सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 23, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


पत्नी के प्यार में खुद को लगाई आग

Posted: 23 Feb 2022 04:17 AM PST


लखनऊ आगरा में एक युवक ने पत्नी के प्यार में पागल होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। फिर उसे गंभीर हालत में तत्काल एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। युवक का अस्पताल का वीडियो भी सामने आया है। मामला थाना एत्मादुद्दौला के नरायच स्थित ज्वाला नगर का है। प्रेम गोपाल ने पत्नी मनीषा की बेवफाई और उसके मायके वालों के उत्पीड़न से काफी परेशान चल रहा है। मंगलवार रात उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। किसी तरह आग बुझाकर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।हॉस्पिटल में घायल अवस्था में रामगोपाल ने वीडियो में बताया कि वह पत्नी मनीषा से बहुत प्यार करता है। मगर, उसने उसके प्यार की कद्र नहीं की। वह उसकी सूरत पर नहीं मरता, बल्कि प्यार की भावना से चाहता है। रामगोपाल लंबे समय से उसके बिना अकेला रह रहा है। उसे अब अपना जीवन बोझ लगने लगा है। आरोप है कि पत्नी के मायके वाले भी उसका उत्पीड़न करने लगे थे। इसलिए उसने अपनी जीवनलीला खत्म करने का निर्णय लिया और खुद को आग लगा ली।रामगोपाल के बड़े भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि रामगोपाल की शादी चार साल पहले आगरा के बोदला क्षेत्र की मनीषा से हुई थी। उसकी एक बेटी पैदा होते ही मर गई। मनीषा एक साल तक उनके यहां रही। इसके बाद वह मायके चली गई। उसके परिवार के लोगों ने दहेज एक्ट का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।आरोप है कि मनीषा और उसके परिजन राजीनामा के लिए प्लॉट की मांग कर रहे थे। रामगोपाल उसे बेहद प्यार करता है और उससे रिश्ता बरकार रखना चाहता है। लाख समझाने पर भी वह उसके प्यार में पागल है।

CM योगी ने कहा इनका एक ही नारा है सबका साथ और सैफई खानदान का विकास

Posted: 23 Feb 2022 01:34 AM PST


सुल्तानपुर जिले के इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार कस्बे में आज बुधवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी  ने एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि इनका एक ही नारा है सबका साथ और सैफई खानदान का विकास। उन्होंने यह भी कहा कि एक समाजवादी पार्टी के नेता ने हमसे कहा कि हम भी एक्सप्रेस वे-मेडिकल कॉलेज दे सकते थे लेकिन हमारी समझ में नहीं आया कैसे देना है। मैने कहा जब तुम समझोगे नहीं, 12 बजे सोकर उठोगे तैयार होते होते 2 बजे जाएगा।

बाद में शिवपाल जैसा महा विद्वान आदमी जाकर समझाएगा फिर उसके बाद रटी रटाई दो बातों को कहकर अपनी बातें कहोगे तो समझ में आएगा क्या। सीएम योगी ने आगे कहा कि उन्होंने जीवन भर यही किया है महोत्सव करते थे सैफई महोत्सव। न राग-न रंग, न भाव-न भाषा। आयोजकों को पता ही नहीं लगता था क्या हो रहा है। आज जब हमें अवसर मिलता है महोत्सव का तो हम दीपोत्सव मनाते हैं कि दीपावली कैसे मनाते हैं। रंगोत्सव होता है कि वृंदावन की होली कैसे खेली जानी चाहिए। यह दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश प्रस्तुत करता है।सीएम योगी ने आगे कहा कि जहां बनाया कब्रिस्तान वहीं से वोट लीजिए। समाजवादी और अन्य पार्टी को वोट के लिए तरसा दीजिए। उन्होंने कहा 2017 के पहले कोई योजना का लाभ नहीं मिलता था बिजली नहीं मिलती थी। सबका साथ सबका विकास की बात करने वाले योगी ने कहा कि ईद मोहर्रम रहे तो बिजली मिलती थी और मौकों पर नहीं मिलती थी। उन्होंने वैक्सीन का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले होता तो सपा-बसपा वैक्सीन ब्लैक कर देती। हमने फ्री दी है।

पति ने किया सेक्स से इनकार तो महिला पहुंच गई थाने

Posted: 23 Feb 2022 01:20 AM PST

 


नई दिल्ली शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन  की खबरें आती रहती हैं। कई मामले थाने से लेकर कोर्ट तक पहुंच जाते हैं।लेकिन पति-पत्नी के बीच कुछ मामले ऐसे होते हैं जो दोनों तक ही सीमित रहते हैं। इसमें आपसी गोपनीयता या प्राइवेसी  बनी रहती है। पति पत्नी के बीच यौन संबंध इसी तरह का मामला है। पति पत्नी के बीच यह स्वभाविक और नितांत जरूरी प्रक्रिया है।लेकिन अगर यही नहीं हो तो फिर इसे आप क्या कहेंगे अहमदाबाद में इसी तरह का एक मामला सामने आया है।यह मामला ऊपर से दिलचस्प जरूर लगे।लेकिन पत्नी ने सेक्स के अपने अधिकार को पाने के लिए थाने में दस्तक दे दी है। महिला के पति ने उसके साथ सेक्स से इनकार कर दिया था। महिला इससे इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।अहमदाबाद में 33 साल की इस महिला ने साबरमती पुलिस स्टेशन में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के एक साल बाद भी पति के साथ उनका यौन संबंध कायम नहीं हो सका है और पति को इसके लिए कहने पर तमाम तरह की बातें और प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।थक-हार कर हमें शिकायत के लिए यहां पहुंचना पड़ रहा है।महिला ने साबरमती पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा है कि मैंने पिछले साल फरवरी में बडोदरा के एक व्यक्ति से शादी की थी। मैं उनसे शादी की वेबसाइट के माध्यम से मिली थी। जल्दी ही मुझे ससुराल वालों ने एक साल के अंदर बेटा पैदा करने का फरमान सुना दिया। लेकिन अब तक मेरा पति के साथ शारीरिक संबंध कायम नहीं हुआ है।मेरा पति रात को अजीबो गरीब कपड़े पहनता है। जब मैं उन्हें सेक्स के लिए कहती हूं तो वह कहता है मैं आदमी की तरह दिखता हूं। वह मेरे साथ संबंध नहीं बना सकता। इस मुद्दे पर जब भी मैं उनसे बात करती हूं तो वह मेरा गला दबा देता है और मुझे प्रताड़ित करता है।महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उससे आईवीएफ के माध्यम से बच्चा चाहता है।महिला ने शिकायत में बताया मेरा पति अक्सर मुझसे आईवीएफ से बच्चा पैदा करने की बात करता है। जब मैंने इससे इनकार कर दिया तो उसने बुरी तरह मुझे धक्का देकर धकेल दिया और मार्च 2021 में उसने मुझे छोड़ दिया। मैं अपने माता-पिता के साथ साबरमती में रहती हूं। अब मुझे वापस बुलाने के लिए वे लोग 25 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं।

Post Bottom Ad

Pages