न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 22, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


लंबी जिंदगी के लिए रोज खाएं ये एक चीज, जानें 10 साल ज्यादा जीने का सीक्रेट

Posted: 21 Feb 2022 06:54 PM PST

लंबी जिंदगी के लिए रोज खाएं ये एक चीज, जानें 10 साल ज्यादा जीने का सीक्रेट

सेहतमंद, खुशनुमा और लंबी जिंदगी की ख्वाहिश भला किसे नहीं है. एक इंसान की लंबी आयु के पीछे बहुत सारे फैक्टर्स होते हैं जिनमें से कुछ हमारे कंट्रोल के बिल्कुल बाहर हैं- जैसे कि जेनेटिक्स. लेकिन इसमें खान-पान से जुड़ी आदतों की भी अहम भूमिका होती है. एक अच्छा डाइट प्लान आपकी उम्र बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है.

PLOS मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर कोई 20 वर्षीय व्यक्ति अपनी डाइट में ज्यादा फल, हरी सब्जियां, फलियां और साबुत अनाज शामिल कर ले और साथ ही प्रोसेस्ड फूड पर भी लगाम कस दे तो उसकी उम्र में 10 से 13 वर्ष तक का इजाफा हो सकता है. शोधकर्ताओं का दावा है कि यदि 60 साल की उम्र में भी कोई इंसान ज्यादा हेल्दी डाइट लेने की शुरुआत करता है तो उसकी आयु भी 8 से 9 साल तक बढ़ सकती है.

मेडिटेरेनियन डाइट का कमाल
मेडिटेरेनियन डाइट जिसमें ऑलिव ऑयल, बादाम, बीज, फलियां और मछली जैसी चीजें शामिल होती हैं, जीवन प्रत्याशा को बढ़ाने में कारगर हो सकती है. इस डाइट्री पैटर्न में एंटी-इनफ्लेमेटरी के गुण हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. हालांकि, अगर आप मेडिटेरेनियन डाइट की बजाए कुछ चुनिंदा चीजों के बारे में जानना चाहें तो इसके भी कुछ विकल्प मौजूद हैं.

अखरोट-बादाम खाने से बढ़ेगी उम्र
इसके लिए सबसे बेहतर है कि आप अपनी डेली डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें. अखरोट, बादाम से लेकर पिस्ता तक सभी जबरदस्त सुपरफूड हैं, जिन्हें आप स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं. हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, कई प्रकार के विटामिन, मिनरल और प्लांट बेस्ड फूड से ना सिर्फ आपकी बॉडी को एनर्जी मिलती है, बल्कि इसमें कई खास पोषक तत्व भी होते हैं.

ड्राई फ्रूट्स ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनका नियमित सेवन कोलेस्ट्रोल लेवल कम करता है. ब्लड शुगर लेवल भी बैलेंस रहता है और वजन कंट्रोल रहता है जिससे हम मोटापे का शिकार नहीं होते हैं. एक्सपर्ट्स का दावा है कि अखरोट-बादाम की संतुलित खुराक हमें एक हेल्दी और लंबी जिंदगी देने में मदद करती है.

20 स्टडीज का मूल्यांकन करने वाले मेटा एनालिसिस के परिणाम बताते हैं कि रोजाना करीब 28 ग्राम ड्राई फ्रूट खाने से किसी भी कारणवश होने वाली मौत का जोखिम 22 प्रतिशत तक कम हो जाता है. इसके परिणाम ये भी बताते हैं कि इससे रेस्पिरेटरी डिसीज, डायबिटीज, न्यूरोडीजेनरेटिव डिसीज, इंफेक्शन डिसीज और किडनी डिसीज से मौत का खतरा भी काफी कम हो जाता है.

रात में आपको भी आता है 2 से ज्यादा बार पेशाब? इस खतरनाक बीमारी का है लक्षण

Posted: 21 Feb 2022 06:52 PM PST

रात में आपको भी आता है 2 से ज्यादा बार पेशाब? इस खतरनाक बीमारी का है लक्षण

आपने कई ऐसे लोग देखे होंगे जिन्हें रात में बार-बार पेशाब आता है. क्या आप जानते हैं कि रात के वक्त बार-बार पेशाब आना आपकी सेहत के बारे में बहुत से संकेत देता है. रात में सामान्य से ज्यादा पेशाब आने की इस समस्या को मेडिकल भाषा में नोक्टूरिया कहा जाता है. आइए आज आपको इस बीमारी के बारे में विस्तार से बताते हैं.

डॉक्टर्स का कहना है कि रात में एक या दो बार टॉयलेट जाना सामान्य है, लेकिन इससे ज्यादा बार पेशाब आना खराब सेहत की तरफ इशारा करता है. एक्सपर्ट ने कहा, 'अगर आपको रात में बार-बार पेशाब की समस्या हो रही है और आप कोई अजीब बदलाव महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी नहीं करनी चाहिए.'

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात में पेशाब आने के पीछे दर्जनों दिक्कतें हो सकती हैं. लेकिन इस विषय में ज्यादा चिंता करने से पहले इसके सामान्य और कम संबंधित ट्रिगर्स की पहचान करना जरूरी है. कैफीन, एल्कोहल, स्मोकिंग, स्ट्रेस या एन्जाइटी भी इसका कारण हो सकते हैं. एल्कोहल या कैफीनेटेड बेवरेज जैसे कि चाय, कॉफी और फिजि ड्रिंक्स, ड्यूरेटिक होते हैं. इसका मतलब इन्हें पीने के बाद शरीर ज्यादा यूरीन प्रोड्यूस करता है.

यह समस्या नोक्टूरिया की बीमारी से भी जुड़ी हो सकती है. आमतौर पर यह बीमारी बहुत ज्यादा खतरनाक नहीं होती है. नोक्टूरिया की बीमारी को बढ़ती उम्र और हार्मोन में बदलाव से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन कई बार इसके भयंकर परिणाम भी देखे जाते हैं. NHS के मुताबिक, नोक्टूरिया में अक्सर यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) या यूरीनरी इंफेक्शन की शिकायत भी हो सकती है, जिसके चलते पेट दर्द या पेशाब ना आने की दिक्कत हो सकती है.

इसके अलावा रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या प्रोस्टेट कैंसर से भी जुड़ी हो सकती है. रात में बार-बार टॉयलेट जाने की यह समस्या डायबिटीज से भी जुड़ी हो सकती है, जो कि टाइप-2 डायबिटीज का बहुत साधारण सा लक्षण है. हालांकि, इसमें वजन घटना, प्राइवेट पार्ट के पास खुजली और प्यास लगने जैसे लक्षणों पर ध्यान देना भी जरूरी है.

रात में पेशाब आने की वजहें
ब्लैडर प्रोलैप्स
प्रोस्टेट या पेल्विक एरिया में ट्यूमर
किडनी इंफेक्शन
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया
न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर जैसे कि मल्टीपल सेलेरोसिस, पार्किंसन डिसीज या स्पाइनल कॉर्ड कम्प्रेशन

कैसे रखें ख्याल?
रात में बार-बार टॉयलेट की दिक्कत होने पर कुछ बातों का ख्याल रखें. रात को सोने से दो या चार घंटे पहले कम पानी पिएं. एल्कोहल या कैफीन का सेवन ना करें. मसालेदार, एसिडिक फूड, चॉकलेट या मिठाई जैसी चीजें एवॉइड करें जो ब्लैडर को इरिटेट करती हैं. ब्लैडर कंट्रोल के लिए पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करें.

शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो तुरंत खुद से दूर कर दें मोबाइल, वरना बढ़ जाएगी मुसीबत

Posted: 21 Feb 2022 06:51 PM PST

शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो तुरंत खुद से दूर कर दें मोबाइल, वरना बढ़ जाएगी मुसीबत

आज के समय में स्मार्टफोन के बिना जिंदगी की कल्पना कर पाना भी काफी मुश्किल हो गया है. हर छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए फोन काफी काम आता है. वहीं, अब स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स की वजह से जीवन काफी सुविधाजनक बन गया है. बैंक का काम हो या शॉपिंग स्मार्टफोन की मदद से सभी काफी आसान हो गए हैं. जहां एक ओर स्मार्टफोन ने लोगों की मुश्किलों को काफी कम कर दिया है. वहीं, इसकी वजह से सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है. आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी स्मार्टफोन से चिपके रहते हैं जिससे कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. यदि आपको अपने सेलफोन से ब्रेक लेने के लिए किसी कारण की आवश्यकता है, तो हम आपको इससे होने वाली कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप सेलफोन को तुरंत छोड़ देंगे. यहां हम आपको मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल करने के कुछ नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं-

आंखों को पहुंचता है नुकसान- लगातार मोबाइल के इस्तेमाल से आंखों पर दबाव पड़ सकता है. कभी-कभी हमें इसका एहसास नहीं होता है, लेकिन यह हमारी आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकता है. हमारी आंखें शरीर के सबसे संवेदनशील हिस्सों में से एक हैं. मोबाइल की नीली स्क्रीन आपकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है. इससे गंभीर सिरदर्द, आंखों में दर्द और यहां तक ​​कि हमारी आंखें ड्राई भी हो सकती हैं. ऐसे में सेलफोन का उपयोग करते समय ब्रेक लेना काफी जरूरी होता है.

कलाई में हो सकता है दर्द- किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक साबित हो सकता है और जब बात इलेक्ट्रॉनिक्स की आती है तो बेहतर होगा कि हम इनका इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें. फोन के ज्यादा इस्तेमाल से कलाई में सुन्नपन और दर्द हो सकता है. इससे कलाई में झनझनहाट भी हो सकती है, जो आगे चलकर कार्पल टनल और सेल्फी कलाई का कारण बन सकती है.

बन सकता है मुंहासों का कारण- क्या आप जानते हैं कि फोन की हानिकारक किरणें ब्रेकआउट का कारण बन सकती हैं. कई शोधों में बताया गया है कि मोबाइल में रोगाणु और बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी त्वचा पर आ सकते हैं, जिससे ब्रेकआउट और दाग-धब्बे हो सकते हैं. यह समय से पहले बुढ़ापा आने का एक कारण भी बन सकता है. ऐसे में आपको अपने मोबाइल को रोजाना वाइप्स से साफ करना चाहिए.

स्लीपिंग पैटर्न होता है डिस्टर्ब- नींद हमारी जीवन शैली का सबसे आवश्यक हिस्सा है और अच्छी नींद हर व्यक्ति के लिए जरूरी होती है. देर रात तक मोबाइल का उपयोग करने से सोने के घंटे कम हो जाते हैं. जिससे आपको सुबह फ्रेश महसूस नहीं होता साथ ही दिन में भी नींद आती है. मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करना कभी-कभी नींद ना आने का कारण भी बन सकता है.

बढ़ सकता है स्ट्रेस- तनाव सामान्य है लेकिन जब सेलफोन से तनाव की बात आती है, तो यह कई कारणों की वजह से हो सकता है जैसे इंटरनेट पर कुछ पढ़ना, देर तक फोन का इस्तेमाल करना, नींद पूरी ना होना. यह आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है.

टीम इंडिया को मिला हार्दिक पांड्या से भी ये घातक प्लेयर, जल्द वर्ल्ड क्रिकेट में करेगा राज!

Posted: 21 Feb 2022 06:49 PM PST

टीम इंडिया को मिला हार्दिक पांड्या से भी ये घातक प्लेयर, जल्द वर्ल्ड क्रिकेट में करेगा राज!

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) लंबे समय से फॉर्म और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने काफी समय से इतनी ज्यादा गेंदबाजी भी नहीं की है, जिसके बाद उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. हार्दिक पांड्या से तंग आकर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया, लेकिन अब टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या से भी घातक प्लेयर मिल गया है.

टीम इंडिया को मिला हार्दिक पांड्या से भी घातक प्लेयर

टीम इंडिया को वेंकटेश अय्यर के रूप में हार्दिक पांड्या से भी घातक प्लेयर मिल गया है. इस खिलाड़ी ने बहुत कम समय में ही टीम इंडिया में अपनी छाप छोड़ दी है. वेंकटेश अय्यर ने भारत के लिए अभी तक 2 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वेंकटेश अय्यर IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर काफी चर्चा में रहे हैं. वेंकटेश अय्यर तूफानी बैटिंग के अलावा घातक बॉलिंग में भी माहिर हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 27 साल के वेंकटेश अय्यर ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की. वेंकटेश अय्यर ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 184 के स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए.

इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े. ओवरऑल टी20 क्रिकेट में वेंकटेश अय्यर 1377 रन बना चुके हैं. वेंकटेश अय्यर 7 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. वेंकटेश अय्यर ने 136 चौके और 50 छक्के लगाए हैं. वहीं, गेंदबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर ने 41 पारियों में 23 की औसत से 32 विकेट झटके हैं. 2 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है. वेंकटेश अय्यर की इकोनॉमी रेट 7 से भी कम है. इससे पहले टी20 मुश्ताक अली ट्रॉफी में वेंकटेश अय्यर ने 5 पारियों में 52 की औसत से 155 रन बनाए थे. वहीं, गेंदबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर ने 17 की औसत से 5 विकेट भी झटके थे. वेंकटेश अय्यर की इकोनॉमी 6 से कम की थी.

तूफानी बैटिंग और घातक बॉलिंग में माहिर ये खिलाड़ी

वेंकटेश अय्यर ने IPL 2021 के 10 मैचों में 128.47 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए थे, जिसमें 4 बेहतरीन अर्धशतक शामिल थे. दाएं हाथ के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का बतौर गेंदबाज टी20 में रिकॉर्ड शानदार है. वेंकटेश अय्यर ओवरऑल टी20 क्रिकेट के 59 मैचों में 32 विकेट ले चुके हैं. वेंकटेश अय्यर 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 7 और 24 लिस्ट ए मैच में 5.55 की इकोनॉमी से 19 विकेट ले चुके हैं. वेंकटेश अय्यर ने अपने शानदार प्रदर्शन से दिखा दिया कि अब हार्दिक पांड्या की वापसी आसान नहीं होगी.

खोज कैसे हुई?

बता दें कि बायो-बबल में कोरोना के मामले आने के बाद इस साल मई में आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था. उस समय स्थगन के समय केकेआर की टीम सातवें स्थान पर थी. लेकिन इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली टीम ने यूएई चरण में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल का सफर तय किया. जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 27 रनों से हरा दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. कोलकाता के इस बेहतरीन प्रदर्शन में 27 साल के ओपनर वेंकटेश अय्यर का अहम रोल रहा, जिन्होंने यूएई लेग में डेब्यू करते हुए अपनी छाप छोड़ी.

Holi 2022: इस दिन मनाई जाएगी होली, जानें- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Posted: 21 Feb 2022 06:44 PM PST

Holi 2022: इस दिन मनाई जाएगी होली, जानें- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Holi 2022 date (18 March 2022): होली हिंदूओं का प्रमुख धार्मिक त्योहार है. होली को रंगों के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है. दीपावली के बाद होली को हिंदुओं का मुख्य त्योहार माना जाता है. होली का त्योहार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है. इस साल होली का त्योहार 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा. ज्यादातर जगहों पर होली दो दिन मनाई जाती है. होली के पहले दिन को होलिका दहन (Holi 2022 Date) और छोटी होली के नाम से जाना जाता है और इस दिन लोग होलिका की पूजा-अर्चना कर उसे आग में भस्म कर देते हैं. 
जबकि दूसरे दिन को रंग वाली होली के नाम से जाना जाता है. सूखे गुलाल और पानी के रंगों का उत्सव दूसरे दिन ही मनाया जाता है. होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है. ऐसे में 10 मार्च से होलाष्टक लगेगा. इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश आदि नहीं किया जाता होता है. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है. 

 होली के पहले दिन, सूर्यास्त के पश्चात, होलिका की पूजा कर उसे जलाया जाता है. होलिका पूजा का मुहूर्त काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन (Holika Dahan 2022) का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में विस्तार से-

होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2022 Shubh Muhurat)

होली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को
होलिका दहन बृहस्पतिवार, मार्च 17, 2022 को
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - मार्च 17, 2022 को 01:29 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - मार्च 18, 2022 को 12:47 पी एम बजे

होलिका दहन पूजा सामग्री (Holika Dahan 2022 Puja Samagri)

- एक कटोरी पानी
- गाय के गोबर से बनी माला
- रोली
-अक्षत
-अगरबत्ती और धूप
-फूल
-कच्चा सूती धागा
- हल्दी के टुकड़े
- मूंग की अखंड दाल
- बताशा
-गुलाल पाउडर
-नारियल
- नया अनाज जैसे गेहूं

होलिका दहन पूजा विधि (Holika Dahan Puja Vibhi 2022)

- पूजा की सारी सामग्री एक प्लेट में रख लें. पूजा थाली के साथ पानी का एक छोटा बर्तन रखें. पूजा स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं. उसके बाद पूजा थाली पर और अपने आप पानी छिड़कें और 'ऊँ पुण्डरीकाक्ष: पुनातु' मंत्र का तीन बार जाप करें.


- अब दाहिने हाथ में जल, चावल, फूल और एक सिक्का लेकर संकल्प लें.

- फिर दाहिने हाथ में फूल और चावल लेकर गणेश जी का स्मरण करें.

- भगवान गणेश की पूजा करने के बाद, देवी अंबिका को याद करें और 'ऊँ अम्बिकायै नम: पंचोपचारार्थे गंधाक्षतपुष्पाणि सर्मपयामि' मंत्र का जाप करें. मंत्र का जाप करते हुए फूल पर रोली और चावल लगाकर देवी अंबिका को सुगंध सहित अर्पित करें.

- अब भगवान नरसिंह का स्मरण करें. मंत्र का जाप करते हुए फूल पर रोली और चावल लगाकर भगवान नरसिंह को चढ़ाएं.

- अब भक्त प्रह्लाद का स्मरण करें. फूल पर रोली और चावल लगाकर भक्त प्रह्लाद को चढ़ाएं.

-अब होलिका के आगे खड़े हो जाए और हाछ जोड़कर प्रार्थना करें. इसके बाद होलिका में चावल, धूप, फूल, मूंग दाल, हल्दी के टुकड़े, नारियल और सूखे गाय के गोबर से बनी माला जिसे गुलारी और बड़कुला भी कहा जाता है अर्पित करें. होलिका की परिक्रमा करते हुए उसके चारों ओर कच्चे सूत की तीन, पांच या सात फेरे बांधे जाते हैं. इसके बाद होलिका के ढेर के सामने पानी के बर्तन को खाली कर दें.

- इसके बाद होलिका दहन किया जाता है. लोग होलिका के चक्कर लगाते हैं. जिसके बाद बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है. लोग होलिका की परिक्रमा करते हैं और अलाव में नई फसल चढ़ाते हैं और भूनते हैं. भुने हुए अनाज को होलिका प्रसाद के रूप में बांटा जाता है.

सरकार की यह योजना लोखों युवाओं को देगी रोजगार, फटाफट पढ़े

Posted: 21 Feb 2022 06:33 PM PST

सरकार की यह योजना लोखों युवाओं को देगी रोजगार, फटाफट पढ़े

Aatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) शुरू होने के बाद से देश में लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाई (Job Losses during Pandemic) है। ऐसे में केंद्र सरकार (Central Government) की स्कीम आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना (ABRY) का आप सभी उठाकर रोजगार के नये तरीके तलाश सकते हैं।

आपको बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना की शुरुआत उन लोगों की मदद करने के लिए की गई थी जिन्होंने कोरोना महामारी में अपनी नौकरी गंवाई है।

EPFO के सदस्य उठा सकते हैं लाभ
आपको बता दें कि आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना (Aatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana) का लाभ वह लोग उठा सकते हैं जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य है। इस योजना के तरह सरकार कंपनियों को कई तरह के लाभ और छूट देती है जिसका लाभ कर्मचारियों को मिलता है।

इसमें कई तरह की सब्सिडी का भी प्रावधान है। इस योजना का लाभ उन कंपनियों को ही मिलता है जिसमें कम से कम 50 कर्मचारी काम करते हैं। इसके साथ ही कंपनियों को कम से कम दो नये कर्मचारियों को रोजगार देना होगा। इसके साथ ही कंपनी EPFO के तहत रजिस्टर होनी चाहिए।

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना से कर्मचारियों को मिलेगा यह लाभ
आपको बता दें कि किसी कंपनी को इस आधार पर इस योजना का लाभ मिलता है कि वह कितने कर्मचारियों को नौकरी दे रहा है। कंपनी अगर 15,000 रुपये से कम सैलरी वाले कर्मचारी को नौकरी देती है तो उसे इस कर्मचारी को कम से कम 24 महीने तक नौकरी देनी होती।

इस योजना के तरह सरकार कर्मचारी के लिए ज्यादा रोजगार के ऑप्शन खोलती है। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 27 नवंबर 2021 तक 39।59 लाख लोगों को रोजगार का लाभ (Employment Benefits) मिला है।


हिमाचल में फिर बदलेगा मौसमः विभाग ने 22 व 23 फरवरी के लिए किया अलर्ट जारी

Posted: 21 Feb 2022 06:30 PM PST

himachal-weather-updated

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। राजधानी शिमला स्थित मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते आगामी 22 व 23 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम खराब रहने की संभावना है।

उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही विभाग की ओर से मध्य पर्वतीय इलाकों व निचले भागों में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के निदेशक बोले

इस संबंध में जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को प्रदेश के मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ बारिश के आसार हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी का पूर्वानुमान है। मध्यपर्वतीय व मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट रहेगा।

डेढ़ हफ्ते से खिल रही धूप

वहीं, बात करें राजधानी शिमला की तो यहां आज धूप खिली रही। इस वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। बता दें कि बीते डेढ़ हफ्ते से प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। आसमान में धूप खिलने के कारण लोगों को ठंड से काफी राहत भी मिली है। साथ ही साथ प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतक तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

8वीं पास के लिए बिना परीक्षा नौकरी पाने का शानदार मौका, इस सरकारी विभाग ने मांगे सैकड़ों पदों पर आवेदन

Posted: 21 Feb 2022 06:22 PM PST

8वीं पास के लिए बिना परीक्षा नौकरी पाने का शानदार मौका, इस सरकारी विभाग ने मांगे सैकड़ों पदों पर आवेदन

SECL Vacancy 2022 साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (South Eastern Coalfields Limited) ने Dumper Operator पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे।

नोटिफिकेशन व आवेदन का लिंक नीचे दिया गया है।

Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

8th या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे।

Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या)

रिक्त पदों की संख्या - 289 पद
डम्पर ऑपरेटर

Important Dates (जरुरी तिथि )

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 27-01-2022
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 28-02-2022

Age Limit (रोजगार में आयु सीमा)

इस रोजगार में आयु सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये |

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

एप्टीट्यूड टेस्ट में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |

Salary (वेतनमान)

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी नियमानुसार होगी |

Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)

इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Offline करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।
आवेदन शुल्क (Application Fees)

इस रोजगार में आवेदन शुल्क सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये |
Notification PDF & Application Form Click Here

Post Bottom Ad

Pages