MPNOW: Hindi news (हिंदी समाचार) Website - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 10, 2022

MPNOW: Hindi news (हिंदी समाचार) Website

MPNOW: Hindi news (हिंदी समाचार) Website


देवी पूजा किशोरी दुर्गा वाहिनी विभाग एवं सुश्री प्रिया राज जिला संयोजिका नियुक्त

Posted: 09 Jan 2022 06:44 PM PST



एमपी नाउ डेस्क


छिंदवाड़ा।
विश्व हिंदू परिषद की जबलपुर में आयोजित महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक में छिन्दवाड़ा जिले से पदाधिकारी शामिल हुए। जहां संगठनात्मक और वैचारिक विषयों पर चर्चा उपरांत कार्ययोजना का निर्माण किया गया। 



प्रांतीय बैठक में दुर्गा वाहिनी छिन्दवाड़ा जिले के छिन्दवाड़ा तथा परासिया विभाग की विभाग संयोजिका देवी पूजा किशोरी जी को नियुक्त किया गया। वहीं सुश्री बहन प्रिया राज जी को छिन्दवाड़ा जिला संयोजिका नियुक्त किया गया। विहिप जिला छिन्दवाड़ा द्वारा नवनियुक्त दोनों ही पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की गई है कि वे अपने दायित्व का सुचारू रूप से निर्वाहन कर दुर्गा वाहिनी को सक्रियता प्रदान करेगी। इस नियुक्ति पर विहिप जिला अध्यक्ष श्री अरविंद प्रताप सिंह समेत समस्त दायित्ववान पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की है।

-------

Post Bottom Ad

Pages