सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 6, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई , आग लगने से तीन लोगों की मौत

Posted: 06 Feb 2022 07:04 AM PST


सुलतानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई , आग लगने से तीन लोगों की मौत। रविवार की शाम 7:00 बजे के आसपास गोसाईगंज थाना क्षेत्र से होकर गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया।जहां एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से गाजीपुर  की तरफ जा रही तेज रफ्तार बलेनो कार जैसे ही गोसाईगंज थाना क्षेत्र  के अरवल खीरी करवत एयर स्ट्रीप के पास पहुंची इसी बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर बने अस्थाई डिवाइडर से टकरा गई ।जिससे अचानक कार में आग लग गई और कार धू -धू कर जलने लगी जिससे कार में सवार लोगों में से 3 लोगों की मौके पर जल कर मौत हो गई। सूचना पर कूरेभार थानाध्यक्ष व गोसाईगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करते हुए मृतकों के शवो की शिनाख्त करने में जुटे हुए है। इस संबंध में कूरेभार थानाध्यक्ष  ने बताया की मौके पर तीन लोगों के जले शव मिले है।जांच पड़ताल की जा रही है।

सुल्तानपुर से 541 से अधिक पुलिसकर्मी विधानसभा चुनाव ड्यूटी में गए

Posted: 06 Feb 2022 04:04 AM PST


सुलतानपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र ने विधानसभा निर्वाचन-2022 मतदान हेतु जिले से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान हेतु पुलिस लाइन में अधिकारी/कर्मचारीगणों की गई ब्रीफिंग ।जनपद बुलन्दशहर, बरेली एवं जालौन चुनाव डियूटी में लगे पुलिस बल को अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ कर हरी झंडी दिखाते हुए किया गया रवाना। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक  डॉ0 विपिन कुमार मिश्र ने निर्वाचन हेतु जाने वाले पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया  कि वे अपनी-अपनी चुनाव ड्यूटी को पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ करेंगे। एसपी ने ब्रीफ करते हुए पुलिसकर्मियों से शांतिपूर्ण मतदान कराने को कहा । साथ ही साथ हिदायत दी गयी कि सभी अपने-अपने ड्यूटी प्वांइट पर ही जमें रहेंगे। जिससे कोई भी शरारती तत्व मतदेय स्थल पर प्रवेश न कर सके, ताकि  चुनाव आयोग की मंशा के अनुरुप विधानसभा निर्वाचन निर्विघ्न/सकुशल संपन्न हो सके। निर्वाचन के लिए जनपद  से लग़भग 541 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है, जिसमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हे0का0 तथा का0 सम्मिलित हैं । कोविड-19 के दृष्टिगत सभी पार्टी प्रभारियों को कोविड किट, मास्क, सेनेटाईजर व अन्य आवश्यक सामाग्री भी दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को ब्रीफ करते हुए सभी जवानों को कोविड-19 के सम्बंध में सरकार द्वारा जारी आदेशों/निर्देशों का कड़ाई से पालन करने एवं करवाने हेतु भी निर्देशित कर पुलिस बल को ब्रीफ कर हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया गया । ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लम्भुआ, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहें ।

प्रभु कुंज से शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर,शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के अंतिम संस्‍कार की तैयारियां जारी

Posted: 06 Feb 2022 03:42 AM PST


नई दिल्ली स्वर कोकिला लता मंगेशकर  अब हमारे बीच नहीं रहीं आज 6 फरवरी 2022 सुबह 8:12 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया लता मंगेशकर का अंतिम संस्‍कार रविवार शाम को 6:30 बजे मंबई के शिवाजी पार्क  में किया जाएगा इसके लिए शिवाजी पार्क में बीएमसी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं महाराष्‍ट्र के मंत्री आदित्‍य ठाकरे ने भी शिवाजी पार्क पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया लता जी के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर हैसोशल मीडिया के जरिए सुर साम्राज्ञी के फैन उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैंलता जी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा है, जहां शाम साढ़े छह बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। सेना के जवान लता जी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में ढंककर प्रभु कुंज अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर से बाहर लेकर आए। हजारों लोग अपनी लता ताई को अंतिम विदाई देने सड़कों पर उतर आए। ब्रीच कैंडी अस्पताल से लता जी की पार्थिव देह दोपहर करीब 1.10 बजे उनके घर पहुंची थी।लता जी के सम्मान में भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम टाल दिया है।महाराष्ट्र सरकार ने लता जी के सम्मान में सोमवार का सार्वजनिक अवकाश और तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने  लता जी के सम्मान में  2 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 5:45-6:00 बजे अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क मैदान में पहुंचेंगे जिसके बाद लता मंगेशकर जी का अंतिम संस्कार शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा।

पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी,15 महिलाएं हुई घायल

Posted: 06 Feb 2022 03:10 AM PST


अमेठी जिले में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां महिला मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 22 महिलाएं घायल हुई हैं जिनमें 15 गंभीर रुप से घायल बताई जा रही हैं। सभी का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धनापुर के पास की है। यहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन एकाएक पलट गई। पिकअप पर कुल 22 महिला सवार थी। इनमें 15 महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।घायल महिलाओं को आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लाया गया।जानकारी के अनुसार के पिकअप से महिलाएं मटर तोड़ने के लिये ककवा जा रही। तभी वो धनापुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घायलों में साधना, रामपति, रोशनी, काजल, अनारा, शालू सोना, कर्मा, निशा, अंजलि, शिवकुमारी साधना, सोना, ज्ञानमती व बीनू  को चोटें आई हैं।

पुलिस और एसओजी ने अवैध असलहों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

Posted: 06 Feb 2022 03:02 AM PST


 अमेठी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाये गए अभियान के तहत पीपरपुर पुलिस और एसओजी ने अवैध असलहों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान पीपरपुर थाना क्षेत्र के आसलदेव तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति ग्राम हारीपुर में राजदेव तिवारी की बाग में अवैध असलहा बना रहे हैं। इस सूचना पर थाना पीपरपुर व एसओजी की संयुक्त टीम ने घेर कर नफर आरोपियों कल्लू लोहार पुत्र बाबूलाल लोहार निवासी अढ़नपुर थाना मुसाफिरखाना और वीरेन्द्र पुत्र नन्दलाल निवासी कोछित थाना मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 16 अवैध तमंचा निर्मित व 2 कारतूस 315 बोर, 10 अर्द्धनिर्मित तमंचा 315 बोर, व बनाने के उपकरण जैसे 8 नाल 315 बोर, 1 सम्सी, 14 ट्रैगर, 5 बाडी बिल्डिंग राड, 1 हैमर, 17 लोहे की पत्ती, 17 छोटी व बड़ी सुम्मी, भारी मात्रा में लोहे की कील, भट्ठी आदि उपकरण बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त कल्लू ने बताया कि भागने वाला अभियुक्त मेरा लड़का बिजली है तथा यह भी बताया कि हम लोग अवैध तमंचा बनाने व बेचने का काम करते हैं।

PWD इंजीनियर के घर मिले 41 लाख

Posted: 05 Feb 2022 11:23 PM PST

 


लखनऊ पीलीभीत जिले में फ्लाइंग स्क्वायड ने छापा मारकर पीडब्ल्यूडी के एक इंजीनियर के घर से करीब 41 लाख रुपये बरामद किए हैं। फ्लाइंग स्क्वायड को सूचना मिली थी कि चुनावों में बांटने के लिए इंजीनियर के घर मोटी रकम पहुंची है। इंजीनियर का एक राजनीतिक से जुड़े संगठन से करीबी रिश्ता बताया जा रहा है। फ्लाइंग स्क्वायड ने रकम को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में इंजीनियर ने कहा है कि बरामद रकम उसकी अपनी है। लेकिन इतनी बड़ी रकम कहां से आई ? इसका जवाब इंजीनियर अफसरों को नहीं दे सका है।इंस्पेक्टर कोतवाली पीलीभीत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद फ्लाइंग स्क्वायड ने PWD गेस्ट हाउस में अवर अभियंता मुकेश कुमार के आवास पर छापा मारा था। जहां से 40,99300 रुपये बरामद हुए हैं। मामले में फ्लाइंग स्क्वायड की ओर से विधिक कार्रवाई की जा रही है। इंजीनियर से पूछताछ चल रही है।

डीएम ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Posted: 05 Feb 2022 11:21 PM PST


लखनऊ उन्नाव जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की शादी की सूचना किसी ने जिलाधिकारी को फोन करके दे दी। जिस पर जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने पुलिस के साथ पहुंचकर शादी रुकवा दी। करीब एक घंटा गहमा-गहमी रहने के बाद परिजनों ने खुद ही शादी स्थगित करते हुए अपनी गलती मान ली। उन लोगों ने लड़की की शादी बाद में ही करने की बात कही। मौजूद बाल कल्याण के अधिकारियों ने नाबालिग को साथ लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है। अब उसे जिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।नाबालिग की शादी मवई गांव में एक लड़के के साथ तय हुई थी। शादी रुकने के बाद बाराती लौट गए। उन्नाव के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के पास सूचना है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जगत खेड़ा में परिजनों द्वारा नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है। सूचना मिलते ही वो जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, बाल कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा, थाना एचटीयू प्रभारी अमर नाथ यादव समेत पुलिस बल के साथ शादी समारोह वाले घर पहुंचे। पुलिस को देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। रेनू यादव ने परिजनों से लड़की की उम्र साबित करने वाले दस्तावेज मांगे। इस पर परिजनों ने तरह-तरह की दलील दी, लेकिन बात नहीं बनी।लड़की पढ़ी लिखी छात्रा है। परिजनों ने बेटी की उम्र के संबंध में कोई भी साक्ष्य नहीं पेश किये। इसके बाद मौजूद पुलिस व विभाग के लोगों ने शादी को वहीं रुकवा दी। नाबालिग को कानूनी प्रक्रिया के तहत साथ ले लिया है। जहां सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने शैक्षिक और उम्र के प्रमाण पत्र मांगे हैं। कानूनी प्रक्रिया के तहत उस नाबालिग को जिला अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। बारात मवई गांव से आनी थी, लेकिन बाल विवाह रोकने के बाद बारातियों को मना कर दिया गया।

बड़ी बेटी के दूल्हे ने किया आने से इनकार तो बारात लेकर पहुंच गया छोटी का दूल्हा

Posted: 05 Feb 2022 11:03 PM PST

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर  स्थित थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात अजब ही नजारा दिखा, जहां एक विवाह समारोह में मंडप तो बड़ी बेटी के लिए सजा था, लेकिन दहेज  के लोभी दूल्हे ने जब बारात लेकर आने से मना कर दिया तो फिर छोटी बेटी की उसी मंडप में शादी करा दी गई।लड़कियों के पिता के मुताबिक, उन्होंने जिस युवक से बड़ी बेटी का रिश्ता तय किया था वह पुलिस में कांस्टेबल है। 2 फरवरी को उनकी सगाई में नकदी, आभूषण, कपड़े और अन्य दान दहेज दिया था। बारात 4 फरवरी को आनी थी, लेकिन इससे ठीक पहले पिता-पुत्र ने सरकारी नौकरी का हवाला देते हुए 11 लाख रुपये की नकदी और एक स्कार्पियो की मांग कर दी, जो उनके बस के बाहर था.उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी और वे लोग बस बारात आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच वर पक्ष का फोन आया कि अगर वे उनकी मांग पूरी नहीं करते तो वे बारात लेकर नहीं आएंगे। यह सुनकर उनके पैरों से जमीन हिल गई।ऐसे में पीड़ित पिता ने छोटी बेटी के दूल्हे और ससुर से बात की। उनकी शादी 18 फरवरी को होने वाली थी।हालांकि वे हालात को देखते हुए 4 फरवरी को बारात लेकर आने को तैयार हो गए और धूमधाम से उनकी शादी हो गई।इस मामले में लड़की पक्ष ने बड़ी बेटी के होने वाले दूल्हे और उसके पिता पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यूपी में 7 फरवरी से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

Posted: 05 Feb 2022 09:58 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए राज्य में अब सोमवार यानी 7 फरवरी से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल और कॉलेज दोबारा  से खुल जाएंगे। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की शर्त बनी रहेगी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी का कहना है कि सोमवार से स्कूल-कालेज खुल जाएंगे। आदेश जारी कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव का कहना है कि कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए सोमवार से शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है। वहीं कक्षा 8 तक के स्कूलों पर फैसला बाद में किया जाएगा।गाइडलाइंस के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम नहीं होंगे, जिसमें भीड़ जुटे।मास्क पहनना और फेस कवर करना अनिवार्य होगा. हॉस्टल वाले स्कूलों में दो बेड्स के बीच उचित दूरी रखनी होगी। इससे पहले कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर प्रशासन ने 6 फरवरी तक राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया था। इस दौरान स्कूलों को सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दी गई थी। इससे पहले ये आदेश 30 जनवरी तक के लिए लागू किया गया था, जिसकी डेट आगे बढ़ाकर 6 फरवरी कर दी गई थी। इससे पहले सरकार ने अभियान चलाकर स्टाफ व शिक्षकों का टीकाकरण कराया था।

भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, 2 दिन राष्ट्रीय शोक

Posted: 05 Feb 2022 09:56 PM PST

 


 नई दिल्ली भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया। कोरोना की कर्कश आवाज भारत की स्वर कोकिला को लील गई। आज सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना से जंग हार कर दुनिया को विदा कह गईं। आज उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।लता जी के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए शिवाजी पार्क में रखी जाएगी। बीएमसी के पीआरओ तानाजी कांबले ने बताया कि लता जी का अंतिम संस्कार भी शिवाजी पार्क स्थित श्मशान में किया जाएगा। हालांकि, इसका समय अभी कंफर्म नहीं किया गया है।92 साल की लता जी की कोरोना रिपोर्ट 8 जनवरी को पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर भी 2 दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एकसाथ जंग लड़ी।उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में रखा गया था। लंबे समय से लता ताई का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समधानी की देखरेख में ही डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान उनकी हेल्थ में सुधार भी देखा जा रहा था। उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया। करीब 5 दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होना भी शुरू हो गया था। ऑक्सीजन निकाल दी गई थी, लेकिन ICU में ही रखा गया, लेकिन रविवार को सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया। डॉ. प्रतीत ने बताया कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर उनकी मौत की वजह रही।स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय लता जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे, लेकिन आज इस बुरी खबर से करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल टूट गया। सैंकड़ों कालजयी गानों को अपनी आवाज देने वाली लता जी आज अनंत यात्रा पर चली गईं।92 साल की लता जी ने 36 भाषाओं में 50 हजार गाने गाए, जो किसी भी गायक के लिए एक रिकॉर्ड है। करीब 1000 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी। 1960 से 2000 तक एक दौर था, जब लता मंगेशकर की आवाज के बिना फिल्में अधूरी मानी जाती थीं। उनकी आवाज गानों के हिट होने की गारंटी हुआ करती थी। सन 2000 के बाद से उन्होंने फिल्मों में गाना कम कर दिया और कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही गाने गाए। उनका आखिरी गाना 2015 में आई फिल्म डुन्नो वाय में था।करीब 80 साल से संगीत की दुनिया में सक्रिय लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। 13 साल की छोटी उम्र में 1942 से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। लता जी के पिता पं. दीनानाथ मंगेशकर संगीत की दुनिया और मराठी रंगमंच के जाने पहचाने नाम थे। उन्होंने ही लता जी को संगीत की शिक्षा दी थी। 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता जी की तीन बहनें आशा भोसले, उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं।लता मंगेशकर को 2001 में संगीत की दुनिया में उनके योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। इससे पहले भी उन्हें कई सम्मान दिए गए, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के सम्मान भी शामिल हैं। कम ही लोग जानते हैं कि लता जी गायिका के साथ संगीतकार भी थीं और उनका अपना फिल्म प्रोडक्शन भी था जिसके बैनर तले बनी फिल्म "लेकिन" थी, इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट गायिका का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था

विधान सभा सामान्य निर्वाचन, 15 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Posted: 05 Feb 2022 06:10 AM PST


सुलतानपुर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को जनपद के सभी रिटर्निंग आफीसर/उप जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया गया, जो इस प्रकार हैं- 187-विधान सभा क्षेत्र इसौली से आज 01 नामांकन पत्र क्रय किया गया तथा कुल 03 नामांकन पत्र दाखिल किये गये, जिसमें बहुजन समाज पार्टी से यशभद्र सिंह मोनू द्वारा 02 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया तथा रमेश कुमार पुत्र राम सजीवन द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया ।

188-सुलतानपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से आज कुल 05 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें 01 विकासशील इन्साफ पार्टी से विन्ध्या पुत्र दिलीप, बहुजन मुक्ति पार्टी से सिद्धार्थ भीम पुत्र राम अवध, भारतीय जनता पार्टी से शशि भद्र सिंह पुत्र जय भद्र सिंह तथा 02 निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये तथा 03 नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किये गये, जिसमें समाजवादी पार्टी से अनूप सण्डा पुत्र त्रिभुवन नाथ, बहुजन समाज पार्टी से डॉ0 देवी सहाय मिश्रा पुत्र स्व0 राम बहादुर मिश्र व निर्दलीय प्रत्याशी उमेश शुक्ला पुत्र एच0पी0 शुक्ला हैं।  189-विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सदर (जयसिंहपुर) से आज कुल 03 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें आम आदमी पार्टी से बृजेश कुमार पुत्र ईश्वरदत्त, निर्दलीय प्रत्याशी माता बदल वर्मा पुत्र भवानी प्रसाद वर्मा तथा बहुजन मुक्ति पार्टी से कंचनलता पत्नी गुलाब चन्द्र द्वारा नामांकन पत्र क्रय किया गया तथा 04 नामांनक पत्र दाखिल किये गये, जिसमें राष्ट्रीय डेमोक्रिटिव फ्रन्ट से हरीलाल पुत्र जयश्री, आजाद समाज पार्टी कांशीराम से अनीश अहमद पुत्र अमीनुद्दीन, निर्दलीय प्रत्याशी राम प्रकाश पुत्र श्रीराम गौड़ व बहुजन समाज पार्टी से ओम प्रकाश पुत्र समरथ हैं।  190-लम्भुआ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से आज 01 नामांकन पत्र निर्दलीय प्रत्याशी फैज आलम पुत्र वसीम हाशमी द्वारा क्रय किया गया तथा 02 नामांकन पत्र इण्डियन नेशनल कांग्रेस से विनय विक्रम पुत्र जय बहादुर व मौलिक अधिकार पार्टी से अमृत लाल पुत्र राजेन्द्र द्वारा दाखिल किया गया। 191-विधान सभा क्षेत्र कादीपुर(अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्र से आज एक भी नामांकन पत्र न तो क्रय किया गया न ही दाखिल किया गया।  इस प्रकार पॉचवे कार्य दिवस में कुल 10 नामांकन पत्र राजनैतिक/गैर राजनैतिक दलों द्वारा क्रय किये गये। प्रथम दिन 30, दूसरे दिन 21 तथा तीसरे कार्य दिवस में 18 नामांकन पत्र, चौथे दिन 11 नामांकन पत्र तथा पॉचवे दिन 10 नामांकन पत्र क्रय किये गये। इस प्रकार अब तक कुल 90 नामांकन पत्र राजनैतिक/गैर राजनैतिक दलों द्वारा खरीदा गया। विभिन्न राजनैतिक/गैर राजनैतिक दलों द्वारा आज 12 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किये गये है।

सोमवार से खुल सकते हैं स्कूल-कॉलेज

Posted: 05 Feb 2022 02:59 AM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट जारी है। इसको देखते हुए सात फरवरी से उत्तर प्रदेश के स्कूल-कॉलेज फिर से खोले जा सकते हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक कल स्कूल खोलने को लेकर घोषणा भी की जा सकती है। कोरोना केस को देखते हुए गोरखपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल खोलने को लेकर संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में कोरोना केस लगातार कम हो रहे हैं, अब स्कूल-कॉलेज बंद रखने की जरूरत नहीं है।31 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में सर्दी के चलते स्कूल कॉलेज बंद किए गए थे। इसके बाद लगातार बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए इसे 30 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया था और फिर छह फरवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे। साथ ही कक्षाओं को ऑनलाइन जारी रखने के आदेश दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक सोमवार से स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोला जा सकता है। पहले नौंवी क्लास से ऊपर के स्कूल खोले जा सकते हैं। स्कूल-कॉलेजों में जाने वाले स्टाफ और छात्रों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही शिक्षक और छात्रों को मास्क भी पहनना होगा। 

Post Bottom Ad

Pages