ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Digghi News:- हाई स्कूल दिग्घी के समीप एक अवरलोड पत्थर लोड हाईवा ट्रक पलटा! चालक व् खलासी बाल- बाल बचें!
- Ramgarh News: डीडीसी रामगढ़ ने रजरप्पा पर्यटन विकास प्राधिकार की बैठक की
- Barahat News: एसडीपीओ पर हमला करने के मामले में 10 नामजद सहित 25 पर केस दर्ज
- Bounsi News: इंटर की परीक्षा देने आई छात्रा हुई बेहोश,अस्पताल में हुआ इलाज
- Chandan News: सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित
- Chandan News: चोरों ने ताला तोड़कर 20 हजार की संपत्ति की चोरी
- Chandan News: अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर उड़ाया हजारों का सामान व नगदी
- Bounsi News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी, पति को किया गया रेफर
- Jharkhand News : मुख्यमंत्री के निर्देश पर गिरिडीह के पराणिक, नायके बाबा, कुड़ाम नायके एवं अन्य को मिलेगी सम्मान राशि
- Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के 4 केंद्रों पर पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा, 46 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
- Jharkhand News : कोल इंडिया द्वारा अधिग्रहण की गई भूमि से विस्थापित स्थानीय लोगों को अब एक करोड़ रुपये तक का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा
- Panjwara News: पंजवारा में 60 लोगों की हुई कोरोना जांच सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया
- Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने चलाया मास्क एवं वाहन जाँच अभियान , 1500 रु का वसूला जुर्माना
- Panjwara News: पंजवारा में वार्ड क्रियान्वयन समिति का चुनाव रहा हंगामेदार,आनंद शंकर बने वार्ड 3 के सचिव
- Chandan News: पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल
- Jharkhand News : वाणिज्य-कर विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 90% कर संग्रहण
- Rewari News : जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सभरवाल ने सुनी लोगों की समस्याएं
- Godda News: किया जा रहा है चिल्ड्रन इन स्ट्रीट सिचुएशन की पहचान
- Godda News: सुविधा नहीं तो टैक्स बंद करें नगर परिषद- प्रीतम गाड़ियां
- Ramgarh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं संस्थान स्वीकृति समिति की बैठक
- Bounsi News: जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
- Bounsi Nes: बौंसी के मोनू रंजन को किया जायेगा पूर्व सांसद के द्वारा सम्मानित
- Bounsi News: प्रखंड के 4 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा, परीक्षा शांतिपूर्ण
- Pathargama News: 36 महिलाओं का बंध्याकरण सफल रहा
- Budget 2022 : बजट 2022 में आपको क्या मिला:इनकम टैक्स पर आम आदमी को फिर निराशा; डिजिटल करेंसी मिलेगी, क्रिप्टो से कमाई पर 30% टैक्स
| Posted: 01 Feb 2022 08:46 PM PST
ग्राम समाचार, दिग्घी:- मेहरमा अंतर्गत दिग्घी हाई स्कूल के समीप एक ओवरलोड पत्थर लोड हाईवा ट्रक पलटा! चालक व् खलासी बाल- बाल बचें! जानकारी हिंदी मुताबिक बताया गया कि फिरोजपुर- भगैया मुख्य मार्ग पर दिग्घी हाई स्कूल के समीप एक ओवरलोड पत्थर लोड हाईवा ट्रक पलटा! बाल- बाल बचें ड्राईवर व् खलासी! वहीँ बताया गया कि फिरोजपुर- भगैया मुख्य मार्ग मे रोजाना गिट्टी, व् पत्थर लोड हाईवा ट्रक का परिचालन जोर- शोर से चल रहा है! इसी बीच में दिग्घी गाँव के निकट हाई स्कूल के पास एक ओवरलोड पत्थर लोड हाईवा पलट गया! जिससे ड्राईवर व् खलासी बाल- बाल बचें!वहीँ चालक ने बताया गया कि साइड लेने के क्रम में अनियन्त्रित होकर खेत जा कर पलट गया! वहीँ मेहरमा थाना के सब इस्पेक्टर मनोज कुमार पांडे ने बताया कि हाईवा ट्रक साइड लेकर निकलना चाहा मगर अनियन्त्रित होकर सीधे खेत जा कर पलटी मार दिया! एवम् बताया गया कि किसी को कोई छति नही पहुँचा है! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Ramgarh News: डीडीसी रामगढ़ ने रजरप्पा पर्यटन विकास प्राधिकार की बैठक की Posted: 01 Feb 2022 08:23 PM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- उप विकास आयुक्त रामगढ़ नागेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में रजरप्पा पर्यटन विकास प्राधिकार की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सबसे पूर्व रजरप्पा पर्यटन विकास प्राधिकार के पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की जानकारी जिला योजना पदाधिकारी श्री समीर कुल्लू से लि। इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी के द्वारा उप विकास आयुक्त को पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों, प्राप्त आवंटन एवं उसके विरुद्ध व्यय की गई राशि तथा अवशेष राशि के संबंध में जानकारी दी गयी। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर उदय कुमार से वर्तमान में रजरप्पा मंदिर में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को वस्त्र उपलब्ध कराने हेतु उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मंदिर परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उप विकास आयुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी चितरपुर को स्थल निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार डस्टबिन सहित अन्य सामग्रियां मंदिर परिसर में उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।रजरप्पा मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए यात्री निवास के संबंध में उप विकास आयुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को यात्री निवास के संचालन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। वही यात्री निवास में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पेयजल एवं शौचालय आदि का जायजा लेते हुए उनकी व्यवस्था के संबंध में उप विकास आयुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को रजरप्पा मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वहां आवश्यकता अनुसार और शौचालय निर्माण कराने के संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रजरप्पा मंदिर परिसर में नौका विहार हेतु आने को देखते हुए उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर, अंचल अधिकारी चितरपुर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल रामगढ़, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, टीम लीड डीएमएफटी पीएमयू सहित अन्य उपस्थित थे। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Barahat News: एसडीपीओ पर हमला करने के मामले में 10 नामजद सहित 25 पर केस दर्ज Posted: 01 Feb 2022 09:54 AM PST ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। बाराहाट थाना क्षेत्र के कोलहत्था गांव के समीप अवैध बालू माफियाओं द्वारा एसडीपीओ पर जानलेवा हमला करने की बारदात को लेकर पुलिस ने मंगलवार को थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर के द्वारा 10 नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अंतर्गत कोल्हत्था गांव में सोमवार को अवैध बालू माफिया, व कारोबारियों के विरुद्ध छापामारी करने गई पुलिस टीम पर पर जानलेवा हमला के मामले में बाराहाट थाना में मंगलवार को दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें अवैध बालू जानलेवा हमला एवं अवैध हथियार बरामदगी मामले की प्राथमिकी शंकर दयाल प्रभाकर के बयान पर दर्ज की गई है। वहीं एसडीपीओ पर हमला मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर कांड दर्ज किया गया है। मामले में कुल 10 नामजद के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मुख्य आरोपी के साथ उनके सहयोगी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि, सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर वरीय अधिकारी के नेतृत्व में टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि सोमवार की सुबह अवैध बालू की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला किया गया था। जिसमें एसडीपीओ सहित एक जवान जख्मी हुए थे। मौके पर पुलिस ने एक बालू माफिया को हथियार के साथ धर दबोचा था। एसडीपीओ पर हमले के दूसरे दिन भी गांव में पुलिस की कार्रवाई जारी रही। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: इंटर की परीक्षा देने आई छात्रा हुई बेहोश,अस्पताल में हुआ इलाज Posted: 01 Feb 2022 09:28 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आए एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई। जानकारी के अनुसार बाराहाट प्रखंड के घोषपुर गांव निवासी श्याम सुंदर पासवान की पुत्री काजल कुमारी द्वितीय पाली की परीक्षा में हिंदी की परीक्षा देने पहुंची थी। जहां वह गेट के समीप बेहोश होकर गिर पड़ी और जख्मी हो गई। बेहोश होकर गिरने के कारण छात्रा की टूढ्ढी में गहरी चोट आई। शिशु मंदिर के कर्मी एवं अन्य लोगों के द्वारा छात्रा को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी संजीव कुमार के द्वारा कटे हुए जगह पर सिलाई की गई। बताया गया कि छात्रा अब ठीक है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित Posted: 01 Feb 2022 09:06 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन के आलोक में एक फरवरी 2022 को आनंदपुर ओपी परिसर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों कि संजुक्ता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के आलोक में सरस्वती पूजा कराना है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सरस्वती पूजा को लेकर पुजा कराने का आदेश नहीं दिया है। फिर भी लोग पुजा करते हैं तो प्रशासन की पैनी नजर रखी जाएगी। सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडाल, डीजे लाउडस्पीकर बजाने एवं प्रसाद वितरण आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही साथ प्रतिमा विसर्जन में जूलुस नहीं निकाली जायेगी।पुजा के दौरान किसी व्यक्ति के द्वारा हुड़दंग मचाने वाले आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ बैठक के दौरान आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने शराबबंदी कानून पर विशेष प्रकाश डालते हुए जनप्रतिनिधियों से अपील किया बताया कि गांव ग्रामपंचायत में लोग चोरी छिपे शराब बनाता हो उसे शराब नहीं बनाने का प्रेरित करें तब भी नहीं माने तो तो वैसे व्यक्ति को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन को सुचित करें,सुचित करने वाले लोगों का नाम प्रशासन द्वारा गुप्त रखा जाएगा। मौके पर दक्षिणी बारने पुर्व मुखिया सुरेश यादव,उत्तरी बारने मुखिया साहिबा अनिता देवी,नरेश यादव,सुरेश यादव,भैरो मरीक, सरपंच आशिष रोबीन उड,बिसुनदेव दास, शिवशंकर शर्मा, मोहम्मद मेराज अंसारी,वार्ड सदस्य संजय ठाकुर आदि के दर्जनों ग्रामीण मोजूद थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: चोरों ने ताला तोड़कर 20 हजार की संपत्ति की चोरी Posted: 01 Feb 2022 09:06 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग स्थित एम एम के जी हाईस्कूल चांदन के समीप बीतेरात अज्ञात चोरों ने गुनटी की ताला तोड़कर हजारों रूपये की संपत्ति की चोरी।जानकारी के अनुसार चांदन बाजार निवासी संतोष वर्णवाल पिता सीताराम वर्णवाल बीतेरात दुकान बढ़ाकर घर आराम कर चल गया।प्रात:काल पिड़ित दुकानदार दुकान पहुंचा तो ताला टुटा देखकर दंग रहा गया।इस संबंध में पिड़ित दुकानदार संतोष वर्णवाल ने बताया।चोरों ने करीब बीस हजार रूपये की संपत्ति चोरी कर ली है।घटना को लेकर पिड़ित दुकानदार ने किसी भी प्रकार की सुचना स्थानीय थाने में नही दी है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर उड़ाया हजारों का सामान व नगदी Posted: 01 Feb 2022 09:06 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिते रात्रि आनंदपुर ओपी के चांदवारी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 के हीरारायडीह गांव में सोमवार की रात एक साथ चार घरों में चोरी की घटना प्रकाश में आया है। जिसमें सिर्फ विवेक सिंह ने ही थाने को लिखित आवेदन देकर अपने घर से एक भर सोने का गहना नकदी सहित करीब 80 हजार रुपये के सामान की चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित विवेक सिंह ने बताया कि जिस घर से सामान चोरी हुआ है नया घर था वहां खाना पिना नहीं होने के कारण ताला लगा कर परिवार के लोग बगल के दूसरे घरो में सोये हुए थे। इसी का मौका देख अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर चोरी को अंजाम देकर निकल गया। सुबह जब बाहर निकला तो देखा कि घर का मेन दरवाजा पर लगा ताला टूटा हुआ है। जहां बक्से में रखे सारा सामान तितर बितर कर बक्से में रखे सोने एवं चांदी का जेवर, एलसीडी टीवी, के साथ नगदी 10000 रुपया चोरी हो गई है। इसी प्रकार गांव के तीन अन्य घरों से भी घर के बाहर रखे कुछ छोटे मोटे सामानों की चोरी की बात बताई जाती है। चोरी की घटना को लेकर गांव ग्राम के लोगों का अज्ञात चोरों ने नींद हराम कर रखी है। ऐसी घटना पूर्व में भी आनंदपुर ओपी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने घटना का अंजाम दे चुका है। इस संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Bounsi News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी, पति को किया गया रेफर Posted: 01 Feb 2022 09:07 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के हरिपुर समीप मंगलवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार गोड्डा झारखंड के पकरिया गांव निवासी प्रफुल्ल यादव अपनी पत्नी कंचन देवी के साथ बाइक से अपने घर पकरिया गोड्डा आ रहे थे। इसी बीच हरिपुर समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय सुमन ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल में प्रफुल्ल यादव ने बताया कि, कंचन देवी का इंटरमीडिएट का एग्जाम सर्वोदय नगर सामुखिया मोर में था। परीक्षा देकर कंचन देवी अपने मायके कटहरा कटोरिया गई थी। जहां से अपने ससुराल पकरिया गोड्डा अपने पति के साथ जा रही थी। इसी बीच हरिपुर समीप एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डॉक्टर संजय सुमन ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार करते हुए, पति प्रफुल्ल यादव को बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 01 Feb 2022 07:53 AM PST ग्राम समाचार, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद आदिवासी सामाजिक व्यवस्था को गांव-पंचायत स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने वाले मांझी हडाम, जोग मांझी, पराणिक, नायके बाबा, कुड़ाम नायके को भी अब सम्मान राशि मिलेगी। गिरिडीह जिला के पीरटांड़ प्रखंड में मांझी हडाम, जोग मांझी, पराणिक, नायके बाबा, कुड़ाम नायके को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा प्रतिमाह एक हजार रुपये सम्मान राशि का भुगतान किया जायेगा। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के उपरांत पीरटांड़ के 177 मांझी हडाम, 179 जोग मांझी, 143 पराणिक, 78 नायके बाबा एवं 120 कुड़ाम नायके को सम्मान राशि प्राप्त होगी। मालूम हो कि उपरोक्त सभी 697 लोगों का नाम पूर्व में छूट गया था। उल्लेखनीय है कि, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार द्वारा मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जल्द से जल्द इन्हें सम्मान राशि प्रदान करने का निर्देश दिया था। इन्हें मिलती है सम्मान राशि वर्तमान में मानकी को प्रतिमाह तीन हजार, मुण्डा एवं ग्राम प्रधान को प्रतिमाह दो हजार तथा डकुआ, परगणौत, पराणिक, जोग मांझी, कुड़ाम नायकी, नायकी, गोड़ैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्रामसभा का प्रधान, घाटवाल, तावेदार तथा ग्रामीण दिउरी (पुजारी) को प्रतिमाह एक हजार रुपये सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में इनके समरूप कार्य करने वाले मांझी हडाम, जोग मांझी, पराणिक, नायके बाबा, कुड़ाम नायके को भी सम्मान राशि देने का निर्णय लिया गया। - राजीव कुमार, ग्राम समाचार रांची। |
| Posted: 01 Feb 2022 07:47 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के 4 केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहले दिन 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र परमेश्वर लाल का सरस्वती विद्या मंदिर, एलएनडी हाई स्कूल, सीएनडी हाई स्कूल एवं सीएम कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन गणित एवं हिंदी की परीक्षा हुई। जिसमें बताया गया कि,कुल 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एलएनडी हाई स्कूल में केंद्रीय अधीक्षक डाॅक्टर सरिता घोष और स्टैटिक मजिस्ट्रेट राजस्व पदाधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे। वहीं सीएनडी हाई स्कूल में केंद्रीय अधीक्षक अरविंद कुमार के अलावा मजिस्ट्रेट के पद पर जेई अमित कुमार और धोरैया के आपूर्तिकर्ता पदाधिकारी आभा कुमारी मौजूद थे। वहीं अन्य केंद्रों पर भी पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं बताया गया कि, शांतिपूर्ण तरीके से चारों केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न हो गई। कहीं किसी प्रकार का कदाचार सामने नहीं आया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 01 Feb 2022 06:41 AM PST ग्राम समाचार, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय कोयला मंत्री के बीच नवंबर 2021 में हुई बैठक का प्रतिफल है कि कोल इंडिया द्वारा अधिग्रहण की गई भूमि से विस्थापित स्थानीय लोगों को अब एक करोड़ रुपये तक का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने इसपर अपनी सहमति दे दी है। इससे विस्थापितों की आर्थिक आजीविका को मजबूत आधार मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने रखा था सरकार का पक्ष उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय कोयला मंत्री से कहा था कि एक करोड़ तक का ठेका स्थानीय लोगों को देने की योजना बने। इसके बाद समिति का गठन हुआ और स्थानीय विस्थापितों को कॉन्ट्रैक्ट देने की सिफारिश हुई है।
इन कार्यों में मिलेगी प्राथमिकता कोयला परिवहन के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कोयले की लोडिंग एवं परिवहन कार्य। सिविल कार्य के तहत अकुशल कार्यबल की व्यवस्था करना। साफ- सफाई, रखरखाव, बागवानी कार्य समेत अन्य कार्य। कोल इंडिया द्वारा स्थानीय लोगों से वाहन किराया पर लेने को भी प्राथमिकता दी जाएगी। - राजीव कुमार, ग्राम समाचार ,रांची। |
| Panjwara News: पंजवारा में 60 लोगों की हुई कोरोना जांच सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया Posted: 01 Feb 2022 06:32 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोरोना के तीसरे लहर के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पंजवारा स्थित झारखंड बिहार चेक पोस्ट पर कैंप के माध्यम से राहगीरों का रोजाना कोरोना जाँच किया जा रहा हैं । मंगलवार को पंजवारा में झारखंड के ओर से आने जाने वाले कुल 60 लोगों की कोविड जाँच एंटीजन विधि से की गई। जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। जांच में स्वास्थ्य कर्मी अतुल झा, एलिस मुर्मू सहयोग कर रहे हैं। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने चलाया मास्क एवं वाहन जाँच अभियान , 1500 रु का वसूला जुर्माना Posted: 01 Feb 2022 06:41 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोरोना के तीसरे लहर के संक्रमण के फैलने के खतरे के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुपालन के लिए मंगलवार को पंजवारा पुलिस द्वारा मास्क अभियान चलाया गया। पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव के निर्देश पर थाना के एएसआई बिपिन कुमार ने पंजवारा बाजार में घूम घूम कर मास्क नहीं पहनने वाले दुकानदारों, राहगीरों, वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई में पंजवारा में कुल 10 लोगों से ₹500 का जुर्माना वसूला गया । वहीं इस दौरान पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान भी चलाया और यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से ₹1000 जुर्माना वसूला। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Posted: 01 Feb 2022 06:40 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। मंगलवार को पंजवारा पंचायत के वार्ड संख्या एक ,दो और तीन में आयोजित वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के चुनाव के लिए आयोजित वार्ड सभा हंगामेदार रही। जहां हंगामे की वजह से वार्ड एक एवं वार्ड दो की बैठक बिना किसी नतीजे के स्थगित हो गई। वहीं वार्ड तीन में भारी हंगामे के बाद पहुँची स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में आनंद शंकर को वार्ड सचिव चुना गया। सुबह सबसे पहले पंजवारा पंचायत के वार्ड नंबर एक के वार्ड क्रियान्वयन समिति के गठन के लिए चुनाव का आरंभ हुआ। जिसमें प्रखंड से चुनाव के लिए अधिकृत तकनीकी सहायक संतोष दास एवं वार्ड सदस्य की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई । हालांकि हंगामे की वजह से वार्ड संख्या एक में चुनाव प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी । वहीं वार्ड संख्या 2 में भी वार्ड सचिव पद के एक उम्मीदवार एवं वार्ड सदस्य के बीच हुए विवाद की वजह से वार्ड सभा की बैठक बिना किसी निर्णय के ही समाप्त हो गई। जिसमें वार्ड सचिव पद के एक उम्मीदवार ने वार्ड सदस्य पर मनमानी का आरोप लगाया। जबकि वार्ड संख्या 3 में पर्यवेक्षक तकनीकी पदाधिकारी संतोष दास की मौजूदगी में वार्ड सदस्य पार्वती देवी एवं वार्ड सभा के सदस्यों के बीच आम सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें क्रियान्वयन समिति के सचिव पद के दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच तू तू मैं मैं हो गई। जिसमें एक पक्ष से जुटे लोग वहां से उठकर चले गए । इस बीच सूचना पर वहां पहुंचे पंजवारा थाना में पदस्थापित एसआई विपिन कुमार की मौजूदगी में पुनः चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें आनंद शंकर वार्ड सचिव चुने गए। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों की गैरमौजूदगी में मनमाने तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराया गया है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Chandan News: पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल Posted: 01 Feb 2022 06:40 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना के आनंदपुर ओपी भैरोगंज बाजार निवासी पेंसिल साह उर्फ (दिनेश साह) पिता स्वर्गीय गुरु साह को गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंसिल शाह जीआरएन 1439/14 के अभियुक्त था जो इस केस में इंक्लूड होने के पुष्टि की गई थी। जिसके बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसे एनबीडब्ल्यू के तहत आरोपी पेंसिल शाह पिता गुरु साह को गुप्त सूचना पर प्राप्त जानकारी पर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एएसआई श्याम जी रजक दलबल के संयुक्त में रविवार शाम 6:00 बजे भैरोगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे सोमवार को आगे की कार्रवाई करते हुए बांका न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंसिल साह उर्फ (दिनेश शाह) लकड़ी का व्यवसाई करता है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 01 Feb 2022 06:22 AM PST ग्राम समाचार, रांची। वाणिज्य-कर विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में अपने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 90% कर संग्रहण कर लिया गया है। विभाग द्वारा बताया गया कि इस कार्य हेतु रिवेन्यू एनालिसिस इंटेलिजेंस विंग का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से पूरे राज्य के कर दाताओं का सेक्टरल एनालिसिस किया जा रहा है तथा कर की चोरी करने वाले व्यवसायियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। इसका कर संग्रहण पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है । बताया गया है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अभी 2 माह शेष है, पूरी संभावना है कि विभाग लक्ष्य से अधिक कर संग्रहण कर लेगा । विभाग द्वारा 2021-22 में 18422.93 करोड़ रुपये राशि के कर संग्रहण के विरुद्ध 16611.80 करोड़ रुपये राशि संग्रह कर लिया गया है। - राजीव कुमार, ग्राम समाचार, रांची। |
| Rewari News : जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सभरवाल ने सुनी लोगों की समस्याएं Posted: 01 Feb 2022 05:59 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : आज गुरुटैक स्थित जननायक जनता पार्टी कार्यालय पर साँझरपुर व अन्य गांवों के लोगो की समस्याएं सुन मौके पर अधिकारियों से सम्पर्क कर उनका निपटारा करते हुए जजपा जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सभरवाल। ग्राम रोहडाई उप तहसील पाल्हवास जिला रेवाडी में 8 व 22 जनवरी को हुई बारिस के कारण गेहू व सरसों की फसल खराब लेकर आज गुरुटैक स्थित जननायक जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्यामसुन्दर सभरवाल को अवगत करवाने पर ग्रामीण कुलदीप, कविन्द्र, जयनारायण, अशोक, मंगलसिंह, सज्जन, बलवान सिंह, नरेन्द्र, राजकुमार व अमित आदि समस्त रोहडाई ग्रामवासी मौजूद थे। सभरवाल ने उनकी समस्या सुन उचित समाधान का आश्वासन दिया। |
| Godda News: किया जा रहा है चिल्ड्रन इन स्ट्रीट सिचुएशन की पहचान Posted: 01 Feb 2022 05:44 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं प्रधान सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार के दिशा निर्देश पर गोड्डा जिले में चिल्ड्रेन इन स्ट्रीट सिचुवेशन्स की पहचान एवं पुर्नवासन को लेकर सर्वे का कार्य बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड लाइन गोड्डा द्वारा किया जा रहा है। चाइल्ड लाइन, गोड्डा द्वारा अपने आउटरीच जागरूकता कार्यक्रम द्वारा विशेष अभियान चलाकर ऐसे बच्चे के सर्वेक्षण का कार्य कर रही है। चाइल्ड लाइन, गोड्डा के जिला समन्यवक सत्य प्रकाश द्वारा बताया गया की प्राप्त निर्देश के आलोक में स्ट्रीट चिल्ड्रेन की पहचान हेतु तीन केटेगरी निर्धारित की गयी है। पहले केटेगरी में वैसे बच्चे की पहचान की जा रही है जो बिना किसी सहायता के अकेले सडक पर घूम कर जीवन- यापन कर रहे है एवं दूसरी केटेगरी में वैसे बच्चे को शामिल किया है जो दिन भर सड़क पर घूमते है और रात में अपने परिवार के पास चले जाते है, जो नजदीक के झोपरपट्टी या स्लम इलाके से आते है और जो बच्चे परिवार सहित सडक के किनारे गुजर बसर करते है तीसरी केटेगरी में रखा गया है । उन्होंने बताया की ये कार्य पुरे देश के सभी जिलों में किया जा रहा और चाइल्ड लाइन राष्ट्रीय स्तर पर इसमें पूरी भागीदारी करते हुए सभी केटेगरी से चिन्हित बच्चों को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करते हुए बच्चों की जांच प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण कर राष्ट्रीय बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा विकसित बाल स्वराज पोर्टल पर अपलोड जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा की जा रही है, जिससे उन बच्चों का पुनर्वास एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिशित हो पायेगा। "बाल स्वराज" पोर्टल का उद्देश्य बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चों को पेश किए जाने से लेकर उनके माता-पिता, अभिभावक, रिश्तेदारों को सौपने और उसके बाद की कार्रवाही तक कोविड -19 से प्रभावित बच्चों की ट्रैकिंग करना है। पोर्टल में प्रत्येक बच्चे के भरे गए डाटा के माध्यम से आयोग इस बारे में जानकारी प्राप्त करने में सक्षम होगा की क्या यह बच्चा अपनी पात्रता, लाभ और आर्थिक लाभ प्राप्त करने जा हक़दार है।साथ ही आयोग यह भी जान सकेगा की बच्चों को राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं तथा लाभ देने के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता है अथवा नहीं। जिला समन्यवक द्वारा जिले के तमाम आमजनों मीडियाकर्मी समाजसेवी ,गैर सरकारी व् विभिन्न संगठनों जो बाल अधिकार पर कार्य कर रहे है से भी अपील की गई कि ऐसे बेसहारा, भीख मांगने वाले बच्चों यदि आपके आस-पास मिलते है तो उन बच्चों का चिन्हांकन करें जो सड़कों के किनारे रहते एवं घूमते हैं। जिनके अभिभावक नहीं हैं, यदि है भी तो किस कारण बच्चे सड़क पर घूम रहे हैं, बच्चे से उसकी परेशानी,पता एवं अभिभावक के बारे में अवश्य पूछें तथा सही जानकारी न मिल पाने की स्थिति में चाइल्ड लाइन के नि: शुल्क फ़ोन संख्या 1098 या जिला बाल कल्याण समिति को सूचना दें। जिससे चाइल्ड लाइन की टीम सही जानकारी प्राप्त कर उन्हें उनके अभिभावक को बुलाकर या सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से पालन पोषण एवं शिक्षा दीक्षा आदि की प्रक्रिया कर सकेगा। |
| Godda News: सुविधा नहीं तो टैक्स बंद करें नगर परिषद- प्रीतम गाड़ियां Posted: 01 Feb 2022 04:01 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- वार्ड पार्षद प्रितम गाडिया ने एक बार फिर नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर परिषद लगातार जनता को ठगने का कार्य कर रही है। अगर जनता की सुविधा नगर परिषद क्षेत्र में नदारद है फिर भी टैक्स की वसूली जारी है। कोरोना काल के समय भी नगर परिषद ने एक भी पैसे के लिए रियायत जनता को नहीं दी, जबकि कोरोना का बहाना करके आज तक किसी भी वार्ड में एक भी कार्य नहीं हुआ। नगर परिषद क्षेत्र की है लगभग सड़क एवं नालियाँ मृतप्राय हो चुकी है। जलापूर्ति योजना बिल्कुल ठप हो चुकी है। पिछले कई दिनों से जनता को पानी नहीं मिल रहा है। पिछले कई हफ्तों से आकांक्षा कंपनी ने कचरे का उठाव नहीं किया है। गली मोहल्ले में कचरे का अंबार लग गया है। इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है, जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, आखिर जनता की समस्याओं के लिए ही तो नगर परिषद की सुविधाएं बहाल की गई है। गोड्डा नगर परिषद एक अजूबा नगर परिषद है, जहां बोर्ड की बैठक में पास किए कार्यों का भी कोई महत्व नहीं है। यह कहावत नगर परिषद गोड्डा में सटीक बैठती है खाता ना बही हम जो कहे सही, इसलिए तो आज तक कार्यपालक पदाधिकारी ने आय व्यय का ब्योरा देना भी बोर्ड को उचित नहीं समझा ।कई कार्य तो बिना बोर्ड के संज्ञान में आए ही कर लिए जाते है। प्रधानमंत्री आवास योजना का हल्ला तो खूब मचाया जाता है मगर जांच कुछ भी नहीं की जाती है नगर परिषद के जनता के पैसे को ग्रामीण क्षेत्र में आवास कर के भी लुटने का कार्य किया जा रहा। गणतंत्र दिवस मेले की डाक तो नहीं की गई लेकिन मेला लगा दिया गया। किसके आदेश से लगा किस बोर्ड में पास हुआ और वहां उगाही करने वाले कौन है। यह हास्य पद है कि जिला प्रशासन को इसकी खबर नहीं है जबकि समहरनालय गेट मेला मैदान के ठीक सामने महज 50 मीटर की दूरी पर है और लगभग पदाधिकारियों का आना-जाना दिन में 10 बार होता है। सरकार को लगभग 50 लाख की राजस्व की हानि हुई है,जिससे नगर परिषद क्षेत्र की जनता के लिए कार्य किया जा सकता था। अब तक मेले से उगाही किए गए लाखों रुपए कहां गए इसकी जानकारी जनता को पदाधिकारी कब देंगे। इतने वर्षों से फुटकर व्यवसायियों के लिए आए हुए पैसे का सदुपयोग नहीं किया गया नहीं तो आज हमारे फुटकर व्यवसाय अपनी छत के नीचे होते हैं। |
| Posted: 01 Feb 2022 03:54 AM PST ग्राम समाचार रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट: मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं संस्थान स्वीकृति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सबसे पूर्व उपायुक्त माधवी मिश्रा ने जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत पूर्व में विद्यार्थियों को दिए गए लाभ एवं वर्तमान में लाभ देने हेतु प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी ने उपायुक्त सहित समिति के अन्य सदस्यों को बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत पूर्व में कुल 6480 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध करा दी गई है जबकि वर्तमान में 19056 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्राप्त है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित समिति के अन्य सदस्यों के साथ प्राप्त आवेदनों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। छात्रवृत्ति हेतु संस्थानों की स्वीकृति के संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी ने उपायुक्त सहित समिति के अन्य सदस्यों को जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने हेतु वर्तमान में 4 पोस्ट मैट्रिक संस्थानों ने पंजीकरण के लिए आवेदन दिया है जिसके उपरांत उपायुक्त ने समिति के सदस्यों के साथ संस्थानों की स्वीकृति हेतु चर्चा के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी सिविल सर्जन कार्यालय डॉक्टर एसपी सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक मयंक धर तिवारी, श्रम अधीक्षक दिनेश भगत, कोषागार पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र सहित अन्य अन्य उपस्थित थे। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Bounsi News: जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन Posted: 01 Feb 2022 03:53 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के मडुआबरन गाँव में मंगलवार को एक जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा भारती के सचिव चंदन कुमार सिंह और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के रितेश रंजन के तत्वाधान में किया गया। जिसमें तकरीबन 70 महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल श्रम, बाल विवाह, बाल दुर्व्यापार से होने वाले नुकसान एवं इससे बचने के उपायों के बारे में बच्चों एवं महिलाओं के बीच साझा किया गया। साथ ही कोरोना से बचाव के बारे में बताया गया, हाथ धोने की विधि बताई गई, साथ ही सभी को मास्क, हैंड वाश एवं सैनिटाइजर दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi Nes: बौंसी के मोनू रंजन को किया जायेगा पूर्व सांसद के द्वारा सम्मानित Posted: 01 Feb 2022 03:54 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मान सम्मान कार्यक्रम 2022 के तहत बांका जिला के बौंसी प्रखंड के श्याम बाजार के होनहार युवक मोनू रंजन को उनकी सामाजिक सेवा भावना और शारीरिक शिक्षक प्रतिभा के लिए पूर्व सांसद पप्पू यादव के द्वारा दिनांक 18 फरवरी शुक्रवार के दिन 12:00 बजे रामनगर कुंजन टोला, थाना -चांदी, जिला भोजपुर में प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में इंजीनियर कुलजीत सिंह ने दूरभाष में बातचीत के क्रम में बताया कि पूरे बिहार में बेहतर शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में जिन लोगों ने बेहतर कार्य किया है उन्हें पूर्व सांसद पप्पू यादव जी के द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। आपको बता दें कि मोनू रंजन श्याम बाजार के निवासी हैं इनके पिता प्रवीण कुमार यादव एक शिक्षक हैं। मोनू रंजन पटना में शारीरिक शिक्षक हैं। मोनू रंजन शुरू से ही सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं तथा उनके द्वारा लॉकडाउन में भी लावारिस पशुओं के साथ साथ गरीबों की सेवा करते देखा गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 01 Feb 2022 04:11 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के चार केंद्रों पर मंगलवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई। बता दें कि सीएम कॉलेज, परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एलएनडी बालिका उच्च विद्यालय एवं सीएनडी उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन चारों केंद्रों पर लगभग 3000 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। बताया गया कि, पहली पाली में इंटर परीक्षा के दौरान गणित विषय की परीक्षा शुरू हुई। वही 9:30 बजे से परीक्षा शुरू होने की बात बताई गई। 9:20 तक परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 बजे से शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक चली। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की। मालूम हो कि ठंड को देखते हुए इस बार जूता मोजा पहन कर विद्यार्थी को परीक्षा देने की अनिवार्यता दी गई है। इस बाबत सरकार ने आदेश भी जारी किया है। सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जबकि विक्षकों को पूर्व ही प्रशिक्षित किया गया था। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर सीएम कॉलेज एवं एल एन डी बालिका उच्च विद्यालय में भव्य तैयारियां की गई है। मुख्य द्वार को गुब्बारों से सजाकर भव्य तरीके से गेट बनाया गया है। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी इंटर परीक्षा को लेकर तैयारियां दुरुस्त दिखी। साथ ही सीएम कॉलेज एवं सीएनडी उच्च विद्यालय में भी कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा हो रही है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा कराई जा सके। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Pathargama News: 36 महिलाओं का बंध्याकरण सफल रहा Posted: 01 Feb 2022 02:55 AM PST ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- 1 फरवरी मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान की अगुवाई में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कुल 36 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया| बंध्याकरण दल में डॉ जे पी भगत एवं एएनएम संजू कुमारी, मंजू कुमारी, दमयंती कुमारी, ओटीएस असिस्टेंट प्रदीप किस्कु आदि शामिल थे| अमन राज:- |
| Posted: 01 Feb 2022 01:36 AM PST ग्राम समाचार, नई दिल्ली। उम्मीदों की लहर धरी रह गई और निर्मला सीतारमण ने बजट पेश भी कर दिया। बोलीं 1 घंटा 31 मिनट, लेकिन सब कह रहे कि ये बजट महज भाषण सा लगा। टैक्स स्लैब नहीं बदला है। कोरोना से जुड़ी कोई रियायत नहीं है। किसानों को सिर्फ कहने को मिला है। हां, वित्त मंत्री कुछ ऐसी बातें जरूर कह गईं जिन पर चर्चा जारी है। मसलन- सरकार अब डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगी। साथ ही इन्वेस्टमेंट का सबसे पॉपुलर जरिया बन चुकी क्रिप्टोकरेंसी की कमाई पर 30% टैक्स लेगी। इनके साथ दो नई घोषणाएं भी कीं। पहली- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक्स, यानी AVGC सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए AVGC प्रमोशन टास्क फोर्स बनाएगी सरकार। और दूसरी- प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी। कुल जमा बजट में महज आठ बातें हैं, जो आपसे साझा करने लायक हैं। अभी करते हैं, लेकिन इससे पहले बताते चलें कि ये सब हम उसी क्रम में कर रहे, जैसा आपने हमें कहा था। 1. इनकम टैक्स: लगातार 9वें साल भी हाथ लगी निराशा, कोई बदलाव नहीं
2. नौकरीपेशा: यहां भी उम्मीदें धराशायी, कोई बड़ा ऐलान नहीं उम्मीद थी कि 80C का दायरा बढ़ाया जाएगा। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम कल्चर में ढल चुके इम्प्लॉइज को राहत मिलेगी, पर ऐसा नहीं हुआ। ऐसे इम्प्लॉइज की संख्या 82% से ज्यादा थी, जो दफ्तर नहीं जाना चाहते।
कोरोना के वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित कारोबारी हुए। सरकार ने पिछले साल MSME के लिए 15 हजार 700 करोड़ रुपए का ऐलान किया था। इस बार भी पैकेज का ऐलान किया गया। इसके साथ ही GST पर फील गुड फैक्टर का जिक्र हुआ।
4. किसान: पीएम किसान सम्मान निधि नहीं बढ़ी, पर दूसरे ऐलान हुए उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार किया जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ। हां, कुछ और ऐलान हुए जो निश्चित तौर पर किसान के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
5. महिलाएं: जो उम्मीदें थीं, उनमें एक भी पूरी नहीं हुईं महिलाएं इनकम टैक्स छूट, होम लोन और म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट पर रियायतों की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन ऐसी कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई, जिससे उनकी कमाई या खर्च में राहत पर असर हो।
6. क्रिप्टोकरेंसी: 2 बड़े ऐलान हुए, दोनों का असर भी बड़ा होगा सबसे पॉपुलर इन्वेस्टमेंट मीडियम क्रिप्टोकरेंसी को लीगल कर दिया गया है। भारत में 10 करोड़ से भी ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी यूजर्स हैं। डिजिटल करेंसी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है।
7. हेल्थ सेक्टर और सोशल वेलफेयर: केवल फोकस की बात, कोई ऐलान नहीं कोरोना की तीसरी लहर जारी है। पिछली बार हेल्थ सेक्टर को 2.38 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे। इस बार इसे 50% बढ़ाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
8. रेलवे: कोई बड़ा ऐलान नहीं, न ही निजीकरण या वर्ल्ड क्लास स्टेशन रेलवे को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ है। इसके मायने यह हैं कि यात्री किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा बुलेट ट्रेनों और वर्ल्ड क्लास स्टेशनों का भी जिक्र नहीं किया गया है।
सबसे नया और सबसे जरूरी : गेमिंग और एनिमेशन बनेंगे इकोनॉमी का हिस्सा सीतारमण ने कहा कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्, गेमिंग और कॉमिक्स यानी AVGC सेक्टर में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। ऐसे में वित्त मंत्री ने AVGC प्रमोशन टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया। ये टास्क फोर्स इससे जुड़े सभी स्टाक होल्डर्स के साथ बातचीत करेगी। ऐसे रास्ते तलाशेगी जिससे हम लोकल डिमांड को भी पूरा करें और ग्लोबल लेवल पर भी पार्टिसिपेट कर पाएं। इस सेक्टर में रोजगार की बड़ी संभावनाएं पैदा होंगी। सीतारमण के और अहम ऐलान भी जानिए 1. 60 लाख नए रोजगार सृजित किए जाएंगे। 2. गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाए जाएंगे, इसके लिए 48000 करोड़ रुपए बजट। 3. 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे, जिनमें चिप लगी होगी। 4. डाकघरों में भी अब एटीएम मिलेंगे। 5. PM ई-विद्या का एक क्लास-एक टीवी चैनल प्रोग्राम 12 चैनल से बढ़ाकर 200 चैनल किया जाएगा, चैनल क्षेत्रीय भाषा में होंगे। व्यावसायिक शिक्षा के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |