Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- क्या CAR की तरह इलेक्ट्रिक हवाई जहाज भी बनाए जा सकते हैं, पढ़िए मजेदार जानकारी- GK in Hindi
- पसीने की बदबू और कब्ज के लिए सबसे सरल घरेलू उपाय - Best home remedies in Hindi smell of sweat
- भूमि के नामान्तरण में कितना समय लगता है, क्या होती है सम्पूर्ण प्रक्रिया, जानिए- MP Land Revenue Code,1959
- MP karmchari news - ना तो TA का पैसा मिल रहा है और ना ही CGHS की सुविधा, कर्मचारी अपनी सैलरी से खर्च कर रहे हैं
- MP DPI ORDER- बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक्स्ट्रा क्लास, कक्षा 9-11 का टाइम बदला
- MP SAS TRANFER LIST- मप्र राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची
- MPPSC के खिलाफ याचिका- आदि ब्रह्मसमाज की स्थापना के नाम पर विवाद
- MP NEWS- नरसिंहपुर के BRC गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़ा
- GWALIOR NEWS- कॉलेज संचालक ने लव मैरिज करने 1 करोड़ में पत्नी से तलाक लिया
- GWALIOR NEWS- कटोरा ताल म्यूजिकल फाउंटेन तैयार लेकिन महाराज का इंतजार
- MP NEWS- रीवा के रजिस्ट्रार ऑफिस में रिश्वतखोरी, लोकायुक्त ने स्टेनो को पकड़ा
- MPBSE 10th हिंदी के पेपर में 3 प्रश्न गलत आए, बोनस मिलना चाहिए - MP BOARD EXAM NEWS
- शिक्षकों के खिलाफ बड़वानी कलेक्टर की कार्रवाई हाई कोर्ट द्वारा निरस्त - MP Education Dept news
- Central Government jobs- बीई, बीटेक, बीएससी इंजीनियरिंग हेतु सरकारी नौकरियां
- INDORE NEWS- महिला अतिथि विद्वान फांसी पर झूलती मिली, मौत
- MP NEWS- रायसेन में प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड, परीक्षा फॉर्म में गड़बड़ी का मामला
- MGCGV NEWS- पीएचडी एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू, प्रारंभ एवं लास्ट डेट यहां पढ़ें
- मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 18 FEB 2022
- MP PEB आरक्षक भर्ती परीक्षा उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना, लास्ट डेट 21 फरवरी- HINDI NEWS
- MPPSC EXAM CALENDAR 2022-23 यहां देखें, पार्ट-1 एवं 2 अन्य भर्ती परीक्षाएं
- विजया एकादशी व्रत: श्री राम भक्तों के कष्टों को दूर करने वाला व्रत है- VIJAYA EKADASHI VRAT VIDHI KATHA
- MP NEWS- IFS अफसरों की पॉलिटिक्स सुर्ख़ियों में, शशि मलिक ने मोर्चा खोला
- MP NEWS- जिला अध्यक्षों पर भड़के कमलनाथ, काम करो या इस्तीफा दो
- प्राइवेट सेक्टर में 75% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पढ़िए, हरियाणा सरकार की विशेष अनुमति याचिका- India National News
- MP TET NEWS- टाइम टेबल में संशोधन, MP PEB द्वारा नियम पुस्तिका जारी- HINDI NEWS
| क्या CAR की तरह इलेक्ट्रिक हवाई जहाज भी बनाए जा सकते हैं, पढ़िए मजेदार जानकारी- GK in Hindi Posted: 18 Feb 2022 02:10 PM PST दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। पेट्रोल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं इसलिए सारी दुनिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फोकस किया जा रहा है। यह काफी सक्सेसफुल हो चुके हैं। आपके स्कूटर से लेकर सड़कों पर दौड़ने के लिए यात्री बस और पहाड़ों पर चढ़ने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रक बनाए जा चुके हैं। सवाल यह है कि क्या इसी टेक्नोलॉजी का यूज करते हुए हवाई जहाज भी बनाए जा सकते हैं। आइए इसके बारे में रिसर्च करते हैं:- आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया भर में इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बनाने की होड़ शुरू हो चुकी है। कोरोनावायरस के कारण इस काम में थोड़ी रुकावट आई थी, लेकिन एक बार फिर यह काम बहुत तेजी से शुरू हो गया है। कई कंपनियां इलेक्ट्रिक एरोप्लेन का सफल परीक्षण कर चुकी हैं और इस प्रतियोगिता में सबसे टॉप पर है Rolls-royce, जो दुनिया की सबसे महंगी और लग्जरी कार बनाती है। दुनिया भर में लगभग 10 कंपनियां इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट का सफल परीक्षण कर चुकी है। rolls-royce ने अब तक का सबसे सक्सेसफुल मॉडल बनाया है। लिथियम आयन बैटरी, (जो आपके मोबाइल फोन और लैपटॉप में भी होती है) का उपयोग करते हुए दुनिया की दिग्गज कंपनी रोल्स रॉयस ने 623 किलोमीटर प्रति घंटा की रिकॉर्ड स्पीड से उड़ने वाला इलेक्ट्रिक प्लेन तैयार कर लिया है। इससे पहले के सभी इलेक्ट्रिक प्लेन 212 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ रहे थे। एयरप्लेन आसमान में 3000 मीटर की ऊंचाई पर बड़े मजे से उड़ता हुआ दिखाई दिया। तमाम कंपनियों के अलावा अंतरिक्ष के रहस्यों की खोज करने वाली संस्थान नासा भी इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट पर काम कर रही है। एक ऐसा एयरक्राफ्ट बनाया जा रहा है जो आसमान में उड़ने वाले यात्री विमानों की जगह लेगा। एक साथ सैकड़ों यात्रियों को लेकर उड़ान भर सकेगा। यह कोई बड़ा सपना नहीं है। उम्मीद है 2025 तक यात्री इस प्रकार के इलेक्ट्रिक हवाई जहाज में उड़ान भर सकेंगे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस टेक्नोलॉजी पर काफी काम हो चुका है। स्विट्जरलैंड दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां ना केवल इलेक्ट्रिक विमान उड़ान भरते हैं बल्कि उनकी बैटरी सौर ऊर्जा से चार्ज हो जाती हैं। यानी यदि मौसम साफ है तो दिन के समय फ्यूल पर बिना 25 पैसा खर्च किए इलेक्ट्रिक विमान उड़ान भरते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| पसीने की बदबू और कब्ज के लिए सबसे सरल घरेलू उपाय - Best home remedies in Hindi smell of sweat Posted: 18 Feb 2022 01:08 PM PST सर्दियों का मौसम खत्म हो गया है। हवाओं में गर्मी आने लगी है। जल्द ही ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होगी। इस सीजन में सबसे बड़ी और आम समस्या होती है पसीने की बदबू इसके अलावा कब्ज एक ऐसी बीमारी है जो लोगों को अपना मनपसंद खाना खाने नहीं देती और सबके सामने शर्मसार करती है, वह अलग। हम आपको बताते हैं एक ऐसा मीठा और रसीला घरेलू उपाय जो आपको दोनों समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा:- डिहाइड्रेशन, आंखों में जलन, त्वचा में खुजली आदि का इलाज मात्र ₹2 में1. गुलकंद के प्रयोग से कब्ज का नाश होता है, डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं रहती और जलन जैसी तकलीफों में आराम मिलता है। 2. गर्मी से आंखों में जलन व लालिमा, पेशाब में कमी, रूकावट या पीलापन, अधिक पसीना आना, त्वचा में खुजली या रंग फीका पड़ने जैसी परेशानियों में गुलकंद का इस्तेमाल लाभकारी होता है। 3. गुलकंद से गर्भाशय, आमाशय, मूत्राशय और मलाशय की बढ़ी हुई गर्मी दूर होती है। 4. यह दिमाग और आमाशय की शक्ति को बढ़ाता है। यदि भोजन करने के बाद गुलकंद खाया जाए तो यह दिमाग के लिए लाभदायक होता है। 5. प्रतिदिन 10-15 ग्राम गुलकंद सुबह और शाम दूध के साथ खाने से नकसीर का पुराने से पुराना रोग भी ठीक हो जाता है। 6. उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से पीडित रोगी को प्रतिदिन 25-30 ग्राम गुलकंद खाने से कब्ज की समस्या नहीं रहती। 7. गुलकंद रक्त विकार दूर करता है। 8. सुबह और शाम इसे खाने से अधिक पसीने व शरीर से बदबू आने की समस्या दूर होती है। पेट साफ रहता है, भूख बढ़ती है और शरीर में ताकत आती है। |
| Posted: 18 Feb 2022 12:56 PM PST कब किसी व्यक्ति को अपनी भूमि पर अधिकार प्राप्त करना होता है या अपने पूर्वज की वसियत में अपना नाम दर्ज करवाना होता है तब कोई भी हितबद्ध व्यक्ति मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता की धारा 109 के अंतर्गत अधिकार प्राप्ति के लिए पटवारी, नगर सर्वेक्षक, या तहसीलदार को आवेदन करेगा। उक्त अधिकारी अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे एवं रिपोर्ट को रजिस्टर में दर्ज करेगा। इसके बाद तहसीलदार नामान्तरण के संबंध में क्या कार्यवाही करेगा जानिए। मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता, 1959 की धारा 110 की परिभाषा:-• पटवारी या नगर सर्वेक्षक अधिकार से सम्बंधित सभी प्राप्त रिपोर्ट, प्रारूप सहित सभी सूचनाएं प्राप्त होने के बाद तहसीलदार पंद्रह दिनों के भीतर सभी रिपोर्ट की अपने न्यायालय में पंजीकृत करेगा, हितबद्ध व्यक्ति एवं अन्य पक्षकार को नोटिस जारी करेगा, अपने कार्यालय में सूचना पटल पर प्रस्तावित से संबंधित नोटिस लगाएगा एवं ग्राम पंचायत या सेक्टर की भी सूचित करेगा। • तहसीलदार हितबद्ध व्यक्ति की सुनवाई के बाद या कोई ओर जांच के बाद नामान्तरण संबंधित आदेश को तीस दिनों के अन्दर प्रविष्ट करेगा अगर कोई विवादित मामले हैं तब तहसीलदार पाँच माह में उपर्युक्त कार्यवाही करेगा। • उपर्युक्त कार्यवाही पूर्ण होने के बाद तहसीलदार आदेश एवं भू दस्तावेजो की प्रमाणित प्रतिलिपि पक्षकारों को तीस दिन के भीतर निःशुल्क प्रदान करेगा एवं इसके बाद मामले को बंद कर देगा। • अगर उपर्युक्त कालावधि के बाद कार्यवाही पूरी नहीं होती है तब तहसीलदार ऐसा कार्यवाही पूर्ण नहीं होने का कारण सहित अभिलिखित करेगा एवं इसकी रिपोर्ट उपखण्ड अधिकारी(SDO) को देगा। नोट:- तहसीलदार द्वारा इस धारा के अंतर्गत की समस्त कार्यवाही दो माह के भीतर पूर्ण की जाएगी एवं विवादित मामलो में कार्यवाही छः माह के भीतर पूरी की जानी चाहिए, अगर उपर्युक्त कालावधि में निराकरण नहीं हो पा रहा है तब समस्त लंबित प्रकरणों, मामलों की रिपोर्ट तहसीलदार कलेक्टर की देगा【धारा 110 की उपधारा 7 के अनुसार】। मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता की धारा 110 का नियम क्रमांक 27 क्या कहता है जानिए:-नामान्तरण की समस्त कार्यवाही की सूचना हितबद्ध व्यक्ति को देना आवश्यक है सूचना तहसीलदार द्वारा हितबद्ध व्यक्ति के साथ अन्य व्यक्तियों एक संबंधित प्राधिकारियों को भी प्रदान की जाएगी। हितबद्ध व्यक्तियों को सूचना दिए बिना किया गया नामान्तरण प्रारंभ से ही अवैध होगा।【रामपाल एवं एक अन्य बनाम यदुनाथ एवं एक अन्य,2010】(Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| Posted: 18 Feb 2022 12:32 PM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि कर्मचारियों को टीए का भुगतान नहीं होने से आर्थिक नुकसान हो रहा है एवं शासन अपना करोडों रूपये टीए का बचा रही है। इसमें तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी जो कम्प्यूटर चलाना नहीं जानते हैं उन्हें भी भुगतान के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही करना पड़ता है। कर्मचारी शासकीय कार्य हेतु आवागमन तो कर रहा है और प्रतिदिन अपने फील्डक्षेत्र में भ्रमण कर रहा है, जिससे उसे रेल, बस और स्वंय की गाडी में जाना पड़ता है, जिसका भुगतान स्वयं के पैसों से करना पडता है परंतु उसे IFMIS साफ्टवेयर की जटिलता के कारण शासन से TA बिल का पैसा नहीं मिल पाता है। इसी प्रकार शासकीय कर्मचारियों को आयुष्मान योजना और केंद्र के समान CGHS सुविधा न मिलने से उसे निजी चिकित्सालयों में गंभीर बीमारी के समय इलाज कराने पर संपूर्ण जमा पूंजी खर्च करनी पड़ जाती है और इलाज कराने में कर्ज का सहारा लेना पड़ता है, जिससे संपूर्ण परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों के कारण राज्य शासन के समस्त विभागों के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संघ के दुर्गेश पाण्डेय, आलोक अग्निहोत्री, गणेश चतुर्वेदी, मनीष शुक्ला, ब्रजेश मिश्रा, मनीष लोहिया, शैलेन्द्र दुबे, मनोज सिंह, वीरेन्द्र चंदेल, एसपी बाथरे, सीएन शुक्ला, आदि ने माननीय मुख्यमंत्री जी को ईमेल कर मांग की है राज्य के कर्मचारियों को आफलाईन टी.ए. का भुगतान किया जाये एवं आयुष्मान योजना का लाभ या केन्द्रीय कर्मचारियों की तरह इलाज हेतु सीजीएचएस की सुविधा प्रदान की जाये। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| MP DPI ORDER- बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक्स्ट्रा क्लास, कक्षा 9-11 का टाइम बदला Posted: 18 Feb 2022 12:25 PM PST भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय ने मध्य प्रदेश शासन के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य को आदेशित किया है एवं जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक संभागीय लोक शिक्षण मध्यप्रदेश को सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 9वीं-11वीं की नियमित कक्षाएं बंद नहीं होंगी। इसके अलावा एमपी बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सभी स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लास लगाई जाएंगी। श्री केके द्विवेदी संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिनांक 18 फरवरी 2022 को जारी आदेश क्रमांक 407 के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित हो रही हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के कारण कक्षा नौवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं की नियमित कक्षाओं का संचालन कई स्कूलों में बंद कर दिया गया है। इस संबंध में निर्देशित किया जाता है कि प्रतिदिन बोर्ड परीक्षा के बाद दोपहर 2:00 बजे शाम 5:00 बजे कक्षा नौवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं की कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से विद्यालय में उपलब्ध विषय शिक्षकों के द्वारा कराया जावे। उक्त समय में कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक्स्ट्रा क्लास लगाए जाएं जिनमें स्टूडेंट्स के डाउट क्लियर किए जाएंगे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP SAS TRANFER LIST- मप्र राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची Posted: 18 Feb 2022 11:55 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश शासन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी कर दी गई है। इस तबादला सूची में कुल 21 अधिकारियों के नाम है। मप्र राप्रसे अधिकारियों की स्थानांतरण सूचीश्रीमती कविता बाटला- मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर से डिप्टी कमिश्नर जबलपुर संभाग। श्रीमती नीता राठौर- डिप्टी कमिश्नर जबलपुर से मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर। श्रीमती निशा जायसवाल- जनरल मैनेजर वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल से जनरल मैनेजर नागरिक आपूर्ति निगम। श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव- जीएम नागरिक आपूर्ति निगम से जीएम वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन। श्री प्रताप सिंह चौहान- एडीएम राजगढ़ से डिप्टी कलेक्टर छतरपुर। श्री सुनील कुमार झा- एडीएम इंदौर से एडीएम झाबुआ। श्री अरविंद कुमार झा- एडीएम रीवा से एडीएम सिंगरौली। श्री संजीव केशव पांडे- एडीएम गुना से एडीएम रतलाम। श्री विनीत तिवारी- डिप्टी कलेक्टर भोपाल से रीजनल मैनेजर नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल। श्री राधेश्याम बघेल- डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर से सीहोर श्री विजय कुमार मंडलोई डिप्टी कलेक्टर सीहोर से इंदौर। आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम श्री मायाराम कौल- डिप्टी कलेक्टर कटनी से अनूपपुर (14 जनवरी को छिंदवाड़ा किया गया ट्रांसफर निरस्त)। सुश्री ज्योति भलावे- डिप्टी कलेक्टर बालाघाट से छिंदवाड़ा। श्री नितिन कुमार टाले- डिप्टी कलेक्टर होशंगाबाद से इंदौर। श्री नीलेश कुमार शर्मा- डिप्टी कलेक्टर सिंगरौली से सीधी। श्री आनंद सिंह राजावत- डिप्टी कलेक्टर सीधी से सीहोर। आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम श्री पराग जैन- डिप्टी कलेक्टर इंदौर से भिंड। सुश्री पूजा तिवारी- डिप्टी कलेक्टर शहडोल से नरसिंहपुर। श्रीमती दीपाश्री गुप्ता- डिप्टी कलेक्टर जबलपुर से धार। श्री हर्षिल चौधरी- डिप्टी कलेक्टर टीकमगढ़ से विदिशा। श्रीमती राज नंदिनी शर्मा डिप्टी कलेक्टर हरदा से बैतूल। |
| MPPSC के खिलाफ याचिका- आदि ब्रह्मसमाज की स्थापना के नाम पर विवाद Posted: 18 Feb 2022 07:57 AM PST जबलपुर। MP Public Service Commission के विशेषज्ञों के ज्ञान और योग्यता को चुनौती दी गई है। आदि ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी, इस प्रश्न का सही उत्तर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में घोषित किया जाएगा। यदि संस्थापक का नाम केशवचंद सेन निकला तो ना केवल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग केस हार जाएगा और नए सिरे से मेरिट लिस्ट जारी करनी पड़ेगी बल्कि उसके विद्वानों भी अयोग्य साबित हो जाएंगे। उन्हें बदलना पड़ सकता है। 2 नंबर से छू के उम्मीदवारों ने याचिका दाखिल कीजबलपुर स्थित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। परीक्षार्थी एवं याचिकाकर्ता शुभांगी, नेहा, पृथ्वी व सुमित की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि पीएससी द्वारा 28 दिसंबर, 2020 को जारी विज्ञापन के आधार पर 25 जुलाई, 2021 को पीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। जिसका परिणाम 15 जनवरी, 2022 को घोषित किया गया। जिसमें याचिकाकर्ता फेल घोषित कर दिए गए। आदि ब्रह्म समाज के संस्थापक का सही नाम, हाई कोर्ट में बहस के बाद पता चलेगाबहस के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को अवगत कराया गया कि पीएससी परीक्षा में प्रश्न किया गया था कि आदि ब्रह्मसमाज की स्थापना किसने की थी। इसका सही उत्तर विकल्प क्रमांक-दो केशवचंद सेन सही था। लेकिन पीएससी ने उत्तर क्रमांक-ए देवेंद्रनाथ टैगोर को सही मानकर अंक नहीं दिए। भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पाठ्य सामग्री के अलावा अन्य लेखकों की पुस्तकों में भी केशवचंद सेन को ही संस्थापक माना गया है। अब लोक सेवा आयोग की ओर से जवाब प्रस्तुत किया जाएगा। एमपीपीएससी को साबित करना होगा कि देवेंद्र नाथ टैगोर ही आदिब्रह्म समाज के संस्थापक हैं। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- नरसिंहपुर के BRC गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़ा Posted: 18 Feb 2022 07:45 AM PST नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ बीआरसी हरिओम पाठक को EOW की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दावा किया गया है कि एक प्राइवेट स्कूल की मान्यता के मामले में ₹15000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता हुसैन पठान, अटल अंजुमन स्कूल का संचालन करते हैं। उन्होंने नवीन मान्यता के लिए आवेदन किया था। मान्यता की सिफारिश के एवज में नरसिंहपुर के बीआरसी हरिओम पाठक ने हुसैन से 25 हजार की रिश्वत मांगी थी। आवेदक हुसैन ने शिकायत की थी कि बीआरसी ने 15 फरवरी को दस हजार रुपए ले लिए थे। शेष राशि 15 हजार रुपए देने से पहले ईओडब्ल्यू को सूचना दी। ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए बीआरसी को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई में ईओडब्ल्यू टीम के उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह, विवेचक निरीक्षक मुकेश खंपरिया, निरीक्षक श्रीमती लक्ष्मी यादव, निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी, निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा पांडेय, निरीक्षक सुश्री शशिकला मस्कुले, उप निरीक्षक श्रीमती कीर्ति शुक्ला, उप निरीक्षक श्रीमती विशाखा तिवारी शामिल रहे। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- कॉलेज संचालक ने लव मैरिज करने 1 करोड़ में पत्नी से तलाक लिया Posted: 18 Feb 2022 07:07 AM PST ग्वालियर। शहर के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट कॉलेज के 50 वर्षीय संचालक ने अपनी असिस्टेंट से लव मैरिज करने के लिए धर्म पत्नी से तलाक लिया। बदले में उसे 1 करोड़ रुपए की संपत्ति एवं धन दिया गया। बताया गया कि पिछले 4 साल से कॉलेज के संचालक की लव स्टोरी चल रही है जबकि इससे पहले उनका दांपत्य जीवन काफी सुखी था। ग्वालियर शहर में स्थित एक प्राइवेट कॉलेज के संचालक का विवाह 1996 में हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। इनके पास एक बेटा व बेटी थी। पति पत्नी के बीच 10 साल तक संबंध अच्छे रहे, लेकिन इसी बीच कॉलेज संचालक का अपनी असिस्टेंट के साथ अफेयर शुरू हो गया। जब यह बात धर्मपत्नी को पता चली तो घर में विवाद होने लगा। इसी विवाद के चलते कॉलेज संचालक की पत्नी घर छोड़ दिया और सिटी सेंटर में रहने लगी। बच्चों को भी अपने साथ ले गई। 4 साल तक पति पत्नी के बीच कोई संबंध नहीं रहा। जब दोनों पक्षों और परिवारों के सभी प्रयास विफल हो गए तो तय किया गया कि आपसी सहमति से तलाक ले लिया जाएगा। 2020 में कुटुंब न्यायालय में तलाक का दावा पेश किया। वर्तमान में पति की उम्र 50 साल है, जबकि पत्नी की उम्र 47 वर्ष है। पहली गवाही के बाद कोर्ट में अंतिम गवाही हो चुकी है। अंतिम गवाही में तलाक को सहमति दे दी गई है। अब कोर्ट से तलाक की डिक्री आदेश पारित होना है। तलाक के नियम एवं शर्तें निर्धारित- आपसी सहमति से तलाक का आवेदन पेश किया था, उसमें जबलपुर के चार फ्लैट पत्नी को देने का तय हुआ। सहमति की इस शर्त को बदल दिया गया। इसके बदले में नगदी गई है। - पत्नी को सिटी सेंटर में रहने के लिए एक लक्जरी फ्लैट दिया गया है। स्त्री धन (आभूषण) पर पत्नी का अधिकार रहा है। - दोनों से एक बेटा व बेटी है। बेटा-बेटी पिता के साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें जाने से नहीं रोका जाएगा। - पत्नी अब कोई भी कानूनी दावा पेश नहीं करेगी। - बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी पति ने ली है। |
| GWALIOR NEWS- कटोरा ताल म्यूजिकल फाउंटेन तैयार लेकिन महाराज का इंतजार Posted: 18 Feb 2022 06:57 AM PST ग्वालियर। कटोरा ताल का म्यूजिकल फाउंटेन तैयार हो चुका है। इसका ट्रायल भी हो चुका है और उत्साह एवं उमंग का महीना फाल्गुन मास में प्रारंभ हो गया है लेकिन म्यूजिकल फाउंटेन को ताले में बंद करके महाराज का इंतजार किया जा रहा है। जब तक महाराज लोकार्पण नहीं करेंगे तब तक जनता कटोरा ताल के म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद नहीं उठा पाएगी। स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में कटोरा ताल के म्यूजिकल फाउंटेन को तैयार किया है। इसे पब्लिक के लिए ओपन कर दिया जाना चाहिए था। लोकार्पण तो प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी कर सकते थे परंतु स्मार्ट सिटी के अधिकारी चाहते हैं कि महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों से लोकार्पण हो। यही कारण है कि म्यूजिकल फाउंटेन को ताले में बंद करके रख दिया गया है। मजेदार बात यह है कि ताले के अंदर बंद म्यूजिकल फाउंटेन को शाम के समय थोड़ी देर के लिए चलाया जाता है। शास्त्रीय संगीत की मधुर धुनों पर रोशनी के साथ झूमता हुआ फव्वारे का पानी, सड़क से निकलने वाले ना चाहते हुए भी ठहर जाते हैं। कटोरा ताल के बाहर सड़क पर जाम लग जाता है। ठेकेदार ने बताया- एमएलबी कालेज वाले गेट से अंदर आ सकते हैंफव्वारा संचालन का कार्य संभाल रहे ठेकेदार कमल गुप्ता के अनुसार सुबह नौ बजे कटोराताल का गेट खोल दिया जाता है और दोपहर में गेट बंद कर दिया जाता है। इसके बाद शाम सात से 7:30 बजे तक हिंदी गानों का शो चलाया जाता है। शाम 7:40 से रात 8:20 बजे तक म्यूजिकल फव्वारे को इंग्लिश गानों की धुन पर चलाया जा रहा है। शाम को दर्शकों के प्रवेश की व्यवस्था एमएलबी कालेज गेट के पास बने छोटे गेट से की गई है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- रीवा के रजिस्ट्रार ऑफिस में रिश्वतखोरी, लोकायुक्त ने स्टेनो को पकड़ा Posted: 18 Feb 2022 06:52 AM PST रीवा। रीवा के रजिस्ट्री ऑफिस में खुलेआम रिश्वतखोरी चल रही थी। लोकायुक्त पुलिस ने रजिस्ट्रार के स्टेनो को ₹12000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बुकिंग के दौरान फंस गए 1.20 लाख रुपए वापस करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। जबकि ऐसा सरकारी सिस्टम की गड़बड़ी से हुआ है और रजिस्टार ऑफिस को उपभोक्ता से माफी मांगनी चाहिए थी। धीरेन्द्र सिंह तोमर स्टेनो रजिस्ट्री कार्यालय गिरफ्तारलोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे धीरेन्द्र सिंह तोमर स्टेनो रजिस्ट्री कार्यालय रीवा को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। उसके खिलाफ शिकायतकर्ता दीपक पाण्डेय पिता कृपा शंकर पांडे 35 वर्ष निवासी गुलाब नगर रीवा ने कुछ दिन पहले रीवा लोकायुक्त एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया था। जून 2021 से पैसा अटका हुआ थापीड़ित का आरोप है कि जून 2021 में मैने अपनी मां सरोज पाण्डेय और मौसी शकुंतला पाण्डेय के नाम पर रजिस्ट्री कराने के लिए स्लॉट बुक कराया था, लेकिन किसी कारण से रजिस्ट्री नहीं हो पाई। ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट किया गया अपना 1.20 लाख रुपये वापस पाने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। डीआर ने स्टेनो से मिलने के लिए बोला थातब डीआर ने स्टेनो से मिलने के लिए बोला। स्टेनो से मुलाकात करने का मुझसे रुपयों की मांग की गई। जिसकी शिकायत मैंने लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई थी। सत्यापन उक्त शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को ट्रैपिंग के लिए डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व वाली 20 सदस्यीय टीम भेजी थी। उक्ति पर कार्रवाई की गई है। रजिस्टार ऑफिस में खुलेआम रिश्वत की जा रही थीलोकायुक्त एसपी ने बताया कि पीड़ित ने स्लॉट के रिटेंशन के लिए आवेदन किया था, जहां डीआर 6 हजार रुपए, 4 हजार स्टेनो और 2 हजार रुपये क्लर्क के नाम पर रकम मांग रहा था। शिकायतकर्ता 12 हजार रुपये लेकर कार्यालय पहुंचा। जैसे ही आरोपित धीरेन्द्र सिंह तोमर को रिश्वत के 12 हजार रुपये दिए। वैसे ही स्टेनो काउंटर में रख लिया। इसी बीच पीड़ित का इशारा मिलते ही लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ लिया। डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार की भूमिका की जांच होगीलोकायुक्त एसपी ने बताया है कि आरोपित स्टेनो के बयान दर्ज किए जा रहे हैं बयान में जो तथ्य सामने आएंगे उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि डिस्ट्रिक रजिस्टार की भूमिका की भी जांच की जाएगी। स्टेनो को पकड़ा गया है जिसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है जबकि डिस्ट्रिक रजिस्टार की भूमिका की जांच की जा रही है। - गोपाल धाकड़ एसपी लोकायुक्त रीवा मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MPBSE 10th हिंदी के पेपर में 3 प्रश्न गलत आए, बोनस मिलना चाहिए - MP BOARD EXAM NEWS Posted: 18 Feb 2022 06:23 AM PST भोपाल। अतिथि शिक्षक इमरान गोरी ने बताया कि हाई स्कूल परीक्षा 2022 अर्थात कक्षा 10th का दिनाँक 18/2/2022 को हिन्दी का प्रश्न पत्र था। जिसके प्रश्न क्रमांक 16 और 17 आउट ऑफ ब्लू प्रिंट हैं। प्रश्न 17 में संधि और समास मे अन्तर पूछा गया है, जबकि ब्लू प्रिंट से संधि को हटा दिया गया था। संधि कहीं नहीं थी। इसका भी बोनस मिलना चाहिए। ब्लू प्रिंट के भाषा बोध खंड में संधि शामिल नहीं किया गया था। Mpbse के कक्षा 10th विषय हिन्दी हेतु जारी ब्लू प्रिंट के काव्य बोध खंड में जो अलंकार शामिल किए थे वह - अनुप्रास, रूपक, उपमा, उत्प्रेक्षा, मानवीकरण, पुनरुक्ति प्रकाश था। साथ ही जो छंद शामिल किए थे उसमे सिर्फ मात्रिक छंद - दोहा और चौपाई थे लेकिन पेपर मे प्रश्न 16 मे अतिशयोक्ति अलंकार और छंद गीतिका पूछा गया है, जो आउट ऑफ ब्लूप्रिंट है। इसका बोनस परीक्षार्थियों को मिलना चाहिए, प्रश्न 4 के रिक्त-स्थान में 7वें नंबर पर सौरठा छंद से पूछा गया जो कि ब्लू प्रिंट, पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया गया था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| शिक्षकों के खिलाफ बड़वानी कलेक्टर की कार्रवाई हाई कोर्ट द्वारा निरस्त - MP Education Dept news Posted: 18 Feb 2022 06:15 AM PST जबलपुर। स्कूल में अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों के खिलाफ बड़वानी कलेक्टर की कार्रवाई को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा निरस्त कर दिया गया है। याचिका के परीक्षण एवं दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने पाया कि कलेक्टर के आदेश पर की गई कार्रवाई नियम विरुद्ध थी अतः निरस्त की जाती है। बड़वानी कलेक्टर की कार्यवाही में क्या गड़बड़ी हुई थीबड़वानी में पदस्थ शिक्षक एवं याचिकाकर्ता पंचना खरस्ते, संतोष सोलंकी, ललिता दाखलेचा, सीताराम सस्ते व हरीश सोनवानिया की ओर से अधिवक्ता शक्ति सोनी प्रस्तुत हुए। उन्होंने हाईकोर्ट को बताया कि दिनांक 16 नवंबर 2021 को बड़वानी कलेक्टर ने दंडात्मक आदेश जारी किया था। इसके तहत सभी शिक्षकों की एक-एक वेतनवृद्ध रोकी गई एवं उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। एडवोकेट शक्ति सोनी ने बताया कि 7 अक्टूबर 2021 को अधिकारियों ने फूल का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान याचिकाकर्ता शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। दूसरे दिन जिला परियोजना अधिकारी ने कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी। डीपीसी की रिपोर्ट के आधार पर दिनांक 12 अक्टूबर 2021 को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को सुनवाई का कोई अवसर नहीं दिया गया एवं सीधे दंडात्मक कार्यवाही कर दी। न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला की एकलपीठ ने माना कि इस तरह से एकतरफा कार्यवाही नहीं की जा सकती। शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए अवसर दिया जाना चाहिए था। क्योंकि कलेक्टर का दंडात्मक आदेश दूषित है इसलिए उसे निरस्त किया जाता है, लेकिन शासन को स्वतंत्रता दी जाती है कि वह याचिकाकर्ताओं को सुनवाई का अवसर दें एवं उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| Central Government jobs- बीई, बीटेक, बीएससी इंजीनियरिंग हेतु सरकारी नौकरियां Posted: 18 Feb 2022 06:01 AM PST मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पूर्णकालिक बीई, बी.टेक, बी.एससी. (इंजीनियरिंग) पास करने वाले सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी पद हेतु वैकेंसी ओपन की गई है। जॉब नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एप्लीकेशन की लास्ट डेट 20 फरवरी 2022 है। PGCIL AET recruitment- notificationसंस्थान का नाम- पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड पदनाम- असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी रिक्त पदों की संख्या- 115 आयु सीमा- 28 साल चयन प्रक्रिया- GATE-2021, बिहेवियर एसेसमेंट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता- 60% प्राप्तांक। ऑफिशियल वेबसाइट की लिंक- powergrid.inइंजीनियरिंग स्ट्रीम- इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल (पावर) / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / पावर सिस्टम इंजीनियरिंग / पावर इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन / टेली कम्युनिकेशन /सिविल/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी। लास्ट डेट- 20 फरवरी 2022 उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें |
| INDORE NEWS- महिला अतिथि विद्वान फांसी पर झूलती मिली, मौत Posted: 18 Feb 2022 05:49 AM PST इंदौर। मालवीय नगर में रहने वाली एक महिला अतिथि विद्वान अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। पति ने बताया कि उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। महिला अतिथि विद्वान के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। विजयनगर थाना TI तहजीब काजी ने बताया कि डॉ अर्जुन माहेश्वरी का वेलोसिटी क्षेत्र में प्राइवेट क्लीनिक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पत्नी का नाम चांदना माहेश्वरी उम्र 30 वर्ष, मायका सिंगरौली है। श्रीमती चांदना माहेश्वरी अंबा मुल्या ग्राम के पारिजात कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर गेस्ट फैकल्टी, के पद पर पदस्थ थी। मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इंस्पेक्टर तहजीब काजी ने बताया कि डॉक्टर अर्जुन के अनुसार दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला था। जब पुलिस पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था। डॉक्टर अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी को 10 वर्ष हो चुके हैं। दो बच्चे हैं। परिवार सोनकच्छ में रहता है। दोनों के बीच किसी भी प्रकार का विवाद नहीं था। रात के समय बच्चों ने फोन करके बताया कि मम्मी ने कमरे के अंदर गेट बंद कर लिया है और खुल नहीं रही है। जब घर जाकर दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो फांसी के फंदे पर चांदना माहेश्वरी की डेड बॉडी लटकी हुई थी। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- रायसेन में प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड, परीक्षा फॉर्म में गड़बड़ी का मामला Posted: 18 Feb 2022 05:26 AM PST भोपाल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय हाई स्कूल उमरई, बेहरा, बाडी विकासखंड जिला रायसेन के 26 छात्रों के परीक्षा आवेदन फॉर्म न भरने के दोषी प्रभारी प्राचार्य दीनदयाल अहिरवार को निलंबित करने के निर्देश दिए है। साथ ही प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एम.एल. राठौरिया और विकास खंड शिक्षा अधिकारी के.एम. शाह को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है। राज्य मंत्री श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दोषी प्रभारी प्राचार्य ने 26 छात्रों के परीक्षा में सम्मिलित होने के आवेदन फॉर्म नहीं भरे गए। जबकि विलंब शुल्क के साथ 24 फरवरी 2022 तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते थे। इस लापरवाही के चलते छात्र परीक्षा से वंचित हो सकते। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| MGCGV NEWS- पीएचडी एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू, प्रारंभ एवं लास्ट डेट यहां पढ़ें Posted: 18 Feb 2022 05:11 AM PST चित्रकूट। MAHATMA GANDHI CHITRAKOOT GRAMODAYA VISHWAVIDYALAYA, CHITRAKOOT द्वारा संचालित पीएचडी पाठ्यक्रम में सत्र 2021- 22 में प्रवेश के लिए सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों की जांच, आवेदित विषय से संबंधित संकाय में 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए शोध निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों की जांच एवं ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क भी जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। यूजीसी के पीएचडी रेगुलेशंस के अनुसार अनिवार्य कोर्स वर्क की नियमित कक्षा दिनाँक 03 मार्च 2022 से विश्वविद्यालय में प्रारंभ होगीं। प्रो त्रिपाठी के अनुसार कोर्स वर्क की कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति 80 प्रतिशत अनिवार्य की गई है। विस्तृत विवरण के लिए पीएचडी प्रवेश हेतु सफल अभ्यर्थी विश्व विद्यालय की वेबसाइट से अपेक्षित अभिलेखों / प्रपत्र आदि अन्य विवरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 18 FEB 2022 Posted: 18 Feb 2022 05:05 AM PST नर्मदा एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर स्वीकृतभोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की बैठक हुई।मंत्रि-परिषद ने प्रस्तावित नर्मदा एक्सप्रेस-वे को मध्यप्रदेश में नर्मदा प्रगति पथ के रूप में स्वीकृति दी। साथ ही प्रदेश में नर्मदा एक्सप्रेस-वे के एकरेखण प्रस्ताव अनुसार विभिन्न खण्डों में मार्ग की श्रेणी, चौड़ाई एवं प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के लिये फीडर रूटस (Feeder Routes) के निर्माण के प्रस्ताव का अनुमोदन एवं भारत शासन से समन्वय कर स्वीकृति प्राप्त करने के लिये लोक निर्माण विभाग को अधिकृत किये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। साथ ही नर्मदा प्रगति पथ पर औद्योगिक क्षेत्रों के विकास कार्यों के वित्त पोषण एवं निवेश प्रोत्साहन के उददेश्य से कार्य-योजना बनाकर क्रियान्वयन करने के लिये औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को अधिकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया। प्रस्तावित नर्मदा एक्सप्रेस-वे का रोड मैपप्रस्तावित नर्मदा एक्सप्रेस-वे के एकरेखण कबीर चबूतरा (अमरकंटक) से प्रारंभ होकर डिंडोरी-जबलपुर-औबेदुल्लागंज- बुधनी- नसरुल्लागंज-संदलपुर- करनावद- इंदौर- धार-सरदारपुर- झाबुआ (म.प्र./गुजरात सीमा) तक प्रस्तावित है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 906 कि.मी. है। प्रस्ताव अनुसार कबीर चबूतरा से डिण्डोरी तक 76 कि.मी. 2 लेन, डिण्डोरी से जबलपुर 155 कि.मी. 2 लेन, जबलपुर बायपास ग्रीनफील्ड 18 कि.मी. 4 लेन, जबलपुर से औबेदुल्लागंज 269 कि.मी. 4 लेन, औबेदुल्लागंज से बुधनी 32 कि.मी. 4 लेन, बुदनी-रेहटी-नसरूल्लागंज 53 कि.मी. 2 लेन, नसरूल्लागंज से संदलपुर 35 कि.मी. प्रस्तावित 4 लेन, संदलपुर से करनावद 60 कि.मी. 4 लेन, करनावद से इंदौर 33 कि.मी. 4 लेन और इंदौर-धार-झाबुआ-म.प्र./गुजरात सीमा 175 कि.मी. 4 लेन रखने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। नर्मदा प्रगति पथ के एकरेखण में प्रमुख क्षेत्रों जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में शहडोल से सागर टोला (अमरकंटक से 27 कि.मी. पहले) 67 कि.मी. 2 लेन, रीवा से जबलपुर 212 कि.मी. 4 लेन, भोपाल से औबेदुल्लागंज 30 कि.मी. 4 लेन, हरदा से संदलपुर 29 कि.मी. 4 लेन, होशंगाबाद से बुदनी 6 कि.मी. 4 लेन, खंण्डवा से इंदौर 125 कि.मी. 4 लेन, खरगोन से खलघाट (इंदौर) 52 कि.मी. 2 लेन, बड़वानी से ठीकरी (इंदौर) 53 कि.मी. 2 लेन, देवास से इंदौर 25 कि.मी. 6 लेन एवं राज्य मार्ग के रूप में हरसूद से हरदा 45 कि.मी. 4 लेन, रतलाम से लेबड (इंदौर) 90 कि.मी. 4 लेन और उज्जैन से इंदौर 45 कि.मी. 4 लेन को जोड़ने के प्रस्ताव का सैद्धांतिक अनुमोदन किया गया। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की सड़कों पर टोल टैक्स की दरों का निर्धारणमंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के अंतर्गत पूर्व निर्मित 17 मार्गों पर अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से पाँच वर्ष तक उपभोक्ता शुल्क के संग्रहण को स्वीकृति प्रदाय की गई। इन 17 मार्गों पर प्रति किलोमीटर प्रति फेरा अनुसार पथकर दरें निर्धारित की गई हैं। हल्के वाणिज्यिक वाहन पर 1.4704 रूपये, ट्रक पर 3.6501 रूपये और मल्टी एक्सल ट्रक पर 7.2830 रूपये पथकर दरें निर्धारित करने की स्वीकृति दी गई है। उपरोक्त दरें प्रत्येक पथकर प्लाजा पर प्रत्येक वर्ष थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर बढ़ायी जायेगी तथा निकटतम पाँच रुपये तक पूर्णांकित की जायेंगी। यह वृद्धि प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिये भारत सरकार द्वारा घोषित थोक मूल्य सूचकांक (WPI) की दर से एक सितम्बर से प्रभावी की जायेगी। इसके लिये 31 मार्च 2007 के थोक मूल्य सूचकांक को आधार लिया जाएगा। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम- किस प्रकार के वाहनों को टोल टैक्स की छूटइन मार्गों पर भारत सरकार तथा मध्यप्रदेश सरकार के समस्त यान जो सरकारी ड्यूटी पर हों, संसद तथा विधानसभा के पूर्व तथा वर्तमान सदस्यों के गैर व्यवसायिक यान, ऐसे समस्त यान जो भारतीय सेना की ड्यूटी पर हों, एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, भारतीय डाक तथा तार विभाग के यान, कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग की जाने वाली ट्रैक्टर ट्राली, आटो रिक्शा, दुपहिया वाहन तथा बैलगाडियाँ, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार और इसके अतिरिक्त यात्री वाहन जैसे बस, कार, जीप इत्यादि को टोल से छूट प्रदान की जायेगी। इन 17 मार्गों पर वास्तविक टोल प्रारंभ होने के पूर्व निगम द्वारा यह प्रमाणित किया जावेगा कि मार्ग पर आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर लिये गये है एवं आगामी तीन वर्षों की सुधार/उन्नयन की कार्य-योजना तैयार की जाने की स्वीकृति दी गई। एमपी स्टार्ट-अप पॉलिसी एवं एग्जीक्यूशन प्लान 2022मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने के लिए एमपी स्टार्ट-अप नीति एवं कार्यान्वयन योजना 2022 सह प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश का अनुमोदन किया गया। नीति अन्तर्गत स्टार्ट-अप एवं इन्क्यूबेटर्स को वित्तीय एवं गैर वित्तीय सुविधा एवं सहायता तथा फेसिलिटेशन का प्रावधान किया गया है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग से संबंधित निर्णयमंत्रि-परिषद द्वारा विकासखण्ड बडवाहा, जिला खरगोन में नवीन आईटीआई की स्थापना के लिये प्रस्तावित 19 प्रशिक्षकीय और 11 प्रशासकीय पदों को सृजन की स्वीकृति एवं आपेक्षित आवर्ती व्यय के वित्तीय प्रावधान की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में एक नवीन सिविल संकाय प्रारंभ करने के लिये 8 पदों (4 पद वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 4 पद वित्तीय वर्ष 2023-24) के सृजन की स्वीकृति और अपेक्षित आवर्ती व्यय लगभग 488 लाख 3 हजार रूपये के वित्तीय प्रावधान की स्वीकृति प्रदान की गई। इंजीनियरिंग महाविद्यालय जबलपुर में नई भर्ती स्वीकृतमंत्रि-परिषद द्वारा इंजीनियरिंग महाविद्यालय जबलपुर में दो नवीन पाठ्यक्रमों के संचालन के लिये प्रस्तावित 24 शैक्षणिक पद, सहायक अमले के 14 पद तथा 6 पद जिलाध्यक्ष द्वारा निर्धारित दर पर आउटसोर्स पर सृजन की स्वीकृति एवं अपेक्षित आवर्ती व्यय लगभग 349 लाख 40 हजार रूपये के वित्तीय प्रावधान की स्वीकृति प्रदान की गई। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अन्तर्गत शासकीय, स्वशासी/महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में दस से तीस वर्ष पूर्व समय-समय पर प्रारम्भ किये गये पाठ्यक्रमों में 181 शैक्षणिक पदों के सृजन की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। 19वें एशियन गेम्स 2022- फराज खान को ट्रेनिंग के लिए ₹50 लाख स्वीकृतमंत्रि-परिषद ने 19वें एशियन गेम्स 2022 चाईना की तैयारी के लिये घुडसवार श्री फराज खान को जर्मनी में प्रशिक्षण पर भेजने के लिये अनुमानित व्यय राशि रूपये 50 लाख रूपये की स्वीकृति दी। MP PEB का नया नाम कैबिनेट में मंजूरमंत्रि-परिषद ने "मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मण्डल" का नाम बदल कर "मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड" करने और इससे संबंधित कार्य सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपने की स्वीकृति दी गई। मध्य प्रदेश मंत्री परिषद के अन्य निर्णयमंत्रि-परिषद द्वारा शासकीय सेवकों, पेंशनरों, शिक्षक संवर्ग एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिवों तथा स्थायी कर्मी को सातवें वेतनमान में देय मंहगाई भत्ता/राहत की दर में दिनांक 1 अक्टूबर, 2021 (भुगतान माह नवम्बर 2021) से सातवें वेतनमान में 8% की वृद्धि की जाकर 20% करते हुये, इसका नगद भुगतान किये जाने का अनुसमर्थन किया। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर अशासकीय व्यक्ति को मनोनीत किये जाने की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की। ✒ राजेश दाहिमा/अनुराग उइके |
| MP PEB आरक्षक भर्ती परीक्षा उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना, लास्ट डेट 21 फरवरी- HINDI NEWS Posted: 18 Feb 2022 05:05 AM PST Professional Examination Board, Bhopal द्वारा मध्यप्रदेश शासन पुलिस विभाग के लिए आयोजित आरक्षक भर्ती परीक्षा में दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित करने हेतु लिंक ओपन कर दी गई है। उम्मीदवारों को निर्देशित किया है कि प्रश्नों पर आक्षेप - पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा -2020 प्रक्रिया में प्रोटोकॉल का पालन करें। MP Police Constable Recruitment Test 2020 UPDATE NEWSआपत्ति अभ्यावेदन हेतु प्रति प्रश्न रु 50/- का भुगतान देय होगा। प्रश्नपत्र में किसी प्रकार की त्रुटिपूर्ण प्रश्नों / उत्तरो के संबंध में केवल परीक्षार्थी द्वारा अपनी आपत्तियाँ इस वेबसाईड पर ऑनलाइन प्रदर्शित लिंक के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती है। लिंक अपलोड होने के पश्चात तीन दिवस तक ही आपत्तियाँ ली जा सकेगी। उसके उपरान्त लिंक निष्क्रिय हो जावेगी। PEB द्वारा प्रश्न-पत्र में त्रुटीपूर्ण प्रश्नों के साथ-साथ परीक्षार्थियों से प्राप्त ऑनलाइन अभ्यावेदनों पर विचार उपरान्त मूल्यांकन हेतु अंतिम "की"(अंतिम उत्तर) तेयार की जायेगी। अंतिम उत्तर के संबंध में प्रोफ़ेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार MP PEB की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अथवा यहां क्लिक करके Candidate Login पेज पर जा सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MPPSC EXAM CALENDAR 2022-23 यहां देखें, पार्ट-1 एवं 2 अन्य भर्ती परीक्षाएं Posted: 18 Feb 2022 04:55 AM PST MP Public Service Commission, Indore द्वारा वर्ष 2022 एवं 2023 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर पूर्व में जारी कैलेंडर का सेकंड पार्ट है। इसमें अन्य भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित की गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 2022-23एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग कैलेंडर वर्ष 2022 2023 भाग 2 अन्य भर्ती परीक्षाएं की डायरेक्ट लिंक इस न्यूज़ में सबसे नीचे उपलब्ध कराई है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. परीक्षा नियंत्रक की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रस्तावित कार्यक्रम अंतिम एवं अनिवार्य नहीं है। परिस्थिति वश इसमें परिवर्तन संभव है। रिक्त पदों की संख्या में विभागों के मांग पत्र के आधार पर परिवर्तन किया जा सकता है। भर्ती परीक्षाओं के अंतिम चयन परिणाम माननीय न्यायालय में लंबित प्रकरणों में माननीय न्यायालय के आदेश के तत्काल पश्चात घोषित किए जाएंगे। प्रकाशित विज्ञापनों में लिखित परीक्षा अथवा डायरेक्ट इंटरव्यू के आयोजन का निर्णय आवेदकों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। यहां क्लिक करके Examination Calendar 2022-2023 (Part - I) PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। यहां क्लिक करके एमपीपीएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर भाग-2 PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। |
| Posted: 18 Feb 2022 04:22 AM PST भारतीय धार्मिक शास्त्रों में प्रत्येक एकादशी की तिथि को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन इनमें से कुछ एकादशी तिथि ऐसी हैं जिनके व्रत एवं विधि विधान से पूजा पाठ करने पर चमत्कारी परिणाम मिलते हैं। विजया एकादशी, एक ऐसा ही व्रत है। दक्षिण में समुद्र के तट पर पहुंचने के बाद जब भगवान श्रीराम को लंका तक पहुंचने का कोई मार्ग नहीं सोच रहा था तब विजया एकादशी के व्रत के प्रभाव से उन्हें समुद्र से रास्ता मिला। तभी से सारी दुनिया में श्री राम भक्त विजया एकादशी का व्रत नियम पूर्वक करते हैं और उन्हें जीवन में सफलताएं प्राप्त होती हैं। जन्मपत्रिका में पितृदोष वालों के लिए एकमात्र प्रभावशाली विजया एकादशी व्रतसभी व्रतों में एकादशी का व्रत सबसे प्राचीन माना जाता है। पद्म पुराण के अनुसार स्वयं महादेव ने नारद जी को उपदेश देते हुए कहा था कि, 'एकादशी महान पुण्य देने वाली होती है'। कहा जाता है कि जो मनुष्य विजया एकादशी का व्रत रखता है उसके पितृ और पूर्वज कुयोनि को त्याग स्वर्ग लोक जाते हैं। यानी जिन लोगों की जन्मपत्रिका में पित्र दोष है, उनके लिए यह एकमात्र सरल एवं उत्तम उपाय है। साथ ही व्रती को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती ही है और उसे पूर्व जन्म से लेकर इस जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है। विजया एकादशी व्रत सामग्री एवं पूजा विधि● एकादशी से एक दिन पूर्व एक वेदी बनाकर उस पर सप्त धान्य रखें ● सोने, चांदी, तांबे अथवा मिट्टी का कलश उस पर स्थापित करें ● एकादशी के दिन प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें ● पंचपल्लव कलश में रखकर भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना करें ● धूप, दीप, चंदन, फल, फूल व तुलसी आदि से श्री हरि की पूजा करें ● उपवास के साथ-साथ भगवान कथा का पाठ व श्रवण करें ● रात्रि में श्री हरि के नाम का ही भजन कीर्तन करते हुए जगराता करें ● द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन आदि करवाएं व कलश को दान कर दें ● तत्पश्चात व्रत का पारण करें विजया एकादशी व्रत के संकल्पएकादशी से पूर्व यानी दशमी तिथि को संकल्प लेने वाले व्यक्ति अथवा दंपति सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। यानी मांसाहार एवं मसाले वाला चटपटा भोजन नहीं करेंगे। एकादशी के दिवस एवं रात्रि ब्रम्हचर्य का पालन करेंगे। व्रत करने वाला व्यक्ति अथवा दंपति भजन कीर्तन करते हुए अथवा उनका श्रवण करते हुए रात्रि काल व्यतीत करेंगे। इस प्रकार विधिपूर्वक उपवास रखने से उपासक को कठिन से कठिन हालातों पर भी विजय प्राप्त होती है। विजया एकादशी व्रत कथा- vijaya Ekadashi vrat kathaऐसा कहा जाता है कि त्रेता युग में जब भगवान श्री राम लंका पर चढ़ाई करने के लिए समुद्र तट पर पहुँचे, तब मर्यादा पुरुषोत्तम ने समुद्र देवता से मार्ग देने की प्रार्थना की परन्तु समुद्र देव ने श्री राम को लंका जाने का मार्ग नहीं दिया तब श्री राम ने वकदालभ्य मुनि की आज्ञा के अनुसार विजया एकादशी का व्रत विधि पूर्वक किया जिसके प्रभाव से समुद्र ने प्रभु राम को मार्ग प्रदान किया। इसके साथ ही विजया एकादशी का व्रत रावण पर विजय प्रदान कराने में सहायक सिद्ध हुआ और तभी से इस तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। |
| MP NEWS- IFS अफसरों की पॉलिटिक्स सुर्ख़ियों में, शशि मलिक ने मोर्चा खोला Posted: 17 Feb 2022 09:44 PM PST भोपाल। मध्यप्रदेश में आईएएस और आईपीएस अफसरों के बीच छोटी सी खटपट भी समाचार माध्यमों के लिए विषय वस्तु होती है परंतु IFS अफसरों की उठापटक पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता, लेकिन आप भारतीय वन सेवा के अफसरों के बीच चल रही पॉलिटिक्स भी सुर्खियों में आ रही है। शशि मलिक ने मोर्चा खोल दिया है। सिस्टम बनाने वालों की सिस्टम पर सवाल खड़ा हो गया है। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियम विरुद्ध तबादले तो आए दिन होते रहते हैं लेकिन यह मामला भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के नियम विरुद्ध तबादले का है। CAT (सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल) ने शशि मालिक IFS के ट्रांसफर आर्डर को स्थगित कर दिया जो 14 फरवरी को जारी हुआ था। बड़ी बात यह है कि CAT ने मात्र 48 घंटे के भीतर ट्रांसफर आर्डर को स्टे कर दिया है। तबादले पर तबादले, अब तबादले नहीं सहूंगा: शशि मलिक IFSग्वालियर सर्किल में पदस्थ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF) मलिक का कहना है कि 22 फरवरी 2022 को उनका मौजूदा पद पर एक साल होता, इससे पहले ही उनका तबादला कर दिया। आमतौर पर फॉरेस्ट में पदस्थापना के 6-8 महीने तो काम समझने में लगते हैं। यदि पहले ही तबादला हो जाएगा तो व्यक्ति काम कैसे करेगा। जब डीएफओ था, तब मेरे बच्चे किसी भी स्कूल में एक सेशन पूरा नहीं कर पाए। कब तक सामान ढोते रहेंगे। कहीं तो रुकना होगा। शासन का फैसला उन्हें मानना चाहिए था: आरके गुप्ता PCCFवन बल प्रमुख व प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) आरके गुप्ता ने कहा कि मलिक को शासन का फैसला मानना चाहिए था। अब उन्होंने कैट से स्टे ले लिया है तो शासन आगे की प्रक्रिया अपनाएगा। एपीसीसीएफ (प्रशासन एक) आरके यादव ने गुरुवार को कैट का आदेश मिलने की पुष्टि की है। CAT ने शशि मलिक IFS के ट्रांसफर को स्थगित क्यों कियाइंडियन फॉरेस्ट सर्विस (कैडर रूल) 1966 में 28 जनवरी 2014 को संशोधन हुआ है। रूल 7 में कहा गया है कि ट्रांसफर, पोस्टिंग और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से पहले सिविल सर्विस बोर्ड की अनुशंसा जरूरी है। 2013 में टीएसआर सुब्रह्मण्यम एवं अन्य वर्सेज केंद्र सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकारें तबादलों पर सिविल सर्विस बोर्ड बनाएं। इसी में ट्रांसफर, पोस्टिंग और अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लें। सुनवाई के दौरान कैट ने साफ कहा कि आईएफएस अफसर मलिक के मामले में 28 जनवरी 2014 को हुए सर्विस रूल में संशोधन के रूल का खुला उल्लंघन हुआ है। सर्विस बोर्ड की कोई अनुशंसा नहीं की गई। इसीलिए याचिकाकर्ता को अंतरिम राहत देते हुए ट्रांसफर ऑर्डर पर स्टे दिया जाता है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 9 मई को होगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- जिला अध्यक्षों पर भड़के कमलनाथ, काम करो या इस्तीफा दो Posted: 17 Feb 2022 09:19 PM PST भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का मौसम शुरू हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सत्ता परिवर्तन और उपचुनाव में पराजय के बाद अब किसी भी प्रकार की फीडबैक पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं है। गुरुवार को उन्होंने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को बुलाकर दो टूक शब्दों में कहा कि या तो 8 दिन में काम दिखाएं या फिर इस्तीफा दे दें। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंडलम सेक्टर में नियुक्तियां नहीं हुई है। जिला अध्यक्षों की मीटिंग में कमलनाथ इस बात से नाराज हो गए। उन्होंने 8 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 25 फरवरी तक सभी मंडलम सेक्टर में जिला अध्यक्षों को नियुक्तियां करना है। कमलनाथ ने जिलाध्यक्षों को हिदायत दी कि यदि किसी जिले में आपसी विवाद है, तो उसे बैठकर निपटाएं। PCC दफ्तर में हुई बैठक में कमलनाथ ने अच्छे काम पर पुरस्कार देने का ऐलान भी किया। सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा। सबसे ज्यादा मेंबर बनाने वाले जिलाध्यक्षों को फर्स्ट, सेकंड और थर्ड रैंक के पुरस्कार दिए जाएंगे। बैठक में यह बात भी सामने आई कि कांग्रेस के अभियान में फर्जीवाड़ा होता है। यही कांग्रेस को नुकसान पहुंचाता है। डिजिटल सदस्यता अभियान से फर्जी मेंबरशिप खत्म होगी। पहले सदस्य बना दिए जाते थे। इस प्रणाली से दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। पहले हर राज्यों में फर्जी सदस्य जोड़ दिए जाते थे। प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने तेलंगाना सदस्यता अभियान को रोल मॉडल बताया। जिसे फॉलो करने की बात जिलाध्यक्षों से कही गई। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| Posted: 17 Feb 2022 09:48 PM PST नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को आदेशित किया है कि वह हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए प्राइवेट सेक्टर में 75% आरक्षण वाले कानून पर 1 महीने के भीतर फैसला सुनाएं। हाई कोर्ट ने इस मामले में हरियाणा सरकार के कानून को स्थगित कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के स्थगन आदेश को रद्द कर दिया। हरियाणा में 75% आरक्षण लागू नहीं हुआ, पढ़िए सुप्रीम कोर्ट का फैसलासुप्रीम कोर्ट के डिसीजन को कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस प्रकार से प्रदर्शित किया जा रहा है कि हरियाणा में 75% आरक्षण लागू हो गया है। यहां ध्यान देना होगा कि सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण लागू नहीं किया है। केवल हरियाणा राज्य सरकार की 75% आरक्षण वाले कानून पर हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को हटाया गया है और हाईकोर्ट का आदेश किया गया है कि वह इस प्रकरण में 1 महीने के भीतर फैसला सुनाएं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा राज्य सरकार को निर्देशित किया है कि वह फैसला आने तक 75% आरक्षण वाले कानून के पालन के लिए किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य सरकार ने इस मामले में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की थी। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया India national news पर क्लिक करें. |
| MP TET NEWS- टाइम टेबल में संशोधन, MP PEB द्वारा नियम पुस्तिका जारी- HINDI NEWS Posted: 18 Feb 2022 04:46 AM PST भोपाल। Professional Examination Board, Bhopal ने प्राथमिक शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा-2020 (MP TET VARG-3) के लिए परीक्षा समय के लिए संशोधित नियमपुस्तिका जारी की है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर इसे पढ़ सकते हैं। हमने भी संशोधित नियम पुस्तिका को इसी न्यूज़ में सबसे नीचे अपलोड कर दिया है। बिना DOWNLOAD किए पढ़ सकते हैं। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा 2020 का आयोजन किया जा रहा है। इसी परीक्षा के माध्यम से जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में प्राइमरी स्कूल टीचर की भर्ती की जाएगी। इस प्रकार यह दो विभागों की संयुक्त भर्ती परीक्षा है। एमपी पीईबी की तरफ से बताया गया है कि परीक्षा के समय में संशोधन किया गया है। MP TET VARG-3 परीक्षा दिनांक एवं दिन- शनिवार 5 मार्च 2022 से प्रारंभपरीक्षा संचालन नियम पुस्तिका पुनः संशोधित के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा पद्धति टाइम टेबल इस प्रकार है:- परीक्षा की पहली शिफ्ट- रिर्पोटिंग टाइम सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक। महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय- 9:20 से 9:30 तक 10 मिनट। उत्तर अंकित करने का समय- 9:30 बजे से 12:00 बजे तक, ढाई घंटे। परीक्षा की दूसरी शिफ्ट- रिर्पोटिंग टाइम दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक। महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय- 2:50 से 3:00 तक 10 मिनट। उत्तर अंकित करने का समय- 3:00 बजे से 5:30 बजे तक, ढाई घंटे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |