Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- कौन अंडे देता है और कौन बच्चे, जीव-जंतुओं को पहचानने का सबसे सरल तरीका- Environmental Studies
- MP TET VARG 3 प्रश्नोत्तर- बालकों बालकों का मानसिक स्वास्थ्य टॉपिक पर आधारित
- एक मंदिर जहां स्टूडेंट्स, एग्जाम टॉप करने कलम-दवात चढ़ाते हैं- Dharti Ke Rang
- धार्मिक कार्यक्रम से SC-ST वर्ग के व्यक्ति को भगा देना कितना गंभीर अपराध है, यहां पढ़िए- SC-ST Act, 1989
- मध्य प्रदेश पुलिस की तरह कोरोना योद्धाओं को भी 13 माह का वेतन दिया जाए: कर्मचारी संघ - MP karmchari news
- MP College News - परीक्षा के 24 घंटे के भीतर रिजल्ट घोषित
- GST के दो कमिश्नर पर हाईकोर्ट ने जुर्माना लगाया- JABALPUR NEWS
- BHOPAL NEWS- महिला कर्मचारी को चपरासी ने झूठे प्यार में फंसाकर फायदा उठाया, मामला दर्ज, गिरफ्तार
- GWALIOR में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे, नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध
- राशन की दुकानों के सेल्समेन हड़ताल पर, प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध- MP NEWS
- मध्य प्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी जल्द, MANIT BHOPAL के एक्स्पो में मुख्यमंत्री ने कहा
- Sarkari Naukri- 10वीं पास, ग्रेजुएट और स्टेनोग्राफर के लिए, लास्ट डेट 15 फरवरी
- MP NEWS- खंडवा में महिला कर्मचारी की हत्या, सीधी की रहने वाली थी
| कौन अंडे देता है और कौन बच्चे, जीव-जंतुओं को पहचानने का सबसे सरल तरीका- Environmental Studies Posted: 05 Feb 2022 12:57 PM PST पर्यावरण हमेशा ही उत्सुकता पैदा करता है। प्रश्न उपस्थित करता है और उनके उत्तर तलाश करने के लिए प्रेरित करता है। पर्यावरण में जितने रंग हैं उतने ही रहस्य भी हैं। यदि जीव जंतुओं की बात करें तो, यह दो प्रकार के होते हैं। अंडे देने वाले और बच्चों को जन्म देने वाले। आइए हम आपको बताते हैं कि दोनों प्रकार के जीव जंतुओं को पहचानने का सबसे सरल तरीका क्या है। प्रकृति ने अंडे देने वाली और शिशुओं को जन्म देने वाले जीव जंतुओं को पहचानने के लिए एक बड़ा ही सरलता सिग्नल बनाया है। ऐसे जीव जंतु जिनके कान दिखाई नहीं देते और जिनके शरीर पर बाल नहीं होते, अंडे देते हैं। ऐसे जीव-जंतु जिनके शरीर पर बाल होते हैं और बाहर की तरफ कान दिखाई देते हैं, शिशुओं को जन्म देते हैं। है ना कितना सरल और आसान। आइए अब कुछ और भी जान लेते हैं। अंडायुज और जरायुज के बीच क्या अंतर हैजीव विज्ञान या बायोलॉजी (Biology) की भाषा में तो अंडे देने वाले जीव-जंतुओं को अंडायुज या अंडउत्पन्न (Oviparous- Born from Ova Or Ovum) जबकि बच्चों को जन्म देने वाले जीव जंतुओं को जरायुज (Viviparous- Born from Placenta ) कहा जाता है। इन्हीं के बीच की एक और स्थिति होती है जिसमें जीव-जंतु और अपरिपक्व शिशुओं को जन्म देते हैं, जिन्हें अंडजरायुज (Ovoviviparous) कहा जाता है। |
| MP TET VARG 3 प्रश्नोत्तर- बालकों बालकों का मानसिक स्वास्थ्य टॉपिक पर आधारित Posted: 05 Feb 2022 12:40 PM PST Question answers based on topic Mental Health of ChildrenQ1. "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है" यह किसने कहा- Who said that " A healthy mind lives in a healthy body"? Ans- अरस्तू (Aristotle) Q2. मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान के प्रमुख प्रवर्तक कौन हैं- Who is the Originator of Mental health Science? Ans- डबल्यू क्लिफोर्ड बियर्स (W.Clifford Bears) Q3 डबल्यू क्लिफोर्ड बियर्स ने कौन सी किताब में मानसिक स्वास्थ्य का वर्णन किया है-In which Book W. Clifford Bears described Mental Health? Ans- ए माइंड देट फाउंड इटसेल्फ( A Mind that Find Itself) Q4. मानसिक स्वास्थ्य किसमें पाया जाता है- Mental health is found in whom? Ans- सभी में (In all) Q5. मैकडूगल ने मूल संवेगों की संख्या कितनी मानी है- According to McDougall the number of Original Momentum is? Ans- 14 Q6. भूख ,प्यास, भागना, लड़ना आदि किस प्रकार की मूल प्रवृत्तियां है-Hunger, Thrist, running and Fighting are which type of basic tendencies? Ans-प्राथमिक आवश्यकता( Primary Need) Q7. सामूहिकता और आत्म गौरव किस प्रकार की मूल प्रवृत्तियां है- Collectivity and self pride are whiich type of basic needs? Ans- द्वितीयक आवश्यकता( Secondary Need) Q8. मस्तिष्क की तुलना समुद्र में तैरते हुए बर्फ के टुकड़े से किसने की है- who compared brain as an Iceberg in the sea? Ans- सिग्मंड फ्रायड ( Sigmund Freud) Q9. हमारे मन का कितना भाग चेतन कहलाता है- How much part of our mind is called Conscious? Ans - केवल दसवां हिस्सा( Only one - tength Part) Q10. मानसिक अस्वस्थता का मुख्य कारण क्या है- What is the main reason of mental illness? Ans -आंतरिक मानसिक अंतर्द्वंद( Inner mental Conflicts) Q11. मानसिक अस्वस्थता के अन्य कारण कौन से हैं- what are the other reasons of mental illness? Ans- अनुवांशिकता एवं वातावरण, सामाजिक, आर्थिक शारीरिक, सांवेगिक स्थिति Genetics and Environment, Social, Ecnomical, Physical, Emotional state Q12. बच्चे सबसे अच्छी तरह किसके साथ सीखते हैं- Children learn very quickly with whom? Ans- अपने हम उम्र साथी समूह के साथ( With thieir peer group) Q13. बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य को विद्यालय किस प्रकार प्रभावित करता है- Ans - विद्यालय का माहौल ,शिक्षक, पाठ्यक्रम, साथी समूह आदि Q14. एक शिक्षक को मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का अध्ययन होना क्यों आवश्यक हैसके? Ans- जिससे बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का पता चल सके. Q15. एक शिक्षक का व्यवहार बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित कर सकता है? Ans-सकारात्मक एवं नकारात्मक(Positively and Negatively) मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें. |
| एक मंदिर जहां स्टूडेंट्स, एग्जाम टॉप करने कलम-दवात चढ़ाते हैं- Dharti Ke Rang Posted: 05 Feb 2022 12:31 PM PST मध्य प्रदेश के पवित्र शहर उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के अलावा एक मंदिर ऐसा भी है जहां केवल विद्यार्थी अपनी मनोकामनाएं लेकर जाते हैं, और कलम दवा चढ़ाते हैं। सभी स्टूडेंट्स की एक जैसी मनोकामनाएं होती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, परीक्षा में पास करना या फिर एग्जाम टॉप करना। सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवार भी आते हैंयह वाग्देवी मां का मंदिर है। जो लगभग 300 वर्ष प्राचीन बताया जाता है। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से लेकर सरकारी नौकरी, MPPSC और UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी भी यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। वाग्देवी मां को पसंद करने के लिए कलम दवात अर्पित करते हैं। पीले फूलों से वाग्देवी मां का श्रृंगार करते हैं। वाग्देवी मां कौन हैप्रकृति में रंग भरने वाली ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का एक नाम वाग्देवी भी है। भारत के प्राचीन धार्मिक ग्रंथों के अनुसार वाग्देवी मां, ब्रह्मस्वरूपा, कामधेनु तथा समस्त देवों की प्रतिनिधि हैं। अमित तेजस्वनी व अनंत गुणशालिनी देवी सरस्वती की पूजा-आराधना के लिए माघ मास की पंचमी तिथि निर्धारित की गयी है। धरती के रंग- के तहत दुनियाभर के विशेष स्थानों के बारे में रोचक जानकारी प्रस्तुत की जाती है। यदि आपके पास भी ऐसा कुछ है जिसके बारे में सभी को पता होना चाहिए, तो कृपया हमें इस पते पर ईमेल करें। लेखक कृपया अपना संक्षिप्त परिचय, स्थान का बड़ा फोटो संलग्न करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| Posted: 05 Feb 2022 12:10 PM PST पिछले लेख की धारा में हमने आपको बताया था कि कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सदस्यों की बारात या शोभा यात्रा को निकलने नहीं देता है या रोकता है तब वह अधिनियम की धारा 3(1) (यक) उपधारा (आ) के अंतर्गत दोषी होगा। अगर कोई व्यक्ति उक्त विशेष वर्ग के व्यक्ति को किसी धार्मिक, सामाजिक या सांस्कतिक आदि कार्यक्रम में शामिल नहीं करेगा या उन्हें इन कार्यक्रमों में से भगा देगा तब यह कितना गंभीर अपराध होगा जानिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(यक)(इ) की परिभाषा:-अगर कोई व्यक्ति जी अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग का सदस्य नहीं है वह व्यक्ति:- 1. सामान्य धर्म या जन धर्म के कार्यक्रम में प्रवेश नहीं करने देगा। 2. किसी सार्वजनिक धार्मिक मंदिर में पूजा नहीं करने देगा। 3. किसी सार्वजनिक सामाजिक या सांस्कृतिक शोभायात्रा में भाग नहीं लेने देगा या वहा से भगा देगा। तब ऐसा करने वाला व्यक्ति धारा 3(1)(यक) की उपधारा (इ) के अंतर्गत दोषी होगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(यक) (इ) के अंतर्गत दण्ड़ का प्रावधान:-इस धारा के अपराध संज्ञेय एवं अजमानतीय होते हैं। इनकी सुनवाई का अधिकार क्षेत्र जिला विशेष न्यायालय करता है। सजा - इस धारा के अपराध के लिए अधिकतम पाँच वर्ष की सजा एवं जुर्माना से दण्डित किया जा सकता है। पीड़ित व्यक्ति को शासन द्वारा राहत सहायता राशि:-अनुसूचित जाति और जनजाति(अत्याचार निवारण) नियम,1995 नियम 12(4) के अनुसार इस अपराध के अंतर्गत पीड़ित व्यक्ति को राज्य शासन या संघ राज्यक्षेत्र प्रशासन द्वारा एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता(संदाय) एवं सरकार का कर्त्तव्य हैं कि ऐसे व्यक्तियों को समानता के अधिकार उपलब्ध करवाना। यह राशि जिला कलेक्टर या जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्यालय द्वारा स्वीकृत होगी है। :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| Posted: 05 Feb 2022 11:56 AM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी पुलिस विभाग की तरह 13 माह का वेतन प्रदान किया जाये। क्योंकि कोरोना योद्धाओं ने भी पुलिस विभाग के कर्मचारियों की तरह दिन रात, बिना छुट्टी लिए काम किया है। संपूर्ण राष्ट्र जब कोरोना के भय से लाकडाउन था और समी शासकीय और अशासकीय विभाग पूर्णतः बंद थे तब भी स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक / स्टाफ नर्स / एएनएम / एमपीडब्ल्यू एवं पैरामेडीकल स्टाफ ने लगातार विगत 2 वर्षो से बिना अवकाश के अपनी एवं अपने परिवार की जान की परवाह किये बिना विषम परिस्थितियों में भी जनसमुदाय को स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करा रहे हैं एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कोरोना योद्वओं को 10 हजार रू की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की गई थी, जो आज दिनांक तक उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे कर्मचारियों में आकोष व्याप्त है। कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों की जान बचाने में स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों को अपनी जान से हाथ तक धोना पड़ा है जिससे उनके परिवार आर्थिक एवं मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। संघ के अर्वेन्द्र राजपूत , अटल उपाध्याय , मुकेश सिंह , मिर्जा मंसूर बेग , आलोक अग्निहोत्री , ब्रजेश मिश्रा , दुर्गेश पाण्डेय , मनोज सिंह , वीरेन्द्र चंदेल , एस पी बाथरे , सी एन शुक्ला , वीरेन्द्र तिवारी , घनश्याम पटेल , अजय दुबे , चूरामन गूजर , संदीप चौबे , तुषरेन्द्र सिंह , नीरज कौरव , निशांक तिवारी , नवीन यादव , अशोक मेहरा , सतीश देशमुख , रमेश काम्बले , पंकज जायसवाल , प्रीतोष तारे , शेरसिंह , मनोज सिंह , अभिशेक वर्मा , वीरेन्द्र पटेल , रामकृष्ण तिवारी , रितुराज गुप्ता , अमित गौतम , अनिल दुबे , शैलेन्द्र दुबे , अतुल पाण्डे आदि ने माननीय मुख्यमंत्री जी को ईमेल कर मांग की है कि कोरोना योद्वओं को 1 माह का अतिरिक्त कुल 13 माह का वेतन पुलिस विभाग की तरह प्रदान किया जाये। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| MP College News - परीक्षा के 24 घंटे के भीतर रिजल्ट घोषित Posted: 05 Feb 2022 07:37 AM PST जबलपुर। Rani Durgavati Vishwavidyalaya, Jabalpur ने परीक्षा खत्म होने के 24 घंटे के भीतर रिजल्ट घोषित कर दिया। कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बीच इतनी तेजी से काम करके यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने ना केवल सबको चौंका दिया है बल्कि एक बेंच मार्क इस्टैबलिश्ड कर दिया है। इस परीक्षा में 7 जिलों के स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। उपकुलसचिव डा.दीपेश मिश्र ने बताया कि विगत 27 जनवरी से स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ हुई थी। जो तीन फरवरी को खत्म हुई। परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन तेजी से करवाया गया। जिसके कारण ही कम समय पर नतीजे जारी किए जा सके। करीब 81 फीसद नतीजे आए है। कुलपति प्रो.कपिल देव मिश्र और कुलसचिव डा.ब्रजेश सिंह ने सभी परीक्षा विभाग के कर्मियों की इस प्रयास की सराहना की है। उपकुलसचिव डा.दीपेश मिश्रा और आनलाइन नोडल अधिकारी डा.आर के गुप्ता ने शिक्षक और कर्मचारी सभी के सहयोग की सराहना की। RDVV मैनेजमेंट ने क्लास बंक करने वाले प्रोफेसरों की लिस्ट मांगीविश्वविद्यालय के विभिन्न शिक्षण विभागों से गैर हाजिर होने वाले कर्मियों को ब्योरा प्रशासन ने तलब किया है। ऐसे कर्मचारियों पर निलंबन से लेकर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षण विभागों से प्रशासन ने कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। प्रशासन को शिकायत मिली है कि कई कर्मचारी विभागों में उपलब्ध नहीं रहते हैं। स्थापना, परीक्षा, छात्र कल्याण, इंजीनियरिंग सेक्शन भी इसी तरह की शिकायतें अक्सर सामने आती हैं। फाइल चलाने के लिए विभाग के प्रमुख और अन्य प्राध्यापक और अतिथि शिक्षकों को फाइल लेकर खुद प्रशासनिक भवन में घूमना पड़ता है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| GST के दो कमिश्नर पर हाईकोर्ट ने जुर्माना लगाया- JABALPUR NEWS Posted: 05 Feb 2022 07:29 AM PST जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सेंट्रल जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर एवं डिप्टी कमिश्नर पर 1-1 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए आदेशित किया है कि 14 फरवरी को कोर्ट में जवाब प्रस्तुत करें। यदि नहीं किया तो वारंट जारी किए जाएंगे। उच्च न्यायालय ने इससे पहले जवाब प्रस्तुत करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए थे। पिछली बार अंतिम अवसर दिया गया था फिर भी सेंट्रल जीएसटी की तरफ से जवाब नहीं आया। पेशे से ठेकेदार मणि शंकर सिंह की ओर से याचिका प्रस्तुत की गई। उनके अधिवक्ता हिमांशु खेमुका ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि वर्ष 2013 से जून, 2017 के बीच करीब 78 लाख रुपये का सर्विस टैक्स निकाला था। बाद में अपील करने पर 68 लाख रुपये टैक्स माफ कर दिया गया और 10 लाख रुपये टैक्स बचा। इस बीच सरकार की 'सबका विश्वास' नाम की एक योजना आई। इस योजना के तहत लंबित टैक्स का केवल 30 प्रतिशत जमा करना था। इसके बावजूद विभाग ने कहा कि याचिकाकर्ता को 39 लाख रुपये टैक्स जमा करना है। इसी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। अधिवक्ता खेमुका ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ साल से विभाग द्वारा जवाब पेश नहीं किया जा रहा है। इस रवैये को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू व जस्टिस सुनीता यादव की युगलपीठ ने तर्क से सहमत होकर जुर्माना लगा दिया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- महिला कर्मचारी को चपरासी ने झूठे प्यार में फंसाकर फायदा उठाया, मामला दर्ज, गिरफ्तार Posted: 05 Feb 2022 07:11 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एक सरकारी कार्यालय में चपरासी के पद पर पदस्थ अनिमेष नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसी के ऑफिस की एक महिला कर्मचारी ने उसके खिलाफ झूठे प्यार में फंसाकर शोषण करने का आरोप लगाया है। 30 साल की महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में बताया कि अनिमेष उसी के ऑफिस में चपरासी के पद पर पदस्थ है। कामकाज के दौरान उसने बड़ी ही चतुराई के साथ नजदीकी बनाई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अनिमेष ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और विश्वास जीतकर 31 दिसंबर 2019 को पहली बार उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। तब से 31 अक्टूबर 2021 तक वह नियमित रूप से फिजिकल रिलेशन बनाता रहा। महिला कर्मचारी ने बताया कि जब भी उससे शादी के लिए कहा जाता था, वह कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल देता था। जब बात बढ़ गई तो उसने स्पष्ट रूप से मना कर दिया। महिला कर्मचारी ने बताया कि उसने अनिमेष को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। जब से यह विश्वास हो गया कि उसके साथ प्यार नहीं धोखा हुआ है तब उसने ऐशबाग थाना पुलिस से जाकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज करके अनिमेष को गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे, नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध Posted: 05 Feb 2022 06:53 AM PST ग्वालियर। पिछले दिनों हजीरा मंडी कांड में कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ हजीरा चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी दमन से डरने-दबने वाली नही है, हमने देश की आज़ादी के लिये संघर्ष किया है , हम अंग्रेजो से नही डरे तो भाजपा हमें क्या डरायेगी।शिवराज सरकार में ग़रीबों व छात्रों पर किये जा रहे दमन का हम पुरज़ोर विरोध करेंगे। उनके लिये हम हर संघर्ष करेंगे। संक्षिप्त में समझिए- मामला क्या है उल्लेखनीय है कि हजीरा मंडी विस्थापन की प्रक्रिया के दौरान विरोध कर रहे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जला रहे थे। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम पर जलता हुआ पुतला फेंक दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने नेताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ कमलनाथ ने धरना दिया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| राशन की दुकानों के सेल्समेन हड़ताल पर, प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध- MP NEWS Posted: 05 Feb 2022 06:27 AM PST अशोकनगर। राशन दुकानदारों पर हुई एफआइआर के विरोध में शनिवार से जिले के सभी सेल्समेनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा इन्होंने वेतन न मिलने की मांग भी उठाई है। सेल्समेनों का कहना है कि जो राशन आया ही नहीं, उसको आधार बनाकर प्रशासन द्वारा गलत एफआइआर की जा रही है। शासकीय उचित मूल्य दुकानदार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष लखन यादव ने बताया कि करीब एक साल हो गया है हम सेल्समेनों को वेतन नहीं दिया गया। इसके अलावा अक्टूबर 2019 में शासन स्तर ही गलती के कारण डबल राशन स्टाक में दिखने लगा था, बाद में इसे हटाया गया, तो करीब 70 फीसद दुकानों से हट गया, मगर 30 फीसद दुकानों पर यह स्टाक अभी भी दर्शा रहा है, जिस कारण कोई भी अधिकारी जांच के लिए आता है, तो उसे यह राशान स्टाक में दिखता है और वह गड़बड़ी समझकर हमारे खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर करा देता है। इसके अलावा सेल्समेनों पर होने वाली एफआइआर में धारा 409 का उपयोग किया जाता है, जो कि डाकू और लुटेरों के लिए लगाते हैं। हम लोग कोई डाकू या लुटेरे नहीं है। सेल्समेन बोले- नहीं मनाएंगे अन्ना उत्सवप्रदेश सरकार द्वारा हर माह की सात तारीख को अन्ना उत्सव मनाया जाता है। फरवरी माह की सात तारीख भी आने वाली है। ऐसे में अन्ना उत्सव कैसे मनेगा, इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। सेल्समेनों ने कह दिया है कि वह इस अन्ना उत्सव में शामिल नहीं होंगे। गत रोज उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में भी इस बात का जिक्र किया था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| मध्य प्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी जल्द, MANIT BHOPAL के एक्स्पो में मुख्यमंत्री ने कहा Posted: 05 Feb 2022 05:44 AM PST भोपाल। Maulana Azad National Institute of Technology Bhopal के स्टार्टअप एक्सपो-2022 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की स्टार्टअप पॉलिसी जल्द ही लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्टार्टअप इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा जिसमें कई बड़े कारोबारी, स्टार्टअप के लिए फंडिंग करेंगे। उल्लेखनीय है कि इन दिनों भारत में एंटरप्रेन्योरशिप की लहर चल रही है। कई बड़ी कंपनियां, छोटी कंपनियों में इन्वेस्टमेंट करके उन्हें लिफ्ट करा रही हैं। स्टार्टअप को फंडिंग करने के लिए यह सबसे बेस्ट टाइम माना जा रहा है। आश्चर्यजनक बात यह है कि मध्यप्रदेश में अब तक स्टार्टअप के लिए कोई पॉलिसी ही नहीं बनी है जबकि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के कांसेप्ट पर काम करने की वचनबद्धता लगातार दोहराई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MANIT BHOPAL के स्टार्टअप एक्सपो-2022 का शुभारंभ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में स्टार्टअप गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। यह एक्सपो मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनिट भोपाल के इण्टरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा आयोजित किया गया। मैनिट के विद्यार्थियों, देश-विदेश के उद्यमियों, निवेशकों और प्रमोटर्स को जोड़ने के लिए यह सेल बनाया गया है। हम मध्य प्रदेश को स्टार्टअप हब के रूप में विकसित करना चाहते हैं: सीएम शिवराज सिंहमुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम मध्यप्रदेश को स्टार्टअप हब के रूप में विकसित करना चाहते हैं। प्रदेश में स्टार्टअप के लिए नीति तैयार की जा रही है। इसके लिए कोई सुझाव हो, तो युवा साझा करें। इंदौर के युवा चाहते हैं कि इंदौर को स्टार्टअप की राजधानी बनाया जाए। भोपाल भी इस क्षेत्र में पीछे नहीं है। इस साल मध्यप्रदेश में स्थापित स्टार्टअप में से कम से कम दो स्टार्टअप को यूनिकार्न स्टार्टअप का दर्जा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। यूनिकार्न स्टार्टअप क्या होता हैएक बिलियन डॉलर से अधिक मार्केट वैल्यू से यूनिकार्न बनते हैं। देश में इस समय 80 से अधिक यूनिकार्न बन गए हैं और हमारा देश शीघ्र इसकी सेंचुरी की तरफ बढ़ रहा है। एक कदम आगे बढ़ते हुए डेकाकार्न कंपनियाँ भी स्थापित होने लगी हैं। डेकाकार्न 10 बिलियन डॉलर से अधिक की मार्केट वैल्यू से संभव होता है। राज्य सरकार युवाओं की हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है। यदि इंदौर में 2000 करोड़ का स्टार्टअप बन सकता है तो सभी जिलों में क्यों नहींमुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहाकि इंदौर के बच्चों के स्टार्टअप को देख कर आश्चर्य होता है। उनके स्टार्टअप कमाल कर रहे हैं। कोई 700-800 करोड़, तो कोई 2 हजार करोड़ रुपए की कंपनी बना चुके हैं। जब इंदौर में यह संभव हो सकता है तो प्रदेश के अन्य नगरों के युवा भी ऐसा कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में 1800 स्टार्टअपमुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं को बड़ा सपना देखना चाहिए। बड़े सपने ही उसे सच करने के संकल्प को बल देते हैं। मध्यप्रदेश में लगभग 1800 स्टार्टअप स्थापित हो चुके हैं। इसमें उल्लेखनीय यह है कि इनमें 40 प्रतिशत हमारी बेटियों और बहनों ने स्थापित किए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी बचपन से इनोवेट करने पर जोर देती है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| Sarkari Naukri- 10वीं पास, ग्रेजुएट और स्टेनोग्राफर के लिए, लास्ट डेट 15 फरवरी Posted: 05 Feb 2022 05:11 AM PST ESIC- Government vacancy for 10th pass, graduate and stenographerसरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ESIC Recruitment 2022 में अप्लाई करने का लास्ट चांस है। ऑनलाइन एप्लीकेशन दिनांक 15 फरवरी 2022 को बंद हो जाएंगी। MTS के लिए 10वीं पास, अपर डिविजन क्लर्क के लिए ग्रेजुएट और स्टेनोग्राफर के लिए स्टेनोग्राफी में डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।Government vacancy- ESIC job notificationसंस्थान का नाम- कर्मचारी राज्य बीमा निगम कितने रीजनल ऑफिस में वैकेंसी- कोलकाता, देहरादून, कानपुर, हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, पुडुचेरी, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, मुंबई, इंदौर, त्रिशूर, बेंगलुरु, जम्मू, बद्दी, फरीदाबाद, अहमदाबाद, पणजी, नई दिल्ली, रायपुर, पटना, विजयवाड़ा, असम, अंबाला, एर्नाकुलम और केरल। Government jobs for graduates, stenographer, 10th passपदनाम- अपर डिवीज़न क्लर्क, स्टेनोग्राफर और MTS आवेदन कैसे करें- ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन ESIC की ऑफिशल वेबसाइट का पता - esic.nic.in आयु सीमा- 18 से 25 साल। योग्यता- अप्पर डिविजन क्लर्क के लिए ग्रेजुएट और MTS के लिए 10वीं पास उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- खंडवा में महिला कर्मचारी की हत्या, सीधी की रहने वाली थी Posted: 05 Feb 2022 04:59 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में नगर निगम में कार्यरत महिला कर्मचारी रजनी मासरे उम्र 27 वर्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रजनी मूल रूप से सीधी जिले की रहने वाली थी। अगस्त के महीने में उसका ट्रांसफर सीधी से खंडवा हुआ था। सीधी से आई मां ने खंडवा पुलिस को बतायाखंडवा पुलिस ने बताया कि नगर निगम में क्लर्क के पद पर पदस्थ महिला कर्मचारी रजनी मासरे (27) पुत्री जयराम मासरे रामनगर स्थित साईं मंदिर के पास किराए से रहती थी। रजनी की मां बसंती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी को देखने के लिए खंडवा आई हुई थी। शुक्रवार को रजनी का मोबाइल फोन बंद मिला। शनिवार को उन्होंने पुलिस को बताया। हत्यारे ने डेड बॉडी को पानी की टंकी में डूबा दिया थापुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो फर्श पर खून बिखरा हुआ था लेकिन रजनी लापता थी। खून के निशान पानी की टंकी तक जा रही थी। जब पानी की टंकी के अंदर तलाश किया तो रजनी की डेड बॉडी मिल गई। हत्यारे ने चाकू जैसे किसी हथियार से रजनी की हत्या की और उसकी डेड बॉडी को पानी की टंकी में फेंक दिया था। रजनी की मंगलवार को सगाई होने वाली थीपुलिस ने बताया कि रजनी का विवाह तय हो गया था। मंगलवार को उसकी सगाई होने वाली थी। पुलिस को रजनी की स्कूटी घर से थोड़ी दूरी पर मिली थी। पुलिस का मानना है कि किसी पुराने अफेयर के चलते यह वारदात हो सकती है। फिलहाल पुलिस के पास हत्यारे के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |