प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 10, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : आज जारी होगी 10वीं-12वीं के परीक्षा केंद्रों की सूची, इस बार 51 लाख सेे ज्यादा छात्र होंगे शामिल

Posted: 09 Feb 2022 06:25 PM PST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : आज जारी होगी 10वीं-12वीं के परीक्षा केंद्रों की सूची, इस बार 51 लाख सेे ज्यादा छात्र होंगे शामिल

UPMSP UP Board Class 10, 12 Exam 2022: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों की सूची गुरुवार को जारी होगी। हालांकि कई जिलों में आपत्तियों का निस्तारण किए बगैर सूची जारी होगी क्योंकि समय रहते जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से केंद्रों की सूची बोर्ड को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। ये स्थिति तब है जबकि विशेष सचिव शासन जय शंकर दुबे दो फरवरी को वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रों की सूची अपलोड न होने पर नाराजगी जता चुके हैं।


27 दिसंबर के शासनादेश में सभी डीआईओएस से जिले स्तर पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी से अनुमोदित केंद्रों की सूची 25 जनवरी तक अपलोड करने के आदेश दिए गए थे। यह सूची बोर्ड के पोर्टल पर उपलब्ध कराते हुए केंद्रों पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को दो फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी।

लेकिन समयसीमा बीतने के बावजूद कौशाम्बी, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, चित्रकूट, फतेहपुर, आजमगढ़ और सोनभद्र आदि जिलों के डीआईओएस केंद्रों की सूची अपलोड नहीं कर सके थे। यही नहीं बुधवार की रात तक मैनपुरी और आजमगढ़ के केंद्र अपलोड नहीं हो सके जबकि शासनादेश के अनुसार आपत्तियों का निस्तारण करते हुए गुरुवार तक केंद्रों की सूची जारी होनी है।

ऐसे में सवाल है जब इन जिलों ने समय से केंद्रों की सूची अपलोड नहीं की और उन पर आपत्तियां नहीं ली जा सकी तो जिले स्तर पर हुई मनमानी को कैसे रोका जा सकेगा। 2022 की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में 51 लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

एडेड जूनियर शिक्षक भर्ती : क्यों नहीं जांची गई अभ्यर्थियों की OMR शीट? - हाईकोर्ट

Posted: 09 Feb 2022 05:47 PM PST

एडेड जूनियर शिक्षक भर्ती  : क्यों नहीं जांची गई अभ्यर्थियों की  OMR शीट? -  हाईकोर्ट


UP Aided Junior High School Teacher Recruitment 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जूनियर हाईस्कूल(एडेड) अध्यापक भर्ती परीक्षा में ऐसे अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट नहीं जांचने और पुनरीक्षित परिणाम जारी करने पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी से जानकारी मांगी है जिन्होंने त्रुटिपूर्ण ओएमआर सीट पर परीक्षा दी थी। 


इस मामले को लेकर नीरज कुमार यादव सहित 47 अभ्यर्थी अदालत की शरण में गए हैं। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति राजीव जोशी ने सचिव को तीन सप्ताह में जानकारी देने के लिए कहा है कि इस मामले में अभ्यर्थियों की ओर से दाखिल प्रत्यावेदन पर क्या निर्णय लिया गया।


याचीगण का पक्ष रख रहे अधिवक्ता आशुतोष कुमार तिवारी का कहना था कि यूपी जूनियर (एडेड) हाईस्कूल परीक्षा 2021 का परिणाम 15 नवंबर को 2021 को जारी किया गया। मगर परीक्षा का संशोधित परिणाम आज तक जारी नहीं किया गया। 


याचीगण ने अपनी ओएमआर शीट के मूल्यांकन को लेकर भी प्रत्यावेदन दिया था, मगर उस पर भी अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अधिवक्ता का कहना था कि याचीगण को जो ओएमआर शीट दी गई थी वह त्रुटिपूर्ण थी। इस मामले में कक्ष निरीक्षिकों की ओर से भी कोई सहायता नहीं की गई। त्रुटिपूर्ण शीट पर जानकारियां भरने के कारण उनकी ओएमआर शीट का मूल्यांकन नहीं किया गया। इस संबंध में दिए गए प्रत्यावेदन का भी अब तक निस्तारण नहीं किया गया है।


प्रदेश सरकार के अधिवक्ता ने कोर्ट ने इस मामले में जानकारी प्राप्त करने के लिए छह सप्ताह का समय मांगा है। इस पर अदालत ने पूछा है कि अगली सुनवाई पर इस बात की जानकारी दी जाए कि क्या कोई पुनरीक्षित परीक्षा परिणाम जारी किया गया है और याचीगण की ओएमआर शीट के मूल्यांकन को लेकर क्या निर्णय लिया गया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी : 17 फरवरी को फिर से खुलेंगे DU के कॉलेज, पढ़ें पूरी डिटेल्स और देखें नोटिस

Posted: 09 Feb 2022 07:03 AM PST

दिल्ली यूनिवर्सिटी : 17 फरवरी को फिर से खुलेंगे DU के कॉलेज, पढ़ें पूरी डिटेल्स और देखें नोटिस

DU Reopen: 17 फरवरी से खुलेंगे दिल्‍ली यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेज, हॉस्‍टल-कैंटीन पर ये है निर्देश


Delhi University Reopen: दिल्ली विश्वविद्यालय 17 फरवरी को दिल्ली यूनिवर्सिटी खोल दिया जाएगा। इस बात की जानकारी, डीयू प्रॉक्टर प्रो रजनी अब्बी ने दी। उन्होंने कहा कि फिजिकल कक्षाओं, परीक्षाओं के संचालन पर पूरा नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।  विश्वविद्यालय फिर से खुलने के समय कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करेगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने पहले कहा था कि विश्वविद्यालय कुछ दिनों में खुल जाएगा और वे इस संबंध में रणनीति तैयार करेंगे।



वीसी ने कहा,  "अगर डीडीएमए 100 प्रतिशत बैठने की क्षमता की अनुमति देता है, तो हम निश्चित रूप से कैंपस को फिर से खोल देंगे, लेकिन हम अपने छात्रों को कैंपस लौटने के लिए कुछ दिनों का समय देंगे, जैसे कि 10 दिन, क्योंकि अधिकांश छात्र दूसरे राज्यों से हैं। हम करेंगे अपनी रणनीति तैयार करें,"




Delhi University Reopen: कैंपस 17 फरवरी से पढ़ाई के लिए खोल दिया जाएगा. यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेज 100 फीसदी क्षमता के साथ ऑफलाइन कामकाज के लिए फिर से खुल जाएंगे.


🔵 पूरी क्षमता के साथ खोले जाएंगे कॉलेज

🔵 यूनिवर्सिटी प्रॉक्‍टर रजनी अब्‍बी ने की घोषणा


DU Reopen: दिल्‍ली यूनिवर्सिटी ने भी अब ऑफलाइन क्‍लासेज़ के लिए कैंपस खोलने का फैसला कर लिया है. कैंपस 17 फरवरी से पढ़ाई के लिए खोल दिया जाएगा. यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेज 100 फीसदी क्षमता के साथ ऑफलाइन कामकाज के लिए फिर से खुल जाएंगे. डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने आज 09 फरवरी को इसकी घोषणा की.


यूनिवर्सिटी ने बैठक के बाद फैसला लिया है कि 17 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाओं के लिए कॉलेज पूरी तरह से खोल दिए जाएंगे. इसके साथ ही हॉस्‍टल और कैंटीन भी गुरुवार 17 फरवरी से खुल जाएंगे. कॉलेज के ऑफिस भी पूरी अटेंडेंस के साथ खुलेंगे.

CBSE Term 2 Exams : 26 अप्रैल से शुरू होगी सीबीएसई टर्म- 2 परीक्षा, देखें नोटिस

Posted: 09 Feb 2022 06:54 AM PST

CBSE Term 2 Exams : 26 अप्रैल से शुरू होगी सीबीएसई टर्म- 2 परीक्षा, देखें नोटिस


एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 07:01 PM IST



CBSE Term 2 Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी गई है। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि टर्म 2 परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। बोर्ड का यह नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र यहां जाकर नोटिस को पढ़ सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। 


बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की तारीखों का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 


सीबीएसई ने जारी की जानकारी
सीबीएसई ने बताया कि कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित की जा रही हैं। टर्म-1 परीक्षा का आयोजन हाल ही में पूरा कर लिया गया है। बोर्ड ने विचार-विमर्श और देश में कोरोना महामारी की स्थिति देखने के बाद टर्म-2 परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला किया है। 


CBSE Term 2 Exams: सीबीएसई ने अपने आधिकारिक नोटिफेकेशन में निम्न जानकारियां दी हैं-:

1. सीबीएसई टर्म - 2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। 

2. परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न वही होगा, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर में दिया जाएगा।

3. छात्रों को उन्हें अलॉट किए गए परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा में शामिल होना होगा।

4. दसवीं और बारहवीं कक्षा के टर्म-2 परीक्षा की विस्तृत डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। 


CBSE Term 1 Results: जल्द जारी होंगे टर्म -1 परीक्षा के परिणाम

टर्म-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद अब सीबीएसई की ओर दसवीं और बारहवीं कक्षा के टर्म -1 परीक्षा का परिणाम भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। हालांकि सीबीएसई ने इसे लेकर अब तक कोई भी सूचना जारी नहीं की है

Post Bottom Ad

Pages