सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 18, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था युवक, लड़की ने लगा ली फांसी

Posted: 18 Feb 2022 04:33 AM PST


लखनऊ महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दुष्कर्म की शिकार एक किशोरी ने ब्लैकमेलिंग से आहत होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस उपअधीक्षक  ने बताया कि शाहपहाडी गांव में दसवीं कक्षा की छात्रा का शव उसके कमरे में फांसी से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी कल रात रोज की तरह अपने कमरे में सोने के लिए गई थी। सुबह काफी समय तक कमरे के दरवाजे न खुलने और किसी प्रकार की आहट न मिलने पर किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।उन्होने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस ने किशोरी द्वारा लिखा गया सोसाइड नोट बरामद किया है। दो पेज के इस पत्र में मृतका ने अपने साथ कुछ समय पूर्व हुई बलात्कार की घटना का जिक्र करते हुए आरोपी गांव के ही एक युवक द्वारा उसका अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करने की बात कही है। इसके आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक  के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354,506,376(3),306 और पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।

बैंक की महिला मैनेजर से 9 लाख ठगे

Posted: 18 Feb 2022 03:13 AM PST

 


लखनऊ गाजियाबाद में एक बैंक की महिला मैनेजर से शादी करने के नाम पर जालसाज ने 9 लाख रुपए ठग लिए। दोनों की मुलाकात जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई थी। युवक ने मां की बीमारी का बहाना बनाया और रुपए ऐंठ लिए। पड़ताल में पता चला कि वह फ्रॉड इसी तरीके से पैसा हड़पता है। मामले में कौशांबी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।लखनऊ निवासी युवती गाजियाबाद में एक बैंक में मैनेजर हैं। वह यहां वैशाली इलाके में रहती हैं। उन्होंने आधव अग्निहोत्री नामक शख्स के खिलाफ मुकदमा कराया है। पीड़िता ने बताया, पिछले साल जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिये उनकी बातचीत एक व्यक्ति से शुरू हुई। वह पसंद आया और दोनों शादी के लिए सहमत हो गए। युवती ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने खुद को मिनिस्ट्री ऑफ हाउस एंड अरबन अफेयर्स में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर बताया। दोनों में लंबी बातचीत शुरू हो गई।एक दिन शख्स ने मां के बीमार होने की बात कही और 9 लाख रुपए बैंक मैनेजर मित्र से ले लिए। कथित आधव अग्निहोत्री ने अपना एड्रेस मध्यप्रदेश के मांडला जिले में चिरई डोंगरी गांव बताया था। यह भी कहा था कि वह मां का इलाज कराने के लिए गांव जा रहा है। वहीं पर दोनों की शादी की बात कर लेगा। कुछ दिन बाद उस शख्स ने बताया कि मां का निधन हो गया है। इस बीच गुरुग्राम पुलिस ने युवती को कॉल करके बताया कि उक्त व्यक्ति फ्रॉड है। इसी तरह कई लड़कियों से शादी के नाम पर रकम ऐंठ चुका है।

तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार

Posted: 18 Feb 2022 03:12 AM PST

 


लखनऊ विधानसभा चुनाव 2022 तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को प्रचार थम जाएगा। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा व सपा के लिए यह चरण अहम माना जा रहा है। इस चरण में कई जिले ऐसे हैं जो कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां जबरदस्त सेंधमारी की थी और 59 में से 49 सीटें जीतीं थीं। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीट मिली थी। सपा के लिए चुनौती अपने गढ़ को दोबारा पाने की है वहीं भाजपा के लिए चुनौती अपना पिछला रिकार्ड दोहराने की है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान होना है। यहां शुक्रवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी।  इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होना है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि जिन जिलों में चुनाव होना है, वहां बूथों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

ब्लास्ट केस में सजा का ऐलान,38 दोषियों को फांसी की सजा

Posted: 17 Feb 2022 10:20 PM PST


नई दिल्ली अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में 38 को फांसी की सजा का ऐलान हो गयाहै। 8 फरवरी को सिटी सिविल कोर्ट ने 78 में से 49 आरोपियों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत दोषी करार दिया था।  इनमें से एक 1 दोषी अयाज सैयद को जांच में मदद करने के आरोप में बरी किया जा चुका है। वहीं अन्य 29 सबूतों के अभाव में बरी हो चुके हैं। सजा पाने वाले सभी आरोपी वर्चुअल रूप से कोर्ट में उपस्थित रहेंगे।26 जुलाई 2008 यही वह दिन था जब 70 मिनट के दौरान 21 बम धमाकों ने अहमदाबाद की रूह को हिलाकर रख दिया। शहर भर में हुए इन धमाकों में कम से कम 56 लोगों की जान गई, जबकि 200 लोग घायल हुए थी। धमाकों की जांच-पड़ताल कई साल चली और करीब 80 आरोपियों पर मुकदमा चला। पुलिस ने अहमदाबाद में 20 प्राथमिकी दर्ज की थी, जबकि सूरत में 15 अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जहां विभिन्न स्थानों से भी जिंदा बम बरामद किए गए थे।ब्लास्ट के बाद गुजरात की सूरत पुलिस ने 28 जुलाई और 31 जुलाई 2008 के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों से 29 बम बरामद किए थे, जिनमें से 17 वराछा इलाके के और अन्य कतारगाम, महिधरपुरा और उमरा इलाके के थे। जांच में पता चला कि गलत सर्किट और डेटोनेटर की वजह से इन बमों में विस्फोट नहीं हो पाया था।ये ब्लास्ट आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन  और बैन किए गए स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया  से जुड़े लोगों ने किए थे। विस्फोट से कुछ मिनट पहले, टेलीविजन चैनलों और मीडिया को एक ई-मेल मिला था, जिसे कथित तौर पर 'इंडियन मुजाहिदीन ने धमाकों की चेतावनी दी थी। पुलिस का मानना था कि इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों ने 2002 में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के जवाब में ये धमाके किए। इस मामले के एक अन्य आरोपी यासिन भटकल पर पुलिस नए सिरे से केस चलाने की तैयारी में है।

रात में पति ने रंगे हाथों पकड़ा तो पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई

Posted: 17 Feb 2022 09:04 PM PST


लखनऊ चित्रकूट जिले में प्रेम का एक ऐसा अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आई है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। चित्रकूट जनपद में 5 बच्चों की मां अपने पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी के संग काफी समय से चक्कर चल रहा था। मगर बुधवार की रात जब वह रंगे हाथों पकड़ी गई तब वह पांचों बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस में तहरीर दी है। 
 मामला मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली ग्राम पंचायत के चंदई गाँव का है। जहां के निवासी बिहारीलाल नाम के पीड़ित पति ने कहा कि उसकी शादी 15 साल पहले रैपुरा के बांधी गांव में सोनू देवी नाम की महिला से हुई थी।जिससे उसे 5 बच्चे भी हुए हैं। मगर उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग रैपुरा के इटवा गांव के रहने वाले दयाशंकर नाम के व्यक्ति से काफी दिनों से चल रहा था। पति ने कहा कि उसे इस बात की भनक नहीं थी कि उसकी पत्नी का दयाशंकर नाम के शख्स के साथ चक्कर चल रहा था।कांड सामने आने के बाद पीड़ित पति ने बताया कि अक्सर वे दोनों फोन से बात भी किया करते थे और चोरी छुपे मिलते भी रहे हैं। पति ने कहा कि कल रात जब वह अपने घर मे सोया हुआ था और रात में उसकी नींद खुली तो वह हैरान रह गया।उसने देखा कि उसकी पत्नी दूसरे कमरे में अपने प्रेमी के साथ लेटी हुई थी। जिसपर कहासुनी हो गई।सुबह होते ही महिला अपने प्रेमी दयाशंकर के साथ पांचों बच्चों को छोड़कर फरार हो गई।इस घटना के बाद पीड़ित पति अपने पांचों बच्चों को लेकर थाना पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई। पति ने जहां पुलिस से पत्नी ढूंढने की गुहार लगाई। वहां आरोपी प्रेमी पर एक्शन लेने की मांग की।फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर मामले की तफ्तीश करना शुरू कर दिया है।

दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे जाएंगे-योगी

Posted: 17 Feb 2022 09:01 PM PST

 


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दोबारा सरकार आने पर दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। इंटरनेट एक्सेस का खर्च भी छात्रों के माता पिता को नहीं उठाना होगा, वह सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को रामकथा मैदान आशियाना में सरोजनीनगर विधानसभा सीट से मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सिर्फ लखनऊ में 35 हजार युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे गए हैं।

साथ ही कहा कि कोरोना महामारी में हुई प्रत्येक मौत हमारे लिए दुखद है। महामारी से बचाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में जीवन और जीविका बचाने का कार्यक्रम चलाया गया। मुफ्त में जांच, मुफ्त में उपचार और मुफ्त में टीका लगाया गया। शत प्रतिशत लोगों ने पहली और 75 फीसदी ने दूसरी डोज ले ली है। सपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि याद करिए जब वैक्सीन आई तो समाजवादी पार्टी ने विरोध किया। इसे मोदी वैक्सीन, बीजेपी वैक्सीन बोला। इसी वैक्सीन ने इस थर्ड वेव में लोगों की जान बचाई। आपको याद रखना चाहिए कि संकट के समय ये साथ नहीं थे। इनको एक बार बताने की जरूरत है कि जो संकट का साथी नहीं, वह सच्चा साथी नहीं है। वह तो अवसरवादी है। सरकार की संवेदना विकास के लिए है, नौजवान के लिए है किसान के लिए है बेटी की सुरक्षा के लिए है। सीएम योगी ने कहा कि आपने कैराना में देखा, रामपुर और मऊ में देखा कि किन प्रत्याशियों को उतारा गया। सीधे से नहीं तो पिछले रास्ते से माफियाओं को ला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं को हम आगे भी सबक सिखाएंगे। बीजेपी की 80 फीसदी सीटें आ रही हैं। प्रदेश भर के बुलडोजर मरम्मत के लिए लगा दिया है। 10 मार्च के बाद इनकी आवश्यकता पड़ेगी। अब तो इस पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपकरण भी लगा दिया है कि माफिया को ढूंढों।

मतदान कार्मिकों का पार्टीवार द्वितीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ

Posted: 17 Feb 2022 05:57 AM PST


सुलतानपुर विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में लगे समस्त मतदान कार्मिकों का पार्टीवार प्रशिक्षण केन्द्रीय विद्यालय अमहट  में आयोजित किया जा रहा है l यह प्रशिक्षण दो पालियों व 25 कमरों में संचालित किया जा रहा है । प्रत्येक कक्ष में 10-10  पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 20 फ़रवरी 2022 तक चलेगा lप्रेक्षक 188 कर्मवीर शर्मा आई0ए एस0 द्वारा प्रशिक्षण कक्षों में भ्रमण कर निरीक्षण किया। उनके द्वारा प्रतिभागियों से पार्टी मूवमेंट स्थल मतदान समाप्ति के बाद,सामग्री संग्रहण स्थल, मॉकपोल, सी0आर0सी0 की प्रक्रिया के सम्बन्ध में प्रश्न पूँछे। जिनका प्रतिभागियों द्वारा उत्तर भी  दिया गया।उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि सभी मतदान कार्मिक ई. वी.एम. व वी. वी. पैट के परिचालन, कनेक्शन, माकपोल आदि को भली - भांति सीख लें, जिससे मतदान को अच्छी तरह संचालित कर सकें l उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में प्रशिक्षण कक्षवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाये गए  हैं, जिस पर जनपद स्तर पर प्रशिक्षण टीम द्वारा बनाये गए वीडियो और प्रपत्र शेयर किये जा रहे हैं l इन वीडियो को यू. ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है l

इन वीडियो को देखकर भी मतदान कार्मिक अपनी समझ को बढ़ा सकते हैं l मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि सभी 25 कमरों में टी. वी. लगाई गयी है, जिस पर वीडियो व पी. पी. टी. के माध्यम से प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है l उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्था का निरीक्षण करते समय मतदान कार्मिकों से सवाल भी किया कि माकपोल कैसे करेंगे? मतदान समाप्ति पर क्या- क्या कार्य करेंगे? प्रतिभागियों ने भी पूछें गए सवालों का सही - सही जबाब दिया ।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी. प्रसाद ने बताया कि इसबार स्ट्रिपसील ABCD के स्थान पर ग्रीन पेपर सील पर AB सील होगी। जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक राम उदरेज यादव ने सभी मास्टर ट्रेनर के साथ बैठक करते हुए कहा कि आप सभी प्रशिक्षण में चर्चा करें  कि मॉकपोल कराने के बाद कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर अवश्य किया जाए तथा वी. वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी माकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील किया जाए, फिर इसे प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर पिंक पेपर सील से सील करें। उन्होंने बताया कि मतदान प्रारंभ होने के डेढ़ घंटे पूर्व माकपोल प्रारंभ किया जाएगा । उन्होंने प्रशिक्षकों से कहा कि पीठासीन अधिकारी की रिपोर्ट भाग 1 से भाग 5 तक के प्रपत्रों पर भी चर्चा करें । ज़िला कृषि अधिकारी सदानन्द चौधरी ने प्रशिक्षण की व्यवस्था को संचालित करते हुए बताया कि इस बार सभी मतदान प्रपत्रों को बुकलेट के रुप में दिया जा रहा है । प्रशिक्षण टीम द्वारा इन प्रपत्रों को नमूने के रूप में भरकर ग्रुपों में शेयर किया जाएगा । जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. संतोष गुप्ता ने सभी लिफाफों व प्रपत्रों को तैयार करने की प्रक्रिया पर चर्चा की । मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने ई. वी.एम. व वी.वी. पैट के कनेक्शन पर चर्चा करते हुए बताया कि बैलेट यूनिट को वी. वी. पैट से व वी. वी. पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करेंगे।  उन्होंने मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने ई.वी.एम.व वी.वी. पैट को सील करने की प्रक्रिया को समझाया  तथा चैलेंज वोट, टेन्डर वोट, कम्पेनियन , पीठासीन की डायरी, मतदान अभिकर्ता के फार्म, मतपत्र लेखा, मतदाता रजिस्टर आदि पर भी विस्तार से चर्चा की । प्रशिक्षण की पूरी तैयारी डाॅ. जनार्दन राय द्वारा की गयी। कोविड़ प्रोटोकॉल के तहत प्रत्येक बूथ पर कोविड़ हेल्प डेस्क भी बनाई जायेगी। पी.पी.ई. किट को प्रयोग कैसे करेंगे ये भी बताया जा रहा है।इसका वीडियो भी बनाया गया है। पी.पी.टी. व  वीडियो चलाने में इमरान वकील अहमद खालिद बसीर ने सराहनीय योगदान दिया। प्रशिक्षकों में शरद चतुर्वेदी ,रवीन्द्र सिंह रणबीर सिंह हरिओम त्रिपाठी शशांक सिंह संतराम यादव जगन्नाथ दिलीप शर्माआदि ने प्रतिभागियों को मशीन को कनेक्ट कराने का अभ्यास कराया।प्रशिक्षण में दोनों मीटिंग में 2000 मतदान कार्मिकों के सापेक्ष 1989 कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।     11कार्मिक अनुपस्थित पाये गये।जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। 

गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा

Posted: 17 Feb 2022 03:37 AM PST


लखनऊ वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया लाइन स्थित ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में बुधवार रात चेतगंज एसीपी के नेतृत्व में सिगरा, शिवपुर और मंडुवाडीह पुलिस ने छापेमारी की। कमरा नंबर 705 व 706 में आपत्तिजनक हाल में मिली मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स निवासी दो युवतियां और युवक मिले। कमरे से आपत्तिजनक सामग्रियां मिलीं।डीसीपी को सूचना मिली कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार चल रहा है। इस पर एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा इंस्पेक्टर , महिला थाना प्रभारी  शिवपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर  मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने छापा मारा। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मलिक मुन्नू व मैनेजर अरुण कुमार, कमरे से रोहतास निवासी अभय सिंह, कुंजन कुमार, अजित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। होटल मालिक एक लड़की के चार हजार लेता था। इसमें से दो हजार रुपये लड़की को देता था।

करहल में मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना

Posted: 17 Feb 2022 03:17 AM PST


लखनऊ समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनावी प्रचार किया। उन्होंने करहल में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोग उम्मीद के साथ आए हैं, ये उम्मीद सपा की सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं विश्वास दिलाता हूं, आपको निराश नहीं करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने अपील करते हुए कहा कि मेरी भावना का मान रखना और करहल से अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताना। मुलायम सिंह ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। जनता परेशान है। गरीबी है, बेरोजगारी है। किसानों के सामने आय की समस्या है। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां स्पष्ट हैं। किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। नौजवानों को नौकरी मिलेगी।उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनेगी तो नौजवानों के रोजगार का इंतजाम किया जाएगा

व्यापारियों को सुविधाएं दी जाएंगी। जिससे वो किसान की फसल खरीद सकेंगे। याद रखना देश को किसान, व्यापारी और नौजवानों ही मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां इतनी भीड़ देखकर साफ है कि जनता बदलाव चाहती है।
मुलायम सिंह का संबोधन समाप्त होने तक फिरोजाबाद से अखिलेश यादव भी करहल पहुंच गए। उन्होंने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले मुलायम सिंह यादव के पैर छूए। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है। ये नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां नेताजी ने कुश्ती लड़ी और लड़ाई। उन्होंने कहा कि मैं आपके कार्यक्रम में आया तो रास्ते में एक और कार्यक्रम दिखा था। वहां भीड़ नहीं थी। कुर्सी खाली थीं। इस बार भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे। 


17 शादियों के आरोप में अरेस्ट हुआ शख्स

Posted: 16 Feb 2022 10:08 PM PST

 

नई दिल्ली ओडिशा में एक शख्स को देश भर में 14 शादियां करने और महिलाओं को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तीन और महिलाओं के सामने आने के बाद गिरफ्तार किए गए शख्स की तीन और बीवियां बढ़ गईं हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया शख्स विभिन्न राज्यों की मध्यम आयु वर्ग की शिक्षित और संपन्न महिलाओं को धोखा देकर शादी करता था। 17 शादियां करने वाले करने वाले ओडिशा के इस 66 वर्षीय शख्स से धोखा खाने वालों की एक लंबी लिस्ट है।पुलिस ने बताया कि एक डॉक्टर की फर्जी पहचान बनाकर रमेश चंद्र स्वैन नामक ये शख्स महिलाओं से संपर्क करता था। इसने छत्तीसगढ़ की एक चार्टर्ड अकाउंट, असम की एक डॉक्टर और ओडिशा की एक उच्च शिक्षित महिला से भी धोखे से शादी करने में सफलता हासिल की थी। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के एक छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि फर्जी डॉक्टर ने उसे राज्य के एक मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का वादा करके 18 लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब में भेजने की बात कही है। इसके साथ ही उसके वित्तीय लेनदेन की जांच की जाएगी।अरेस्ट किए गए आरोपी के पास तीन पैन कार्ड और 11 एटीएम कार्ड पाए जाने के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक  से भी मदद मांगी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शादी के बाद अपनी पत्नियों से लाखों रुपये ठगे हैं।डॉ. बिभु प्रकाश स्वैन और डॉ. रमानी रंजन स्वैन जैसे अलग-अलग नामों से अपनी पहचान बदलने वाला रमेश चंद्र स्वैन ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक तटीय गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नियों में से चार ओडिशा में, तीन दिल्ली में, तीन असम में, दो-दो मध्य प्रदेश और पंजाब में और एक-एक छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश में रहती हैं। स्वैन से धोखा खाने वाली महिलाओं में कॉलेज की टीचर, पुलिसकर्मी और वकील तक शामिल हैं। वह ज्यादातर मध्यम आयु की महिलाओं को अपना निशाना बनाता था।हालांकि उसका खेल 38 साल बाद सोमवार को वेलेंटाइन डे पर खत्म हो गया। जब दिल्ली की उसकी सबसे नई पत्नी के आरोप के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिससे आरोपी ने 2020 में शादी की थी। स्वैन ने पहली बार 1982 में और आखिरी बार 2020 में शादी की थी।एक टीचर से उसकी आखिरी शादी दिल्ली के एक आर्य समाज मंदिर में हुई थी।हालांकि पकड़े गए स्वैन ने इन आरोपों को खारिज किया है।कोर्ट ले जाते समय स्वैन ने कहा कि मैंने इन सभी महिलाओं से शादी नहीं की है और मैं वास्तव में एक डॉक्टर हूं। स्वैन वैवाहिक वेबसाइटों पर महिलाओं से दोस्ती करने के लिए चालाकी से अपनी वैवाहिक स्थिति को छुपाता था।उसने कथित तौर पर पंजाब में अपनी पत्नी से 10 लाख रुपये और जिस गुरुद्वारे में उसकी शादी हुई थी। उसे मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा करके 11 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने बताया कि उसे पहले 2010 में हैदराबाद और 2006 में एर्नाकुलम में बेरोजगार युवाओं को धोखा देने और कर्ज की धोखाधड़ी के आरोप में दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

पांच लाख जमा करने की शर्त पर मिली दुल्हन

Posted: 16 Feb 2022 09:18 PM PST


लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विजातीय नाबालिग लड़की से शादी करने के मामले में लीक से हटते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। साथ ही अपने नवजात बच्चे के साथ राजकीय बाल गृह खुल्दाबाद में रह रही लड़की को भी उसके पति  के साथ जाने देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने लड़के पर कठोर शर्तें लगाई हैं कि वह पांच लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट लड़की और उसके बच्चे के पक्ष में कोर्ट के समक्ष जमा करेगा। मुकदमे के विचारण में पूरी तरह सहयोग करेगा। ऐसा न करने पर विचारण न्यायालय उसकी जमानत निरस्त करने और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा। कोर्ट ने दो किशोरों द्वारा सामाजिक बंधनों को तोड़कर प्रेम विवाह करने और उसके बाद मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किए जाने को देखते हुए इस प्रकरण को विशेष परिस्थिति का मानते हुए यह आदेश सुनाया। कोर्ट ने समस्त परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए टिप्पणी की कि मौजूदा हालात में किशोरों की शारीरिक सामाजिक जरूरतों को समझने की आवश्यकता है। जहां अभिभावक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने में असफल रहते हैं, वहां किशोरों पर उनकी नासमझी का दोष दिया जाता है। कोर्ट ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करा देने से अभिभावकों की असफलता से उत्पन्न समस्या का समाधान नहीं हो सकता।यह आदेश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने अतुल मिश्र की जमानत अर्जी पर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आपराधिक कानून को गणित की तरह लागू नहीं किया जा सकता। कानून का इस्तेमाल सार्थक व बेहतरी के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि कठोर पॉक्सो कानून नाबालिग लड़की को यौनाचार के अपराध से संरक्षण देने के लिए जरूरी है। अपराध भले ही गंभीर है किन्तु इसे सार्थक ढंग से लागू किया जाना चाहिए। गैर जिम्मेदाराना रवैए से इसे लागू किया गया तो पीड़िता को अपूरणीय क्षति हो सकती है। ऐसे नासमझ किशोरों का जीवन बर्बाद हो जाएगा जिन्होंने अनजाने में नजदीकी बढ़ाई, प्रेम संबंध बनाए और साथ जीवन बिताने के संकल्प के साथ शादी की। बच्चे का जन्म हुआ। कार्रवाई से पारिवारिक परंपरा व जीवन मूल्यों को समझाने में विफल रहे मां बाप को कुछ हासिल नहीं होगा। कोर्ट ने कहा कि स्कूल में साथ पढ़ने वाले नाबालिगों ने घर से भागकर शादी की। बच्चे को जन्म दिया। अब बच्चे को माता-पिता के प्यार से दूर रखना कठोर निर्णय होगा। प्रकरण फतेहपुर के खागा इलाके का है। अतुल मिश्र के खिलाफ 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, अपहरण करने व रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसने इस मामले में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। कोर्ट को बताया गया कि दोनों स्कूल के एनसीसी कार्यक्रम में मिले थे। उनमें प्यार हो गया और दोनों ने आपसी सहमति से लगभग दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था। उस वक्त लड़की हाईस्कूल में थी और लड़की ने सात-आठ माह पूर्व एक बच्चे को भी जन्म दिया है। बाद में पुलिस ने याची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़की राजकीय बालिका गृह में नवजात बच्चे के साथ है। याची के अधिवक्ता ने आश्वासन दिया कि यदि उसे जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह अपनी पत्नी व बच्चे की अच्छी तरीके से देखभाल करेगा और उन्हें अपने साथ रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों पर परंपरागत तरीके से विचार करना उचित नहीं होगा। पॉक्सो एक्ट हालांकि लड़की की सहमति का कानून की नजर में अर्थ नहीं है। लेकिन उसका यौन उत्पीड़न नहीं हुआ है, कोई यौन हमला भी नहीं हुआ है। ऐसे हालात में जब लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है और उसने अपने माता-पिता के साथ जाने से मना कर दिया है। वह पिछले चार-पांच महीने से राजकीय बाल गृह में अमानवीय परिस्थितियों में नवजात बच्चे के साथ रह रही है। याची को जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है। साथ ही राजकीय बाल गृह खुल्दाबाद के अधीक्षिका को निर्देश दिया है कि वह लड़की को रिहा करें व उसके पति अतुल मिश्र की सुपुर्दगी में दे। कोर्ट ने याची को इस बात की अंडरटेकिंग देने के लिए कहा है कि वह केस के विचारण में पूरी तरह सहयोग करेगा और नियत तिथियों पर तारीख बढ़ाने की अनावश्यक रूप से मांग नहीं करेगा।

कुएं में गिरने से 13 की मौत,कुएं पर हल्दी रस्म के लिए गई थीं

Posted: 16 Feb 2022 09:13 PM PST

 


लखनऊ कुशीनगर में बुधवार रात दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां पूजन के दौरान कुएं का स्लैब टूट गया। इसमें पूजा कर रहीं महिलाएं कुएं में गिर गईं। हादसे में 13 की मौत हो गई। मृतकों में एक डेढ़ साल का बच्चा, 10 बच्चियां और दो महिलाएं हैं। हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे का है। घटना के करीब एक घंटे बाद पहुंचे प्रशासन ने देर रात तक रेस्क्यू किया। करीब 25-30 महिलाएं घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का है।नौरंगिया स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की हल्दी रस्म का कार्यक्रम था। रात 9.30 बजे के आसपास 50-60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास शादी की रस्म के लिए पहुंची थीं। कुएं पर स्लैब बना था। कुएं पर ढक्कन रखा गया था।

पूजा के दौरान महिलाएं स्लैब पर चढ़ गईं। एक साथ महिलाएं स्लैब पर चढ़ीं तो जर्जर स्लैब अचानक टूट गया। इससे उस पर खड़ी महिलाएं और बच्चियां कुएं में गिर गईं और डूबने लगीं।जब घटना हुई तब वहां ज्यादातर महिलाएं थीं। अंधेरा भी था। ऐसे में चीख-पुकार मच गई। गांव के पुरुष जब तक दौड़कर पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। कई महिलाएं डूब चुकी थीं। कुआं काफी गहरा था, और उसमें 10 फीट में पानी भरा था। यही कारण है कि मृतकों की संख्या 13 तक पहुंच गई।अंधेरा होने के कारण भी रेस्क्यू समय से नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने मोबाइल और गाड़ियों की हेडलाइट से अपने स्तर पर रेस्क्यू करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन पहुंचा। फिर गोताखोरों को बुलाया गया। देर रात तक गोताखोरों ने कुएं को सर्च किया। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कुएं से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में मृत बच्चियों की उम्र 5 से 15 साल के बीच है।पूजा करने गई महिलाओं ने बताया कि क्या हुआ किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। पूजा के दौरान अचानक तेज आवाज आई और बच्चियां और महिलाएं गिरने लगी। बच्चियों ने एक-दूसरे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। हादसे के बाद 15-20 मिनट तक तो सिर्फ चीखें थीं। सब डर गए थे। जब ग्रामीण आए तो फिर रेस्क्यू शुरू हुआ। अंधेरा न होता तो शायद इतनी मौतें नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुशीनगर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसा हृदयविदारक है। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजन को 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

मायावती ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कहा बेरोजगारी के कारण यूपी में पलायन हुआ

Posted: 16 Feb 2022 04:17 AM PST


लखनऊ बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को लखनऊ के आशियाना स्थित पार्क में बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में दलित उत्पीड़न बढ़ा है। ताजा मामला उन्नाव का है। उसका अल्पसंख्यकों के साथ भी रवैया ठीक नहीं है। आरक्षण के नियमों को भी अनदेखा किया जा रहा है। मायावती ने कहा कि बेरोजगारी के कारण यूपी में पलायन हुआ। कोरोना में अव्यवस्था हावी रही। भाजपा-सपा सरकार से निजात पाना अब जरूरी है। बसपा ही इसका विकल्प है। बसपा सर्वसमाज का हित लेकर काम करेगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर दर्ज किए गए केस वापस होंगे। बसपा पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करेगी।मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान गुंडे, अपराधी, माफिया और असामाजिक तत्व दंगा कर रहे थे। यहां तक ​​कि विकास कार्य भी केवल एक विशेष क्षेत्र और विशेष समुदाय तक ही सीमित थे।उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर भाजपा सरकार में लोगों का शोषण हो रहा है। बसपा सरकार में किसी भी कीमत पर इस तरह का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लिए बसपा को सत्ता में लाना बहुत जरूरी है। 2007 की ही तरह ओपिनियन पोल और सर्वे गलत साबित होंगे।मायावती ने कहा कि हवा-हवाई और प्रलोभन भरे घोषणापत्र इन विरोधी दलों ने जारी किया है। जो सत्ता में आने के बाद इस पर अमल नहीं करते, आपको इनके बहकावे में नहीं आना है। बसपा अपना घोषणापत्र नहीं जारी करती है। बसपा कहने में नहीं, बल्कि करके दिखाने में ज्यादा विश्वास रखती है। आप लोगों को अपने हित एवं कल्याण के लिए बसपा को यहां सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों पर आधारित सरकार बनाना बहुत आवश्यक है। इसके लिए पार्टी के लोगों को वोट पड़ने के दिन कोविड नियमों का पालन करते हुए सबसे पहले सुबह उठते ही समय से अपने अपने पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए जरूर जाना है।

नवविवाहिता पत्नी ने कहा शौचालय बनवा लो तभी मायके बुलाने आना

Posted: 16 Feb 2022 03:55 AM PST


लखनऊ अलीगढ़ जिले में एक युवक की गरीबी उसके परिवार के लिए समाज में मजाक का कारण बन गई।क्योंकि पैसों के अभाव में घर का निर्माण तो छोड़ो वह एक शौचालय  भी नहीं बना पाया। मात्र एक कमरे में इस युवक का परिवार गुजर- बसर कर रहा है। इसी बीच कुछ माह पूर्व उसकी शादी हो गई। पर ज्यादा दिन तक उसकी खुशी नहीं रही। उसकी नवविवाहिता पत्नी  घर में शौचालय न होने के चलते ससुराल छोड़कर मायके चली गई। जाते–जाते उसने ससुरालियों से कहा कि शौचालय बनवा लो तभी मायके बुलाने आना।जानकारी के मुताबिक मामला अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके का है।यहां के कस्बा जट्टारी में गज्जो पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रहा है।गज्जो व उसका बेटा कमल मेहनत मजदूरी व कबाड़ा बीन कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बताया गया है कि  परिवार की माली हालात के कारण गज्जो की पत्नी की कुछ माह पूर्व ही इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। जिसके बाद गज्जो ने अपने बेटे कमल की शादी जिला प्रयागराज के गांव तकीपुर निवासी खुशी के साथ कर दी। घर में आई नवविवाहिता कुछ समय में ही ससुराल में शौचालय न होने के चलते घर छोड़ दिया और मायके चली गई।बताया जा रहा है कि बीते 2 माह पूर्व शादी होकर आई नवविवाहिता के जाने के बाद क्षेत्र में परिवार को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। कमल और उसके पिता गज्जो का कहना है कि वह अशिक्षित हैं। उनको किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा जैसे- सरकारी घर और मुफ्त शौंचालय नहीं मिल सका है। इतना ही नहीं, कोई सरकारी डॉक्युमेंट, आधार या राशन कार्ड तक बन पाया है। स्थानीय महिला ने बताया है कि यह परिवार बेहद गरीब है। कमल की पत्नी के छोड़कर जाने के बाद इलाके के एक समाजसेवी को जानकारी हुई तो उन्होंने घर में शौचालय बनवाना प्रारंभ कर दिया है।

कोचिंग पढ़ने गई छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Posted: 15 Feb 2022 11:23 PM PST

 


लखनऊ जालौन में कोचिंग पढ़ने गई एक छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इसकी सूचना परिजनों को दे दी। वहीं परिजनों ने दो युवकों पर छात्रा को परेशान करने और हत्या करने का आरोप लगाया।मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के इकलासपुर रेलवे क्रॉसिंग का है। बताया गया कि आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराया निवासी नंदू चंदसौलिया की 15 साल की बेटी वंशिका उरई के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। वंशिका उरई के इकलासपुरा में अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। पिछले 3 दिनों से वह अपने ताऊ प्रकाश चंद्र निवासी बंबी रोड के घर पर थी। रोज की तरह मंगलवार शाम करीब 4 बजे छात्रा को चचेरे भाई ने स्टेशन रोड स्थित कोचिंग के बाहर छोड़ा था। लेकिन शाम 7 बजे तक जब छात्रा ताऊ के घर वापस न लौटी तो परिजनों ने सोचा कि वंशिका या तो अपने गांव चली गई होगी या फिर मामा के घर चली गई होगी, लेकिन जब 9 बजे तक छात्रा दोनों ही जगह नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी शहर में खोजबीन शुरू की।इस दौरान सहेलियों से पता चला कि वंशिका मंगलवार शाम को कोचिंग आई ही नहीं थी। सहेलियों से ही जानकारी करने पर पता चला कि दो युवक उसे पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहे थे। छात्रा के कहीं भी पता न चलने पर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद उसकी खोजबीन पुलिस ने की। इसी दौरान सुबह छात्रा का शव इकलासपुरा रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। छात्रा का शव रेलवे क्रॉसिंग पर पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। वह मौके पहुंची और उन्होंने परिवार के लोग भी इस बारे में अवगत कराया।सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी का शव देखा उनके होश उड़ गये। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पिता  ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी और पुलिस ने भी एक युवक को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री ने रविदास विश्राम धाम में श्रद्धालुओं के साथ झांझ बजाई, कहा- ये मेरे लिए बेहद खास पल

Posted: 15 Feb 2022 10:30 PM PST

 


 नई दिल्ली संत रविदास की 645वीं जयंती के मौके पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के करोलबाग में रविदास विश्राम धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पहले संत रविदास के दर्शन किए। बाद में भजन गा रहे श्रद्धालुओं के बीच बैठ गए। प्रधानमंत्री मोदी ने कीर्तन के दौरान झांझ बजाई। रविदास जयंती हर साल माघ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि  रविदास जयंती के पुण्य अवसर पर आज मैंने दिल्ली के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाकर दर्शन किए। सभी देशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं। चुनाव से पहले दलित समुदाय के वोटर्स को लुभाने के लिए सभी दलों के प्रमुख नेता रविदास जयंती पर रविदास आश्रम पहुंच रहे हैं। पंजाब में संत रविदास के अनुयायी बड़ी संख्या में हैं। 16 फरवरी को रविदास जयंती के मौके पर पंजाब से लोग वाराणसी जाते हैं। यहीं के सीरगोवर्धन गांव में संत रविदास का जन्म हुआ था। उनकी जयंती पर हर साल समारोह होता है।पंजाब में चुनाव पहले 14 फरवरी को होने थे, लेकिन रविदास जयंती पर लोग वाराणसी चले जाते हैं, इसलिए लोग वोट डालने नहीं आते, जिसके चलते चुनाव की तारीख बढ़ा दी गई। अब यहां 20 फरवरी को वोटिंग होगी।

खड़े कंटेनर से टकराई कार,6 की मौत

Posted: 15 Feb 2022 09:27 PM PST


 लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह नारायणपुर गांव के पास सड़क पर पहले से खड़े एक कंटेनर में पीछे से आ रही मारुति कार जा टकराई। इस दुर्घटना कार में सवार पति-पत्नी  उनके दो बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक अयोध्या जिले की सीमा में पड़ने वाले रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर मजरे हयात नगर के रहने वाले 35 वर्षीय अजय, गुजरात के सूरत शहर में परिवार के साथ रहकर साड़ी बनाने का काम करते थे। मंगलवार को वह अपनी 28 वर्षीय पत्नी सपना, 10 वर्षीय बेटे यश, 8 वर्षीय बेटे आयांश, 36 वर्षीय बड़े भाई आदर्श और गांव के ही 26 वर्षीय राम जनम के साथ मारुति कार से घर वापस आने के लिए निकले थे। कार में सवार अजय का परिवार हंसी-खुशी घर जा रहा था। अजय के बड़े भाई आदर्श ड्राइव‍ कर रहे थे। रात करीब 2:30 बजे इन लोगों की बात घर पर परिजनों से मोबाइल के जरिए बात भी हुई थी। लेकिन भोर में करीब तीन बजे उनकी कार नारायणपुर गांव के पास बने एक होटल के सामने पहले से खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सभी लोगों की मौत हो गई।कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना कंटेेेनर के ड्राइवर ने पीआरबी को दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पीआरबी कर्मियों ने वहां पहुंचकर हालात देखने के बाद कोतवाल को सूचना दी। कोतवाल मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। शवों से मिले मोबाइल से घर के नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शवों की शिनाख्त की। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

रेप के आरोपी सिपाही ने की खुदकुशी

Posted: 15 Feb 2022 09:26 PM PST

 


लखनऊ आगरा के खंदौली के गांव नगला अर्जुन  में मंगलवार की रात जेल पुलिस के सिपाही जितेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपनी ननिहाल में आया था। उसके खिलाफ फिरोजाबाद में दुराचार का मुकदमा दर्ज था। इस कारण वह परेशान था। मरने से पहले उसने मोबाइल में वीडियो बनाया। इसमें युवती और उसके परिजनों को आत्मघाती कदम का जिम्मेदार ठहराया।हाथरस के गांव रसगमा सहपऊ निवासी जितेंद्र कुमार पांच माह पहले ही जेल पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती बागपत जेल में थी। कुछ दिनों से वह अपनी ननिहाल में मामा अतर सिंह के घर रह रहा था। जितेंद्र ने खुद को कमरे में बंद करने के बाद चारपाई की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। उसका शव पंखे पर लटका मिला। खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाकर वायरल किया। वीडियो में उसने गांव नगला नत्थे, खैरगढ़  जिला फिरोजाबाद की एक युवती और उसके परिजनों को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया। युवती उसकी दूर की रिश्तेदार है। वीडियो में उसने कहा कि युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। शादी से इनकार पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसका मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। उसकी जांच कराई जाएगी।जितेंद्र मानसिक तनाव में था। मुकदमे के बाद वह नौकरी नहीं कर पा रहा था। उसे गिरफ्तारी का डर था। वह भयभीत था। उसे लग रहा था कि अपने कारण वह रिश्तेदार और परिजनों को परेशान कर रहा है। ननिहाल पक्ष के लोगों ने बताया कि मंगलवार को जितेंद्र के मामा अपने कुछ परिचितों के साथ युवती के घर खैरगढ़ गए थे। ताकि वहां बातचीत से कोई हल निकाला जा सके। जितेंद्र घर में अकेला रह गया था। पीछे से उसने अपनी जान दे दी।शाम को जितेंद्र के रिश्तेदार वापस लौटे। उन्होंने जितेंद्र को आवाज लगाई। उसने कोई जवाब नहीं दिया। कहीं दिखाई भी नहीं दे रहा था। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। एक कमरा अंदर से बंद था। घरवालों ने बाहर से आवाज लगाई। अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों ने खिड़की को धक्का दिया। अंदर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि फिरोजाबाद की एक युवती से जितेंद्र की दोस्ती थी। नौकरी लगने के बाद जितेंद्र ने उससे दूरी बना ली। उसी युवती ने जितेंद्र के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। फिरोजाबाद पुलिस मुकदमे की जांच कर रही है जितेंद्र  वीडियो में रोते हुए दिखाई पड़ रहा है। वह वीडियो में बोल रहा है कि अपने माता-पिता को सुरक्षित देखना चाहता है। उनसे कुछ नहीं कहा जाए। वीडियो में दो बार उसने युवती उसके माता-पिता और भाई का जिक्र किया है। बोल रहा है कि वे उसे धमका रहे हैं। झूठा मुकदमा लिखाया है। इन लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

मैनपुरी में सपा मुखिया पर बरसे अमित शाह

Posted: 15 Feb 2022 03:47 AM PST


 लखनऊ मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू की सरकार परिवार के लिए चलती है। सभी जाति के लोगों का काम नहीं होता था। भाजपा जातिवाद को उखाड़ कर फेंकने में सफल हुई है। आज गुंडे माफिया पुलिस से डरते हैं। अखिलेश सरकार में पुलिस उनसे डरती थी। उन्होंने लोगों से पूछा कि अगर अखिलेश आएंगे तो जेल में बंद माफिया कहां रहेंगे। 
अमित शाह ने कहा कि मैनपुरी महर्षि मार्कण्डेय की तपोभूमि है। यहां महाराज तेज सिंह ने लड़ते-लड़ते अंग्रेजों को उल्टे पैर भगा दिया था। इस पावन भूमि को प्रणाम करता हूं। उत्तर प्रदेश में दो चरणों का चुनाव समाप्त हुआ है। सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा के 300 पार के लक्ष्य के लिए नींव डालने का काम पश्चिमी उत्तर प्रदेश वालों ने किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लोग कहते थे कि लॉकडाउन हुआ तो गरीब लोग भूखे मर जाएंगे। गरीब का घर कैसे चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल तक हर व्यक्ति को पांच किलो अनाज देने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेल, दाल और नमक दिया। बताओ सपा सरकार ये कर सकती थी क्या अमित शाह ने कहा कि पांच साल योगी सरकार चलने के बाद उत्तर प्रदेश में अपराध कम हुआ है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम भाजपा ने किया है। मोदीजी ने देश को सुरक्षित किया है। आज भारत की सीमा और सेना की तरफ कोई आंख उठाकर देख नहीं सकता।  

रिश्तेदार ने महिला को ब्लैकमेल कर ऐंठे रुपये

Posted: 14 Feb 2022 10:41 PM PST

 


लखनऊ कन्नौज जिले में एक महिला को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने महिला का नहाते समय फोटो खींच लिया था। जिसके बाद से वह महिला को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगा। इस बात की शिकायत पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर की है। पुलिस ने तहरीर के आधार जांच शुरू कर दी।कन्नौज जिले की तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सौरिख थाना क्षेत्र का भानू जो कि उसका रिश्तेदार है। उसका घर आना-जाना भी लगा रहता था। तभी भानू ने उसकी नहाते समय मोबाइल से फोटो खींच ली थी। भानू फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा।कुछ दिनों बाद भानू ने उससे रुपयों की मांग करना शुरु कर दिया। आरोप है कि पिछले एक साल युवक महिला को ब्लैकमेल कर पैसे ले रहा है।धीरे-धीरे भानू ने ब्लैकमेल करके उससे करीब 50 हजार रुपये ले लिए। अब और रुपयों की मांग कर रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर दी है। प्रभारी निरीक्षक  ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

एक बाइक पर 6 लोग थे सवार, ट्रक ने मारी टक्कर,4 की मौके पर मौत

Posted: 14 Feb 2022 09:20 PM PST

 


लखनऊ सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। NH-24 एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 4 की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।बताया जा रहा है, मृतक व्यक्ति बाइक पर पत्नी और 3 बच्चों को बैठा कर जा रहा था। कुछ 6 लोग बाइक पर सवार थे। ये लोग बीते सोमवार को किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। वहां से आज सुबह वापस लौट रहे थे। जैसे ही इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में NH-24 पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक मे टक्कर मार दी। हादसे में महिला का पति सहित 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला और मासूम बच्चा घायल हैं।फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायल महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा।

ट्रेन से आधा शरीर कटा, बिना तड़पे लेटा रहा

Posted: 14 Feb 2022 09:18 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार शाम को एक रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। 23 बोगियां उसके ऊपर से गुजर गईं कमर के नीचे का आधा हिस्सा शरीर से अलग हो गया। फिर भी 10 मिनट तक वह ऐसे शांत रहा जैसे पटरी पर लेटा है। आंखों से आंसू निकल रहे थे, कुछ देर बाद धीरे-धीरे उसकी आंखें बंद हो गईं। बताया जा रहा है कि वह साले की शादी में जाने के लिए छुट्टी मांग रहा था, लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिली। जिस कारण उसने ऐसा कदम उठाया।घटना की सूचना पर पहुंचे जीआरपी सिपाहियों ने ट्रैकमैन के शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जानकारी उसके परिवार को दी। पत्नी को सूचना मिलते ही वो बदहवास हो गई। रमेश यादव रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर पनकी में कार्यरत थे। वह फजलगंज स्थित तेजाब मिल रेलवे कॉलोनी में रहता था। रमेश मूल रूप से भटपुरवा फतेहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। रमेश अपनी पत्नी व 5 साल के बेटे के साथ कानपुर में रहकर नौकरी करता था।परिजनों के मुताबिक रमेश के साले का मंगलवार को तिलक समारोह था और शादी 19 फरवरी को है। तिलक समारोह में जाने के लिए रमेश ने अपने इंचार्ज पीडब्ल्यूआई  से छुट्‌टी मांगी थी। छुट्‌टी न मिलने की वजह से सोमवार को रमेश ने पनकी स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।ट्रैकमैन रमेश यादव के दोस्तों ने बताया कि 2014 में उसके पिता धर्मपाल यादव के स्थान पर उसको नौकरी मिली थी। जिसके बाद वह फतेहपुर से अपने पत्नी व एक बेटे को लेकर तेजाब मिल रेलवे कॉलोनी में रहने लगा। परिजनों ने बताया कि रमेश यादव के ससुर रामचंद्र यादव भी रेलवे में थे। जो रमेश के पिता धर्मपाल यादव के दोस्त थे। दोनों फतेहपुर के ही रहने वाले थे। जिसके चलते उन्होंने अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल ली थी।

Post Bottom Ad

Pages