ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला चार हजार रुपये जुर्माना
- Panjwara News: 44 लाभुकों को दी गई वैक्सीन की खुराक
- Rewari News : किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा 27 को भीलवाड़ा दौरे पर रहेंगे
- मधुरा न्यूज:- N.H.M के अंतर्गत जनित रोग नियत्रंण हेतु कालाजार रोकथाम के लिए किया जा रहा है छिड़काव?
- Godda News: आगे की रणनीति के लिए संयोजक मंडल की बैठक शीघ्र- संजीव
- Pathargama News: मोटरसाइकिल का डिक्की खोल कर ₹76000 की चोरी
- राँची News:- झारखंड एकैडमिक काउंसिल ने मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा की तिथि किया घोषित! 24 मार्च से होगा मैट्रिक व् इंटर वार्षिक परीक्षा?
- Ramgarh News: डीटीओ और एसडीओ ने रात में 2:00 बजे चेकनाको का निरीक्षण किया
- Ramgarh News: प्रत्येक बुधवार को सभी थानों में हो रहा है थाना दिवस का आयोजन
- Chandan News: दुर्गम इलाकों में शराब बनाने वाले को तलाशने में उतारा ड्रोन कैमरा
- Bounsi News: विद्युत ऊर्जा चोरी करने के मामले में दो उपभोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज
- Bounsi News: विपिन कुमार यादव बने वार्ड 13 के वार्ड सचिव
- Bounsi News: शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य हुआ शुरू, महाशिवरात्रि तक कार्य संपूर्ण करने का दिया गया निर्देश
| Bounsi News: पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 24 Feb 2022 09:55 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सांगा घुटिया गांव से पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 20 सितंबर 2021 में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। एक पक्ष के मजेटर रजक, प्रदीप रजक एवं संदीप रजक ने दूसरे पक्ष के बालेश्वर रजक, राम किशोर रजक एवं कुंदन रजक को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। जिसके बाद बालेश्वर रजक की पत्नी गीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गुरुवार को पिता मजेटर रजक, बेटा प्रदीप रजक एवं संदीप रजक को कोरोना जांच कराने के बाद बांका जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला चार हजार रुपये जुर्माना Posted: 24 Feb 2022 09:54 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने गुरुवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया ।इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल चार हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एएसआई विरेन्द्र कुमार ने किया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: 44 लाभुकों को दी गई वैक्सीन की खुराक Posted: 24 Feb 2022 09:53 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बांका। कोरोना से बचाव के लिए लगातार टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। एवं शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य के लिए गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। गुरुवार को पंजवारा पानी टंकी के समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित टीकाकरण कैंप में 22 लाभुकों को वैक्सीन की खुराक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम सविता कुमारी ने दिया। वहीं क्षेत्र के डुमरकोल गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित टीकाकरण केंद्र में 22 लाभुकों को वैक्सीन की खुराक एनएम रीता झा दिया । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Rewari News : किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा 27 को भीलवाड़ा दौरे पर रहेंगे Posted: 24 Feb 2022 08:28 AM PST किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान किसान कांग्रेस कृष्ण कुमार लखैरा दो दिवसीय दौर पर 27 फरवरी को भीलवाडा जाएंगे. लखेरा के निजी सचिव ने बताया कि किसान कांग्रेस द्बारा सममान समारोह किया जा रहा है एवं दोपहर को चितौड़गढ़ के सवालिया सेठ मन्दिर के दर्शन करने का भी कार्यकम है उसके बाद राजस्थान के नवनियुक्त चैयरमैन भैरूलाल जी गुर्जर से मुलाकात करेंगे 28 तारीख को भीलवाड़ा के राजीव गांधी आडोटोरियम के निकट लखेरा समाज के स्व. मनोहर लाल लखेरा की पुण्यतिथि पर कार्यकम जाऐंगे तथा उसी दिन शाम को दिल्ली के लिए रवानगी होगी. |
| मधुरा न्यूज:- N.H.M के अंतर्गत जनित रोग नियत्रंण हेतु कालाजार रोकथाम के लिए किया जा रहा है छिड़काव? Posted: 24 Feb 2022 05:26 AM PST
ग्राम समाचार, मधुरा:- मेहरमा प्रखण्ड के मधुरा पंचायत के विभिन्न गाँवों में एन.एच.एस के अंतर्गत जनित रोग नियंत्रण कालाजार रोकथाम के लिए किया जा रहा है छिड़काव! जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि स्वास्थ विभाग की ओर से चलाई जा रही अभियान के तहत् आज मधुरा पंचयात के वार्ड संख्या 12 मे इस कालाजार को रोकथाम के लिए किया गया छिड़काव! वहीँ स्वास्थ विभाग के MPW मो शाहबाज आलम ने बताया कि ये कार्यक्रम 15 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक चलाया जायेगा! एवम् मेहरमा प्रखण्ड के 18 गाँवों मे छिड़काव करने का इजाजत मिला गया है! वहीँ मो शाहबाज आलम ने बताया कि कुल छ: मजदूरों के द्वारा ये छिड़काव किया जा रहा है! एवम् ये भी कहा गया कि एक दिन में 60 घरों को छिड़काव करने का ओर्डर मिला गया है! वहीँ मो शहबाज़ ने बताया कि Tagros RUBI 50 WP Alphacypermethrin 5% Wp पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा है! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Godda News: आगे की रणनीति के लिए संयोजक मंडल की बैठक शीघ्र- संजीव Posted: 24 Feb 2022 04:40 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- "संथालपरगना भाषा एवं खतियान संघर्ष समिति" के मुख्य संयोजक सदस्य संजीव कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी का प्रदर्शन को भव्य बनाने के लिए लगे सदस्यों और जनसमर्थन के कारण संभव हुआ। आयोजन में तमाम आंदोलनकारियों का बेहतरीन केंपेनिंग के साथ राहगिरों व गोड्डा शहर वासियों का सहयोग व पत्रकारों का निश्पक्ष खबर लेखन और पुलिस प्रशासन का निश्पक्ष पहल महत्वपूर्ण रहा है। आयोजन समिति की ओर से सभी का बहुत बहुत आभार । यह आंदोलन झारखंड हीत का है इसलिए अन्य समुदाय की भी सहानुभूति आंदोलन को मिल रहा है। सरकार को वक्त गंवाए वगैर मांगों पर पहल कर आंदोलनकारियों के मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोड्डा समेत संथाल परगना में भी कुड़मालि को जिलास्तरीय भाषा का मान्यता देने एवं राज्य स्तर पर सर्टिफिकेट और जिला स्तर पर भाषा आधारित नियोजन नीति को रद्द कर खतियान आधारित स्थानीयता एवं नियोजन लागू करने के साथ एकीकृत बिहार झारखंड के समय से झारखंड के क्षेत्रीय भाषा के रूप में चिन्हित सभी नौ भाषा को ही झारखंडी भाषा की मान्यता देकर इन भाषाओं को पूरे झारखंड के सभी जिलों में एक-समान मान्यता की मांग को लेकर आंदोलन धारना प्रदर्शन और जुलूस के माध्यम से गोड्डा में आरंभ हुआ है । ये तमाम मांगें झारखंड नव निर्माण की भावना से ओत-प्रोत तमाम झारखंडी जन-मानस के हीत में है। सरकार को इसपर त्वरित पहल कर जनता को और आंदोलित होने से रोक लेना चाहिए और राज्य हीत में मांगों को पूरा करना चाहिए। संयोजक श्री महतो ने ये भी कहा कि धरना प्रदर्शन पदयात्रा कार्यक्रम के दरमियान राहगीरों व आवाजाही के साथ साथ अन्य जिस किसी को किसी तरह का कष्ट कठिनाई जाने अंजाने हुआ हो तो उसे मन में ना रखें और प्रेम सद्भावना बनाए रखें । आंदोलन की नींव भले ही कुड़मि समुदाय ने रखी है लेकिन ये तमाम झारखंडी समुदायों के हक अधिकार का आंदोलन है इसे तन-मन-धन से समर्थन दें। अभी आंदोलन का शुरुआत है जिसे मांग पूरी होने तक चरणबद्ध तरीके से जारी रखना है। शीघ्र ही अगला कार्यक्रम सरजमीनी सुझाव प्राप्त कर संयोजक मंडली तय करेगी। समिति के विस्तार का भी रुपरेखा शीघ्र बनाई जायेगी ताकि जनभागीदारी बढ़े और सरकार मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है तो आंदोलन को बृहद किया जा सके। |
| Pathargama News: मोटरसाइकिल का डिक्की खोल कर ₹76000 की चोरी Posted: 24 Feb 2022 03:21 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार को अपराहन 4:00 बजे के आसपास डाक घर के पास स्थित दत्ता मिष्ठान भंडार में नाश्ता कर रहे सरंडा डुमरिया निवासी कार्तिक दत्ता के मोटरसाइकिल की डिक्की खोल कर अज्ञात चोर ₹76000 लेकर चंपत हो गया| मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक दत्ता टेंट हाउस के कार्य के लिए भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पथरगामा से ₹76000 की निकासी कर मोटरसाइकिल की डिक्की में डालकर डिक्की को लॉक कर उपरोक्त नाश्ते की दुकान में आया और दुकान के सामने पी सड़क के दूसरी ओर गाड़ी खड़ी कर दुकान में नाश्ता करने लगा| नाश्ता करने के उपरांत जब वह बाहर आया तो अपना डिक्की को खुला पाया तब कहीं जाकर चोरी का खुलासा हुआ| घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बलिराम रावत ने दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगालने पर पाया की छोटा जींस और जैकेट पहने हुए और चेहरे पर मास्क लगाए हुए एक कम उम्र युवक आकर पहले दुकान में झांका और फिर लौटकर डिक्की खोलकर पैसा ले उड़ा| हालांकि अभी तक अपराधी का खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस दल भारतीय स्टेट बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है| अमन राज:- |
| Posted: 24 Feb 2022 02:13 AM PST
ग्राम समाचार, राँची:- झारखंड की राजधानी राँची मे झारखंड अधिविध परिषद मे मैट्रिक व् इंटर की वार्षिक परीक्षा की तिथि हुआ घोषित! प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि अब 24 मार्च से मैट्रिक व् इंटर की परीक्षा दोनों कार्यक्रम जारी कर दिया गया है! वहीँ बताया कि मैट्रिक की अंतिम परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को होगी, वहीँ इंटर की अंतिम परीक्षा 25 अप्रैल तक बताया गया! एवम् बताया गया कि दोनों पालियों मे परीक्षा होगी! वहीँ ये भी बताया कि मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली 9:45 बजे से 11:20 मिनट तक होगी!एवम् दूसरी पाली 11:25 मिनट से लेकर 01:05 मिनट तक चलेगी! वहीँ इंटर की भी परीक्षा दो पालियों मे 2:00 बजे से लेकर शाम के 5:20 मिनट तक चलेगी! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Ramgarh News: डीटीओ और एसडीओ ने रात में 2:00 बजे चेकनाको का निरीक्षण किया Posted: 23 Feb 2022 09:28 PM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के द्वारा जिले के कुल 9 जगहों को चिन्हित करते हुए वहां चेक नाके स्थापित किए गए हैं वहीं चेक नाकों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए उन्हें अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार देर रात को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ श्री किशोर कुमार रजक के साथ चितरपुर, गोला एवं रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न चेक नाकों का निरीक्षण कर दंडाधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों को वन एवं खनन सहित सभी तरह के चालान एवं अन्य दस्तावेजों की गहन जांच करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से दण्डाधिरियों को आवश्यक निर्देश दिए। वही रात 2:00 बजे के करीब जिला परिवहन पदाधिकारी सौरभ प्रसाद ने कोयले की अवैध तस्करी को रोकने के लिए विभिन्न चेक नाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों एवं पुलिस बल को अवैध तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगे रहना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उनका हौसला बढ़ाया और ध्यान एवं एकाग्रता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Ramgarh News: प्रत्येक बुधवार को सभी थानों में हो रहा है थाना दिवस का आयोजन Posted: 23 Feb 2022 09:20 PM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- आम नागरिकों, ग्रामीणों को जमीन से संबंधित शिकायत का थाना/ ओपी स्तर पर राजस्व संबंधित कागजात नहीं रहने के कारण उनके निराकरण/निष्पादन में आने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर रामगढ़ जिले में प्रत्येक बुधवार को प्रत्येक थाना/ ओपी स्तर पर थाना दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक आदि थाना में उपस्थित रहकर ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों को तत्काल निष्पादित करने हेतु कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को रामगढ़ थाना रामगढ़ सहित जिले के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान रामगढ़ थाना रामगढ़ में अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, एवं अंचल अधिकारी रामगढ़ सुधीर कुमार ने स्वयं उपस्थित रहकर ग्रामीणों एवं अन्य लोग जो जमीन संबंधित शिकायतों अथवा समस्याओं के साथ थाना आए थे के मामलों की जांच करने के उपरांत उनके तत्काल निष्पादन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Chandan News: दुर्गम इलाकों में शराब बनाने वाले को तलाशने में उतारा ड्रोन कैमरा Posted: 23 Feb 2022 07:49 PM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिले के बेलहर थाना और कटोरिया ALTF की टीम ने संयुक्त रुप से ड्रोन की मदद से बघधसवा और खजूरी गांव में छापामारी करते हुए 12 सौ किलोग्राम फर्मेंटेड गुड एवं जवा महुआ का घोल बरामद कर घटनास्थल पर विनष्ट कर दिया गया। ड्रोन की मदद से लगातार दुर्गम क्षेत्रों में शराब निर्माण केंद्रों की तलाशी ली जा रही है इसी क्रम में 22 फरवरी मंगलवार को पटना से आए उत्पाद टीम और आनंदपुर ओपी पुलिस के संयुक्त में ड्रोन की मदद से क्षेत्र दुर्गम इलाकों में खावा, गरभूडीह, आंकाकुरा, और हडियाकुरा आदि जगहों में तलाशी ली गई। हलांकी तलाशी के दौरान कोई शराब निर्माण सामग्री बरामद नहीं की गई। इस छापामारी दल में मुख्य रूप से आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं उत्पाद टीम का नेतृत्व पुरुषोत्तम लाल सहायक अवर निरीक्षक एवं पुलिस बल का योगदान रहा। इस अभियान से जंगल झाड़ के आड़ में अवैध शराब बनाने वाले को अब खैर नहीं है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Bounsi News: विद्युत ऊर्जा चोरी करने के मामले में दो उपभोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज Posted: 23 Feb 2022 10:32 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कैरी, एवं हेंचला टोला गांव में दिनांक 23 फरवरी 2022 को गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत ऊर्जा चोरी करने के विरुद्ध छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी की गई। इस मौके पर बौंसी विद्युत कनीय अभियंता विद्युत प्रशाखा राजीव रंजन विद्युत अभियंता (एसटीएफ) संतोष कुमार राम, मानव दल निर्मल कुमार राम, विनोद कुमार चौधरी, विनोद कुमार मिश्रा के संयुक्त रूप से समय करीब 1:45 पर ग्राम कैरा पहुंचा। जहां देखा गया कि, उपभोक्ता सुनील यादव, पिता भरत यादव अपने परिसर में लगे विद्युत एलटीटी लाइन में सर्विस तार जोड़कर 0.764 वाट (₹18846 )विद्युत ऊर्जा भार का अवैध तरीके से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाये गये। वहीं दूसरी ओर 3:00 बजे के करीब हेंचला टोला गांव के जगदीश यादव, पिता स्वर्ग कार्तिक यादव के घर पर भी छापेमारी की गई तो देखा गया कि, वैद्य मीटर लगाने के पश्चात भी एक अतिरिक्त तार के माध्यम से पूरे आवास में मेन एलटी लाइन में तार जोड़कर अवैध रूप से उर्जा की चोरी कर 0.765. किलो वाट डी एस वन एस बी डी सी एल का राजस्व 62749 रुपए का नुकसान किया गया है। जिसे लेकर धारा 135 एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज कराया गया। जिसे लेकर अवैध तरीके से ऊर्जा चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता राजीव रंजन ने बताया कि, जिन उपभोक्ताओं को 2000 रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया राशि लंबित है उसे अति शीघ्र विद्युत ऊर्जा से विच्छेदन कर दिया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: विपिन कुमार यादव बने वार्ड 13 के वार्ड सचिव Posted: 23 Feb 2022 11:11 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सरूवा पंचायत वार्ड संख्या 13 में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का चुनाव बुधवार को वार्ड सदस्य दिनेश टूडू की अध्यक्षता में शांतिपूर्वक ढंग से मतदान कराकर संपन्न कराया गया। जिसमें विपिन कुमार यादव को वार्ड 13 का वार्ड सचिव चुना गया। इस संबंध में वार्ड सदस्य दिनेश टूडू ने बताया कि, मौके पर वार्ड 13 के ग्रामीणों ने मतदान कर वार्ड सचिव का चयन किया। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 358 थी। जिसमें 31 मत वशिष्ट कापरी को, 40 मत शिखा कुमारी को,25 मत विकास प्रसाद यादव को,44 मत सुजीत कुमार को,74 मत सोनू कुमार को एवं 149 मत विपिन कुमार यादव को मिला। जिसमें 64 मतों से विपिन कुमार यादव विजयी हुए। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 23 Feb 2022 08:35 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है। जीर्णोद्धार के तहत पहले मंदिर के मुख्य द्वार को तोड़कर गेट को पूरी तरीके से बदल दिया गया। मंदिर के चारों ओर प्रांगण बनाया जा रहा है। मंदिर से करीब 50 मीटर तक पीसीसी सड़क बनाई गई है। महाशिवरात्रि तक मंदिर में रंग रोगन करने का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर मौजूद एएसआई बनारसी प्रसाद यादव ने बताया कि, जल्द से जल्द मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा किया जाएगा। मालूम हो कि, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। थाना कॉलोनी सहित अन्य जगहों से श्रद्धालु मंदिर में महाशिवरात्रि सहित अन्य दिन भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि के दिन काफी संख्या में मंदिर पहुंचकर श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |