सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 24, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


सोनभद्र में बारिश के साथ गिरे ओले

Posted: 24 Feb 2022 02:52 AM PST

 

लखनऊ यूपी में सर्दियों के खत्म होते होते एक बार फिर मौसम ने करवट ली है।  सोनभद्र जिले  में गुरुवार को मौसम अचानक बदल गया।  घोरावल तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसान चिंतित हो गए।बताया जा रहा है कि लगभग 7 मिनट तक ओलों की बरसात होने से रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिले की पेढ़, धुरकरी, विसुंधरी, पुरखास,नेवारी, सतौहा, नकबई समेत कई गांवों में ओलावृष्टि होने से रबी फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं आकाश में आंशिक रूप से बादल छाये हुए है।जबकि राजधानी लखनऊ में हल्के बादलों का डेरा लगा हुआ है।पेढ़ गांव निवासी अशोक कुमार, शोभनाथ मौर्या, रामेश्वर पुरुषोत्तम, विसुंधरी गांव निवासी रामविलास देवनाथ इत्यादि किसानों ने बताया कि उनके खेतों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक 25 और 26 फरवरी को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।हालांकि इससे तापमान में कुछ खासा बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।वहीं, प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ सकती हैं। मौसम विभाग  के पूर्वानुमानों की मानें तो उत्‍तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 28 फरवरी से 2 मार्च 2022 के बीच बारिश होने की संभावना है। इसे साथ ही पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में अगले 4 दिनों के दौरान बारिश हो सकती है।

नकली बाल और दांत लगाकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, मिठाई खिलाई तो खुल गई पोल

Posted: 23 Feb 2022 10:06 PM PST


लखनऊ इटावा जिले के उद्देतपुर गांव में शादी समारोह चल रहा था। सभी बारात के स्वागत में लगे थे। दुल्हन भी सज संवर कर दूल्हे के इंतजार में थी। यहां सब कुछ वैसा ही हो रहा था जैसा आम शादियों में होता है लेकिन जैसे ही बारात पहुंची और दूल्हा उतकर आया तो सब कुछ बदल गया। बात यहां तक पहुंच गई कि दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।दरअसल, दूल्हा नकली बालों की विग लगाकर पहुंचा था यही नहीं दांत भी नकली थे। दुल्हन को जब इस बात का पता चला, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। दूल्हा पक्ष ने लड़की को मनाने की खूब कोशिश की लेकिन दुल्हन नहीं मानी। युवती के कहा 'वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी जिसके बाल न हो। साथ ही उसके दांत भी नकली हो। वो ऐसे लड़के के साथ कभी सात फेरे नहीं लेगी। औरैया से बारात में सब नाचते हुए ऊसराहार थाने में बने गेस्टहाउस पहुंचे। इसी बीच दुल्हन की बहनें दूल्हे को मिठाई खिलाने पहुंचीं। दूल्हे को मुंह चलाने में दिक्कत होने पर लोगों को कुछ अजीब लगा। उन्होंने इसकी जानकारी लड़की के भाई को दी। बारात में इस बात को लेकर हंगामा हो गया। उसी बीच किसी ने बताया कि लड़के के तो बाल भी नकली हैं। ये बात सामने आने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। जिसके बाद लड़की ने शादी से मना कर दिया।लड़की के भाई ने बताया कि डेढ़ महीने पहले उसकी बहन संगीता की शादी तय हुई थी। लड़के के परिवार ने बताया था कि लड़के का सेलेक्शन SI की पोस्ट पर हो गया है। जिसके बाद हम लोगों ने शादी तय कर दी। पापा ने लड़के को देखा था वो उस समय इस बात पर ध्यान नहीं दे पाए। मेरी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। हम लोगों ने शादी में 10 लाख रुपए खर्च किए हैं। गाड़ी भी दी है। बहुत नुकसान हो गया है।भाई ने बताया कि 16 फरवरी को पिता महेश ने बिधूना पहुंचकर लड़के के साथ शगुन चढ़ाने की रस्म की थी। तय समय के अनुसार 22 फरवरी को बारात ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव में बने मैरिज लॉन में पहुंची थी। मामले में परिवार ने भी संगीता का साथ दिया है। उन्होंने लड़के पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने कहा यदि सिर पर बाल नहीं थे, तो पहले बताना चाहिए था।मामले में दुल्हन संगीता ने कहा कि मैंने शादी से इसलिए मना कर दिया क्योंकि लड़के के दांत और बाल नकली थे। मैंने घर पर भी बोल दिया कि अगर उन्होंने जबरदस्ती की, तो वो आत्महत्या कर लेगी। पहले लड़के के घरवालों ने ये बात छुपाई है। बाद में पता चलता तो ज्यादा समस्या होती। मामले में बुधवार को पुलिस से शिकायत की गई है। किसी पक्ष पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

बेवफाई के शक में वैलेंटाइन डे के दिन गर्लफ्रेंड की हत्‍या

Posted: 23 Feb 2022 09:31 PM PST


लखनऊ प्रयागराज पुलिस ने शालिनी हत्‍याकांड में सनसनीखेज खुलासा करते हुए इस मामले को सुलझाने का दावा किया है।पुलिस ने इस मामले में मृतका के दोस्‍त को गिरफ्तार भी किया है।पुलिस का कहना है कि शालिनी के 4 साल पुराने दोस्‍त रवि ठाकुर ने ही उनकी हत्‍या की थी। रवि को शक था कि शालिनी का संबंध दूसरे लड़कों से भी है। इसी बेवफाई के संदेह में रवि ने वैलेंटाइन डे की रात में शालिनी की गला घोंट कर हत्‍या कर दी थी। हत्‍या के बाद आरोपी रव‍ि ठाकुर ने शालिनी के शव को बोरे में भर कर उसे सिल दिया और फिर लाश को साइकिल पर लादकर पोलो ग्राउंड में बने एक कुएं में फेंक दिया था। आरोपी रवि ठाकुर (24) बिहार के जहानाबाद के मकदूमपुर डीह का रहने वाला है। फिलहाल रवि प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित लोको कॉलोनी में रहता है पुलिस ने रवि को मिंटो पार्क के समीप से बुधवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में रवि ने कहानी बनाने की कोशिश की थी लेकिन सख्‍ती बरतने पर वह टूट गया और फिर प्रारंभ से लेकर अंत तक की कहानी बता डाली। ।पुलिस पूछताछ में रवि ठाकुर ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हत्‍यारोपी रवि ने बताया कि वह शालिनी से बहुत प्रेम करता था। उन दोनों के बीच पिछले 4 वर्षों से प्रेम संबंध था। उसने बताया कि 14 फरवरी की सुबह शालिनी दिल्‍ली से ट्रेन से प्रयागराज के प्‍लेटफॉर्म नंबर 4 पर उतरी थी। इसके बाद रवि उन्‍हें लोको कॉलोनी स्थित अपने घर ले गया। रवि ने बताया कि शालिनी फ्रेश होने के लिए वॉशरूम गई थी।जब उसने उनके मोबाइल फोन को चेक किया । रवि का कहना है उसने अन्‍य लड़कों के साथ शालिनी की तस्‍वीरें और आपत्तिजनक वीडियो देखा था।रवि को शक हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड के अन्‍य लड़कों से भी संबंध हैं।यह बात उसके मन में घर कर गई थी। रवि को शक हो गया कि शालिनी उसे धोखा दे रही है।रवि ठाकुर अपनी गर्लफ्रेंड का संबंध किसी और लड़के से बर्दाश्‍त नहीं कर सका। शालिनी जब वॉशरूम से बाहर आईं तो रवि ठाकुर ने अपनी प्रेमिका का गला घोंट कर उनकी हत्‍या कर दी।बता दें कि 20 फरवरी को जब सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के पोलो ग्राउंड के कुंए से एक युवती की लाश निकाली गई तो उस दिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मीडिया में खबर आने के बाद शालिनी के माता-पिता किसी अनहोनी की आशंका पर युवती का शव देखने सिविल लाइंस थाने पहुंचे थे।उन्‍होंने शव की पहचान अपनी बेटी शालिनी के तौर पर की थी।

पिता ने बाप और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया

Posted: 23 Feb 2022 09:04 PM PST


नई दिल्ली एक पिता ने बाप और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। अपनी 14 साल की बेटी को पिता जंगल में ले गया और वहां उसने अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की जब बच्ची ने इस बात का विरोध किया तो पिता ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर मृत बेटी की लाश के साथ रेप किया। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो मामला सामने आया। दिल दहला देने वाला ये मामला गुना जिले के मुकावन गांव का है। पुलिस अधीक्षक  ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने कैंट थाने में अपनी 14 साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने रिपोर्ट लिखाते समय पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी नाबालिग लड़की मंगलवार दोपहर से लापता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो पड़ोसियों ने पूछताछ में आखिरी बार लड़की को पिता के साथ जाते हुए देखने की बात बताई। लोगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, आरोपी बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, जिस पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी ने पुलिस को पूरी घटना बताई। आरोपी बाप के बयानों ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। आरोपी ने अपने बयान में बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी बेटी को विनख्याई के पास डमडोली के जंगल में ले गया, जहां उसने बेटी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। लेकिन लड़की ने मना कर दिया और घर पर सभी को इस बारे में बताने की धमकी दी। इस बात को छुपाने के लिए आरोपी ने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाएं और बाद में लाश को जंगल में ही छोड़कर रिपोर्ट दर्ज कराने कैंट थाने पहुंच गया। आरोपी अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ससुराल में रहता था।

Post Bottom Ad

Pages