ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला पाँच हजार रुपये जुर्माना
- Rewari News : सूबेदार हरि सिंह यादव का बलिदान दिवस 15 फरवरी को रेजांगला शौर्य गाथा पुस्तक का लोकार्पण एंव पुस्तक चर्चा के रूप में मनाया जाएगा
- Bounsi News: बिहार रणजी टीम रवाना हुआ पटना से कोलकाता के लिए
- Bounsi News: वसंतोत्सव के अवसर पर गुरु भाई बहनों ने धूमधाम से मनाया भ्रातृसंघ उत्सव
- Bounsi News: पुल निर्माण कार्य में बरती जा रही थी घोर अनियमितताएं, ग्रामीण के हस्तक्षेप से किया गया सुधार
- Bounsi News: प्रखंड के 4 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई आठवें दिन की इंटरमीडिएट की परीक्षा
- Bounsi News: पुलिस ने स्कॉर्पियो से 197 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
- Godda News: विश्व दलहन दिवस के अवसर पर वेबीनार आयोजित किया गया
- Godda News: जैविक कीटनाशक का महत्व के प्रशिक्षण दिया गया
- Pathargama News: घाट कुराबा स्कूल प्रबंधन समिति राजनीति का शिकार
- Govindpur News:- विश्वकर्मा इंटरप्राइजेज गोविंदपुर गाँव से एक कैट जेसीबी मशीन की हुई चोरी! जाँच मे जुटी मेहरमा पुलिस?
- Bounsi News: पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दर्जनों गर्भवती महिला का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
- Bounsi News: पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
- Bounsi News: वसंतोत्सव के अवसर पर गुरु भाई बहनों ने की दरिद्र नारायण सेवा
- Banka News: नव निर्माण महावीर मंदिर में हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली
- Chandan News: वार्ड क्रियान्वयन समिति गठन के दौरान भारी शोर-शराबा में चयन प्रक्रिया स्थगित
- Chandan News: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 350 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
| Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला पाँच हजार रुपये जुर्माना Posted: 10 Feb 2022 07:46 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने गुरुवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया ।इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल पाँच हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एसआई रॉबिन हांसदा ने किया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Posted: 10 Feb 2022 07:30 AM PST
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : अखिल भारतीय साहित्य परिषद हरियाणा प्रांत रेवाड़ी शाखा एंव रेजांगला शौर्य समिति के संयुक्त तत्वाधान में 15 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर रेजांगला शौर्य गाथा पुस्तक लोकार्पण एंव चर्चा का आयोजन किया जाएगा । आजादी के अमृत महोत्सव व रेजांगला युद्ध के हीरक जयंति वर्ष में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि 95 वर्षीय श्रीमती शान्ति देवी वीर नारी शहीद सूबेदार हरि सिंह यादव और अध्यक्षता प्रो रमेश चंद्र शर्मा कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अ.भा.सा.प. की होगी । आर पी एस शिक्षण संस्थान गुरूप के संस्थापक निदेशक ओ पी यादव एडवोकेट तथा डा. शिव कुमार खंडेलवाल, मार्गदर्शक परिषद मंडल विशिष्ट अतिथि जबकि स्वागत अध्यक्ष कर्नल रणबीर सिंह यादव होंगे । समिति के उपाध्यक्ष राव केहर सिंह एडवोकेट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समिति के संस्थापक मुख्य संरक्षक कर्नल राव राम सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री के संरक्षण व अध्यक्ष राव संजय सिंह के सहयोग से समिति के संस्थापक महासचिव नरेश चौहान राष्ट्रपूत द्वारा लिखित इस दस्तावेजी पुस्तक पर चर्चा में संस्कृति लेखक व स्तम्भ कार सत्यवीर नाहड़िया, इतिहासकार लेखक डा लक्ष्मी नारायण कौशिक,हरियाणा लाइव के सम्पादक रमेश राव पायलट तथा वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल वाशिष्ठ भाग लेंगे । उल्लेखनीय है कि 18 नवंबर 1962 के अद्वितीय रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों के पार्थिव शरीर तीन महीने बाद फरवरी 1963 में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास की मदद से सप्ताह भर चले आप्रेशन रेस्क्यू के तहत नीचे लाए गए और उनका सामूहिक दाह संस्कार कम्पनी के 200 पोडं वजनी सवा छ फुट लम्बे तगड़े सूबेदार मेजर हरि सिंह यादव के हाथों सम्पन्न हुआ जो अपनों का ह्रदय विदारक सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और 15 फरवरी 1963 को वहीं ढ़ेर हो गए। रेजांगला के शहीदों के साथ सूबेदार हरि सिंह का भी चुशूल स्थित अहीर धाम रेजांगला स्मारक में दाह संस्कार किया गया । समिति पदाधिकारी और परिषद अध्यक्षा श्रुति शर्मा के नेतृत्व में रेजांगला शौर्य गाथा के इतिहास को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजन में इलाके के नवोदित व स्थापित साहित्यकारों, बुद्धिजीवी महानुभावों, मिडिया जगत को शहीद परिवारों के साथ आमंत्रित किया गया है । |
| Bounsi News: बिहार रणजी टीम रवाना हुआ पटना से कोलकाता के लिए Posted: 10 Feb 2022 06:38 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार रणजी टीम गुरुवार को पटना से कोलकाता के लिए रवाना हो गई। बताया गया कि, कोलकाता में 34 दिन तक टीम रुकेगी और चार मैच खेलेगी। बिहार क्रिकेट रणजी टीम के मैनेजर बांका क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विष्णु कुमार के नेतृत्व में रणजी टीम रवाना हो चुकी है। इस मौके पर संयुक्त सचिव बांका मोनु रंजन ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने बताया कि, सभी खिलाड़ी पूरे जोश में है और बिहार के लिए वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे साथ ही बेहतर स्थान प्राप्त करके लौटेंगे। विष्णु कुमार ने बताया गया कि, सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 25 खिलाड़ी एवं पांच ऑफिशियल सदस्य कुल 30 सदस्यों की टीम कोलकाता के लिए रवाना हुई है। उन्होंने बताया कि, सभी प्रक्रिया पूरा कर ली गयी है। सभी खिलाड़ी बहुत जोश में हैं। मैच को लेकर एक अलग अनुभव बच्चों को प्राप्त होगा। जो बच्चे पहली बार रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। उनको बहुत सारा अनुभव मिलेगा और यह बांका के लिए गौरव की बात है कि, पहली बार रणजी टीम के मैनेजर के रूप में मोनू रंजन को चयनित किया गया है। मोनू रंजन ने कहा कि, अपने आप को इस कार्य के लिए चयनित होने पर गर्व महसूस करता हूं। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: वसंतोत्सव के अवसर पर गुरु भाई बहनों ने धूमधाम से मनाया भ्रातृसंघ उत्सव Posted: 10 Feb 2022 06:36 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी के गुरुधाम आश्रम में गुरुवार को भ्रातृसंघ उत्सव धूमधाम से हुआ। मालूम ही कि गुरुधाम संस्थापक योगीराज भूपेंद्र नाथ सान्याल के पुत्र बड़े सरकार काशीपति सन्याल ने 50 साल पहले भ्रातृ संघ उत्सव की स्थापना की थी। तभी से आश्रम गुरु भाई भ्रातृसंघ उत्सव की परंपरा का भक्ति-भाव से निर्वहन कर रहे हैं। दूसरे पुत्र छोटे सरकार गिरजापति सान्याल गुरु पद आसीन थे। उनकी पत्नी समाधि लीन हुए अर्पणा सान्याल गुरु माता रह चुकी हैं। वर्तमान उनकी बड़ी पुत्री गुरु माता दीदी देवसेना चक्रवर्ती, इनकी छोटी बहन बाबली पाठक के साथ मातृछाया मंदिर में गुरु पद आसीन प्रभात कुमार सान्याल और आश्रम सचिव ऋषिकेश पांडेय की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की गई। महाभोग का चढ़ावा हुआ। गुरुजनों का अंग वस्त्र सम्मान के साथ कीर्तन भजन का भव्य आयोजन किया गया। शंख की धुन के बीच घंटा ढोल नगाड़े की आवाज जय गुरु उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हुआ। पंडित देव नारायण शर्मा और गंगाधर मिश्र ने वैदिक संधान पूर्ण किए। कार्यक्रम में शशि शेखर त्रिवेदी, राजीव रंजन पांडेय, शेषाद्री चक्रवर्ती, डा. चंद्रशेखर त्रिवेदी, श्याम कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, निलेश कुमार आदि थे। कीर्तन-भजन गायकी में निलांबुज कुमार, अंजनी कुमार और नंदन कुमार शर्मा शामिल थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 10 Feb 2022 06:35 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सिकंदरपुर नदी में बन रहे पुल निर्माण कार्य पर आज ग्रामीणों ने अपना आक्रोश प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना था, कि नदी में बन रहे पुल निर्माण के कार्य में खराब स्तर का गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। सुबह सुबह लगभग 9:00 बजे सभी ग्रामीणजन जयप्रकाश सिंह के आवास पर गए और उन्हें खराब गिट्टी के संबंध में जानकारी दी। जयप्रकाश सिंह ने बताया उसे घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हो चुकी है और उन्होंने इस संबंध में साफ कह दिया है इस गिट्टी से कार्य नहीं होगा इस खराब गिट्टी को बदला जाए। फिर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आज प्रातः 10:00 बजे के तकरीबन लगभग सभी सिकंदरपुरवासी जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे जहां कार्य करवा रहे मुंशी ने यह बताया कि गलती से इस प्रकार की गिट्टी गिरा दी गई थी किंतु जब बीती शाम को ही जयप्रकाश सिंह ने मुझे इस संबंध में अवगत कराया तो तत्काल ही हमने उस खराब स्तर की गिट्टी को बदल दिया और उसके जगह अच्छे प्रकार की गिट्टी गिरवा दिया है। उसके बाद ग्रामीणों ने भी उस गिट्टी का अवलोकन किया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्य कर रहे मुंशी को भी पूर्ण सहयोग करने की बात कही, किंतु यह शर्त रखी के पुल निर्माण के कार्य के गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। मौके पर सिकंदरपुर पंचायत के मुखिया तथा उप मुखिया के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने साफ साफ स्पष्ट शब्दों में कह दिया की आगे से खराब स्तर के गिट्टी का प्रयोग यहां नहीं किया जाय तथा कार्य के गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाय। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 10 Feb 2022 06:34 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के चार केंद्रों पर बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। मालूम ही कि सीएम कॉलेज, परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एलएनडी बालिका उच्च विद्यालय एवं सीएनडी उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्रों पर लगातार परीक्षा चल रही है। बताया गया कि, पहली पाली में इंटर परीक्षा के संगीत भाषा विषय की परीक्षा शुरू हुई। वही 9:30 बजे से परीक्षा शुरू होने की बात बताई गई। 9:20 तक परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया। वहीं दूसरी पाली में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा 2:00 बजे से शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक चली। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की। सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चारों केंद्रों पर इंटर परीक्षा को लेकर तैयारियां दुरुस्त दिखी। कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा हो रही है। कहीं किसी प्रकार का कदाचार सामने नहीं आया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने स्कॉर्पियो से 197 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार Posted: 10 Feb 2022 06:33 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कुल्लू मोड़ समीप से बुधवार देर रात को पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 197 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, सूचना मिलने के बाद कुड़रो मोड़ पर एसआई दीपक पासवान को वाहन चेकिंग अभियान में लगाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो झारखंड की तरफ से आ रहा था। वाहन को जब रुकवाया गया और जांच किया गया तो, उस स्कॉर्पियो से 197 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जप्त किया गया। जबकि बेलदौर खगड़िया निवासी राहुल कुमार एवं गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों गिरफ्तार तस्कर को रेफरल अस्पताल में गुरुवार को कोरोना जांच कराने के बाद बांका जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Godda News: विश्व दलहन दिवस के अवसर पर वेबीनार आयोजित किया गया Posted: 10 Feb 2022 04:21 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- ग्रामीण विकास ट्रस्ट- कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत "विश्व दलहन दिवस" कार्यक्रम पर वेबिनार आयोजित किया गया| विश्व दलहन दिवस की थीम "आत्मनिर्भर भारत- आयात प्रतिस्थापन के लिए संभावित दालों का उपयोग करना" है| वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डाॅ. रविशंकर ने प्रगतिशील किसानों को बताया कि विश्व दलहन दिवस वैश्विक आबादी के वंचित वर्गों के बीच खाद्यान्न की पहुंच बढ़ाने की कोशिश है| संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में दालों के महत्व को मान्यता देने के बाद वर्ष 2016 को अन्तर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष के रूप में अपनाया था| 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस के रूप में घोषित किया|साथ ही, दलहन के महत्व को देखते हुए 2050 तक दुनिया भर में दाल के उत्पादन को दोगुना करने का मकसद रखा गया है| सस्य वैज्ञानिक डाॅ. अमितेश कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को अपने खेतों में दलहनी फसलों की खेती भी करनी चाहिए| इससे खेत में मिट्टी की उर्वरकता बनी रहती है, साथ ही उनको अच्छा उत्पादन भी मिलता रहता है| दलहनी फसलों की जड़ों में बने राइजोबियम गांठ में नाइट्रोजन फिक्स रहता है, जो खेती की मिट्टी की उर्वरता शक्ति को बढ़ाता है, जो किसानों के खेतों की अगली फसल के लिए भी लाभकारी होता है| उद्यान वैज्ञानिक डाॅ. हेमंत कुमार चौरसिया ने बताया कि दाल को पचा पाना बहुत आसान है| हर रोज दाल खाने से बॉडी एक्टिव बनी रहती है| दालें न केवल प्रोटीन की कमी को पूरा करती हैं बल्कि ये आयरन की जरूरत को भी पूरा करती हैं| दालों में कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में सहायक होते हैं| पौधा सुरक्षा वैज्ञानिक डाॅ.सूर्य भूषण ने कहा कि भारतीय कृषि में दलहनी फसलों की खेती को प्रमुख स्थान दिया गया है| कई लोग केवल शाकाहारी भोजन करते हैं, जिनके लिए दलहन प्रोटीन का मुख्य ज़रिया होता है| इसी वजह से दलहनी फसलों का महत्व भी काफी बढ़ गया है| दलहनी फसलों में चना, मूंग, मसूर, उड़द, अरहर और सोयाबीन समेत कई खास फसलें शामिल हैं| कृषि प्रसार वैज्ञानिक डाॅ. रितेश दुबे ने कहा कि दलहनी फसलों की खेती करने के लिए रोग-कीट के प्रति प्रतिरोधी किस्मों का चयन, बीज उपचार, लाईन से बुआई करना चाहिए| किसानों को दलहनी फसलों की बुवाई से कई लाभ होंगे| एक तरफ इसकी खेती से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अपने खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ा सकते हैं| प्रदान संस्था के सहयोग से मनोज मुर्मू, बेटा राम बेसरा, गणेश सोरेन, रमेश किस्कू, पकू हेम्ब्रम, सीमा मुर्मू, बसंती कुमारी हेम्ब्रम, तेरेसा सोरेन, संगीता किस्कू आदि मास्टर ट्रेनर, आजीविका सखी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए| |
| Godda News: जैविक कीटनाशक का महत्व के प्रशिक्षण दिया गया Posted: 10 Feb 2022 04:16 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- ग्रामीण विकास ट्रस्ट- कृषि विज्ञान केंद्र,गोड्डा के सभागार में प्रसार कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया| प्रशिक्षण का विषय "जैविक कीटनाशी का महत्व" है| पौधा सुरक्षा वैज्ञानिक डाॅ. सूर्य भूषण ने प्रसार कार्यकर्ताओं को बताया कि किसान आमतौर पर फसलों के कीट और बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भर हैं। कभी-कभी, अनावश्यक कीटों की आबादी सामान्य स्तर से कम होती है, तब भी किसान फसलों पर कीटनाशकों का उपयोग करते हैं। इससे प्राकृतिक दुश्मन और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ट्राइकोडर्मा कवक जैव कीटनाशक मिट्टी में पैदा होने वाले हानिकारक फंगल रोगों को नियंत्रित कर सकते हैं। जैसे कि जड़-सड़न, तना-सड़न आदि। ट्राइकोडर्मा का प्रयोग गोबर में मिलाकर जैविक खाद तैयार कर सकते हैं| जैविक कीटनाशी नीमास्त्र बनाने के लिए ड्रम में 100 लीटर पानी में 10 किलो नीम का पत्ता,2 किलो ताजा गोबर,10 लीटर गौमूत्र के मिश्रण को डालकर रख दें, सुबह- शाम उसे डंडे के सहारे चलाते रहें। तीन दिन बाद नीमास्त्र को छानकर रोग जनित फसलों पर छिड़काव करें। इसे बिना कीड़े लगी फसल पर भी छिड़काव कर सकते हैं,जिससे उसमें कीड़ा नहीं लगेगा। प्रदान संस्था के सहयोग से शिवलाल मरांडी, मानवेल बास्की, संत लाल मुर्मू, सुरूजमुनी बास्की, सुनेश्वर पहाड़िया,प्रधान मुर्मू, अमित मुर्मू, मरियास्टेला मरांडी, निर्मला हांसदा, मीना हेम्ब्रम, तेरेसा सोरेन आदि प्रसार कार्यकर्ता प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए| |
| Pathargama News: घाट कुराबा स्कूल प्रबंधन समिति राजनीति का शिकार Posted: 10 Feb 2022 03:32 AM PST
ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पुनर्गठन के बाद से ही घाट पुरावा स्कूल का प्रबंधन समिति लगभग 1 साल से राजनीति का शिकार होकर अधर में लटक कर रह गया है| जानकारी के अनुसार 15/10/ 2021 को स्कूल प्रबंधन समिति का ग्रामसभा कर नई कमेटी का चयन प्रभारी के देखरेख में किया गया था l इसके पूर्व जो कमेटी का चयन हुआ था 4/10/ 2017 को आम सभा कर कल्पना देवी को संयोजिका के पद पर चयनित किया गया था l 3 साल कार्यकाल पूरा होने पर ग्रामसभा कर पुनर्गठन किया गया| इसके बाद पूर्व संयोजिका कल्पना देवी के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर गलत ग्राम सभा का हवाला दिया गया| विभागीय पत्र के अनुसार विद्यालय में कल्पना देवी के बच्चा का नामांकन नहीं है और जिनका बच्चा स्कूल में नहीं पडता है| इसलिए उसका चयन नहीं किया जा सकाl इस मामले को लेकर जांच कमेटी भेजी गई| जांच टीम के द्वारा जो रिपोर्ट सौंपी गई उसमें 8 व्यक्तियों का इस्तीफा देने की बात कही गई| जांच के दौरान दो लोगों ने इस्तीफा देने के बाद सरकार की| इसके बाद जिला पदाधिकारी के द्वारा 26/10/2021 को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भेजा गया जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घाटी ने 17/11/21 को प्रधानाध्यापक को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र भेजकर विभाग को सूचित करने का भी निर्देश दिया| बावजूद अब तक तमाम विभागीय कार्रवाई के बाद भी जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है| प्रधानाध्यापक जय कृष्ण के द्वारा बताया गया कि इन्हीं सब कारणों के कारण मैंने प्रधानाध्यापक पद से इस्तीफा दे दिया है| हालांकि अब नए प्रधानाध्यापक आ गए हैं l इस मामले के बाबत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घांटी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए मेहरमा और गोड्डा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया गया है| उन लोगों का जांच रिपोर्ट सबमिट करने के उपरांत जिला से तय किया जाएगा कि गठित कमेटी को कार्यभार सौंपा जाए अथवा कमेटी का पुनर्गठन किया जाए| अमन राज:- |
| Posted: 09 Feb 2022 08:32 PM PST
ग्राम समाचार, गोविंदपुर:- मेहरमा प्रखंड के विश्वकर्मा इंटरप्राइजेज गोविंदपुर गाँव के समीप से हुई एक कैट जेसीबी मशीन की चोरी! जाँच करने पहुँची मेहरमा पुलिस! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि विश्वकर्मा इंटरप्राइजेज गोविंदपुर गाँव के निकट से मो0 अनवर हुसैन की एक कैट जेसीबी मशीन की हो गई चोरी! वहीँ मो0 अनवर हुसैन ने बताया कि कुछ काम से वह कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के तेलिया मारण गाँव गये हुए थे! इसी बीच अज्ञात चोरों ने इसका फायदा उठा कर कैट जेसीबी मशीन की चोरी कर ली! वहीँ मो0 अनवर हुसैन तेलिया मारण गाँव से फौरन मेहरमा थाना पहुँच कर चोरी की गई कैट जेसीबी मशीन की मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी को शिकायतों दर्ज कराई गई! वहीँ विश्वकर्मा इंटरप्राइजेज मे काम कर रहे अन्य लोगों ने बताया कि जगह जगह पर CCTV केमरा लगे फुटेज को भी खंगाला जा रहा है! हालाँकि बताया गया कि धमड़ी गाँव के एक किराना दुकान में लगे CCTV फुटेज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जेसीबी मशीन भगैया गाँव की ओर जाते नजर आ रहे है! वहीँ इसकी सूचना पाकर तुरंत मेहरमा थाना के प्रभारी पल्लवी एवम् अपने अन्य पुलिसकर्मी के साथ जाकर जाँच शुरू कर दिया गया है! वहीँ मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी ने बताया गया कि इस घटनाएँ को लेकर जल्द से जल्द पता लगाया जायेगा! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Bounsi News: पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दर्जनों गर्भवती महिला का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण Posted: 09 Feb 2022 10:23 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी रेफरल अस्पताल में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दर्जनों गर्भवती महिला की जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर, एचआईवी, होमो ग्लोबिन सहित अन्य प्रकार की जांच की गई। काफी महिलाओं में खून की कमी पाई गई। जिन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई। इस दौरान महिलाओं को चिकित्सक ने खानपान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि, गर्भ के दौरान महिलाओं को होने वाले परेशानियों से बचाने के उद्देश्य से पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। वहीं इस दौरान काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं की भीड़ रेफरल अस्पताल में मौजूद थी। मौके पर डॉ पंकज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, केयर इंडिया के विभय ठाकुर, बीसीएम उद्धव कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान Posted: 09 Feb 2022 10:22 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच में कई वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चालकों से हेलमेट एवं कागजात की जांच की गई। जांच में कमी पाए जाने पर दो वाहन चालकों से ₹2000 जुर्माना वसूला गया। वहीं पुलिस ने साथ ही साथ मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया। जिसमें ₹1500 जुर्माना वसूला। वाहन जांच के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: वसंतोत्सव के अवसर पर गुरु भाई बहनों ने की दरिद्र नारायण सेवा Posted: 09 Feb 2022 10:22 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित गुरुधाम आश्रम में बुधवार को वसंतोत्सव के अवसर पर गुरु भाई बहनों ने दरिद्र नारायण की सेवा की। गुरुधाम के गुरु प्रभात कुमार सान्याल और उत्सव कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में गुरुधाम आश्रम में आसपास के जिलों से आए भाई बहन ने भारी संख्या में दरिद्र नारायण सेवा के आयोजन में भाग लिया। सबसे पहले प्रातः मंगलाचरण का पाठ किया गया। जिसके बाद आरती का कार्यक्रम हुआ और गुरुदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही गीता पाठ भी किया गया। मंदिर में बने पंडाल में गुरु भाई बहनों ने अपने आराध्य गुरुदेव को स्मरण किया। देशभर से आए गुरु भक्तों ने महाप्रसाद भी ग्रहण किया। इसके बाद आश्रम के द्वारा निस्सहाय के बीच कंबल,धोती,साड़ी का भी वितरण किया गया। गुरुधाम आश्रम कमेटी सचिव ऋषिकेश पांडे, शशि शेखर, पंडित गंगाधर मिश्र, श्याम कुमार सिंह, नंदन शर्मा सहित अन्य गुरु भाई बहन मौके पर मौजूद रहे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Banka News: नव निर्माण महावीर मंदिर में हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली Posted: 09 Feb 2022 09:22 AM PST ग्राम समाचार,बांका। बांका प्रखंड के डांडा पंचायत के डांडा गांव अवस्थित शीतला स्थान के समीप ग्रामीणों के सहयोग से भव्य हनुमान मंदिर की शिलान्यास की आधारशिला रखी गई हैं।इसी को लेकर आज 9 फरवरी 2021 को डांडा नदी अवस्थित किशोर नाथ मंदिर से लेकर तारा मंदिर व मां शीतला मंदिर तक कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बेलहर विधायक मनोज यादव की धर्मपत्नी जिला पार्षद सह एमएलसी के भावी उम्मीदवार श्रीमती सिंपल देवी रही साथ साथ बांका प्रखंड के प्रमुख हेमा देवी,प्रमुख पति अशोक यादव,डारा पंचायत की मुखिया बुलबुल कुमारी,ककवारा पंचायत की मुखिया पूजा रंजन,डाड़ा पैक्स अध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह, डाड़ा पंचायत की सरपंच चंदा देवी उप मुखिया निकेश कुमार, ककवारा पंचायत के पंचायत समिति मुन्ना सिंह, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को संयोजक के रूप में बबलू यादव पिता बुटाकी यादव के द्वारा किया गया। महावीर स्वामी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 9 फरवरी को कलश शोभायात्रा निकाली गई 10 फरवरी को प्रतिमा की महा स्नान कराई जाएगी तथा 11 फरवरी को भव्य आयोजन कर पुरोहित के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ महावीर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा दी जाएगी। तत्पश्चात 12 फरवरी शनिवार को हवन के साथ महा आरती की आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर दर्जनों महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं बच्चे के द्वारा कलश शोभायात्रा में भाग लिया जो बाबा केशोर नाथ मंदिर प्रांगण से कलश भरकर गांव के गलियों में गाजा बाजा के साथ भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर के प्रांगण में पहुंचे। जिसमें ग्रामीणों मनोज साह, मंटू यादव,पांचू यादव, गोविंद यादव, घनश्याम यादव अशोक यादव बादल सिंह डब्लू यादव पंकज यादव उपेंद्र यादव राम प्रसाद यादव बबलू यादव छब्बू यादव के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: वार्ड क्रियान्वयन समिति गठन के दौरान भारी शोर-शराबा में चयन प्रक्रिया स्थगित Posted: 09 Feb 2022 09:21 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड में हो रहे वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति चयन प्रक्रिया में अनियमितता के कारन क्षेत्रों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती दिख रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 एवं वार्ड नंबर 11 में वार्ड समिति का गठन में ग्रहण लग गया है। बता दें कि मंगलवार 8 फरवरी को कुसुम जोरी के पंचायत भवन में वार्ड सचिव चुनाव के लिए आम सभा बुलाई गई थी। जिसमें वार्ड सचिव पद से 9 उम्मीदवार एवं वार्ड नंबर 11 के वार्ड सचिव से उम्मीदवार 15 लोगों की होड़ लग गई। अंत में दोनों वाडो के लोगों बीच ताना कसी उत्पन्न हो गई और चयन प्रक्रिया स्थगित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि चयनकर्ता वार्ड सदस्य, एवं पंच कैंडिडेट के वगैर उनके प्रतिनिधि के द्वारा मन मुताबिक वार्ड सचिव चयन किया जाता है। हालांकि लोगों का कहना मुनासिब है क्योंकि वार्ड सचिव चुनाव में ना तो कोई प्रखंड स्तर के निर्वाची पदाधिकारी होते हैं और नहीं तो ग्राम पंचायत के मुखिया। जिस कारण ग्रामीणों को इन समस्या की मार झेलनी पड़ रही है। ताजा मामला 11 नंबर वार्ड के प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर में देखा गया। जिसमें ग्रामीण संतु पूजार, गुड्डू यादव, मनोज राय रवि राय भूपत यादव राजेंद्र यादव पिंकू यादव विनोद यादव मनोज यादव, सुनील यादव आदि के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे। जबकि वार्ड नंबर 11 से नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य संगीता देवी की ससुर प्रतिनिधित्व कर रहा था। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 350 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच Posted: 09 Feb 2022 09:20 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर सुइयां के प्रांगण में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर 350 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल की सलाह दी गई। शिविर की मॉनिटरिग प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिंहा व स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यश राज कर रहे थे।आशय जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए के सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह के नौ तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं का जांच किया जाता है। शिविर के जरिये गर्भवती महिलाओं को प्रसव के पूर्व जांच की सुविधा प्रदान करने एवं सुरक्षित प्रसव के लिए खासकर उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, हेमोग्लोबिन, वजन, ब्लड टेस्ट, एचआइवी टेस्ट, एवं कोरोना आदि की जांच निशुल्क किया गया,साथ ही साथ सभी गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच उपरांत दो नेम्बू एक सेव के साथ आइरन फोलिक ऐसिड औषधि दिया गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक डॉ ए के सिन्हा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित एवं बेहतर जांच जरूरी है। इससे प्रसव के दौरान आने वाली चुनौतियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को नियमित रूप से अपनी सेहत की जांच करानी चाहिए। इससे प्रसव के उपरांत जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित और सेहतमंद रहेगा। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से गर्भवती महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। शिविर को सफल बनाने में आयुश चिकित्सक भोलानाथ गोराई, स्वास्थ्य प्रबंधक डा यश राज, स्वास्थ्य लेखा प्रबंधक संदीप कुमार केयर इंडिया के उदय कुमार, बी सी एम अफ्ताव आलम, लैब टेक्नीशियन राजेन्द्र पंडित व चंदन कुमार, एवं एएनएम इन्दू कुमारी,सुनीता देवी, आदि के साथ आशा कार्यकर्ता की सराहनीय भूमिका रही। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |