प्राइमरी का मास्टर ● इन |
- यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में कम हो गए 14000 छात्र
- मानव सम्पदा लॉगिन में बदलाव, अब OTP के जरिए ही कर पाएंगे लॉगिन
- University Exam 2022: महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच
| यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में कम हो गए 14000 छात्र Posted: 27 Feb 2022 05:32 PM PST यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में कम हो गए 14000 छात्र लखनऊ । कोरोना महामारी की वजह से यूपी बोर्ड वर्ष 2021 की परीक्षाएं नहीं हो पाईं और पंजीकृत छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया गया। अब वर्ष 2022 की परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन पिछले साल की तुलना में 13 हजार 972 छात्र इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में कम हो गए हैं। बोर्ड की ओर से कई बार पंजीकृरण की तारीख बढ़ाई लेकिन हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या पिछले वर्ष से कम रहीं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की वर्ष 2022 की परीक्षाएं मार्च अन्तिम सप्ताह या अप्रैल प्रथम सप्ताह से हो चुकी है। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को ब्योरा जारी कर दिया गया है। वर्ष 2022 में हाईस्कूल और इंटर में कुल 92113 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इस वर्ष पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 13 हजार 972 विद्यार्थी कम हो गए है। वर्ष 2021 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए 106085 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें हाईस्कूल में 55100 एवं इंटर में 50985 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। वहीं वर्ष 2022 में हाईस्कूल और इंटर दोनो में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या घटी है। वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए प्राइवेट फार्म भरने वाले 2707 विद्यार्थियों समेत कुल 92113 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल में 47075 एवं इंटर में 42331 छात्र ही पंजीकृत हो सके हैं। |
| मानव सम्पदा लॉगिन में बदलाव, अब OTP के जरिए ही कर पाएंगे लॉगिन Posted: 27 Feb 2022 07:33 PM PST मानव सम्पदा लॉगिन में बदलाव, अब OTP के जरिए ही कर पाएंगे लॉगिन। 01 मार्च से मानव संपदा पोर्टल पर पूर्व की भांति लॉगइन ओटीपी बेस्ड कर दी जाएगी कृपया सुनिश्चित करें कि मानव संपदा पर आपका रजिस्टर्ड मोबाइल अपडेटेड है अगर मोबाइल नम्बर सही नहीं है तो पोर्टल पर लॉगिन करके जनरल ऑप्शन में जाकर कांटेक्ट डिटेल के माध्यम से अपडेट कर लें अन्यथा की स्थिति में मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन संभव नहीं होगा। ओटीपी आधारित लॉगइन का प्रावधान समस्त प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों पर भी 01 मार्च से ही लागू किया जा रहा है। अतः कृपया उन्हें भी मोबाइल नंबर सही है या नहीं सुनिश्चित करने हेतु सूचित कर दें। 🔴 जानिए मानव संपदा पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका 👉 01 मार्च के पहले समस्त शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक व चतुर्थ श्रेणी कर्मी कर ले अपडेट। 👉 सर्वप्रथम ehrms.upsdc.gov.in के माध्यम से मानव संपदा पोर्टल पर जाये। 👉 तत्पश्चात अपनी मानव संपदा पोर्टल पर अपना पासवर्ड व अन्य चीजें डालते हुए लॉगिन करें। 👉 मानव संपदा पोर्टल खोलने पर बाएं तरफ GENERAL के ऑप्शन पर क्लिक करें। 👉 GENERAL के ऑप्शन पर क्लिक करने पर कई ऑप्शन खुल कर आयेगे। 👉 उसमे से UPDATE CONTACT DETAIL पर क्लिक करें। 👉 अब आपका मोबाइल नंबर और Email का कॉलम खुल कर आ जायगा। 👉 अब चेक कर लें। यदि दोनों डिटेल न भरी हो तो भर दीजिए, यदि भरी हो तो चेक कर लीजिए। 👉 मोबाइल नंबर व ईमेल भरने के बाद अपडेट पर क्लिक कर दी 👉 अब आपका मोबाइल नंबर व ईमेल अपडेट हो गया है। |
| University Exam 2022: महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच Posted: 27 Feb 2022 04:44 PM PST University Exam 2022: महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की जांच होगी University Exam 2022: प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों से संबंधित महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की जांच होगी। सेमेस्टर परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराने के निर्देश के तहत यह जांच कराई जाएगी। कुछ विश्वविद्यालयों ने परीक्षाओं में ई-सर्विलांस के प्रयोग की तैयारी भी की है। मौजूदा सत्र में नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रणाली के तहत परीक्षाएं होनी हैं। कुछ विश्वविद्यालयों में यह व्यवस्था पहले से भी थी, जबकि कुछ विश्वविद्यालयों में वार्षिक परीक्षा प्रणाली ही चल रही थी। अब नव प्रवेशार्थियों के लिए च्वायस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) पर आधारित सेमेस्टर प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है। विश्वविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाएं या तो शुरू हो गई हैं या फिर शुरू होने वाली हैं। ऐसे में परीक्षाओं की शुचिता व पवित्रता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी से निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने की शिकायतों को देखते हुए शासन ने उसकी जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद विश्वविद्यालयों के स्तर से परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने को कहा जा रहा है। एक विश्वविद्यालय ने तो महाविद्यालयों को चेताया है कि परीक्षा काल में सीसीटीवी कैमरे बंद पाए जाने और विश्वविद्यालय से उनकी कनेक्टिविटी स्थापित न होने पर संबंधित परीक्षा केंद्र को अनुचित साधन प्रयोग (यूएफएम) की श्रेणी में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |