ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 19, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


अमौर न्यूज:- अमौर चौक से उरांव टोला तक हुआ नाले का निर्माण! महगामा विधायक दीपिका पांडे ने किया शिलान्यास!?

Posted: 19 Feb 2022 01:12 PM PST

 









ग्राम समाचार, अमौर:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा थाना अंतर्गत अमौर चौक से लेकर उरांव टोला तक किया गया नाले का निर्माण! महगामा विधायक दीपिका पांडे ने किया शिलान्यास! सैकड़ों की संख्या में मौजूद दिखे ग्रामीण! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि पथ प्रमंडल गोड्डा अंतर्गत डोय- दियाजोरी रोड में अमौर चौक से उरांव टोला तक 47,92,574 (लाख) राशि की लागत से किया गया नाले का निर्माण! वहीँ आज महगामा विधायक दीपिका पांडे ने किया शिलान्यास! मौके पर काँग्रेस कार्यकर्ता एवम् स्थानीय लोग भी मौजूद थे! 

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

खिरौंधा न्यूज:- खिरौंधा ग्राम में महगामा विधायक दीपिका पाण्डे के द्वारा 1000 MT अनाज गोदाम का किया शिलान्यास! सैकड़ो की संख्या में काँग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद?

Posted: 19 Feb 2022 12:36 PM PST





ग्राम समाचार, खिरौंधा:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा थाना क्षेत्र के खिरौंधा गाँव में महगामा विधायक दीपिका पांडे ने किया 1000 MT अनाज गोदाम का शिलान्यास! सैकड़ों की संख्या मे दिखे काँग्रेस कार्यकर्ता! जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि डेढ़ करोड़ की लागत से बन रही भवन निर्माण विभाग DMFT के मद से जिले के मेहरमा प्रखण्ड में 1000 MT अनाज गोदाम का आज महागामा विधायक दीपिका पांडे ने किया शिलान्यास! वहीँ बताया गया कि महागामा विधायक दीपिका पांडे ने बताया की इस DMFT के अंतर्गत कई सारे योजना जिले में आये हुए हैं! खास तौर पर महगामा विधान सभा क्षेत्र में कई तरह के योजना लाये जायेंगे! जिससे किसानों को काफी फायदा होने की उम्मीद होगी! एवम् जिस तरह से पिछले दिनों में किसानों को धान बेचना चाह रहे थे! लेकिन गोदाम में जगह नहीं रहने के कारण किसानों को धान बेचने के लिए बहुत मुश्किल झेलना पड़ा! यही सब परेशानियों को ध्यान में रखते हुए माहागामा विधायक दीपिका पांडे ने इस 1000 MT के गोदाम का शिलान्यास किया गया! 

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 



Bounsi News: उत्पाद विभाग की टीम ने सिकंदरपुर गांव से डिलीवरी ब्वॉय को 92 पाउच देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

Posted: 19 Feb 2022 11:19 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को बौंसी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से एक होम डिलीवरी बॉय को 92 पाउच देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। सभी पाउच 200ml के मसालेदार शराब हैं। वहीं बाइक को भी जप्त किया गया। होम डिलीवरी 

ब्वॉय का नाम छोटेलाल सोरेन, पिता अनंत लाल सोरेन है। जो संथाली गांव,थाना पोड़ैयाहाट, जिला गोड्डा का रहने वाला है। बरामद शराब की कुल मात्रा 18.4 लीटर है। वहीं छापेमारी दल का नेतृत्व अवर निरीक्षक विष्णु प्रिया ने किया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

खिरौंधा न्यूज:- मनरेगा सिचांई कुम्प की खुदाई करने के दौरान, अचानक धसना गिरने से एक मजदूर की हुई मौत! जाँच में जुटी बेलबड्डा पुलिस?

Posted: 19 Feb 2022 10:49 AM PST














ग्राम समाचार, खिरौंधा:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा थाना क्षेत्र के खिरौंधा गाँव में मनरेगा सिचांई कुम्प की खुदाई करने के दौरान, अचानक धसना गिरने से एक मजदूर की हुई मौत! जाँच मे जुटी बेलबड्डा पुलिस! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि खिरौंधा गाँव में मनरेगा के तहत सिचांई कुम्प की खुदाई हो रहा रहा था!एवम् इस सिचांई कुम्प का निर्माण कराने का भार गाँव के ही अरुण मंडल को दिया गया था! एवम् बताया गया कि कुम्प की खुदाई करने के दौरान मजदूर प्रमोद गोस्वामी (खिरौंधा)के ऊपर अचानक धसना गिर गया, जिससे वह व्यक्ति पूरी तरह से मिट्टी से ढका गया! वहीँ अन्य मजदूरों ने तुरंत मिट्टी को हटाया गया! एवम् ठेकेदार अरुण मंडल व् मजदूरों की मदद से रस्सी के सहारें उसे बहार निकाला गया!वहीँ ठेकेदारों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया! जहाँ बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया! एवम् चिकित्सा      प्रभारी के द्वारा वहाँ से भी बेहतर ईलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया! वहाँ से भी बेहतर ईलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया! जो कि वहाँ ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई! वहीँ उनके परिजनों ने शव को अपने गाँव लाया गया! गाँव आते ही उनके सभी घरवालें रो- रो कर बुरा हाल हो गया है! बताया जाता है कि प्रमोद गोस्वामी को दो बेटी है एक बेटा है! 

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 



Panjwara News: थाना परिसर में जनता दरबार हुआ आयोजन

Posted: 19 Feb 2022 08:34 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार  आयोजित किया गया। जनता दरवार में बाराहाट के राजस्व सीआई प्रवीण कुमार शेखर  एवं पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव उपस्थित रहे । जबकि 

आज जनता दरवार में सिर्फ एक ही पुराना मामला  राजकुमार सिंह बनाम पंकज यादव मौजा लौढ़िया खुर्द का था । जिसमें दोनों पक्षो के द्वारा भूमि संबंधी कागजात दिखाने के बाद    अधिकारियों ने दोनों पक्षों को मापी कराने का आदेश दिया ।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Bounsi News: हैदराबाद में मजदूरी कर रहे मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Posted: 19 Feb 2022 08:39 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। हैदराबाद में मजदूरी करने गए मजदूर की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकारा पंचायत के लीलावरण गांव निवासी बालदेव तुरी की मृत्यु हैदराबाद में हो गई। शनिवार को मृतक का शव लीलावरण गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि, मृतक मजदूरी कर 

अपने रूम पर आया और खाना बनाकर खाया और उसके बाद सो गया। सोने के क्रम में ही हृदय गति रुक जाने से उसकी मृत्यु हो गई। इधर गांव में मृतक की पत्नी जासु देवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक अपने पीछे 3 बच्चे एवं एक पौत्र और एक पौत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य दक्षिणी अमर कुमार हेंब्रम गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया और जिला परिषद सदस्य अमर हेम्ब्रम ने ठेकेदार के द्वारा मृतक मजदूर की पत्नी को ₹100000 का मुआवजा दिलवाया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: भूमि संबंधित विवाद को लेकर प्रखंड के तीन थानों में लगा जनता दरबार 24 में 9 मामला हुआ निष्पादन

Posted: 19 Feb 2022 08:32 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चल रहे भूमि विवाद को निपटारा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के चांदन थाना एवं आनंदपुर ओपी भैरोगंज के साथ सुइयां थाना में  संबंधित विवाद को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 फरवरी शनिवार को जनता दरबार आयोजित की गई। जिसमें चांदन थाना परिसर ने थाना अध्यक्ष मोहम्मद नशीम खां के नेतृत्व में चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य,एस ओ छबी कुमारी,एस एच ओ बन्दोवस्ती पदाधिकारी अश्रुती अपुर्वा की संयुक्त अध्यक्षता में कुल 17 मामला आया सामने आया जिसमें 8 मामले को कड़े मस्कत से निष्पादन किया गया। वहीं सुइया थाना थाना में थाना प्रभारी मनीष कुमार एवं चांदन सीओ प्रशांत शाण्डिल के उपस्थिति में चार मामला सामने आया जिसमें एक रैयती 

सम्बंधित मामले को निष्पादित किया गया बाकी तीन विवादित मामलों में नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा आनन्दपुर ओ पी भैरोगंज में ओपी जितेन्द्र कुमार एवं प्रखंड एस आई मृत्युंजय कुमार सिंह के अध्यक्षता में तीन रैयती बंटवारा से सम्बंधित मामला आया। जिसे तीनों मामलों को अगले सप्ताह तक सुरक्षित रखा गया। आशय की जानकारी देते चांदन सिओ प्रशांत शाण्डिल्य ने बताया कि सभी विवादित मामलों को जांच एवं समझोता कर कुल 9 मामलों को निष्पादित किया गया। बाकी मामलों को अद्यतन करते हुए कर्मचारी द्वारा दुसरे पक्ष रैयतों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं बढ़ते विवाद को देखते हुए 7 लोगों के विरुद्ध 107 मामला दर्ज की गई जिससे दोनों पक्षों में शांति कायम बनीं रहे, बाकी शेष को अगले शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में मामले को निष्पादित किया जाएगा। इस मौके दर्जनों फरियादी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Bounsi News: खाना बनाने के क्रम में 20 वर्षीय महिला झुलसी

Posted: 19 Feb 2022 08:31 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बाबूडीह मोहल्ले में खाना बनाने के क्रम में एक 20 वर्षीय महिला का झुलस जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव निवासी शंभू मंडल की 20 वर्षीय शादीशुदा पुत्री राखी देवी खाना बनाने के क्रम में आग से बुरी तरह झुलस गई। परिजनों की मदद से जख्मी महिला को आनन-फानन में बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार ने आग से झुलसी महिला का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर चिकित्सा के लिए जख्मी महिला को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अस्पताल में आए हुए परिजन ने बताया कि, घर के 

जरूरी काम से हटिया गए थे। इसी बीच राखी देवी खाना बनाने गई थी। उसी क्रम में यह घटना हुई। हालांकि परिजनों ने यह भी बताया कि, महिला आग में कैसे झुलसी यह स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। वहीं परिजनों ने बताया कि, जख्मी महिला को एक पुत्र एवं दो पुत्री हैं। वह अपने मायके में रहती है। जख्मी महिला का ससुराल धोरैया थाना क्षेत्र के मोटंगा गांव है। बताया गया कि, राखी देवी की शादी मोटंगा गांव निवासी सीताराम मंडल के पुत्र श्रवण मंडल से हुई थी। श्रवण मंडल अपनी पत्नी को रखना नहीं चाहता था। पत्नी को मायके में छोड़ 1 वर्ष पूर्व दिल्ली कमाने गया था। अब तक दिल्ली में ही है। जिस वजह से राखी देवी अपने मायके में ही रह रही थी। जहां यह हादसा हुआ। चिकित्सक ने बताया कि कमर से नीचे का भाग 40% से 50% तक जल गया है। जिस वजह से भागलपुर मायागंज रेफर किया गया है। हालांकि घटना की सूचना बौंसी थाने में दे दी गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: इसाफ बैंक द्वारा स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Posted: 19 Feb 2022 08:28 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। इसाफ बैंक बौंसी शाखा द्वारा शनिवार को पाठक बाजार  में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें फिजीशियन डॉ मृदुल कुमार एवं आंख विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष कुमार ने करीब 100 मरीजों का निशुल्क चेकअप किया एवं उन्हें स्वास्थ संबंधी 

परामर्श देते हुए निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक ऋषभ जायसवाल, अपर शाखा प्रबंधक मोहम्मद तुफैल अंसारी एवं किशोर कुमार झा सहित अन्य मौजूद रहे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पिपेश्वरनाथ मंदिर जाने के लिए नहीं हैं पक्की सड़क, जल्द होना चाहिए सड़क निर्माण- प्रधान बीरेंद्र पंडा

Posted: 19 Feb 2022 08:16 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौसी प्रखंड के श्यामबाजार सिकन्दरपुर स्थित सुप्रसिद्ध शिव मंदिर पिपेश्वरनाथ धाम जाने के लिए अभी तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। ज्ञात हो कि पिपेश्वर नाथ महादेव मंदिर इस पूरे प्रखंड के सुप्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है, परंतु दुर्भाग्य देखिए कि अब तक मंदिर जाने के लिए सड़क का निर्माण नहीं किया गया। इस संबंध में मंदिर के प्रधान पुजारी वीरेंद्र पंडा ने बताया के सरकारे आती रही और सरकारे जाती रही किंतु सभी ने सिर्फ आश्वासन ही दिया। अभी तक मंदिर आने के लिए श्रद्धालुओं को कच्ची सड़क का ही इस्तेमाल करना पड़ता है। सबसे बड़ी दुविधा की बात यह है कि मंदिर मोड़ से मंदिर तक बरसात के दिन में यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो 




जाता है जिस कारण श्रद्धालुओं को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ इतना हो जाता है कि दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन के साथ साथ पैदल चलना भी श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल हो जाता है। इस संबंध में बीरेंद्र पंडा ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों को भी इस मामले से अवगत कराया था किंतु आज तक इसका समाधान नहीं निकल पाया। इस संबंध में कुछ श्रद्धालुओं से जब पूछा गया तो श्रद्धालुओं ने बताया कि जिले के सभी शिव मंदिरों में जाने के लिए सड़कें है किंतु यह एक पुरातन और प्रसिद्ध शिव मंदिर है फिर भी यहां जाने के लिए अभी तक पक्की सड़क नहीं है। श्रद्धालुओं की मांग है कि यहां  भी भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग के मंदिर मोड़ से मंदिर तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाय। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Pathargama News: पथरगामा में एक माह में दूसरी बार फिर जलापूर्ति ठप

Posted: 19 Feb 2022 04:40 AM PST



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा में शनिवार को जलापूर्ति एक बार फिर ठप हो गई| गत 8 फरवरी को भी जल आपूर्ति ठप हो गई थी| करवट बदल रहे मौसम के कारण बढ़ते जा रहे तपिश में जलापूर्ति का ठप हो जाने से लोगों को भीषण परेशानी हो गई है| पूछे जाने पर जलापूर्ति के रखरखाव के जिम्मेवार पंचायत के मुखिया हेमंत पंडित ने बताया कि शुक्रवार को सुंदर नदी के पास पाइप लाइन में मरम्मत का कार्य कराए जाने के चलते जलापूर्ति नहीं हो सका| हालांकि जलापूर्ति वाला पानी पीने योग्य नहीं होता है, बावजूद घर-द्वार धोने, कपड़े धोने, नहाने, जानवरों को पिलाने आदि का तमाम काम इसी पानी के द्वारा किया जाता है| वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट खराब रहने के कारण पानी को बिना फिल्टर किए हैं सप्लाई किया जाता है| मीठे पानी के लिए तरस रहे पथरगामा वासियों के लिए इसी पानी को उबालकर, निथार कर अथवा छानकर पीने के काम में लाना मजबूरी बन गई है क्योंकि सुंदर नदी का पानी मीठा है|

अमन राज:-

Pathargama News: पारिवारिक लाभ के लिए दर-दर भटक रही है मौo कुंती

Posted: 19 Feb 2022 04:35 AM PST



                    मौo कुंती का फाइल फोटो


ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- एक माह से पति स्वर्गीय राजेश शाह के तालाब में डूब के मर जाने के बाद से परिवारिक लाभ पाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रही है मृतक की पत्नी मौ० कुंती| मालूम हो कि गत 21 जनवरी को अपने पड़ोसी की लाश का अंत्येष्टि करने के उपरांत नहाने के क्रम में बाबाजी पोखर में डूब कर घाट पथरगामा निवासी 38 वर्षीय राजेश शाह की मृत्यु हो गई थी| एनडीआरएफ की टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद 2 दिन बाद अर्थात 23 जनवरी को उसकी लाश को बाहर निकाला गया था| लाश का अंत्य परीक्षण कराने के बाद लाश को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था| स्वर्गीय राजेश की 13 वी के बाद से परिवारिक लाभ पाने के लिए मौ० कुंती प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है| प्रखंड कार्यालय से उसे बार-बार एक ही जवाब मिलता है की परिवारिक लाभ उसी को मिलता है जिसका नाम बीपीएल सूची में दर्ज हो| पंचायत सचिव विजय कांत झा का कहना है कि उसके पास पथरगामा का बीपीएल सूची नहीं है| उनका कहना है कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार मंडल से बात कीजिए उनके पास अगर सूची होगा तो हमें उपलब्ध करा दें| उधर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार का कहना है कि सरकारी निर्देश के अनुसार बीपीएल सूची में नाम नहीं रहने वाले को पारिवारिक लाभ नहीं दी जा सकती है| प्रखंड विकास पदाधिकारी दो टूक बोलकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं ऐसे में इस सवाल का जवाब कौन देगा की पंचायती राज पदाधिकारी को पथरगामा का बीपीएल सूची पंचायत सचिव को सौंपने का निर्देश कौन देगा|

अमन राज:-

Pathargama News: विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध 19 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Posted: 19 Feb 2022 04:30 AM PST



ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट- दीपक कुमार कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महागामा पथरगामा के लिखित आवेदन पर पथरगामा थाना में 19 लोगों पर विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला दर्ज कराया गया है| मालूम हो कि विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध छापामारी 18 फरवरी को किया गया और मामला दर्ज 19 फरवरी को किया गया है मिली जानकारी के अनुसार गंधर्व पुर निवासी जलाल अंसारी, गुलाम अंसारी, जुगनू अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी, भानु प्रकाश महतो, तारा कांत ठाकुर, भूदेव महतो, रवि शंकर महतो, पारस नाथ महतो, पंखराज महतो, पथरगामा प्रोफेसर कॉलोनी के प्रवीण कुमार साह, गोपाल भगत, महेंद्र विश्वकर्मा, लंका पट्टी पथरगामा के मनोज कुमार मिश्र का बिजली बिल बकाया रहने के कारण विद्युत विच्छेदन कर दिया गया था बावजूद यह लोग अवैध रूप से एलटी लाइन में टोका फंसा कर विद्युत ऊर्जा का चोरी किया जा रहा था| गंधर्वपूर का गोपाल कृष्ण महतो अपने राशन की दुकान में और सुनील कुमार महतो अपने सलून में अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाया गया था| तरडीहा के राधेश्याम शर्मा को फर्नीचर की दुकान में अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाया गया था| वहीं के विवेकानंद शाह को मीटर को बाईपास कर विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते पाया गया था| मालूम हो कि झारखंड ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड रांची के निर्देश पर विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध एक छापामारी दल का गठन किया गया था, जिसमें विद्युत कनीय अभियंता दीपक कुमार के अलावे अकुशल श्रमिक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महागामा के सुमन तांती, महागामा के ही (आउटसोर्सिंग स्टाफ मैसर्स राज किशोर भगत एंड कंपनी) जूनियर लाईनमैन अनिल मंडल, सहायक महेश कुमार दास और मोहम्मद अजमल शामिल थे| अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग करने वाले उपरोक्त 19 लोगों पर भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है|

अमन राज:-

Rewari News : IGU मीरपुर में महाराजा अग्रसेन पीठ द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया गया आयोजन

Posted: 19 Feb 2022 07:21 AM PST

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी के मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में महाराजा अग्रसेन महासम्मेलन का आयोजन आइजीयू में अग्रसेन चेयर का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा ने बतौर मुख्य अतथि शिरकत कर राष्ट्रीय सेमिनार में वैश्य महासम्मेलन को संबोधित किया. राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा हेलीकॉप्टर से रेवाड़ी के मीरपुर यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे. 



IGU मीरपुर में महाराजा अग्रसेन पीठ द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया गया आयोजन. इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी की महाराजा अग्रसेन पीठ व हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान द्वारा शनिवार को महाराजा अग्रसेन शासन के दौरान सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक पहलु: संभावनाऐं और परिप्रेक्ष्य'' पर एक द्विवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता राज्य सभा सांसद व एस्सेल ग्रूप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चन्द्रा और विशिष्ट अतिथि हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रो. सुभाष चन्द्रा ने असतो मा सदगमय के साथ इस पीठ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस विविधता से भरे हुए देश में महाराजा अग्रेसन को याद करना उनकी सार्थकता को सिद्ध करता है। महाराजा अग्रसेन के सिद्धान्तों व शिक्षाओं के बारे में बताया कि हमें हार से डरना नही चाहिए अपितु हिम्मत से काम लेना चाहिए, स्वरोजगार को अपनाने की प्रेरणा भी हमें उन्हें से मिली है। उन्होंनब ताया कि इस पीठ के माध्यम से शोधार्थियों को कर कैसे लगाया जाता है- पर शोध करना चाहिए। उन्होेंने दुःखों से दूर रहने के महाराजा अग्रसेन द्वारा दिए गए आठ सिद्धान्तों पर प्रमुखता से प्रकाश डाला।



विशिष्ट अतिथि ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की विचारधारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगो का साथ लेकर चलने की थी। उन्होंने बताया कि उनके कार्याें की रूपरेखा अलग-अलग प्रतीत होती थी। उनके सिद्धान्तों के पालन करने से समाज के प्रत्येक वर्ग में संस्कार उत्पन्न हो जाऐंगे। इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों से युगों-युगों तक महापुरूषों को याद किया जा सकता है। राज्यमत्री ओमप्रकाश यादव ने अपने निजी कोष से इस पीठ को 31 लाख रूपयें की राशि देने की घोषणा की ।



विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एस.के.गक्खड़ ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सहित उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि उन्होंने कहा कि समाजवाद के प्रवर्तक, अहिंसा के पुजारी, दीन-दुखियों को आर्थिक एवं समाजिक रूप से सक्षम करने की प्रेरणा देने वाले महाराजा अग्रसेन की शिक्षाऐं सर्व समाज में प्रसार हो, इस पीठ की स्थापना का उदेश्य है और महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। प्रो. गक्खड़ ने एक ईंट-एक रूपया की नीति पर भी प्रकाश डालते उद्यमशीलता पर जोर दिया। इस अवसर पर उपस्थित हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार श्रीमति कविता जैन, पूर्व विधानसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय सचिव उमेश अग्रवाल, गुरूग्राम विधानसभा से सदस्य सुधीर सिंगला, पलवल विधानसभा से सदस्य दीपक मंगला, प्रधान अग्रोहा विकास ट्रस्ट बजरंग दास गर्ग, बनवारी लाल नाटिया, चेरयपर्सन एनआरसी जयपुर, महासचिव, हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन दुर्गादत गोयल, रवि गुप्ता आदि सहित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के.मितल ने महाराजा अग्रसेन की शिक्षाऐं, सिद्धान्तों, नितियों  व जीवनी से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर इस पीठ को समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लाखों रूप्यें की राशि देने की घोषणा की। इससे पूर्व कार्यक्रम की आयोजक सचिव व पीठ की प्रभारी डॉ. ममता अग्रवाल ने पीठ से सम्बन्धित शोध सम्बन्धि व भविष्य की गतिविधियों के बारें में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सोनू मदान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया। 

Rewari News : मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण योजना के अंतर्गत विद्यालय का निरीक्षण

Posted: 19 Feb 2022 04:13 AM PST

ग्राम समाचार न्यूज : मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण योजना के अंतर्गत बावल ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण करने हेतु एसडीएम बावल श्री संजीव कुमार एचसीएस के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया जिसके सदस्य खंड शिक्षा अधिकारी बावल डॉक्टर कर्मवीर जी प्राचार्य श्री अरविंद यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुर्जर माजरी प्राचार्य श्री तेजपाल रंगा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राणपुरा वमुख्याध्यापक श्री अनिल यादव राजकीय उच्च विद्यालय पनवाड़ को सदस्य बनाया गया विद्यालयों का निरीक्षण करने के उपरांत वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में नांगल तेजू स्कूल, उच्च विद्यालय वर्ग में आसलवास, माध्यमिक विद्यालय वर्ग में चिरहाड़ा व प्राथमिक विद्यालय वर्ग में सुठानी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया. 

Rewari News : यातायात नियमों का ज्ञान कराना जीवन बचाना : राजकुमार

Posted: 19 Feb 2022 04:10 AM PST

 

बावल उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल तेजू में श्री राजकुमार हरियाणा मोटर ड्राइविंग स्कूल रेवाड़ी के संचालक द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की बहुत ही रोचक एवं बारीकी से जानकारी दी गई। उन्होंने बिना हेलमेट एवं बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं चलाना चाहिए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि हमें यातायात नियमों सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी होगी तो हम अपना जीवन तो बचाएंगे साथ ही दूसरों का जीवन भी । मानव जिंदगी का प्रयोग हम किसी की जिंदगी के भक्षक न बनकर रक्षक बने इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य श्री अजय कुमार शर्मा जी ने उनके इस कदम को बहुत ही सराहनीय बताया एवं उन्हें निरंतर इस प्रकार लोगों को जागरूक करके उन्हें यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करते रहना चाहिए।



जिससे की भविष्य के निर्माता ये बच्चे एक अच्छे नागरिक बनकर लोगों के जीवन की कीमत को समझें इस मौके पर मंच के माध्यम से मंच संचालक श्री अमीर कुमार प्रवक्ता, श्री विजय सिंह प्रवक्ता व श्री ईश्वर सिंह प्रवक्ता ने श्री राजकुमार जी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने बहुत ही अच्छे तरीके से उनके विद्यालय के विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी व पर्यावरण बचाने के लिए 50 पौधे स्कूल को श्री राजकुमार जी ने स्कूल को दान दिए ।इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे. 

Bounsi News: कुँए से 28 बर्षीय युवक का शव बरामद,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,थाने में प्राथमिकी दर्ज

Posted: 19 Feb 2022 03:56 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बजरंगपुर गंगटी गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एक युवक का शव कुँए मे  मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांव के गुंजन सिंह के 28 वर्षीय पुत्र चमकलाल सिंह के रुप में हुई है। जानकारी देते हुए स्वजनोंं ने बताया की चमक लाल रात से ही घर से गायब था। शनिवार की सुबह उसका शव कुएं में मिलने के बाद पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से शव को रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकाला गया। युवक के सिर में चोट थी और हाथ रस्सी से बंधा हुआ था। इस घटना के बाद गांव में घटनास्थल पर ग्रामीणों 

फाइल फोटो

की काफी भीड़ जुट गई। हत्या को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। बताते चलें कि युवक पिकअप चालक का काम करता था। स्वजनोंं ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक के गांव में एक महिला से प्रेम प्रसंग की चर्चा हो रही है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवक की हत्या के बाद से आरोपित फरार चल रहा है। फिलहाल, पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की पड़ताल कर रही है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, हत्या के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। परिवार वालों ने स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा है कि, पूर्व से चल रहे विवाद की रंजिश की वजह से हत्या की गई है। परिजनों ने बौंसी थाने में हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Jamshedpur News: अब हिंदी के साथ- साथ संताली भाषा में भी यात्री जान सकेंगे रेलवे स्टेशनों का नाम

Posted: 19 Feb 2022 08:18 AM PST

 

ग्राम समाचार, संवाददाता, जमशेदपुर: अगर आप रेलवे से सफर कर रहे हैं, और संताल बहुल इलाके से गुजर रहे हैं,तो आपको इन क्षेत्रों में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनो का नाम अंंग्रजी और  हिंदी  के साथ  संताली भाषा में देख और पढ़ भी सकते हैं। बशर्तें  इसके लिए थोड़ी बहुत मेहनत भी करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको संताली भाषा की लिपि ओल चिकि को सिखना होगा। लम्बे संघर्ष के बाद अखिल भारतीय संताली लेखक संघ  के प्रयास सेे यह रंग लाई है। बताते चलें कि संताली भाषा को अष्टम सुची में शामिल होने के बाद से ही इस मांग को लेकर  संघ ने लगातार   स्थानीय संसद  एवं रेलवे के वरीय पदाधिकारी से भेंट कर  इस आशय का ज्ञापन सौंपा गया था । जिसमें स्पष्ट यह मांग था, कि संताल बहुल क्षेत्रों में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए संताली भाषा में लिखना सुनिश्चित किया जाए।

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।  

Post Bottom Ad

Pages