दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 11, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-2 के अंतर्गत ‘‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना’’ की प्रगति की समीक्षा की

Posted: 10 Feb 2022 08:12 AM PST

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-2 के अंतर्गत ''मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना'' की प्रगति की समीक्षा की

  • सात निश्चय-2 के अंतर्गत "मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना" का क्रियान्वयन 15 अप्रैल से शुरू करें।
  • गांवों के रास्ते और महत्वपूर्ण स्थान सोलर लाईट से रौषन हांेंगे। शाम से सुबह तक सोलर स्ट्रीट लाईट जलेगी, इससे गांवों की तस्वीर बदलेगी और लोग बहुत प्रसन्न होंगे।
  • सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने के साथ-साथ उसके रख रखाव एवं सतत् निगरानी की बेहतर व्यवस्था हो।
  • राज्य में ही निर्माण इकाई को स्थापित करने के लिए उद्यमियों को प्रेरित करें ताकि सोलर लाईट के अवयवों का उत्पादन भी यहीं हो, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिले।

पटना, 10 फरवरी 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-2 के अंतर्गत "मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना" की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में पंचायतीराज विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चैधरी ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से "मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना" की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इसकी पृष्ठभूमि, लक्ष्य, कार्यान्वयन एवं समन्वय समिति, वित्तीय प्रबंधन, सोलर स्ट्रीट लाईट के रख रखाव, सोलर स्ट्रीट लाईट के स्थापन हेतु स्थलों का चयन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में औसतन 10 सोलर स्ट्रीट लाईट लगाई जायेगी, इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर भी सोलर लाईट लगाई जायेगी ।
बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री संजीव हंस ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से "मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना" योजना के तकनीकी सहयोगी के रुप में बिहार रिन्युएबुल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ब्रेडा) द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इसके विभिन्न अवयवों-सोलर पैनल, बैटरी, बल्ब की तकनीकी विशेषताएं आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूरस्थ सूचना प्रणाली (रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाईट के क्रियान्वयन की ठीक से निगरानी की जायेगी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत "मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना" का क्रियान्वयन 15 अप्रैल से शुरू करें। इसकी शुरूआत होने से गांवों के रास्ते और महत्वपूर्ण स्थान सोलर लाईट से रौषन हांेंगे। शाम से सुबह तक सोलर स्ट्रीट लाईट जलेगी, इससे गांवों की तस्वीर बदलेगी और लोग बहुत प्रसन्न होंगे। मुख्यमंत्री कहा कि ''मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना" को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रायोगिक तौर पर विभाग इसे सभी जिलों के कम से कम एक-एक पंचायत में शुरु कराये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने के साथ-साथ उसके रख-रखाव एवं सतत् निगरानी की बेहतर व्यवस्था हो। हमलोगों का उद्देश्य है कि सोलर स्ट्रीट लाईट के माध्यम से लोगों को लगातार लाभ मिलता रहे। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण इकाई को राज्य में ही स्थापित करने के लिए उद्यमियों को प्रेरित करें ताकि सोलर लाईट के अवयवों का उत्पादन भी यहीं हो, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि सोलर लाईट में प्रयुक्त हो रही सामग्रियों की गुणवत्ता बेहतर हो इसे भी सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पंचायतीराज मंत्री श्री सम्राट चैधरी, पंचायतीराज विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चैधरी एवं ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री संजीव हंस जुड़े हुए थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

शुक्रवार 11 फरवरी 2022 का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 10 Feb 2022 08:05 AM PST

शुक्रवार 11 फरवरी 2022 का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

शुक्रवार 11 फरवरी 2022 का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि दशमी दिन 01:46:09

🔅 नक्षत्र मृगशिरा रात्रिशेष 06:28:25

🔅 करण :

            गर

            वणिज

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग वैधृति 07:47:24

🔅 वार शुक्रवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:28:12

🔅 चन्द्रोदय 12:51

🔅 चन्द्र राशि वृषभ

🔅 सूर्यास्त 05:32:07

🔅 चन्द्रास्त +03:11

🔅 ऋतु शिशिर

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत माघ

🔅 मास पूर्णिमांत माघ

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:41:35 - 12:26:24

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 08:42 AM - 09:27 AM

🔅 कंटक 01:11 PM - 01:56 PM

🔅 यमघण्ट 04:10 PM - 04:55 PM

🔅 राहु काल 10:39 AM - 12:03 PM

🔅 कुलिक 08:42 AM - 09:27 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 02:40 PM - 03:25 PM

🔅 यमगण्ड 02:52 PM - 04:16 PM

🔅 गुलिक काल 07:51 AM - 09:15 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

पं. प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार

शुक्रवार 11 फरवरी 2022 का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। आज आप संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे में प्रवास होगा और लाभ भी। मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलने की चेतावनी देते हैं। कार्यभार से थकान का अनुभव होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Tauras): व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा भी हो सकती है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): बेकाबू क्रोध पर लगाम रखने की सलाह देते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे। परिजनों और ऑफिस सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बन सकते हैं। यदि कोई बीमार है तो नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। ईश्वर की आराधना, जप और आध्यात्मिकता से शांति मिलेगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभदायक रहेगा आज का दिन। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीददारी करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्ति में समय बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की गई मुलाकात से सुख का अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

सिंह (Leo): उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल आपके मन पर घिरे होने से आप मानसिक राहत का अनुभव नहीं करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कन्या (Virgo): किसी न किसी कारण से आज आपके मन में चिंता रहेगी। विशेष रूप से संतान और स्वास्थ्य के बारे में। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइ आएगी। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। शेयर सट्टे से दूर रहने की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। माता के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे या माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। परिवार और जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चा में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पानी से दूर रहें।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

वृश्चिक (Scorpio): कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से आनंद का अनुभव होगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। बड़ो का आशीर्वाद आपके साथ है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

धनु (Sagittarius): मन की द्विधापूर्ण स्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी का अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। परिजनों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें। दूर बसनेवाले मित्र का समाचार या संदेश व्यवहार आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): ईश्वर को याद करने से आपके दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। हर एक कार्य सरलता से पूरे होंगे। मित्रों, सगे संबंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिलेगी। शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। चोट लगने की संभावना है।

शुभ अंक = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): आज किसी का जमानती न होने और पैसे की लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन का आयोजन करेंगे। संतान और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

विद्यालयों में हिजाब का आग्रह क्यों ?’ इस विषय पर ‘ऑनलाइन’ विशेष संवाद

Posted: 10 Feb 2022 07:55 AM PST

विद्यालयों में हिजाब का आग्रह क्यों ?' इस विषय पर 'ऑनलाइन' विशेष संवाद

हिजाब के माध्यम से विद्यालयों का इस्लामीकरण करने का षड्यंत्र निष्फल करें ! - श्री. प्रमोद मुतालिक, संस्थापक अध्यक्ष, श्रीराम सेना


       वर्तमान में 'हिजाब' का प्रकरण चर्चा में है । इसमें आतंकवाद की पृष्ठभूमिवाले विविध देशद्रोही मुसलमान संगठनदल और साम्यवादी हैं । 'पहले हिजाब-फिर किताब' ऐसे भीतपत्रक महाराष्ट्र में मुसलमान दल और संगठनों ने लगाए हैं । इससे स्पष्ट होता है कि उन्हें पहले इस्लाम तत्पश्‍चात शिक्षा चाहिए । 'हिजाब' का निमित्त कर सर्वत्र 'इस्लामीकरण' करने का प्रयत्न रोकने के लिए हिन्दुआें को आगे आना चाहिए । आज विद्यालय की मुसलमान लडकियों को आगे कर मुसलमान संगठन लडकियों को पहले 'हिजाब' तत्पश्‍चात 'बुरखा' पहनकर आने के लिए कहेंगे । उसके उपरांत ये विद्यालयों में नमाजपठन और उसके लिए मस्जिदों की भी मांग करेंगे । विद्यालयों का यह संकटदायी षड्यंत्र निष्फल करना चाहिए और सर्व विद्यालयों में गणवेश का पालन अनिवार्य करना चाहिएऐसा आवाहन श्रीराम सेना के संस्थापक-अध्यक्ष श्रीप्रमोद मुतालिक ने किया । वे हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित 'विद्यालयों में हिजाब का आग्रह क्यो ?' इस 'ऑनलाइन' विशेष संवाद में बोल रहे थे ।

      कर्नाटक के प्रसिद्ध चलचित्र निर्माता और उद्योगपति श्रीप्रशांत संबरगी ने कहा किहिजाब का विषय केवल कर्नाटक तक मर्यादित नहीं हैअपितु यह पूर्वनियोजित अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है । किसानों का कथित आंदोलनपुरस्कार वापसी के समान ही वर्तमान 'हिजाब' के संबंध में ट्वीटर पर लाखों ट्वीटस् (Tweets) कर उसमें पाक के प्रधानमंत्री इमरान खाननोबेल पुरस्कार विजेता मलालापर्यावरणवादी ग्रेटा थनबर्ग सहित गणवेश और समानता का अर्थ न समझनेवाली कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी का सम्मिलित होना स्पष्ट करता है कि यह 'अंतरराष्ट्रीय ऐजेंडा' है । संपूर्ण संसार में अनेक इस्लामी देशों में विद्यालयमहाविद्यालयसरकारी संस्था आदि में हिजाबबुरखा प्रतिबंधित हैपरंतु भारत में हिजाब की मांग क्यों हो रही है ?

     दिल्ली उच्च न्यायालय की अधिवक्ता विनीता राघव ने कहा किहिजाब का विषय अब न्यायालय में पहुंच गया है । तब भी न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा न करते हुए मुसलमान लोग आंदोलन कर रहे हैं । यह न्यायालय सहित सभी पर दबाव बनाने का प्रयत्न है ।  हिन्दू जनजागृति समिति के कर्नाटक राज्य प्रवक्ता श्रीमोहन गौडा ने कहा किकर्नाटक में विद्यालय का गणवेश परिधान न कर मुसलमान लडकियों ने हिजाब में आना प्रारंभ कियातब हिन्दू लडकियों ने उसका वैधानिक मार्ग से विरोध किया । उसके उपरांत हिन्दू लडकियों पर पथराव की घटनाएं घटीं । कुछ हिन्दू संगठनों को छोडकर राजनीतिक दलों सहित सभी ने इस घटना के संबंध में मौन धारण किया । ऐसी घटनाआें से उजागर होनेवाला भारत का इस्लामीकरण करने का षड्यंत्र निष्फल करना चाहिए ।


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages