Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP NEWS- देवास में भाजपा विधायक का एक्सीडेंट, मनासा गांव में कार पलटी
- RTI ACT के तहत एडवोकेट, नागरिक नहीं होते: CMHO डॉ. रत्नेश कुरारिया का दावा
- हाई कोर्ट को 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण रोकने का अधिकार नहीं: शिवराज सरकार - MP NEWS
- SBI BHOPAL का मैनेजर भी ठगी का शिकार हो गया, जबकि बैंक वाले तो दुनिया को बचने के तरीके बताते हैं
- मध्यप्रदेश में पहली बार हुआ, हाईकोर्ट ने अधिकारी को सस्पेंड किया - MP NEWS
- BHOPAL NEWS- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले
- BETUL JOBS- जॉब फेयर की तारीख घोषित, आधा दर्जन कंपनियां आ रहीं हैं
- GWALIOR का गौरव दिवस तो 18 जून लक्ष्मी बाई शहीद दिवस ही हो सकता है- My opinion by chidanand dangoriya
- छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त की कार्रवाई, महिला अकाउंटेंट गिरफ्तार, चपरासी से रिश्वत लेने का आरोप- MP NEWS
- अलीराजपुर न्यायालय भर्ती का रिजल्ट यहां देखें- MP NEWS
- SSC NEWS- चार्जमैन एवं रीजनल लैंग्वेज के पद कैंसिल
- MP College news- नकल हेतु कान में सर्जरी कराकर ब्लूटूथ फिट कर लिया, यह तो मुन्ना भाई का भी बाप निकला
- मध्य प्रदेश में महिला कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट हेतु कानून बदल रहा है- INDORE NEWS
- लोग सुसाइड नोट लिखते हैं लेकिन यहां युवक ने थाने आकर सुनाया और गिर गया, मौत- SHIVPURI MP NEWS
- GWALIOR NEWS- महाराज की हस्ती मिटाने, कमलनाथ को चंबल में बफादारों की तलाश
- स्ट्रेस बर्स्ट करने के घरेलू तरीके - Home Remedies for Stress Brust
- INDORE NEWS- मालवा की 534 किलोमीटर सड़कें अपग्रेड होंगी, सरपट दौड़ेंगे वाहन: मुख्यमंत्री
- TMT सरिया में, TMT से क्या तात्पर्य है, क्या लोहे की खदान का नाम है या कुछ और- GK in Hindi
- किस प्रकार की भू-संपत्ति का अंतरण नहीं किया जा सकता- पढ़िए Transfer of Property Act, 1882
- MP TET VARG 3 टॉपिक- अधिगम और शिक्षाशास्त्र, वैकल्पिक अवधारणाएं, त्रुटियों को समझना
- आयुष्मान भारत- मध्य प्रदेश के अस्पतालों की नई लिस्ट यहां देखें - Ayushman Bharat MP district hospital list
- BHOPAL NEWS- विधानसभा में जवाब की एक कॉपी कलेक्टर कार्यालय में भेजें
- ESS अपडेट: कलेक्टर ने कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए - MP karmchari news
- MP BOARD- कक्षा 5 एवं 8 का टाइम टेबल जारी- TIME TABLE CLASS 5-8
- दिग्विजय सिंह के मिर्ची बाबा फिर पिट गए, पुलिस ने टांगाटोली कर गाड़ी में डाला - MP NEWS
| MP NEWS- देवास में भाजपा विधायक का एक्सीडेंट, मनासा गांव में कार पलटी Posted: 22 Feb 2022 07:38 AM PST इंदौर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए विधायक मनोज चौधरी का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार अचानक नियंत्रण से बाहर होकर पलट गई। विधायक एवं उनके साथी सवार घायल हुए परंतु संतोषजनक समाचार यह है कि किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। जानकारी के मुताबिक विधायक मनोज चौधरी अपने साथियों के साथ देवास से बरखेड़ा लाड़ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हाटपीपल्या के पास मनासा गांव में चालक ने नियंत्रण खो दिया इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में विधायक चौधरी, नवीन पाटीदार, अनोखी जाट, गुड्डू, पपलेश को हल्की चोट आई। किसी को भी गंभीर चोट नहीं है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक समर्थक भी घटनास्थल पहुंचे। कुशलक्षेम पूछी। सभी घायलों को इलाज के लिए हाटपीपल्या भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| RTI ACT के तहत एडवोकेट, नागरिक नहीं होते: CMHO डॉ. रत्नेश कुरारिया का दावा Posted: 22 Feb 2022 07:19 AM PST जबलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. रत्नेश कुरारिया का दावा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत, एडवोकेट, नागरिक शब्द की परिभाषा में नहीं आता। उसे सूचना प्राप्त करने का अधिकार नहीं है। डा. रत्नेश कुरारिया ने कोई बयान नहीं दिया बल्कि लिखित उत्तर में यह दावा किया है। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में उन्होंने लिखित उत्तर में बताया कि, कोई संगठन, संघ, प्रतिष्ठान, एसोसिएशन, एडवोकेट नागरिक शब्द की परिभाषा में नहीं आता है। एडवोकेट जो कि बार काउंसिल में पंजीकृत होने पर विधिक व्यवसाय करता है तथा अपने मुव्वक्किल के पक्ष में फीस प्राप्त कर न्यायालय में विधिक पैरवी करता है। अत: धारा 11 में पर-व्यक्ति की सूचना अनुक्रम में सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के तहत धारा 24 के अंतर्गत 3, जो छह उप कंडिकाएं हैं के बिंदु क्रमांक-2 के अनुरूप अधिवक्ता को नियमानुसार जानकारी प्रदाय करने का प्राविधान नहीं है...।' मामला क्या हैला स्टूडेंट एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता विशाल बघेल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से कुछ जानकारियां मांगी थीं। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत उन्होंने सीएमएचओ कार्यालय से दो निजी अस्पतालों को मान्यता प्रदान करने की समस्त प्रक्रिया पूछी थी। जिसमें मदनमहल स्थित श्री शुभम अस्पताल तथा नेपियर टाउन स्थित सर्वोदय हास्पिटल शामिल है। दूसरी आरटीआइ में उन्होंने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2021 में निजी अस्पतालों के लिए जारी निर्देशों के पालन के संबंध में लगाई थी। उन्होंने समस्त निजी अस्पतालों की सूची मांगी थी। जिसमें निजी अस्पतालों की जांच से संबंधित समस्त कार्रवाई, निरीक्षण दल के गठन से संबंधित आदेश की सत्यप्रति, निरीक्षण किए गए समस्त अस्पतालों के निरीक्षण की चेक लिस्ट शामिल है। फर्जीवाड़ा उजागर न हो इसलिए अपना रहे हथकंडेअधिवक्ता बघेल ने कहा कि सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुरारिया सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं। इसलिए आरटीआइ के जवाब में नए-नए तर्क दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उनकी एक अन्य आरटीआइ का जवाब देने से आनाकानी की गई थी। परंतु प्रथम अपील में अपना पक्ष रखते हुए सीएमएचओ के उत्तर को निरस्त कराते हुए उन्होंने जानकारी प्राप्त कर ली थी। परिणाम स्वरूप दो निजी अस्पतालों की मान्यता निरस्त करनी पड़ी थी। तमाम निजी अस्पतालों के पास फायर एनओसी नहीं है। भवन का स्वीकृत नक्शा व अन्य अनुमतियां नहीं हैं। फिर भी अस्पतालों के संचालक को खुली छूट दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की कारगुजारियां उजागर न होने पाएं इसलिए आरटीआइ का जवाब नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत वर्ष 2010 में स्पष्ट किया था कि कोई भी संगठन, नागरिक आरटीआइ के तहत सवाल पूछ सकता है। विशाल ने कहा कि सीएमएचओ के इस जवाब से वे आहत हैं। वे अधिवक्ता संगठनों में सीएमएचओ की शिकायत करेंगे। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| हाई कोर्ट को 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण रोकने का अधिकार नहीं: शिवराज सरकार - MP NEWS Posted: 22 Feb 2022 07:01 AM PST जबलपुर। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 27% ओबीसी आरक्षण के मामले में हाई कोर्ट द्वारा जारी किए गए स्थगन आदेश को चुनौती दी है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि हाई कोर्ट के पास ओबीसी को दिए 27 प्रतिशत आरक्षण पर किसी भी प्रकार की रोक लगाने का न्यायलय की अधिकारिता में नही है। सनद रहे कि हाईकोर्ट में अन्य पिछड़ा वर्ग को दिए गए 27% आरक्षण के मामले में बहस चल रही है। संविधान में आरक्षण का प्रतिशत निर्धारित नहीं किया गया: भाजपा सरकारमध्य प्रदेश राज्य शासन की ओर से विशेष आधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने दलील दी कि संविधान में ऐसा कोई प्राविधान नही जो आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से ज्यादा होने से रोकता हो। जहां तक इंदिरा साहनी प्रकरण का मामला है उसमें सुप्रीम कोर्ट ने 50 प्रतिशत की सीमा को मेंडेटरी नहीं किया है, विशेष परिस्थितियों में ये सीमा 50 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है। मराठा आरक्षण में भी सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा है। इंदिरा साहनी प्रकरण का फैसला संसद द्वारा प्रभाव शून्य किया जा चुका है: मध्यप्रदेश शासनमामले पर सुनवाई के दौरान दलील दी गई कि संसद द्वारा इंदिरा साहनी के प्रकरण में दिए फैसले के प्रभाव को समाप्त करने हेतु संविधान में 103 वां संशोधन किया जा चुका है। इससे ओबीसी को दिए 27 प्रतिशत आरक्षण पर किसी भी प्रकार की रोक लगाने का न्यायलय की अधिकारिता में नही है न ही न्यायालय का काम कानून बनाना है।जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| SBI BHOPAL का मैनेजर भी ठगी का शिकार हो गया, जबकि बैंक वाले तो दुनिया को बचने के तरीके बताते हैं Posted: 22 Feb 2022 06:49 AM PST भोपाल। बैंक वाले अपने ग्राहकों को ठगी का शिकार होने से बचने के तरीके बताते हैं। बार-बार याद दिलाते हैं कि आपको सतर्क रहना चाहिए। बैंक में ठगी के शिकार व्यक्ति का मजाक उड़ाते हैं, ठगी के लिए उसे ही जिम्मेदार बताते हैं जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ब्रांच मैनेजर ही ठगी का शिकार हो गया। SBI के ब्रांच मैनेजर को कैसे ठगा, यहां पढ़िएसुराना मोटर्स का खाता भारतीय स्टेट बैंक की चंचल रोड, संत हिरदाराम नगर शाखा में है। 22 जनवरी को शाखा प्रबंधक दर्शन दानी के पास (9617765766) से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि मैं राजेन्द्र सुराना बोला रहा हूं। पैसों के अर्जेंट काम आ गया है। मैं बैंक एकाउंट भेज रहा हूं। इन खातों में रकम ट्रांसफर कर दीजिए। खाता धारक मेरे पुराने क्लाइंट हैं। इस पर सुराना की साख को देखते हुए मैनेजर ने तुरंत ही उनके बैंक खाते से 25 लाख 96 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि फोन करने वाला राजेन्द्र सुराना नहीं, जालसाज था। इस पर मैनेजर ने संत हिरदाराम नगर थाने में शिकायती आवेदन दिया। पुलिस ने मोबाइल धारक के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में अब तक क्या-क्या पता चलाथाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि जालसाज ने वारदात को अंजाम देने राजेन्द्र सुराना का फर्जी ई-मेल आईडी भी नया क्रिएट किया था। इसी ई-मेल के जरिए उसने तीन बैंक एकाउंट भेजे। लेटर पैड में लिखे एकाउंट नंबर में सुराना के हस्ताक्षर भी थे। मैनेजर का कहना है कि हस्ताक्षर का मिलान करने के बाद रकम ट्रांसफर की है। मुंबई, हिमाचल प्रदेश, कुशीनगर में खुले बैंक खातों में उक्त रकम गई है। हालांकि पैसा अभी एकाउंट से नहीं निकल सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| मध्यप्रदेश में पहली बार हुआ, हाईकोर्ट ने अधिकारी को सस्पेंड किया - MP NEWS Posted: 22 Feb 2022 06:30 AM PST ग्वालियर। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब हाईकोर्ट ने किसी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमठ व जस्टिस एमआर फडके की बैंच ने गलत जानकारी देने के मामले में कार्यपालन यंत्री एमके उदैनिया को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने दतिया जिले के धौर्रा होते हुए चूनाघट से चौकी तक साढ़े ग्यारह किमी लंबी सड़क का टेंडर जारी किया था। यह सड़क 12 करोड़ की लागत से तैयारी की जानी थी। इस सड़क के लिए ठेकेदार रविकांत बंसल ने भी टेंडर भरा था, लेकिन उनका टेंडर यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि वर्ष 2020-21 की बैलेंशीट नहीं पेश की गई। यह ठेका केपी सिंह भदौरिया को दिया गया। MP PWD के कार्यपालन यंत्री एमके उदैनिया हाईकोर्ट के आदेश पर सस्पेंडइस टेंडर को रविकांत बंसल ने हाई कोर्ट में चुनौती दी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अमित बंसल ने तर्क दिया कि 2020-21 की बैलेंशीट पेश किए जाने का आधार बताते हुए टेंडर निरस्त किया गया है। यह टेंडर गलत तरीके से निरस्त किया है। जिससे विरोधी को फायदा पहुंचाया जा सके। कोर्ट के आदेश पर कार्यपालन यंत्री एमके उदैनिया ने जवाब दिया था। उनकी ओर से बताया गया कि 2020-21 की बैलेंशीट की जरूरत नहीं है। चीफ जस्टिस ने जवाब को गुमराह करने वाला माना। अतिरिक्त महाधिवक्ता अंकुर मोदी जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांग रहे थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें अतिरिक्त समय नहीं दिया। एमके उदैनिया को निलंबित करने के आदेश दिए है। कोर्ट का पहला ऐसा आदेश है, जिसके पालन में अधिकारी निलंबित होंगे। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले Posted: 22 Feb 2022 06:21 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राजधानी भोपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बदलने के आदेश जारी किए हैं। आईएएस विकास मिश्रा एवं आईएएस ऋतुराज के ट्रांसफर किए गए हैं। MP IAS TRANSFER LISTश्री विकास मिश्रा आईएएस 2013 बैच- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल से अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल एवं उप सचिव, लोक परिसंपत्ति प्रशासन विभाग श्री ऋतु राज आईएएस 2015 बैच- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल। मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू हटायामुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास कार्यालय में कोरोना नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नाइट कर्फ्यू हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्थितियां नियंत्रण में है,लेकिन कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन अवश्य करें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| BETUL JOBS- जॉब फेयर की तारीख घोषित, आधा दर्जन कंपनियां आ रहीं हैं Posted: 22 Feb 2022 05:45 AM PST बैतूल। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 25 फरवरी को स्थानीय शासकीय जेएच कॉलेज में प्रात: 11 बजे से एक दिवसीय जॉब फेयर (रोजगार मेला) आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलोदय टेक्नोपैक प्रा.लि. वापी दमन गुजरात द्वारा मशीन ऑपरेटर/हेल्पर के 100 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 8वीं से अधिक/आईटीआई तथा आयु 18 से 40 वर्ष है। जेके बायो प्लांटेक प्रा.लि. भोपाल द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटिव के 35 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं से अधिक तथा आयु 18-35 वर्ष है। वर्धमान फेब्रिक्स प्रा.लि. बुदनी द्वारा मशीन ऑपरेटर के 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई एवं आयु 18 से 28 वर्ष है। सीपेट भोपाल द्वारा मशीन ऑपरेटर के 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से अधिक/आईटीआई एवं आयु 18 से 35 वर्ष है। बजीर कौशल विकास केन्द्र बैतूल द्वारा मशीन ऑपरेटर/ट्रेनी वर्कर के 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं आयु 18 से 28 वर्ष है। एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल्स छिंदवाड़ा द्वारा कारपेंटर/बारवेंडर के 40 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक एवं आयु 18 से 34 वर्ष है। विजय इंटरप्राइजेस प्रा. लि. बैतूल द्वारा वेल्डर/डीजल मैकेनिक के 5 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक, आईटीआई एवं आयु 18 से 30 वर्ष है। ताप्ती मार्वल प्रा.लि. बैतूल द्वारा कारपेंटर के 5 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक, आईटीआई एवं आयु 18 से 30 वर्ष है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| Posted: 22 Feb 2022 06:23 AM PST ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपील की है कि ग्वालियर गौरव दिवस मनाया जाना है। उन्होंने ग्वालियर की जनता से अपील की है कि वह ग्वालियर गौरव दिवस की तारीख सुनिश्चित करें। इससे पहले उन्होंने अपने गांव चैत के गौरव दिवस के लिए नर्मदा जयंती का दिन निर्धारित किया है। मैं पूरी विनम्रता के साथ ग्वालियर गौरव दिवस के लिए 18 जून की तारीख प्रस्तावित करता हूं। ग्वालियर गौरव दिवस के लिए 18 जून ही क्योंग्वालियर गौरव दिवस के लिए मेरे मत के अनुसार सिर्फ दो ही तारीख उचित हो सकती हैं। पहली 21 दिसंबर, राजा मानसिंह का जन्म दिवस और दूसरी 18 जून महारानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस। मेरा मत है कि इस विषय में थोड़ा सा ग्वालियर का स्वार्थ भी जोड़ना चाहिए। दिसंबर के महीने में ग्वालियर में काफी ठंड पड़ती है। ग्वालियर गौरव दिवस मनाया तो पर्यटकों को आकर्षित नहीं कर पाएंगे। 18 जून, ग्वालियर में ग्रीष्म ऋतु के समापन का समय होता है। परीक्षाएं समाप्त हो जाती है, बारिश का मौसम शुरू नहीं होता। जो लोग गर्मियों की छुट्टी में बाहर जाते हैं वह भी वापस लौट आते हैं। देर रात तक उत्सव मनाया जा सकता है। पर्यटन की दृष्टि से काफी लाभ हो सकता है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा सकती है क्योंकि पर्यटन की दृष्टि से 18 जून को काफी लाभ हो सकता है। यह ग्वालियर के लिए गौरव की बात है कि सन 1857 की क्रांति की महानायिका लक्ष्मी बाई ने कुछ समय के लिए ही सही लेकिन ग्वालियर को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करा दिया था। अन्यथा ग्वालियर तो तोमर वंश की सत्ता जाने के बाद से बाहरी या विदेशियों के कब्जे में ही रहा है। मैंने सिर्फ अपना ओपिनियन प्रस्तुत किया है। यदि आप भी मेरे प्रस्ताव से सहमत हैं तो कृपया इसे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र व्यवहार का पता है:- ५वीं मंजिल, वल्लभ भवन-२, मंत्रालय, अरेरा हिल्स, भोपाल मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर हैंडल है:- @CMMadhyaPradesh |
| Posted: 22 Feb 2022 05:05 AM PST जबलपुर। लोकायुक्त की पुलिस ने छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर कार्यालय में कार्रवाई करते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ अकाउंटेंट संगीता झाड़े को गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि उन्होंने लेखापाल संगीता झाड़े को ₹25000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। चपरासी के बेटे की शिकायत पर हुई लोकायुक्त की कार्रवाईसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आदिवासी बालक छात्रावास सोनपुर में पदस्थ चपरासी गंगाराम सूर्यवंशी की सेवा पुस्तिका में दर्ज जन्मतिथि में दो साल का अंतर हो गया था, जिसे वह सुधरवाना चाह रहा था। लेकिन अकाउंटेंट संगीता झाड़े द्वारा सुधार कार्य नहीं किया जा रहा था। परेशान होकर चपरासी के बेटे नीलेश निवासी लहगडुआ तहसील अमरवाड़ा ने 16 फरवरी को जबलपुर लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त ने लेखापाल को पकड़ने योजना बनाई। छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में बिना रिश्वत के नियमानुसार काम भी नहीं हो रहे थेशिकायकर्ता नीलेश सूर्यवंशी ने बताया कि उसके पिता की उम्र में दो साल का अंतर आ रहा था, जिसे सुधरवाने के एवज में 80 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। स्पष्ट रूप से धमकी दी गई थी कि यदि रिश्वत नहीं दी जाएगी तो काम भी नहीं होगा। लोकायुक्त निरीक्षक स्वप्रनिल दास ने बताया कि अकाउंटेंट को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस कारवाई में निरीक्षक स्वप्निल दास, मंजू किरण तिर्की, भूपेंद्र दीवान, आरक्षक जुबेद खान, अतुल श्रीवास्तव, विजय विष्ट, लक्ष्मी रजक, सुरेंद्र राजपूत शामिल थे। अकाउंटेंट संगीता झाड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामलाइंस्पेक्टर स्वप्निल दास ने बताया कि अकाउंटेंट संगीता झाड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही से पहले शिकायत की पुष्टि की गई थी। कार्रवाई के बाद मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि कहीं आय से अधिक संपत्ति का मामला तो नहीं है। इन्वेस्टिगेशन के दौरान अकाउंटेंट संगीता झाड़े से यह भी पूछा जाएगा कि रिश्वत की मांग उन्होंने स्वयं की थी या फिर इसमें उनके अधिकारी का भी हिस्सा है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| अलीराजपुर न्यायालय भर्ती का रिजल्ट यहां देखें- MP NEWS Posted: 22 Feb 2022 04:51 AM PST अलीराजपुर। कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलीराजपुर द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के क्रम में इंटरव्यू परीक्षा का रिजल्ट (चयन सूची) घोषित कर दिया गया है। चयन सूची अनुमोदन के लिए रजिस्ट्री को भेजी गई है। चयन सूची में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा निर्धारित किए गए आरक्षण प्रावधानों का पालन करते हुए एक उम्मीदवार को चयनित किया गया है जबकि उसके साथ दो उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। श्री अरुण कुमार वर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलीराजपुर द्वारा बताया गया है कि महिला पद के अभ्यर्थियों में चयनित अभ्यर्थी आसम रावत तथा प्रतीक्षा सूची की कर्मा मंडलोई के प्राप्तांक समान हैं। दोनों में से आसम रावत आयु अधिक होने के कारण उसे चयन सूची में स्थान दिया गया है। उक्त संशोधन के परिणाम स्वरूप पूर्व में चयन सूची के अंतिम स्थान का अभ्यर्थी संबंधित वर्ग की प्रतीक्षा सूची के प्रथम स्थान पर प्रतिस्थापित हुआ है जबकि पूर्व प्रतीक्षा सूची के क्रमांक 4 का प्रत्याशी का नाम विलोपित हुआ है। उम्मीदवार मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट पर चयन सूची, प्रतीक्षा सूची एवं असफल उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। सुविधा के लिए हमने भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराई है। यहां क्लिक करके चयन सूची परीक्षा परिणाम देख सकते हैं एवं PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| SSC NEWS- चार्जमैन एवं रीजनल लैंग्वेज के पद कैंसिल Posted: 22 Feb 2022 04:33 AM PST Staff Selection Commission (कर्मचारी चयन आयोग) ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए द्वारा बताया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की मेलप्रैक्टिस (अनुचित साधन) के कारण कैंडिडेट का अभ्यर्थीतता खत्म कर दी जाएगी और उसके खिलाफ लीगल एक्शन भी लिया जाएगा। इसके अलावा SSC ने 4 पद जो की फेस 9/2021 सिलेक्शन पोस्ट द्वारा विज्ञापित किए गए थे, उन्हे प्रशासनिक कारणों के कारण कैंसल कर दिया है। जो कि चारजमैन के पद थे। ये पोस्ट मैकेनिक, केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक और कंप्यूटर ब्रांच के लिए थीं। इसी प्रकार Cat. No. 16719, असिस्टेंट रिसर्च ऑफीसर फॉर रीजनल लैंग्वेज पद, जो की एडवर्टाइजमेंट नंबर NRI16719, सिलेक्शन पोस्ट द्वारा जारी किया गया था. उसे भी एडमिनिस्ट्रेटिव रीजनस् के कारण कैंसिल कर दिया गया है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP College news- नकल हेतु कान में सर्जरी कराकर ब्लूटूथ फिट कर लिया, यह तो मुन्ना भाई का भी बाप निकला Posted: 22 Feb 2022 04:18 AM PST इंदौर। Mahatma Gandhi Memorial Medical College, Indore में MBBS की परीक्षा के दौरान नकल का चौंकाने वाला मामला पकड़ा गया है। स्टूडेंट ने सर्जरी कराकर कान में कुछ इस तरीके से ब्लूटूथ फिट करवा लिया था कि बाहर से दिखाई ना दे। वह बड़े मजे से नकल कर रहा था परंतु मोबाइल पकड़ा गया। इस मामले में कॉलेज मैनेजमेंट की संलिप्तता पाई गई है। उस डॉक्टर को भी जेल जाना पड़ेगा जिसने सर्जरी करके कान में ब्लूटूथ फिट किया। घटनाक्रम दिनांक 21 फरवरी 2022 सोमवार का है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबंधित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में MBBS के उन स्टूडेंट्स (एटीकेटी या फेल) की परीक्षा हो रही थी जो अपने साथ ही नियमित स्टूडेंट्स के साथ पास नहीं हो पाए। इसलिए इन्हें डी-बैच के छात्र कहा जाता है। यह इनका फाइनल एग्जाम था। परीक्षा शुरू होने के 65 मिनट बाद दोनों स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी के गोपनीय विभाग की उप कुलसचिव रचना ठाकुर की टीम ने सर्चिंग शुरू की तो वह मोबाइल पकड़ा गया जिससे नकल कराई जा रही थी। पूछताछ के दौरान स्टूडेंट ने बताया कि उसने एक डॉक्टर की मदद से सर्जिकल ब्लूटूथ अपने कान में फिट करवा लिया है। टीम ने मोबाइल तो जप्त कर लिया परंतु ब्लूटूथ जप्त नहीं कर पाई क्योंकि वह कान में फिट है और सर्जरी के बाद ही निकाला जा सकता है। इस मामले में आश्चर्यजनक बात यह है कि परीक्षा कक्ष में केवल एक महिला शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। जबकि कम से कम एक पुरुष शिक्षक होना अनिवार्य था। कॉलेज मैनेजमेंट ने नियम तोड़कर नकल को संरक्षण प्रदान किया। वह डॉक्टर भी अपराधी है जिसने सर्जरी करके कान में ब्लूटूथ फिट किया। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई थी, परंतु माना जा रहा है कि सभी संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| मध्य प्रदेश में महिला कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट हेतु कानून बदल रहा है- INDORE NEWS Posted: 22 Feb 2022 07:04 AM PST इंदौर। मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर इंदौर 24 घंटे काम करता है। कुछ ऑफिस तो ऐसे हैं जो नाइट शिफ्ट में ही काम करते हैं। विदेशों में सेवाएं देने वाली कंपनियों को रात में काम करना जरूरी है और उनकी मजबूरी भी लेकिन ऐसी कंपनियों में महिला कर्मचारी काम नहीं कर पातीं क्योंकि मध्यप्रदेश में महिला कर्मचारियों को रात में काम पर बुलाने की मनाही है, लेकिन अब यह कानून बदलने वाला है। श्रम विभाग ने इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश में महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने के लिए नियमों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव प्रमुख सचिव के पास भेज दिया गया है। सरकार को कोई आपत्ति नहीं है इसलिए माना जा रहा है कि जल्द ही इसका ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। अब तक प्रदेश में सिर्फ कारखानों और आईटी सेक्टर में ही महिलाओं को रात 10 से सुबह 6 बजे तक काम करने की मंजूरी थी। मध्यप्रदेश में महिला कर्मचारियों से संबंधित श्रम कानून क्यों बदल रहा हैअप्रैल 2021 में केरल हाई कोर्ट ने महिलाओं के काम करने संबंधी याचिका पर यह आदेश दिया था, जिसका पालन भारत की सभी राज्य सरकारें भी कर रही हैं। श्रम विभाग के आयुक्त वीएस रावत ने प्रस्ताव की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी होगा। देश के अन्य राज्यों में भी इस पर अमल हो चुका है। बस इसमें यह देखना होगा कि महिलाओं की सुरक्षा संबंधी उपाय किए जाएं। यदि ओवर टाइम करवा रहे हैं तो उसका पैसा देना होगा। इसमें सुपरवाइजर महिला ही होगी। महिला कर्मचारियों को रात में काम पर केरल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसलाकेरल हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा था कि, 'किसी योग्य उम्मीदवार को सिर्फ इस आधार पर नियुक्त करने से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह एक महिला है और रोजगार की प्रकृति के अनुसार उसे रात में काम करना होगा। जबकि महिला का योग्य होना ही उसकी नौकरी के लिए सुरक्षात्मक प्रावधान है।' जस्टिस अनु शिवरामन की पीठ इस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें केरल मिनरल्स एंड मेटल्स लिमिटेड द्वारा सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों को ही आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। कंपनी के इस प्रावधान को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता ट्रेजा जोसफीन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वह कंपनी में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (सेफ्टी) हैं। उन्होंने अदालत से कहा कि यह अधिसूचना भेदभावपूर्ण है। कोर्ट की तरफ से कहा गया, 'दुनिया आगे बढ़ रही है। ऐसे में महिलाओं को केवल घर के काम में ही क्यों लगाए रखें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| लोग सुसाइड नोट लिखते हैं लेकिन यहां युवक ने थाने आकर सुनाया और गिर गया, मौत- SHIVPURI MP NEWS Posted: 21 Feb 2022 09:35 PM PST शिवपुरी। ज्यादातर लोग सुसाइड नोट लिखते हैं। कुछ लोग वीडियो भी बनाते हैं लेकिन पोहरी तहसील के बैराड़ थाने में जो कुछ हुआ, मध्य प्रदेश पुलिस के रिकॉर्ड में शायरी कभी हुआ हो। एक युवक ने थाने पहुंचकर अपना सुसाइड नोट सुनाया और बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में मौत हो गई क्योंकि उसने काफी पहले ही उसने जहर खा लिया था। युवक का नाम अनिल रावत, उसके पिता का नाम श्री इंद्रजीत रावत, निवासी ग्राम बाघौदा बताया गया है। बैराड़ पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम अचानक थाने में अनिल रावत आया। टेबल पर अपनी बाइक की चाबी रख कर बोला कि मैंने जहर खा लिया है। मेरी पत्नी मुझे बहुत परेशान करती थी। मेरे घर वालों का कोई दोष नहीं है, उन्हें परेशान मत करना। इसके बाद बेहोश होकर गिर गया। मौजूद पुलिस स्टाफ अनिल को लेकर तत्काल बैराड़ के लोकल सरकारी चिकित्सा केंद्र पहुंचे परंतु वहां से उसे शिवपुरी रेफर कर दिया गया। बैराड़ से शिवपुरी के बीच 108 एंबुलेंस में अनिल रावत ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस बीच रास्ते से ही वापस लौट आई। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है परंतु सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस सुसाइड नोट को रिकॉर्ड में कैसे लिया जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- महाराज की हस्ती मिटाने, कमलनाथ को चंबल में बफादारों की तलाश Posted: 22 Feb 2022 07:04 AM PST ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण मात्र 15 महीने में पूर्व मुख्यमंत्री हो गए कमलनाथ अब चंबल संभाग में बफादारों की तलाश कर रहे हैं ताकि ग्वालियर के महाराज की राजनीतिक हस्ती मिटाई जा सके। इसीलिए कमलनाथ चंबल के सबसे जिद्दी शहर भिंड में आ रहे हैं। दिनांक 23 फरवरी को भिंड में सिंधिया विरोधियों का वॉक इन इंटरव्यू होगा। सिलेक्ट हुए कैंडीडेट्स को राउंड टेबल मीटिंग के लिए भोपाल बुलाया जाएगा। कमलनाथ के कॉन्फिडेंस का कारण क्या है- POINT 2 POINT- ग्वालियर चंबल संभाग भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है। - 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 34 में से 20 सीटें मिली थीं। - 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 7 सीटों पर सिमट गई। - 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 26 सीटों पर विजय प्राप्त हुई। - माना गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव के कारण यह सफलता मिली है। - 2019 के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया, चुनाव हार गए। - प्रश्न उपस्थित हुआ, यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण कांग्रेस पार्टी को 34 में से 26 सीटें मिली थीं तो फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव क्यों हार गए। - निष्कर्ष निकाला गया कि जनता का मूड बदल गया है। वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के साथ है। कमलनाथ और कांग्रेस उपचुनाव क्यों हार गए- सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ग्वालियर चंबल की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है तो फिर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हार क्यों गए। - निष्कर्ष निकाला गया कि चुनाव का सारा मैनेजमेंट बाहरी नेताओं को दे दिया गया था। - ग्वालियर चंबल के लोग बाहरी नेताओं के कंट्रोल में चुनाव लड़ना पसंद नहीं करते। - इसलिए कमलनाथ इस बार ग्वालियर चंबल में ही कांग्रेस पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं की तलाश कर रहे हैं। |
| स्ट्रेस बर्स्ट करने के घरेलू तरीके - Home Remedies for Stress Brust Posted: 21 Feb 2022 08:31 PM PST दुनिया की सबसे बड़ी समस्या है, तनाव। बुखार को नापने के लिए थर्मामीटर होता है लेकिन तनाव को नापने के लिए कोई मशीन नहीं बनी। तनाव के कारण इंसान अक्सर गलत डिसीजन लेते हैं। कई बार आत्मघाती कदम उठा लेते हैं और कई बार जगन ने अपराध कर बैठते हैं। सवाल यह है कि क्या तनाव को दूर करने का कोई सरल उपाय नहीं है। आइए जानते हैं स्ट्रेस को बस्ट करने के घरेलू तरीके। तनाव दूर करने के सबसे सरल तरीके✔ उस जगह से थोड़ा दूर चले जाएं जहां तन्हा हो रहा है और फिर आंख बंद करके अपना पसंदीदा म्यूजिक सुने। तनाव गायब हो जाएगा। ✔ किसी ऐसी जगह पर जाएं जहां लोग इंजॉय कर रहे हैं। थोड़ा समय बताएं। मूड चेंज हो जाएगा। ✔ हेल्दी ब्रेकफास्ट हमेशा तनाव को दूर कर देता है। ओट्स तनाव को दूर करने में काफी सहायक होते हैं। ✔ अपनी पसंदीदा किताब, कहानियां, उपन्यास, कविताएं या ग़ज़ल पढ़िए। कुछ नहीं मिलता तो न्यूज़ पेपर पढ़ लीजिए। ✔ किसी पुराने दोस्त को फोन करें, जो आपकी स्ट्रेसफुल लाइफ के बारे में नहीं जानता हो। उसका हालचाल पूछा और पुराने दिनों को याद करें। Simplest ways to Reliese stress✔ पालतू जानवर के साथ समय बिताएं। तनाव को दूर करने का सबसे सरल तरीका है। ✔ आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन पेंटिंग करने या कोई भी कार्टून बनाने से हमेशा तनाव दूर हो जाता है। ✔ क्रॉसवर्ड और पजल्स जैसे खेल केवल दिमाग को तेज नहीं करते बल्कि स्ट्रेस से भी मुक्ति दिलाते हैं। ✔ यदि तनाव बहुत अधिक है तो रेलवे स्टेशन भैया बस स्टॉप चले जाएं। चुपचाप बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बीमार यात्रियों की हल्की-फुल्की मदद करते रहे। आप अपना तनाव नहीं भूलेंगे लेकिन उससे निकलने का आइडिया मिल जाएगा। |
| INDORE NEWS- मालवा की 534 किलोमीटर सड़कें अपग्रेड होंगी, सरपट दौड़ेंगे वाहन: मुख्यमंत्री Posted: 21 Feb 2022 12:37 PM PST इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मालवा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है। 6000 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करके 534 किलोमीटर सड़कें अपग्रेड की जाएंगी। इन सड़कों के साथ-साथ मालवा की अर्थव्यवस्था भी सुधर जाएगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा 24 फरवरी को किये जा रहे परियोजना शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क श्री राघवेंद्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी आगामी 24 फरवरी को उज्जैन में 6 हजार 247 करोड़ रूपये की 11 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों से प्रदेश के 534 किलोमीटर के मार्गों का उन्नयन (upgrade) होगा। कार्यक्रम में विधायक, सांसद एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| TMT सरिया में, TMT से क्या तात्पर्य है, क्या लोहे की खदान का नाम है या कुछ और- GK in Hindi Posted: 21 Feb 2022 12:20 PM PST आपने देखा ही होगा, किसी भी प्रकार के RCC कंस्ट्रक्शन में लोहे के सरियों का उपयोग किया जाता है। दीवारों से लेकर टीवी तक इनके विज्ञापन भी देखे होंगे। हमेशा कंपनी के नाम के बाद TMT सरिया लिखा होता है। सवाल यह है कि लोहे की सरिया में TMT से क्या तात्पर्य होता है। क्या TMT किसी खदान का नाम है जहां से सभी कंपनियां लोहा लेकर आती हैं या फिर TMT का कुछ और ही अर्थ है। पढ़िए एक मजेदार जानकारी जो आपको स्पेशल और नॉलेजेबल बनाती है:- TMT सरिया में, TMT का फुल फॉर्म क्या हैयदि अपन TMT का फुल फॉर्म पढ़ेंगे तो अपने क्वेश्चन का सरल आंसर मिल जाएगा। TMT का फुल फॉर्म होता है Thermo-Mechanically Treated, हिंदी में-थर्मो-यांत्रिक रूप से इलाज किया गया। यानी कि यह एक ऐसा सरिया होता है जिसे थर्मल और मैकेनिकल ट्रीटमेंट के बाद तैयार किया गया है। यह सरिया खास तौर पर RCC कंस्ट्रक्शन के लिए बनाया जाता है। यानी कि यह एक आम लोहा नहीं होता। अब सवाल उठता है कि क्या TMT सरियों में भी क्वालिटी होती है। सामान्य डुप्लेक्स, मल्टीस्टोरी और एक्सप्रेस वे के ओवर ब्रिज सभी में एक ही प्रकार का TMT सरिया लगाया जाता है। सबसे अच्छा TMT सरिया कौन सा होता हैजब लोग अपना भवन निर्माण करा रहे होते तो उनके सामने यह सवाल हमेशा आता है। बाजार में लोग बताते हैं कि किस कंपनी का TMT सरिया सबसे अच्छा है। दरअसल वह अधूरी जानकारी दे रहे होते हैं। TMT सर या तीन प्रकार के होते हैं। Fe 415 ग्रेड TMT सरियाआप ध्यान से देखेंगे तो सरिया पर TMT Fe415 लिखा दिखाई देगा। यह सरिया अधिकतम 5 मंजिल के घर बनाने के काम में आते हैं। ज्यादा तो रहने दो मंजिला भवन निर्माण के लिए उपयोग किया जाता है। कितना भी छोटा RCC स्ट्रक्चर हो उसमें Fe415 का ही उपयोग किया जाता है। Fe 500 ग्रेड TMT सरियाTMT Fe500 सरिया का उपयोग शॉपिंग कंपलेक्स और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने में किया जाता है। यानी कि ऐसे RCC निर्माण जहां पर वजन ज्यादा होगा और नियमित रूप से हलचल भी हो सकती है जो RCC स्ट्रक्चर को प्रभावित करती है। इसमें दो वैरायटी आती हैं Fe 500D और Fe 500S, इन दोनों में से Fe 500S सरिया का उपयोग कहां किया जाता है जहां भूकंप या फिर भूगर्भीय हलचल की संभावना होती है। यह सरिया Fe415 की तुलना में ज्यादा लचीला होता है। Fe 550 ग्रेड TMT सरियाFe550 TMT सरिया सबसे स्पेशल होता है। इसका उपयोग समुद्र या नदी के अंदर RCC स्ट्रक्चर में या फिर इस प्रकार के पुल जहां पानी की संभावना ज्यादा होती है, के स्ट्रक्चर बनाने में उपयोग किया जाता है। यह सरिया जमीन के अंदर होने वाली सभी प्रकार की हलचल को सहन करने की क्षमता रखता है। Fe 600 ग्रेड TMT सरियाFe600 TMT सरिया को आप TMT सरिया फैमिली का भीम कह सकते हैं। यह सबसे शक्तिशाली होता है। इसलिए इसका उपयोग सभी प्रकार के हेवी ड्यूटी वाले RCC स्ट्रक्चर में किया जाता है। भारत के सभी एक्सप्रेसवे, मेट्रो प्रोजेक्ट, औद्योगिक निर्माण इत्यादि में Fe600 TMT सरिया का उपयोग किया जाता है। यह सरिया किसी भी प्रकार के झटके यहां तक की बम ब्लास्ट की स्थिति को भी सहन करने की क्षमता रखते हैं। इतने ताकतवर होने के साथ-साथ Fe 600 TMT सरिया जंग रोधक भी होता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| किस प्रकार की भू-संपत्ति का अंतरण नहीं किया जा सकता- पढ़िए Transfer of Property Act, 1882 Posted: 21 Feb 2022 11:24 AM PST संपत्ति-अन्तरण अधिनियम,1882 का उद्देश्य यह है कि किसी भी व्यक्ति की चल एवं अचल संपत्ति का ट्रांसफर किस प्रकार किया जा सकता है एवं किस प्रकार की चल, अचल संपत्ति का अन्तरण नहीं किया जा सकता है। ये सभी नियमों को संपत्ति अन्तरण अधिनियम में बताया गया है। आज हम सिर्फ आपको यह जानकारी देगे की किस प्रकार की भू संपत्ति का अन्तरण किसी अन्य को नहीं किया जा सकता है जानिए। संपत्ति अन्तरण अधिनियम, 1882 की धारा 6 की परिभाषा:-अधिनियम की धारा 6 यह बताती है कि किस प्रकार की संपत्ति का अन्तरण नहीं किया जा सकता है। धारा 6 के अन्तरणीयता के अपवाद के अनुसार हिन्दू विधि में सेवाइती संपत्ति है उनका अन्तरण नही किया जा सकता है- राज्य सरकार या केन्द्र सरकार की भूमि, अविभाज्य संपत्ति, राजमुकुट, राजगद्दी, देवोत्तर संपतियां। • धारा 6 की उपधारा (ग) के अनुसार कोई सुखाचार या अनुसेवी संपत्ति का अन्तरण प्रारम्भ से ही अवैध होगा, अर्थात किसी को जीवन यापन के लिए सरकार दी गई संपत्ति या किसी को मालिक द्वारा किसी व्यक्ति को उपभोग के लिए दी गई सम्पति संपत्ति का अन्तरण नहीं किया जा सकता है इसमे इनामी भू संपत्ति भी हो सकती है। इनाम में मिली जमीन को भेज सकते हैं या नहींउधानुसार:- अंजनेयुलू बनाम श्री वेणुगोपाल:- उक्त मामले में मद्रास हाईकोर्ट का यह निर्णय हैं कि किसी व्यक्ति को जमीन इनाम में दी गई। उसे मंदिर में स्वस्तिवाचन करना था क्या इनाम अन्तरणी संपत्ति थी, मद्रास हाईकोर्ट ने इनाम की संपत्ति को अन्तरणी सम्पदा नहीं माना क्योंकि यह इनाम सेवा का फल था। मध्यप्रदेश में पट्टे की जमीन को बेचा जा सकता है या नहींनोट:- मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता 181 के अंतर्गत सरकारी पट्टे की भूमि किसी भी प्रकार से अन्तरणी संपत्ति नहीं है क्योंकि संहिता की धारा 57 कहती है कि राज्य की समस्त भूमि संपत्ति राज्य की संपत्ति हैं इसी कारण सरकारी पट्टे की भूमि का ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह भूमि राज्य सरकार या कलेक्टर द्वारा दखल देने का अधिकार दिया जाता है। (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP TET VARG 3 टॉपिक- अधिगम और शिक्षाशास्त्र, वैकल्पिक अवधारणाएं, त्रुटियों को समझना Posted: 21 Feb 2022 08:32 PM PST एमपी टेट वर्ग 3 में अधिगम और शिक्षाशास्त्र (Learning and Pedagogy) संबंधित 10 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसका सबटॉपिक है" समस्या समाधानकर्ता और वैज्ञानिक- अन्वेषक के रूप में बच्चा, बच्चों में अधिगम की वैकल्पिक अवधारणाएं, बच्चों की त्रुटियों को अधिगम प्रक्रिया में सार्थक कड़ी के रूप में समझना। बच्चा एक समस्या समाधक के रूप में / Child as a Problem Solverकिसी भी समस्या को सुलझाना हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम हर दिन सरल से लेकर जटिल तक कई प्रकार की समस्याओं का समाधान करते हैं। कुछ समस्याओं को हल करने में समय लगता है जबकि कुछ में अधिक समय लगता है। इसी प्रकार बच्चों के स्कूली जीवन में भी कई प्रकार की समस्याएं सामने आती हैं जिनका समाधान भी उन्हें ही ढूंढना पड़ता है। यह शिक्षक का काम है कि बच्चों को इस स्तर पर योग्य बनाया जाए और उनका व्यक्तिगत विकास किया जाए जिससे कि वह किसी भी प्रकार की परिस्थितियों का सामना कर सकें और एक समाधानकर्ता बन सकें। इसके लिए सबसे पहले समस्या को समझना जरूरी है, फिर उसके बारे में जानकारी एकत्र करना, संभावित समस्या का समाधानों का मूल्यांकन, संभावित समाधानों का निर्माण, संभावित समाधानों का परीक्षण, निष्कर्षों का निर्णय, समाधान का प्रयोग इसके लिए बच्चों में आत्म पहचान पहचान का गुण विकसित करना चाहिए। जिससे कि बच्चे अपनी कमियों को स्वीकार करें और उन्हें दूर करना सीख सकें। बच्चों को स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। समस्या समाधान एक ऐसी प्रक्रिया का प्रारूप है जिस ढांचे में सृजनात्मक चिंतन एवं वैचारिक संतुलन का तालमेल बनता है। थार्नडाइक का गलती करके सीखने का सिद्धांत (Trial and Error Theory), कोहलर का अंतर्दृष्टि सिद्धांत(Insightful of Kohler) आदि समस्या समाधान के ही उदाहरण हैं। बच्चा एक वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप / Child As A Scientific Investigatorजीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार" बच्चे नन्हे वैज्ञानिक हैं "और वे अपनी समस्याओं का समाधान खुद ही ढूंढते हैं। जब बच्चे अपने ज्ञान और अनुभव के माध्यम से किसी समस्या के प्रत्येक पहलू को जानने लगते हैं, तो स्वयं ही समस्या का समाधान खोज लेते हैं। तब बच्चे में एक वैज्ञानिक अन्वेषक के गुण आने लगते हैं और वे अपनी समस्याओं का स्वयं समाधान करने लगते हैं। बच्चे अपने संज्ञानात्मक स्तर के अनुरूप विज्ञान के तथ्यों व धारणाओं को समझने का प्रयास करते हैं, इसके बाद वह अपने तरीके से समस्या को समझते हैं और उसका समाधान निकालने की कोशिश करते हैं। बच्चों में वैज्ञानिक गुणों का विकास करने के लिए उनके सामने छोटी-छोटी समस्याएं रखकर उन्हें संभावित समाधानों के निर्माण के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिससे की बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित हो सके। बच्चों की त्रुटियों को अधिगम प्रक्रिया में सार्थक कड़ी के रूप में समझनाकहा जाता है कि त्रुटियां या गलतियां बच्चों के सोचने समझने की प्रक्रिया को बताने का एक बड़ा ही सशक्त माध्यम होती हैं। यह खिड़की की तरह होती हैं जिनसे यह पता लगाया जा सकता है कि बच्चा कहां और किस प्रकार सोच रहा है और गलती कर रहा है। गलतियां के द्वारा शिक्षक के बच्चों के सोचने-समझने की प्रक्रिया को समझ सकते हैं और यह गलतियां शिक्षक के लिए एक महत्वपूर्ण टूल की तरह से कार्य करती हैं। इस प्रकार गलतियां अधिगम की प्रक्रिया में एक सार्थक कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। बच्चों द्वारा की गई यह त्रुटियां या गलतियां ही कई बार बड़े-बड़े अविष्कारों को जन्म दे देती हैं। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें. |
| Posted: 21 Feb 2022 09:33 PM PST जबलपुर। आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश योजना के तहत अलग-अलग बीमारियों के नि:शुल्क इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों को चिह्नित और संबद्ध किया गया है। अस्पताल में इलाज कराने जाएं तो आयुष्मान के तहत वहां उपलब्ध मुफ्त उपचार के बारे में जानकारी अवश्य लें। आयुष्मान भारत योजना का हेल्पलाइन नंबरअधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन नम्बर 18002332085/14555 पर कॉल कर सकते है। दावा किया गया है कि यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे और सभी छुट्टी के दिनों में काम करता है। जिले के आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध अस्पतालों की सूची जानने के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया आयुष्मान भारत योजना में जिले के हॉस्पिटल की लिस्ट कैसे देखेंइस वेब ऐड्रेस को ओपन करें- https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/empnlWorkFlow.htm?actionFlag=ViewRegisteredHosptlsNew या फिर- यहां क्लिक करें। State कॉलम में Madhya Pradesh का चयन करें। District कॉलम में अपने जिले का चयन करें। Hospital Type कॉलम में सरकारी/निजी अस्पताल श्रेणी का चयन करें। Hospital Type को खाली भी छोड़ सकते हैं। Speciality कॉलम में यदि बीमारी श्रेणी का पता हो तो दर्ज करें अन्यथा खाली छोड़ें। Hospital Name का कॉलम खाली छोड़ें। Empanelment Type कॉलम में PMJAY का चयन करें। रिक्त स्थान में Captchaode डालें और Search बटन पर क्लिक करें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- विधानसभा में जवाब की एक कॉपी कलेक्टर कार्यालय में भेजें Posted: 21 Feb 2022 07:15 AM PST भोपाल। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 7 मार्च 2022 से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब विधानसभा के साथ-साथ उसकी एक कॉपी कलेक्टर कार्यालय को भी भेजें। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी सूचना इस प्रकार है:- मध्यप्रदेश विधान सभा का सत्र 7 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को विधानसभा प्रश्नों का जवाब समय पर तैयार कराकर उत्तर पोर्टल पर ई-उत्तर के माध्यम से संबंधित विभाग को भेजते हुए एक प्रति कलेक्ट्रेट के अधीक्षक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की समाधान ऑनलाइन स्थगितमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाला समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम के आगामी तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| ESS अपडेट: कलेक्टर ने कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए - MP karmchari news Posted: 21 Feb 2022 07:09 AM PST ग्वालियर। उन्हीं शासकीय सेवकों का फरवरी माह का वेतन निकलेगा जिनके द्वारा ईएसएस (एम्प्लॉई सेल्फ सर्विस) प्रोफाइल अपडेशन कर दिया जायेगा। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी शासकीय कार्यालयों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों का जल्द से जल्द शतप्रतिशत ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में यह काम पूरा न होने पर आहरण एवं संवितरण अधिकारी व संबंधित लिपिक का वेतन भी आहरित नहीं किया जा सकेगा। ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन एवं अन्य कठिनाईयों के निराकरण के लिये जिला कोषालय में एक सेल का भी गठन किया गया है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के अंतर्गत हर शासकीय सेवक का ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन किया जाना है। ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन न होने से सेवानिवृत और मृत कर्मचारी के पेंशन आदि स्वत्वों के निराकरण में कठिनाई आती है और देरी भी होती है। इस वजह से सभी विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द यह काम पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट में वेतन निर्धारण से संबंधित शिविरशासकीय सेवकों के वेतन निर्धारण के लिए नवीन कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषालय परिसर में 22 से 24 फरवरी तक शिविर लगाए जायेंगे। इन शिवरों के माध्यम से ऐसे शासकीय सेवकों के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा, जिनके वेतन का निर्धारण अभी तक नहीं हो सका है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री रविन्द्र शर्मा ने बताया कि जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि एक जनवरी 2016 वेतन निर्धारण से संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण इन शिविरों के माध्यम से अनिवार्यत: करा लें। यदि वेतन निर्धारण नहीं कराया तो माह फरवरी के वेतन का भुगतान संभव नहीं होगा। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें. |
| MP BOARD- कक्षा 5 एवं 8 का टाइम टेबल जारी- TIME TABLE CLASS 5-8 Posted: 21 Feb 2022 10:39 AM PST भोपाल। Madhya Pradesh Board of Secondary Education से संबंधित सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के लिए कक्षा पांच एवं कक्षा आठ का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बताया गया है कि कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा 1 अप्रैल 2022 से आयोजित की जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा पांच एवं कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षाएं दिनांक 1 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएंगी। स्पष्ट किया गया है कि इसे बोर्ड परीक्षाएं नहीं कहा जाएगा। परीक्षा का समय दोनों कक्षाओं के लिए सुबह 9:00 बजे 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। MP SCHOOL EDUCATION- CLASS 5th-8th TIME TABLEदिनांक 21 मार्च 2022- दोनों कक्षाओं के लिए प्रोजेक्ट कार्य हेतु सभी विषयों की बुकलेट विद्यार्थियों को प्रदान करना एवं विषय शिक्षक द्वारा पूर्ण करने संबंधी आवश्यक निर्देश प्रदान करना। दिनांक 1 अप्रैल 2022 शुक्रवार- कक्षा 5 के लिए लिखित प्रथम भाषा विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि एवं कक्षा 8 के लिए लिखित प्रथम भाषा विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि (सहायक वाचन सहित)। दिनांक 4 अप्रैल 2022 सोमवार- कक्षा 5 के लिए लिखित सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि माध्यम के परीक्षार्थियों हेतु एवं कक्षा 8 के लिए लिखित सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि माध्यम के परीक्षार्थियों हेतु। दिनांक 5 अप्रैल 2022 मंगलवार- कक्षा 5 के लिए लिखित द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी अथवा अन्य एवं कक्षा 8 के लिए लिखित विज्ञान। दिनांक 6 अप्रैल 2022 बुधवार- कक्षा 5 के लिए लिखित गणित अथवा संगीत दृष्टिबाधित हेतु एवं कक्षा 8 के लिए लिखित गणित अथवा संगीत दृष्टिबाधित हेतु। 7 अप्रैल 2022 गुरुवार- कक्षा 5 के लिए लिखित अतिरिक्त विषय सामान्य उर्दू अथवा मराठी आदि एवं कक्षा 8 के लिए लिखित तृतीय भाषा सामान्य संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, मलयालम आदि भाषाएं अथवा चित्रकला मूक एवं बधिरों हेतु। दिनांक 8 अप्रैल 2022 शुक्रवार- कक्षा 5 के लिए लिखित पर्यावरण अध्ययन एवं कक्षा 8 के लिए लिखित सामाजिक विज्ञान। दिनांक 9 अप्रैल 2022 शनिवार- केवल कक्षा 8 के लिए लिखित द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी अथवा अन्य। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| दिग्विजय सिंह के मिर्ची बाबा फिर पिट गए, पुलिस ने टांगाटोली कर गाड़ी में डाला - MP NEWS Posted: 21 Feb 2022 06:29 AM PST ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी के दोनों बड़े नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को मिर्ची यज्ञ के माध्यम से शत्रुओं से बचाने वाले मिर्ची बाबा खुद को बचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मुरैना में कुछ गुंडों ने उनकी पिटाई लगा दी। मिर्ची बाबा रो-रो कर पुलिस को सारा घटनाक्रम बता रहे थे। उल्लेखनीय है कि पिछले 1 साल में मिर्ची बाबा पर आधा दर्जन से ज्यादा हमले हुए हैं। चौराहे पर मिर्ची बाबा और उनके चेलों को घेरकर पीटाबताया गया है कि मिर्ची बाबा सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने के लिए ग्वालियर से मुरैना जा रहे थे। तभी रास्ते में मुरैना बैरियर चौराहे के पुल पार करते ही उनकी गाड़ी को कुछ लोगों ने रोक लिया और मारपीट कर दी। घटना में बाबा को चोट आई है। उनके शिष्यों की भी पिटाई हुई है। एक शिष्य को गंभीर चोट आई है। मिर्ची बाबा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर फूट-फूटकर रोएमिर्ची बाबा पिटाई के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां फूट-फूटकर रोए। उन्होंने रोते हुए कहा- मुरैना हाईवे पर गुंडों ने मेरी गाड़ी रोक ली। पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। वहां कुछ लोगों ने बचा लिया। मेरे तीनों फोन ले गए। एक बच्चे की आंख फूट गई है। मिर्ची बाबा को पुलिस ने टांगाटोली कर गाड़ी में डाल लियाहमले के बाद बाबा हाईवे पर चक्काजाम करने जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें टांगाटोली कर गाड़ी में डाल लिया। अभी यह पता नहीं चल सका कि बाबा को कहां ले जाया गया है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बताया कि बाबा को सिविल लाइन थाना पुलिस ले गई है। वह कहां ले गई है। इसका पता अभी नहीं चल सका है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि यह भाजपाइयों का काम है। फिलहाल इस बात के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। पहले भी हो चुके मिर्ची बाबा पर हमले6 दिसंबर 2021 को मिर्ची बाबा पर ग्वालियर में हमला हुआ था। स्वामी वैराग्य नंद उर्फ मिर्ची बाबा रात में आदित्यपुरम के पास शनिचरा मंदिर से लौट रहे थे। बदमाशों ने उनकी कार को घेरकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था। कार पर पथराव भी किया था। बाबा को हल्की चोट भी आ गई थी। अगस्त 2021 में भी बाबा पर जरेरुआ कला में आश्रम जाते समय हमला हुआ था। बदमाशों ने उनकी कार रोककर जानलेवा हमला किया था। मिर्ची बाबा ने भागकर अपनी जान बचाई थी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |