न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 5, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


सहवाग ने बताया राहुल द्रविड़ की डांट ने कैसे MS धोनी को बनाया कूल फिनिशर

Posted: 05 Feb 2022 07:37 AM PST

सहवाग ने बताया राहुल द्रविड़ की डांट ने कैसे MS धोनी को बनाया कूल फिनिशर

इंडिया टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 'वीरु' का मानना ​​है कि राहुल द्रविड़ की फटकार ने MS धोनी के बल्लेबाजी के दृष्टिकोण को बदल दिया। राहुल द्रविड़ (2006-07) की कप्तानी के दौरान माही एक बड़े हिटर से मैच-फिनिशर में बदल गए।

एम एस धोनी ने अप्रैल 2005 में पाकिस्तान टीम के खिलाफ 123 गेंदों में 148 रनों की पारी खेली थी। इस पारी ने उन्हें इंटरनेशनल मंच पर पहचान दिलाई। उसी साल उन्होंने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ 183 रन बनाए।

हालाँकि, कुछ वर्षों के भीतर, कैप्टन कूल माही ने अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाई और एक कूल फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनाई और आज इसी की वजह से पूरी दुनिया धोनी के बैटिंग की कायल है।

वीरु ने बताया कि यह सब कैसे हुआ इसकी पूरी कहानी। इंडिया टीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपना खेल तब बदला जब उन्हें अंत तक मैदान पर रहने की जिम्मेदारी दी गई। वीरेंद्र ने कहा कि एक बल्लेबाज विकेटकीपर के लिए अपने नैसर्गिक–खेल पर लगाम लगाना आसान नहीं होता लेकिन धोनी ने वह कर दिखाया।

43 वर्षीय वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ' राहुल द्रविड़ की कप्तानी में उन्हें फिनिशर की भूमिका दी गई थी। राहुल ने एक बार खराब शॉट खेलने के बाद धोनी को डांटा था। मुझे लगता है कि उस घटना ने धोनी को बदल दिया। इसलिए 2006-07 के आसपास वह बदल गया और जिम्मेदारी लेकर मैच खत्म करने लगा।

वीरु ने स्वीकार किया कि धोनी-युवराज की जोड़ी ने इंडिया के लिए लगातार 16 रनों का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, 'धोनी और युवी ने अविश्वसनीय जोड़ी बनाई।

फिर हमने रिकॉर्ड सोलह जीत का पीछा किया। वीरु ने यह भी बताया कि उन्हें भी इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका में जवागल श्रीनाथ और सचिन तेंदुलकर ने डांटा था। इससे उनका रवैया भी बदल गया हालांकि अब वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

किसी होटल में 13 नबंर का कमरा क्यों नहीं होता, जानिए इसके पीछे का रहस्य

Posted: 05 Feb 2022 07:34 AM PST

किसी होटल में 13 नबंर का कमरा क्यों नहीं होता, जानिए इसके पीछे का रहस्य

अगर आप बहुत ज्यादा ट्रैवल करते हैं और आपको आए दिन होटल में रूकना पड़ता है। तो आपने एक चीज पर गौर किया होगा। अगर नहीं किया है तो हम बता देते हैं। किसी भी होटल में 13 नंबर का कोई कमरा नहीं होता। जी हां यह बिल्कुल सच है। इसके पीछे की वजह क्या है आज हम यही जानेंगे।

13 नंबर का माना जाता है अशुभ दरअसल, पश्चिमी देशों में 13 नबंर को अशुभ माना जाता है। वहां के लोगों में 13 अंक को लेकर काफी डरे रहते हैं। इसलिये पश्चिमी देशों के होटल में न तो 13 नबंर का कमरा होता है और न ही 13वीं मंज़िल। 12वीं के बाद सीधी 14वीं मंज़िल (Flor) आ जाती है। पश्चिमी देशों को देखते हुए भारत के हॉटल भी 13 नंबर का कमरा नहीं रखते।

ये भी है दावा वही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार यीशु मसीह को किसी व्यक्ति ने धोखा दिया था। ये वही व्यक्ति था, जिसने उनके साथ बैठकर खाना भी खाया था। विश्वासघात करने वाला वो व्यक्ति 13 नबंर की कुर्सी पर बैठा हुआ था। इस घटना के बाद से यूरोप, अमेरिका सहित कई देशों में 13 नबंर को अशुभ माना जाने लगा और लोग 13 नबंर को लेकर दूर ही रहने लगे।

13 नंबर से लगने वाले डर को क्या कहा जाता है? भारत में होटल ऐसा इसलिए करते हैं। क्योंकि अधिकतर होटल Foreign Tourist को ध्यान में रख कर बनाये जाते हैं। इसलिये यहां के होटल में भी 13 नबंर का कोई कमरा नहीं बनाया जाता है। 13 नबंर से लगने वाले इस डर को Triskaidekaphobia कहा जाता है। वहीं अगर फ़्रांस की बात करें, तो वहां खाने की टेबल पर 13 कुर्सियों का होना अनलकी माना जाता है।

चंडीगढ़ में सेक्टर 13 नहीं है यही नहीं, भारत में चंडीगढ़ ऐसा शहर है, जहां सेक्टर 13 नहीं है। ऐसा इसलिए क्यों कि शहर का जिसने नक्शा तैयार किया था वो विदेश था और वो 13 नंबर को अशुभ मानता था। आज भी चंडीगढ़ में सेक्टर 13 नहीं है।

पति ने ₹5000 के बदले बेच दी पत्नी, दोस्तों ने हदें पार कर दीं

Posted: 05 Feb 2022 07:27 AM PST

पति ने ₹5000 के बदले बेच दी पत्नी, दोस्तों ने हदें पार कर दीं

राजधानी में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं । ताजा मामला मालपुरा गेट थाने में गैंगरेप का दर्ज किया गया है। जहां एक कलयुगी पति ने 5 हजार रुपए में अपनी पत्नी का सौदा कर दिया और उसे दो दरिंदों के हवाले कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैण् शिकायत में इस बात का जिक्र किया गया है कि पीड़िता चाई की थड़ी लगाकर चाय बेचने का काम करती है।

जहां 19 दिसंबर को पीड़िता का पति अपने साथ दो अन्य व्यक्ति जो उसके दोस्त थेए को लेकर आया। इसके बाद पीड़िता के पति ने पीड़िता को कहा कि उसने 5 हजार रुपए में उसका सौदा किया है और उसे उसके दोस्तों के साथ कुछ दिन के लिए रहना होगा। इस पर जब पीड़िता ने अपने पति का विरोध किया तो आरोपी पति ने पीड़िता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे जबरन पकड़कर थड़ी के पीछे ले गया।

जहां पर आरोपी पति ने पीड़िता के हाथ पकड़ लिए और दोनों दोस्तों ने पति के सामने ही गैंगरेप कर बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान जब पीडिता का बेटा वहां पर आया तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़िता व उसके बेटे के शोर मचाने पर जब लोग इकट्ठा होने लगे तब तीनों आरोपी पीड़िता व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़िता व उसका बेटा 2 दिन तक सदमे में रहे और गुरुवार देर शाम मालपुरा गेट थाने पहुंच अपने पति सहित दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवायाण् फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश करना शुरू किया है।

पुलिस ने प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। महिला और उसका बेटा इस घटना के बाद से सहमे हुए हैं। वहीं आरोपी पति और उसके दोनो दोस्त फरार हैं।

हिमाचलः सड़क से लुढ़की घर की छत पर जा गिरी कार, 6 की जिंदगी दांव पर, और फिर

Posted: 05 Feb 2022 07:10 AM PST

हिमाचलः सड़क से लुढ़की घर की छत पर जा गिरी कार, 6 की जिंदगी दांव पर, और फिर

हिमाचल प्रदेश में एक कार अनियंत्रित होकर 120 मीटर खाई में लुढ़कते हुए घर की छत्त पर जा गिरी। इस हादसे में एक राहगीर समेत कुल छः लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित धौलरा मोड़ के समीप पेश आया है।

घर की छत पर गिरी कार: मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगड़-मनाली पर स्थित धौलरा मोड़ के पास कार चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर 120 मीटर तक लुढ़कते हुए नीचे स्थित एक घर की छत्त पर आ गिरी।

हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। जो सभी घायल हुए हैं। इसके अलावा मौके से गुजर रहा एक शख्स भी कार की चपेट में आने से घायल हुआ है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु क्षेत्रिय अस्पताल पहुंचाया गया है।

वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

BSNL की बल्ले! सरकार ने किया मदद का ऐलान, अब Jio-Airtel को मिलेगी सीधी टक्कर

Posted: 05 Feb 2022 07:03 AM PST

BSNL की बल्ले! सरकार ने किया मदद का ऐलान, अब Jio-Airtel को मिलेगी सीधी टक्कर

Reliance Jio, Airtel और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को आगे बढ़ाने के चक्कर में BSNL इग्नोर हो रही है। ऐसी ही हेडलाईन के साथ हमनें कुछ समय पहले एक खबर पब्लिश की थी, जिसपर पाठकों की राय भी मांगी थी। वहीं अब सरकार ने इस ओर सजगता दिखाते हुए union budget 2022 में भारत संचार निगम लिमिटेड के लिए बड़ी सौगात पेश की है। बीएसएनएल को संकट से उबरने और निजी टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 44,720 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त होगी।

union budget 2022 में BSNL को वित्त वर्ष 2022-23 में केंद्र सरकार की ओर से 44,720 करोड़ रुपये की सहायता किए जाने का ऐलान किया गया है। 

44,720 करोड़ रुपये की सहायता के साथ-साथ 3300 करोड़ रुपये वीआरएस ​अर्थात् Voluntary Retirement Scheme के लिए भी दिए जाएंगे। वीआरएस स्कीम के कुल 7443.57 करोड़ रुपये का प्रावधान बताया गया है जो बीएसएनएल और एमटीएनएल दोनों सरकारी टेलीकॉम कंपनियों के कर्मचारियों के लिए होगा। वहीं जीएसटी के लिए भी 3550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान बीएसएनएल को किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली यह मदद BSNL के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है।

BSNL बार-बार मांग चुकी है मदद रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2019 में भारी नुकसान से घिरी सरकारी टेलीकॉम कंपनियों को सरकार की ओर से 69000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई थी। वहीं पिछले साल सितंबर महीने में बीएसएनएल ने 40,000 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की गुहार भी लगाई थी। गौरतलब है कि नई टेक्नोलॉजी में निवेश नहीं किए जाने के चलते बीएसएनएल लगातार अपने कस्टमर खो रही है। एक ओर जहां Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियां देश में 5G की राह में काम कर रही हैं वहीं BSNL ग्राहक अभी तक 4G के लिए तरस रहे हैं।

पिछड़ रही BSNL Jio, Airtel और Vi के पास BSNL की तुलना में कहीं अधिक मोबाइल यूजर्स हैं। प्राइवेट कंपनियों ने हाल ही में अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं लेकिन बीएसएनएल सस्ती होने के बावजूद अपना उपभोक्ता आधार बढ़ाने की जद्दोजहद में लगी है। दरअसल बीएसएनएल के पास उन सुविधाओं की कमी है जो आम मोबाइल यूजर को रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडफोन आइडिया के साथ मिल जाती है। इनमें 4G सर्विस एक मुख्य कारण है.

बीएसएनएल कंपनी अपने नेटवर्क, कवरेज, स्पेक्ट्रम व अन्य जरूरी कंपोनेंट्स के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं जुटा पा रही है। वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल कर्मचारियों के लचर रवैये से भी आम जनता परेशान है। अलग-अलग ईलाकों से खबर आती है कि टॉवर, सर्वर व तार इत्यादि खराब होने के बाद लंबे समय तक कोई उनकी सुध लेने नहीं आती है। बहुत से लोगों का मानना है कि यदि BSNL अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर ले तो वो Jio, Airtel और Vi को छोड़कर बीएसएनएल को अपनाना पसंद करेंगे।

IND vs WI: पहले वनडे में रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे ईशान किशन

Posted: 05 Feb 2022 07:00 AM PST

IND vs WI: पहले वनडे में रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे ईशान किशन

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में ईशान किशन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित ने खुद मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि टीम में मौजूद दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अभी तक क्वारैंटीन में हैं और वो टीम के साथ नहीं जुड़ सके हैं। वहीं शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना संक्रमित हैं।
 
टीम के उपकप्तान लोकेश राहुल अभी बहन की शादी में व्यस्त हैं। इसलिए राहुल पहले वनडे में उपलब्ध नहीं रहेंगे। दूसरे वनडे मैच से पहले वो भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में टी-20 टीम में शामिल ईशान किशन को पहले वनडे मैच में खेलने का मौका मिलेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत के चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा नवदीप सैनी और श्रेयस अय्यर का नाम शामिल है।

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ईशान किशन उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे क्योंकि वो एकमात्र विकल्प हैं। मयंक टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वो देरी से टीम के साथ जुड़े थे और नियमों के अनुसार यात्रा करने के बाद हर खिलाड़ी को कम से कम तीन दिन तक क्वारैंटीन में रहना जरूरी है। ऐसे में ईशान ही पारी शुरुआत करेंगे। रोहित ने यह भी बताया कि अगर कोई खिलाड़ी आज के अभ्यास सत्र में चोटिल नहीं होता है तो टीम को लेकर कोई परेशानी नहीं है। उनके पास एक संतुलित टीम है।

क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग-11 ?
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे। चार खिलाड़ी कोरोना की चपेट में हैं और लोकेश राहुल बहन की शादी में व्यस्त हैं। ऐसे में रोहित और ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि विराट तीसरे और सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर खेलेंगे। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत और छठें नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। सातवें और आठवें नंबर पर शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर खेल सकते हैं। इसके बाद युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया जा सकता है।

भारत की इस टीम में शुरुआती पांच खिलाड़ियों में बदलाव की कोई संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद सुंदर, की जगह दीपक हुड्डा को मौका मिल सकता है। वहीं स्पिन गेंदबाजों में चहल या रवि बिश्नोई में से कोई एक ही खेलेगा। तेज गेंदबाजों में दीपक चाहर और शार्दुल के खेलने की संभावना ज्यादा है। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। अगर प्रसिद्ध और आवेश खान या सिराज को साथ में मौका दिया जाता है तो शार्दुल और दीपक में किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

पहले वनडे मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान) ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

इस युवा भारतीय बल्लेबाज को खेलता देख हैरान रह गए थे पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर निक नाइट

Posted: 04 Feb 2022 09:04 AM PST

इंग्लैंड के दिग्गज निक नाइट (Nick Knight) ने 22 साल के भारतीय क्रिकेटर शुबमन गिल (Shubman Gill) की तारीफ की है। गिल ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020/21 के दौरान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।

उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 259 रन बनाकर भारतीय क्रिकट टीम के लिए शानदार शुरुआत की। नाइट ने 2018 अंडर-19 विश्व कप के दौरान गिल के प्रदर्श को याद करते हुए कहा कि इस खिलाड़ी की किस्मत में महानता लिखी है।

नाइट ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रीमियर डॉक्यूमेंट्री 'डाउन अंडरडॉग्स' में कहा, "यहां एक खिलाड़ी पहली बार टेस्ट मैच क्रिकेट में प्रवेश कर रहा है। उसके पास सभी शॉट हैं … शॉर्ट गेंद को अच्छी तरह से खेलता है। वो एक अद्भुत खिलाड़ी बनने जा रहा है। मैं पक्षपाती ना होने की कोशिश करता हूं। मैंने देखा वो अंडर -19 विश्व कप खेल रहा था और मैंने वास्तव में एक विशेष खिलाड़ी देखा।"

गिल ने एमसीजी में अपने टेस्ट डेब्यू पर नाबाद 35 और 45 रन बनाए और भारत ने वो टेस्ट 8 विकेट से जीता था। सिडनी में तीसरे टेस्ट में पहला अर्धशतक जड़ने के बाद प्रसिद्ध गाबा टेस्ट में दबाव भरे हालात में 91 रनों की पारी खेली। नाइट उस सीरीज में गिल को बल्लेबाजी करते हुए देखकर बेहद प्रभावित हुए थे।

नाइट ने कहा, "कभी-कभी जब हम खेल का अनुसरण करते हैं, तो ये बेवकूफी होगी अगर आप सिर्फ एक शॉट देखते हैं, अगर आप सिर्फ एक स्कोर, एक चौका, एक कट देखते रहैं और आप कहते हैं, 'अच्छा, ये एक खास खिलाड़ी है' कभी-कभी आप इसे समझा नहीं सकते। लेकिन आप किसी में कुछ खास देखते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने उसे अंडर -19 क्रिकेटर के रूप में देखा और फिर उसके करियर का अनुसरण किया क्योंकि मुझे भारत जाना और घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के साथ काम करना पसंद है … मैंने उसे एक खिलाड़ी के रूप में विकसित होते देखा। मैंने उन्हें उस टेस्ट सीरीज में खेलते हुए देखा। मैं WOW था।"

सात फरवरी से खुलेंगे कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूल, आदेश जारी

Posted: 04 Feb 2022 09:00 AM PST

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक छात्र-छात्राओं के शैक्षिक हितों को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर विचार के बाद कक्षा 1 से 9 वीं तक के समस्त शिक्षा बोर्डों के शिक्षण संस्थानों को भी भौतिक रूप से 7 फरवरी से खोले जाने की अनुमति दी गई है। स्कूल खुलने के दौरान एसओपी का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
आदेश में कहा गया है कि स्कूलों का संचालन हाईब्रिड मोड में किया जाएगा। भौतिक शिक्षण के साथ-साथ ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था होगी। अध्यापन कार्य के दौरान शिक्षक मोबाइल या अन्य उपकरण से कक्षा शिक्षण कार्य को ऑनलाइन लाइव प्रसारित करेंगे। ताकि ऐसे छात्र-छात्राएं जो स्कूल में भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो पा रहे हों, वे घर पर रहकर कक्षा शिक्षण से जुड़ सकें।

प्रदेश में अगले आदेश तक आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद 
प्रदेश में स्कूलों को खोलने का आदेश किया गया है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र अगले आदेश तक बंद रहेंगे। प्रदेश में 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं।

प्रदेश का हर स्कूल एक नोडल अधिकारी करेगा नामित 
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का हर स्कूल एक नोडल अधिकारी नामित करेगा। जो सोशल डिस्टेन्सिग एवं कोविड प्रोटोकाल सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए उत्तरदायी होगा। यदि स्कूल के छात्रों, शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ के मध्य संक्रमण की स्थिति पैदा होती है, तो इससे समय पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने जिम्मेदारी स्कूल प्रिंसिपल और नोडल अधिकारी की होगी। यदि किसी छात्र या शिक्षक में खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण प्रतीत होते हैं तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए आवासीय परिसर में आईसोलेशन कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। 

स्कूल को करनी होगी छात्र के लिए मास्क की व्यवस्था 
शासन की ओर से जारी एसओपी में कहा गया है कि शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के मास्क पहनने के बाद ही उन्हें स्कूल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यदि कोई छात्र बिना मास्क के स्कूल आते हैं तो स्कूल ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए मास्क की व्यवस्था करेगा। स्कूल अवधि में एवं घर से आते एवं जाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। स्कूल में सेनेटाइजर, हैण्डवाश थर्मलस्कैनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी। 
आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी 
बोर्डिंग, डे-बोर्डिंग स्कूल में आवासीय परिसर में निवास करने वाले शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का प्रमाण पत्र या अधिकतम 48 घंटे पूर्व की प्राप्त आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर ही स्कूल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 
छात्रों के स्कूल आने के लिए अभिभावकों की लेनी होगी सहमति 
शासन की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक बोर्डिंग, डे-बोर्डिंग स्कूल में छात्र-छात्राओं को अभिभावकों की सहमति के बाद ही स्कूल में भौतिक रूप से उपस्थिति होने की अनुमति दी जाएगी। स्कूल खुलने के तीन दिन में इस आशय की सहमति प्राप्त कर ली जाएगी। इसके अलावा स्कूल में भौतिक रूप में उपस्थित होने के लिए किसी भी छात्र-छात्रा को बाध्य नहीं किया जाएगा।

ट़यूशन फीस के अलावा नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क 
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन यह तय करेंगे कि बच्चों से शिक्षण शुल्क के अलावा अन्य गतिविधियों से सम्बन्धित शुल्क किसी भी दशा में न लिया जाय और न ही प्रथम चरण में पाठ्येत्तर गतिविधियों का आयोजन किया जाय।

स्कूल के पूरे स्टाफ का हो वैक्सीनेशन 
आदेश में कहा गया है कि स्कूल के पूरे स्टाफ का वैक्सीशन जिला प्रशासन के सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।  

कक्षा एक से 5वीं तक के स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई के लिए करेंगे समय तय 
कक्षा एक से 5वीं तक की कक्षाओं में भौतिक रूप से पठन-पाठन के साथ-साथ संबंधित स्कूल के ऑनलाइन पढ़ाई के लिए अभिभावकों के पास उपकरणों की उपलब्धता के आधार पर ऑनलाइन पढ़ाई के लिए समय तय करेंगे। जिन बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा नहीं है उनके लिए ऑफलाइन अधिगत सामग्री घर पर उपलब्ध कराने के लिए स्कूल स्तर पर विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। 

स्कूलों में प्रार्थना सभा, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक 
स्कूलों में प्रार्थना सभा, बाल सभा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य सामुहिक गतिविधियाँ, जिसमें अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। उन पर अगले आदेश तक रोक रहेगी। अन्य गतिविधियों जिसमें कम से कम छात्र-छात्राओं का प्रतिभाग होता है को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संचालित किया जा सकता है।

स्कूलों में बच्चों को अभी नहीं मिलेगा पका भोजन 
स्कूलों में मध्याहन भोजन योजना की वर्तमान व्यवस्था जिसके तहत बच्चों को खाद्यान, मध्याहन भोजन सामग्री दी जा रही है को जारी रखते हुए स्कूलों में अभी पका-पकाया भोजन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, लेकिन भोजन माता नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित रहेंगी। स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं को लंच बाक्स लाने की अनुमति प्रधानाचार्य व स्कूल प्रबन्धन कोविड दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए अपने स्तर से निर्णय लेंगे। 

Post Bottom Ad

Pages