प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 15, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा : आज से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

Posted: 14 Feb 2022 05:32 PM PST

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा : आज से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया


पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो सकती है, जबकि परीक्षा छह जून से प्रारंभ हो सकती है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने प्रवेश परीक्षा, काउंसिलिंग व आवेदन की प्रक्रिया की संभावित तिथियां जारी की हैं। हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। संभावित तिथियां एनआईसी को भेजी गई हैं, जिस पर अनुमोदन होना बाकी है।


जारी संभावित समय सारिणी के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो सकती है। आवेदन संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in से ऑनलाइन होंगे।
इसके अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है, जबकि छात्र 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 29 मई से ऑनलाइन जारी हो सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथियों के अनुसार 6 जून से 9 जून तक ग्रुए ए, ई1 व ई2 के लिए प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि 10 जून को ग्रुप बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई और के ग्रुप के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। 11 और 12 जून को आरक्षित रखा गया है।

15 जून तक प्रश्न, उत्तर विकल्प और उत्तर कुंजी मिलान के लिए आपत्तियां ली जाएंगी और 17 जून को परिणाम जारी किया जा सकता है। काउंसिलिंग व आवंटन प्रक्रिया 20 जून से 15 अगस्त तक हो सकती है और शैक्षिक सत्र एक अगस्त से प्रारंभ करने की योजना है।
इस बार सत्र समय से शुरू करने की योजना
कोरोना की वजह से दो वर्र्षों सत्र लेट शुरू हुआ है। प्रवेश परीक्षा से लेकर काउंसिलिंग प्रक्रिया लेट हुई। इस बार विभाग की नया सत्र शुरू समय पर शुरू करने की योजना है। दो वर्ष बाद जून में समय से प्रवेश परीक्षा कराने की योजना है। अभी तिथियां प्रस्तावित हैं। बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जेईई की तिथियों का परीक्षण कर एनआईसी द्वारा शेड्यूल पर हामी भरने पर इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

CTET Result : खत्म होने वाला है सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार, ctet.nic.in पर कर सकेंगे चेक

Posted: 14 Feb 2022 05:05 PM PST

CTET Result : खत्म होने वाला है सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार, ctet.nic.in पर कर सकेंगे चेक

CTET Result 2022  : सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होने पर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) कल केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का रिजल्ट जारी कर सकता है। सीबीएसई ने की सीटीईटी आंसर-की 1 फरवरी को जारी की थी जिस पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 4 फरवरी तक का समय दिया गया था। आपत्ति दर्ज करवाने की समयसीमा खत्म हो चुकी है। सीटीईटी आंसर-की से पहले बोर्ड ने परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी जारी की थी। 


सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक किया गया था। लेकिन तकनीकी कारणों से 16 और 17 दिसंबर की एक-एक पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी जिसे 17 जनवरी को आयोजित किया गया था। सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन रहेगी। 

CTET December 2021-2022 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।
स्टेप 2- " CTET December 2021" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3-  मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

सीबीएसई द्वारा सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UPTET Result 2021-2022 : updeled.gov.in पर जारी होगा यूपीटीईटी रिजल्ट, ये हैं तीन अहम तिथियां

Posted: 14 Feb 2022 04:58 PM PST

UPTET Result 2021-2022 : updeled.gov.in पर जारी होगा यूपीटीईटी रिजल्ट, ये हैं तीन अहम तिथियां

UPTET Result : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 का रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को जारी होगा। यूपीटीईटी के प्रश्नों पर तकरीबन तीन हजार आपत्तियां मिली हैं। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के 54 प्रश्नों जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के 44 प्रश्नों पर आपत्तियां मिली हैं। 21 फरवरी तक निराकरण कराया जाएगा। संशोधित उत्तरकुंजी 23 फरवरी तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अंतिम उत्तरकुंजी के आधार पर मूल्यांकन कराते हुए 25 फरवरी तक परिणाम घोषित होगा।


यूपीटीईटी परीक्षा रविवार 23 जनवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई थी।

18.22 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण का खौफ दरकिनार कर 18.22 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपना कॅरियर संवारने के लिए परीक्षा देने पहुंचे थे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार, रविवार सुबह 10 से 12:30 बजे की पहली पाली में प्राथमिक स्तर के लिए 2532 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 12,91,627 अभ्यर्थियों में से 10,73,302 (83.09) उपस्थित हुए। उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 2:30 से 5 बजे की दूसरी पाली में 1733 केंद्रों पर पंजीकृत 8,73,552 अभ्यर्थियों में से 7,48,810 (85.72) उपस्थित हुए। दोनों पालियों में पंजीकृत कुल 21,65,179 अभ्यर्थियों में से 18,22,112 (84.15) परीक्षा में शामिल हुए। कुल 3,43,067 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

CBSE 10th 12th Term 1 Result 2022 : इस सप्ताह खत्म हो सकता है सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट का इंतजार

Posted: 14 Feb 2022 04:55 PM PST

CBSE 10th 12th Term 1 Result 2022 : इस सप्ताह खत्म हो सकता है सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट का इंतजार

सीबीएसई 10वीं 12वीं टर्म-1 रिजल्ट इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणाम की घोषणा की तारीख और समय पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है परिणाम कुछेक दिनों में जारी हो सकता है। सीबीएसई रिजल्ट्स ( cbseresults.nic.in ) के अलावा डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस सेवा भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा। 


ज्ञात हो कि काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड का परिणाम घोषित हो चुका है, लेकिन सीबीएसई का परिणाम अब तक नहीं आया है। ऐसे में छात्रों में जिज्ञासा है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दूसरे चरण की थ्योरी की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से ऑफलाइन आयोजित करने की भी घोषणा कर चुका है। 


इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
◆ cbseresults.nic.in
◆ cbse.nic.in
◆ cbse.gov.in

CBSE Term 1 Results 2021: रिजल्ट आने के बाद, ऐसे कर सकेंगे चेक

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट , cbse.nic.in. देखें।
स्टेप 2- "CBSE 10th Term 1 Result 2022' or 'CBSE 12th Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और डेट ऑफ बर्थ सबमिट करें।
स्टेप 4-  रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5-इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Post Bottom Ad

Pages