Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 25, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


मध्य प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना- MP WEATHER FORECAST

Posted: 25 Feb 2022 07:32 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों का मौसम अचानक बदल गया है। गुरुवार को सिवनी में भारी ओलावृष्टि हो गई थी। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उधर राजधानी दिल्ली में बारिश शुरू हो चुकी है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला एवं नर्मदापुरम जिलों में आने वाले 24 घंटों में बारिश की संभावना है। 
मौसम विभाग का कहना है कि सभी पांचों जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। राजधानी भोपाल में बादल छाए हुए हैं लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की संभावना नहीं है। भोपाल में हवा की औसत स्पीड 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश का मौसम कब बदलेगा 

हवाओं में हल्की गर्मी आई थी कि अचानक तापमान कम होना शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कश्मीर के इलाके में एक चक्रवात बना है जिसके कारण ठंडी और बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश तक आ रही हैं दूसरी तरफ अफगानिस्तान के आसमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मध्य प्रदेश का मौसम बदल रहा है। इसके कारण मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बादल और हवाओं की गतिविधियां बदल गई है। अनुमान लगाया गया है कि 28 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- कलेक्टर ने दो शिक्षक सस्पेंड किए, 147 शिक्षकों को नोटिस

Posted: 25 Feb 2022 07:14 AM PST

ग्वालियर
। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता परखने के लिये 17 से 19 फरवरी तक सघन मॉनीटरिंग अभियान चलाया गया। अभियान में संयुक्त संचालक स्तर से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, सहायक संचालक, जिला परियोजना समन्वयक, एपीसी, बीआरसी एवं बीएसी द्वारा मॉनीटरिंग की गई।    

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान शालाओं में मुख्य रूप से शिक्षकों द्वारा बच्चों की कॉपी जांचने, त्रुटि सुधारने, मार्गदर्शन देने पर विशेष ध्यान दिया गया। जिन विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा कॉपी जांचने में रूचि नहीं दिखाई गई अथवा त्रुटि की एवं विद्यालयों से अनुपस्थित रहे। ऐसे 

147 शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए। इसके साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर जन शिक्षक श्री नाहर सिंह शासकीय हाईस्कूल झांकरी गोहद एवं श्री शिरोमणि सिंह यादव शासकीय हाईस्कूल एचाया गोहद जिला भिण्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें.

ABHVV BHOPAL को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाएंगे, 147 पद स्वीकृत: उच्च शिक्षा मंत्री

Posted: 25 Feb 2022 07:13 AM PST

भोपाल।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अटल बिहारी हिन्दी विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय से इस संबंध में चर्चा की जायेगी। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसके लिए यूजीसी के मापदण्डों के अनुसार विश्वविद्यालय के 21 विभागों के लिए एक प्राध्यापक, दो सह प्राध्यापक एवं चार सहायक प्राध्यापक कुल सात पद के अनुपात से 147 पद स्वीकृत किए गए है।

अटल बिहारी हिन्दी विश्वविद्यालय में संचालित डिग्री कोर्स

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल बिहारी हिन्दी विश्वविद्यालय द्वारा इनोवेशन करते हुए एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के अनुवाद का कार्य विषय विशेषज्ञों के नेतृत्व में निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में खेल में चोट निदान प्रबंधन (स्पोर्टस एण्ड इन्ज्यूरी मैनेजमेंट), आधारभूत स्वास्थ्य संरक्षण (बेसिक हेल्थ केयर) जैसे नवीन पाठ्यक्रम संचालित है। 

इसके अतिरिक्त योग, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, प्राथमिक चिकित्सा उपचार, मशरूम उत्पादन, तकनीकी एवं प्रबंधन, जैविक कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रबंधन, सायबर कानून, आहारिकी एवं जन-स्वास्थ्य पोषण, होटल मैनेजमेंट एण्ड टूरिज्‍म आदि पाठ्यक्रम संचालित हो रहे है। 

मंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय, चिकित्सा पाठ्यक्रम के अतिरिक्त इंजीनियरिंग और कृषि पाठ्यक्रमों के लिए भी कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र - 2021-22 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट, स्टार्टअप के विभिन्न रोजगारन्मुखी 34 पाठ्यक्रम प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित लगभग 200 अध्ययन केन्द्रों में संचालित किए जा रहे है।

अटल बिहारी हिन्दी विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल बिहारी हिन्दी विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा को अध्ययन, प्रशिक्षण, ज्ञान की वृद्धि और प्रसार के लिए तथा विज्ञान, साहित्य, कला और अन्य विद्याओं में उच्चस्तरीय अनुसंधान और अध्ययन के लिए शिक्षा का माध्यम बनाना है। विश्वविद्यालय हिन्दी भाषा के गौरव के लिए कार्य कर रहा है। मंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पाँच गाँव गोद लिए गए है। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा जस्ट डायल कम्पनी के माध्यम से लगभग 670 विद्यार्थियों को रोजगार भी प्रदान किया गया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

MP NEWS- पुलिस थानों में दर्ज हर FIR ऑनलाइन सार्वजनिक की जाएगी, हाईकोर्ट के आदेश

Posted: 25 Feb 2022 06:29 AM PST

जबलपुर
। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस डिपार्टमेंट को आदेश दिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करते हुए थाना में दर्ज होने वाली प्रत्येक FIR को 24 घंटे के भीतर अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन सार्वजनिक करें। 

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू व न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की युगलपीठ ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, आइजी होशंगाबाद व बैतूल एसपी को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है कि थाने में FIR दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। इस व्यवस्था के साथ जनहित याचिका का पटाक्षेप कर दिया गया।

जनहित याचिकाकर्ता बैतूल निवासी आदित्य पचोली की ओर अधिवक्ता अभिजीत अवस्थी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज करने के सम्बंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। इनके तहत थाने में FIR दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर उसे सार्वजनिक किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए प्रथम सूचना प्रतिवेदन को इस समयावधि के अंदर पुलिस महकमे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश हैं। 

राज्य सरकार ने भी सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को इस सम्बंध में आदेश जारी किए हैं। इसके बावजूद बैतूल सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर FIR वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जा रही हैं। इसके चलते आरोपियों और वकीलों को परेशान होना पड़ रहा है। 

सरकार की ओर से बताया गया कि सभी जिलों को गृह विभाग से इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। सभी जगह इसका पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

IFMIS पोर्टल के कारण कर्मचारियों का एरियर रुक गया: शासकीय कर्मचारी संघ

Posted: 25 Feb 2022 06:35 AM PST

जबलपुर।
मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि कोरोनाकाल में राज्य कर्मचारियों की जनवरी एवं जुलाई 2020 की स्थगित की गई वेतन वृद्धि का लाभ जुलाई 2021 दिये जाने तथा बकाया राशि का एरियर्स दो समान किश्तों भुगतान किये जाने के निर्देश हैं। 

एरियर्स राशि की प्रथम किश्त के रूप में 50 प्रतिशत राशि जिसका भुगतान माह नवम्बर 2021 तथा दूसरी किश्त माह मार्च में भुगतान होना था किन्तु अधिकांश विभागों द्वारा IFMIS पोर्टल में आ रही रूकावट तथा तकनीकी कारणों से आज दिनांक तक एरिसर्य की प्रथम किश्त का भुगतान नही हो सका है। जबकि माह मार्च में दूसरी किश्त का भुगतान देय देय है। 

IFMIS पोर्टल में आ रही इस तकनीकी खामियों को दूर करने हेतु विभाग द्वारा आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। समय-समय पर पोर्टल तो अपडेट किया जाता है परन्तु खामियां दूर नहीं हो पा रही हैं। संघ के अर्वेन्द्र राजपूत, अटल उपाध्याय, रवि दुबे, बी.डी. चौधरी, आशीष बडेरिया,आदि ने आयुक्त कोष एवं लेखा मध्य प्रदेश भोपाल से मांग की है कि ifmis पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करते हुए एरियर्स राशि की प्रथम किश्त का भुगतान किया जाये। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें.

MP NEWS- छतरपुर के तहसीलदार और डिप्टी कमिश्नर को हाईकोर्ट का नोटिस

Posted: 25 Feb 2022 06:08 AM PST

जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने छतरपुर जिले के तहसीलदार और डिप्टी कमिश्नर को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। मामला वसीयत के विवाद पर सुनवाई का है। तहसीलदार एवं डिप्टी कमिश्नर को इस तरह के विवाद में सुनवाई और निर्णय का अधिकार नहीं है परंतु उन्होंने ना केवल सुनवाई की बल्कि डिसीजन भी दे दिया। 

न्यायमूर्ति नंदिता दुबे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता छतरपुर निवासी निमिया सहित अन्य की ओर से अधिवक्ता शंभूदयाल गुप्ता न कपिल गुप्ता ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि यह मामला वसीयत विवाद का है। याचिकाकर्ता विधि सम्मत वसीयत के आधार पर कृषि भूमि पर खेती से अपने परिवार का भरण-पोषण करते चले आ रहे थे। इसी बीच कुछ गांव वालों द्वारा दुर्भावनावश वसीयत को अवैध बताते हुए तहसीलदार के न्यायालय में शिकायत प्रस्तुत कर दी। 

तहसीलदार व उपायुक्त को इस प्रकार के विवाद में सुनवाई का अधिकार नहीं है। यह विवाद सिविल न्यायालय में सुनवाई के योग्य है लेकिन फिर भी तहसीलदार ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर ना केवल मामले की सुनवाई की बल्कि फैसला भी कर दिया। तहसीलदार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। 

हाई कोर्ट पूरा मामला समझने के बाद तहसीलदार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पूछा है कि उन्होंने वसीयत विवाद की सुनवाई एवं फैसला किस अधिकार से किया है। जवाब प्रस्तुत करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

यूक्रेन में तिरंगा कर रहा है भारतीय स्टूडेंट्स की सुरक्षा, युद्ध भूमि से वतन वापसी शुरू - INDIA NATIONAL NEWS

Posted: 25 Feb 2022 06:42 AM PST

नई दिल्ली।
यूक्रेन में फंसे हुए भारतीय नागरिकों और विद्यार्थियों की रक्षा भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा करेगा। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि अपने वाहनों पर तिरंगा लगाएं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मदद मिलेगी। 

रूस के हमले के बाद यूक्रेन में भारत के 20000 विद्यार्थियों सहित कई नागरिक फंसे हुए हैं। भारत की सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने नागरिकों को युद्ध भूमि से सुरक्षित बाहर निकालना है। इंडियन एंबेसी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारतीय नागरिक पोलैंड, रोमानिया और हंगरी की सीमा से लगे यूक्रेन के इलाके में आते समय अपने वाहनों पर तिरंगा चिपकायें। 

उल्लेख करना प्रासंगिक है कि शुक्रवार दोपहर के बाद से भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की युद्धभूमि से सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू हो चुका है। समाचार लिखे जाने तक हजारों विद्यार्थी और नागरिक यूक्रेन की सीमा से सुरक्षित बाहर निकल आए थे। यह क्रम लगातार जारी है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR JOBS- दसवीं पास ITI के लिए प्लेसमेंट ड्राइव

Posted: 25 Feb 2022 05:50 AM PST

जबलपुर।
जिला प्रशासन एवं कौशल विकास संचालनालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में संकल्प योजना के अंतर्गत शासकीय संभागीय ITI जबलपुर में 28 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से एक दिवसीय ITI प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा हैं।

ड्राइव में वेल्सपन मेटालिंक्स लिमिटेड कंपनी गुजरात में मशीन ऑपरेटर पद पर 15 हजार 090 रूपये के मासिक वेतन पर चयन किया जायेगा। प्लेसमेंट ड्राइव में भर्ती के लिए 10वीं एवं आईटीआई पास (किसी एक में 60 प्रतिशत अंक) फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन एवं मोल्डर व्यवसाय से उत्तीर्ण अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं।

प्राचार्य शासकीय संभागीय आईटीआई जबलपुर प्लेसमेंट ड्राइव पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिये हैं। इस पद के लिए आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष होना चाहिए। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय व स्थल पर अपने सभी दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव में लिखित एवं साक्षात्कार के लिये उपस्थित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

JU GWALIOR NEWS- फर्स्ट सेमेस्टर एग्जाम्स का टाइम टेबल जारी

Posted: 25 Feb 2022 05:19 AM PST

ग्वालियर।
Jiwaji University, Gwalior द्वारा semester exams का time table जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 4-5 मार्च में शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे की पाली में होगी। PGDCA 1st semester  4 से 14 मार्च तक दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे की पाली में होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र 28 फरवरी तक exam form भर सकते हैं। 

Jiwaji University semester exams time table

बीबीए फर्स्ट सेमेस्टर 4 से 25 मार्च, थर्ड सेमेस्टर 5 से 26 मार्च, फिफ्थ सेमेस्टर 7 से 28 मार्च, सेवंथ सेमेस्टर 4 से 22 मार्च, नाइंथ सेमेस्टर 5 से 23 मार्च तक होंगे। वहीं बीसीए फर्स्ट सेमेस्टर 4 से 22 मार्च, थर्ड सेमेस्टर 5 से 23 मार्च, फिफ्थ सेमेस्टर 7 से 24 मार्च, एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर 4 से 22 मार्च, थर्ड सेमेस्टर 5 से 23 मार्च, फिफ्थ सेमेस्टर 7 से 24 मार्च तक होंगे। एलएलएम थर्ड सेमेस्टर 5 से 10 मार्च तक, एलएलएम फर्स्ट सेमेस्टर 4 से नौ मार्च तक तक होंगे। एमबीए फुल टाइम फर्स्ट सेमेस्टर 4 से 23 मार्च तक, थर्ड सेमेस्टर 3 से 30 मार्च तक, एमलिव फर्स्ट सेमेस्टर 4 से 11 मार्च तक होंगे। 

Post graduate private first semester exam form last date

जेयू ने एमए, एमकाम, एमएससी प्राइवेट फर्स्ट सेमेस्टर, बीएड पार्ट-टाइम फर्स्ट सेमेस्टर, बीएड फर्स्ट सेमेस्टर, थर्ड सेमेस्टर, बीएडएमएड फर्स्ट सेमेस्टर, एमएड फर्स्ट सेमेस्टर, थर्ड सेमेस्टर, बीएबीएड, बीएससीबीएड फर्स्ट सेमेस्टर, बीई इलेक्ट्रोनिक्स, केमिकल, कम्प्यूटर साइंस फर्स्ट से एट्थ सेम तक के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख 28 फरवरी कर दी है। इसके बाद 3 मार्च तक लेट फीस के साथ भी भरे जा सकेंगे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- हाईकोर्ट ने घटिया रोड की जांच के आदेश दिए

Posted: 25 Feb 2022 05:13 AM PST

ग्वालियर।
एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने गौराघाट से लांच के बीच बनाई गई रोड की जांच के आदेश दिए हैं। उच्च न्यायालय ने पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर भोपाल को इस मामले का इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर अप्वॉइंट किया है। 

मुकेश रावत ने हाईकोर्ट में एक पब्लिक लिटिगेशन पिटिशन फाइल की है। उनके एडवोकेट केके श्रीवास्तव ने हाई कोर्ट में दावा किया है कि गौराघाट से लांच के बीच बनाई गई रोड ना केवल घटिया है बल्कि खतरनाक भी है। इसके कारण रोड पर लगातार एक्सीडेंट हो रहे हैं। अब तक 50 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई लेवल इन्वेस्टिगेशन का आर्डर जारी किया है। 

पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर को इन्वेस्टिगेशन के दौरान इस बात का पता लगाना है कि रोड पर ट्रेफिक इंजीनियरिंग का ध्यान रखा गया या नहीं। ट्रेफिक इंजीनियरिंग की गड़बड़ी के कारण रोड एक्सीडेंट होते हैं। सड़कों पर अंधे मोड़, ट्रेफिक इंजीनियरिंग की गड़बड़ी का उदाहरण होते हैं। सनद रहे कि एक्सीडेंट के मामलों में पुलिस हमेशा वाहन चालकों की गलती निर्धारित करती है। ट्रेफिक इंजीनियरिंग की गड़बड़ी पकड़ने वाली जागरूकता मध्यप्रदेश में ज्यादातर दिखाई नहीं देती। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन शुरू, आयु सीमा बढ़ाई, गाइडलाइन जारी- BHOPAL NEWS

Posted: 25 Feb 2022 05:07 AM PST

भोपाल
। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार एडमिशन के लिए आयु सीमा बढ़ाई गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा गाइडलाइन जारी कर दी गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी से शुरू होंगे और लास्ट डेट 21 मार्च घोषित की गई है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पहली कक्षा में प्रवेश के लिए इस सत्र में बच्चों की उम्र को बढ़ा दिया है। सत्र 2022-23 से कक्षा पहली में पंजीयन के लिए अब बच्चे की उम्र एक मार्च 2022 तक छह साल पूरी होनी चाहिए। पिछले साल तक पहले यह आयु सीमा पांच साल थी। नामांकन फार्म ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन एप्लीकेशन की सुविधा KVS की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

निर्धारित प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार कक्षा एक की पहली लिस्ट 25 मार्च को जारी की जाएगी। कक्षा 2 की लिस्ट 1 अप्रैल को और कक्षा 3 की लिस्ट 8 अप्रैल को जारी होगी।
इसके अलावा दूसरी कक्षा एवं इसके ऊपर के कक्षाओं में नामांकन की सूची 21 अप्रैल को सीटें खाली रहने पर जारी की जाएगी। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पांच केंद्रीय विद्यालय है। मैदामील स्थित केवी-1, शिवाजी नगर में केवी-2, केवी-3 होशंगाबाद रोड और केवी-4 बंगरसिया और केवी-5 बैरागढ़ में स्थित है। बताया गया है कि इन सभी स्कूलों में 650 सीटें उपलब्ध है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

BHOPAL NEWS- बाथरूम वाले वीडियो से डरी विवाहिता 5 महीने तक ब्लैकमेल होती रही

Posted: 25 Feb 2022 04:29 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन में 27 साल की विवाहित महिला अपने बाथरूम वाले वीडियो को वायरल होने से रोकने के लिए 5 महीने तक ब्लैकमेल होती रही। उसके पड़ोसी ने उसका पूरा फायदा उठाया और मनचाहा इस्तेमाल किया। जब ब्लैक मेलिंग का सिलसिला बंद नहीं हुआ तब महिला ने अपने पति को सारी कहानी सुनाई और मामला पुलिस थाने तक पहुंचा।

अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया इलाके में रहने वाली 27 साल की महिला हाउसवाइफ है। उसका पति प्राइवेट जॉब करता है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जिस मकान में वह किराए पर रहते हैं, उसी मकान में फैजल नाम का एक युवक किराए पर रहता था। दोनों का बाथरूम कॉमन था। अगस्त 2021 में फैजल ने नहाते समय बाथरूम में अपना मोबाइल फोन, कैमरा ऑन करके छोड़ दिया।

फैजल के निकलने के बाद पीड़ित महिला बाथरूम में नहाने के लिए गई। उसने मोबाइल की तरफ ध्यान नहीं दिया। और नहाते समय का वीडियो रिकॉर्ड हो गया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर फैजल ने फायदा उठाना शुरू किया। 5 महीने तक फैजल, पड़ोस में रहने वाली विवाहित महिला का मनचाहा इस्तेमाल करता रहा। फिर निशातपुरा शिफ्ट हो गया परंतु ब्लैकमेलिंग का सिलसिला बंद नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

चंबल में डाकू गिरोह और पुलिस की मुठभेड़, किसान को किडनैप करके ले जा रहे थे - MP NEWS

Posted: 25 Feb 2022 04:16 AM PST

मुरैना।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पिछले दिनों बयान दिया था कि चंबल में कोई गिरोह नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ा रहे हैं, लेकिन आज उन्हीं के डिपार्टमेंट की पुलिस और डाकू गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। डाकू गिरोह, मुरैना के किसान का अपहरण करके ले जा रहा था।

मुरैना जिले की सिंहौनियां पुलिस ने दावा किया है कि उनकी एक डकैत गिरोह के साथ मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर के दौरान डाकू गिरोह द्वारा किडनैप किए गए किसान को मुक्त करा लिया गया। डाकुओं ने किसान के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना गुरुवार की रात डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई गई है है। 

अस्पताल में भर्ती घायल किसान ने बताया गैंग में आठ लोग थे, जिसमें एक महिला भी है। गिरोह के लोग राजस्थानी भाषा में आपस में बात कर रहे थे। पुलिस ने बताया, सूचना मिली थी कि डकैतों ने ने बाबरीपुरा के किसान राधेश्याम सैंथियां (65) का अपहरण कर लिया है। सिंहौनियां थाना प्रभारी पवन भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस फोर्स बाबरीपुरा के खेतों में पहुंची। पुलिस ने खोजबीन शुरू की, तभी फायरिंग की आवाज आई। जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायर किए। पुलिस की जवाबी फायरिंग के कारण डकैत गिरोह, किसान को सरसों के खेत में छोड़कर भाग गया। 

जब पुलिस किसान के पास पहुंची, उसके मुंह में कपड़ा भरा हुआ था और वह गंभीर रूप से घायल था। डकैतों ने किसान के हाथ-पैर बांध दिए थे। किसान ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने किसान को पानी पिलाया और जिला अस्पताल मुरैना भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र ओपन नहीं हो रहा तो क्या करें - MP NEWS

Posted: 24 Feb 2022 09:56 PM PST

भोपाल
। जब से भोपाल समाचार डॉट कॉम ने मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने का समाचार प्रसारित किया, तभी से MPPEB की वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ गया है और उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र ओपन नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह से स्थिति और विकट हो गई है। 

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के मैनेजमेंट को पता था कि उम्मीदवारों की संख्या 11 लाख है फिर भी उसने अपनी ऑफिशल वेबसाइट की बैंडविथ नहीं बढ़ाई। यही कारण है कि वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है और उम्मीदवारों को परेशानी हो रही है लेकिन निश्चिंत रहें। किसी भी प्रकार के तनाव में आने की जरूरत नहीं है। थोड़े समय इंतजार करें। जैसे ही वेबसाइट पर ट्रैफिक कम होगा प्रवेश पत्र ओपन हो जाएंगे। 

कृपया ध्यान दें कि जो प्रवेश पत्र फिलहाल ऑनलाइन दिखाई दे रहे हैं, वह केवल आपकी जानकारी के लिए हैं। इसके माध्यम से परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसमें परीक्षा केंद्र का नाम भी नहीं है। केवल परीक्षा की दिनांक का नाम दिखाई दे रहा है। आपकी परीक्षा की दिनांक से 7 दिन पहले एक और एडमिट कार्ड अपलोड होगा। उसमें आपके परीक्षा केंद्र का नाम होगा। वही एडमिट कार्ड लेकर आपको परीक्षा केंद्र जाना है। 

इसलिए निश्चिंत रहें और यदि शाम तक ट्रैफिक कम नहीं होता तो रात में 12:00 बजे के बाद आप आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। क्योंकि तब बाजार पूरी तरह से बंद हो चुका होगा और किओस्क सेंटर एवं सरकारी दफ्तर जहां वेबसाइट हमेशा खुली रहती है, बंद हो जाएगी। (MP TET VARG 3 ADMIT CARD यहां से डाउनलोड करें)

ध्यान देने वाली बात:- 
सभी उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना चाहिए। रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की एक्सपायरी डेट होती है। कृपया देख ले कहीं वह निकल तो नहीं गई। परीक्षा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा और बालाघाट में होगी। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन होगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MBBS की पढ़ाई करने यूक्रेन क्यों जाते हैं भारत के स्टूडेंट्स, पढ़िए राज की बात - College education news

Posted: 25 Feb 2022 05:07 AM PST

टॉप 10 वर्ल्ड फेमस मेडिकल यूनिवर्सिटी यूनाइटेड स्टेट्स और यूनाइटेड किंगडम में है लेकिन फिर भी भारत से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स MBBS की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन जाते हैं। 2 दिन पहले तक यह बात बहुत सारे लोगों को नहीं पता थी और आज यह सवाल (MBBS की पढ़ाई करने यूक्रेन क्यों जाते हैं भारत के स्टूडेंट्स) बहुत सारे लोगों की जुबान पर है। 

MBBS के लिए आसानी से एडमिशन मिल जाता है

सबसे बड़ी बात यह है कि यूक्रेन में मेडिकल की सीट प्राप्त करने के लिए भारत जैसी मारामारी नहीं होती। यूनाइटेड स्टेट्स और यूनाइटेड किंगडम तो केवल वही स्टूडेंट जा पाते हैं जो ब्रिलिएंट होते हैं। भारत की मेडिकल यूनिवर्सिटी में भी टैलेंटेड स्टूडेंट्स को ही एडमिशन मिल पाता है। सरकारी मेडिकल यूनिवर्सिटी का कंपटीशन तो सब जानते हैं। प्राइवेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में भी सीट प्राप्त करना आसान काम नहीं है, लेकिन यूक्रेन में आसानी से एडमिशन मिल जाता है। यदि आपने NEET क्लियर कर लिया है तो आपको यूक्रेन में एडमिशन मिल जाएगा फिर भले ही आपकी रैंक कुछ भी क्यों ना हो। 

भारत की तुलना में यूक्रेन में MBBS की फीस भी बहुत कम है

दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत की तुलना में यूक्रेन में मेडिकल कोर्स के लिए फीस बहुत कम है। भारत के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS के लिए एक स्टूडेंट पर कम से कम 60 लाख रुपए का खर्चा आता है, जबकि यूक्रेन में यह खर्चा कम से कम 50% कम हो जाता है। भारत की घटिया यूनिवर्सिटी में 50 लाख रुपए लगते हैं और यूक्रेन की बढ़िया यूनिवर्सिटी में 30 लाख रुपए से ज्यादा खर्चा नहीं आता।

भारत से यूक्रेन की दूरी भले ही 5000 किलोमीटर है लेकिन हवाई जहाज से आने जाने में मात्र 6 घंटे का समय लगता है। एयरपोर्ट का टाइम जोड़ दें तो भी 12 घंटे से ज्यादा नहीं लगता। फ्लाइट का किराया भी ज्यादा नहीं होता।  उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- मंत्री का अपमान, सांसद को चक्कर आए, पत्रकार को धक्का देकर गिराया, संदेश कम, ब्रेकिंग न्यूज़ ज्यादा मिली

Posted: 24 Feb 2022 08:58 PM PST

भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण अभियान को 1 साल पूरा होने पर आयोजित समारोह रचनात्मक संदेश कम, ब्रेकिंग न्यूज़ ज्यादा देकर गया। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का अपमान हुआ। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चक्कर आ गए और एक पत्रकार को पुलिस कर्मचारी ने धक्का देकर गिरा दिया। 

पूरा कार्यक्रम अव्यवस्थाओं से भरा हुआ था। इतनी गलती और गड़बड़ी तो जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यक्रम में नहीं होती जितनी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हो गई। आयोजकों ने मंच पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के लिए कोई कुर्सी ही नहीं लगाई। भरी भीड़ में पत्रकारों के सामने उनका अपमान हुआ। जब उन्होंने नाराजगी प्रकट की तो मनाने के लिए भी सुमित को चोरी हो भेजा। 

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कार्यक्रम स्थल के पर्यावरण को प्रभावित कर रही थी। भोपाल की सांसद एवं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें चक्कर आ गए। बीच कार्यक्रम में से उन्हें वापस जाना पड़ा। 

इसी कार्यक्रम में एक पुलिस कर्मचारी ने एक पत्रकार को पीछे से खींचकर जमीन पर गिरा दिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दिया कि पुलिस कर्मचारी जानबूझकर दुर्भावना पूर्वक ऐसा कर रहा है। कर्तव्य निभाते हुए उससे गलती नहीं हुई बल्कि उसने पूरी भीड़ में से सिर्फ एक व्यक्ति को खींच कर गिराया। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित पत्रकार से बात की और पत्रकार ने आरोपी पुलिसकर्मी को माफ कर दिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

BHOPAL NEWS- जोधपुर एक्सप्रेस, कोटा से नहीं आएगी, ग्वालियर इंटरसिटी भी प्रभावित

Posted: 24 Feb 2022 08:59 PM PST

भोपाल
। रेलवे द्वारा कोटा एवं बढ़नी स्टेशन के पास इंटरलॉकिंग कार्य के कारण जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस जो कि 26 फरवरी से चालू हो रही थी अब 8 मार्च तक कोटा से भोपाल के बीच बंद रहेगी। 

जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 26 फरवरी से 8 मार्च तक परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। अब यह ट्रेन 26 फरवरी से अपने परिवर्तित मार्ग कोटा, नागदा ,संतहिरदाराम नगर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। 

इसी प्रकार भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस संत हिरदाराम नगर, नागदा, कोटा होते हुए जोधपुर जाएगी। यह ट्रेन भोपाल से बीना, अशोकनगर, गुना, कोटा के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार ग्वालियर- भोपाल इंटरसिटी 24 फरवरी से 13 मार्च तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

कुत्तों को शहद क्यों नहीं पचती, जबकि वह तो हड्डी भी खाते हैं- GK in Hindi

Posted: 24 Feb 2022 08:01 PM PST

कुत्ता पालतू हो या आवारा, हमेशा नॉनवेजिटेरियन होता है। हड्डियां, कुत्तों की सबसे पसंदीदा डिश होती हैं। यदि कुत्ते को हड्डी मिल जाए तो वह सब कुछ भूल जाता है। सवाल यह है कि जो कुत्ता हड्डी खा सकता है, वही कुत्ता शहद को क्यों नहीं पचा पाता। जबकि शहद तो छोटे बच्चे भी पचा लेते हैं।

कुत्ता हड्डी नहीं खाता बल्कि प्रोटीन चूसता है 

यदि थोड़ा ध्यान देंगे तो याद आएगा कि आपने कुत्ते को हड्डी चबाते हुए देखा होगा लेकिन हड्डी को गटकते हुए कभी नहीं देखा होगा। दरअसल हड्डी के अंदर जो थोड़ा बहुत मांस बचता है, उसमें ढेर सारा प्रोटीन होता है। कुत्ता बड़ी ही चतुराई के साथ उस प्रोटीन को चूस लेता है। इसके अलावा अपने दांतो की खुजली मिटाने के लिए कुत्ता हड्डी के मजबूत और मोटे हिस्से से एक खास किस्म की एक्सरसाइज करता है। जैसे अपन अपने दांत साफ करने के लिए ब्रश करते हैं। ऐसा करने से उसे एंडोर्फिन से मुक्ति मिल जाती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हड्डी के सबसे मजबूत हिस्से के साथ दांतो को रगड़ने से कुत्ते को खुशी मिलती है। 

कुत्तों को शहद और घी हजम क्यों नहीं होती

कुत्ते के पेट में जहां एक और कच्चा मांस पकाने की क्षमता होती है वहीं दूसरी ओर वसा या फैट का पाचन करने वाला एंजाइम lipase बहुत कम मात्रा में स्रावित होता है। इसीलिए कुत्तों को घी हजम नहीं होता। इसी प्रकार फूलों से बनने के कारण शहद में कुछ ऐसे जीवाणु उपस्थित होते हैं, जिनका सेवन करने के कारण कुत्तों में बोटूलिज्म नाम का रोग हों जाता है। यह रोग सामान्यतया क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम नाम के जीवाणु से होता है। ज्यादा मात्रा में शहद खा लेने से कुत्ते पैरालिसिस अटैक का शिकार हो जाते हैं। कभी-कभी मस्तिष्क, शरीर पर नियंत्रण करना बंद कर देता है। यानी कि कुत्ते कोमा में चले जाते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

MP College news- आरजीपीवी, भोज यूनिवर्सिटी और MPTAASC से संबंधित

Posted: 24 Feb 2022 02:51 PM PST

RGPV MBA 1st और 3rd सेमेस्टर का टाइम टेबल जारी 

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा 1 st Semester MBA I Semester Examination December 2021 और 3 rd Semester MBA III Semester December 2021 Examination जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आरजीपीवी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर Time table प्राप्त कर सकते हैं। अथवा यहां क्लिक करके आरजीपीवी के Time table वाले पेज पर डायरेक्ट विजिट कर सकते हैं। 

MP BHOJ Dleld EXAM DATE CHANGE

मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा डीएलएड (ओडीएल) सत्रांत परीक्षा 2021 प्रथम वर्ष दिनांक 2 मार्च 2022 एवं द्वितीय वर्ष दिनांक 3 मार्च 2022 से आयोजित होने वाली थी। यूनिवर्सिटी ने नवीन अधिसूचना जारी करके बताया है कि उपरोक्त दोनों परीक्षाएं अब 17 मार्च और 16 मार्च से प्रारंभ होगी। 

MPTAASC पोर्टल पर अप्लाई करने की अतिरिक्त सुविधा समाप्त 

कार्यालय आयुक्त जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश शासन द्वारा सूचना क्रमांक 3425 के माध्यम से बताया गया है कि MPTAASC पोर्टल पर PMS Module अंतर्गत पूर्व के वर्षों में फेल हुए या ATKT वाले स्टूडेंट्स को आवेदन किए जाने की सुविधा जिला अधिकारी के लॉगिन पर उपलब्ध कराई गई थी। यह सुविधा दिनांक 25 फरवरी 2022 शाम 6:00 बजे बंद कर दी जाएगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

पुलिसकर्मी को उकसाना कितना गंभीर अपराध होता है, जानिए - Police (Incitement of Disaffction) Act,1922

Posted: 25 Feb 2022 06:09 AM PST

पुलिस (द्रोह-उद्दीपन) अधिनियम ब्रटिश सरकार द्वारा 5 अक्टूबर 1922 को लागू किया गया था। वर्तमान में यह अधिनियम सम्पूर्ण भारत में प्रभावी है। इस एक्ट का उद्देश्य यह है की कोई भी व्यक्ति किसी पुलिस बल के सदस्यों को उनके कर्तव्य पालन से दूर न करे एवं पुलिस बल को भ्रमित करने से रोकना है,जानते हैं क्या है अधिनियम के द्रोह-उद्दीपन का अपराध।

पुलिस (द्रोह-उद्दीपन) अधिनियम,1922 की धारा 3 की परिभाषा:-

• कोई भी व्यक्ति भारत के किसी भी राज्य क्षेत्र के पुलिस बल को उकसाएगा, क्रोध उत्पन्न करेगा या कोशिश करेगा। 
• कोई व्यक्ति किसी पुलिस बल को अपने सदस्यों के प्रति भड़कएगा या उनको कर्तव्यों से या अनुशासन से दूर करेगा या ऐसा करने का प्रयत्न करेगा।
• कोई व्यक्ति पुलिस बल में भाषण देकर असंतोष फैलाएगा या सेवा रोकने के लिए त्याग पत्र देने के लिए ब्रेनवाश करने की कोशिश करेगा, तब ऐसा करने वाला व्यक्ति उपर्युक्त धारा के अंर्तगत दोषी होगा।

दण्ड का प्रावधान:- यह संज्ञेय एवं अजमानतीय अपराध हैं, इनकी सुनवाई का अधिकार प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट को हैं। सजा- उक्त धारा के अंतर्गत दोषी को अधिकतम तीन वर्ष की कारावास एवं जुर्माने से दण्डित किया जा सकता है।

पुलिस बल को उकसाना कब अपराध नहीं होगा:-

1. परिवार कल्याण या किसी रीति के अनुसार उत्प्रेरित करके रोकना।
2.सरकार के कार्यों से पुलिस बल के हित उन्नति के लिए अधिकारी द्वारा रोका जाना। (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

टीचर, यूट्यूबर, टीम लीडर और सिंगर, क्या खाएं क्या ना खाएं, यहां पढ़िए- Home remedies for hoarse voice

Posted: 24 Feb 2022 01:51 PM PST

यदि आप एक शिक्षक है, यूट्यूब चैनल का संचालन करते हैं, टीम लीडर हैं या फिर संगीत में रुचि रखते हैं, अथवा ऐसा कोई भी काम करते हैं जिसमें आपकी आवाज का महत्व हो, तो आपको अपने खानपान में कुछ बदलाव करने होंगे। अन्यथा आपका जबरदस्त टैलेंट, आपकी घटिया आवाज के कारण बर्बाद हो जाएगा।

आप सभी जानते हैं कि मसालेदार भोजन, अत्यधिक गर्म चाय अथवा कॉफी, सिगरेट और बहुत सारी चीजें आपके गले के लिए हानिकारक होती हैं। इससे आपकी आवाज फट जाती है। गले में खराश होने लगती है और यदि एक बार गला खराब हो गया तो फिर सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी हालत अनु मलिक जैसी बनी रहती है। गला और आवाज, दो ऐसी चीजें हैं जिन्हें खराब होने के बाद सुधारना मुश्किल है लेकिन खराब होने से बचाना संभव है। 

यदि गले में कब बनता है तो आयुर्वेद के अनुसार अदरक/सोंठ, शहद, रूसाह/वासा, कालीमिर्च, चित्रक, हरीतकी, सीतोपलादी, लक्ष्मीविलास, सुतशेखर, महाद्राक्षासव, कनकासव, आदि औषधियां और अनुपान (योग) उत्तम माने जाते हैं। यदि, अत्यधिक कफ नहीं बनता तब भी, अपने गले को ठीक बनाए रखना जरूरी होता है।

दुनिया के सबसे प्राचीन चिकित्सा ग्रंथ आयुर्वेद के अनुसार स्वर या वाणी विकारों को दूर कर आवाज़ को मधुर बनाने के लिए अनेक औषधियों और औषधीय योगों का वर्णन किया गया है, जैसे - मिश्री, मधु, घी, गुनगुना पानी, मुलेठी/यष्टिमधु, ब्राह्मी, अपराजिता/कोयल, मंजिष्ठा, मदानंदमोदक, त्रिफला, अमृतभल्लातक, सारस्वतरिष्ट, आदि। आपको इनमें से कुछ औषधियों का नियमित रूप से सेवन करना है। मिश्री, मधु, घी, गुनगुना पानी, मुलेठी/यष्टिमधु सभी के लिए फायदेमंद होते हैं। शेष औषधि के लिए आयुर्वेद के विशेषज्ञ एक मुलाकात तो बनती है। स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें

Post Bottom Ad

Pages