ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: शहीद सोनू कुमार सुमन का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया अंतिम संस्कार
- Bounsi News:चार पहिया वाहन से जाम लगने पर पुलिस और वाहन चालक में हुआ विवाद
- Banka News: बाइक चोरी की घटना को लेकर बांका नगर थाना में दिया आवेदन
- Chandan News: संत गुरु रविदास जयंती के अवसर प्रतिमा शिलान्यास समारोह आयोजित
- Chandan News: दुष्कर्म करने वाले नाबालिक आरोपी ने शादी कर खोली स्थानीय नेताओं की पोल
- Chandan News: चांदन थाना प्रभारी निलंबित नए थाना अध्यक्ष के रूप में नसीम खान संभाली कमान
- Chandan News: शिक्षा समिति का गठन हुआ रद्द
- Chandan News: ग्राम पंचायत में विकास को लेकर आम सभा की दूसरी बैठक
- Chandan News: आशा कार्यकर्ता 6 सुत्री मांग को लेकर 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का अल्टीमेटम पत्र सौंपा
- Panjwara News: पंजवारा एवं लखपुरा में भंडारे मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- Panjwara News: हत्याकांड के दो आरोपियों ने बाँका न्यायालय में किया आत्मसर्मपण
- Meharma News:- मेहरमा प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों से भक्तों का जत्था निकला, माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने पहुँचे कहलगाँव?
- Bounsi News: आशा बहनों में आक्रोश, 17 फरवरी से अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी
- Binaudha News:- बिनौधा गाँव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी काटने के क्रम में, ग्रामीणों के द्वारा सूचना देने पर, जाँच करने पहुँचे मेहरमा सीओ व् मेहरमा थाना प्रभारी?
- Rewari News : नव प्रकाशित पुस्तक रेजांगला शौर्य गाथा लोकार्पित
- Meharma News:- मेहरमा में बिजली चोरी करने की आरोप में 10 लोगों पर किया गया प्राथमिकी दर्ज?
- Godda News: सुभाष राम बने कृषक मित्र संघ के जिलाध्यक्ष
- Jamshedpur News: प्रखंड मुख्यालय पोटका के खाड़ियासाई में काॅलेज खोलने की मांग
- Chandan News:वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन में वार्ड 10 से राकेश यादव व 11से संगीता रानी बने वार्ड सचिव
- Chandan News: 142 लीटर विदेशी शराब व अल्टो कार समेत एक तस्कर को चांदन पुलिस ने किया गिरफ़्तार
- Chandan News: दक्षिणी वार्णे पंचायत के वार्ड नम्बर 6 में बबलू यादव बने वार्ड सचिव
- Belbadda News:- शादी की नियत से अपहरण किया गया नाबालिक लड़की को बेलबड्डा पुलिस ने लड़का- लड़की को किया बरामद! किया गया प्राथमिकी दर्ज?
- Bounsi News: अमर शहीद रतन ठाकुर सहित सभी शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
- Bounsi News: मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन
- Bounsi News: एसआई दीपक पासवान को बनाया गया सहायक थाना नवादा बाजार का थानाध्यक्ष
| Bounsi News: शहीद सोनू कुमार सुमन का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया अंतिम संस्कार Posted: 15 Feb 2022 09:44 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के पापहरणी मुक्तिधाम घाट पर शहीद सोनू कुमार सुमन का अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। बौंसी पुलिस इंस्पेक्टर अमेरिका राम, बाराहाट थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर एवं अन्य पुलिस जवानों ने शहीद सोनू कुमार सुमन को वार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं पुत्र विभांश ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। शहीद सोनू कुमार सुमन के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान अंतिम दर्शन को लेकर पापहरणी मुक्तिधाम घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मालूम हो कि बाराहाट प्रखंड के महुआ गांव के आर्मी जवान सोनू कुमार सुमन सिलीगुड़ी में पोस्टेड थे। जहां वे शहीद हो गए। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News:चार पहिया वाहन से जाम लगने पर पुलिस और वाहन चालक में हुआ विवाद Posted: 15 Feb 2022 09:43 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली चौक पर मंगलवार को चार पहिया वाहन हटाने को लेकर पुलिसकर्मी एवं वाहन चालक में जमकर विवाद हुआ। इस हाईवोल्टेज ड्रामे में करीब आधे घंटे तक बजरंगबली चौक का मुख्य मार्ग जाम रहा। बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग पर ढाका मोर की ओर से एक चार पहिया वाहन बस स्टॉप पर आकर कुछ मिनट के लिए रुका। इसी बीच गश्ती पर निकले पुलिस जवानों के द्वारा जब वाहन चालक को सड़क किनारे से हटकर वाहन लगाने को कहा तो, चार पहिया वाहन वहां से जाम हटाने में नाकाम रहा। पुलिस के द्वारा हटाने पर वाहन चालक भी उग्र हो गया। हालांकि वाहन चालक के द्वारा वहां से वाहन हटा कर दूर ले जाया गया। जहां गश्ती वाहन के चालक एवं सिपाही के बीच तीखी नोकझोंक हुई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने प्रशिक्षु एसआई ज्योति कुमारी एवं बनारसी प्रसाद यादव को घटनास्थल पर भेजा। जिसके बाद वाहन चालक को समझा-बुझाकर यातायात सुचारू रूप से बहाल किया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Banka News: बाइक चोरी की घटना को लेकर बांका नगर थाना में दिया आवेदन Posted: 15 Feb 2022 09:41 AM PST ग्राम समाचार,बांका। बांका जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां अज्ञात बाइक चोरों ने लोगों का नींद हराम कर रखा है। जिले में चोरी की घटना चरम पर होती जा रही है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं कई ऐसे मामले हैं जिसमें मुजरिम आज तक प्रशासन के पकड़ से बाहर हैं और चोरी की घटना की इजाफा होती जा रही है ताजा मामला तब देखा देखा गया जब बांका बाजार के चैती दुर्गा तारा मंदिर के अध्यक्ष सह बिहार राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार चौहान गत संध्या 7 बजे सोमवार 14 फरवरी 2022 को मां तारा मंदिर चांदन नदी के तट पर संध्या आरती पूजा अर्चना हेतु के लिए अपनी हरे रंग की बाईक JH17H5658 हीरो स्मार्ट से गया था। और जब पुजा अर्चना कर वापस आया तो देखा कि उक्त जगह से बाइक गायब है। अपने अस्तर से काफी खोजबीन करने पर बाइक का कहीं पता नहीं चल पाया, अंत में थक हार कर बांका नगर थाना प्रभारी शंभू प्रसाद यादव को अज्ञात बाइक चोर के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस जांच कर रही है जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। अब देखना है कि बांका पुलिस बाइक चोर के विरुद्ध किस प्रकार कार्रवाई कर पाती है। घटना को लेकर चौक चौराहों का चर्चा का विषय बना हुआ। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: संत गुरु रविदास जयंती के अवसर प्रतिमा शिलान्यास समारोह आयोजित Posted: 15 Feb 2022 09:41 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत कड़वामारण गांव स्थित ज्ञान भवन परिसर में संत गुरु रविदास जयंती समारोह के अवसर पर प्रतिमा की शिलान्यास किया जाएगा जिसमें बांका लोकसभा सांसद माननीय गिरधारी यादव व डॉक्टर प्रोफेसर राधेश्याम राम पटना विश्वविद्यालय डॉ वीरेंद्र राम पूर्व प्रोफेसर रांची कॉलेज झारखंड के कर कमलों द्वारा किया जाना है इस आशय की जानकारी बिहार दलित मुक्ति मिशन के निदेशक महेंद्र कुमार रोशन ने बताया कि बुधवार 16 फरवरी 2022 दिन के 11:30 बजे अधिक से अधिक क्षेत्र के लोग इस ज्ञान भवन हो रहे कार्यक्रम को सफल बनाने अवसर प्रदान किया जाए, इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी गण शामिल होंगे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: दुष्कर्म करने वाले नाबालिक आरोपी ने शादी कर खोली स्थानीय नेताओं की पोल Posted: 15 Feb 2022 09:40 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत में गत शुक्रवार को तीन लड़को द्वारा तीन लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया था। और इसे पिडित के द्वारा दिए गए आवेदन पर खबर छपी थी।जिसका मामला चांदन थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार, बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह कटोरिया इंस्पेक्टर अनील कुमार, के संयुक्त में जांच की गई और जांच में जहां झूठा पाया गया था। और वो मामला स्थानीय प्रतिनिधियों के सामने छेड़छाड़ तक सीमित हो कर रह गया और मामले को रफा-दफा कर दिया। वही रविवार को पूरा मामला पंचायत स्तर पर समाप्त करने की बात सामने आई थी।औऱ अब सोमवार को उस मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया। हद तो तब देखा गया उसी दुष्कर्म मामले का एक नाबालिक आरोपी पारस कुमार ने उसी नाबालिक एक लड़की से उसी जंगल मे फिर बुलाकर शादी कर लिया है। जिसकी चर्चा अब लगातार हो रही है। इतना ही नही यह भी चर्चा है कि अन्य दो लड़के भी शादी करने की तैयारी कर रहे है। अब यह बात खुल कर सामने आ गयी है कि शुक्रवार को भी तीनों लड़को को ग्रामीणों ने तीनों लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। और उसी बात को लेकर जब लड़को को पकड़ने का प्रयास किया तो सभी मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग गया। लेकिन इन लड़को को बचाने के लिए मुखिया पति,सरपंच पति और पूर्व सरपंच पति ने परिवार वाले पर दवाव बना कर मामले को पूरी तरह झूठ बनाने का प्रयास किया।जिसकी पोल अब खुल गयी। जबकि एक लड़के ने अपनी प्रेमिका से शादी कर लिया। हालांकि दोनों नाबालिक प्रेमी जोड़ा लड़की के घर गौरीपुर में है। वाद विवाद होने के कारण दोनों के परिजन अपने अपने अस्तर से विचार कर रहे हैं। इसी मामले में प्राप्त सबूत पर न्यूज़ द्वारा प्रकाशित किया गया था जिसे प्रशासन के सामने सबूत छुपा कर प्रेस मीडिया को ही दोषी साबित करने का प्रयास किया गया था। जिससे अब पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: चांदन थाना प्रभारी निलंबित नए थाना अध्यक्ष के रूप में नसीम खान संभाली कमान Posted: 15 Feb 2022 09:39 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि चांदन थाना बिहार झारखंड के सटे बॉर्डर पर स्थित है जो देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग होते हैं जहां छोटी बड़ी वाहनों की यातायात लगी रहती है। इधर राज सरकार शराबबंदी कानून को सफल बनाने को लेकर पुलिस प्रशासन को चौकस रहने की निर्देश दिया गया है। हालांकि चांदन पुलिस मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा कर शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कई शराब तस्कर को जेल भेजने का काम किया है।इन्हो चांदन थाना प्रभारी के रूप में कई बड़े-बड़े मामले को उद्भेदन कर आरोपियों को जेल भेजने का काम किया था। बावजूद 31 जनवरी को बड़े गिरोह के शराब तस्कर एक ट्रक से भारी मात्रा में 448 कार्टून शराब चांदन थाना से पुलिस को चकमा देकर थाना क्षेत्र का सीमा मार्केट गया था। हालांकि गुप्त सूचना पर चांदन थाना के सहयोग से पटना से आए माध्यम से टीम ने कटोरिया थाना के रामराज होटल में खड़ी ट्रक को शराब के साथ जप्त कर लिया गया था। जिसकी संज्ञान में लेते हुए बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने संज्ञान लेते हुए चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार को कार्रवाई में लापरवाही जताते हुए रविवार 13 फरवरी को निलंबित कर दिया गया। चांदन थाना अध्यक्ष निलंबित होने पर 2 दिन एस आई चंचल कुमार ने पदभार संभाला तदोपरांत बांका एसपी के आदेशानुसार चांदन थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में नसीम खान ने पदभार संभाला।ज्ञात हो कि नए थाना अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खान नवादा में सहायक थाना अध्यक्ष के रूप में कार्य संभाला था जिन्होंने इसके बावजूद के थानों में रहकर शराब बरामदगी मामले मैं रिकॉर्ड स्थापित किया है जो काबिले तारीफ है अब देखना है चांदन थाना में किस प्रकार शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हैं। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: शिक्षा समिति का गठन हुआ रद्द Posted: 15 Feb 2022 09:37 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के चांदन पंचायत अवस्थित कन्या मध्य विद्यालय चांदन परिसर में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया, जिसमें वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संजीव पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न की गई। गठन के दौरान चुनाव प्रभारी मुकेश कुमार यादव के द्वारा 9 सदस्य चुना गया, चुनाव में सदस्यों के बीच आपसी समझौता नहीं होने के कारण सचिव का गठन बीच में ही रोक दिया जिससे भारी शोरगुल के बीच सचिव का चयन रद्द कर दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार के साथ विद्यालय के सदस्य अनीता देवी गुड़िया पांडेय, सुनैना देवी संगीता देवी अनुपमा पांडेय, सरिता देवी मंजू देवी कविता देवी नीलम देवी आदि मौजूद थे आशय की जानकारी देते हुए उप मुखिया संजय पोद्दार ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति गठन के लिए विधिवत तौर पर नौ सदस्यों के बीच एक सदस्य को सचिव चुना जाएगा। जिसकी हस्ताक्षर कर लिया गया है जिसे आपसी समझौता कर अगले बैठक में विद्यालय के शिक्षा समिति की सचिव चयन कर दिया जाएगा। आगे चुनाव प्रक्रिया में जो होगी इसी नो सदस्यों के बीच में चुनाव मान्य किया जाएगा। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: ग्राम पंचायत में विकास को लेकर आम सभा की दूसरी बैठक Posted: 15 Feb 2022 09:36 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आज दिनांक 15/2/2022 मंगलवार को चांदन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में ग्राम पंचायत बैठक आयोजित की गई जिसमें गोरी पुर पंचायत के गौरीपुर उपकेंद्र परिसर में मुखिया तारा देवी व प्रतिनिधि पति प्रमोद मंडल के अध्यक्षता में आम सभा की दुसरी बैठक आयोजित की गई।इस मौके पर गौरीपुर के उप मुखिया राजेश मेहता पंचायत सेवक शंकर शंभू पंचायत रोजगार सेवक सुमन कुमार शिक्षक प्रिंस प्रकाश बच्चन शर्मा मनोज कुमार सिंह अशोक कुमार तांती संजय कुमार घनश्याम पांडे सहित गौरीपुर पंचायत के वार्ड सदस्य उपस्थित थे। बैठक में 15 वीं वित योजना एवं षष्ठम वित योजना का चयन किया गया और जिडीपी पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान प्रेस वार्ता में मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद मंडल ने बताया कि आज की आम सभा में खास तौर पर गौरीपुर पंचायत विकास को लेकर अपेक्षित सभी वर्ग के कर्मचारी एवं कर्मियों को आम सभा की बैठक बुलाई गई थी जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग के लोग जो किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए उन्हें निर्देश दीया जाएगा जिससे पंचायत की विकास में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो जिसमें शिक्षा से लेकर जल नल योजना प्रधानमंत्री आवास गली नली स्वास्थ्य संबंधित आदि में विकासशील पंचायत बनाने में सफल हो सके। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 15 Feb 2022 09:32 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले चांदन प्रखंड क्षेत्र की आशा बहनों के सामुहिक रूप से एक बैठक कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन अस्पताल के अस्थापना कार्यालय में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नाम अपनी छ सुत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।जहां आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार के प्रति अपने आक्रोश को जताया।प्रखंड आशा संघ अध्यक्ष रेखा देवी ने प्रेस वार्ता में बताया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह रवैया के कारण आशा कार्यकर्ताओं की स्थिति बद से बत्तर होती जा रही है। इसलिए हम सभी आशा बहनों ने मिलकर निर्णय लिया है कि आगामी 17 फरवरी से 6 सूत्री मांग जिसमें ज्वलंत मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगें। ख़ास कर आशा कार्यकर्त्ताओं-फैसिलिटेटरों को देय प्रोत्साहन मासिक पारितोषिक राशि का अद्यतन भुगतान सहित भविष्य में माह के 10 तारीख तक नियमित भुक्तान व कमीशनखोरी लगाम लगायी जाये।मासिक पारितोषिक शब्द का मासिक मानदेय किया जाये और इसे बढ़ाकर 10,000/- रूपया करने के अलावा अन्य मांग मांगी गई।मौके पर प्रभावती देवी,बिमोली बेसरा,चुन्नी देवघ,सविता कुमारी,मीना कुमारी, आरती कुमारी, मायारानी यादव,प्रमिला कुमार ,यशोदा देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: पंजवारा एवं लखपुरा में भंडारे मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Posted: 15 Feb 2022 09:30 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ लखपुरा स्थित काली मंदिर एवं पंजवारा काली मंदिर में मंगलवार को द्वितीय ( छोटी ) वार्षिक भंडारा पूजनोत्सव संपन्न हुआ। मौके पर लखपुरा एवं पंजवारा स्थित माँ काली मंदिर में दर्शन एवं पूजन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की जुटी भीड़ से माता का मंदिर गुलजार होता रहा। यहां भंडारा पूजन का इतिहास दो सौ साल से भी पुराना है। हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष के पहले एवं अंतिम मंगलवार को पूजनोत्सव का आयोजन प्राचीन काल से होता आया है। इस मौके पर यहां दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस बल की तैनाती दिन रात रहती है। पूजनोत्सव के आयोजन समिति के सभी सदस्य गण भी तत्परता पूर्वक जुटे हैं। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: हत्याकांड के दो आरोपियों ने बाँका न्यायालय में किया आत्मसर्मपण Posted: 15 Feb 2022 09:29 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना क्षेत्र के निलगढ़ी गांव में कई माह पूर्व दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में हुई एक महिला के मौत के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। पंजवारा थाना में दर्ज हत्या कांड संख्या 49/21 के तीन प्राथमिकी अभियुक्त फरार चल रहे थे । जिसको लेकर बीते दिनों 5 फरवरी को पंजवारा थाना पुलिस ने बैंड बाजे के साथ निलगढ़ी गांव पहुंच कर आरोपियों के घर इश्तिहार चिपकाया था। पुलिस की ओर से बढ़ते दबाव के वजह से फरार चल रहे दो आरोपियों पुष्पेंद्र यादव उर्फ मंगरु यादव और प्रदीप यादव ने न्यायालय में मंगलवार आत्मसमर्पण कर दिया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Posted: 15 Feb 2022 08:48 AM PST
ग्राम समाचार, मेहरमा:- मेहरमा प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों से भक्तों का जत्था निकला माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने पहुँचे कहलगाँव! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि इस माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से निकले भक्तों का जत्था, वहीँ बताया जाता है कि कल माघी पूर्णिमा है इसी दौरान सभी भक्त अपने परिजन व साथियों के साथ गाजे- बाजे के साथ एवम् अपने विधि विधान के साथ सेकड़ो की संख्या में पैदल चल कर गंगा स्नान करने पहुँचे कहलगाँव! वहीँ बताया जाता है कि बेलबड्डा, गोसिचक, ढोढा, मड़पा, मधुरा, सहित अन्य गाँवों से भक्तों का जत्था पैदल यात्रा करके गंगा स्नान करने रवाना हुए कहलगाँव! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Posted: 15 Feb 2022 08:19 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले बौंसी प्रखंड की आशा बहनों की एक बैठक रेफरल अस्पताल में की गई, जहां आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया तथा सरकार के प्रति अपने आक्रोश को जताया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा प्रखंड बौंसी की जिला मंत्री कुसुम बाला सिन्हा ने पत्रकारों को बातचीत के क्रम में बताया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैया के कारण आशा कार्यकर्ताओं की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है इसलिए हम सभी आशा बहनों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि दिनांक 17 फरवरी से हम लोग अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। क्या है 6 सूत्री मांग 1. 6.जनवरी 2019 के समझौते के अकार्यान्वित बिन्दुओं को लागू किया जाये। मौके पर बौंसी प्रखंड आशा कार्यकर्ता संघ की कोषाध्यक्ष अनीता झा ने बताया की चुनाव ड्यूटी और कोरोना काल में किये गए कार्य का भी हमें अभी तक भुगतान नहीं किया गया है तथा आशा बहनों के लिए अस्पताल परिसर में रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में आशा कार्यकर्ताओं को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। आशा संघ की जिला मंत्री कुसुम वाला सिन्हा ने बताया कि सरकार की तरफ से आशा बहनों को रहने के लिए कक्ष दिया गया था, किंतु अब उसमें एक्स-रे रूम बना दिया गया है। ऐसे में अस्पताल परिसर में रहने के लिए भी बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। मौके पर आशा संघ बौंसी की जिला मंत्री कुसुम वाला सिन्हा, उपाध्यक्ष पूनम देवी, कोषाध्यक्ष अनीता झा, लक्ष्मी कुमारी रजक, वंदना कुमारी, रानी देवी,सकुरा बेगम, विनीता देवी, सुप्रिया कुमारी, नीलम देवी, सोनी देवी, अनार देवी, सिंपी कुमारी, अनोखा देवी, स्नेह लता सहित कई आशा बहने मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 15 Feb 2022 08:03 AM PST
ग्राम समाचार, बिनौधा:- मेहरमा प्रखण्ड के बिनौधा गाँव में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से काट रहे मिट्टी को सूचित करने पर फ़ौरन जाँच करने पहुँचे मेहरमा ब्लॉक के सीओ! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि बिनौधा गाँव में सरकारी जमीन पर मिट्टी काटने की सूचना पर तुरंत मेहरमा आँचलाधिकारी सुनील कुमार और मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी खुजुर पहुँचे जाँच करने बिनौधा गाँव! वहीँ आँचलाधिकारी महोदय ने बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया गया था कि अवैध रूप से सरकारी जमीन पर नाले की मिट्टी काट रहे हैं! एवम् ग्रामीणों ने यह भी बताया गया इस प्रकार से मिट्टी काटने पर किसी समय कोई अनहोनी घट सकती हैं! वहीँ ये भी बताया कि कर्मचारी व् अंचल कर्मी के द्वारा जाँच किया गया! वहीँ मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी खुजुर व् मेहरमा सीओ ने बताया कि दोषियों के ऊपर शक्त से शक्त करवाई की जायेगी! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Rewari News : नव प्रकाशित पुस्तक रेजांगला शौर्य गाथा लोकार्पित Posted: 15 Feb 2022 07:09 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की रेवाड़ी इकाई तथा रेजांगला शौर्य समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में समिति के संस्थापक महासचिव नरेश चौहान 'राष्ट्रपूत' की नव प्रकाशित पुस्तक रेजांगला शौर्य गाथा का लोकार्पण आज दिल्ली रोड़ स्थित रेजांगला युद्ध स्मारक पर किया गया। रेजांगला युद्ध के शहीद सूबेदार हरि सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनकी अर्धांगिनी वीर नारी शांति देवी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस साहित्यिक कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रचनाकार प्रोफेसर रमेश चंद्र शर्मा ने की। समिति के संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। रेजांगला युद्ध के जीवित योद्धा कप्तान रामचंद्र यादव तथा परिषद् के प्रांतीय मार्गदर्शक डॉ. शिवकुमार खंडेलवाल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। युवा गायक मुकेश जांगड़ा की रेजांगला रागनी से प्रारंभ हुए से इस कार्यक्रम में पुस्तक चर्चा मुख्य आकर्षण रहा। अध्यक्षीय संबोधन में जहां प्रो. शर्मा ने पुस्तक को रेजांगला शहादत का प्रेरक दस्तावेज बताते हुए इसे रेजांगला शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया,वहीं मुख्य अतिथि शांति देवी ने इसे शहीदों का सच्चा सम्मान कहा। सोनीपत से पधारे डॉ. खंडेलवाल ने पुस्तक को ऐतिहासिक लेखन का प्रेरक अध्याय तथा रेजांगला युद्ध के जीवित योद्धा कप्तान रामचंद्र यादव ने इसे अहीरवाल की स्वर्णिम सैनिक संस्कृति का अनूठा दस्तावेज बताया। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया के संचालन में आयोजित पुस्तक चर्चा कार्यक्रम में सभी समीक्षकों इतिहासकार डॉ. लक्ष्मीनारायण कौशिक, लेखक व संपादक रमेश राव पायलट तथा परिषद् महामंत्री व कवि गोपाल वासिष्ठ ने इस शोधपरक लेखन के लिए लेखक के संस्थागत जुड़ाव को रेखांकित किया। श्रीजी इंटरटेनमेंट की 'दिवाली बासठ की' रचना ने भावविभोर कर दिया। पुस्तक के लेखक नरेश चौहान 'राष्ट्रपूत' इस पुस्तक के दस्तावेजीकरण से जुड़े संस्मरण प्रस्तुत करते हुए इसे सभी का साझा प्रयास बताया। परिषद् की जिला अध्यक्षा श्रुति शर्मा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर इस पुस्तक के प्रचार प्रसार हेतु शौर्य साहित्य दूत सम्मान दिया गया, जिनमें प्रो. अनिरुद्ध यादव, डॉ रमेश मदान, नितिन कौशिक एडवोकेट, प्रताप यादव, अमित स्वामी, इंजीनियर कंवर सिंह यादव, कप्तान चंदगी राम यादव, कप्तान भोलाराम यादव, नविन्द्रा यादव, कप्तान चंदन सिंह, कप्तान बलबीर सिंह, सूबेदार मेजर धर्मदेव, वीपी शर्मा आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। समारोह में उपस्थित रचनाकारों को साहित्य देकर सम्मानित किया गया जिनमें वरिष्ठ रचनाकार त्रिलोक कौशिक, अहमना मनोहर,डॉ कविता गुप्ता, अरविंद भारद्वाज, राजेश भुलक्कड़, तेजभान कुकरेजा, योगेश हरियाणवी शामिल रहे। कार्यक्रम में रेजांगला युद्ध से जुड़ी वीरांगनाओं को विशेष तौर पर अलंकृत किया गया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष राव केहर सिंह एडवोकेट, डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा रामकिशन शास्त्री आर्य संभरिया विनीत सिंह तवर नैंसी चौहान हर्ष कुमार प्रोफेसर विनीत मिश्रा, सुहेल गुप्ता, डॉ कंवरसिंह यादव, विवेक यादव, विजय नारायण, श्रीभगवान फौगाट आदि सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। |
| Meharma News:- मेहरमा में बिजली चोरी करने की आरोप में 10 लोगों पर किया गया प्राथमिकी दर्ज? Posted: 15 Feb 2022 05:39 AM PST
ग्राम समाचार, मेहरमा:- मेहरमा प्रखण्ड के सुड़नी गाँव में बिजली चोरी के आरोप में 10 लोगों के ऊपर किया गया प्राथमिकी दर्ज! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी गाँव में विधुत विभाग की ओर से बिजली छापेमारी अभियान चलाया गया! वहीँ छापेमारी अभियान चलाने के क्रम में सुड़नी गाँव में दस लोगों के ऊपर बिजली चोरी के आरोप में किया गया प्राथमिकी दर्ज! वहीँ विधुत विभाग के कनीय अभियंता सतीश कुमार ने मेहरमा थाना मे 10 लोगों पर किया गया प्राथमिकी दर्ज! जो नाम इस प्रकार है राजकुमार, सहदेव साह, महेंद्र कुमार, राजेश कुमार, मीना देवी, सुरेश मंडल, उमेश मंडल, शत्रुघन साह, नारायण सिंह, तथा रंजीत महतो शामिल है!इन सबो के ऊपर विधुत विभाग के कनीय अभियंता सतीश कुमार ने मेहरमा थाना मे जाकर FIR दर्ज किया गया! वहीँ छापेमारी दल में कनीय अभियंता के आलावा अकुशल श्रमिक कर्मी सुमंत तांती, मानव दिवस कर्मी सुमित कुमार सिंह, मोहम्मद साजिद मौजूद थे! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Godda News: सुभाष राम बने कृषक मित्र संघ के जिलाध्यक्ष Posted: 15 Feb 2022 03:10 AM PST
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- 15 फरवरी मंगलवार को गोड्डा जिला कृषक मित्र महासंघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत की अध्यक्षता में गांधी मैदान में की गई l बैठक में पूर्व कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी चयन करने का निर्णय लिया गया ,जिसके बाद सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष सुभाष राम को चयन किया गया| उपाध्यक्ष महफूज आलम और अक्षय कुमार दे को बनाया गया और कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर को बनाया गया l मौके पर सभी कृषक मित्रों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार हम कृषक मित्रों से दिन-रात कार्य करवा रही है पर सरकार अपने घोषणा पर भी अमल नहीं कर रही है l कृषक मित्रों की यह स्थिति हो गई है कि प्रोत्साहन राशि भी सही समय पर नहीं मिल पा रहा है l कृषक मित्रों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 12000 रुपया प्रतिवर्ष दिए जाते हैं और वह भी पैसा पूरा कृषक मित्रों को नहीं दिया जा रहा है जिससे कृषक मित्रों की स्थिति काफी हो गई है l लॉक डाउन की मार झेल रहे कृषक मित्र दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं l मौके पर कृषक मित्र मनीष कुमार मिश्रा, रामानंद कुमार, शंकर साह, घनश्याम राय, अशोक साह, कपिल देव ठाकुर, गुलजार आलम, सुनील कुमार, नीरज रावत, प्रकाश पंडित आदि काफी संख्या में कृषक मित्र मौजूद थे l |
| Jamshedpur News: प्रखंड मुख्यालय पोटका के खाड़ियासाई में काॅलेज खोलने की मांग Posted: 14 Feb 2022 10:13 PM PST
|
| Posted: 14 Feb 2022 09:07 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिहार सरकार के निर्देश पर पंचायती राज बिहार पटना के के आलोक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बांका के आलोक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चांदन के निर्देश पर कुसुम जोरी पंचायत के 10 नंबर वार्ड में 14 फरवरी को वार्ड क्रियान्वयन में वार्ड सचिव सह प्रबंध समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रबंध समिति पद से 7 उम्मीदवार का चुनाव समिति के द्वारा वोटिंग द्वारा किया गया जिसमें राकेश यादव उर्फ रिंकू यादव को 4 मत प्राप्त हुए और सर्वसम्मति से वार्ड सचिव चुना गया। वहां दूसरी ओर 13 फरवरी को पंचायत के 11 नंबर वार्ड के लिए प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर में समिति का गठन किया गया। जिसमें वार्ड सचिव के लिए 5 उम्मीदवार खड़ा होने के कारण समिति सदस्य एवं ग्रामीण कुल 27 व्यक्तियों ने गुप्त मतदान कर संगीता रानी को 15 मत देकर वार्ड सचिव सह प्रबंध समिति पद से चयन किया गया। जिसमें विनोद राय को 6 हीरा यादव को 4 अशोक यादव को दो वही जनार्दन यादव एवं गणेश तांती को जीरो मत प्राप्त हुए। बता दें कि सरकारी आदेशानुसार वार्ड सचिव का कार्यभार नए सिरे से गठन कर 2 वर्षों तक ही सीमित रखी गई है। इस मौके पर वार्ड नंबर 10 में वार्ड सदस्य बेबी देवी पंच दशरथ ठाकुर सीएम गुड़िया देवी एवं वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य संगीता देवी एवं इनके ससुर विजय ठाकुर,पंच राधिका देवी पति महेश्वरी यादव के साथ सदस्य अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। चयन किए गए वार्ड सचिव संगीता रानी व रिंकू यादव ने प्रेस वार्ता में कहा की अपने वार्ड के वार्ड सदस्य के संयुक्त में वार्ड के विकास करने के प्रति तत्पर रह कर काम करेंगे और अधूरे कामों को पूरा करने का पहली प्राथमिकता रहेगी। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: 142 लीटर विदेशी शराब व अल्टो कार समेत एक तस्कर को चांदन पुलिस ने किया गिरफ़्तार Posted: 14 Feb 2022 09:04 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिते रात्रि शनिवार को चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में रात्रि पुलिस गश्ती में पु अ नी चंचल कुमार व पुलिस बल के द्वारा चांदन थाना के पाण्डेडीह झींगा झाल रोड के तरफ से आ रहे एक अल्टो वैगनार कार जिसका नम्बर(DL3CAU0186) रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार पिछे डीक्की में छुपा कर ले जा रहे 348 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस सुत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड निर्मित विदेशी शराब भरे एक सफेद रंग अल्टो कार के साथ उनके एक सहयोगी बाइक सवार आगे आगे जा रहा था। संदेह होने पर जांच के लिए पुलिस द्वारा रुकने का इसारा करने पर मौके से बाइक सवार भागने में कामयाब हो गया। वहीं कार की तलाशी में ट्रुब गोल्ड ब्रांड के 348 बोतल में कुल 142.125 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।शराब ले जा रहे शराब तस्कर कृष्णदेव दास, पिता कामेश्वर दास, साकिन भैरोगंज बाजार, आनंदपुर थाना निवासी बताया गया। इस संबंध में चांदन पुलिस ने बताया कि एक शराव तस्कर आरोपी को गिरफ्तार कर मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को बांका जेल भेज दिया गया है तथा शराब तस्कर के गिरोह में संलिप्त आरोपियों कि पहचान की जा रही है किसी बड़े शराब तस्कर गिरोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है जिसकी पुलिस जांच में जुटी है। हैरानी की बात है कि बिहार में पुर्ण शराब बंदी है बाबजूद शराब तस्कर शराब बंदी कानून ठेंगा दिखा रहा है। जिससे पुलिस प्रशासन की निंद हराम हो गई। और तो और पुलिस प्रशासन को शराब तस्करों ने खुली चुनौती देकर गांव ग्रामों में महंगे दामों पर शराब की मांग को पूरा करने में लगा है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: दक्षिणी वार्णे पंचायत के वार्ड नम्बर 6 में बबलू यादव बने वार्ड सचिव Posted: 14 Feb 2022 09:01 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत रविवार 13 फरवरी पंचायत दक्षिणी वारने के वार्ड संख्या 06 में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के गठन हेतु वार्ड सदस्य महेंद्र बास्की की अध्यक्षा में वार्ड सभा का आयोजन 134 नंबर के आंगनबाड़ी केंद्र गरभुडीह में गठन किया गया। वार्ड सचिव के लिए 6 मेंबर सामने आए जो कि बबलू यादव ने 93 मतो से विजय हुआ। जिसमें सर्वसम्मति चुनाव नहीं होने के कारण वोटिंग कराया गया जिसमें शंभू प्रसाद यादव 6 मत, धनेश्वर यादव 68मत,विकास ठाकुर 43 मत, बबलू यादव 93, देवीलाल हांसदा 34 मत ,राहुल बासकी 29 वहीं इस कार्यक्रम में बहुत सारे ग्रामीण के लोग उपस्थित थे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 14 Feb 2022 08:48 AM PST
ग्राम समाचार, बेलबड्डा:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा मे शादी की नियत से नाबालिक लड़की का किया गया था अपहरण ! वहीँ बेलबड्डा पुलिस ने अपहरण मामले पर करवाई करते हुए दोनों लड़का- लड़की को किया बरामद! एवम् किया गया प्राथमिकी दर्ज! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि पिछले दिनों मे बेलबड्डा गाँव से एक युवक ने नाबालिक लड़की का अपहरण किया गया! जिस पर नाबालिक लड़की के परिजनों ने अपहरण का fir दर्ज कराया गया! वहीँ बेलबड्डा पुलिस ने इस मामले को गंभीर रूप से छान-बिन करते हुए बेलबड्डा थाना क्षेत्र से ही दोनों लड़का- लड़की को किया बरामद! एवम् किया प्राथमिकी दर्ज!हालाँकि बेलबड्डा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले को अब कानूनी प्रक्रिया से करवाई की जा रही है! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Bounsi News: अमर शहीद रतन ठाकुर सहित सभी शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि Posted: 14 Feb 2022 08:01 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित तकनीकी कौशल विकास केंद्र एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के प्रांगण में एवं नेहरू युवा केंद्र बांका के तत्वाधान में अमर शहीद रतन ठाकुर सहित सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेंटर संचालक कुमार चंदन ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि,आज पुलवामा हमले की तीसरी बरसी है। उस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों ने शहादत दी थी। श्रीनगर से 30 किलोमीटर दूर अवंतीपोरा इलाके के लाटूमोड़ पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला किया था। आज पुलवामा हमले की तीसरी बरसी है। उस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों ने शहादत दी थी। इस अवसर पर प्रवेश झा, सुमित मिश्रा, रूप कुमार,शर्मिला टूटू ,शांति मरांडी, रेखा हसदा,शिवानी कुमारी,अंजली कुमारी,गीता हांसदा,कोमल कुमारी,प्रीति झा,शीला झा,प्रवेश झा सहित दर्जनों छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन Posted: 14 Feb 2022 07:58 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में सोमवार को मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में भैया-बहन और उनके माता-पिता की गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त कार्यक्रम आचार्य विजय कुमार झा, कार्यक्रम प्रमुख अंजनी जी और आचार्य /आचार्या के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय समिति के सचिव राजीव कुमार, उपाध्यक्ष डॉ सीताराम घोष का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पूजनोपरांत सभी भैया-बहनों,अभिभावकों को प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही साथ आज के ही दिन 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर जवानों के सम्मान में मौन श्रद्धांजलि दी गई। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: एसआई दीपक पासवान को बनाया गया सहायक थाना नवादा बाजार का थानाध्यक्ष Posted: 14 Feb 2022 07:54 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। एसपी अरविंद गुप्ता के निर्देश पर बौंसी थाना में पदस्थापित एसआई दीपक पासवान को रजौन के सहायक थाना नवादा बाजार का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार सहायक थाना नवादा बाजार के तत्कालीन थानाध्यक्ष नसीम अहमद खान को चांदन थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनके जगह पर ही बौंसी के एसआई दीपक पासवान को एसपी ने सहायक थाना नवादा बाजार का थानाध्यक्ष बनाया है। मालूम हो कि, कुछ माह पूर्व ही दीपक पासवान को बौंसी थाने में प्रतिनियुक्ति मिली थी। उनके बेहतर कार्य करने की कुशलता को देखते हुए एसपी ने दीपक पासवान को थाना अध्यक्ष के रूप में सहायक थाना नवादा बाजार भेजा है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |