सुल्तानपुर टाइम्स |
- विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 अधिसूचना जारी होने के प्रथम दिवस में कुल 30 नामांकन पत्र राजनैतिक/गैर राजनैतिक दलों द्वारा क्रय किये गये
- गौ माता का नारा लगाकर गौसेवक ने लगाई आग,पुलिस फोर्स ने बचाया
- रेड क्रॉस ने महिला कैदियों को उपलब्ध कराया गया हाइजीन किट
- सपा ने 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की
- अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था प्रेमी, अचानक कुए में गिरा
- हैकर ने फेसबुक पर अपलोड कर दी महिला की अश्लील फोटो
- BSP ने 61 प्रत्याशियों की सूची जारी की
- मटर छीलने के विवाद में पत्नी की हत्या, पति हिरासत में
| Posted: 01 Feb 2022 06:11 AM PST सुलतानपुर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को जनपद के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा जनपद में निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के प्रथम कार्य दिवस में 30 नामांकन पत्र राजनैतिक/गैर राजनैतिक दलों द्वारा क्रय किए गये। 187-विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र इसौली से कुल 03 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिनमें निर्दलीय प्रत्याशी रामेश कुमार पुत्र राम सजीवन, जमाल अहमद पुत्र अब्दुल कलाम, अरविन्द कुमार मिश्र पुत्र सुधाकर मिश्र है। 188-सुलतानपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 6 नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा क्रय किये गये, जिनमें निर्दलीय प्रत्याशी शिवमंगल चौरसिया पुत्र विश्वनाथ चौरसिया, मो0 कप्तान पुत्र मो0 मतीन, समावादी पार्टी से अनूप सण्डा पुत्र टी0एन0 सण्डा, बहुजन समाज पार्टी से देवी सहाय मिश्र पुत्र राम बहादुर मिश्र, राष्ट्रीय इन्साफ पार्टी से हरीलाल पुत्र जयश्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से फिरोज अहमद खान पुत्र इकबाल अहमद खान हैं। 189-विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सदर (जयसिंहपुर) कुल 09 नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा क्रय किये गये, जिनमें राष्ट्रीय डेमोक्रेटिब फ्रन्ट से हरीलाल पुत्र जयश्री, बहुजन समाज पार्टी से ओम प्रकाश पुत्र समरथ, निर्दलीय प्रत्याशी मो0 नफीस खान पुत्र मो0 अमीनुद्दीन, नीवेदिता वर्मा पत्नी अरूण वर्मा, अशोक कुमार पुत्र राम दयाल, पर्मिला पत्नी अनिल कुमार, आजाद समाज पार्टी कांशीराम से अनीस अहमद खान पुत्र मो0 अमीनुद्दीन खान, समाजवादी पार्टी से अरूण वर्मा पुत्र कमलाकान्त वर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अभिषेक सिंह राणा पुत्र अशोक कुमार सिंह।190-लम्भुआ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 05 नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा क्रय किये गये, जिनमें समाजवादी पार्टी से संतोष पाण्डेय पुत्र रामचन्द्र पाण्डेय, एस0यू0सी0आई0 कम्यूनिस्ट से राजेन्द्र प्रसाद मौर्य पुत्र राम सुमेर मौर्य, बहुजन समाज पार्टी से उदराज वर्मा पुत्र राम सूरत वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी महमूद अहमद पुत्र समीउल्लाह, आम जनता पार्टी इण्डिया से मंजूलता पाल पुत्री राजपाल हैं। 191-कादीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 07 नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा क्रय किये गये, जिनमें सर्वप्रथम विकास शील इन्साफ पार्टी से संतोष कुमार पुत्र स्व0 राम आधार, निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पाजंलि पत्नी अंकुर, रीना पत्नि प्रमोद, राजित राम पुत्र पंचम, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राम नयन, बहुजन समाज पार्टी से हीरालाल गौतम पुत्र बलजोर, कांग्रेस पार्टी से निकलेश सरोज पुत्री राजाराम हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर मेटल डिडेक्टर लगाये गये हैं जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश होगा तथा कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये वैरीकेटिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध तथा वैरीकेटिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी/प्रभारी अधिकारी पन्नालाल सहित नामित सभी अधिकारियों द्वारा वैरीकेटिंग पर पैनी नजर रखी गयी। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा। नामांकन के दौरान अभ्यर्थी व प्रस्तावक सहित 5 व्यक्तियों को ही प्रवेश आयोग के निर्देशानुसार दिया गया। |
| गौ माता का नारा लगाकर गौसेवक ने लगाई आग,पुलिस फोर्स ने बचाया Posted: 01 Feb 2022 03:18 AM PST
लखनऊ उन्नाव स्थित हनुमंत जीव आश्रय के संचालक अखिलेश अवस्थी ने लगातार भूख प्यास से मर रहीं गायों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आज मंगलवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट के समीप आत्मदाह करने का प्रयास किया। अखिलेश ने उस जगह आग लगाई जहां पर बैरिकेडिंग थी और नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। आनन-फानन मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर अखिलेश को जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि अखिलेश 30 फीसदी तक चल गए हैं, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने तक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी बंद नहीं की। अखिलेश करीब पांच साल से हनुमंत जीव आश्रय चला रहे हैं। जहां वह लावारिस और बीमार गायों की सेवा करते हैं। वह दिन-रात एक करके गाय की सेवा में लगे रहते हैं। सूत्रों की मानें तो अभी कुछ दिन पहले जिले की गौशालाओं में गायों की देखभाल में लगातार लापरवाही से गौवंशों के मरने के मामले सामने आ रहे हैं। अखिलेश ने इसका विरोध जताया था उनके सुरक्षा तथा खाने-पीने के प्रबंध के लिए प्रशासन और प्रतिनिधियों से मांग की थी। गायों के मरने को लेकर उनकी एक प्रतिनिधि से कुछ दिन पूर्व फोन पर कहासुनी भी हुई थी। वह लगातार अपने करीबियों से गाय की रक्षा और उन्हें चारा पानी व्यवस्थित कराने के लिए संपर्क साधते रहते हैं और गौरक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। पुलिस ने बताया कि तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।विस्तृत जांच कराई जा रही है। |
| रेड क्रॉस ने महिला कैदियों को उपलब्ध कराया गया हाइजीन किट Posted: 01 Feb 2022 02:52 AM PST सुलतानपुर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ स्टेट ब्रांच के चेयरमैन एवं महासचिव के मंशानुरूप जिलाधिकारी/अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संरक्षण में जनपद में स्थित अमहट जेल में बंद महिला कैदियों को जेल अधीक्षक उमेश सिंह, जेलर अपूर्व व्रत पाठक, डिप्टी जेलर शेषनाथ यादव, रीता श्रीवास्तव के साथ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष धर्म देव शुक्ल, सचिव जय प्रकाश शुक्ल की निगरानी में आज मंगलवार को अमहट जेल में सजा काट रही 50 महिला कैदियों को हाइजीनकिट मास्क व सेनेट्राइजर साबुन आदि उपलब्ध कराया गया। इस कार्यक्रम में महिला विंग यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष सुषमा मिश्रा सचिव सरस्वती मिश्रा रक्त सुरक्षित जीवन समित के सचिव सुभाष कुमार प्रजापति रुचि पाल कोमल तिवारी आदि मौजूद रहे। |
| सपा ने 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की Posted: 01 Feb 2022 12:06 AM PST लखनऊ समाजवादी पार्टी ने आज मंगलवार को 10 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लखनऊ जिले की छह सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। लखनऊ कैंट सीट पर पार्टी ने राजू गांधी को उम्मीदवार बनाया है।समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है। ये प्रत्याशी लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर व बांदा जिले के लखनऊ |
| अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था प्रेमी, अचानक कुए में गिरा Posted: 31 Jan 2022 10:32 PM PST लखनऊ एक प्रेमी को आधी रात में प्रेमिका से मिलने जाना इतना महंगा पड़ गया कि वह प्रेमिका से तो मिल नहीं ही पाया, मगर घंटों तक जान आफत में अटकी रही। मामला यूपी की राजधानी लखनऊ का है। जहां एक प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने गांव जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक कुएं में गिर पड़ा। इसके बाद तो प्रेमी के होश उड़ ही गए।कुएं के अंदर से ही वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा।प्रेमी की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर गश्त कर रही पुलिस पहुंची और किसी तरह उस प्रेमी को कुएं से घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया। यह घटना लखनऊ के बिजनौर स्थित माती गांव की है। जब रविवार को रात दो बजे के करीब युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। अंधेरी रात होने की वजह से उसे कुआं नजर नहीं आया और प्रेमिका से मिलने से पहले ही प्रेमी सीधे कुएं में जा गिरा। इसके बाद वह बचाओ-बचाओ कहकर चिल्लाने लगा।वहां पास में ही गश्त कर रही पुलिस की टीम को आवाज सुनाई दी। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे कुएं के भीतर युवक दिखाई दिया।पुलिस को जब पता चला कि युवक कुएं में गिरा है। तब जाकर पुलिस ने गांव वालों को भी इसकी सूचना दी और तुरंत रस्सी और एक बड़ी लकड़ी का इंतजाम किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से निकाला गया। इस दौरान युवक को कुछ चोट भी आई थी और काफी देर तक कुएं में रहने की वजह से उसे ठंड भी लग गई थी।पुलिस की मानें तो युवक भी बिजनौर इलाके का ही है और उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है। |
| हैकर ने फेसबुक पर अपलोड कर दी महिला की अश्लील फोटो Posted: 31 Jan 2022 10:29 PM PST
लखनऊ के हैकर ने मड़ियांव इलाके में रह रही महिला का मोबाइल हैक कर व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो व मैसेज भेजे। पीड़ित महिला ने यह देख अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद आरोपित ने फेसबुक पर अश्लील फोटो अपलोड कर दी। थक हारकर पीड़िता ने मड़ियांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।मड़ियांव इलाके में रह रही महिला के मुताबिक हैकर ने उनका मोबाइल फोन हैक कर व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो लगा दी और मैसेज भेजने लगा। पहले तो उसने इस बात को नजरअंदाज किया। लेकिन कुछ दिन बाद 6 जनवरी से वह लगातार अश्लील फोटो भेजने लगा। परेशान होकर उसने वीमेन पॉवर लाइन (1090) पर शिकायत की लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने डर के कारण तीन दिन तक मोबाइल फोन स्विच ऑफ रखा। इसी बीच हैकर ने फेसबुक पर अश्लील फोटो अपलोड कर दी। इंस्पेक्टर मड़ियांव के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच- पड़ताल की जा रही है। |
| BSP ने 61 प्रत्याशियों की सूची जारी की Posted: 31 Jan 2022 08:58 PM PST लखनऊ बहुजन समाज पार्टी ने यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए 61 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने इस लिस्ट में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों को टिकट दिया है। 61 नामों की सूची में 19 ब्राह्मण प्रत्याशी हैं। इसके अलावा, 9 मुस्लिम, 10 दलित और 5 ओबीसी को टिकट दिया गया है। पार्टी ने 9 महिला प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।बसपा ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के खिलाफ सिराथू से संतोष कुमार त्रिपाठी का मैदान में उतारा है। कुंडा से मो. फहीम उर्फ पप्पू भाई को टिकट मिला है। इसके अलावा, अमेठी से रागिनी तिवारी, बहराइट से नईम अहम खान, श्रावस्ती से नीतू मिश्रा, गोंडा से हाजी मोहम्मद जकी और अयोध्या से रवि प्रकाश मौर्य को टिकट दिया गया है। गोंडा में भाजपा के बागी विनोद कुमार शुक्ला को कटरा बाजार से प्रत्याशी बनाया गया है। सुल्तानपुर के इसौली से यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह व सदर से ओपी सिंह को टिकट दिया गया है। |
| मटर छीलने के विवाद में पत्नी की हत्या, पति हिरासत में Posted: 31 Jan 2022 08:13 PM PST सुलतानपुर मटर छीलने के विवाद में हुई मारपीट में घायल पत्नी की आज अस्पताल में मौत हो गई ।सुल्तानपुर नगर कोतवाली पुलिस ने ससुराली जनों की शिकायत पर पति अजय अग्रहरि को हिरासत में लिया है।घटना की सूचना पर घण्टाघर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर मोर्चरी में रखवा दिया है।बताते चलें कि हलियापुर निवासी अजय कुमार अग्रहरी लखनऊ के मेदांता अस्पताल के निकट किराए पर रहता था । शनिवार को लखनऊ में हरी मटर छीलने के विवाद में पति पत्नी के बीच मारपीट हो गई ।मारपीट में घायल पत्नी को घबराए पति ने सुल्तानपुर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था ।इलाज में सुधार नहीं होने पर उसे पांचोपीरन स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह उसकी 11:00 बजे मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलते ही जिले गोसाईगंज से आसपास पहुँच लड़की पक्ष ने अस्पताल में बवाल काटना शुरू कर दिया।सूचना पर अस्पताल पहुँची सुल्तानपुर पुलिस नगर कोतवाली पुलिस ने पति अजय कुमार को हिरासत में लिया है ।दोनो की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |