Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 7, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


किच्छा : बहुउद्देश्यीय शिविर में भारी अव्यवस्था, फरियादी हुए परेशान, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

Posted: 07 Jan 2022 03:40 AM PST

किच्छा में इंदिरा गांधी खेल मैदान में शुक्रवार को एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्रम विभाग, जल संस्थान, पेय जल संस्थान, आधार कार्ड सेंटर, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन, स्वास्थ विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य एवं पूर्ति विभाग सहित अन्य तमाम सेंटर लगाए गए। सुबह 10 बजे शुरु हुएबहुउद्देशीय शिविर

चुनाव से पहले बढ़ी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मुश्किलें, हाईकोर्ट ने किया नोटिस जारी

Posted: 07 Jan 2022 02:40 AM PST

नैनीताल : चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई है। मामला शक्तिमान प्रकरण से जुड़ा है। निचली अदालत ने भले ही इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने सभी आऱोपियों को बरी कर दिया हो लेकिन अब हाईकोर्ट में चुनौती मिली है। बता दें कि गुरुवार को हाईकोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद गणेश जोशी समेत सचिव गृह और अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया है। वहीं अब कोर्ट अब इस मामले

CM धामी की आंगनबाड़ी कार्मिकों को सौगात, खातों में ट्रांसफर किए गए 30.74 करोड़

Posted: 07 Jan 2022 01:40 AM PST

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम स्तर पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्मिकों को प्रोत्साहन एवं मानदेय धनराशि का एकसाथ ऑनलाइन डीबीटी हस्तान्तरण किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 33717 कार्मिकों को माह दिसम्बर हेतु देय

हरीश रावत की सुरक्षा में भारी चूक, मंच पर चाकू लेकर चढ़ा युवक, कहा- जय श्रीराम बोलो

Posted: 07 Jan 2022 12:40 AM PST

काशीपुर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। बीते दिन काशीपुर में हरीश रावत की जनसभा में मंच पर अचानक एक युवक हाथ में चाकू लिए मंच पर चढ़ गया। मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने किसी तरह उसे पकड़कर चाकू छीना और नीचे उतारा। गनीमत रही कि हरदा समेत सभी नेता मंच से उतर चुके थे। जानकारी मिली है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसे पुलिस को सौंपा गया। आपको बता दें

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, रहें सावधान

Posted: 06 Jan 2022 11:40 PM PST

देहरादून : राज्य में पिछले तीन दिनों से मौसम खराब है। मौसम विभाग ने आज से पर्वतीय जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी जिलों ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग देहरादून, टिहरी पिथौरागढ़ बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि हरिद्वार देहरादून, पौड़ी नैनीताल

कोरोना की रफ्तार बेलगाम, 24 घंटे में आए 1 लाख 17 हजार नए मामले, 302 की मौत

Posted: 06 Jan 2022 10:40 PM PST

भारत में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है। एक दिन में आने वालों मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 लाख 17 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं 30,836 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं  302 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। बता दें कि इससे पहले 6 जून को देश में कोरोना के मामले एक लाख से ज्यादा आए थे। 6 जून 2021 को कोरोना के कुल 1 लाख 636 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य

Post Bottom Ad

Pages