आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 18, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: 06 को फांसी की सजा मिलते ही बस्तियों में पसरा सन्नाटा

Posted: 18 Feb 2022 06:19 AM PST


फिर सुर्खियों में जिला,अहमदाबाद विस्फोट कांड में जिले के 06 दोषी सिद्ध हुए थे


आजमगढ़ : 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में आजमगढ़ के 06 दोषियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी। शुक्रवार को भनक लगते ही गुनहगारों के स्वजन परेशान हो

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: शिब्ली एकेडमी को मिला  ‘‘कुँवर-मिर्ज़ा फ्रेण्डशिप अवार्ड-2022‘‘ 

Posted: 18 Feb 2022 05:10 AM PST


मौलाना आज़ाद एजूकेशनल सोसायटी ने संस्थापक दिवस पर दारूल मुसन्नफीन (शिब्ली एकेडमी) को दिया सम्मान

आज़मगढ़: शुक्रवार को मौलाना आज़ाद एजूकेशनल सोसायटी द्वारा मौलाना आज़ाद इण्टर कालेज अन्जानशहीद, आज़मगढ़ के प्रांगण में संस्थापक मिर्ज़ा अहसानुल्लाह बेग की 104 वीं जयन्ती पर ''संस्थापक दिवस'' का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम आज़ादी के अमृत महोत्सव को समर्पित था। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, जनजागरण, मानवता और मित्रता को समर्पित संस्थान के सर्वोच्च सम्मान ''कुँवर मिर्ज़ा फ्रेण्डशिप अवार्ड-2022'' से शिक्षा, संस्कृति, समाजसुधार एवं कौमी यकजहती के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान हेतु आज़मगढ़ की अजीमोशान संस्था दारूल मुसन्नफीन (शिब्ली एकेडमी) को सम्मानित किया गया। शिब्ली एकेडमी की ओर से जाने माने शिक्षाविद् और एकेडमी के निदेशक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 जफरूल इस्लाम एवं उनके अन्य सहयोगियों ने ये पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं सुश्री पूजा मौर्या को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु अबरार आज़मी गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 बजरंग त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बाबू रामकुँवर सिंह फाउन्डेशन लखनऊ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सबको शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रबन्धक मिर्ज़ा आरिफ बेग ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में शिक्षा की प्रभुता बताते हुए छात्र/छात्राओं को आगे बढ़ने और नवीन ज्ञान एवं तकनीकी के उपयोग पर बल दिया। डा0 उमैर सिद्यीकी, मिर्ज़ा महफूज बेग एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। धन्यवाद ज्ञापन संस्था अध्यक्ष मिर्ज़ा कमरूल हसन बेग ने दिया। कार्यक्रम का संचालन वाइस आफ आज़मगढ़ सामुदायिक रेडियो की निदेशक सीमा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मिर्ज़ा अराफात बेग, मिर्ज़ा अरसलान बेग, मिर्ज़ा मुराद बेग, डा0 मो0 शाहेदीन, श्रीमती प्रियंका सिंह, आर.जे. शरमीन, आर. जे. अन्तरा एवं तीनों विद्यालय के छात्र/छात्राएं, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आजमगढ़: लापता महिला की नहर में मिली लाश, हत्या की आशंका

Posted: 18 Feb 2022 05:21 AM PST


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गडौरा मझौरा गांव के पास नहर में मिला शव, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है

आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गडौरा मझौरा गांव के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर में टिक्ठी से बंधा एक 36 वर्षीय महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की आंखों के

आगे पढ़ें …

आजमगढ़ से 28 फरवरी को पूरे पूर्वांचल को साधने की कोशिश करेंगी मायावती

Posted: 17 Feb 2022 07:20 PM PST


नामांकन प्रक्रिया खत्म हुई,अब चलेगा स्टार प्रचारकों का दौर

आज़मगढ़: बसपा मुखिया 28 फरवरी को आजमगढ़ के समेंदा में मंडल स्तरीय रैली को संबोधित करेंगे। मना जा रहा है कि यहीं से बसपा मुखिया पूरे पूर्वांचल को साधने की कोशिश करेंगी। कारण कि पूर्वांचल को यूपी के सत्ता की सीढ़ी कहा जाता है।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: तेज ध्वनि में डीजे बजाना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

Posted: 17 Feb 2022 07:04 PM PST


सिधारी पुलिस ने पुलिस ने डीजे सिस्टम एवं वाहन को सीज कर मुकदमा दर्ज किया

आजमगढ़: सिधारी पुलिस ने बुधवार की रात को इकरामपुर गांव में तीव्र ध्वनि से डीजे बजाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे वाहन को सीज करते हुए मुकदमा दर्ज किया

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़:Video! चौपाल का माहौल! खत्म हुई नामांकन प्रक्रिया, तेज हुआ जनसम्पर्क

Posted: 17 Feb 2022 07:12 AM PST



मोदी-योगी सरकार के कामकाज के दम पर मैदान में हूँ- अखिलेश मिश्र गुड्डू

40 साल दुर्गति कर अब पहली बार सदर विधायक पूरे परिवार समेत दर-दर घूम रहे हैं- भाजपा प्रत्याशी

आजमगढ़: जिले में सातवें चरण में होने वाले मतदान को लेकर 10 फरवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 17 फरवरी को समाप्त हो गई। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। डोर टू डोर कैंपेन के साथ ही चौपाल के माध्यम से भी मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में आजमगढ़ सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने गुरुवार के दिन रानी की सराय क्षेत्र के पंदहा में जन चौपाल लगाकर मतदाताओं से मोदी और योगी सरकार की नीतियों को बता समर्थन मांगा साथ ही सदर विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव पर जमकर कटाक्ष किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से सरकार से मिली योजनाओं के लाभ के बारे में भी तस्दीक की।
वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज के बदौलत चुनाव मैदान में है। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने 40 साल में सदर विधानसभा की दुर्गति कर दी है जिससे लोगों में आक्रोश है और इस बार जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा की पहली बार सदर विधायक पूरे परिवार समेत दर-दर घूम रहे हैं। दावा किया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा में एक लाख से अधिक वोट पाएगी और इतिहास बनाएगी।

आजमगढ़: इस बार निजामाबाद के विकास के मुद्दे पर होगा चुनाव-डा0 पियूष सिंह यादव

Posted: 17 Feb 2022 06:42 AM PST




निजामाबाद विधानसभा में बसपा प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

आजमगढ़: गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी द्वारा निजामाबाद विधानसभा में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के पूर्व एमएलसी डॉ विजय प्रताप के हाथों फीता काट कर किया गया। इस दौरान काफी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा एमएलसी डॉ विजय प्रताप, हरिश्चंद्र गौतम, ओमकार शास्त्री, विनोद चौहान और अरविंद कुमार को माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान डॉ विजय प्रताप ने बताया कि निजामाबाद विधानसभा से उनके प्रत्याशी डॉक्टर पीयूष कुमार सिंह यादव के चुनाव की गतिविधियों के सफल संचालन के लिए इस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। जिससे पार्टी से जुड़े लोग और घोषित प्रत्याशी द्वारा किसी भी समय मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया जा सके। वहीं इस मौके पर डॉक्टर पीयूष कुमार द्वारा बताया गया कि निजामाबाद विधानसभा की स्थिति बहुत ही खराब है क्योंकि न तो यहां अच्छी सड़कें हैं और न ही क्षेत्रवासियों के लिए कोई व्यवस्था ऐसे में यदि वह चुनाव जीतते हैं तो निजामाबाद विधानसभा के लिए बेहतर से बेहतर प्रयास कर यहां की स्थितियों को दुरुस्त करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि निजामाबाद में अबकी बार सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव होगा। साढ़े पांच लाख की आबादी वाले विधानसभा में एक भी अच्छा हास्पिटल नहीं है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जनता ने मौका दिया लड़कियों की शिक्षा के लिए एक अच्छे डिग्री कालेज का निर्माण करवाया जायेगा। युवाओं के खेल के लिए मिनी स्टेडियम सहित किसानों के लिए किसान मण्डी और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ किया जाना प्राथमिकताओं में है। डॉक्टर पीयूष कुमार द्वारा यह दावा किया गया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अधिकांश सीटों पर चुनाव जीतकर प्रदेश में बहन मायावती को 5वीं बार मुख्यमंत्री बनाएगी।

आज़मगढ़: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

Posted: 17 Feb 2022 06:23 AM PST


वर्तमान स्थिति में अग्रवाल समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है- उत्तम बंसल

आजमगढ़: गुरुवार को जिले में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल के आगमन पर जिले के प्रमुख समाजसेवी एवं अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट आजमगढ़ के अध्यक्ष सुदर्शन दास अग्रवाल के आवास पर

आगे पढ़ें …

आजमगढ़ः सनसनीखेज ! हत्या नही प्रापर्टी डीलर ने की थी आत्महत्या

Posted: 17 Feb 2022 05:54 AM PST



असफल प्रेम प्रसंग में महिला के घर के बाहर हवाई फायरिंग की फिर खुद को मारी गोली

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ घटनाक्रम, गलत तथ्य दर्शा साक्ष्य छुपाने पर भाई और मित्र पर मुकदमा दर्ज,मित्र गिरफ्तार

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली में दो दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर की गोली लगने से हुई मौत का पुलिस ने गुरुवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया। अभी तक पुलिस घटना को हत्या मान रही थी लेकिन खुलासे के बाद प्रेम प्रसंग में विफल होने पर आत्महत्या का मामला खुल गया है। शादीशुदा प्रेमिका को पाने में विफल होने पर प्रापर्टी डीलर ने पहले युवती के घर के पास कार में बैठ-बैठे ही हवाई फायरिंग की, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इससे पुलिस को मामले के खुलासे में मदद मिल गई। वारदात के बाद प्रापर्टी डीलर के भाई ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए उनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। साजिश के मामले में पुलिस ने प्रापर्टी डीलर के मित्र को गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपर निवासी प्रापर्टी डीलर राघवेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह की सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली में गोली लगने से मौत हो गई थी। राघवेश के भाई प्रभाकर सिंह ने चार लोगों के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला की राघवेश का सात साल से नरौली निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन साल पहले दोनों अलग हो गए। दोनों ने अलग-अलग शादी कर ली। एक साल से राघवेश की युवती से फिर बातचीत होने लगी थी। उसने युवती पर अपनी शादी तोड़ने का दबाव बनाया लेकिन उसने इनकार कर दिया। मृतक लगातार दबाव बनाता रहा लेकिन महिला ने बार बार इनकार किया। घटना वाली देर शाम वह अपनी कार से महिला के घर के पास पहुंचा और मिलने के लिए फोन कर दबाव बनाने लगा। वह नहीं आने को राजी हुई तो राघवेश ने कार में बैठे बैठे ही डराने के लिए तमंचे से एक हवाई फायर भी किया फिर गाड़ी आगे बढ़ा दी और आगे जा कर खुद के सीने में गोली मार ली। घटना क्रम से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने हासिल कर लिया है। उधर आशंकित महिला ने उसके मित्र को मामले से अवगत कराया तो भाई प्रभाकर सिंह और उसका मित्र राजीव सिंह एक बाइक से वहां पहुंचे जहां उन्होंने कार में ही मौजूद तमंचे को छुपा दिया और राघवेश को उसी कार से अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस में मौके पर छोड़ी गई बाइक भी बरामद कर ली। एसपी अनुराग आर्य ने बताया की फॉरेंसिक टीम ने भी पुष्टि की है की गोली बहुत नजदीक से या सटाकर मारी गई है जिससे स्पस्ट प्रतीत होता है की यह आत्महत्या का मामला है। साथ ही अब तक की विवेचना से जुर्म धारा 147/148/302 भादवि का होना नहीं पाया जा रहा है। बल्कि संकलित साक्ष्यों से वादी मुकदमा प्रभाकर सिंह व राजीव सिंह के विरूद्ध जुर्म धारा 177/201/202/203/34 भादवि अपराध पाया जा रहा है। वादी मुकदमा द्वारा प्रथम सूचना में घटनास्थल का सही उल्लेख न करने तथा घटना की सूचना पुलिस को न देने के कारण सर्विलांस व इलेक्ट्रानिक माध्यमों से घटनास्थल पर गहन जांच पड़ताल कर पुलिस टीम द्वारा घटना का सही अनावरण किया गया। मृतक का मित्र तमंचे को तमंचे को ठिकाने लगाने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। मृतक के भाई ने पूर्व में हुई हत्या के वादी पर दबाव बनाने के लिए गलत की थी नामजदगी।

आज़मगढ़: मेंहनगर से सपा गठबंधन की पूजा सरोज ने किया नामांकन, बोलीं...

Posted: 17 Feb 2022 04:53 AM PST



बीएचयू से हैं पोस्ट ग्रेजुएट, सास की राजनीतिक जमीन पर उतरी हैं चुनाव मैदान में

पति हैं बहराइच में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
आजमगढ़ : काफी जद्​दोजहद के बाद आखिरकार जिले के मेंहनगर सुरक्षित विधान सभा सीट से सपा गठबंधन की तरफ

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: चेकिंग अभियान में 272 वाहनो का हुआ चालान, 04 सीज हुए

Posted: 17 Feb 2022 04:39 AM PST



यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को देर शाम जिले में चला अभियान

आजमगढ़: यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बुधवार की देर शाम जिले में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने 272 वाहनों का चालान व बिना कागजात के मिले चार वाहन को सीज किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाये गए अभियान में 48 स्थानों पर चेकिंग की गई। जिसमें 1326 वाहनों के कागजात को चेक किया गया। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने, बाइक पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 272 वाहनों का चालान किया गया। थाना कोतवाली से दो व थाना बरदह व पवई द्वारा एक-एक वाहन को सीज किया गया है।

आजमगढ़: मेहनगर सीट पर सपा का पत्ता खुला, पूजा सरोज को मिला टिकट 

Posted: 16 Feb 2022 08:27 PM PST



विद्या चौधरी, बृजलाल सोनकर और वर्तमान विधायक कल्पनाथ थे दावेदार, नए चेहरे पर लगा दांव

सपा में शामिल हुए पूर्व आईएएस अधिकारी कुंवर फतेह बहादुर की भी थी चर्चा

आजमगढ़: जिले की मेहनगर विधानसभा सीट से भी समाजवादी पार्टी ने तस्वीर साफ कर दिया है। इस सीट पर न विद्या चौधरी लड़ेंगी,न बृजलाल सोनकर और न ही वर्तमान विधायक कल्पनाथ ही चुनाव लड़ेंगे । समाजवादी पार्टी में

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: नामांकन के चौथे दिन 57 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Posted: 16 Feb 2022 10:36 AM PST


मुबारकपुर सीट से एआइएमआइएम से विधायक गुड्डू जमाली ने किया नामांकन

आजमगढ़: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए नामांकन के चौथे दिन बुधवार का मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से एआइएमआइएम से विधायक शाहआलम उर्फ गुड्डू जमाली सहित कुल 57 उम्मीदवारों नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अब जब नामांकन में एक दिन शेष रह गया तो जिले का सियासी पारा चढ़ गया है।
-------
343-विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया:::
-बसपा से सरोज कुमार पांडेय, सपा से डा. संग्राम यादव, अलहिद पार्टी से अमरावती, असंख्य समाज पार्टी से पंकज कुमार यादव, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी से रामधारी, डा. सीमा पांडेय निर्दलीय, रामा देवी निर्दलीय, विकासशील इंसान पार्टी से सौरभ निषाद।
------
344-विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर:::
-बसपा से रमेश चंद यादव, मित्रसेन यादव निर्दलीय, सपा से नफीस अहमद, आम आदमी पार्टी से सुनील कुमार यादव।
-----
345-विधानसभा क्षेत्र सगड़ी:::
-कांग्रेस से राना खातून, बसपा से शंकर, सपा से हृदय नारायण सिंह पटेल, बाबूलाल भारती निर्दलीय, चंद्रिका निर्दलीय, जन अधिकार पार्टी से पंकज।
------
346-विधानसभा क्षेत्र मुबारकपुर:::
-भाजपा से अरविद कुमार जायसवाल, जनराज्य पार्टी से रविशंकर सिंह यादव,सपा से अखिलेश, एआइएमआइएम से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, पीस पार्टी से रमेश, कांग्रेस से परवीन बानो, लालबिहारी 'मृतक' निर्दलीय, जन अधिकार पार्टी से रामदुलारे राजभर।
--------
247-विधानसभा क्षेत्र आजमगढ़:::
-बसपा से सुशील कुमार सिंह, सपा से दुर्गा प्रसाद यादव, एआइएमआइएम से कमर कमाल, कांग्रेस से पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, आदमी पार्टी से कृपाशंकर पाठक, धीरज निर्दलीय।
--------
347-विधानसभा क्षेत्र निजामाबाद:::
-कांग्रेस से अनिल कुमार यादव, सीपीआइ से जितेंद्र हरि पांडेय, राजीव कुमार निर्दलीय।
---------
349-विधानसभा क्षेत्र फूलपुर-पवई:::
-रामअवतार निर्दलीय, कांग्रेस से मो. शाहिद, भाजपा से रामसूरत, योगेंद्र निर्दलीय।
----------
350-विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज:::
-संध्या सिंह निर्दलीय, आम आदमी पार्टी से रश्मि विश्वकर्मा, सनातन संस्कृति रक्षा दल से लालमन यादव, राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल से हुजैफा आमिर, मो. नदीम खान, कांग्रेस से अवधेश कुमार सिंह, जलालुद्दीन निर्दलीय, एआइएमआइएम से जावेद।
------------
351-विधानसभा क्षेत्र लालगंज:::
-सपा से बेचई, कांग्रेस से पुष्पा भारती, बहुजन आवाम पार्टी से अरविद, आम आदमी पार्टी से हरिराम, लोक जन शक्ति पार्टी से कर्मराज, जन अधिकार पार्टी से रिपुसूदन।
---------
352-विधानसभा क्षेत्र मेंहनगर:::
-सपासे दीपचंद, बसपा से पंकज, कांग्रेस से निर्मला भारती, एआइएमआइएम से कर्मवीर आजाद।

आज़मगढ़: जिले भर में उत्साहपूर्वक मनाई गई सन्त रविदास की जयंती

Posted: 16 Feb 2022 04:52 AM PST



संत रविदास ने दी भक्ति के मार्ग पर चलने की सीख

आजमगढ़: संत रविदास जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत ने भेदभाव से दूर रहकर लोगों को भक्ति के मार्ग पर चलने की

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages