Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- मध्य प्रदेश के 3 DPC और 3 BRCC को NIEPA का राष्ट्रीय अवार्ड मिला
- DAVV NEWS- परीक्षा के सेकंड राउंड के लिए अधिसूचना जारी, फिर से फॉर्म भरना होगा
- सतेंद्र सिंह IAS- हाईकोर्ट ने जुर्माना लगाया, आदेश के पालन में विलंब हुआ था - JABALPUR HC NEWS
- MPPSC 2019 का रिजल्ट हाई कोर्ट के आदेश के अधीन, कार्यवाही जारी
- MP NEWS- भिंड अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर की दिनदहाड़े हत्या
- JABALPUR NEWS- कॉफी हाउस से सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई
- MP government jobs- जिला न्यायालयों में भर्ती, आवेदन का एक और मौका
- MPPSC NEWS- मेडिकल ऑफिसर भर्ती के उम्मीदवारों को आवश्यक सूचना
- MP NEWS- 6 मिनट की गड़बड़ी के कारण पुलिस की पोल खुल गई, आरोपी दोषमुक्त
- MPPSC NEWS- आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, हाईकोर्ट के आदेश पर नोटिफिकेशन जारी
- MP BOARD- कक्षा 12 के परीक्षा फॉर्म में संशोधन का अंतिम अवसर
- GWALIOR NEWS- डॉ भल्ला ने दिल्ली वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया
- INDORE NEWS- ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम ठप, पब्लिक बोली चालान बंद कराओ
- MP में 12वीं Bio हेतु पहली बार रेस्पिरेटरी थेरेपी कोर्स, आवेदन करें
- MP NEWS- भिंड में दूल्हे की लाश फांसी पर झूलती मिली, दूसरे दिन बारात थी
- MANIT BHOPAL NEWS- छात्रों को अचानक हॉस्टल खाली करने के आदेश
- MP TET VARG 3- शिक्षा एवं शिक्षण प्रक्रिया से संबंधित कुछ शब्द एवं उनके शॉर्ट फॉर्म
- MP NEWS- शिवराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके नेता ने जहर खाया
- एक पत्थर जिसके स्पर्श से दूध जमकर दही बन जाता है, पढ़िए रोचक जानकारी- GK in Hindi
- GWALIOR NEWS- मुरार, घाटीगांव, डबरा और भितरवार में रोजगार मेलों की तारीख
- मध्य प्रदेश में सहकारी समिति कैसे बनाएं, ऑनलाइन आवेदन कहां करें, यहां पढ़िए- MP NEWS
- मध्यप्रदेश में वाजिबुल अर्ज भूमि, अधिकार क्या है, जानिए- THE MP LAND REVENUE CODE, 1959
- MP NEWS- कोषालयों में 900 पद रिक्त, इसलिए कर्मचारियों को वेतन और पेंशन के मामले पेंडिंग
- आशा कार्यकर्ता को बिना नोटिस, टर्मिनेट कैसे किया- हाईकोर्ट ने कलेक्टर से पूछा- MP employees news
- बिजली कंपनी में 300 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती की तैयारी- MP government job
| मध्य प्रदेश के 3 DPC और 3 BRCC को NIEPA का राष्ट्रीय अवार्ड मिला Posted: 10 Feb 2022 10:58 AM PST भोपाल। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के National Institute of Educational Planning and Administration नई दिल्ली द्वारा educational Administration में इनोवेशन के लिए शिक्षा विभाग के 6 अधिकारियों को पुरस्कृत किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान का राष्ट्रीय अवार्ड कार्यक्रम 10 फरवरी 2022 को दोपहर में ऑनलाइन आयोजित किया गया। NEEPA ने इस सम्मान के लिए मध्यप्रदेश से सर्व शिक्षा अभियान के तात्कालीन डीपीसी जिला सिवनी श्री गोपाल सिंह बघेल, तात्कालीन डीपीसी जिला हरदा श्री आर.एस. तिवारी, तात्कालीन डीपीसी राजगढ श्री कमल कुमार नागर, श्री शोएब खान बीआरसीसी जिला मंदसौर, श्री रामानुज शर्मा बीईओ/बीआरसीसी जिला अलीराजपुर और श्री प्रवीण चन्द्र उपाध्याय बीआरसीसी जिला मण्डला का चयन किया है। ये सभी अधिकारी आज नई दिल्ली से आयोजित वर्चुअल सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री सुभाष सरकार ने सभी सम्मानित अधिकारियों को डिजिटल प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। राष्ट्रीय पुरूस्कार के लिए प्रदेश के छ: अधिकारियों के चयन पर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इन्दर सिंह परमार, प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी एवं प्रभारी आयुक्त लोकशिक्षण तथा संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने सभी सम्मानित अधिकारियों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर वर्तमान में राज्य शिक्षा केन्द्र में पदस्थ श्री आर.एस. तिवारी तात्कालीन डीपीसी जिला हरदा को श्री धनराजू एस ने कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मानित भी किया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें। |
| DAVV NEWS- परीक्षा के सेकंड राउंड के लिए अधिसूचना जारी, फिर से फॉर्म भरना होगा Posted: 10 Feb 2022 07:34 AM PST इंदौर। Davi Ahilya Vishva Vidyalaya (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर) की ओर अधिसूचित किया गया है की ऐसे विद्यार्थी जो कोरोना संक्रमण के कारण जनवरी-फरवरी 2022 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 12 फरवरी 2022 से 20 फरवरी 2022 तक निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना क्रमांक परीक्षा/ सामान्य/ 2022/ 923 दिनांक 20 जनवरी 2022 के अनुक्रम में जो विद्यार्थी कोविड-19 के संक्रमण अथवा संक्रमण से संबंधित कारणों के कारण माह जनवरी फरवरी 2022 में आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए विश्वविद्यालय द्वारा पृथक से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त विद्यार्थियों को पुनः परीक्षा फॉर्म एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ऑनलाइन भरना होगा। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि 12 फरवरी 2022 ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2022 है। सनद रहे कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, इसलिए समस्त विद्यार्थी अंतिम दिनांक तक अपने परीक्षा फॉर्म अवश्य भर दें। इसके लिए परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा लेकिन एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क लगेगा। उपरोक्त परीक्षाओं का टाइम टेबल, परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। विद्यार्थी यह परीक्षा फॉर्म सिर्फ उन्हीं विषयों में भरेंगे जिनमें वे अनुपस्थित रहे हैं, जिन विषयों में वह परीक्षा में उपस्थित रहे हैं, उन्हें दोबारा उस विषय में बैठने की पात्रता नहीं होगी। यदि कोई विद्यार्थी दोबारा उस विषय की परीक्षा में बैठ जाता है, जिसमें वह पहले भी उपस्थित था तो उसकी परीक्षा निरस्त मानी जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए उपरोक्त विद्यार्थी अपने महाविद्यालय में संपर्क करें। विश्वविद्यालय द्वारा जिन परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है उनकी विस्तृत जानकारी के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| सतेंद्र सिंह IAS- हाईकोर्ट ने जुर्माना लगाया, आदेश के पालन में विलंब हुआ था - JABALPUR HC NEWS Posted: 10 Feb 2022 07:26 AM PST जबलपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सत्येंद्र सिंह पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने ₹5000 का जुर्माना लगाया है। सत्येंद्र सिंह IAS उस समय शहडोल के कलेक्टर थे और हाईकोर्ट के आदेश के पालन में 2 महीने का विलंब हो गया था। प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू की एकलपीठ ने कहा कि लापरवाही के कारण याचिकाकर्ता को अवमानना याचिका के जरिए दोबारा हाई कोर्ट आना पड़ा। लिहाजा, वह हर्जाना पाने का हकदार है। हाई कोर्ट ने कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वे याचिकाकर्ता के बैंक अकाउंट में पांच हजार रुपये डिजिटल रूप से ट्रांसफर करें। ऐसा नहीं करने पर संज्ञान लिया जाएगा। शहडोल में पदस्थ अतिरिक्त लोक अभियोजक सुरेश गोस्वामी ने 2020 में याचिका दायर कर कलेक्टर के आदेश पर लोक अभियोजकों के कार्य वितरण में गड़बड़ी की बात कही थी। हाईकोर्ट ने 31 अगस्त 2020 को कलेक्टर को आदेश दिया था कि याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पेश करने के 30 दिन के भीतर उस पर विचार कर अंतिम निर्णय लें। याचिकाकर्ता ने 11 सितंबर, 2020 को अभ्यावेदन पेश किया। आदेश का पालन नहीं होने पर अवमानना याचिका दायर की गई। जब इस मामले में नोटिस जारी किया गया तो अनावेदक की ओर से बताया गया कि 28 दिसंबर, 2020 को अभ्यावेदन का निराकरण कर दिया गया है। जवाब का अवलोकन करने पर कोर्ट ने पाया कि पूर्व आदेश के पालन में दो माह से भी अधिक समय की देरी की गई, जिसका कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया। हाई कोर्ट ने कलेक्टर को अवमानना की कार्रवाई से बरी तो कर दिया, लेकिन देरी के लिए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| MPPSC 2019 का रिजल्ट हाई कोर्ट के आदेश के अधीन, कार्यवाही जारी Posted: 10 Feb 2022 10:42 AM PST जबलपुर। MP Public Service Commission, Indore द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2019 के घोषित रिजल्ट को हाईकोर्ट ने विचाराधीन याचिका के फैसले के अधीन घोषित कर दिया है। यानी कि उपरोक्त परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर जितनी भी नियुक्तियां हुई हैं, हाईकोर्ट के आदेश के अधीन होगी। फैसले के पालन में कई लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। इसके लिए उम्मीदवार चैलेंज नहीं कर पाएंगे। गुरुवार को प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू व जस्टिस सुनीता यादव की युगलपीठ में सुनवाई हुई। एक साथ 45 याचिकाओं की सुनवाई हो रही है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने इस मामले में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं मध्य प्रदेश शासन को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है। इन याचिकाओं में पीएससी नियमों की संवैधानिकता एवं प्रारंभिक परीक्षा 2019 के घोषित परिणाम की वैधता को चुनौती दी गई है। उक्त असंवैधानिक नियमों के तहत कुल आरक्षण 113 प्रतिशत था। ये नियम आरक्षित वर्ग के प्रतिभावन छात्रों को अनारक्षित, ओपन सीट पर माइग्रेट करने से रोकते थे। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद 20 दिसम्बर, 2021 को इन नियमों को पीएससी ने निरस्त कर दिया। इसी बीच उक्त याचिकाओं के लंबित रहने के दौरान मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 31 दिसम्बर, 2021को पुराने नियम लागू कर मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा, रामेश्वर सिंह ठाकुर ने दलील दी कि पीएससी ने संशोधित नियमों को दरकिनार करके मुख्य परीक्षा 2019 के परिणाम जारी किए। जबकि यह सामान्य नियम है कि असंवैधानिक नियमों के सम्बंध में उपधारण की जाएगी कि उक्त नियम कभी अस्तित्व में थे ही नहीं फिर भी पीएससी ने लागू किए। लिहाजा, उक्त परीक्षा परिणाम निरस्त किया जाए। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- भिंड अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर की दिनदहाड़े हत्या Posted: 10 Feb 2022 06:52 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश के भिंड जिला चिकित्सालय में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर नेहा चंदेला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस मामले में वार्ड बॉय रितेश शाक्य ने थाना कोतवाली में सरेंडर किया है। बताया गया है कि नर्सिंग ऑफिसर नेहा चंदेल आईसीयू वार्ड की इंचार्ज थी। उसकी हत्या उस समय की गई जब वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही नेहा चंदेला की शादी तय हो गई थी। इसी बात से वार्ड बॉय रितेश शाक्य नाराज था। उसने आईसीयू के भीतर घुसकर पिस्तौल निकाली और नेहा चंदेला की कनपटी पर गोली मार दी। घटनास्थल पर ही नेहा की मृत्यु हो गई। हत्या करने के बाद वार्ड बाय रितेश शाक्य घटनास्थल से तो चला गया परंतु कुछ देर बाद थाना कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे आधिकारिक रूप से गिरफ्तार करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS- कॉफी हाउस से सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई Posted: 10 Feb 2022 06:43 AM PST जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने डुमना नेचर पार्क कॉफी हाउस से सब इंस्पेक्टर राम सुहावन अनुरागी को गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि उन्होंने एक छापामार कार्रवाई के दौरान एसआई राम सुहावन अनुरागी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त टीम की ओर से बताया गया कि ग्वारीघाट रोड जबलपुर निवासी दुर्गा चौधरी पिता बिन्नू लाल चौधरी (23) ने शिकायत की थी कि बेलबाग थाने में पदस्थ एसआई राम सुहावन अनुरागी एक प्रकरण में समझौता कराने का दबाव बनाते हुए रिश्वत की मांग कर रहा था। दरअसल, शिकायतकर्ता दुर्गा चौधरी को धारा 420 के प्रकरण में आरोपी नहीं बनाने के एवज में आरोपी राम सुहावन ने रिश्वत की मांग की थी। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में शिकायत सही पाए जाने पर प्लानिंग के तहत ₹25000 रिश्वत देने के लिए शिकायतकर्ता को भेजा गया। डुमना नेचर पार्क की कॉफी हाउस में सब इंस्पेक्टर राम सुहावन अनुरागी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के पैसे प्राप्त किए। ठीक उसी समय एसआई राम सुहावन को गिरफ्तार कर लिया गया। ये थी लोकायुक्त की टीमलोकायुक्त की टीम में निरीक्षक स्वप्निल दास (दल प्रभारी), निरी. मंजू किरण तिर्की, निरी. कमल सिंह उइके, प्र.आर. राजेश पटेल, आरक्षक अतुल श्रीवास्तव, जुबेद खान, विजय बिष्ट, राकेश विश्वकर्मा, सोनू चौकसे, पंकज तिवारी, महिला प्र.आर. लक्ष्मी रजक शामिल थी। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP government jobs- जिला न्यायालयों में भर्ती, आवेदन का एक और मौका Posted: 10 Feb 2022 10:42 AM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा विभिन्न जिलों में संचालित न्यायालयों में स्टेनोग्राफर, ऑफिस असिस्टेंट और अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन का एक और मौका दिया गया है। उम्मीदवार कृपया मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ऑफिशल वेबसाइट पर शुद्धि पत्र क्रमांक 693 दिनांक 9 फरवरी 2022 देखें। बताया गया है कि दिनांक- 12.11.2021 को मध्यप्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ), सहायक ग्रेड-3 एवं सहायक ग्रेड-3 (English Knowing) के पदों की भर्ती / नियुक्ति हेतु विज्ञापन 2021 प्रकाशित किया गया था, उक्त विज्ञापन में दर्शित "महत्वपूर्ण बिन्दु" की कंडिका क्रमांक-3 को विलोपित किया जाकर उसके स्थान पर निम्नानुसार नवीन कंडिका प्रतिस्थापित की जाती है। किसी अभ्यर्थी के पास एक से अधिक पदों की शैक्षणिक अर्हता है तो वह चयन किये गये ग्रुप के अतिरिक्त किसी अन्य ग्रुप हेतु भी दिनांक 15.02.2022 (01.00PM) से दिनांक 17.02.2022 (11.00 PM) तक ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। ये समस्त अभ्यर्थी जो उक्त पदों हेतु पूर्व में ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, उनके लिये दिनांक 15.02.2022 (01:00 PM) से दिनांक 17.022022 (1100 PM) तक, पृथक से लिंक उच्च न्यायालय की वेबसाईट www.mphe.gov.in पर उपलब्ध करवाई जायेगी, जिसके माध्यम से इच्छुक अभ्यर्थी लॉग-इन कर (आवेदन क्रमांक व पासवर्ड दर्ज कर) आवेदित ग्रुप के अतिरिक्त शैक्षणिक अर्हता अनुसार अन्य ग्रुप हेतु भी आवेदन कर सकेंगे। जो उम्मीदवार इस विकल्प का उपयोग करना नहीं चाहते उन्हें इस सूचना पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MPPSC NEWS- मेडिकल ऑफिसर भर्ती के उम्मीदवारों को आवश्यक सूचना Posted: 10 Feb 2022 06:17 AM PST इंदौर। MP Public Service Commission, Indore द्वारा Ayurveda Medical Officer, Homeopathy Medical Officer, Unani Medical Officer Examination 2021 - Vigyapti Regarding Not Sending Documents Dated 10/02/2022 जारी की गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा जारी सूचना दिनांक 10 फरवरी 2022 के अनुसार आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 के उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त पदों की पूर्ति हेतु केवल ऑनलाइन एप्लीकेशन एक्सेप्ट किए जा रहे हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन करने के बाद किसी भी प्रकार के डाक्यूमेंट्स एमपीपीएससी ऑफिस को भेजने की आवश्यकता नहीं है। उल्लेखनीय है कि एमपीपीएससी द्वारा दिनांक 28 दिसंबर को आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी और 30 दिसंबर 2021 को यूनानी चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- 6 मिनट की गड़बड़ी के कारण पुलिस की पोल खुल गई, आरोपी दोषमुक्त Posted: 10 Feb 2022 06:53 AM PST भोपाल। कहते हैं कि यदि डॉक्टर अच्छा हो तो मौत के मुंह से वापस ले आता है और वकील अच्छा हो तो जेल के दरवाजे से। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एडवोकेट अजय गौतम ने पुलिस की कार्रवाई में 6 मिनट की गड़बड़ी पकड़ी और पुलिस के खेल का खुलासा हो गया। एक निर्दोष जेल जाने से बच गया। कोर्ट ने उसे दोषमुक्त घोषित किया है। पुलिस डायरी के अनुसार घटना का विवरणदिनांक 7 अप्रैल 2019 को लालगढ़ प्रतीक्षालय पर गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लोहे का धारदार हथियार हाथ में लिए वारदात की नीयत से तानपुर मौजा की पुलिया तानपुर-पिपरसमा रोड पर खड़ा है। पुलिस पहुंची तो एक व्यक्ति भागने लगा, उसके हाथ में छुरा था। पुलिस ने छुरा कब्जे में लेकर पूछा तो उसने अपना नाम गणेशीलाल धाकड़ निवासी तानपुर का हार ग्राम तानपुर थाना सिरसौद जिला शिवपुरी का होना बताया। मौके पर ही पुलिस ने जब्ती पंचनामा और गिरफ्तारी पंचनामा बनाया और अन्वेषण के उपरांत आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस ने क्या गड़बड़ी की जो आरोपी दोषमुक्त हो गयाआरोपी पक्ष के एडवोकेट अजय गौतम ने बताया कि:- FIR में घटना का समय 12:30 बजे से 12:45 बजे तक दर्ज है। गिरफ्तारी पत्रक में गिरफ्तारी का समय 12:45 बजे दर्ज है। लेकिन हथियार जब्ती का समय 12:40 बजे दर्ज है। यानी गिरफ्तारी से 5 मिनट पहले हथियार जप्त कर लिया गया, ऐसा कैसे हो सकता है। कोर्ट में क्रॉस क्वेश्चनिंग के दौरान इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर ने बताया कि वह घटनास्थल पर 12:46 बजे पहुंचे थे। इस हिसाब से गिरफ्तारी 12:46 बजे के बाद होनी चाहिए थी और उसके बाद हथियार की जब्ती। कोर्ट ने माना कि डाक्यूमेंट्स, पुलिस के दावे का समर्थन नहीं करते। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंशुल मंगल ने अवैध हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर उपस्थित होने के आरोपी गणेशीलाल धाकड़ को दोषमुक्त (बरी) कर दिया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MPPSC NEWS- आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, हाईकोर्ट के आदेश पर नोटिफिकेशन जारी Posted: 10 Feb 2022 07:20 AM PST इंदौर। MP Public Service Commission, Indore द्वारा State Service & State Forest Service Preliminary Examination 2021 -Vigyapti Regarding Online Application Form Date Extension जारी की गई है। MPPSC 2021- EWS उम्मीदवारों को एक और मौकामध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदों की पूर्ति हेतु राज्य सेवा परीक्षा- 2021 का विज्ञापन क्रमांक 10/2022, दिनांक 22.12.2021 तथा राज्य बन सेवा परीक्षा- 2021" का विज्ञापन क्रमांक 11/2022, दिनांक 22.12.2021 आयोग की वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर जारी किया गया है। उक्त परीक्षा के संदर्भ में प्रस्तुत याचिका क्रमांक 2108/2022 में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश में दिनांक 08.02.2022 के अनुपालन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के समान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट देय होंगी किन्तु किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु सीमा गणना तिथि 01.01.2022 को 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी अर्थात जिन अभ्यर्थियों की आयु 45 वर्ष से अधिक है वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। उपरोक्तानुसार छूट का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों कि अभ्यर्थिता याचिका क्रमांक 2108/2022 के अंतिम न्यायालयीन निर्णय के अध्यधीन रहेगी। अतः उक्त अतिरिक्त छूट के परिपेक्ष्य में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 14.02.2022 से 24.02.2022 (रात्रि 12:00 बजे तक तथा त्रुटि सुधार अवधि दिनांक 16.02.2022 से बढ़ाकर 26.02.2022 रात्रि 12:00 बजे तक की जाती है। विज्ञापन की शेष शर्तें पूर्ववत रहेंगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP BOARD- कक्षा 12 के परीक्षा फॉर्म में संशोधन का अंतिम अवसर Posted: 10 Feb 2022 06:19 AM PST भोपाल। Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा आयोजित कक्षा 12 हाई सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक परीक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म में संशोधन करने का अंतिम अवसर दिया गया है। उम्मीदवार दिनांक 12 से 14 फरवरी के बीच संशोधन हेतु आवेदन दे सकते हैं। शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा जारी नोटिफिकेशन क्रमांक/ 2317/एस./2022 दिनांक 10/02/2022 के अनुसार परीक्षा आवेदन-पत्रों में विषय संशोधन की सुविधा समय-समय पर प्रदान की गई है। आवेदन पत्रों में संशोधन की अंतिम तिथि के पश्चात भी कतिपय संस्था एवं छात्रों द्वारा हायर सेकेण्डरी के फोटो / माध्यम / विषय सुधार हेतु आवेदन किये जा रहे है। छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए संस्था/छात्रों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुये दिनांक 12 से 14 फरवरी 2022 तक पूर्व में जारी निर्देशों के अर्न्तगत नियत शुल्क के साथ हायर सेकेण्डरी के फोटो, मध्यम अथवा विषय संशोधन की सुविधा प्रदान की जाती है। दिनांक 14 फरवरी 2022 के पश्चात् ऑफलाइन विषय संशोधन हेतु प्राप्त आवेदन अथवा परीक्षा केन्द्र पर किये गये विषय संशोधन मान्य नहीं किये जायेंगे। अतः समस्त संस्था प्राचार्य एवं छात्रों से अनुरोध है कि बाधिरा फोटो माध्यम अथवा विषय संशोधन नियत तिथि तक करते हुए ऑनलाइन संशोधित प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें। सचिव माध्यमिक शिक्षा गण्डेल, मध्यप्रदेश भोपाल भोपाल |
| GWALIOR NEWS- डॉ भल्ला ने दिल्ली वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया Posted: 10 Feb 2022 05:34 AM PST ग्वालियर। पुरानी छावनी में प्राइवेट स्कूल संचालित करने वाले डॉ भल्ला ने दिल्ली वाले देवराज गर्ग एवं अभिषेक दत्त के खिलाफ पड़ाव थाने में मामला दर्ज कराया है। दोनों पार्टियों के बीच बिजनेस को लेकर विवाद चल रहा है। देवराज और अभिषेक, डॉ भल्ला के खिलाफ दिल्ली में और डॉक्टर भल्ला उनके खिलाफ ग्वालियर में मामले दर्ज करा रहे हैं। कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड को लेकर विवाद शुरू हुआडॉ भल्ला ने पुलिस अफसरों को बताया कि उनके स्कूल में देवराज गर्ग की बसें चलती थी। इन बसों पर चलने वाले चालक व क्लीनर का पीएफ ना कटवाकर वह अपने होटल के कर्मचारियों का पीएफ कटवाता था। जब पीएफ डिपार्टमेंट ने इसकी जांच की तो स्कूल पर करीब 45 लाख रुपए की रिकवरी निकाली, जो स्कूल प्रबंधन ने चुकाई। इस पर डॉक्टर ने शिकायत पुलिस से की तो देवराज गर्ग ने उनसे राजीनामा कर हिसाब किया तो उस पर करीब 29 लाख रुपए निकलना तय हुआ था। इसके बदले में उसने 26 लाख रुपए का फ्रॉड केस कर दिया था। रुपए देने के बाद मामले का निराकरण लोक अदालत में हुआ था। इसके बाद देवराज ने अभिषेक के साथ मिलकर उन पर दिल्ली में केस लगा दिया कि उसने उन्हें करीब 40 लाख रुपए का हिसाब किया है और उसके डॉक्टर पर 26 लाख रुपए निकल रहे है। जबकि इससे पहले वह 26 लाख रुपए का पैमेंट करने की जानकारी न्यायालय में लिखित में दिया है। दिल्ली वाले झूठा मामला क्यों दर्ज करा रहे हैंडॉक्टर ने पुलिस अफसरों को बताया कि उन्होंने अभिषेक दत्त व रचना डालमिया सहित अन्य पर तीन करोड़ रु़पए के गबन का मामला पुरानी छावनी में दर्ज कराया है। इस मामले में राजीनामा बनाने के लिए ही उन्होंने झूठी एफआईआर दिल्ली में कराई है, जिससे वह राजीनामा कर ले। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम ठप, पब्लिक बोली चालान बंद कराओ Posted: 10 Feb 2022 05:22 AM PST इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में आरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम 2 महीने से ठप पड़ा हुआ है। 5000 से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस पेंडिंग चल रहे हैं। आवेदकों का कहना है कि ऐसी स्थिति में ट्रैफिक पुलिस को बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले चालान बंद कर देना चाहिए। मध्यप्रदेश में इन दिनों सारे सरकारी काम प्राइवेट एजेंसियों को सौंप दिए गए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम स्मार्ट चिप कंपनी को दे दिया गया है। कंपनी और डिपार्टमेंट के बीच क्या पंगा चल रहा है, इसमें पब्लिक का कोई इंटरेस्ट नहीं है। खबर यह है कि पिछले 2 महीने से काम तक पढ़ा हुआ है। आश्चर्यजनक बात यह है कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एप्लीकेशन एक्सेप्ट किए जा रहे हैं। 2 महीने में 5000 एप्लीकेशन पेंडिंग हो गए हैं। लाइसेंस नहीं दे सकते तो चालन बंद करोप्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है लेकिन लाइसेंस नहीं मिल रहा। प्रदीप का कहना है कि हमारे लिए आरटीओ ऑफिस और ट्रैफिक पुलिस दोनों मध्यप्रदेश शासन हैं। ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दे सकते तो ट्रैफिक पुलिस से कहिए कि वह विदाउट ड्राइविंग लाइसेंस वाले चालान बनाना बंद कर दे। या फिर परिवहन विभाग की गलती के कारण हम लोगों के जितने भी चालन बनते हैं, उसका भुगतान आरटीओ ऑफिस से किया जाए। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP में 12वीं Bio हेतु पहली बार रेस्पिरेटरी थेरेपी कोर्स, आवेदन करें Posted: 10 Feb 2022 04:38 AM PST भोपाल। प्रदेश में पहली बार रेस्पिरेटरी थेरेपी में बैचलर डिग्री कोर्स शुरू हुआ है। मध्यप्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल ने कोर्स के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज में 10 सीटों पर दाखिले की मंजूरी दी है। बायोलॉजी से 12वीं पास स्टूडेंट्स 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। बैचलर डिग्री के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में दस और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट टेक्नीशियन के द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में पांच सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश में इतने पैरामेडिकल कोर्स में ऐडमिशन ओपनबैचलर इन रेस्पिरेटरी थेरेपिस्ट डिग्री कोर्स 10 सीट डिप्लोमा इन PFT टेक्नीशियन डिप्लोमा कोर्स 5 सीट मेडिकल लैब टेक्नीशियन डिप्लोमा कोर्स 100 सीट कैथ लैब टेक्नीशियन डिप्लोमा कोर्स 20 सीट पैरा मेडिकल ऑप्थाल्मिक असिस्टेंट डिप्लोमा कोर्स 30 सीट एक्सरे (रेडियोग्राफर) टेक्नीशियन डिप्लोमा कोर्स 50 सीट पीजी डिप्लोमा इन परफ्यूजन टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स 25 सीट डायलिसिस टेक्नीशियन डिप्लोमा कोर्स 40 सीट ओटी टेक्नीशियन सर्टिफिकेट कोर्स 40 सीट एक्सरे (रेडियोग्राफर) टेक्नीशियन सर्टिफिकेट कोर्स 30 सीट हेल्थ इंस्पेक्टर सर्टिफिकेट कोर्स 10 सीट |
| MP NEWS- भिंड में दूल्हे की लाश फांसी पर झूलती मिली, दूसरे दिन बारात थी Posted: 09 Feb 2022 09:10 PM PST मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक दूल्हे की लाश फांसी पर झूलती मिली है। दूसरे दिन उस की बारात निकलने वाली थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोगों ने भी अभी तक बयान दर्ज नहीं कराए हैं। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। मामला भिंड ग्वालियर रोड पर रहने वाले 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मृत्यु का है। 9 फरवरी को उसकी शादी निर्धारित थी। सभी तैयारियां हो चुकी थी। मेहमान भी आ गए थे। 8 फरवरी मंडप का आयोजन किया गया था। दूल्हा मंडप में मौजूद था। इसके बाद क्या हुआ, यह पुलिस इन्वेस्टिगेशन का विषय है। युवक के परिवार जन उसे इलाज के लिए ग्वालियर लेकर आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस कार्रवाई के बाद उसकी शादी वाले दिन 9 फरवरी को उसका अंतिम संस्कार किया गया। समाचार लिखे जाने तक इस घटना के संबंध में पुलिस के पास कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MANIT BHOPAL NEWS- छात्रों को अचानक हॉस्टल खाली करने के आदेश Posted: 10 Feb 2022 06:20 AM PST भोपाल। Maulana Azad National Institute of Technology (मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) मैनिट के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को अचानक इसे खाली करने को कहा गया है। मैनिट प्रबंधन ने वाइटवॉश और मेंटेनेंस का हवाला देते हुए छात्रों से 28 फरवरी तक हॉस्टल खाली करने के लिए कहा है। अब समस्या यह है कि यह छात्र अन्य प्रदेशों से हैं और इनकी ऑनलाइन क्लास चल रही है। हॉस्टल में छात्रों का सामान भरा हुआ है। सभी को सामान लेने के लिए भोपाल आना पड़ेगा। मैनिट मैनेजमेंट का कहना है कि यदि छात्र 28 फरवरी तक में हॉस्टल खाली नहीं करेंगे तो, उनके सामान के लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। उधर छात्रों का कहना है कि अचानक सामान लेकर कहां जाएंगे। मैनिट में हॉस्टल के A-B-C-D ब्लॉक का मेंटेनेंस होना है। ये हॉस्टल जुलाई 2019 में अलॉट हुआ था। ऑनलाइन क्लास केे कारण छठवें और आठवें सेमेस्टर के छात्र यहां नहीं है। डॉ के आर अहरवाल, चेयरमैन काउंसिल ऑफ वार्डन, मैनिट का कहना है कि छात्रों को हॉस्टल खाली करने की सूचना दी गई है, कुछ ने हॉस्टल खाली भी कर दिए हैं। अगर वे नहीं आ पा रहे हैं तो लोकल गार्जियन को अथॉरिटी दे सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP TET VARG 3- शिक्षा एवं शिक्षण प्रक्रिया से संबंधित कुछ शब्द एवं उनके शॉर्ट फॉर्म Posted: 09 Feb 2022 08:27 PM PST Abbriviation / Acronymes / FULL FORMS RELATED WITH TEACHING Part - 1एमपीटेट टेट वर्ग 3 के लिए शिक्षा एवं शिक्षण प्रक्रिया से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण संक्षेपाक्षर (Abbreviation) हैं। जिनका उपयोग D.Ed., B.Ed. एवं बहुत से टीचिंग- लर्निंग कार्यक्रमो में किया जाता है। अतः शिक्षक पात्रता परीक्षा देने से पहले इन महत्वपूर्ण फुल फॉर्मस को जानना आवश्यक है। 1.ABL- Activity Based Learning 2.BALA- Building As Learning Aid 3.CBSE- Central Board Of Secondary Education 4. CCE- Continuous and Comprehensive Evaluation 5. CTET- Central Teacher Eligibility Test 6.CGPA- Commulative Grade Point Average 7.CABE- Central Advisory Board of Education 8.CISCE- Council of Indian School Certificate Examination 9.DPI- Directorate of public instruction 10.DPEP- District Primary Education Programme 11.ETMA- Educational Technology and Management Academy 12.GOI- Government of India India 13.HOTS- Hgh Order Thinking Skills 14.JNVS-Jawahar Navodaya Vidhyalaya Samiti 15.KVS-Kendriya Vidyalaya Sangthan 16.MPBSE- Madhya Pradesh Board Of Secondary Education 17.NCF- National Curriculum Framework 18.NCERT- National Council For Educational Research And Training 19.NIOS- National Council for Teacher Education 20.NCTE- National Council For Teacher Education 21.NIT- National Institute of Teacher 22.NCHER- National Commission for Higher Education 23..NSSI- National School Sanitation initiative 24.NUEPA- National University of planning and Administration 25.NSS- National Service Scheme 26..NLM- National Litracy Mission मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- शिवराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके नेता ने जहर खाया Posted: 10 Feb 2022 10:43 AM PST सागर। मध्य प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटेरिया ने जहर खा लिया। इससे पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। शिवशंकर पटेरिया, बुधनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि मैं सरकार से नहीं लड़ सकता, इतना ताकतवर नहीं हूं। क्या लिखा है सुसाइड नोट में मैं हनुमान प्रसाद द्विवेदी अजयगढ़ जिला पन्ना के कारण आत्महत्या कर रहा हूं, जो 16 साल मेरे साथ रहा और मेरा सबकुछ ठग कर ले गया। धारा 307 का केस सरकार ने इकतरफा बनवाया और शासन में बैठे लोग न्यायालय में भी मुझे सजा कराने के लिए प्रत्यक्ष सक्रिय है। मैं शासन सरकार से नहीं लड़ सकता, इतना ताकतवार नहीं हूं। पिछले एक वर्ष से जो जीवन जी रहा हूं अब और नहीं जिया जाता। हर न्याय उल्टा हो रहा है। पत्नी से क्षमा चाहता हूं कि मैंने उसे किराए के मकान में (बेघर) कर दिया। सबसे ज्यादा अपराध बोध है मुझे। वहीं जिज्जी मैं बहुत बड़ा आघात आपको दे रहा हूं। आप मेरी मां हो। संभलना हिम्मत रखना। सुसाइड नोट पर रात एक बजे का समय लिखा गया है। मामला सागर जिले की मंडी बामोरा का है। जहर खाने से पहले उन्होंने परिवार के लोगों को मैसेज कर दिया था। रात के समय घर से निकलकर बिहारी मंदिर के पीछे बगीचे में जहर खा लिया। मैसेज मिलने के कारण परिवार के लोग उन्हें तलाश कर रहे थे। बगीचे में बेहोश पड़े हुए मिले। अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिवशंकर पटेरिया के खिलाफ कौन सा मामला दर्ज हैमंडी बामोरा में नवंबर 2020 में एक युवक द्वारा उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज हुआ था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकरण में वे लंबे समय तक जेल में रहे थे। जेल से छूटने के बाद से तनाव में रहते हैं। वित्त मंत्री राघवजी की सीडी बनाई थीभारतीय जनता पार्टी के नेता रहे शिवशंकर पटेरिया ने तत्कालीन वित्त मंत्री राघव जी की वह सीडी बनाई थी जिसके कारण उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। उस समय शिवशंकर पटेरिया ने प्रेस को बुलाकर कई बड़े खुलासे किए थे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| एक पत्थर जिसके स्पर्श से दूध जमकर दही बन जाता है, पढ़िए रोचक जानकारी- GK in Hindi Posted: 09 Feb 2022 08:14 PM PST क्या आप जानते हैं, भारत के राजस्थान में एक ऐसा पत्थर पाया जाता है जिसके स्पर्श से दूध, जमकर दही बन जाता है। मजेदार बात यह है कि उस गांव में यह पत्थर यहां-वहां आम पत्थरों की तरह पड़ा मिल जाता है। इस चमत्कारी पत्थर के कारण ही देश-विदेश के पर्यटक उस गांव में पहुंचते हैं। आइए जानते हैं, उस पत्थर में इस प्रकार का चमत्कार क्यों है:- राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जैसलमेर से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है हाबूर गांव। इस गांव में पाए जाने वाले पत्थरों को हाबूर पत्थर कहते हैं। दुनिया भर में यह पत्थर Jaisalmer Habur Fossil के नाम से प्रसिद्ध है। इस पत्थर की खास बात यह है कि यदि इसे दूध के संपर्क में रख दिया जाए तो दूध, बिना किसी अतिरिक्त पदार्थ का प्रयोग किए, आश्चर्यजनक रूप से दही बन कर जम जाता है। यह दही जैसा दिखाई नहीं देता, बल्कि वास्तव में दही ही होता है। लोग मजे से हाबूर पत्थर का दही खाते हैं। Jaisalmer Habur Fossil के चमत्कारी वैज्ञानिक गुणशुरुआत में इस पत्थर को चमत्कारी पत्थर कहा गया लेकिन बाद में इस पत्थर पर काफी रिसर्च हुई। लैब टेस्ट में पाया गया कि इस पत्थर में वह सारे केमिकल मौजूद है जो दूध को दही बनाने में जरूरी होते हैं। इस पत्थर में एमिनो एसिड, फिनायल एलिनिया, रिफ्टाफेन टायरोसिन पाए गए हैं। हाबूर पत्थर सिर्फ जैसलमेर में ही क्यों पाया जाता हैकहा जाता है कि जिस जगह पर हाबूर गांव मौजूद है। उसी जगह पर हजारों साल पहले तेती सागर (टेथीस सागर) नाम का समुद्र हुआ करता था। सैकड़ों प्रकार के जलीय जीवों के जीवाश्म यहां मौजूद हैं। इन्हीं जीवाश्म के कारण हाबूर पहाड़ का निर्माण हुआ। बाद में यहां कुछ लोग रहने के लिए आ गए। उस समय लोग पत्थर के बर्तन बनाया करते थे। तब हाबूर पत्थर के चमत्कार का पता चला। हाबूर पत्थर के बर्तन आज भी डिमांड में है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| GWALIOR NEWS- मुरार, घाटीगांव, डबरा और भितरवार में रोजगार मेलों की तारीख Posted: 09 Feb 2022 11:45 AM PST ग्वालियर। शिक्षित युवाओं के लिये सुरक्षा क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा अवसर है। जिला पंचायत की पहल पर ग्रामीण अंचल के शिक्षित युवाओं को सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस ग्रुप नई दिल्ली के सहयोग से जिले के चारों विकासखण्डों में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। इन रोजगार मेलों में एसआईएस लिमिटेड द्वारा सुपरवाइजर व सुरक्षा गार्ड की भर्ती की जायेंगी। एसआईएस सिक्यूरिटी द्वारा 10 फरवरी को जनपद पंचायत मुरार में रोजगार मेला लगाया जायेगा। इसी कड़ी में 11 फरवरी को घाटीगाँव जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम झण्डा का पुरा, जनपद पंचायत डबरा में 12 फरवरी एवं जनपद पंचायत भितरवार में 14 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, आधारकार्ड व पासर्पो साईज के दो फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेले में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान 12 से 18 हजार रूपए तक वेतन दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षा जवान की भर्ती के लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, ऊँचाई 167.5 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलोग्राम तक होना चाहिए। इसी प्रकार सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, ऊँचाई 170 सेंटीमीटर और वजन 56 किलोग्राम से 90 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। नौकरी के लिये चयनित अभ्यर्थियों को 65 वर्ष की उम्र तक स्थायी नौकरी, वार्षिक वेतनवृद्धि, पदोन्नति, बोनस, कर्मचारी बीमा, दुर्घटना बीमा, रियायती दर पर मैस व आवास सुविधा के साथ-साथ यात्रा भत्ता भी प्रदान किए जायेंगे। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| मध्य प्रदेश में सहकारी समिति कैसे बनाएं, ऑनलाइन आवेदन कहां करें, यहां पढ़िए- MP NEWS Posted: 10 Feb 2022 10:43 AM PST How to form a cooperative society in Madhya Pradesh, where to apply onlineभोपाल। मध्य प्रदेश के सहकारिता विभाग ने बताया कि समितियों के पंजीयन हेतु विभागीय ऑनलाईन पोर्टल icmis.mp.gov.in पर जाकर 21 व्यक्ति मिलकर सहकारी समिति का गठन कर सकते हैं।पोर्टल पर नवीन संस्था का आवेदन करने हेतु आवेदक उल्लेखित लिंक पर जाकर स्वयं एमपी ऑनलाइन नागरिक सुविधा केन्द्र के माध्यम से आवेदन कर सकता है। आवेदक को पोर्टल पर अपना लॉग इन क्रिएट करना होगा। लॉग इन क्रिएट करने हेतु आधार से लिंक मोबाइल नंबर प्रविष्टि कर ओटीपी सत्यापन होगा। प्रस्तावित संस्था की जानकारी एवं प्रथम आवेदन की जानकारी भरकर पासवर्ड निर्मित करेगा। तत्पश्चात आवेदक का लॉगिन निर्मित हो जायेगा। अंशपूंजी का मूल्य दर्ज करके प्रस्तावित सदस्यों के फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर तदर्थ कमेटी नामांकित कर दस्तावेज अपलोड कर अंशों का मूल्य एवं सदस्यता प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करेगा। आधार नंबर से वर्चुअल आईडी जनरेट होगा और आवेदक का ई-साईन कर आवेदन ऑनलाइन जमा करना होगा। सहकारिता विभाग द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर अधिकतम 45 दिवस के भीतर आवेदन पर कार्यवाही की जायेगी। कुछ कमियां होने पर पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा। जिसकी सूचना एसएमएस से दी जायेगी। पंजीयन पोर्टल पर आवेदन मान्य होने पर पोर्टल से ही पंजीयन प्रमाण-पत्र जनरेट होगा। जिसमें डिजिटल हस्ताक्षर रहेंगे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| मध्यप्रदेश में वाजिबुल अर्ज भूमि, अधिकार क्या है, जानिए- THE MP LAND REVENUE CODE, 1959 Posted: 09 Feb 2022 11:27 AM PST वाजिबुल अर्ज (वाजिब उल अर्ज) शब्द एक पर्शियन भाषा का शब्द समूह हैं। इस शब्द का उचित अर्थ होता है रूढ़ि पत्रक अर्थात परंपरागत दस्तावेज। अर्थात गाँव की भूमि में निवासियों के भूमि और जल में कई परंपरागत अधिकार होते हैं। इन परंपरागत अधिकारों के दस्तवेज को तैयार किया जाना ही वाजिबुल अर्ज अभिलेख कहलाता है। जानते हैं संहिता के अनुसार यह दस्तावेज कैसे और किसके द्वारा तैयार किया जाता है। मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता, 1959 की धारा 242 की परिभाषा:-वह भूमि जिस पर न तो राज्य शासन का अधिकार हैं न ही कोई प्राधिकारी के नियंत्रण में वह भूमि परंपरागत, सुखाचार भूमि गाँव के निवासियों की आधिकारिक होगी। जैसे सिंचाई के अधिकार, मछली पकड़ने के अधिकार, परंपरागत मार्ग अधिकार, नालियों का अधिकार एवं सुखाचार (कब्रिस्तान, श्मशान, पड़ाव, खलिहान, बाजार, चारवाई का स्थान आदि) आदि निवासियों के परंपरागत भूमि अधिकार होते हैं। ★ उपखण्ड अधिकारी (SDO) ऐसी भूमि का प्रकाशन करेगा जो गांव के हैं एवं उसका एक दस्तावेज बनाएगा। जिसे वह वाजिबुल अर्ज अभिलेख में अभिलिखित करेगा। ★ अगर किसी को ऐसी परंपरागत अधिकारित भूमि में आपत्ति है तो वह एक वर्ष के भीतर सिविल न्यायालय में वाद दायर कर सकता है। SDO कब वाजिबुल अर्ज पत्रक में संशोधन कर सकता हैं जानिए:-*कोई भी परंपरागत रूढ़ि अधिकार वाली भूमि में उपखण्ड अधिकारी धारा 242(5) के अंतर्गत निम्न आधार पर संशोधन करेगा- 1. हित धारी समस्त व्यक्ति परिवर्तन चाहते हैं तब। 2. सिविल न्यायालय के आदेश, डिक्री या निर्णय पर। 3. अपील, पुनः निरीक्षण, पुनः अविलोकन में ऐसी डिक्री परिवर्तन कर दी गई हो तब। नोट:- कोई भी उपखण्ड अधिकारी कोई नई पीढ़ी की परंपरा अनुसार किसी भूमि को वाजिबुल अर्ज घोषित नहीं करेगा केवल प्रचलित रूढ़ियों को ही निर्धारित करेगा। (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP NEWS- कोषालयों में 900 पद रिक्त, इसलिए कर्मचारियों को वेतन और पेंशन के मामले पेंडिंग Posted: 09 Feb 2022 11:02 AM PST जबलपुर। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि कोषालयों में अधिकारी और कर्मचारियों के हजारों पद खाली पड़े है। प्रदेश में लगभग 900 पद रिक्त पड़े हैं। जिससे संभागीय संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा व प्रदेश के जिला पेंशन कार्यालयों में हजारों पेंशन प्रकरण लंबित पड़े है। अधिकारी / कर्मचारियों की कमी के कारण वेतन निर्धारण नहीं हो पा रहा है। साथ ही पेंशन कार्यालयों में भी पेंशन प्रकरणों का अंबार लगा हुआ है। शासकीय लोक सेवक की पदोन्नति / क्रमोन्नति / समयमान वेतनमान प्राप्त होने या एक पद से दूसरे पद पर संविलियन होने पर वेतन निर्धारण का अनुमोदन कोष एवं लेखा से लिया जाता है। समय पर वेतन निर्धारण अनुमोदन के प्रकरणों का निराकरण ना होने से शासकीय लोक सेवकों को वित्तीय लाभ प्राप्त होने में विलंब हो रहा है। ऐसी ही स्थिति सेवानिवृत्ति लोक सेवकों के सामने आ रही हैं प्रतिवर्ष प्रदेश में हजारों लोक सेवक सेवानिवृत्त हो रहे है जिनके पेंशन प्रकरणों का निराकरण भी समय पर नहीं हो पा रहा है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय,देव दोनेरिया, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, विश्वदीप पटेरिया,योगेन्द्र मिश्रा,प्रसांत सोधिया,संजय गुजराल, रविकांत दहायत,मुकेश चतुर्वेदी, योगेश चौधरी, अजय दुबे, एस. के. वांदिल, धीरेंद्र सिंह ,प्रदीप पटैल ,मुकेश मरकाम,आसुतोष तिवारी, रजनीश पांडेय,नरेंद्र सेन,नेतराम झारिया, राजू मस्के , दुर्गेश पांडेय ने कोसालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए रिक्त पदों को भरे जाने की माँग की है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| आशा कार्यकर्ता को बिना नोटिस, टर्मिनेट कैसे किया- हाईकोर्ट ने कलेक्टर से पूछा- MP employees news Posted: 09 Feb 2022 08:04 AM PST जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सतना कलेक्टर सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव, सीएमओ सतना, बीएमओ और ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करके सवाल किया है कि आशा कार्यकर्ता अंजलि जायसवाल को सुनवाई का मौका दिए बिना उसकी सेवा समाप्त क्यों कर दी गई। याचिकाकर्ता अंजली जायसवाल की ओर से अधिवक्ता आनंद कृष्ण त्रिवेदी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि उनकी पक्षकार स्वास्थ्य कारणों से मेडिकल लीव पर थी। मैहर के ब्लाक मेडिकल आफिसर ने अंजली को कारण बताओ नोटिस जारी किए बिना ही टर्मिनेट कर दिया। अंजली ने सीएमओ व कलेक्टर सतना को आवेदन पेश कर मामले की शिकायत की। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। मामले पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अनावेदकों से जवाब-तलब कर लिया। अगली सुनवाई अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में निर्धारित की गई है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| बिजली कंपनी में 300 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती की तैयारी- MP government job Posted: 09 Feb 2022 07:45 PM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों में कम से कम 300 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। डिपार्टमेंट ने फाइनल किया है कि डायरेक्ट एग्जाम के माध्यम से रिक्रूटमेंट किए जाएंगे। जॉब नोटिफिकेशन अगले 1 महीने में जारी हो जाएगा। यह जानकारी बुधवार को ऊर्जा सचिव संजय दुबे ने दी। MP PEB जॉब नोटिफिकेशन जारी करेगाऊर्जा सचिव संजय दुबे जबलपुर में ऑफिशियल टूर पर आए थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद विभाग ने भर्ती की प्रक्रिया के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड को पत्र लिखा है। करीब एक माह में उम्मीद है कि प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी कंपनियों में अभियंताओं के पद भरे जाने हैं। इसके अलावा सहायक अभियंता के पद भी भरे जाएंगे। आफिस ढांचे में बदलाव:मप्र की बिजली कंपनी के आफिस के ढांचे में बदलाव किया जा रहा है। विभागीय संचरना और पदों को मौजूदा जरूरत के हिसाब से बढ़ाया, घटाया गया है। इस बदलाव को शासन की तरफ से मंजूरी के लिए भेजा गया। प्रमुख सचिव ने उम्मीद जताई है कि जल्द शासन स्तर पर भी इस पर सहमति मिलेगी जिसके बाद बदलाव किया जाएगा।उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |