Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 22, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


पृथ्वी पर लोहे का सबसे बड़ा टुकड़ा, जो अंतरिक्ष से गिरा था, पढ़िए कहां और कैसा है- GK in Hindi

Posted: 22 Feb 2022 04:00 PM PST

जनरल नॉलेज आपको स्पेशल बनाती है। कितना मजेदार है यह जान लेना कि पृथ्वी पर लोहे का सबसे बड़ा टुकड़ा कहां पर स्थित है। वह टुकड़ा जो अंतरिक्ष से गिरा था। जिसे उल्का पिंड (Meteorite) का हिस्सा कहा जाता है और आश्चर्यजनक रूप से वायुमंडल में प्रवेश करने के बावजूद जो नष्ट नहीं हुआ। आइए पढ़ते हैं:- 

होबा उल्कापिंड- कब, कहां, कैसे सहित कई महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर 

पृथ्वी पर मौजूद लोहे के सबसे बड़े टुकड़े को होबा उल्कापिंड कहते हैं। यह अफ्रीका के एक देश नामीबिया (जहां जानवरों की संख्या और प्रजातियां सबसे ज्यादा पाई जाती हैं) में मिला। कहते हैं कि यह एक उल्कापिंड का टुकड़ा है। अंतरिक्ष में करोड़ों उल्का पिंड यहां-वहां गिरते और टकराते रहते हैं। पृथ्वी के वायुमंडल के संपर्क में आते ही ज्यादातर उल्का पिंड घर्षण के कारण नष्ट हो जाते हैं, लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि, यह उल्कापिंड नष्ट नहीं हुआ। 

पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़ा उल्का पिंड

वैज्ञानिकों का कहना है कि करीब 80,000 साल पहले यह उल्कापिंड पृथ्वी पर आकर गिरा था। अंतरिक्ष विज्ञानियों का कहना है कि वायुमंडल में प्रवेश के समय उल्का पिंड की गति 10 किलोमीटर प्रति सेकंड होती है। यदि यह उल्कापिंड उतनी ही स्पीड से धरती पर आकर गिरता तो पाताल (इतने नीचे जहां इंसान नहीं पहुंच सकते) में चला जाता, लेकिन इसकी गहराई देखने के बाद दावे के साथ कहा जा सकता है कि गिरते समय इसकी स्पीड मात्र 320 मीटर प्रति सेकंड रही होगी। आश्चर्य की बात यह है कि उल्का पिंड की स्पीड कैसे कम हुई। 

होबा उल्कापिंड की खोज किसने की

बताया गया है कि इसका वजन 60 टन से अधिक है लेकिन कभी इसे किसी तराजू पर तौला नहीं गया। यहां तक की इस टुकड़े को कभी हटाया भी नहीं गया। सन 1920 में कबस हरमनस ब्रिट्स नाम के किसान का हल अचानक जमीन के अंदर रुक गया। किसान ने जब उस स्थान की खुदाई की तो यह विशाल पत्थर निकल कर आया। बाद में पता चला कि यह तो धातु का बहुत बड़ा टुकड़ा है। दुनिया भर के खगोलविदों के लिए यह स्थान किसी तीर्थ से कम नहीं है। 

किसान और कारोबारी में क्या अंतर होता है 

नामीबिया में धरती की सतह पर इतना बड़ा उल्कापिंड देखने के लिए दुनिया भर के लोग जाने लगे। इसके कारण उल्का पिंड को नुकसान पहुंचने का खतरा उत्पन्न हो गया। 1955 में उल्कापिंड को नामीबिया का राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया। यदि कोई कारोबारी होता तो इस अवसर का भरपूर फायदा उठाता परंतु किसान भारत का हो या नामीबिया का, उसकी मानसिकता हमेशा एक जैसी रहती है। कबस हरमनस ब्रिट्स ने उल्कापिंड सहित अपने पूरे खेत को शैक्षिक उद्देश्यों के लिए दान कर दिया। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

खबर का असर- कटोरा ताल के म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण - GWALIOR NEWS

Posted: 22 Feb 2022 03:59 PM PST

ग्वालियर
। भोपाल समाचार डॉट कॉम सहित ग्वालियर के कुछ प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों की खबर का असर हुआ है। ताले में बंद कटोरा ताल के म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकार्पण समारोह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया गया। भोपाल समाचार डॉट कॉम ने 18 फरवरी को इस विषय पर (यहां पढ़ें) सरकार का ध्यान आकर्षित किया था।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत वीर सावरकर सरोवर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आकर्षक एवं सतरंगी रोशनी (लाइटिंग) के साथ संगीत की थीम पर म्यूजिकल फाउण्टेन (फव्वारा) भी लगाया गया है। म्यूजिकल फाउण्टेन से "सिटी ऑफ म्यूजिक" के रूप में ग्वालियर शहर की पहचान स्थापित होगी। 

म्यूजिकल फाउण्टेन द्वारा सप्ताह के 6 दिन हैरीटेज थीम पर 30 मिनट का लेजर शो भी प्रस्तावित है। यह लेजर शो थीम आधारित होगा, जो ग्वालियर के पुरातन ऐतिहासिक वैभव और नूतन ग्वालियर का अद्भुत समागम पेश करेगा। कटोराताल के बीच में स्थित वीर सावरकर जी की प्रतिमा को भी अत्याधुनिक लाइटिंग के साथ रोशन किया गया है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

INDORE JOBS- वेलस्पून मेटालिक्स में भर्ती, कैम्पस ड्राइव की सूचना

Posted: 22 Feb 2022 03:47 PM PST

इंदौर
। शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर में 25 फरवरी 2022 को सुबह साढ़े 10 बजे से कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्पस में वेलस्पून मेटालिक्स लिमिटेड अंजर कच्छ गुजरात के लिये आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों का प्लेसमेंट के लिए चयन करेगी। 

इस केम्पस में आईटीआई ट्रेड इलेक्ट्रिकल के 15, टर्नर के 10, फिटर के 125 तथा मोल्डर के 8 पदों के लिये भर्ती की जायेगी। इस भर्ती में न्यूनतम 60 प्रतिशत से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण आवेदक जिनकी उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष तक है भाग ले सकते है। 

प्रशिक्षण के लिए कुल 158 पद उपलब्ध हैं। चयनित युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान 15 हजार 90 रूपये (CTC) प्रतिमाह स्टायपेंड दिया जाएगा। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

BHOPAL JOBS- कक्षा 10 से एमबीए तक के लिए नौकरियां, वॉक इन इंटरव्यू

Posted: 22 Feb 2022 03:40 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनांक 24 फरवरी 2022 दिन गुरुवार को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां रिक्रूटमेंट के लिए आएंगी। कक्षा दसवीं पास चपरासी से लेकर टेलीकॉलर, ऑफिस क्लर्क सहित कंपनी सेक्रेट्री पद तक के लिए हायरिंग की जाएगी।

रोजगार मेले का आयोजन गुरूवार, 24 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से मॉडल आई.टी.आई गोविन्दपुरा, भोपाल में किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी श्री के.एस.मालवीय ने बताया कि एम.एन ग्रुप, फाइव एस डिजिटल भोपाल, पे.टी.एम, वर्धमान यार्न, केरेट, गोल्डन वर्ड एनीमेशन, मीशो, इनोवोसोर्स, जय के बायोटेक भोपाल, वीईसीवी भोपाल, उड़ान, नवकिसान बायो, मेग्नम बीपीओ, गोविन्दा न्यूट्रीशियन, जिग्यासा माइक्रोफाइनेंस, एवरस्टाफिंग, ब्रान्ड ग्यूबे, एन.एन. इन्फोटेक प्रा. लिमिटेड, इडेन रेटिओ आई.टी. सोलूशन प्रा., मेजेस्टीक बासमति राइस, यूनाइटेड क्रडिट को-सोसायटी, जॉबशट इंडिया प्रा.लि. भोपाल मल्टिमिक्स पदों के लिए विभिन्न कंपनियां शामिल होंगी।

सभी इच्छुक युवा तय समय पर मूल प्रमाण पत्रों एवं अपना बायोडाटा के साथ रोजगार मेले में आएं। रोजगार मेले में टेली कॉलर, एचआर एक्जीक्यूटिव, रिक्ट जे.एस. डेव्लपर, एन्गुलर डेव्लपर, फूल स्टाक डेव्लपर, सॉफ्टवेयर टेस्टर, पीएचपी डेव्हलपर, प्रोडक्शन क्वालिटी, काउंसलर, मशीन ऑपरेटर, ट्रैनीजवर्कर, हैल्पर, डिलेवरी बाय, मार्केटिंग एक्जीक्यूटीव, ट्रैनीज वर्कर, सेल्स एक्जीक्यूटीव, कस्मर केयर एक्जीक्यूटिव, आटोमाबाइल्स, आफिस असिस्टेंट, रिसेप्सनिष्ट, कंपनी सेकेट्री आदि पदों के लिये साक्षात्कार लिये जाएंगे।

विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष और योग्यता 10 से स्नातक, बी.कॉम, बी.एस.सी. आईटीआई डिप्लोमा एमबीए की मांगी गई है। कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर भर्ती की जाएगी। सभी आवेदकों को कोविड-19 का पालन करें। बिना मास्क के प्रवेश वर्जित रहेगा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

पुलिसवाले किस प्रकार के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकते, जानिए - Police Force (Restriction of Right) Act, 1966

Posted: 22 Feb 2022 03:15 PM PST

पुलिस दल (अधिकारों पर निर्बंधन) अधिनियम, 1966 का उद्देश्य भारत में कार्यरत सभी पुलिस दल के सदस्यों पर ऐसे अनैतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाना है जिसका उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना होता है। क्योंकि पुलिस दल का प्रमुख कार्य भी अपराध एवं भ्रमित होने वाले तत्वों को रोकना होता है एवं इससे आम नागरिकों को भी जागरूक एवं सुरक्षा प्रदान करना होता है। जानिए पुलिस दल के सदस्य किस प्रकार के कार्यकमों में शामिल नहीं हो सकते हैं।

पुलिस दल (अधिकारों पर निर्बन्धन) अधिनियम, 1966 की धारा 3 की परिभाषा:-

1. कोई भी पुलिस दल का सदस्य बिना केन्द्र सरकार या उचित प्राधिकारी की स्वीकृति के निम्न कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सकता-:
(अ). किसी समिति, संगठन, श्रम संगठन, व्यापार संगठन, किसी राजनैतिक संस्था, दल आदि में न शामिल होगा न संबंध रखेगा।

(ब). कोई भी संस्था, समिति, संगठन (सामाजिक या व्यक्तिगत भी) या व्यापार संस्थान जिसका वह स्वयं सदस्य है, तब भी वह भाग नहीं ले सकता है लेकिन यादि उपर्युक्त संस्था, संगठन, समिति में सामाजिक कार्यक्रम, मनोरंजन कार्यक्रम या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है तब वह शामिल हो सकता है। 

(स). कोई भी पुलिस बल का सदस्य किसी प्रकाशन को जो अपने कर्तव्य पालन में सद्दभाव से किया गया हो या पूर्णतया साहित्यिक, कलात्मक या वैज्ञानिक स्वरूप या उचित प्रकृति का हो उसे छोड़कर किसी भी प्रकार प्रेस से संबंध नहीं रखेगा एवं न कोई पुस्तक, पत्र, रचना प्रकाशित करेगा या न करवाएगा।

(2) पुलिस बल का सदस्य किसी भी सभा या राजनीतिक दलों के कार्यक्रम की सभा में न भाग लेगा न उसे संबोधित करेगा न उससे कोई संबंध रखेगा। यदि उसकी ड्यूटी नहीं लगाई गई है तो वह ऐसे स्थान पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थि​त नहीं होगा। 

पुलिस दल (अधिकारों पर निर्बन्धन) अधिनियम, 1966 के अंतर्गत दण्ड का प्रावधान:-

अगर कोई पुलिस दल का सदस्य धारा 3 के किसी भी प्रावधानों का उल्लंघन करता है तब पुलिस दल (अधिकारों पर निर्बंधन) अधिनियम, 1966 की धारा 4 के अनुसार दण्डित किया जाएगा, सजा- अधिकतम दो वर्ष की कारावास या जुर्माना। (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP TET VARG 3 टॉपिक- संज्ञान और संवेग, अभिप्रेरणा और अधिगम

Posted: 22 Feb 2022 02:57 PM PST

अधिगम एवं शिक्षाशास्त्र - Learning and Pedagogy

एमपी टेट वर्ग 3 में "अधिगम एवं शिक्षाशास्त्र "से संबंधित 10 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें से कुछ महत्त्वपूर्ण सबटॉपिक्स को हम पहले ही जान चुके हैं। आज हम कुछ और महत्वपूर्ण सब टॉपिक्स जैसे- संज्ञान और संवेग, अभिप्रेरणा और अधिगम"

संज्ञान क्या है / What is Cognition

संज्ञान का अर्थ है, समझ या ज्ञान। जो की मुख्य रूप से मानसिक क्रियाओं से जुड़ा होता है। इसमें मुख्य रूप से ज्ञान, समग्रता, अनुप्रयोग, विश्लेषण, संश्लेषण, मूल्यांकन आदि पक्ष शामिल होते हैं। जीन पियाजे ने विभिन्न प्रकार के संज्ञानात्मक  पक्षों का अध्ययन करके बाल विकास की चार मुख्य अवस्थाएं बताई हैं जिनके अनुसार बच्चों का संज्ञानात्मक विकास होता है। बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के आधार पर ही उनका सिलेबस, शिक्षण प्रक्रिया आदि निर्धारित करना जाना चाहिए। 

संवेग क्या है /What is Emotions 

संवेग शब्द अंग्रेजी के "Emotion" शब्द से बना है जो कि लेटिन भाषा के शब्द "Emovere" से बना है जिसका अर्थ है "Stirred Up" संवेग व्यक्ति की उत्तेजित अवस्था का ही दूसरा नाम है। संवेग परिवर्तनशील होते हैं यानी हर समय एक सी अवस्था अवस्था अवस्था अवस्था नहीं होती। कभी दुख तो कभी सुख, कभी भय, क्रोध, प्रेम ,ईर्ष्या आदि की भावना आती रहती है। 
वाटसन (Watson) ने मुख्य रूप से संवेगों की संख्या 3 बताई है। भय, क्रोध और प्रेम। 
परंतु संवेगों का संबंध मूल प्रवृत्तियों से होता है। 14 मूल प्रवृत्तियों के आधार पर 14 ही संवेग बताए गए हैं जो कि भय, वात्सल्य, घृणा ,कामुकता, करुणा व दुख, आत्माहीनता, क्रोध, आत्माभिमान, अधिकार भावना, भूख आमोद, कृतिभाव, आश्चर्य, एकाकीपन हैं। 

अरस्तु के अनुसार "कोई भी नाराज हो सकता है, यह आसान है, परंतु एक सही व्यक्ति के ऊपर, सही मात्रा में, सही समय पर, सही उद्देश्य के लिए तथा सही तरीके से नाराज होना आसान नहीं है"।

शिक्षा के क्षेत्र में संवेगों का उपयोग करके बच्चों में  विभिन्न प्रकार की रुचि उत्पन्न की जा सकती है। संवेगों को नियंत्रित करने की विधियां बता बच्चों को सही दिशा में जागृत करके, उनको महान कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। संवेग लब्धि (Emotional Quotient)को EQ से व्यक्त किया जाता है। 

अभिप्रेरणा और अधिगम / Motivation and Learning

अभिप्रेरणा का सामान्य अर्थ है- किसी कार्य को करने के लिए प्रोत्साहित करना।  बीएफ स्किनर के अनुसार-"Motivation is the National Highway for Learning"
यानी अभिप्रेरणा, अधिगम के लिए नेशनल हाईवे की तरह कार्य करती है, जिस पर बच्चे के अधिगम या सीखने की गाड़ी बहुत ही तेजी से दोड़ती है। 
अभिप्रेरणा का संबंध कहीं ना कहीं आवश्यकता (Need) से भी होता है। जितनी बड़ी आवश्यकता होती है, उतनी ही तेजी से बच्चा सीखता है। 

यह अभिप्रेरणा दो प्रकार की होती है आंतरिक और बाह्य (internal And External) 
यदि कोई भी व्यक्ति आंतरिक रूप से अभिप्रेरित है तो वह निस्वार्थ भाव से काम करता जाता है और आगे बढ़ता जाता है परंतु यदि अभिप्रेरणा केवल बाहरी रूप से होती है तो कुछ समय बाद अधिगम की प्रक्रिया रुक जाती है। 

शिक्षा के क्षेत्र में अभिप्रेरणा का उपयोग करके बच्चों के बच्चों को व्यवहार में परिवर्तन किया जा सकता है और उनमें मानसिक विकास को प्रेरित किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

GSP BHOPAL के 319 शिक्षकों की ट्रेनिंग सिंगापुर में होगी, एनिमेशन, गेमिंग, टेक्सटाइल मैन्यूफैक्चरिंग जैसे कोर्स होंगे - BHOPAL NEWS

Posted: 22 Feb 2022 01:54 PM PST

भोपाल।
प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास श्री आकाश त्रिपाठी ने ग्लोबल स्किल पार्क के लिए स्वीकृत 319 पदों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्लोबल स्किल्स पार्क में चयनित होने वाले ट्रेनर्स की टेकनिकल ट्रेनिंग सिंगापुर में कराई जायेगी। प्रमुख सचिव ने ग्लोबल स्किल्स पार्क समिति के साधारण सभा की पहली बैठक में उक्त बात कही।

एनिमेशन, गेमिंग, टेक्सटाइल मैन्यूफैक्चरिंग जैसे कोर्स संचालित होंगे

तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि प्रदेश में युवाओं को निरंतर बाजार मांग के अनुसार रोजगार के लिए प्रशिक्षित करने के लिए अग्रणी तकनीकों का समावेश आवश्यक है। जीएसपी में एनिमेशन, गेमिंग, टेक्सटाइल मैन्यूफैक्चरिंग जैसे पाठयक्रमों को जोड़ा जायेगा। 

उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क युवाओं के लिए विश्व स्तर के प्रशिक्षण और सुविधाओं में वृद्धि और आईटीआई, कौशल विकास केन्द्र, पॉलिटेकनिक, इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं अन्य तकनीकी और कौशल विकास से जुड़ी संस्थाओं की आवश्यकताओं के लिए मातृ संस्था के रूप में कार्य करेगी। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने आज ग्लोबल स्किल्स पार्क समिति के साधारण सभा की पहली बैठक में उक्त बात कही।

ग्लोबल स्किल्स पार्क की साधारण सभा की बैठक में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, वित्त विभाग के प्रतिनिधि, संचालक कौशल विकास श्री जितेन्द्र राजे तथा ग्लोबल स्किल्स पार्क के सीईओ श्री हरजिंदर सिंह मौजूद थे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MPPSC NEWS- बड़वानी को परीक्षा केंद्र बनाने के आदेश जारी

Posted: 22 Feb 2022 01:42 PM PST

इंदौर
। Madhya Pradesh Public Service Commission, Indore द्वारा मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में राज्यसेवा मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने के आदेश (State Service Mains Examination 2020 - Information regarding making mains exam center to the Barwani District Headquarter Dated 22/02/2022) जारी कर दिए गए हैं। 

दिनांक 22 फरवरी 2022 को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव के हस्ताक्षर से जारी सूचना के अनुसार राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2020 के आयोजन हेतु दिनांक 19 फरवरी 2022 को सूचना जारी की गई है जिसमें परीक्षा केंद्रों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में बड़वानी का नाम नहीं था। 

नवीन सूचना में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव ने बताया कि विचार करने के उपरांत बड़वानी जिला मुख्यालय को भी मुख्य परीक्षा का केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2020 के लिए इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, शहडोल के साथ-साथ बड़वानी भी परीक्षा केंद्र होगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages