न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 28, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


हिमाचल : फिर उठी डलहौजी का नाम बदलने की मांग, पंचायत राज मंत्री ने कहा-CM को लिखेंगे latter

Posted: 27 Jan 2022 02:36 AM PST

हिमाचल : फिर उठी डलहौजी का नाम बदलने की मांग, पंचायत राज मंत्री ने कहा-CM को लिखेंगे latter

हिमाचल प्रदेश की ख्यात पर्यटन नगरी डलहौजी का नाम बदलने की मांग फिर उठी है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि वे पहले भी यह मांग कर चुके हैं और अब इस बारे में सीएम जयराम को चिट्ठी लिखने वाले हैं। डलहौजी का नाम बदलकर नेताजी सुभाष के नाम पर सुभाष नगर करने की मांग नई नहीं, बरसों पुरानी है।
कंवर का कहना है कि नेताजी सुभाष बोस अंग्रेज डलहौजी से अधिक प्रसिद्ध हैं और यदि इस नगरी का नाम उनके नाम पर होता है तो यहां के लोगों को अधिक प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति होगी। हालांकि होटल व्यवसाय से जुड़े यहां के कारोबारी खुलकर इस मांग के समर्थन में नहीं हैं।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश की इस पर्यटन नगरी डलहौजी से आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का गहरा नाता है। वर्ष 1937 में सुभाष चंद्र बोस ने डलहौजी में लगभग सात महीने बिताए थे और स्वास्थ्य लाभ लिया था। आज भी उनकी याद में डलहौजी के एक चौक का नाम सुभाष चौक है। उनकी आदमकद प्रतिमा भी स्थापित है।

गांधी चौक के नजदीक सुभाष बावली नामक पर्यटन केंद्र स्थल है, जहां रोजाना सुभाष चंद्र बोस बावड़ी का पानी पीते थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1937 में जब ब्रिटिश हुकूमत के अधीन आजादी की लड़ाई के चलते जेल में बंद थे तो उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें पैरोल पर रिहा किया था। उस समय वह स्वास्थ्य लाभ के लिए डलहौजी आए थे।

डलहौजी के सरकारी स्कूल का नाम भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा गया है। पश्चिम बंगाल से डलहौजी में काफी पर्यटक आते हैं और नेता जी की यादों से जुड़े सभी पर्यटन केंद्र स्थलों का अवलोकन करते हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी लिख चुके हैं चिट्ठी
चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी का नाम बदलने का मामला उठता रहा है। कोई साल भर पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सूबे के राज्यपाल को पत्र लिखकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अजय जग्गा की पुरानी मांग पर विचार करते हुए इस शहर का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर कर करने की बात कही थी।

30 साल पहले वीएचपी ने उठाई थी मांग
विश्व हिदू परिषद ने करीब 30 वर्ष पूर्व डलहौजी का नाम बदलकर सुभाष नगर रखने के लिए आवाज उठाई थी। इसके उपरांत भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए डलहौजी का नाम बदलने संबंधी बाकायदा अधिसूचना भी जारी की थी। विश्व हिदू परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि यह अधिसूचना प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद फाइलों में दफन हो गई।

हिमाचल: गुफा में गिरा 12 साल का बच्चा, 2 भाइयों की बहादुरी के बाद भी नहीं बची जान

Posted: 27 Jan 2022 02:31 AM PST

हिमाचल: गुफा में गिरा 12 साल का बच्चा, 2 भाइयों की बहादुरी के बाद भी नहीं बची जान

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में शाम को एक बच्‍चा गहरी खाई नुमा गुफा में गिर गया. काफी जद्दोजहद के बाद बच्‍चे को गुफा से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. 12 साल के जगदीश नाम के बच्चे को निकालने में दो भाई सोनू ओर दिनेश ने अहम भूमिका निभाई. लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

रात भर भारी बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद दोनों भाइयों ने एक छोटी सी गुफा में अपनी कोहनियों के बल धीरे धीरे 25 से 30 फीट तक अंदर जाकर नेपाली मूल के 12 वर्षीय बच्‍चे को बचाने के अथक प्रयास किए. बावजूद उसे नहीं बचा सके. मामलेकी जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग गुफा में फंसे 12 वर्षीय लड़के को बचाने में लगे हुए थे.

जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों ने जान की परवाह किए बगैर संकरी गुफा से 12 वर्षीय लड़के को रस्‍सी के माध्‍यम से करीब पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल ले गए. मौके पर राजगढ़ के एसडीएम और डीएसपी, राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी सहित पुलिस के जवान भी पहुंच गए थे. 108 एंबुलेंस की सहायता से बच्‍चे को राजगढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन राजगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की पूरी टीम की कोशिश करने के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका.

क्यों गुफा में गया था बच्चा
दरअसल, यह अब तक पहेली बना हुआ है कि 12 साल का जगदीश गुफा में क्यों गया था. पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है. बच्चे को रात को रेस्क्यू किया गया था.


जानिए कौन थे चरणजीत सिंह जिन्‍होंने 1964 ओलिंपिक में भारत को दिलाया था स्‍वर्ण पदक

Posted: 27 Jan 2022 02:27 AM PST

जानिए कौन थे चरणजीत सिंह जिन्‍होंने 1964 ओलिंपिक में भारत को दिलाया था स्‍वर्ण पदक
Charanjit Singh Passed Away : 1964 के ओलिंपिक स्‍वर्ण पदक विजेता एवं हाकी टीम के कप्‍तान चरणजीत सिंह नहीं रहे

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में जन्‍में पूर्व भारतीय हाकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वीरवार सुबह पांच बजे उनका मैड़ी स्थित घर में निधन हो गया।

चरणजीत सिंह को 1963 में अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया, लेकिन ओलिंपिक में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें सरकार ने 1964 में पद्मश्री सम्मान दिया। इसके अलावा भी उन्हें राज्यस्तरीय और अन्य सम्मान मिले। चरणजीत सिंह 1964 ग्रीष्मकालीन टोक्‍यो ओलिंपिक हाकी टीम के कप्तान रहे। उन्‍होंने देश के लिए स्‍वर्ण पदक जीता था। पद्मश्री चरणजीत सिंह, बलबीर सीनियर, पिरथीपाल जैसे धुंरधरों से सजी टीम को उस समय स्टार स्टडड टीम का नाम दिया गया था। सभी दर्शक चाहते थे कि हर प्रतियोगिता में यही टीम खेलने उतरे। 

गांव में प्राथमिक शिक्षा हासिल करने के बाद लायलपुर एग्रीकल्चरण कालेज से बीएससी कृषि की उपाधि हासिल करने के बाद सारा ध्यान हाकी खेल पर लगा दिया। 1949 में पहली बार यूनिवर्सिटी की तरफ से खेले। 1958 से 1965 तक लगातार देश का प्रतिनिधित्व किया। इसी दौरान 1960 व 1964 के दो ओलिंपिक तथा एक एशियन स्‍पर्धा में भाग लिया। 1960 में सेमीफाइनल में फ्रेक्चर होने के कारण फाइनल नहीं खेल पाए तथा भारत को हार झेलनी पड़ी थी। छात्र जीवन में पढ़ाई में अव्वल रहने वाले चरणजीत सिंह देश के बेहतरीन खिलाडिय़ों में शुमार रहे। पढ़ाई हो या खेल हर क्षेत्र में अव्वल रहने की ललक ने उन्हें एक सफल खिलाड़ी व युवाओं का रोल माडल बना दिया।

ऐसा रहा करियर वह पंजाब पुलिस में एएसआइ के रूप में भर्ती हुए तथा 14 साल की नौकरी के बाद डीएसपी पद से रिटायरमेंट ले ली। इसके बाद लुधियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय में उपनिदेशक स्टूडेंट वेलफेयर व हिसार कृषि विश्‍वविद्यालय में सात साल काम किया। 1972 में पिता के कहने पर अपने प्रदेश हिमाचल में नौकरी की शुरुआत हिमाचल प्रदेश विश्‍वविद्यालय शिमला में निदेशक फिजिकल एजुकेशन एंड यूथ प्रोग्राम के रूप में की। 1990 से 92 तक प्रदेश के पहले प्रो. एमीरेटस के रूप में कार्य किया।

कांगड़ा: शराब के नशे में हुआ पत्नी से झगड़ा, हथोड़े से वार कर उतार दिया मौत के घाट

Posted: 27 Jan 2022 02:23 AM PST



कांगड़ा: शराब के नशे में हुआ पत्नी से झगड़ा, हथोड़े से वार कर उतार दिया मौत के घाट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा होने के बाद पत्नी की हथोड़ा मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शराब पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला कांगड़ा के उपमंडल जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत बरड़ाम का है। आरोपी पति की पहचान विजय लामा उम्र 35 साल निवासी एयरपोर्ट मोड, दार्जिलिंग के रूप में हुई है।
 
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विजय लामा शराब पीने का आदि था और उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। विजय पिछले 10 वर्षों से पत्नी के साथ जयसिंहपुर के बरड़ाम में किराए से रहता था। दो माह पहले वह कर्ण सिंह के घर पर किराए पर रहने लगा था। बुधवार रात को आरोपित ने शराब पी रखी थी। जिस पर किसी बात को लेकर के दोनों पति पत्नी में झगड़ा हो गया। जिस पर आरोपित ने अपनी पत्नी के सिर पर हथोड़े से वार कर दिया। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।

सुबह आरोपी ने बरड़ाम गांव में रह रहे अपने रिश्तेदारों को बताया कि उसकी पत्नी मर गई है। जब रिश्तेदार उसके किराये के कमरे में आए तो उन्होंने देखा कि आरोपित की पत्नी इंदिरा उम्र 28 साल खून से लथपथ थी और मृत पड़ी थी। जिस पर उन्होंने मकान मालिक कर्ण सिंह को बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही पुलिस ने हथोड़े को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है व हत्या का मामला दर्ज करके आरोपित से पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।

CSIR UGC NET 2021: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Posted: 27 Jan 2022 02:16 AM PST

CSIR UGC NET 2021: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CSIR UGC NET Admit Card 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET का एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in. के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 29 जनवरी, 15 फरवरी, 16 और 17 फरवरी, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले वस्तुनिष्ठ प्रकार शामिल होंगे।

CSIR UGC NET Admit Card 2021: ऐसे करें चेक

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2- " CSIR UGC NET Admit Card 2021″ लिंक पर क्लिक करें।

-डायरेक्ट एडमिट कार्ड देखने के लिए यहां करें क्लिक

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

ODI Records: 2003 में 7 रन की रोमांचक जीत से शुरू हुआ था ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, 21 मैच जीतने के बाद यहां रूका था

Posted: 27 Jan 2022 02:13 AM PST

ODI Records Australia

Australian record of Most Consecutive Wins in ODI: 11 जनवरी 2003 को खेले गए एक बेहद ही रोमांचक वनडे मैच से ऑस्ट्रेलिया के एक बड़े रिकॉर्ड का सफर शुरु हुआ था. होबार्ट में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने महज 7 रन से जीता था. इस मैच में कंगारुओं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लिश टीम ने 47 ओवर तक महज 5 विकेट खोकर 249 रन बना लिए थे. इंग्लैंड को जीत के लिए 18 गेंदों पर महज 23 रन की दरकार थी. 
लग रहा था कि इंग्लैंड यहां से मैच जीत जाएगी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बाजी पलट दी और इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों तक महज 264 रन बना पाई. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच रोमांचक अंदाज में 7 रन से जीता और इसी के साथ उसका विजय रथ ऐसा शुरू हुआ कि एक के बाद एक लगातार 21 वनडे मैच टीम की झोली में आ गए. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को लगातार मुकाबले हराए.

VB सीरीज से शुरू हुआ ऐतिहासिक सफर
होबार्ड में वीबी सीरीज के मुकाबले में 7 रन की जीत के बाद इसी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड और श्रीलंका को लगातार मैच हराए. 15 जनवरी को हुए श्रीलंका के खिलाफ मैच में कंगारुओं को 4 विकेट से जीत मिली. फिर 19 जनवरी को भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया. 21 और 23 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका (9 विकेट) और इंग्लैंड (10 विकेट) को मात दी. इस सीरीज के फाइनल मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से हुआ. यहां भी दोनों फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल हुई.

वर्ल्ड कप 2003 के सभी 11 मैच एकतरफा जीते
वीबी सीरीज के बाद साल 2003 में हुए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का यह विजय रथ और परवान चढ़ा. टीम ने अपने ग्रुप की सभी 6 टीमों को एकतरफा अंदाज में हराया. इसमें भारत के खिलाफ 9 विकेट से जीत भी शामिल रही. इसके बाद सुपर-8 मुकाबलों में भी ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ग्रुप की तीनों टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की. सेमीफाइनल में उसने श्रीलंका को 48 रन से हराया और फाइनल में भारत को 125 रन से मात दी. इस पूरे वर्ल्ड कप में कोई भी टीम ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देती नजर नहीं आई.

वेस्टइंडीज ने खत्म किया ऑस्ट्रेलिया का यह सफल
वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर थी. यहां पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का यह सफर लगभग थमता दिखाई दिया था लेकिन बेहद रोमांचक मैच में कंगारुओं ने विंडीज के खिलाफ 2 रन से जीत दर्ज कर अपने विजय रथ को जारी रखा. शुरुआती चारों मैच ऑस्ट्रेलिया के हिस्से आए, लेकिन पांचवें मैच में आखिरकार वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया का सफर थाम दिया. 25 मई 2003 को हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 39 रन से हराकर कंगारुओ के एतिहासिक सफर को खत्म कर दिया.

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के नाम है लगातार 12-12 मैच जीतने का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के बाद वनडे में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के नाम है. दोनों ही टीमों ने 12-12 मैच लगातार जीते हैं. दक्षिण अफ्रीका ने 2005 और पाकिस्तान ने 2008 में ये मैच जीते थे. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 2016-17 में भी लगातार 12 वनडे में जीत दर्ज की थी.

9 फरवरी को लॉन्च होगा 108MP कैमरे वाला Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगी कीमत

Posted: 27 Jan 2022 02:08 AM PST

9 फरवरी को लॉन्च होगा 108MP कैमरे वाला Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगी कीमत

Redmi Note 11 Series Smartphones: स्मार्टफोन की दुनिया में दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने कल 26 जनवरी के मौके पर अपनी नई रेडमी नोट 11 सीरीज (Redmi Note 11 Series) के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. इस सीरीज में चार स्मार्टफोन Redmi Note 11, Redmi Note 11S, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G लॉन्च किए गए हैं. शाओमी इन मोबाइल फोन को पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है. अब इनका ग्लोबली लॉन्च किया गया है. अलगे महीने 9 फरवरी को Redmi Note 11S स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा.

Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है. इसे 8GB तक रैम और 128GB तक की स्टोरेज क्षमता के साथ पेश किया गया है. Redmi Note 11 Pro में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर लगाया गया है. इन दोनों ही स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी है. यह बैटरी 67W फास्ट चार्जर सपोर्ट करती है. इन दोनों फोन में 6.7-इंच की स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.

Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन अगर केवल Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें एक 6.7-इंच की Super AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इस फोन की स्क्रीन HDR10 और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. नए स्मार्टफोन में में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर लगा हुआ है. इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज की क्षमता है.

108MP का कैमरा Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन की बैक पर एक 108MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ में मैक्रो लेंस के साथ अल्ट्रावाइड एंगल लेंस भी है. इस फोन में सामने एक 16MP का सेल्फी कैमरा लगा हुआ है. इस फोन में 5000mAh बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जर सपोर्ट करती है.

Redmi Note 11 Pro 5G की कीमत Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन के 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 329 डॉलर तय की गई है. भारत में यह कीमत लगभग 24,600 रुपए होती है. 6GB + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 349 डॉलर और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 379 डॉलर का है.

Redmi Note 11 सीरीज की कीमत Redmi Note 11 स्मार्टफोन की कीमत 179 डॉलर से शुरू होती है. 4GB + 128GB वाले मॉडल के दाम 199 डॉलर रखे गए हैं. इसी तरह Redmi Note 11S की शुरुआत 249 डॉलर से होगी. और Redmi Note 11 Pro की शुरुआत 299 डॉलर से होगी.

सपना हो या हकीकत, 5 चीजें देती हैं अनहोनी का संकेत

Posted: 27 Jan 2022 02:02 AM PST

सपना हो या हकीकत, 5 चीजें देती हैं अनहोनी का संकेत

कुछ चीजें प्राचीन काल से ही बेहद शुभ एवं सकारात्मक मानी जाती हैं, जबकि कुछ चीजें उतनी ही अशुभ। इन चीजों के बारे में जानकारी होने पर आप इनके अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। 

जानिए कौन सी 5 चीजें मानी जाती हैं अशुभ -

1 घर में मूषक (चूहा), पतंगा, पिपीलिका, मधुमक्खी, दीमक तथा सूक्ष्म कीटों का प्रकट होना अमंगल का सूचक है।

2 सोने-चांदी के गहनों, हीरे-मोती जड़े आभूषणों का खो जाना अशुभ होता है।

3 ढोल बजने पर वृक्षों जैसी सरसराहट की ध्वनि उत्पन्न होना अपशकुन होता है।

4 शैय्या, आसन तथा कुर्सी-मेज आदि का अपने आप टूट जाना अमंगल की सूचना देता है।

5 आभूषणों से अलंकृत नारी के दिन में दर्शन शुभ हैं, किंतु स्वप्न में दर्शन अमंगलकारी है।

यह भी पढ़ेंं: अगर इसे देख लिया है सपने में तो समझिए बजने वाली है शहनाई आपके आंगन में


अगर इसे देख लिया है सपने में तो समझिए बजने वाली है शहनाई आपके आंगन में

Posted: 27 Jan 2022 01:57 AM PST

अगर इसे देख लिया है सपने में तो समझिए बजने वाली है शहनाई आपके आंगन में

शादी के सपने हर युवा मन देखता है। लेकिन कुछ सपने गहरी नींद में आकर संकेत देते हैं शादी होने का.. 

आइए जानते हैं क्या हैं वह सपने..

1. सपने में कशीदाकारी हुए कपड़े या वस्त्र को देखने पर सुंदर एवं सुशील स्त्री की प्राप्ति हो सकती है।
2. सपने में सोने के आभूषण उपहार में मिले तो समझें कि शीघ्र शादी होने जा रही है।
3. प्रेमी युगल स्वप्न में यदि अपने आपको बगीचे में घूमता हुआ देखे तो प्रेम-प्रसंग में शीघ्र सफलता मिलती है।
4. सपने में बिल्ली को देखना प्रेम संबंधों या दाम्पत्य जीवन में दरार आने की संभावना आ सकती है।
5. सपने में मोर पंख या बांसुरी देखना शीघ्र उत्तम परिणय सूत्र में बंधने की निशानी है।
6. सपने में यदि कोई युवती अपने प्रेमी या किसी युवक के साथ घूमते हुए दिखाई दे तो यह समझे कि शीघ्र उसके घर शहनाई बजने वाली है।

सपने में खाई हैं यह 8 चीजें तो कोई नहीं रोक सकता आपको धनवान होने से

Posted: 27 Jan 2022 01:52 AM PST

सपने में खाई हैं यह 8 चीजें तो कोई नहीं रोक सकता आपको धनवान होने से

सोते समय सपने आना आम बात है लेकिन स्वप्न ज्योतिष शास्त्र में सपनो का विशेष महत्व होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने शुभ फल के संकेत देते हैं तो वहीं कुछ सपने अशुभ होने की तरफ इशारा करते हैं। सपनो में हम कई तरह के चीजों को खाते हुए देखते हैं। आइए जानते हैं सपने में खाने की चीजें देखने का क्या मतलब होता है।
- सपने में आंवला खाते हुए दिखना धन की मनोकामना पूर्ण होने की ओर संकेत करता है, वहीं अगर आप सिर्फ आंवला देखते हैं खाते नहीं तो आपकी इच्छा अधूरी रह सकती है।

- अदरक खाते हुए देखना मान सम्मान और धन में वृद्धि की तरफ प्रकृति का इशारा है।

- अनानास खाते हुए देखते हैं तो यह संके‍त है कि कि आपको पहले परेशानी का सामना करना पड़ेगा और फिर अपार धन मिलेगा।

- आइस क्रीम खाते हुए देखते है तो आपकी जिंदगी सुख शांति से व्यतीत होगी। कहीं से बहुत आसानी से धन का आगमन होगा।

- अगर आपको सपने में अखरोट दिखता है तो आने वाली खुशी के संकेत है। सपने में अखरोट का दिखना अचानक धन आगमन का शुभ संकेत है।

- सपने में अजवाइन खाते हुए दिखने का मतलब होता है आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कहीं से सामान्य धनलाभ मिल सकता है।

- आम खाते देखने का मतलब धन और संतान सुख मिलने से हैं। आम का फल अगर पेड़ से हाथ में टपके तो बेशुमार धन-दौलत का किस्मत कनेक्शन बनने वाला है।

- सपने में इमली खाते हुए दिखना जहां औरत के लिए शुभ माना जाता है, वहीं पुरुष के लिए इसे अशुभ माना जाता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में स्त्री के लिए यह सोना-चांदी और धन-दौलत का प्रतीक माना गया है।

पत्नी की इन 10 चाहत को करते रहो पूरा, मिलती रहेगी खुशियां

Posted: 27 Jan 2022 01:44 AM PST

पत्नी की इन 10 चाहत को करते रहो पूरा, मिलती रहेगी खुशियां

बदलते वक्त के साथ अब रिश्ते भी बदल रहे है। ऐसे में खास होता है पति-पत्नी का रिश्ता। पति लाख कोशिश करता है लेकिन पत्नी फिर किसी न किसी बात को लेकर नाखुश हो जाती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट ने पतियों को सलाह दी है कि आपको सिर्फ पत्नी की उन 10 चाहतों को पूरी करते रहना है, जिनमें पत्नी की रुचि अधिक होती हैं, फिर देखिए आपको कैसे हर खुशियां मिलती रहती हैं। साथ ही पति और पत्नी के बीच विवाद को कैसे खत्म करें, क्या करें कि पति वश में हो जाएं, पत्नी को वश करने उपाय, कौन सी उम्मीदें पत्नी को खुश रख सकती हैं, इन तमाम सवालों के जवाब भी मिल सकते हैं।

कौन सी 10 चाहत आपकी पत्नी को हो सकती हैं, जान लेते है कुछ कॉमन चाहतें

अपना व्यवहार सही रखें- 
लाइफ पार्टनर एक्सपर्ट सतीश सर्मन के अनुसार आपने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया है, तो आपको बहुत ही समझदारी का परिचय देना पड़ेगा। आपको अपनी लाइफ में रोमांस बरकरार रखना होगा, नहीं तो छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच झगड़े होने लगेंगे और आप परेशान हो जाएंगे। अगर आप हैप्पी मैरिड लाइफ जीना चाहते हैं, तो यह जऱा भी कठिन नहीं है। इसके लिए बस आपको कुछ बातों का ख़्याल रखना होगा और अपना एटिट्यूड सही रखना होगा। इस मामले में जहां पत्नी को पति का साथ देना चाहिए, उसे अच्छे से समझना चाहिए, वहीं पति का भी कर्तव्य है कि वो अपनी पत्नी की उम्मीदों को समझे और उसका सम्मान करे।

ख़ास पलों को याद रखें- अपनी लाइफ और पार्टनर से जुड़े पलों का याद रखने में कोई बुराई नहीं। हसबैंड को वाइफ का और वाइफ का हसबैंड का बर्थडे याद न रहे, ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन कभी आप भूल भी सकते हैं, इसलिए वाइफ या पति का बर्थडे कब है, अपनी पहली मुलाकात, शादी की सालगिरह और भी लाइफ से जुड़ी खास तारीखें और जगह याद रखें, उन्हें नोट कर लें। अपने पार्टनर को खुश और इम्प्रेस करने के लिए डेट याद रखना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन याद रखने और गिफ्ट देने पर पार्टनर को खुशी होती है।

इमोशनली साथ होना- पत्नी को सबसे ज़्यादा ज़रूरत पति के इमोशनल सपोर्ट की होती है। दुनिया की हर औरत चाहती है कि उसका पार्टनर उसके बुरे और खराब वक्त में हमेशा साथ हो, केयर करे और मुश्किल स्थितियों में साथ दे।

शॉपिंग के लिए साथ जाएं- इसमें कोई दो राय नहीं कि हर महिला को शॉपिंग करने का शौक होता है। ऐसा स्टडी में भी माना गया है कि महिलाएं अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए शॉपिंग करना ज़्यादा पसंद करती हैं। दूसरे पार्टनर की खुशी के लिए, इसमें कोई बुराई भी नहीं है। पत्नी को बहुत अच्छा लगता है, जब पति उसके पसंद की ड्रेस खरीदता है।

पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और झूठ न बोलें- शादी से पहले आपके कितने अफेयर थे और कितनी गलतियां की, इन सब के बारे में अपने पार्टनर को ज़रूर बताएं। अगर आपको लगता है कि बताने से आपका रिलेशन खराब हो जाएगा, तो आप गलत सोच रहे हैं। झूठ बोलने से आपके रिलेशन और ज़्यादा खराब होंगे। इससे अच्छा है कि आप सही और सच बताएं, ताकि आपके पार्टनर को आप पर विश्वास रहे। आपके रिलेशन में किसी भी तरह का झूठ नहीं होना चाहिए। अगर आप झूठ बोलते हैं तो इससे यह साबित होता है कि आप पार्टनर पर विश्वास नहीं करते और आपके रिलेशनशिप में मज़बूती नहीं है।

प्यार से गले लगाना- महिलाओं को गले लगाना या प्यार से सहलाया जाना बेहद पसंद होता है। इससे पता चलता है कि आप अपने पार्टनर को कितना प्यार करते हैं। पत्नी को प्यार से गले लगाने पर दोनों एक-दूसरे के साथ इमोशनली अटैच होते हैं। ऐसा नहीं कि प्यार का मतलब फिजिकली इंटीमेट होना ही है, बल्कि प्यार को बनाए रखने के लिए एक पैशनेट किस भी काफी होता है।

घर पर समय देना- जब भी आप काम से वापस घर लौटते हैं तो यह समय भी आपको अपनी पत्नी के लिए देना चाहिए। इससे पत्नी को खुशी मिलती है। अगर आप घर पर भी काम की बातें करते रहेंगे या काम में ही उलझे रहेंगे तो यह भी नाखुशी का कारण बन सकता है। इसका हिसाब आपको कुछ देर बाद चुकाना पड़ सकता है।

जितना हो सके, काम में हाथ बटाएं- पत्नीयां कभी भी अपने पति से घर का काम नहीं कराना चाहतीं। ऐसे में अगर पत्नी के साथ आप कभी-कभार उसके काम में हाथ बंटाने लगते है तो उसे बहुत अच्छा लगता है। हालांकि, वह आपको काम करने नहीं देती है।

हर माह सैलरी शेयर करना- अगर आपकी पत्नी का व्यवहार पूरे घर को चलाने का है, तो हर माह पत्नी के साथ सैलरी का एक अंश शेयर किया जा सकता है। अगर घर की जिम्मेदारी आप भी उठा रहे हैं तो भी हर माह आप अपनी पत्नी को एक फिक्स अमाउंट देकर खुश रख सकते हैं। जिसका आगे आपको भी लाभ मिल सकता है।

पत्नी की पहले सुनों- कहते है कि पत्नी की पति सिर्फ इसीलिए नहीं सुनते है कि अधिकांश मामलों में पत्नियों के पास कम जानकारी होती है। इससे पत्नी को खराब लगता है। ऐसे में आपको चाहिए की आप पत्नी की बात को पूरा सुनें और ऐसा सुनें के उसे लगे आप उसे विश्वास के साथ सुन रहे हैं। रिप्लाई फैक्ट के साथ आप बाद में भी करें, तत्काल नहीं। जिससे पत्नी भी खुशी से स्वीकार कर सकें।

कोरोना काल में खांसी से परेशान हैं तो काम आएंगे ये आयुर्वेदिक टिप्स

Posted: 27 Jan 2022 01:39 AM PST

कोरोना काल में खांसी से परेशान हैं तो काम आएंगे ये आयुर्वेदिक टिप्स

सर्दी के मौसम में अक्सर खांसी परेशान करती है। कोरोनाकाल में खांसी बैक्टीरियल इन्फेक्शन, एलर्जी, साइनस या सर्दी के कारण हो सकती है। खांसी को अक्सर हम लोग नज़रअंदाज कर देते हैं जिसका नतीजा बीमारी बढ़ने लगती है। खांसी दो तरह की होती है सूखी खांसी और गीली खांसी। सूखी खांसी वो होती है जिसमें कफ या बलगम नहीं होता। यह खांसी सामान्य सर्दी जुकाम या फिर अस्थमा की वजह से भी हो सकती है। सूखी खांसी होने का सबसे बड़ा कारण हवा में प्रदूषण और एलर्जी हो सकता है। जबकि गीली खांसी में मुंह से खांसी के साथ बलगम भी आता है।

दोनों तरह की खांसी के उपचार का तरीका एक दूसरे से बिल्कुल अलग है, लेकिन अक्सर लोग दोनों तरह की खांसी से निजात पाने के लिए एक ही तरह के नुस्खें आजमाते हैं, जो बिल्कुल गलत है। दोनों तरह की खांसी का एक तरह से इलाज करने पर आपको खांसी से निजात नहीं मिलती और खांसी क्रोनिक खांसी बन जाती है।


आप भी कोरोनाकाल में खांसी से परेशान हैं तो उसका तुरंत उपचार कीजिए वरना परेशानी बढ़ सकती है। आयुर्वेद में सूखी और गीली खांसी का सफल इलाज मौजूद है। आप भी खांसी का आयुर्वेदिक तरीके से इलाज करना चाहते हैं तो इन खास हर्ब्स का सेवन करें।

सूखी खांसी का इलाज: सूखी खांसी से परेशान हैं और आयुर्वेदिक उपचार करना चाहते हैं तो तुलसी का सेवन करें। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी को जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है। सूखी खांसी से निजात पाने के लिए आप तुलसी का इस्तेमाल उसकी चाय या काढ़ा बनाकर कर सकते हैं।
तुलसी कफ से निजात दिलाती है। इसका सेवन करने से एलर्जी, अस्थमा या फेफड़ों की बीमारी के कारण होने वाली खांसी से भी निजात मिलती है।

तुलसी का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर, ब्लड प्रेशर और ब्लड लिपिड के स्तर में सुधार होता है। आप तुलकी का सेवन उसकी चाय बनाकर करना चाहते हैं तो तुलसी के 6-7 पत्तों को एक गिलास पानी में भिगोकर 15 मिनट तक उबालें और उसका गुनगुना ही सेवन करें। तुलसी की चाय आपको सूखी खांसी से निजात दिलाएगी।

गीली खांसी का उपचार: खांसी के साथ बलगम आता है तो वो गीली खांसी है। गीली खांसी का आयुर्वेदिक उपचार करना चाहते हैं तो अदरक का सेवन करें। औषधीय गुणों से भरपूर अदरक में कई सक्रिय यौगिक होते हैं जिनमें एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं जो खांसी का उपचार करने में असरदार है।

अदरक में मौजूद सक्रिय तत्व गले की मांसपेशियों को आराम देते हैं। अदरक का सेवन करने से सामान्य सर्दी या फ्लू के कारण होने वाली खांसी में सुधार होता है। आप करीब 30 ग्राम अदरक को स्लाइस में काटकर गर्म पानी में मिलाकर कम से कम 5 मिनट तक पकाएं। इस अदरक की चाय का सेवन आप गुनगुना ही करें आपको गीली खांसी से निजात मिलेगी।

सुबह की ये गलत आदतें बना सकती हैं आपको बीमार, जल्द बना लें दूरी

Posted: 27 Jan 2022 01:34 AM PST

सुबह की ये गलत आदतें बना सकती हैं आपको बीमार, जल्द बना लें दूरी

Morning Tips for Good Health: वर्तमान समय में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है, यही कारण है कि हेल्दी बॉडी पाने के लिए लोग तमाम प्रयास करते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्वस्थ शरीर के लिए एक्टिव और हेल्दी लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। अपनी जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव लाकर लोगों को बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलेगी। अच्छी आदतें लोगों की तमाम मुश्किलों को खत्म कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 बातों के बारे में जो लोगों की सेहत को बेहतर करने में मददगार साबित होंगे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह कुछ गलत आदतों को फॉलो करने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इनसे परहेज करना चाहिए।

धूम्रपान: स्मोकिंग करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है, ऐसे में लोगों को जितना हो सके धूम्रपान करने से बचना चाहिए। वहीं, सुबह के समय तो भूल से भी स्मोकिंग नहीं करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग सुबह उठकर सीधे धूम्रपान करते हैं, उन्हें दूसरों की तुलना में कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।

नाश्ता स्किप करना: गुड हेल्थ के लिए केवल सतर्कता ही नहीं, कोशिश भी जरूरी है। स्वस्थ खानपान भी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। किसी भी बीमारी से बचाव हेतु हेल्दी खाना अति आवश्यक है। नाश्ता दिन भर का सबसे जरूरी आहार होता है जो बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर को दिन भर ऊर्जावान बनाए रखता है। नाश्ता नहीं करने से पेट खाली होता है और लोगों को बीमारियों की चपेट में आने का खतरा ज्यादा होता है।

शराब: सुबह उठते ही अगर आप सबसे पहले शराब को हाथ लगाते हैं तो संभल जाएं क्योंकि ये आदत आपको बीमार बना सकती है। शराब का अत्यधिक सेवन लिवर को खराब कर सकता है।

पानी नहीं पीना: हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पीने से लोग स्वस्थ रहेंगे। ऐसा करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को बाहर का रास्ता दिखाना आसान होता है। साथ ही, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

मसालेदार भोजन: विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह की शुरुआत फल और हल्के भोजन से करना चाहिए। स्पाइसी फूड खाने से पेट की समस्याएं धावा बोल सकती है।

रेलवे ने दी ख़ुशख़बरी, बिना परीक्षा के मिलेगी 25 हज़ार वेतन वाली नौकरी, 20 फ़रवरी तक Apply

Posted: 27 Jan 2022 01:32 AM PST

रेलवे ने दी ख़ुशख़बरी, बिना परीक्षा के मिलेगी 25 हज़ार वेतन वाली नौकरी, 20 फ़रवरी तक Apply

भारतीय रेलवे में नौकरी के लिए इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छी खबर आ रही है। ऐसे व्यक्ति जो किसी भी बोर्ड से मैट्रिक पास कर चुके हैं उनके लिए नौकरी का सुनहरा अवसर रेलवे ने दिया है। अगर आप भी एक नौकरी की तलाश में है तो यह मौका आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

उत्तर पूर्व रेलवे ने गेट मैन के पद पर 325 लोगों के भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है। इन 325 सीटों में लखनऊ जिले में 188 पद तथा इज्जतनगर में 135 पद के लिए आवेदन उत्तर पूर्व रेलवे ने माँगा है। रेलवे ने 11 जनवरी से आवेदन लेना शुरू किया है, तथा अगले महीने फरवरी के 20 तारीख को आवेदन करने की आखिरी तिथि निर्धारित की गई है। तथा इस नौकरी के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इक्षुक व्यक्ति उत्तर पूर्व रेलवे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। इन पदों पर नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले व्यक्ति की आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। तथा चुने जाने वाले उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 18हज़ार से ₹25000 रुपए दिए जाने की सूचना जारी की गई है।

Post Bottom Ad

Pages