MPNOW: Hindi news (हिंदी समाचार) Website |
| करन कुंद्रा और उनकी गर्लफ्रैंड तेजस्वी प्रकाश जल्द कर सकते है शादी! फ़ैमिली ने भरी हामी Posted: 01 Feb 2022 07:36 AM PST एमपी नाउ डेस्कइंटरटेनमेंट। बिग बॉस 15 जब से चालू हुआ है, सीरियल के दो कंटेस्ट काफ़ी ज़्यादा चर्चाओं में रहे थे वह थे करन कुंद्रा और तेजस्वी दोनों के प्यार के किस्से हर जगह हैं, अब बिग बॉस खत्म हो चुका है तेजस्वी ने करन कुंद्रा और प्रतीक सेजपाल को हराकर बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बिग बॉस जीतने से ज्यादा तेजस्वी अपने और करण कुंद्रा के साथ बिग बॉस के घर मे रिलेशनशिप को लेकर चर्चा पर रही है, ऐसा लगता है दोनों का प्यार अभी भी बरक़रार है। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी दोनों ने अपने रिश्ते को आगे ले जाने की बात कही है। ऐसा लगता है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोनों जल्द ही शादी के बारे में सोच सकते हैं. उनके परिवार पहले ही शो में आ चुके हैं और दोनों को आशीर्वाद भी दे चुके हैं. जब करण के माता-पिता को बिग बॉस 15 के सेट से बाहर जाते हुए देखा गया, तो उनसे पूछा गया कि वे करण को यहां देखकर कितने खुश हैं. बातों ही बातों में माता-पिता से ये भी सवाल किया गया कि तेजस्वी और करण की शादी की योजना के बारे में उनका क्या ख्याल हैं. जिस पर करण के पिता ने जवाब दिया, "अगर सब कुछ ऐसा ही रहा, तो वे करण और तेजस्वी की जल्द ही शादी करने की योजना बनाएंगे" तेजस्वी की बिग बॉस 15 की जीत का जश्न मनाने के एक दिन बाद, करण तेजस्वी के घर गए. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर की. बिग बॉस 15 में अच्छे दोस्त के रूप में शुरुआत करने वाले करण और तेजस्वी को धीरे-धीरे रियलिटी शो में प्यार हो गया. उनक रोमांस इस सीज़न की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक ब न गया. अब फैंस को दोनो की शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। #adsahu |
| You are subscribed to email updates from MPNOW: Hindi/English news (हिंदी समाचार) Website. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |