Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 3, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


बन रहे हैं ई-श्रम कार्ड, आप भी बनाएं, मिलेगा ये लाभ

Posted: 03 Jan 2022 04:40 AM PST

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार ने एक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्रों से जुड़े श्रमिकों और कामगारों का ई-श्रमिक कार्ड बनाया जा रहा है। ई-श्रमिक कार्ड बनवाने पर श्रमिकों को कई फायदे मिलते हैं। इसमें 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा ई श्रमिक कार्ड धारकों को दिया जाता है। इस कार्ड के बनने के बाद मजदूरों को रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कार्ड की सहायता से

किच्छा SDM की अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, 4 वाहन किए सीज, तहसील प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप

Posted: 03 Jan 2022 03:40 AM PST

ऊधम सिंह नगर। किच्छा क्षेत्र में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जनप्रतिनिधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद राजस्व विभाग की कुम्भकरणी नींद खुलने का नाम नही ले रही। स्थानीय जनता और जन प्रतिनिधियों द्वारा राजस्व विभाग पर खनन माफियाओं से मिली भगत के आरोप लग रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन रोके जाने के राजस्व अधिकारियों को निर्देश के बाबजूद खनन माफियाओं के किच्छा तहसील क्षेत्र

उत्तराखंड : सीएम धामी की अध्यक्षता में कोरोना पर महामंथन, हो सकता है बड़ा फैसला

Posted: 03 Jan 2022 02:40 AM PST

देहरादून : कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद सीएम धामी ने खुद मोर्चो संभाल लिया है। सीएम धामी ने सचिवालय में कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर सीएम धामी ने हाईलेवल बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना नियंत्रण के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि बैठक में स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर भी कोई फैसला हो सकता है। साथ ही अधिक भीड़ वाले स्थानों पर सख्ती से नियमों को लागू करने

धुमाकोट पुलिस ने 10 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Posted: 03 Jan 2022 02:40 AM PST

पौड़ी की घुमाकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जिले के नए कप्तान के निर्देश पर धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस को चेंकिगं के दौरान ये कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मौके से आऱोपी हिम्मत सिंह को 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ शंकरपुर कस्बे के पास से गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी के खिलाफ थाना धुमाकोट पर आबकारी

उत्तराखंड : बैंक ATM में लूट का प्रयास, पुलिस ने रंगेहाथ पकड़े बदमाश

Posted: 03 Jan 2022 01:40 AM PST

हल्द्वानी : बदमाशों ने को-ऑपरेटिव बैंक एटीएम में लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने नैनीताल रोड स्थित अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक को तोड़कर लूट का प्रयास किया। पुलिस ने रंगेहाथ दो आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया। उनके खिलाफ विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। काठगोदाम थाने में रविवार को सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि एक जनवरी को कांस्टेबल विरेंद्र नाथ और

बॉलीवुड में एक बार फिर से कोरोना का साया, अब जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी पॉजिटिव

Posted: 03 Jan 2022 12:40 AM PST

कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई बॉलीवुड हस्तियां पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। करीना कपूर खान, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर और अन्य समेत कई हस्तियों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं अब जॉन अब्राहम, उनकी पत्नी और राहुल रवेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर करते हुए जॉन अब्राहम ने फैंस को कोविड के बारे में इनफॉर्म किया। उन्होंने नोट में लिखा

उत्तराखंड : दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज, क्या जारी होगी पहली लिस्ट?

Posted: 02 Jan 2022 11:40 PM PST

देहरादून : 2022 के चुनावी रण को जीतने के लिए राजनीतिक दल लगातार जनता को लुभाने में जुटे हैं। लोगों से तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए ताकत झोंकी हुई है। उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा चल रही है। कांग्रेस दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक पहले ही कर चुकी है। दूसरी बैठक आज होने जा रही है, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि आज सभी सीटों पर

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Posted: 02 Jan 2022 10:40 PM PST

देहरादून :  उत्तराखंड के मैदानी जिलों में लोगों को ठंड से राहत मिली हुई है। मैदान में कुछ दिनों से अच्छी धूप खिली हुआ है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में ठंड का कहर जारी है। लेकिन बता दें कि एक बार फिर से मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड का साया पड़ने वाला है। जी हां एक बार फिर से मौसम विभाग ने मैदान जिलों में बारिश और पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की संभावनाएं जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी से प्रदेश

उत्तराखंड : AAP को चुनाव से पहले बड़ा झटका, पूर्व IPS कांग्रेस में शामिल

Posted: 02 Jan 2022 02:40 AM PST

देहरादून : चुनाव से पहले दलबदल का खेल फिर शुरू हो गया है। राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप को पूर्व आईपीएस अधिकारी अनंतराम चौहान से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन चुनाव से पहले उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। चौहान ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। उन्होंने प्रियंका गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। आईपीएस रहे अनंतराम चौहान ने आम आदमी पार्टी

हरीश रावत की भावुक पोस्ट, लिखा-मेरे माथे पर मुख्यमंत्री रहते दो हारों का कलंक, मैं वादा करता हूं…

Posted: 02 Jan 2022 01:40 AM PST

देहरादून : विधानसभा चुनाव नजदीक है। भाजपा 60 के पार का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस का साफ कहना है कि भाजपा को जनता भगाना चाहती है और कांग्रेस को मौका देनाचाहती है इसलिए कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं हरीश रावत मैदान में डटे हैं। हरीश रावत कांग्रेस का सीएम चेहरा हो सकते हैं हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से ऐसा नहीं कहा गया है। 2021 चला गया और नए साल 2022 को आए दो दिन हो गए हैं। हरीश रावत ने

‘बुल्ली बाई’ एप पर मचा बवाल, जानें क्या है ये पूरा मामला

Posted: 02 Jan 2022 12:40 AM PST

'बुल्ली बाई' नाम का एप सामने आते ही बवाल मच गया। इस मामले में सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। अब राजनीति मुद्दा भी बन गया है। कहा जा रहा है कि इस एप के जरिए मुस्लिम महिलाओं को अपमान किया गया है। बिना अनुमति के मुस्लिम महिलाओं की फोटो अपलोड की गई हैं। साथ ही उनकी फोटो के साथ प्राइस टैग लगाकर डील ऑफ द डे लिखा गया है। ये है बुल्ली बाई एप बुल्ली बाई गिटहब प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। एक सोशल मीडिया यूजर

मुनस्यारी जाने वालों सावधान! युवक-युवतियों को जाना पड़ा भारी, 24 साल के युवक की मौत

Posted: 01 Jan 2022 11:40 PM PST

मुनस्यारी : नए साल के जश्न के लिए बाहरी राज्यों के पर्यटक उत्तराखंड के पहाड़ी और ऊंचाई वाली जगह पर पहुंच रहे हैं। इसका खामियाजा भी कइयों को भुगतना पड़ा है। बीते दिन औली में मुंबई के दो पर्यटकों के शव बर्फ में मिले तो वहीं बुरी खबर मुनस्यारी के खलिया टॉप से हैं जहां नए साल का जश्न मनाने 31 दिसंबर को मुनस्यारी जाना युवक-युवतियों को भारी पड़ गया। मनाने खलिया आए अल्मोड़ा निवासी 24 साल के युवक की मौत

उत्तराखंड : होटल में रुका था प्रेमी जोड़ा, रात को हुआ झगड़ा, लड़के की मौत

Posted: 01 Jan 2022 11:40 PM PST

अल्मोड़ा : नए साल पर नई और अच्छी शुआत की सभी को उम्मीद रहती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि चाहकर भी अच्छा नहीं होता है। कुछ ऐसा ही इस प्रेमी जोड़े के साथ हुआ। दोनों खुशी-खुशी नए साल का जश्न मनाने अल्मोड़ा पहुंचे थे। प्रेमी वहीं का रहने वाल था और प्रेमिका हल्द्वानी से उसे मिलने पहुंची। दिन में घूमने के बाद रात को जब दोनों होटल पहुंचे तो किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में प्रेमी ने जहर गटक

यहां देखें उत्तराखंड की खबरें

Posted: 01 Jan 2022 11:40 PM PST

The post यहां देखें उत्तराखंड की खबरें first appeared on Khabar Uttarakhand News.

उत्तराखंड : फिर डराने लगा कोरोना, अब तक इतने लाख लोगों को नहीं लगी वैक्सीन

Posted: 01 Jan 2022 11:40 PM PST

देहरादून : राज्य में भले ही 100 प्रतिशत लोगों को पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई हो, लेकिन अब लाखों लोग ऐसे हैं, जिनको दूसरी डोज नहीं लग पाई है। सरकार ने राज्य में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण 31 दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। इसके लिए प्रयास भी किए, लेकिन पिछले कुछ महीनों में हुए धीमे टीकाकरण की वजह से 13 लाख 55 हजार से अधिक पात्र लोग अभी तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी

चमोली से बड़ी खबर : एक गलती से जलकर मर गई 47 बकरियां, खुद भी झुलसा

Posted: 01 Jan 2022 11:40 PM PST

 चमोली के देवाल विकासखंड के बेराधार गांव से बड़ी खबर है। बता दें कि आग की लपटों में 47 बकरियां जिंदा जल गई। गोशाला भयानक आग की चपेट में आ गई वो भी बकरियों के मालिक के कारण। बकरी पालक की गलती के कारण 47 बकरियां जिंदा जल गई और वो खुद भी झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार बेराधार गांव निवासी महिपाल सिंह (76 वर्ष) पुत्र शेर सिंह की गोशाला में बीती शाम 5 बजे आग लगाकर सो गया जिसके बाद अचनाक आग फैल गई और

अस्पताल में लूटपाट करने आये आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी से आए थे बदमाश

Posted: 01 Jan 2022 07:40 AM PST

मंगलौर : बीते दिनों मंगलौर क्षेत्र में इस्थित प्राइवेट अस्पताल में बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की थी और साथ ही विरोध करने पर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया था। हमला कर बदमाश फरार हो गए थे। सभी पुलिस की रडार पर थे जिन्हें मंगलौर पुलिस ने गिरफ्तार करलिया है और आज सीओ ने मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशो को दबोचा है। साथ ही घटना में प्रयुक्त तमंचे भी बरामद कर लिए है। घटना का

उत्तराखंड : दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने आया था युवक, अचानक हो गई मौत

Posted: 01 Jan 2022 05:40 AM PST

पिथौरागढ़ : नए साल का जश्न प्रदेशर में मनाया गया। इस दौरान पिथौरागढ़ में एक दुखद घटना हो गई। मुनस्यारी के खलिया में थर्टी फर्स्ट मनाने आये अल्मोड़ा के युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मूल रूप से नैनीताल जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 3 युवक और 2 युवतियां खलिया भुजानि में गए थे। इस दौरान एक युवक दीपक नेगी (24) निवासी अल्मोड़ा बाड़ीबगीचा को सुबह साढ़े चार बजे सांस

उत्तराखंड से बड़ी बुरी खबर : बर्फ से ढके मिले 2 पर्यटकों के शव, नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे

Posted: 01 Jan 2022 04:40 AM PST

औली : नए साल का जश्न मनाने पहुंचे दो पर्यटकों के शव औली में बर्फ से ढके मिले हैं। तस्वीर देख हर किसी का दिल दहल गया। दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और एसडीआरएफ ने शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिली है कि औली से करीब पांच किलोमीटर ऊपर गौरसों बुग्याल के पास दो पर्यटकों के शव बर्फ से ढके मिले। दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिस किसी ने ये तस्वीर देखी उनका दिल दहल

उत्तराखंड : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा-देश को मोदी सरकार ने दिया महंगाई का तोहफा

Posted: 01 Jan 2022 03:40 AM PST

देहरादून : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पत्रकार वार्ता में केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को राहत देने के बजाय नए साल के पहले दिन महंगाई का गिफ्ट दिया है। उन्होंने कहा कि एफएमसीजी में 10 प्रतिशत दाम बढ़ाने का काम किया, जिससे पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता को और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। गौरव वल्लभ ने कहा कि 15 लाख देने की बजाय

Post Bottom Ad

Pages