आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 25, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: जहरीली शराब से बीमार एक और युवक की इलाज के दौरान मौत

Posted: 25 Feb 2022 06:29 AM PST


मृतकों की संख्या अब आठ हुई,एक दर्जन का चल रहा है इलाज

आजमगढ़: जहरीली शराब के सेवन से बीमार एक और युवक की शुक्रवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही जहरीली शराब कांड में मरने वालो की संख्या अब आठ पहुंच गई है। जहरीली शराब के सेवन से पीड़ित करीब एक दर्जन लोगों का विभिन्न अस्पतालो में उपचार चल रहा है। सात लोग मंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के वार्ड नंबर वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी 40 वर्षीय सुरेन्द्र मोदनवाल पुत्र राधेश्याम माहुल बाजार में ही आटा-चक्की चलाता था। परिजनों ने बताया कि उसने भी रविवार को माहुल ठेके से जहरीली शराब खरीद कर पी थी। सोमवार को उसकी हालत बिगड़ गई। पहले परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में सुरेन्द्र मोदनवाल का उपचार चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। आसपास के गावों में जहरीली शराब का खौफ अभी बना हुआ है। माहुल कस्बा में चार लोगों की मौत होने से घर में चूल्हे नहीं जल रहे है। इसके साथ ही क्षेत्र के गुमकोठी, राजापुर माफी, नाटी, दख्खिनगांवा के एक एक लोगों की जान जहरीली शराब से जानें जा चुकी हैं।

आज़मगढ़: तीन और बदमाशों की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

Posted: 25 Feb 2022 05:32 AM PST


हत्या, गोवध व आबकारी के मामलों में संलिप्त लोगों की होगी निगरानी

आजमगढ़: पुलिस ने अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तीन और बदमाशो की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि हत्या, गोवध व आबकारी के मामलों

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: नगर निकायों के सभी वार्डो में बनेंगे माडल बूथ

Posted: 25 Feb 2022 05:07 AM PST


बनेगा सेल्फी प्वाइंट, सजावट के साथ ही होगी सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था

आजमगढ़: 18वीं विधानसभा के चुनाव में सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के सभी वार्डों में माडल बूथ स्थापित किया जाएगा। माडल बूथ को टेंट लगाकर सजाया जाएगा। टेंट के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: मतदान के दिन आरओ-एआरओ के साथ रहेंगे अभियंता

Posted: 25 Feb 2022 04:55 AM PST


ईवीएम खराब होने की सूचना पर तत्काल पहुंचकर कराएंगे ठीक

आजमगढ़: विधानसभा चुनाव को सकुशल एवं सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से ईवीएम कमीशनिंग (ईवीएम से मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया) के लिए इंजीनियर नियुक्त किए गए हैं। डीएम अमृत त्रिपाठी ने

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: अब मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य

Posted: 25 Feb 2022 03:59 AM PST


शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में दवा की 975 फुटकर दुकानें

नशीली दवाओं की बिक्री पर रखी जाएगी नजर

आजमगढ़: जिले में मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिया है। इससे समय-समय पर जिले की दवा दुकानों पर पहुंचकर औषधि निरीक्षक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सकेंगे। अगर

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: जहरीली शराब कांड में दो इनामी हुए गिरफ्तार

Posted: 25 Feb 2022 03:41 AM PST

1. शाहबाज 2. सलमान

माहुल में जहरीली शराब के सेवन से हुई थी 07 मौतें

आलीशान मकान में थी अवैध शराब फैक्ट्री,छह आरोपियों पर घोषित किया गया था इनाम

आजमगढ़: जिले के माहुल में जहरीली शराब के सेवन से हुई 07 मौतों के मामले में 25 हजार के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। जहरीली शराब कांड में छह आरोपियों पर 25 हजार का इनाम जिले के एसपी अनुराग आर्य ने घोषित किया था, बाद में आजमगढ़ मंडल के डीआईजी अखिलेश कुमार ने चार आरोपियों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया। इस मामले में मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी नदीम को पुलिस मुठभेड़ में एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आज पकड़े गए दोनो आरोपियों के ऊपर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज है और इनाम भी रखा गया था। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद शाहबाज पुत्र मोहम्मद रियाज थाना पवई व सलमान पुत्र इरशाद थाना अहिरौला शामिल है। जिले के एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि इस मामले में दोषियों को बख्शा नही जाएगा।
मुख्य आरोपी नदीम की दुकान पर सेल्समैन हैं दोनो
पुलिस ने जब इन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी नदीम की कपड़े की दुकान हैं, जहां पर हम लोग सेल्समैन का काम करते थे। नदीम अपने घर पर ही नकली दवाओं व नकली शराब बनाने का काम करता था। इसके साथ ही शराब की बोतल पर फर्जी रैपर, बारकोड व स्टीकर लगाकर रंगेश यादव के ठेके की दुकान पर रखवाकर बेंचा जाता था। दोनो आरोपियों ने बताया कि इस अवैध कार्य में उसका भाई फहीम,कलीम,नईम,सलीम भी सम्मिलित है। हम लोग कई बार मोटर साइकिल व कार से रंगेश यादव की दुकान पर अवैध रूप से बनाई शराब को पहुंचाते थे। पूछताछ में बताया कि माहुल क्षेत्र के सरकारी ठेके के अनुज्ञापी रंगेश यादव और ठेके के सेल्स मैन अन्य सहयोगी साथियों के साथ मिलकर ठेके की आड़ में मेडिकल स्टोर चलाता था, जहां मिलावटी शराब बनाकर बेचने का काम किया जाता था।
आलीशान कोठी से चलता था कारोबार
जिले की पुलिस ने एक दिन पूर्व जब माहुल के रूपाईपुर में आलीशान कोठी पर छापा मारा, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। इस आलीशान बंगले में ही अवैध शराब का निर्माण होता था और यहीं से जहरीली शराब और नकली दवाओं की सप्लाई भी की जाती थी। पुलिस को वहां जमीन के नीचे भी नकली शराब बनाने का सामान गाड़ा हुआ मिला है।

Post Bottom Ad

Pages