Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- GWALIOR की डफरिन सराय, जहां 800 क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी- GWALIOR HISTORY
- JABALPUR NEWS- इंस्पेक्टर अर्चना नागर सुर्खियों में, VHP के नेता खुश, अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप
- BHOPAL NEWS- भंडारी परिवार में प्रॉपर्टी विवाद, पत्नी और बेटी के खिलाफ 1 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR
- गुना में 151 सरकारी स्कूल बंद करने का प्रस्ताव- MP EDUCATION NEWS
- GWALIOR NEWS- कमलनाथ के जाते ही महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
- BHOPAL NEWS- कुलपति के द्वार पर जंगली तेंदुआ 1 घंटे तक बैठा रहा, अतिक्रमण की चेतावनी देने आया था
- YouTubers और स्टूडेंट्स के लिए ECI का कंपटीशन, प्रतिष्ठापूर्ण आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा- MP NEWS
- Government jobs for mining engineers- एनटीपीसी में वैकेंसी ओपन
- 300 सब इंस्पेक्टरों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट का स्थगन आदेश - MP karmchari news
- अतिथि विद्वान- फिक्स सैलरी के साथ रिस्पांसिबिलिटी का भी फिक्सेशन- MP karmchari news
- MP BOARD EXAM- कोरोना का कोई प्लान ही नहीं है, 18 लाख विद्यार्थी संक्रमण के खतरे में
- RAIL SAMACHAR- भोपाल से गुजरने वाली 6 ट्रेनें निरस्त
- इंदौर की बेटी चली गई, सारा शहर शोकमग्न है, सभी कार्यक्रम निरस्त- INDORE NEWS
- लता मंगेशकर का निधन- 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, राष्ट्रपति सहित सभी शोकमग्न- lata mangeshkar news
- MP NEWS- 12वीं पास 60 स्टूडेंट्स का इन्फोसिस के प्रोजेक्ट मीराई में सिलेक्शन, जापान में पढ़ेंगे, नौकरी भी मिलेगी
- MP NEWS- महिला की सुरक्षा और सेवा का काम किया है तो अवार्ड के लिए जानकारी भेजें
- पानी के जहाज की स्पीड कम क्यों होती है, समुद्र में तो ट्रैफिक भी नहीं होता- GK in Hindi
| GWALIOR की डफरिन सराय, जहां 800 क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी- GWALIOR HISTORY Posted: 06 Feb 2022 07:28 AM PST ग्वालियर शहर में एक लैंड मार्क है 'डफरिन सराय'। यह नाम अंग्रेजी शासन काल में भारत के गवर्नर जनरल रहे लॉर्ड डफरिन के नाम पर रखा गया है। भारत के इतिहास में डफरिन सराय का महत्वपूर्ण उल्लेख होना चाहिए। यही वह जगह है जहां पर लॉर्ड डफरिन ने 800 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को फांसी की सजा सुनाई थी। इस स्थान पर ऐतिहासिक स्मारक होना चाहिए। ताकि सनद रहे, और वक्त जरूरत काम आवे। इतिहास में लॉर्ड डफरिन को महान गवर्नर जनरल बताया गया है18 वीं सदी की क्रांति का इतिहास, अंग्रेजी सत्ता के दबाव में और राजाओं की मर्जी के हिसाब से लिखा गया। ग्वालियर के महाराजा सिंधिया, अंग्रेज अधिकारियों को खुश करने के लिए हर संभव कोशिश करते थे। इतिहास में लॉर्ड दर्शन को एक महान गवर्नर जनरल बताया गया है, जो जनता के लिए और किसानों के लिए बड़ा संवेदनशीलता था। डफरिन सराय जैसी महत्वपूर्ण घटना के बारे में कोई खास विवरण प्रमाणित और मान्य इतिहास की किताबों में नहीं मिलता। केवल इतना बताया गया है कि लॉर्ड डफरिन ने यहां पर कचहरी लगाई थी। जिसमें 800 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। यदि भारत का गवर्नर जनरल कचहरी लगाने के लिए आता है तो निश्चित रूप से यह एक महत्वपूर्ण घटना है। इतिहास में एक लाइन यह भी लिखी है कि लॉर्ड डफरिन ने ग्वालियर पर सिंधिया शासन की पुनर्स्थापना की थी। लॉर्ड डफरिन का कार्यकाल 1857 की क्रांति के बाद 1884 से 1888 तक रहा था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| Posted: 06 Feb 2022 07:01 AM PST जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में पदस्थापना के दौरान विवादों में आई इंस्पेक्टर अर्चना नगर शहर की सबसे बड़ी सुर्खी बन गई हैं। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा सस्पेंड किए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता एवं व्यापारियों ने मिठाई बाटी तो दूसरी तरफ इंस्पेक्टर अर्चना नागर ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एक याचिका हाई कोर्ट में भी दाखिल की गई है। इंस्पेक्टर अर्चना नागर को सस्पेंड किए जाने से पहले लाइन अटैच कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता की शिकायतें प्राप्त हुई थी। एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल द्वारा शिकायतों की जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतें सही पाई गईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद ने धन्यवाद दियाइंस्पेक्टर अर्चना नागर के सस्पेंड होने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर थाना क्षेत्र के व्यापारियों के साथ मिलकर इस मामले के इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर एवं एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल को धन्यवाद पत्र सौंपा। इधर अर्चना नागर ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनौती देने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- भंडारी परिवार में प्रॉपर्टी विवाद, पत्नी और बेटी के खिलाफ 1 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR Posted: 06 Feb 2022 06:05 AM PST भोपाल। शहर की सबसे पॉश कॉलोनी, E-3 अरेरा कॉलोनी में रहने वाले कैलाश चंद्र भंडारी के परिवार में प्रॉपर्टी का विवाद गहरा गया है। उन्होंने अपनी पत्नी शांता और बेटी प्रतिभा के खिलाफ 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। हबीबगंज थाने में दर्ज हुई FIR हेतु शिकायत में कैलाश चंद्र भंडारी ने बताया कि E-3 अरेरा कॉलोनी में उनका निजी मकान है। जिसमें वह प्रिंटिंग का कारोबार करते हैं। इस मकान को बेचने के लिए उन्होंने सौमित जैन के साथ सौदा किया था। परिवार में किसी को आपत्ति ना हो इसलिए पत्नी शांता, बेटा जयंत, बेटी प्रतिभा, दूसरी बेटी कमलेश व उसके पति अरुण जैन से लिखित एग्रीमेंट किया था। बेटी प्रतिभा ने उनके खिलाफ पूर्व में अदालत में एक परिवाद लगा रखा है। इसके अलावा प्रतिभा की शिकायत पर बेटे जयंत, बेटी कमलेश, दामाद अरुण जैन और नाती पीयूष जैन के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा रखा है। इस वजह से लिखित समझौते में तय किया गया था कि प्रतिभा सभी मामले वापस लेगी। बदले में उसे 1 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट दिया गया था। शर्त यह थी कि मकान की रजिस्ट्री हो जाने के बाद और सभी कानूनी विवाद का निपटारा हो जाने के बाद प्रतिभा डिमांड ड्राफ्ट को कैश करवा सकती है। कैलाश चंद्र भंडारी ने बताया कि जनवरी के महीने में मकान बेचने की आम सूचना प्रकाशित की गई। इसके 1 सप्ताह बाद पत्नी शांता देवी ने सौदे पर आपत्ति लगा दी और बेटी प्रतिभा ने डिमांड ड्राफ्ट कैश करवा लिया। इसके अलावा प्रिंटिंग यूनिट को भी मकान से हटा दिया गया। कैलाश चंद की शिकायत पर पुलिस ने प्रतिभा जैन और शांतादेवी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| गुना में 151 सरकारी स्कूल बंद करने का प्रस्ताव- MP EDUCATION NEWS Posted: 06 Feb 2022 05:46 AM PST गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में 151 सरकारी स्कूल बंद करने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। मार्च के महीने में यह प्रस्ताव राज्य शिक्षा केंद्र के पास भेज दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैयार हुए प्रस्ताव में बताया गया है कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 15 से कम है, इसलिए इन्हें बंद कर दिया जाना चाहिए। जिला शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर सिंह सिसोदिया का कहना है कि अभी बीच सत्र में इन स्कूलों को बंद नहीं किया जा सकता है, लेकिन मार्च में विद्यार्थियों की परीक्षा के बाद इन स्कूलों को पास के स्कूलों में मर्ज कर दिया जाएगा। बताया गया है कि इनमें से ज्यादातर स्कूलों में 2-2 शिक्षक पदस्थ हैं। यह भी बताया गया है कि इन स्कूलों के क्षेत्र में आने वाले विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने जाते हैं, सरकारी स्कूलों में एडमिशन नहीं लेते। शिक्षक हटाने चाहिए थे, स्कूल बंद कर रहे हैंनौकरशाह जो चाहते हैं, किसी न किसी बहाने से कर ही लेते हैं। गुना के जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव में जो जानकारियां दी गई हैं उसके हिसाब से स्कूल के आस-पास विद्यार्थियों की संख्या मौजूद है लेकिन स्कूलों में एडमिशन नहीं है। स्पष्ट है कि स्कूलों में योग्य शिक्षक तैनात नहीं है। पेरेंट्स अपने बच्चों को इन शिक्षकों के पास पढ़ने भेजना नहीं चाहते। ऐसी स्थिति में शिक्षक बदलने चाहिए, लेकिन स्कूल बंद किए जा रहे हैं। कम एडमिशन वाले स्कूल अतिथि शिक्षकों को अनुबंध के आधार पर दे दोएक प्रस्ताव यह भी हो सकता है। जिन स्कूलों में एडमिशन कम है वहां नियमित शिक्षकों को हटाकर अतिथि शिक्षकों को स्कूल भवन अनुबंध के आधार पर दे दिया जाए। शर्त निर्धारित कर दी जाएगी यदि एडमिशन नहीं होंगे तो वेतन भी नहीं मिलेगा। यदि एडमिशन हो जाए तो स्कूल के संचालन का खर्चा और अतिथि शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया जाए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- कमलनाथ के जाते ही महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया Posted: 06 Feb 2022 05:16 AM PST ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार कमलनाथ के ग्वालियर से वापस जाते हैं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने अपने पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नई उम्मीद एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नाम पत्र में रुचि गुप्ता ने लिखा है कि 'मध्य प्रदेश कांग्रेस में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं होती है। कुछ लोग सिफारिश लगाकर ऊंचे पद पर बैठ जाते हैं। रुचि गुप्ता का इशारा हाल में प्रदेश महासचिव बनाई गई रश्मि पवार की ओर है। रुचि गुप्ता कहती हैं कि चंबल में मैंने उस समय महिला कांग्रेस के लिए संघर्ष किया, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर चले गए थे।' नाम तो नहीं लिखा लेकिन कमलनाथ पर आरोप लगाया है कि वह, जमीनी कार्यकर्ताओं की बात भी नहीं सुनते। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नाम सबसे ज्यादा इस्तीफे का रिकॉर्डपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मार्केटिंग एजेंसी सोशल मीडिया पर भले ही उन्हें मध्य प्रदेश का भविष्य बताती हो परंतु कांग्रेस पार्टी में जितने इस्तीफे कमलनाथ के कार्यकाल में हुए हैं, मध्य प्रदेश के इतिहास में नहीं हुए। विधायकों के दलबदल पर तो खरीद-फरोख्त का आरोप लगा दिया जाता है लेकिन पदाधिकारियों के इस्तीफे पर किसी के पास कोई जवाब नहीं है। एक बात बहुत क्लियर हो गई है, मध्यप्रदेश में सौदेबाजी से सरकार चलाई तो जा सकती है लेकिन बनाई नहीं जा सकती। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- कुलपति के द्वार पर जंगली तेंदुआ 1 घंटे तक बैठा रहा, अतिक्रमण की चेतावनी देने आया था Posted: 06 Feb 2022 04:54 AM PST भोपाल। MP Bhoj Open University के कुलपति जयंत सोनवलकर के द्वार पर बीती रात एक खतरनाक जंगली तेंदुआ करीब 1 घंटे तक बैठा रहा। वह बाउंड्री वॉल के अंदर था, दरवाजा खुलते ही हमला कर सकता था। पूरा परिवार दहशत में है क्योंकि 25 दिसंबर 2021 से लेकर आज तक वन विभाग की टीम खुले घूम रहे इस तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है। मध्य प्रदेश भोज विश्वविद्यालय के कुलपति जयंत सोनवलकर ने बताया, रात साढ़े 12 के बाद बंगले के बाहर जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। खिड़की से झांककर देखा तो तेंदुआ घूम रहा था। डेढ़ बजे तक तेंदुआ रहा। वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। जब तक कोई मदद के लिए आ पाता तब तक तेंदुआ जा चुका था। गीली मिट्टी पर तेंदुए के फुटप्रिंट मिले हैं। यूनिवर्सिटी का कैम्पस 25 एकड़ में फैला है। 25 दिसंबर से खुला घूम रहा है जंगली तेंदुआ25 दिसंबर 2021 को यूनिवर्सिटी के ठीक सामने स्वर्ण जयंती पार्क में तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला था। वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि सर्चिंग कर रहे हैं और जल्दी तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। तेंदुए की दहशत में करीब 20 दिन तक पार्क बंद रखा गया था, लेकिन वन विभाग वाले कुछ नहीं कर पाए। अब यूनिवर्सिटी के सामने तेंदुए का मूवमेंट दिखा है। शेरखान के इलाके में बन गई है भोज यूनिवर्सिटी ?वन्य प्राणियों का अपना नेचर होता है। तेंदुआ जंगल में अपना एक इलाका बनाता है। अपने इलाके में किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित गतिविधियां बर्दाश्त नहीं करता। कहीं ऐसा तो नहीं कि विकास के नाम पर तेंदुए के इलाके में भोज यूनिवर्सिटी का कैंपस बना दिया गया है। तेंदुआ यूनिवर्सिटी के कुलपति के घर अतिक्रमण हटाने का नोटिस देने आया था। क्योंकि 2 साल पहले भी तेंदुआ यहां आकर जा चुका है। इस हिसाब से यह दूसरा नोटिस है। शायद अगली बार वारंट जारी होगा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| YouTubers और स्टूडेंट्स के लिए ECI का कंपटीशन, प्रतिष्ठापूर्ण आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा- MP NEWS Posted: 06 Feb 2022 04:33 AM PST यदि आप वीडियो कंटेंट क्रिएटर हैं या फिर स्टूडेंट हैं, तो यह कंपटीशन आपके लिए थोड़ा फायदेमंद हो सकता है। इनाम तो बहुत बड़ा नहीं है लेकिन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुरस्कार प्राप्त होना अपने आप में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली बात है। बायोडाटा में अच्छा लगता है। यूट्यूब चैनल के इंट्रोडक्शन में ऐसे पुरस्कारों का जिक्र विश्वसनीयता बढ़ाता है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए Power Of One Vote अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत एक प्रतियोगिता शुरू की गई है। विजेताओं को भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार क्या होंगे, घोषित नहीं किया गया है परंतु वादा किया गया है कि Exciting होंगे। How to participate My Vote Is My FutureQuiz Contest- ऑनलाइन क्विज में भाग ले सकते हैं। Song Contest- मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गाना गा सकते हैं। Video Making Contest- वीडियो कंटेंट क्रिएट कर सकते हैं। Poster Design Contest- पोस्टर डिजाइन कर सकते हैं। Slogan Contest- स्लोगन बना कर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया ऑफिशल वेबसाइट voterawarenesscontest.in पर विजिट करें। |
| Government jobs for mining engineers- एनटीपीसी में वैकेंसी ओपन Posted: 06 Feb 2022 03:41 AM PST माइनिंग इंजीनियरिंग से डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सरकारी कंपनी में नौकरी का अवसर आया है। National Thermal Power Corporation Limited द्वारा Recruitment 2022 के तहत 103 खनन सरदार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 15 फरवरी 2022 है। उम्मीदवार NTPC Limited की ऑफिशल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर JOB NOTIFICATION देख सकते हैं। खुल 177 पदों के लिए जॉब अपॉर्चुनिटी है। माइनिंग ओवरमैन और माइनिंग सरदार पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 57 वर्ष घोषित की गई है। माइनिंग ओवरमैन के लिए पोस्ट क्वालीफिकेशन एक्सपीरियंस कम से कम 5 साल मांगा गया है। HOW TO APPLY NTPC Recruitment 2022- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in ओपन करें। - 'Careers' लिंक पर क्लिक करें। - 'Recruitment of Mining Overman and Mining Sirdar on Fixed Term basis for Coal Mining Projects through Coal Mining Headquarters' लिंक पर क्लिक कर 'Apply' लिंक पर क्लिक करें। - फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सबमिट करें। - फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास भविष्य के लिए रख लें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| 300 सब इंस्पेक्टरों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट का स्थगन आदेश - MP karmchari news Posted: 06 Feb 2022 03:12 AM PST मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने मध्य प्रदेश पुलिस के 300 सब इंस्पेक्टरों के प्रमोशन पर स्थगन आदेश जारी कर दिया है। गृह विभाग मंत्रालय की प्रमोशन पॉलिसी के खिलाफ आरक्षक और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर सब इंस्पेक्टर बने पुलिस कर्मचारियों ने याचिका दाखिल की थी। सीधी भर्ती वाले एसआई को 4 साल से पहले ही प्रमोशन गलत: याचिका में दावागृह विभाग मंत्रालय की पॉलिसी के अनुसार मध्य प्रदेश में 300 सीधी भर्ती वाले उप निरीक्षकों को प्रमोट किया जा रहा है लेकिन आरक्षक से लेकर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तक के पदों पर भर्ती हुए कर्मचारियों को प्रमोट नहीं किया जा रहा। इनकी संख्या करीब 700 है। याचिकाकर्ता उपनिरीक्षकों की ओर से याचिका में कहा गया कि प्रमोट होकर उपनिरीक्षक बने अफसरों को निरीक्षक बनने के लिए महज चार साल के अनुभव की आवश्यकता है, जबकि सीधी भर्ती वालों के लिए यह नियम छह साल का है। इंदौर हाई कोर्ट ने गृह विभाग से जवाब मांगाइसके बावजूद इस अनिवार्यता को नजरअंदाज कर सीधी भर्ती वालों को प्रमोशन का लाभ दिया जा रहा है। शुक्रवार को हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए अंतरिम रोक लगा दी। साथ ही शासन को इस मामले में जवाब पेश करने के लिए कहा है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| अतिथि विद्वान- फिक्स सैलरी के साथ रिस्पांसिबिलिटी का भी फिक्सेशन- MP karmchari news Posted: 06 Feb 2022 04:33 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में गेस्ट फैकेल्टी के लिए सैलरी फिक्स होने के बाद, रिस्पांसिबिलिटी का भी फिक्सेशन किया जा रहा है। अब उन्हें एक रेगुलर एम्पलाई की तरह काम करना होगा। रोजाना 5 घंटे और सप्ताह में 40 घंटे के लिए कॉलेज में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। जिसमें से हर सप्ताह 17 घंटे का प्रत्यक्ष शिक्षण कराना होगा। गौरतलब है कि तकनीकी कॉलेजों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को ₹30000 का फिक्स भुगतान किया गया है। इसके लिए उन्हें प्रति सप्ताह 17 घंटे का प्रत्यक्ष शिक्षण कराना होगा। इसके अलावा उन्हें ट्यूटोरियल, एक्स्ट्रा क्लास, प्रैक्टिकल, एडमिशन, एग्जाम वर्क भी कराना होगा। इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों ने पीएचडी धारक को प्राथमिकता दिए जाने का विरोध करना शुरू कर दिया है। अतिथि शिक्षकों ने बताया कि चयन प्रक्रिया के लिए 4 श्रेणीयाँ निर्धारित की गई थीं, जिसके तहत अंतिम मेरिट सूची में गेस्ट फैकल्टी द्वारा न्यूनतम अर्हता उपाधि के दर्ज और सत्यापित अंको के प्रतिशत के साथ अन्य अधिभार को जोड़ते हुए लिस्ट बनाई जाएगी। इसमें श्रेणी एक में संबंधित विषय में पीएचडी और गेट/ नेट /स्लेट को रखा गया है। दूसरी श्रेणी में पीएचडी या गेट/ नेट /स्लेट को रखा गया है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में पहले से पढ़ा रहे अधिकांश अतिथि शिक्षक एमटेक है। पीएचडी कम ने ही की है, ऐसे में पीएचडी वाले नियम का वेटेज मिलने से पहले से पढ़ा रहे अतिथि शिक्षक बाहर हो सकते हैं। अतिथि शिक्षकों ने पूर्व की तरह नियम करने की मांग रखी है। इसके अलावा अतिथि शिक्षकों का कार्यकाल 11 माह की जगह 12 महीने किए जाने की मांग की जा रही है। |
| MP BOARD EXAM- कोरोना का कोई प्लान ही नहीं है, 18 लाख विद्यार्थी संक्रमण के खतरे में Posted: 06 Feb 2022 03:46 AM PST भोपाल। ऐसे अधिकारियों को पॉलिसी और प्लानिंग के काम से तत्काल हटा देना चाहिए, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं का प्लान बनाया। एक तरफ स्टूडेंट्स को कोरोना प्रोटोकॉल के लिए पाबंद किया गया दूसरी तरफ परीक्षा कक्ष में कोई इंतजाम ही नहीं किए। यदि कोई विद्यार्थी कोरोनावायरस से संक्रमित है तो उसका क्या होगा, शिक्षा विभाग के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और शिक्षा विभाग द्वारा बार-बार ऐलान किया जा रहा है कि 10वीं हाई स्कूल और बार्बी हाई सेकेंडरी स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं अपने निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के पेपर 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है। CORONA प्रोटोकॉल के कारण परीक्षार्थी को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। 18 लाख विद्यार्थियों के साथ खतरनाक मजाक कौन कर रहा हैसबसे बड़ा सवाल यह है कि एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10 और कक्षा 12 के 18 लाख विद्यार्थियों के साथ यह खतरनाक मजाक कौन कर रहा है। जब विद्यार्थियों के लिए प्रोटोकॉल फाइनल किया गया था, तब यह प्लान क्यों नहीं किया गया कि यदि:- ∎ कोई विद्यार्थी CORONA पॉजिटिव है तो उसे प्रवेश दिया जाएगा या नहीं। ∎ यदि परीक्षा के बीच में कोई स्टूडेंट CORONA संक्रमित हो जाता है तो उसका क्या होगा। ∎ CORONA संदिग्ध विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा या नहीं। ∎ सर्दी, खांसी, जुखाम वाले विद्यार्थियों के साथ क्या किया जाएगा। अब दूसरे राज्यों की प्लानिंग को कॉपी पेस्ट करेंगेमध्य प्रदेश के बड़े प्रशासनिक अधिकारी अपनी तरफ से कोई फाइनल डिसीजन नहीं लेते। दूसरे राज्यों के प्लान को केस स्टडी की तरह यूज करके अपने डिसीजन बना लेते हैं। अनुमान है कि इस मामले में भी ऐसा ही होगा। महाराष्ट्र में CORONA संदिग्ध विद्यार्थियों के लिए अलग से कक्ष बनाया गया है। राजस्थान में CORONA पॉजिटिव छात्रों के लिए परीक्षा का सेकंड राउंड आयोजित किया जाएगा। |
| RAIL SAMACHAR- भोपाल से गुजरने वाली 6 ट्रेनें निरस्त Posted: 05 Feb 2022 09:47 PM PST भोपाल। रेलवे ने भोपाल से सिंगरौली, हावड़ा और अहमदाबाद से कोलकाता एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। भोपाल एवं आसपास के रेल यात्रियों ने यदि इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया है तो उन्हें अपनी यात्रा का प्लान बदलना होगा। सिंगरौली, करेला रोड, चुरकी एवं महदईया स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते इस रूट से होकर गुज़रने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है। इनमें भोपाल- सिंगरौली एक्सप्रेस 12 फरवरी को, सिंगरौली- भोपाल एक्सप्रेस 15 फरवरी को निरस्त रहेंगी। इसके अतिरिक्त अहमदाबाद- कोलकाता एक्सप्रेस 9 फरवरी को और कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 12 फरवरी को निरस्त रहेंगी। हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 7 फरवरी को तथा भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 9 फरवरी को निरस्त रहेंगी।भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| इंदौर की बेटी चली गई, सारा शहर शोकमग्न है, सभी कार्यक्रम निरस्त- INDORE NEWS Posted: 05 Feb 2022 09:28 PM PST इंदौर के इतिहास में इससे बड़ा शोक का दिन शायद ही कोई रहा हो। हजारों लोगों ने रविवार के कार्यक्रम रद्द कर दिए। जिस बेटी ने सारी दुनिया में इंदौर की शान बढ़ाई, इंदौर को पहचान दिलवाई, वह लता मंगेशकर दुनिया छोड़ कर चली गई। इस खबर के साथ ही पूरा इंदौर शोक में डूब गया है। रविवार के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। लता मंगेशकर का परिवारलता मंगेशकर का जन्म वर्तमान मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उस समय इंदौर एक राज्य था जो ब्रिटिश साम्राज्य सेंट्रल इंडिया एजेंसी के अंतर्गत आता था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर (गोमंतक मराठा समाज) रंगमंच के कलाकार और गायक थे। लता मंगेशकर परिवार में सबसे बड़ी बेटी थी। भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहनों उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंसले सभी का जीवन संगीत के लिए समर्पित है। लता मंगेशकर के पिता गोवा छोड़कर इंदौर आए थेयह बहुत कम लोग जानते हैं कि लता मंगेशकर का परिवार महाराष्ट्र नहीं बल्कि गोवा का रहने वाला है। मंगेशी गांव होने के कारण सरनेम मंगेशकर रखा गया। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर ने बताया था कि अवसर की कमी के कारण पंडित दीनानाथ मंगेशकर को गोवा राज्य छोड़कर जाना पड़ा था। वह शिव मंदिर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर लता मंगेशकर का परिवार पूजा किया करता था। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| लता मंगेशकर का निधन- 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, राष्ट्रपति सहित सभी शोकमग्न- lata mangeshkar news Posted: 06 Feb 2022 03:12 AM PST नई दिल्ली। भारत का अभिमान, लता मंगेशकर का निधन हो गया। भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद सहित देशभर में सभी शोकमग्न हैं। राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि' लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूँ। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि गीत-संगीत के प्रति समर्पण से परिष्कृत आपका व्यक्तित्व शालीनता, सौम्यता व आत्मीयता की त्रिवेणी रहा, जो कला साधकों को अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। अपनी सुमधुर अमर आवाज से लता दीदी सदैव हम सभी के बीच रहेंगी। Dr Narottam Mishra गृह मंत्री मध्यप्रदेश शासन ने कहा कि लता दी सुरों का जीवंत इतिहास थीं। उनका जाना सुरों की दुनिया के साथ ही पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।उनके जाने से अचानक जिस खालीपन का अहसास हो रहा है, वो शायद लंबे समय तक भरा नहीं जा सकेगा। |
| Posted: 05 Feb 2022 08:43 PM PST भोपाल। अच्छे जनप्रतिनिधियों का चुनाव करने से यही फायदा होता है। नीमच जिले की जावद विधानसभा में इंफोसिस कंपनी के प्रोजेक्ट मीराई का शुभारंभ हुआ। इस प्रोजेक्ट में जावद विधानसभा के 12वीं पास 60 विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिन्हें जापानी भाषा सिखाई जाएगी, नौकरी दी जाएगी और ग्रेजुएशन के लिए जापान भी भेजा जाएगा। यह पायलट प्रोजेक्ट जावद इसलिए पहुंचा क्योंकि यहां के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा मध्यप्रदेश शासन में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री भी हैं। प्रोजेक्ट मीराई में जावद विकासखण्ड के 200 विद्यार्थियों का चयन किया गया था जिनका स्किल टेस्ट इन्फोसिस द्वारा ऑनलाईन किया गया। स्किल टेस्ट के बाद मेरिट के आधार पर 60 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें 7 फरवरी से जावद विकासखण्ड के दो कलस्टर में प्रतिदिन 2 घण्टे का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण देकर जापानी भाषा का कोर्स करवाया जाएगा। कोर्स के बाद विद्यार्थियों ग्रेजुएशन के लिये जापान जाने का अवसर प्राप्त होगा। जहाँ यह विद्यार्थी स्नातक करने के साथ रोजगार भी प्राप्त करेंगे। प्रोजेक्ट मीराई कार्यक्रम इन्फोसिस स्प्रिंग बोर्ड एवं निर्माण संगठन के सहयोग से जावद क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है। इन्फोसिस स्प्रिंग बोर्ड की सुश्री मनीषा सब्यु ने कहा कि इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत बहुत कम विद्यार्थियों के साथ की गई है। इसकी सफलता के बाद प्रोजेक्ट व्यापक पैमाने पर लागू किया जायेगा। विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा के साथ रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- महिला की सुरक्षा और सेवा का काम किया है तो अवार्ड के लिए जानकारी भेजें Posted: 05 Feb 2022 08:29 PM PST भोपाल। यदि आपने अथवा आपके किसी परिचित ने वर्ष 2021 में महिलाओं की सुरक्षा या फिर सेवा से संबंधित कोई उल्लेखनीय कार्य किया है तो उसकी जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के पास भेजें क्योंकि मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। मध्यप्रदेश में महिलाओं से संबंधित राजकीय पुरस्कार
महिला बाल विकास विभाग पुरस्कारों के लिए आवेदन कैसे करेंपुरस्कारों का विवरण और आवेदन का प्रारूप विभाग की वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक को अपना आवेदन सीधे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करते हुए एक प्रति अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला-बाल विकास के कार्यालय में जमा करना होगा। प्रविष्टि भेजने और अधिक जानकारी के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| पानी के जहाज की स्पीड कम क्यों होती है, समुद्र में तो ट्रैफिक भी नहीं होता- GK in Hindi Posted: 05 Feb 2022 02:14 PM PST अपन सभी ने अपने शहरों में यात्री बसों को देखा है और नजदीक से नहीं तो टीवी पर सही लेकिन पानी के जहाज को भी देखा है। यात्री बस 100 किलोमीटर की यात्रा के लिए यदि 2 घंटे का समय लेती है तो पानी का जहाज इससे 4 गुना, या फिर और ज्यादा समय लेता है। सवाल यह है कि पानी के जहाज की स्पीड कम क्यों होती है जबकि समुद्र में तो सड़कों जैसा हेवी ट्रेफिक भी नहीं होता। आइए पता लगाते हैं:- दरअसल सारा खेल RPM और TORQUE का है। जिसके आधार पर ENGINE तैयार किया जाता है। टेक्निकल इंग्लिश और विज्ञान के शब्दों का उपयोग ना करते हुए सरल हिंदी में बताएं तो RPM का मतलब होता है स्पीड और TORQUE का मतलब होता है ताकत। यदि आप इंजन से अधिक स्पीड चाहते हैं तो उसकी वजन उठाने की क्षमता यानी ताकत कम हो जाएगी। अपनी कार से लेकर यात्री बस तक ऐसा इंजन लगाया जाता है जिसका RPM अच्छा हो। यात्री बस से लेकर CAR तक के इंजन 2000-4000 RPM पर सेट होते हैं, क्योंकि उन्हें ज्यादा वजन नहीं उठाना पड़ता। लेकिन रेल का इंजन अधिकतम 1000 RPM पर फिक्स किया जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पानी के जहाज का इंजन 100 RPM के हिसाब से डिजाइन किया जाता है। ताकि वह ज्यादा से ज्यादा वजन उठा सके। यह बताने की तो बिल्कुल जरूरत नहीं है कि पानी का जहाज बहुत भारी होता है। अपने आप में एक छोटा सा शहर होता है। कुछ मैं तो मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क भी होते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |