दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- भक्ति आंदोलन के संत रैदास
- संत रविदास
- वाणिज्य.कर विभाग ने फ़र्ज़ी खरीद में शामिल राज्य के अन्य 23 ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुनः करोड़ों के फर्ज़ीवाड़े का खुलासा किया
- मुख्यमंत्री ने राजगीर में 480 एकड़ क्षेत्र में नवनिर्मित जू सफारी का किया लोकार्पण
- उत्तर प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों से कायस्थ प्रत्याशियों को जीकेसी ने दे रहा है समर्थन : जीकेसी प्रवक्ता
- 17 - फरवरी – 2022 का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से
- करो मत ऐसे स्वप्न-भंग
- कोरोना काल में अधिवक्ताओं की स्थिति को देखते हुए सभी अधिवक्ता संगठनों को एक मंच पर आने की आवस्यकता है :- रणविजय सिंह
| Posted: 16 Feb 2022 08:16 AM PST भक्ति आंदोलन के संत रैदासजहानाबाद । सच्चिदानंद शिक्षा एवं समाज कल्याण संस्थान की ओर से आयोजित माघ पूर्णमा के अवसर पर भक्ति आंदोलन के प्रसिद्ध संत रैदास की 645वीं जयंती पर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि गुरु रैदास जी को , रोहिदास , रविदास और रूहिदास नाम से ख्याति है । संत रैदास भक्ति आंदोलन के भक्ति गीतों और छंदों ने भक्ति आंदोलन पर स्थायी प्रभाव डाला है गुरु रविदास का जन्म 1377 ई. को उत्तर प्रदेश वाराणसी के मंधुआधे में हुआ था। गुरु जहानाबाद । सच्चिदानंद शिक्षा एवं समाज कल्याण संस्थान की ओर से आयोजित माघ पूर्णमा के अवसर पर भक्ति आंदोलन के प्रसिद्ध संत रैदास की 645वीं जयंती पर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि गुरु रैदास जी को , रोहिदास , रविदास और रूहिदास नाम से ख्याति है । संत रैदास भक्ति आंदोलन के भक्ति गीतों और छंदों ने भक्ति आंदोलन पर स्थायी प्रभाव डाला है गुरु रविदास का जन्म 1377 ई. को उत्तर प्रदेश वाराणसी के मंधुआधे में हुआ था। गुरु रविदास ने सभी के लिए समानता और सम्मान की वकालत की है। उन्होंने लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया और लिंग या जाति के आधार पर समाज के विभाजन का विरोध किया। भक्ति आंदोलन कवि मीरा बाई के आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं मानवतावाद के संवर्द्धक थे । ईश्वर वास्तव में प्रत्येक मनुष्य में निवास करता है । जाति, पंथ और पदानुक्रमित सामाजिक आदेशों के आधार पर व्यक्तियों को अलग करना बिल्कुल असमर्थक थे ।रविदास ने सभी के लिए समानता और सम्मान की वकालत की है। उन्होंने लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया और लिंग या जाति के आधार पर समाज के विभाजन का विरोध किया। भक्ति आंदोलन कवि मीरा बाई के आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं मानवतावाद के संवर्द्धक थे । ईश्वर वास्तव में प्रत्येक मनुष्य में निवास करता है । जाति, पंथ और पदानुक्रमित सामाजिक आदेशों के आधार पर व्यक्तियों को अलग करना बिल्कुल असमर्थक थे । साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक ने सुरेशदत्त मिश्र द्वारा लिखित मगही साहित्य में श्री राम कथा का विमोचन करते हुए कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श है । पुस्तक जान मानस की आँखें है । मिश्र द्वारा मगही कविता संग्रह में उगेन , मगही कथा संग्रह बाज अइली , मगही उपन्यास संजना एवं हिंदी साहित्य में हिंदी कथा संग्रह प्रवंचना और हिंदी उपन्यास जंजाल प्रकाशित कर मगही विकास का मार्ग प्रसस्त किया गया है । इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सेवा निवृत्त अधिकारी रामविनय सिंह , पी एन बी के पूर्व अधिकारी एवं साहित्यकार सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने माघ पूर्णिमा ,अग्नि उत्सव तथा रैदास जयंती और पुस्तक में संदर्भों में भगवान राम के कीर्तियों की विस्तार से उल्लेख किया किया ।हिंदी कथा संग्रह प्रवंचना और हिंदी उपन्यास जंजाल प्रकाशित कर मगही विकास का मार्ग प्रसस्त किया गया है । इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सेवा निवृत्त अधिकारी रामविनय सिंह , पी एन बी के पूर्व अधिकारी एवं साहित्यकार सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने माघ पूर्णिमा ,अग्नि उत्सव तथा रैदास जयंती और पुस्तक में संदर्भों में भगवान राम के कीर्तियों की विस्तार से उल्लेख किया । हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 16 Feb 2022 08:13 AM PST संत रविदासरैदास कहो रविदास कहो संतो के वचन निराले है।सदाचार सुधारस बरसता प्रभु जिनके रखवाले है। भक्तिभाव में रत रहते भजन निरंतर भजते रहते। पावन गंगा धारा से संदा मन के भाव रचते रहते। अमृतवाणी होठों से झरती रहती मधुर रसधार। सादगी से जीवन जीते जग को देते स्नेह दुलार। मन चंगा कठौती में गंगा साक्षात दर्शन पा जाते। हर्ष आनंद पा दुनिया में प्यार के मोती लुटा जाते। कर्म करे भक्ति भाव से मन मंदिर में दीप जला। हरि कृपा पाते सदा संत करते हैं सबका भला। संत रविदास की गाथा यश गाथा गाई जाएगी। धर्म कर्म के संत पुरोधा जयंती मनाई जाएगी। श्रद्धा विश्वास प्रेम भरे जन आस्था पुजारी हो। सबकी आंखों के तारे परम संत बलिहारी हो। कितने मंदिर कितने भक्त कितने श्रद्धाभाव लिए। कितने भंडारे होते जग हे संत तिहारो नाम लिए। रमाकांत सोनी नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 16 Feb 2022 07:40 AM PST वाणिज्य.कर विभाग ने फ़र्ज़ी खरीद में शामिल राज्य के अन्य 23 ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुनः करोड़ों के फर्ज़ीवाड़े का खुलासा कियावाणिज्य कर विभागए बिहार ने मंगलवार को फिर से राज्य के कई अन्य ठेकेदारों द्वारा किये गए फर्ज़ीवाड़े का पर्दाफाश किया। विभाग ने अस्तित्वहीन फर्म के सिंडिकेट में शामिल 23 और ठेकेदारों का निरीक्षण किया जो फ़र्ज़ी खरीद के आधार पर करोड़ों के राजस्व की अपवंचना में संलिप्त थे। ऐसे खुलासे से यह प्रतीत होता है कि कई ठेकेदारों के द्वारा बड़े पैमाने पर फ़र्ज़ी बिल के आधार पर कर की चोरी की जा रही है। विभाग की आयुक्त सह सचिव के निर्देश पर गठित 23 दलों के द्वारा दिनांक 15.02.2022 को गया में 04ए भागलपुर में 01ए दरभंगा में 03ए आरा में 01ए बिहारशरीफ में 01ए पूर्णया में 04ए सारण में 02 तथा तिरहुत में 07 निबंधित ऐसे बड़े ठेकेदारों का निरीक्षण किया गया जिनके द्वारा करोड़ों की बोगस खरीद दर्शायी गयी थी। इन 23 फर्मों के द्वारा करीब रू०40.5 करोड़ की फ़र्ज़ी खरीद मालों के वास्तविक आपूर्ति तथा खरीद के भुगतान के बिना की गयी है। मंगलवार को जांच के क्रम में कुल 05 फर्मों द्वारा करए शास्ति एवं ब्याज करीब रू०78 लाख का तत्काल भुगतान भी कर दिया गया। आयुक्त सह सचिव ने बताया कि इस सिंडिकेट में शामिल ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की वजह से इन 23 में से एक ठेकेदार ने निरीक्षण के पूर्व ही रू०20 लाख का स्वयं भुगतान भी कर दिया था। विभाग इस प्रकार के कर अपवंचकों पर पैनी नज़र रखी हुई है तथा विभाग द्वारा ऐसे अन्य मामलों में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| मुख्यमंत्री ने राजगीर में 480 एकड़ क्षेत्र में नवनिर्मित जू सफारी का किया लोकार्पण Posted: 16 Feb 2022 07:35 AM PST मुख्यमंत्री ने राजगीर में 480 एकड़ क्षेत्र में नवनिर्मित जू सफारी का किया लोकार्पण
पटना, 16 फरवरी 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर राजगीर में ज़ू सफारी (वन्य प्राणी सफारी) का लोकार्पण किया। गौरतलब है कि वन्य प्राणी सफारी 480 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। सफारी के निर्माण में 176 करोड़ रुपये की लागत आयी है। राजगीर सफारी निर्माण में गुणवत्ता एवं उच्चस्तरीय पर्यटक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है और इस प्रकार की सफारी देश में 1-2 जगह पर ही उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने ज़ू सफारी परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वन्य प्राणी सफारी प्रांगण में लगी वन्य जीवों की प्रतिमा, टिकट काउंटर, व्याख्या केंद्र एवं कंट्रोल रूम का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री ने इसका मुआयना भी किया। मुख्यमंत्री ने टिकट काउंटर, व्याख्या केंद्र, कंट्रोल रूम आदि में पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं गतिविधियों की पूरी जानकारी अधिकारियों से ली। कंट्रोल रूम में सी0सी0टीवी के जरिये जू सफारी में प्रदर्शित हो रही सभी वन्य प्राणियों एवं पर्यटकों की गतिविधियों का मुआयना करते हुये मुख्यमंत्री ने इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। व्याख्या केंद्र में मानव के विकास क्रम और वन्य-जीवों के जीवन चक्र से जुड़ी प्रतिमा एवं इस संबंध में एल0ई0डी0 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रही विशेष जानकारी के साथ-साथ वन्य प्राणी की विभिन्न प्रजातियों से मुख्यमंत्री अवगत हुए। 180 डिग्री थ्री-डी थियेटर में मुख्यमंत्री के समक्ष 'द ओसियन बॉयोस्कोप' फ़िल्म प्रदर्शित की गई। राजगीर जू सफारी में पर्यटकों हेतु उपलब्ध सुविधाओं, भ्रमणीय वन्य क्षेत्र, बस सफारी में भ्रमण के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पर्यटकों द्वारा बरती जाने वाली सावधानी, वन्य प्राणी की गतिविधि पर आधारित लघु फ़िल्म भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गई। लोकार्पण के पश्चात् टिकट काउंटर से पहले विजिटर के तौर पर टिकट लेकर मुख्यमंत्री ने राजगीर जू-सफारी में परिचालित सफारी बस (पर्यटक वाहन) से ज़ू सफारी का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने राजगीर ज़ू सफारी को विकसित करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक पटना श्री गोपाल सिंह, निदेशक राजगीर ज़ू सफारी श्री हेमंत पाटिल, उप निदेशक राजगीर ज़ू सफारी श्री अंबिका शरण सिन्हा, वन्य जीव विशेषज्ञ राजगीर ज़ू सफारी डॉ0 डी0एन0 सिंह, पशु चिकित्सा पदाधिकारी राजगीर ज़ू सफारी श्री दिलीप कुमार बैठा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं वनरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रधान सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, श्री दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर जू सफारी का आज उद्घाटन हुआ है, यह बड़ी खुशी की बात है। वर्ष 2016 में जू सफारी का शिलान्यास किया गया था। इसके बाद इसका डिजाइन बना और इसको लेकर विभाग काफी सक्रिय रहा। शिलान्यास के बाद निर्माणाधीन जू सफारी का हमें अनेक बार अंदर से देखने का मौका मिला है। उसी समय हमने कहा था कि नेचर सफारी जो यहां बन रहा है, उसके बगल में काफी वन क्षेत्र है इसलिए यहां जू सफारी भी बने। नेचर सफारी को काफी लोगों ने पसंद किया है। अब जू सफारी भी लोगों को काफी पसंद आयेगी। यह बहुत खुशी की बात है कि राजगीर जू सफारी में टिकट विंडों, कंट्रोल रुम, इटरप्रेटेशन सेंटर, 180 डिग्री थियेटर, ओरिएंटेशन हॉल आदि का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां पर्यटकों के लिए फोटो एवं सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरुरी काम किये गये हैं। बाघ, शेर, भालू, तेंदुआ और हिरण को यहां रखने का निर्णय हुआ है। हिरण यहां पहले से थे, जिन्हें हर्बीवोरस सफारी में रखा गया है। इन जानवरों के लिए पाँच अलग-अलग बड़े इन्क्लोजर (बाड़े) बनाए गए हैं जिनमें पर्यटक सुरक्षित वाहनों में बैठकर जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक वातावरण में नजदीक से देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि जू सफारी बनाने का मकसद यह है कि यहां जानवर खुले में विचरण कर सकें और देखने वाले वाहन में बैठकर इसका आनंद लें सकें। राजगीर जू सफारी में पर्यटकों के भ्रमण के लिए 20 वाहन खरीदे गये हैं। एक वाहन में 22 पर्यटक बैठकर भ्रमण कर सकते हैं। फिलहाल राजगीर जू सफारी में 2 बाघ, 7 शेर, 2 तेंदुआ, 2 भालू एवं 200 के करीब की संख्या में हिरण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर जब नेचर सफारी बनाने की बात हुई तो हमने प्रधानमंत्री जी से इस संबंध में बात की थी। हमने कहा कि नेचर सफारी में शेर सफारी बन रहा है। बाहर से 6 शेर लाये गये हैं। प्रधानमंत्री जी की बड़ी कृपा है। मैं उनका सम्मान करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरी बातों को सुना। तामिलनाडू से एक बाघ मिलने की उम्मीद है। महाराष्ट्र से भी वन्य जीवों को लाने के लिए बात हो रही है। जू सफारी में पांचों प्रकार के जानवरों की सुरक्षा, भोजन, आवासन एवं चिकित्सा का पूरा प्रबंध किया गया है। यहां इंट्री प्वाइंट बन गया है। हर्बीवोरस सफारी, लेपर्ड सफारी, टाइगर सफारी सहित पांचों जगहों पर इंट्री प्वाइंट बन गया है। जू सफारी के भ्रमण में करीब डेढ़ घंटे का समय लगेगा। अब पर्यटक यहां आकर जू सफारी का भ्रमण कर सकेंगे। यहां जो खाली जगह है उस पर वृक्षारोपण कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जो नेचर सफारी बना है, वहां तक जाने के लिये सोन भंडार और जरासंध के अखाड़े को पार करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए जू सफारी की बाउंड्री के बगल से नेचर सफारी तक सुगमतापूर्वक आवागमन हेतु रास्ता बनाया जायेगा। सोन भंडार और जरासंध का अखाड़ा ऐतिहासिक स्थल है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुचते हैं। जू सफारी के बगल से अच्छी बाउंड्री बनायी जायेगी ताकि आसानी से पर्यटक नेचर सफारी तक पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां बना ग्लास स्काई वॉक भी काफी लोकप्रिय हो गया है जो देश में कहीं नहीं है। वर्ष 2009 के दिसंबर माह में हमने यहां 7 दिनों तक रहकर एक-एक जगहों का मुआयना किया था। घोड़ाकटोरा में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया गया है। वहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगवायी गई है। घोड़ाकटोरा प्रांगण में पर्यटकों के आवागमन हेतु ई-रिक्शा का परिचालन कराया गया है। इसके लिए यहां के टमटम चालकों को निःशुल्क ई- रिक्शा मुहैया कराया गया। यहां पार्क का भी निर्माण कराया गया है। वेणुवन में भगवान बुद्ध रहा करते थे, जिसे विकसित एवं विस्तारित किया गया है ताकि नई पीढ़ी के लोग यहां आकर इससे अवगत हो सकें। पांडू पोखर का भी सौंदर्यीकरण किया गया है। यहां जो पंच पहाड़ी है उसका संरक्षण किया जा रहा है एवं यहां पर पौधारोपण का कार्य भी कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बोधगया एवं गया के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक राजगीर आते हैं। पूरे बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य किया गया है। कोरोना काल के पहले तक प्रतिवर्ष बिहार में करीब 2 करोड़ पर्यटक आते थे। उन्होंने कहा कि राजगीर, गया, बोधगया एवं नवादा में गंगा नदी का जल बारहों महीने घर-घर तक उपलब्ध कराने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ताकि लोगों को जल संकट की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। नालंदा विश्वविद्यालय के लिए भी काम किया गया। बिहार में पहला अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर राजगीर में बनवाया गया इसे भूलियेगा मत। यह काफी लोकप्रिय हो गया है। अब देश के अन्य हिस्सों से भी लोग आकर यहां मीटिंग करते हैं। बिहार का दूसरा कन्वेंशन सेंटर पटना में सम्राट अशोक के नाम पर बनाया गया। अब बोघगया में बोधि सांस्कृतिक गृह का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन से हम यहां कुंड में नहाने आते रहे हैं। राजगीर में पाॅच समुदाय से जुड़े ऐतिहासिक स्थल हैं। हर धर्म के लोग यहां आते हैं। यहां पंच पहाड़ी के चारों तरफ जो साइक्लोपियन वॉल है, यह दुनिया में एक ही जगह है। विष्व धरोहर की सूची में नालंदा विश्वविद्यालय के बाद इसको शामिल कराने के लिए हमलोग प्रयासरत हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि राजगीर का काफी विकास किया गया है। मेरा मकसद है कि यहां आकर नई पीढ़ी के लोगों को एक-एक चीजों का एहसास हो। राजगीर आकर लोग जू एवं नेचर सफारी का भ्रमण कर प्रकृति से जुड़ाव महसूस करेंगे। यहां 50 साल पहले विष्व शांति स्तूप बना था। वहां नये रोपवे का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से राजगीर का और विकास होगा। इससे बिहार का भी उत्थान होगा एवं देश को भी फायदा होगा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सह नालंदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन श्री नीरज कुमार सिंह, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री कौशल किशोर, विधायक श्री प्रेम कुमार (मुखिया), प्रधान सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन श्री दीपक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सह प्रभारी सचिव नालंदा श्री अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल श्री कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक पटना श्री राकेश राठी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक नालंदा श्री अशोक मिश्रा, निदेशक जू सफारी श्री हेमंत पाटिल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजगीर ज़ू सफारी के एंट्री पॉइंट से नेचर सफारी तक सुगमतापूर्वक आवागमन हेतु प्रस्तावित रास्ते का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नेचर सफारी तक जाने वाले प्रस्तावित रास्ते के दोनों तरफ बाउंड्री वाल बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाउंड्री वॉल की ऊंचाई इस प्रकार से होनी चाहिए ताकि कोई चाहकर भी बाउंड्री वॉल पार न कर सके। |
| Posted: 16 Feb 2022 07:09 AM PST उत्तर प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों से कायस्थ प्रत्याशियों को जीकेसी ने दे रहा है समर्थन : जीकेसी प्रवक्ताहमारे संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा, कायस्थों के हित के लिए जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कायस्थ उम्मीदवारों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से किसी भी पार्टी या निर्दलीय टिकट पर चुनाव लड़ रहे को सहयोग- समर्थन दे रहा है। जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश शशिकान्त श्रीवास्तव को इस चुनाव के लिये जीकेसी ने पर्यवेक्षक बनाया गया है। कायस्थों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से किये जा रहे प्रयास में विभिन्न राजनीतिक दलों ने उत्तर प्रदेश चुनाव में कई कायस्थ प्रतिनिधियों को टिकट दिया है। जिनमें प्रमुख राजनीतिक दलों में आप पार्टी ने 09, भारतीय जनता पार्टी ने 05, कांग्रेस पार्टी 03, बी एस पी 03, समाजवादी पार्टी 02, राष्ट्रवादी विकास पार्टी 12, सुभाष पार्टी 07, जनता दल यूनाइटेड 03, एआईएमएम ने 01, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने 01 टिकट दिया है। जीकेसी अपने संघर्षपूर्ण अभियान को जारी रखते हुए सभी कायस्थ उम्मीदवारों को सक्रिय होकर समर्थन दे रहा है, जिससे भविष्य में राजनीति तथा संसदीय व्यवस्था में कायस्थों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उत्तर प्रदेश के चुनाव में जीकेसी के पदाधिकारी , सदस्य तथा कार्यकर्ता उन विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं जहां कायस्थ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं । इन क्षेत्रों के कायस्थ उम्मीदवारों को अपना भरपूर समर्थन देने के लिए कायस्थ मतदाताओं के साथ-साथ अन्य जाति-धर्म के मतदाताओं से अपील कर रह हैं, जिससे अच्छी संख्या में कायस्थ प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। उक्त जानकारी देते हैं जीकेसी प्रवक्ता कमल किशोर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों से कायस्थ प्रत्याशियों को जीकेसी ने समर्थन दिया है उनमें बहुजन समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ पूर्वी से आशीष कुमार सिन्हा, लखनऊ मध्य से आशीष चंद्रा श्रीवास्तव, डुमरियागंज से राजू श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थ नाथ सिंह , बरेली से डॉ अरुण सक्सेना, लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव, वाराणसी कैण्ट से सौरभ श्रीवास्तव, समाजवादी पार्टी के टिकट पर पयागपुर से मुकेश श्रीवास्तव, कल्याणपुर से सतीश कुमार निगम, कॉंग्रेस पार्टी से बस्ती सदर से देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, लखनऊ उत्तरी से अजय श्रीवास्तव, अज्जू, आप पार्टी के टिकट पर सरोजिनी नगर से रोहित श्रीवास्तव, शोहरतगढ़ से शरद कुमार श्रीवास्तव, लहरपुर से संतोष कुमार सक्सेना, गोरखपुर शहरी से विजय कुमार श्रीवास्तव, एआईएमएम से रामनगर से विकास श्रीवास्तव, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के टिकट पर जौनपुर सदर आशीष कुमार श्रीवास्तव, उन्नाव से उमेश चंद्र साई बाबा,मुबारकपुर से मनोज अस्थाना,-फूलपुर से मधु श्रीवास्तव, प्रयागराज उत्तरी, अनामिका श्रीवास्तव, गोविंद नगर - मोनिका निगम, अयोध्या शुभम श्रीवास्तव , देवरिया सदर- इंजी.रजनीकांत, आजमगढ़ सदर डॉ. धीरज श्रीवास्तव, इलाहाबाद उत्तरी- श्रीमती रतन श्रीवास्तव, जनतादल यूनाइटेड लखनऊ कैण्ट आशीष सक्सेना, मुगलसराय संजय कुमार सिन्हा, फरुखाबाद-वरुण सक्सेना, सुभाष पार्टी से हंडिया-रमेश श्रीवास्तव, कुशीनगर महेन्द्र श्रीवास्तव, बलिया-हिमांशु शेखर.'भदोही-ज्योतिष वर्मा शामिल हैं। कमल किशोर ने यह भी बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों से कायस्थ जाति के 2 या इससे अधिक उम्मीदवार हैं वहां जनसमर्थन से मजबूत कायस्थ जाति के एक ही उम्मीदवार को एकजुट होकर मतदान करने की अपील की गई है ताकि वोटों का बंटवारा नहीं हो और कायस्थ प्रत्याशी मजबूती से चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर सकें। उन्होंने बताया कि जहां निर्दलीय कायस्थ प्रत्याशी चुनावी मतदान में हैं और उन्हें जनसमर्थन प्राप्त है उन्हें वोट दिया जाये। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 16 Feb 2022 06:06 AM PST 17 - फरवरी – 2022 का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |17 - फरवरी – 2022 का दैनिक पंचांग🔅 तिथि प्रतिपदा 10:34 PM 🔅 नक्षत्र मघा 04:11 PM 🔅 करण : बालव 10:39 AM कौलव 10:39 AM 🔅 पक्ष कृष्ण 🔅 योग अतिगंड 07:45 PM 🔅 वार गुरूवार ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 06:24 AM 🔅 चन्द्रोदय 06:23 PM 🔅 चन्द्र राशि सिंह 🔅 सूर्यास्त 05:36 PM 🔅 चन्द्रास्त 06:56 AM 🔅 ऋतु शिशिर ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1943 प्लव 🔅 कलि सम्वत 5123 🔅 दिन काल 11:20 AM 🔅 विक्रम सम्वत 2078 🔅 मास अमांत माघ 🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन ☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित 11:41:07 - 12:26:29 ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त 10:10 AM - 10:55 AM 🔅 कंटक 02:42 PM - 03:27 PM 🔅 यमघण्ट 07:08 AM - 07:54 AM 🔅 राहु काल 01:28 PM - 02:53 PM 🔅 कुलिक 10:10 AM - 10:55 AMत 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 04:13 PM - 04:58 PM 🔅 यमगण्ड 06:23 AM - 07:48 AM 🔅 गुलिक काल 09:13 AM - 10:38 AM ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल दक्षिण ☀ चन्द्रबल और ताराबल ☀ ताराबल 🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती ☀ चन्द्रबल 🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन पं. प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार 17 - फरवरी – 2022 का दैनिक राशिफलमेष (Aries): आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। पूंजी-निवेश के लिए ध्यान रखें। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। संभलकर लेन-देन करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आप लाभ की लालच में न फंसे। निर्णय शक्ति का अभाव द्विधा में डाल देगा। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 8 वृषभ (Tauras): आज का दिन आनंद से भरा दिन है। व्यापार में और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद का वातावरण आनंदमय रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा। आज पूरे दिन मन में उल्लास और प्रसन्नता रहेगी। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक रूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में पदोन्नति की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के कार्य भी सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 कर्क (Cancer): भाग्य में वृद्धि होने का दिन है। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं। धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 5 सिंह (Leo): स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखें। स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी होगा। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी। उसे दूर करने की सलाह है। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान और जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे। जिससे मानसिक अस्वस्थता बहुत कम हो जाएगी। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लूट सकेंगे। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 तुला (Libra): आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतिएगा। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखें। कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी और यश भी प्राप्त होगा। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 1 वृश्चिक (Scorpio): वाद-विवाद में न फंसें। संतान के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करने की सलाह है। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दें। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम के अनुसार सफलता भी प्राप्त होगी। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 8 धनु (Sagittarius): मानसिक रूप से आज आपमें उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखें। हानि का योग है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। छाती में दर्द हो सकता है। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 मकर (Capricorn): मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है। संपत्ति विषयक कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नए कार्यों का आयोजन करेंगे। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 कुंभ (Aquarius): मानसिक रूप से द्विधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचें। वाणी पर संयम न रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अभ्यास में समय मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पडेगा। कार्य सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 मीन (Pisces): शारीरिक और मानसिक रुप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धन प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक यात्रा या धार्मिक कार्य के आज योग हैं। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844 हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 16 Feb 2022 05:02 AM PST करो मत ऐसे स्वप्न-भंग ---:भारतका एक ब्राह्मण. संजय कुमार मिश्र"अणु" ---------------------------------------- ओ मेरे कंत! देखो वन-वागों में- कैसा छाया है बसंत।। कह गये की आऊंगा जल्दी, सजाकर रखना मेहन्दी-हल्दी, मैं सजी सुहागिन ढूंढ रही- भरकर मन से मिलो अनंग।। ये विरह की आग जलाती है, अब कोयल की राग डराती है,, डाली है देखो फूली-फली- इठला रही है पाकर रास-रंग।। तुम गये गई खुशियां मेरी, बजा रहा भ्रमर है रणभेरी, मेरी चुडी,पायल,कंगन- आतुर है पाने को साथ-संग।। ये "मिश्र-अणु" समझा दे मन, है जला रही मुझको यौवन, पुरा दो अब मन के आश सभी- करो मत ऐसे स्वप्न-भंग।। ---------------------------------------- वलिदाद,अरवल(बिहार)८०४४०२ हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 16 Feb 2022 04:54 AM PST कोरोना काल में अधिवक्ताओं की स्थिति को देखते हुए सभी अधिवक्ता संगठनों को एक मंच पर आने की आवस्यकता है :- रणविजय सिंहकोरोना में कोर्ट और वकीलों के हालात को देखते हुए विभिन्न अधिवक्ता संगठनों को एक मंच पर लाकर अधिवक्ताओं के व्यापक समस्याओं को सरकार व बार काउंसिल के सामने रखी जाएगी Iइसी सिलसिले में अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति एवं बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति का संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कोरोना से उत्पन्न अधिवक्ता की समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और समस्या के समाधान को लेकर होली के बाद एक बड़ा कार्यक्रम कर मुख्यमंत्री व विधि मंत्री बिहार सरकार के सामने अपनी बातों को रखी जायेगी। मौके पर अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के महामंत्री रणविजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने की बात तो करते हैं लेकिन विधि मंडल और विधि विशेषज्ञों को उपेक्षित कर वो कभी अपने मकसद को पुरा नही कर पायेगे। इसलिए अधिवक्ताओं और उनसे जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह किया। बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रवर सचिव जगदीश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि अधिवक्ता कल्याण हेतु विभिन्न अधिवक्ता संगठनों का एक मंच पर आना अधिवक्ताओं के अच्छे दिनों की आहट है।होली के बाद हम सभी संयुक्त रूप से पूरे जोर के साथ अपनी मांगों को सरकार और बार काउंसिल के समक्ष रखेगें। मौके पे बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री सुधीर कुमार सिन्हा, संघर्ष समिति के संयोजक मधुसूदन लाल जमुआर, पटना उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री नीलिमा सिन्हा, अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री रणविजय सिंह, शिवानंद गिरि, नीतीश कुमार सिंह आदि अधिवताओं ने भी किया अपने अपने विचार व्यक्त कियें। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |