऊपर वाले की मेहरबानी ही मानी जाएगी कि इन सभी दुर्घटनाओं में किन्ही की जान नहीं गई है|

अमन राज:-

Laheriya News:- आदिवासी समाज के लोगों ने सोहराई पर्व के अवसर पर तालाब में मारा गया मछली!

Posted: 16 Jan 2022 02:27 AM PST

 





ग्राम समाचार, लेहेरिया:- मेहरमा प्रखंड के लाहेरिया टोला में आदिवासी समाज के लोगों ने इस सोहराई पर्व के उपरांत तालाब में मारा गया मछली! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि इस कड़ाके की ठंड में आदिवासी लोगों ने सोहराई पर्व के दौरान  आदिवासी समाज के द्वारा मिलकर लाहेरिया तालाब में मछली मारा गया! एवम सभी लोगों के बीच मछली बाँट कर इस पर्व को मनाया गया! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) 

Pathargama News: मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Posted: 16 Jan 2022 01:23 AM PST

 



राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  पथरगाना थाना कांड संख्या 152/21 दिनांक 8.9.21 धारा 414/34 भा0 द0 वि0 के प्राथमिकी अभियुक्त विशाल यादव, उम्र 26 वर्ष, पिता- स्वर्गीय किशोरी यादव, साकिन- लौकी घड़ी, थाना- नारकी, जिला- फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) वर्तमान साकिन बहोरना थानाl पथरगामा जिला गोड्डा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है। मालूम हो कि विशाल यादव को चोरी की मोटरसाइकिल रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है| मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना में रखा गया है|

अमन राज:--

Godda News: अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए- उपायुक्त

Posted: 16 Jan 2022 01:01 AM PST







ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन नितांत आवश्यक है। जिले में अधिक से अधिक संख्या में लोगों  को वैक्सीन लगे, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न माध्यमों के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देशानुसार जिले में कोविड वैक्सीनेशन प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही जिले में कोविड वैक्सीनेशन प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक कर उन्हें वैक्सीनेट भी कराया जा रहा है। शत् प्रतिशत जनमानस को कोविड टीका से लाभान्वित किया जा सके इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा घर घर दस्तक के माध्यम से विभिन्न समयानुसार ग्रामीणों  तक पहुंचकर उन्हें कोरोना के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक करने का कार्य एवं कोरोना संक्रमण के बारे में आवश्यक जानकारियां प्रदान की जा रही है। जिले के सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा कोविड टीकाकरण को शत प्रतिशत करने के उद्देश्य से घर-घर दस्तक के माध्यम से उनके घरों तक जाकर कोविड टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कोविड टीका को लेकर फैली भ्रांतियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा लोगों को जानकारी देते हुए बताया गया कि कोरोना महामारी को रोकने में टीकाकरण सबसे प्रभावशाली तरीका है। शत् प्रतिशत जनमानस को कोविड टीका से लाभान्वित किया जा सके इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित ना रहे इसमें आप सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है।उनके द्वारा बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन से जुड़ी सभी भ्रांतियां पूर्ण रूप से गलत है। कोविड वैक्सीन हम सभी के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है अतः वैक्सीन अवश्य लें। एक जिम्मेवार नागरिक होकर दूसरों को भी जागरुक करने का कार्य करें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित एवं उपयोगी है। इस महामारी से बचने के लिए वैक्सीन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपने लिए और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। साथ हीं साथ जिले में 18 प्लस,15-18 आयु वर्ग के लोगों का भी कोविड वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। फ्रंटलाइन हेल्थ केयर ,60 वर्ष या इससे ऊपर के बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज लगाए जा रहे हैं। वैक्सिनेशन के समय कोविड नियमों यथा-सामाजिक दुरी, मास्क का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही उनके द्वारा जानकारी दी जा रही है कि कोरोना की रफ्तार को वैक्सीन के माध्यम से ही कम किया जा सकता है। कोरोना के खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी है। इस मौके पर लोगों से टीकाकरण को लेकर फैलने वाली अफवाहों पर विश्वास नहीं करने तथा उन्हें निर्भीक होकर टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया। डोर टू डोर जाकर बताया जा रहा है कि संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है जिसे युवा वर्ग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों को अपनाना आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, एएनएम, अन्य स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य मौजूद रहे।

Pattichak News:- सिद्दू- कान्हू चौक के पत्तिचक पोखर के निकट नाले में फंसा हाईवा! आने- जाने वाले लोगों को हो काफी परेशानी!

Posted: 15 Jan 2022 10:08 PM PST

 




ग्राम समाचार, पत्तिचक:- मेहरमा थाना क्षेत्र के  सिदधू- कान्हू चौक के पत्तिचक पोखर के पास नाले में एक हाईवा फसने से राहगीरों को हो रही है परेशानी! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि ओवरलोड होने के कारण हाईवा नाले में फस गया! जो की आने- जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! हालाँकि मेहरमा पुलिस ने इस तरह के ओवरलोड हाईवा को लगातार करवाई करते आ रहे है! लेकिन तब पर भी हाईवा मालिको को किसी तरह से कोई प्रभाव नही पड़ रहा है! जिसके कारण आम लोगों को इस तरह का समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Panjwara News: आयोजित हुआ जनता दरबार, भूमि विवाद से जुड़े मामले की हुई सुनवाई

Posted: 15 Jan 2022 11:29 PM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें  बाराहाट के राजस्व सीआई प्रवीण कुमार शेखर  एवं पंजवारा थाना के एएसआई मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे । इस दौरान अधिकारियों ने जमीन विवाद से जुड़े हुए मामलों को सुना । इस दौरान दो 


पुराने मामले में सबलपूर गांव के सत्यनारायण मंडल बनाम बिजेन्द्र मंडल और चंपा देवी बनाम बिजेन्द्र मंडल मामले को निष्पादित किया गया । वहीं जगतपुर मौजा के  नीलेश यादव बनाम महेंद्र यादव  और पंजवारा मौजा के  विजय भगत बनाम मनोहर भगत के  मामले में  सक्षम न्यायालय में जाने का आदेश दिया गया । वहीं एक अन्य मामले में दोनों पक्षों को अगले जनता दरबार में जमीन के  कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: प्लस टू उच्च विधालय पंजवारा में 18 किशोरों को दी गई वैक्सीन की खुराक

Posted: 15 Jan 2022 11:28 PM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों में कोविड-19 के खतरे से बचाव के लिए किशोरों का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है । इस अभियान के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में शनिवार   को वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे 18  किशोरों को वैक्सीन की 


खुराक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम सविता कुमारी ने दिया । वहीं वैक्सीनेशन को लेकर किशोरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है ।इसको लेकर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है एवं सभी किशोरों को निश्चित रूप से वैक्सीन दी जा रही है।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Chandan News: बांस काटने को लेकर विवाद में दो भाइयों के बीच मार पीट

Posted: 15 Jan 2022 08:44 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनन्दपुर ओपी क्षेत्र के असोढा पंचायत के गोंरा गांव निवासी 60 वर्षीय रूपलाल यादव ने अपने ही भाई फुलेश्वर यादव व इनके पत्नी नुनेशरिया देवी के विरुद्ध मार पीट करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया कि मेरा फुलेश्वर यादव ने इजेमाल खेत के बाड़ी में लगे काट लिया गया था। और जब आज सुबह नौ बजे के करीब हम घर में छावनी के लिए बांस काटने 

गया। तभी फुलेश्वर यादव व उनके पत्नी नूनसरिया देवी ने मार पीट करने लगा जिससे दाहिने कान में गहरा जख्म हो गया बीच-बचाव करने आए मेरे पत्नी को भी मारकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में रूप लाल यादव के द्वारा भी भाई के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन को जांच की जा रही है आपसी विवाद प्रतिक होती है जांच कर दोषी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: प्रखंड के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य संघ की बैठक आयोजित

Posted: 15 Jan 2022 08:44 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। एम एम के जी उच्च विद्यालय चांदन के प्रांगण में शनिवार 15 जनवरी 2021 को प्रखंड के 17 पंचायतों के वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में वार्ड सदस्य संघ की पुनर्गठन को लेकर कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तरुण कुमार दुबे के द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप में वार्ड सदस्य संघ का पुनर्गठन एवं विस्तार करने हेतु चर्चा की गई। साथ ही साथ नए सदस्यों का चयन किया गया। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने सहमति जताई और प्रस्ताव पारित किया। जिसमें तरुण कुमार दुबे को प्रखंड 

अध्यक्ष, हरीश यादव प्रखंड सचिव, नवीन तांती कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष उत्तरी चांदन, वहीं दक्षिणी चांदन से उपाध्यक्ष सुमेद यादव एवं प्रखंड मीडिया प्रभारी के रूप में मनोव्वर अंसारी, उपमुखिया चांदन के संजीव पोद्दार, मुर्तजा अंसारी को चुना गया। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड सदस्य के रूप में तुलसी प्रसाद यादव, इंदु देवी, सोनी वर्णवाल, भुपाल यादव, पिंटू यादव, उप मुखिया राजेश कुमार हेम्बरम, उप मुखिया संजीव पोद्दार चांदन, प्रभाकर चंद्र पांडेय, तस्लीम अंसारी, परमेश्वर मंडल, कविता देवी, कामदेव पंडित, उषा सिंह आदि मौजूद थे। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Bounsi News: सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

Posted: 16 Jan 2022 03:08 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सिमरा मोड़ समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार भागलपुर निवासी गुंजन कुमार अपनी पत्नी रेनू कुमारी और साला सुमित कुमार के साथ बाइक से मंदार मेला की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में सिमरा मोड़ के पास बाइक के सामने अचानक बकरी आ गई। जिससे बाइक 

अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद सभी को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर तीनों गंभीर रूप से जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं हालत गंभीर होने के स्थिति में गुंजन कुमार और सुमित कुमार को भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं रेनू कुमारी को हल्की चोट आई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: जनता दरबार आयोजित कर दो मामले का किया गया निष्पादन

Posted: 15 Jan 2022 08:45 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए फरियादियों के आवेदन की जांच की। अंचलाधिकारी ने बताया कि, पुराने दो मामले का निष्पादन किया गया है। जबकि 2 नए मामले पर 

सुनवाई की गई है। जिसे अगले जनता दरबार में दोनों पक्ष के सामने सुनवाई की जाएगी। अंचलाधिकारी ने बताया कि, जमीन संबंधी विवाद के लिए जनता दरबार में लोग आवेदन कर सकते हैं। जहां पर उनकी सुनवाई होगी। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के कई लोग जनता दरबार में मौजूद थे। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Post Bottom Ad

Pages