सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 22, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


एयरफोर्स ऑफिसर की लव मैरिज बनी दुश्मन

Posted: 22 Feb 2022 03:47 AM PST


लखनऊ सहारनपुर के थाना सरसावा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एयरफोर्स स्टेशन के सारजेंट अमराव सिंह राठौर की पत्नी पूजा राठौर (28) की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो सुपारी किलर प्रवेज फौजी और मोनू को गिरफ्तार किया है। युवती के ससुर श्रवण सिंह राठौर और सास किरण कंवर ने 80 हजार रुपए की सुपारी देकर बहू की हत्या कराई थी। सास-ससुर अभी फरार हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बाइक, मृतिका के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है।राजस्थान के बीकानेर के बी-ब्लॉक विष्णु विहार आरके पुरम का रहने वाले अमराव सिंह राठौर की तैनाती सरसावा के एयरफोर्स के सारजेंट के पद पर कार्यरत है। फिलहाल वह एयरफोर्स स्टेशन सोराना में अपनी पत्नी पूजा राठौर के साथ रहता था। 17 फरवरी को युवती घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पति अमराव राठौर ने 20 फरवरी को थाना सरसावा में कराई थी। तहरीर में सारजेंट ने अपने माता-पिता और दो अन्य लोगों का नाम लिखवाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद छानबीन शुरू कर दी। युवती का शव 21 फरवरी को हरियाणा के यमुनानगर की यमुना नहर हत्या कर फेंका गया। पुलिस ने शव बरामद किया।पुलिस के अनुसार, सारजेंट अमराव राठौर के माता-पिता राजस्थान से सहारनपुर आए हुए थे। अमराव राठौर ने 2018 में पूजा राठौर के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसके खिलाफ युवक के माता-पिता था और दोनों ने पूजा का रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उन्होंने सहारनपुर के प्रवेज फौजी से संपर्क किया। पूजा की हत्या की सुपारी पांच लाख रुपए में दी। इसकी पेशगी 80 हजार रुपए दी गई। प्रवेज फौजी ने मोनू को 50 हजार रुपए में हत्या करना तय किया, जिसकी पेशगी प्रवेज ने मोनू को 10 हजार रुपए दिए। प्रवेज ने आर्मी से वीआरएस लिया था।पूजा के गायब होने के तीन दिन बार अमराव राठौर ने पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दी। जिसमें अपने माता-पिता सहित चार लोगों का नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने सारजेंट के माता-पिता की लोकेशन निकाली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करना चाहा, लेकिन दोनों फरार हो गए। लेकिन दोनों आरोपी प्रवेज और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मृतिका के सास-ससुर द्वारा सुपारी देकर हत्या कराने का राज उगला है।सारजेंट अमराव राठौर ने पूजा राठौर से 2018 में प्रेम विवाह किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों की लव मैरिज से युवक के माता-पिता खुश नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने की योजना बनाई। वह चुपचाप तरीके से सहारनपुर आए और 5 लाख रुपये में सुपारी देना तय किया और 80 हजार रुपये पेशगी भी दी। आरोपियों ने बताया कि युवक के पिता श्रवण राठौर रिटायर्ड फौजी हैं। आरोपियों ने बताया कि युवती को पहले बेहोशी की हालत में मुजफ्फरनगर हाईवे पर बाइक पर ले जाया गया। जहां पर दूसरी गाड़ी में ले जाकर बेहोशी की हालत में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई।एसपी देहात का कहना है कि सारजेंट अमराव राठौर की पत्नी की हत्या उसके माता-पिता ने सुपारी देकर कराई है। हत्या कर शव को छुपाने के लिए यमुनानगर ले गए थे और वहां पर यमुना नहर में शव फेक दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सारजेंट के माता-पिता फरार है।

कल सीएम योगी इसौली में जनसभा को संबोधित करेंगे, तैयारियां जोरों पर

Posted: 22 Feb 2022 03:16 AM PST


सुलतानपुर 27 फरवरी को जिले में पांचवे चरण में मतदान होना है। इसको लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है। BJP की पांचो विधानसभा सीटों पर एक बार फिर अपना कब्जा जमाने की कोशिश में है। जिसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 23 फरवरी को जिले के इसौली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी के पक्ष में मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार के उपलब्धियां गिनाएंंगे।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी की ओर से इस कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इसौली विधानसभा में कुड़वार थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज  के पास काली माता मंदिर के पास  12:30 उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा । जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में 20000 महिला पुरुष जनसभा में मौजूद रहेंगे। 10,000 कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

हेलीपैड स्थल का  निरीक्षण उपजिलाअधिकारी सदर ने किया । कुड़वार थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है और हेलीपैड व मंच की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स लगाए जा रहे है।

जहरीली शराब पीने से 5 की मौत

Posted: 21 Feb 2022 08:36 PM PST

 


लखनऊ जहरीली शराब पीने के बाद पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। वहीं इस वक्‍त 41 लोग कई अस्‍पतालों में भर्ती हैं। जिनमें से 2 से 3 मरीजों की गंभीर हालत है। जबकि इस मामले को लेकर आबकारी विभाग ने अपने तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इसमें आजमगढ़ के निरीक्षक नीरज सिंह के अलावा आबकारी आरक्षक सुमन कुमार पांडे और राजेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।इसके साथ आबकारी ने विभागीय जांच शुरू होने की बात कही है।यह मामला आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे का है। आजमगढ़ शराबकांड को लेकर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने चुनाव आयोग को पत्र लिखते हुए आबकारी विभाग पर सवाल उठाए थे। इस मामले में अहरौला थाना प्रभारी संजय सिंह के साथ चौकी इंचार्ज माहुल और बीट कांस्टेबल लापरवाही सामने आयी है।जहरीली शराब पीने के बाद देर रात लोगों की तबीयत खराब होने की बात चली. इसके बाद लोग रातभर तबीयत खराब होने वालों को अस्‍पताल ले जाते रहे। मृतकों के परिजनों के मुताबिक, सभी लोगों ने माहुल कस्‍बे की ही एक देसी शराब की दुकान से शराब खरीदकर पी थी, लेकिन इसके बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद लोगों को अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन पांच लोगों ने दम तोड़ दिया है  मृतकों के परिजनों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से जहरीली शराब की क्षेत्र में बिकी हो रही है। प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करनी चाहिए।

दो में से एक बेटी की फीस माफी की योजना पर चुनाव आयेाग ने लगाई रोक

Posted: 21 Feb 2022 07:57 PM PST


 लखनऊ एक स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियों में से एक की फीस माफ करने के लिए हो रही कार्रवाई पर चुनाव आयोग ने आपत्ति जताई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि इस योजना पर की जा रही कार्रवाई मतदान को प्रभावित कर सकती है क्योंकि इसमें लाभार्थियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। यह कार्रवाई चुनावी आचार संहिता का उल्लघंन है। इसके बाद बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने आदेश जारी कर सभी कार्रवाई पर रोक लगाते हुए कहा है कि इस पर चुनाव सम्पन्न होने तक रोक लगाई जाती है।दरअसल, अक्तूबर 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि एक संस्था में एक से अधिक बच्चियां पढ़ रही हों तो दूसरी बच्ची की फीस माफी के लिए संस्था को प्रोत्साहित किया जाए या फिर इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करे। इस पर विभाग अब ऐसी लड़कियों का ब्यौरा जुटा रहा था जिन्हें इसका लाभ मिलना है ताकि सरकार इसके लिए बजट तय कर सके।  

सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर रोक को तत्काल कदम उठाए सरकार हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Posted: 21 Feb 2022 07:56 PM PST

 


लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज के दौर में सोशल मीडिया विचारों के आदान-प्रदान का वैश्विक प्लेटफार्म है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का इस्तेमाल करने का सबसे महत्वपूर्ण जरिया बन गया है लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के साथ मिलती है।यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की आपत्तिजनक तस्वीरें फेसबुक पर फॉरवर्ड करने के आरोपी सिद्धार्थनगर के नियाज अहमद खान की चार्जशीट और प्राथमिकी रद्द करने की अर्जी खारिज करते हुए दिया है। कोर्ट ने कहा कि आजकल क्या चलन बन गया है कि लोग अपना गुस्सा और फ्रस्ट्रेशन सोशल मीडिया में सम्मानित लोगों पर अभद्र टिप्पणियां करके निकाल रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि किसी को भी किसी भी प्रकार की भाषा के प्रयोग का लाइसेंस मिल गया है। याची पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय आतंकी हाफिज सईद के साथ हाथ मिलाते हुए एडिटेड फर्जी फोटो, जिसे अनिल शर्मा नामक व्यक्ति ने पोस्ट की थी, फॉरवर्ड किया। आरोपी ने इसी प्रकार प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह की आपत्तिजनक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों की एडिटेड फर्ज़ी फ़ोटो डाली गई थी। यह तस्वीर अखिलेश यादव समर्थक के नाम से फेसबुक पर पोस्ट की गई और याची ने उसे फारवर्ड किया। इसे लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच के बाद याची के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की, जिस पर अधीनस्थ अदालत ने याची को सम्मन जारी करते हुए तलब किया था। याचिका में सम्मन आदेश और चार्जशीट को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के बाद कहा कि इस स्तर पर न्यायालय को सिर्फ यह देखना होता है कि प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध का बनना प्रतीत हो रहा है या नहीं। चार्जशीट व एफआईआर से यह नहीं कहा जा सकता है कि संज्ञेय अपराध नहीं किया गया है। इसी के साथ कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी और केंद्र व राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। कोर्ट ने आदेश की कॉपी केंद्रीय गृह सचिव व प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को भेजने का निर्देश दिया है।

Post Bottom Ad

Pages