सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 23, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


मॉकपाल के दौरान कोई भी बटन दबाने से कमल की पर्ची निकल रही थी,दो घंटे तक मतदान बाधित

Posted: 22 Feb 2022 10:42 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत नौ जिलों में आज मतदान जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि लखीमपुर खीरी के एक बूथ पर ईवीएम के हर बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची निकल रही है, जिसके बाद वहां करीब दो घंटे तक मतदान पर रोक रही।लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 85 पर मॉकपाल के दौरान कोई भी बटन दबाने से कमल की पर्ची निकल रही थी। इसको लेकर मतदान दो घंटे बाधित रहा। मामला सामने आने के बाद तहसीलदार सदर और सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. राकेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नई ईवीएम मशीनें दीं। इसके बाद 8:55 पर मतदान दोबारा शुरू हो सका।


9 बजे तक 9.10% मतदान

Posted: 22 Feb 2022 09:35 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा के चौथे चरण में आज 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। यहां सुबह 9 बजे तक 9.10% मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा 10.62% वोट पीलीभीत में पड़े हैं। 10.45% के साथ लखीमपुर खीरी दूसरे नंबर पर है। कुछ देर पहले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लखनऊ के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि सीएम योगी और पीएम मोदी के विकास कार्य सबके घर पहुंच गए हैं। चौथे चरण के बाद बीजेपी दोहरा शतक लगाएगी।इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट डाला। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा- उत्तर प्रदेश में भाजपा न सिर्फ इतिहास दोहरा रही है, बल्कि इस बार हम पहले से अधिक सीटों के साथ जीत दर्ज करेंगे।बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने वोटिंग शुरू होने के बाद दावा किया कि मायावती 5वीं बार यूपी की सीएम बनेंगी। तीन चरणों की वोटिंग में जनता ने यह साफ कर दिया है कि बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। बसपा 2007 की तरह पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।लखनऊ पश्चिम विधानसभा के गिरधारी सिंह इंटर कालेज में मतदान के लिए मूलभूत इंतजाम न होने से मतदाताओं ने हंगामा किया। मतदान केंद्र पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर भी नहीं है।पीलीभीत में पूरनपुर के अंतर्गत आने वाले बूथ 311 में ईवीएम में खराबी आई है। यहां मतदान शुरू नहीं हो सका है। टेक्निकल टीम को यहां रवाना किया गया है।

इसौली में सीएम योगी का आगमन आज

Posted: 22 Feb 2022 08:50 PM PST


सुलतानपुर पांचवें चरण यानी 27 फरवरी को  जिले में भी वोट डाले जाएंगे। इससे पहले अंतिम समय में दिग्गज नेताओं का तांता जिले में लगने लगा है। खासकर 2017 का गढ़ बचाने के लिए भाजपाई कोई कसर रहने नहीं देना चाहते। इस क्रम में आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंच रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां  दोपहर 12:30 बजे इसौली विधानसभा के कुड़वार बाजार के निकट टेलीफोन एक्सचेंज के पास भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडे बजरंगी के समर्थन में जनसभा करेंगे। यह सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गई है। दरअस्ल मोदी लहर में जहां जिले की चार सीटें भाजपा के पाले में गई थी वही यहां पर कमल नहीं खिल पाया था। यही नहीं करीब दो दशक से अधिक समय बीत चुका है और इसौली सीट पर कभी बसपा तो कभी सपा काबिज हो जा रही।

Post Bottom Ad

Pages