सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 16, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


घने कोहरे की चपेट में उत्तर प्रदेश

Posted: 16 Jan 2022 09:37 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश  इस वक्त घने कोहरे की चपेट में है। दूसरी तरफ नश्तर की तरह चुभतीं बर्फीली हवाएं हाड़ कंपा रही हैं। कोहरे और हवाओं ने मिलकर धूप को बेअसर कर दिया और दिन के पारे को एकदम से गिराना शुरू कर दिया है। दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री तक नीचे चले जाने से बरेली सबसे ठंडा रहा रविवार को। यहां अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज हुआ,जबकि न्यूनतम पारा 8.6  डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो फिलहाल ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। 19 और 20 जनवरी को पानी बरसने के भी संकेत मिल रहे हैं। वहीं आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में कहीं अत्यधिक घना कोहरा रहने और कोल्ड डे के आसार हैं।, लखनऊ में अधिकतम पारा 15.3 और न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं बरेली के बाद जिन जिलों में तापमान सबसे कम रहा, उनमें हरदोई में अधिकतम पारा 12 डिग्री रहा, इसमें 7.5 डिग्री की कमी रही,जबकि न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। लखीमपुर खीरी में रातें तो 10.1डिग्री सेल्सियस के साथ थोड़ी सी राहत वाली रहीं, लेकिन दिन का तापमान यहां भी 12 रहा जो सामान्य से 8.9 डिग्री कम रहा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 19 डिग्री को लांघ न सका और 20 से कम बना रहने से हाड़ कंपाने वाली ठंड जैसे हालात बने रहे। वहीं रात का पारा 3 डिग्री से लेकर 11.2 डिग्री केबीच रहा। फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हमीरपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, इटावा, कानपुर सिटी में रात का तापमान 6 डिग्री से कम रहा।

इंदौर में एक फार्म हाउस में टीचर के साथ गैंगरेप,आरोपी पीड़िता को दिखाता था अश्लील फिल्में

Posted: 16 Jan 2022 08:42 PM PST

 


नई दिल्ली मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फार्म हाउस में छत्तीसगढ़ की सरकारी टीचर के साथ गैंगरेप मामले  में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने पीड़िता के साथ अश्लीलता और हैवानियत  की सभी हदें पार कर दी थी। उसके प्राइवेट पार्ट्स को न केवल सिगरेटों से दागा गया बल्कि उसे बड़ी स्क्रीन पर अश्लील फिल्में दिखाई जाती है। उससे न्यूड डांस करवाया जाता। उसके बाद उसे अश्लील फिल्मों की तरह ही अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाने के लिये मजबूर किया जाता।पीड़िता ने जब पुलिस को दरिंदगी की कहानी बताई तो पुलिसकर्मी भी सिहर उठे।पीड़िता ने पुलिस को जो बयान दिए वे बेहद चौंकाने वाले हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पेशे से बिल्डर आरोपी राजेश उसे बड़ी टीवी स्क्रीन पर अश्लील फिल्म दिखता था। फिर फिल्म में दिखाये जा रहे तरीके से ही शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था। उसका जुल्म यहीं तक नहीं थमा बल्कि वह अक्सर अपने दोस्तों की मौजूदगी में अश्लील और निवस्त्र होकर पार्टियां करने लगा। उसके दोस्त भी निवस्त्र अवस्था में होते थे। वे पीड़िता को भी निवस्त्र अवस्था मे डांस करने को मजबूर करते थे।ऐसा न करने पर आरोपी पीड़िता को टॉर्चर करता था। कभी उसे सिगरेट से जलाता तो कभी मारता तो कभी काटता था। न्यूड डांस के बाद चारों आरोपी बारी बारी से पीड़िता के साथ रेप करते। कई बार सभी आरोपी एक साथ उस पर टूट पड़ते। युवती किसी को शिकायत नहीं कर सके इस वजह से आरोपियों ने उसके न्यूड डांस के फोटो वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिये थे।कई बार तो फार्म हाउस का नौकर उसके कपड़े छिपा लेता था और जब राजेश वहां नहीं होता था तो वह उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता अपने परिवार को कुछ न बताए इसलिए आरोपी अपनी मौजूदगी में ही फोन पर बात करवाता था। अपनी गैर मौजूदगी में पूरे फार्म हाउस के सीसीटीवी से पीड़िता की निगरानी करता था। फार्म हाउस पर उसकी मर्जी के बिना कोई भी आ जा नहीं सकता था। यह फार्म हाउस उसने अपनी अय्यासी के लिये ही बनाया था।पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी बिल्डर राजेश विश्वकर्मा उसके साथी विवेक, विपिन और अंकेश को गिरफ्तार कर लिया है। सांवेर सीएसपी के मुताबिक मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी प्रत्याशियों के नाम पर आज मंथन, 2-3 दिन में जारी होगी लिस्ट

Posted: 16 Jan 2022 08:38 PM PST

 


लखनऊ बीजेपी हाईकमान के सामने आज तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन होगा। दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशी तय करने के लिए बैठक होगी। बताया जाता है कि बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा के सह चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल रहेंगे। सोमवार को ही सहयोगी दलों को दिए जाने वाली सीटों पर चर्चा होने की उम्मीद है। सहयोगी दल के नेता पहले से ही दिल्ली जमे हुए हैं। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया।  इसके अलावा पहले चरण के एक और दूसरे चरण के जिन सात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अभी नहीं हुई है, उन नामों पर भी मंथन हुआ। तीसरे और चौथे चरण के प्रत्याशियों के प्रस्तावित नामों पर गहन चर्चा की गई।

कोरोना संक्रमण के 17,185 नये मामले

Posted: 16 Jan 2022 07:33 AM PST


लखनऊ अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,57,694 सैम्पल की जांच की गयी।   कोरोना संक्रमण    के 17,185 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,63,19,110 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया  कि विगत 24 घण्टों में 8802 लोग तथा अब तक 17,07,675 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1,03,474 एक्टिव मामले है।श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 15 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 26,74,365 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,74,07,041 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 93.21 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8,59,20,615 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 58.28 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 22,33,27,656 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 51,37,034 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी हैजो उनकी अनुमानित संख्या का 36.66 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 3,87,596 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

चोरों ने एक कॉम्प्लेक्स में एक के बाद एक 14 दुकानों में चोरी की

Posted: 16 Jan 2022 07:24 AM PST


रायबरेली यूपी में चुनावी पारा भले गर्म है लेकिन पहाड़ो पर बर्फ गलने से जिलों में हाड़ कपाने वाली ठंड है। रात क्या दिन में लोग घरों में दुबके हैं। इसका पूरा फायदा चोरों को हो रहा। बीती देर रात यहां ठंड और कोहरे का लाभ उठाते हुए चोरों ने एक कॉम्प्लेक्स में एक के बाद एक 14 दुकानों को निशाना बनाते हुए नगदी और सामान पार कर दिया। मामला रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही में चोरों ने 20 दुकानों की बनी एक मार्केट में 14 दुकानों को अपना निशाना बनाया। सुबह जब लोग उधर से निकले तो उन्हें इसकी जानकारी हुई और उन्होंने मामले की सूचना मार्केट मालिक मंजेश अवस्थी को दी। सूचना पर पहुंचे मालिक ने दुकानदारों व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही दुकानदारों की माने तो लाखों की चोरी हुई है। डायल 112 की लापरवाही के चलते चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित रमेश यादव ने बताया कि सभी दुकानों का मिलाकर करीब 15 से 20 लाख का सामान गया है। तीन-तीन पीआरवी गाड़ी थाना क्षेत्र में है और इसके बाद चोरिया हो रही। वहीं ग्राम प्रधान अमन जायसवाल ने बताया कि मार्केट मालिक ने फोन पर जानकारी दी। मैं मौके पर पहुंचा और फिर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट है। वही पुलिस को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।

बांदा में विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

Posted: 16 Jan 2022 03:42 AM PST

 


लखनऊ यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस की सक्रियता से बड़े मामले सामने आने लगे है।रविवार को बांदा जिले में वाहन चेकिंग में 28 किलो विस्फोटक मिलने से खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि विस्फोटक का प्रयोग चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने के लिए किया जाता। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग इतनी मात्रा में विस्फोटक के बारे में पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। मामला सामने आने के बाद आरोपियों से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर में चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में 28 किलो विस्फोटक सामग्री 196 फ्यूज 500 ग्राम सुतली बरामद हुई है।इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक की बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी  ने बताया कि 28 किलो विस्फोटक के अलावा इनके पास से 195 फ्यूज और आधा किलो सुतली बरामद हुई है। हमने इनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।चुनाव को लेकर चल रहे आपरेशन क्लीन क्राइम अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग में बाइक से फतेहपुर जनपद बारूद ले जा रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 28 किलो विस्फोटक सामाग्री के साथ 196 फ्यूज व बम बनाने के लिए आधा किलो सुतली बरामद की है।

सपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया

Posted: 16 Jan 2022 03:12 AM PST

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से 4 बार सपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने लखनऊ में पार्टी दफ्तर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।बता दें कि शैलेंद्र प्रताप सिंह खांटी नेताओं में शुमार किए जाते हैं। शहर के सीताकुंड स्थित दीवानी कोर्ट के पास उनका आवास है। शैलेंद्र प्रताप का राजनीतिक कैरियर ऐसा है कि 2010 से 2016 के बीच के कालखंड को छोड़ दिया जाए तो 1990 से लगातार सुल्तानपुर लोकल बॉडी से प्रतिनिधि चुने जा रहे हैं। बसपा सरकार के दौरान 2010 में पूर्व मंत्री विनोद सिंह के भाई अशोक सिंह ने उन्हें पराजित कर दिया था लेकिन पुन: वह 2016 के चुनाव में सपा से चुनाव जीत गए थे।

Post Bottom Ad

Pages