Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- GWALIOR कलेक्टर ने 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया
- DFO अनुराग कुमार के खिलाफ हड़ताल, बैतूल के बाद छतरपुर में भी विवाद - MP NEWS
- मप्र कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ- प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा - MP NEWS
- BHOPAL NEWS- सभी कर्मचारियों को शासकीय आवास आवंटित
- कलेक्टर ने दुर्घटना बताया था, SSP ने 307 लगाकर 5 कांग्रेसी नेताओं को जेल भेजा- GWALIOR NEWS
- MPPSC डेंटल सर्जन रिक्रूटमेंट एग्जाम 2022 घोषित, Dental Surgeon vacancy 2022 नोटिफिकेशन यहां पढ़ें
- MPPSC SES 2020 RESULT में संशोधन, परीक्षा नियंत्रक ने बिना देखे साइन कर दिए थे
- MBBS FEE TABLE- NSCB मेडिकल कॉलेज जबलपुर द्वारा घोषित
- MP EDUCATION PORTAL ठप- शिक्षा विभाग के लाखों कर्मचारियों का वेतन रुका
- GOA की फुल फॉर्म CM शिवराज सिंह चौहान ने बताई
- जिला न्यायालय भर्ती- सागर में इंटरव्यू की तारीख घोषित
- INDORE NEWS- सिटी बस ने दमोह के छात्र को कुचला, मौत
- मंत्री के भतीजे ने माइक से पुलिस को धमकाया और पुलिस लौट गई, सुबह पता चला वो तो नकली था- MP NEWS
- Madhya Pradesh Praudh Shiksha App यहां से Download करें, टीचिंग एड प्राप्त करें
- MP IAS TRANSFER LIST- 4 जिलों के कलेक्टर बदले
| GWALIOR कलेक्टर ने 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया Posted: 01 Feb 2022 07:46 AM PST ग्वालियर। कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने रिटायर्ड कर्मचारी की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के 2 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों कर्मचारियों पर आरोप है कि रिटायरमेंट का हिसाब किताब क्लियर करने में गड़बड़ी कर रहे थे। मंगलवार दिनांक 1 फरवरी 2022 को हुई जनसुनवाई में सेवानिवृत्त वाहन चालक सुरेन्द्र सिंह परमार ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि दोनों कर्मचारियों द्वारा लगातार अड़ंगा डालने की वजह से हमारे स्वत्व नहीं मिल पाए हैं। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त वाहन चालक सुरेन्द्र सिंह द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लिया और लोक निर्माण विभाग संभाग क्र.-1 में पदस्थ सहायक वर्ग 3 अजय सक्सेना और सहायक वर्ग 3, प्रदीप शुक्ला को अलग-अलग आदेश जारी कर निलंबित कर दिया है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| DFO अनुराग कुमार के खिलाफ हड़ताल, बैतूल के बाद छतरपुर में भी विवाद - MP NEWS Posted: 01 Feb 2022 07:39 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर में वन मंडल अधिकारी अनुराग कुमार के खिलाफ वन विभाग के डिप्टी रेंजर और कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। अपनी परेशानियों को राजधानी तक पहुंचाने के लिए सभी ने सामूहिक अवकाश ले लिया है। सरल शब्दों में कहें तो अनुशासन में रहते हुए हड़ताल पर चले गए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एक वनरक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। कर्मचारियों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि डीएफओ अनुराग कुमार की प्रताड़ना के कारण वनरक्षक को हार्ट अटैक आया था। डीएफओ अनुराग कुमार के खिलाफ कर्मचारियों का आक्रोश का स्तर इतना अधिक है कि डिप्टी रेंजर सहित वन विभाग के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। बैतूल में भी हुआ था बवालबीएफ अनुराग कुमार के खिलाफ यह पहला प्रदर्शन नहीं है। बैतूल में भी काफी बवाल हुआ था। जब विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कर्मचारियों का साथ नहीं दिया तो महिला कर्मचारियों द्वारा स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत की गई थी। या घटनाक्रम अगस्त 2017 में हुआ था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| मप्र कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ- प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा - MP NEWS Posted: 01 Feb 2022 07:20 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ट की 52 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी व 52 जिला अध्यक्षों की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति से मप्र कांग्रेस प्रकोष्टों के प्रभारी श्री जे पी धनोपिया द्वारा अनुमोदन प्रश्चात जारी की गई है। परिवहन प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में 14 उपाध्यक्ष 14 महामंत्री, 15 सचिव, 9 संगठन मंत्री, 1 प्रवक्ता और 1 कोषाध्यक्ष, बनाये गये हैं। जिसमें मनोहर शर्मा इंदौर, सुरिंदर सिंह खनूजा भोपाल, सरबज्योत सिंह आनंद जबलपुर, राजीव मोदी ग्वालियर, विवेक छाबड़ा, एजाज खान सिवनी, जसबीर सिंह बैतूल, हिजफूर रहमान सीहोर, पूरण सिंह भाटिया बालाघाट, ज्ञानेंद्र सिंह सिंगरौली, मोहम्मद रफीक खंडवा, अहद खान हरदा, सुनील साहू सागर, राजेन्द्र वर्मा सीहोर को प्रदेश उपाध्यक्ष। वहीं 'हरदेव सिंह जबलपुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संजय अरोरा इंदौर, गयासुद्दीन राजू रीवा, वीरेंद्र सिंग खन्ना जबलपुर, अमरजीत सिंह भोमराह जबलपुर, हरपाल सिंह होरा इंदौर, सतीश दुबे दमोह, आशीष जैन सिवनी, असलम मेव रतलाम, राजेन्द्र सिंग बेदी देवास, मोहोमद हारून, इलमुदीन मंसूरी बड़वानी, राजकुमार शर्मा भोपाल, दलबीर सिंह जस्सल, रईस खान ग्वालियर, प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी सुशील सालुंके इंदौर को प्रदेश महामंत्री। सुरेन्द्र पाल सिंह भाटिया इटारसी, रवि कोष्टा जबलपुर, सरबजीत सिंह खनूजा इंदौर, अपूर्व भदौरिया भोपाल, गणेश विश्वकर्मा सागर, हेमंत राणा मंदसोर, इरफान खान सेंधवा, वाजिद इकबाल बुराहनपुर, बलविंदर सिंह संधू जबलपुर, आशिफ खान उज्जैन, पीयूष भिटे इंदौर, इंडरदीप सिंह जबलपुर, महेश जाटव भिंड, ओमप्रकाश साहू भोपाल, सचिन पटेल जबलपुर, को सचिव बनाया गया है। गोबिंद सिंह राजा रोड लाइन्स सागर, शेलेन्द्र सिंह सीहोर, अशोक बजाज शहडोल, हरी सिंग यादव विदिशा, श्यामाचरण शुक्ल रीवा, करणप्रीत सिंह जबलपुर, अतुल वर्मा जबलपुर, परवेज अहमद रीवा, गणेश खेर धार को संगठन मंत्री बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्षों की नियुक्तिप्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ ने जिन 52 जिला में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई हैं, वे हैं जबलपुर से देवी सिंह पटेल, इंदौर लेखराज सिंह भदौरिया, भोपाल से एस के संतानी, ग्वालियर मेवा सिंह खंगुरा, दमोह प्रजु यशोधरण, नरसिंगपुर मनवीर सिंह अलग, छिंदवाड़ा मनीष गुरनानी, बालाघाट समीर हुसैन,सिवनी शकील खान,मंडला शेख़ सईद बबलू, डिंडोरी शरद परिहार, रीवा रजनीश पांडे, सतना अनिल मिश्रा, सीधी प्रदीप परिहार, सिंगरौली राजेश सिंह, पन्ना अनिल कुमार गुप्ता, गुना गोपाल कृष्ण शर्मा, मुरैना प्रमोद शर्मा, भिंड बुध सिंह राणावत, अशोक नगर अमित जैन, निमाड़ी पुरषोत्तम गुप्ता, सागर अमित यादव, विदिशा मनोज यादव शिवपुरी वाजिद अली खोकर, आगर अफरोज खान, बुरहानपुर शफीक मोहम्मद, नीमच मुकेश जाट, दतिया दिलीप सिंह यादव, अनूपपुर करतार सिंह, बेतुल सैय्यद अहमद, छतरपुर रहीस खान, होशंगाबाद इम्तियाज खान, कटनी विनय पांडे, खंडवा सुरिंदर पाल सिंह भाटिया, खरगोन महेश सोडानी, रायसेन कैलाश गुप्ता,राजगढ़ सुरेन्द्र त्रिपाठी, रतलाम कमलेश मोदी, शहडोल रईस खान, श्योपुर अब्दुल हमीद बेग, शाजापुर दाऊद अहमद, सीहोर जसबीर सिंह खनूजा, टीकमगढ़ मोहम्मद रज्जाक, उज्जैन अश्विन नरूला, हरदा काशिफ खान, धार कैलाश शर्मा देवास संजय सिंह चौहान, मंदसोर गोबिंद सिंह पवार, उमरिया भूपेंद्र सिंग, अलीराजपुर मनीष फेफडीआ, झाबुआ सुभाष छाबड़ा और से बड़वानी राम अवतार जोशी को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- सभी कर्मचारियों को शासकीय आवास आवंटित Posted: 01 Feb 2022 07:18 AM PST भोपाल। गृह विभाग ने गैर-विस्थापित कर्मचारियों के लिए भोपाल स्थित समस्त रिक्त "एफ'' टाइप आवास गृह और 66 जी-टाइप के रिक्त आवास गृह सामान्य प्रतीक्षा सूची से आवंटित किये जाने की अनुमति प्रदान की है। विस्थापित कर्मचारियों की आवास आवंटन की शेष संख्या तथा उपलब्ध आवासों की समीक्षा उपरांत निर्णय लिया गया है कि एफ-टाइप के 310 और जी-टाइप के 66 आवास गैर-विस्थापित कर्मचारियों की प्रतीक्षा-सूची से आवंटित हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी के विस्थापित कर्मचारियों के कारण प्रतीक्षा-सूची के कर्मचारियों को भोपाल में विगत तीन वर्ष से आवास आवंटन का कार्य रुका हुआ था। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| कलेक्टर ने दुर्घटना बताया था, SSP ने 307 लगाकर 5 कांग्रेसी नेताओं को जेल भेजा- GWALIOR NEWS Posted: 01 Feb 2022 07:15 AM PST ग्वालियर। सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम पर जानलेवा हमले के मामले को कलेक्टर के आदेशानुसार काम करने वाले जनसंपर्क विभाग द्वारा जोर देकर दुर्घटना बताया गया था लेकिन एसएसपी अमित सांघी ने आईपीसी की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए और 5 कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार करवा कर जेल भिजवाया। शेष नेताओं की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेशानुसार हजीरा स्थित 70 साल पुरानी सब्जी मंडी को इंटक मैदान में शिफ्ट किया जा रहा था। इस कार्रवाई से पहले सब्जी विक्रेताओं को विश्वास में नहीं लिया गया। नतीजा प्रशासन की कार्रवाई का जबरदस्त विरोध हुआ। प्रशासन के निर्देशानुसार एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया गया। इसके कारण विरोध और भड़क गया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका और जब नियम विरुद्ध पुतला दहन को रोकने के लिए सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम आगे बढ़े तो उन पर मुख्यमंत्री का जलता हुआ पुतला फेंक दिया गया। इसके कारण वह 45% झुलस गए थे। कलेक्टर कार्यालय में हत्या के प्रयास को हादसा बताया थाइस घटना के बाद कलेक्टर के आदेश अनुसार प्रेस को जानकारी देने के लिए अधिकृत जनसंपर्क विभाग द्वारा इस मामले को दुर्घटना बताया था। प्रेस को भेजी गई जानकारी में तीन बार दुर्घटना शब्द का उपयोग किया गया था। (यहां पढ़ें) ग्वालियर पुलिस द्वारा इस मामले में 6 नामजद कांग्रेस नेताओं सहित 12 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और शाम को ही पुलिस ने पांच आरोपितों को दबोच भी लिया। पकड़े गए आरोपितों में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, आकाश तोमर, अभिमन्यु पुरोहित, घनश्याम गुडसेले, अनीष खान है। इन पांचों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की और मंगलवार दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपितों को जेल भेज दिया। ग्वालियर पुलिस को कांग्रेस नेता सचिन भदौरिया की तलाशमामले में सचिन भदौरिया को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने सोमवार को भी सचिन भदौरिया को तलाश किया और मंगलवार को भी लगातार उसकी तलाश की। लेकिन सचिन पुलिस के हाथ नहीं लगा है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MPPSC डेंटल सर्जन रिक्रूटमेंट एग्जाम 2022 घोषित, Dental Surgeon vacancy 2022 नोटिफिकेशन यहां पढ़ें Posted: 01 Feb 2022 07:24 AM PST MP Public Service Commission Indore द्वारा Recruitment Advertisement For Dental Surgeon Examination 2022 जारी कर दिया गया है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने BDS डिग्री प्राप्त कर ली है, सरकारी नौकरी (मध्यप्रदेश शासन राजपत्रित अधिकारी) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। MPPSC Dental Surgeon Recruitment Examination 2022ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ- 15 फरवरी 2022 ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट- 14 मार्च 2022 दंत शल्य चिकित्सक भर्ती परीक्षा 2022 की तारीख- 22 मई 2022 नियोक्ता संस्थान- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन। शैक्षणिक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BDS की डिग्री। अन्य अनिवार्य अर्हता- मध्य प्रदेश दंत चिकित्सा परिषद में परमानेंट रजिस्ट्रेशन। अन्य अनिवार्य अर्हता- रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन। MPPSC Dental Surgeon vacancy 2022रिक्त पदों की संख्या- 193 श्रेणी- द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी पद की स्थिति- अस्थाई आयु सीमा- 21 से कम और 40 वर्ष से अधिक ना हो। आयु गणना की तारीख- 1 जनवरी 2023 अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MPPSC SES 2020 RESULT में संशोधन, परीक्षा नियंत्रक ने बिना देखे साइन कर दिए थे Posted: 01 Feb 2022 06:53 AM PST M.P. Public Service Commission, Indore (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) द्वारा दिनांक 28 2022 को घोषित किए गए राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम में संशोधन किया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि टाइपिस्ट की गलती से गलत रिजल्ट जारी हो गया था। आश्चर्यजनक है कि परीक्षा नियंत्रक ने बिना जांच किए हस्ताक्षर कर दिए थे। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 1 फरवरी 2022 को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उपरोक्त परीक्षा का लिखित परीक्षा परिणाम एमपीपीएससी की वेबसाइट पर दिनांक 28 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। मध्य प्रदेश स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2020 में उप पुलिस अधीक्षक (MT) हेतु केवल एक पद विज्ञापित था। घोषित परीक्षा परिणाम में टंकण त्रुटिवश (टाइपिस्ट की गलती) उप पुलिस अधीक्षक के 2 पद घोषित कर दिए गए थे। घोषित परीक्षा परिणाम में अनुसूचित जाति के लिए एक और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक पद घोषित किया गया था। नवीन विज्ञप्ति के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक MT के रिक्त पद की संख्या केवल एक है जो अनारक्षित वर्ग के लिए है। GENERAL KNOWLEDGE- घोषित रिजल्ट में गलती के लिए कौन जिम्मेदार होता हैपरीक्षा परिणाम एक गंभीर विषय होता है। परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी है कि परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले उसे ठीक प्रकार से जांच लें। टंकण की त्रुटि, प्राकृतिक आपदा या हादसा नहीं है जिसे रोका नहीं जा सकता बल्कि इसी प्रकार की छुट्टी को रोकने के लिए परीक्षा नियंत्रक को नियुक्त किया जाता है। यह संशोधित विज्ञप्ति उन छह उम्मीदवारों के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं है जिनके नाम शॉर्टलिस्ट किए गए थे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें |
| MBBS FEE TABLE- NSCB मेडिकल कॉलेज जबलपुर द्वारा घोषित Posted: 01 Feb 2022 06:34 AM PST NSCBMC- Netaji Subhaah chandra Bose Medical College, Jabalpur (नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज,जबलपुर) ने MBBS (For all India) एवं M.B.B.S.(for State Quota) यूजी (Under Graduate) स्टूडेंट्स के लिए फी टेबल (Fee Table) जारी कर दी है। यह फीस नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर के डीन के द्वारा जारी की गई है। एमबीबीएस (फॉर ऑल इंडिया) के लिए कुल फीस 137390 ₹ है जबकि एमबीबीएस फॉर स्टेट कोटा के लिए कुल फीस 128000 रुपए है। इसमें सभी प्रकार की फीस जैसे ट्यूशन फीस, यूनिवर्सिटी एफीलिएशन फीस, स्टूडेंट फंड फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट,कॉशन मनी, एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी एंड मेडिकल इंश्योरेंस, हॉस्टल फी आदि इंक्लूडेड है। एमबीबीएस स्टेट कोटा के लिए स्टूडेंट्स एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं। कॉलेज फाइनल होने के बाद काउंसलिंग के समय डीडी/ चेक /कैश के माध्यम से फीस जमा की जा सकती है। फीस की डिटेल देखने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र कॉलेज मेडिकल कॉलेज, जबलपुर की ऑफिशियलवेबसाइट www.nscbmc.ac.in पर विजिट करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP EDUCATION PORTAL ठप- शिक्षा विभाग के लाखों कर्मचारियों का वेतन रुका Posted: 01 Feb 2022 07:24 AM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के शिक्षक-अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रांतांध्यक्ष मुकेश सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया की विगत सात दिनों से एजुकेशन पोर्टल सुधार हेतु बन्द चल रहा है। प्रदेश में शिक्षकों एवं अन्य गैर शैक्षणिक संवर्ग के लोक सेवकों का वेतन देयक संकुल प्राचार्यो द्वारा सर्व प्रथम एजुकेशन पोर्टल पर जनरेट कर उसका प्रिन्ट BEO कार्यालय में प्रस्तुत करते हैं, तदोपरांत BEO द्वारा देयकों को एकत्र कर IFMIS के माध्यम से कोषालय में प्रस्तुत कर वेतन आहरित किया जाता है। विगत एक सप्ताह से एजुकेशन पोर्टल बन्द होने के कारण संकुल प्राचार्यो द्वारा एजुकेशन पोर्टल पर वेतन जनरेट नहीं किया जा सका है। पोर्टल का सुधार का काम वेतन के समय जानबूझ कर किया जाता है जिससे शिक्षा विभाग के लाखों कर्मचारी पेरशान हों , यही कार्य यदि माह की 10 से 20 तारिख के मध्य किया जाये तो ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होगी वेतन में विलंब का सीधा असर शिक्षकों / कर्मचारियों पर पड़ता है उन्हें अनावश्यक बैंक अधिभार , स्कूल फीस , बिजली बिल जैसे महत्वपूर्ण जरूरतों पर भी अधिभार / अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। संघ के मुकेश सिंह, मनीष चौबे, नितिन अग्रवाल, गगन चौबे, मनोज सेन, श्यामनारायण तिवारी, सोनल दुबे, विजय कोष्टी, प्रियांशु शुक्ला, प्रणव साहू, मनीष लोहिया, आदि ने आयुक्त लोक शिक्षण मध्य प्रदेश भोपाल से मांग की है कि एजुकेश पोर्टल को शीघ्र चालू कराकर कर प्रदेश के लाखों शिक्षकों / कर्मचारियों का माह फरवरी का वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जावे। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| GOA की फुल फॉर्म CM शिवराज सिंह चौहान ने बताई Posted: 01 Feb 2022 06:05 AM PST मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गोवा राज्य के नाम की फुल फॉर्म बताई। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि गोवा का एक अर्थ- G for Glorious, O for Outstanding, A for Awesome भी है। गोवा सुंदर है, विकास के नए प्रतिमान गढ़ने वाला है और अद्भुत भी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, गोल्डन गोवा में गोल्डन का अर्थ है:-G for Growth O for Opportunity L for Lawfulness D for Development E for Efficient N for Newness उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस संकल्प को पूरा करेगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान जुआरीनगर, कोर्टालिम विधानसभा में भाजपा की युवा इकाई द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गोवा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पसंदीदा जगह हैउल्लेखनीय है कि गोवा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंदीदा जगह है। 2018 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद मूड फ्रेश करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान कई दिनों तक गोवा में रहे थे। उनके प्रिय मित्र दिलीप सूर्यवंशी की कंपनी दिलीप बिल्डकॉन गोवा के इंफ्रास्ट्रक्चर में काम कर रही है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| जिला न्यायालय भर्ती- सागर में इंटरव्यू की तारीख घोषित Posted: 01 Feb 2022 05:22 AM PST MPHC- Madhya Pradesh High Court (मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर) ने जिला एवं सत्र न्यायालय अलीराजपुर एवं सागर में चतुर्थ श्रेणी आकस्मिकता निधि से वेतन भोगी कर्मचारियों वाहन चालक / भृत्य, चौकीदार ,जलवाहक/माली / स्वीपर (कलेक्टर रेट) की सीधी भर्ती -2021 के साक्षात्कार की तिथियों के संबंध में सूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि इन पदों के लिए जिला न्यायालय अलीराजपुर में 23 जनवरी 2022 को होने वाला साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया था। परंतु अब यह साक्षात्कार 13 फरवरी 2022 को नवीन तिथि को आयोजित किया जाएगा। जिसके साक्षात्कार माननीय उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर जल्द ही प्रकाशित किए जाएंगे। इसके साथ ही जिला न्यायालय सागर में होने वाले साक्षात्कार जो कि 15,16 ,17,18,19 जनवरी 2022 को होने वाले थे। अब क्रमशः 19,20,21,22 और 23 फरवरी 2022 को आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हेतु प्रवेश पत्र माननीय उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर जल्द ही प्रकाशित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- सिटी बस ने दमोह के छात्र को कुचला, मौत Posted: 01 Feb 2022 05:06 AM PST इंदौर। सिटी बस की ड्राइविंग का नियम है, जब तक यात्रियों के प्रवेश का दरवाजा बंद न कर दिया जाए, बस को आगे नहीं बढ़ाया जाता, परंतु इंदौर में इस नियम का पालन नहीं किया जाता। नतीजा बस में सवार हो रहा एक छात्र रैश ड्राइविंग का शिकार हो गया। उसकी मृत्यु हो गई। यह छात्र दमोह का रहने वाला था। इंदौर में पढ़ाई करने आया था। घटना भवर कुआं थाना क्षेत्र में गोल्डन ट्रीट होटल के सामने की है। दमोह के राजकुमार पटेल का बेटा अभिषेक पटेल उम्र 20 साल अपने भाई दीपक पटेल के साथ रंजीत कॉलेज में पढ़ता था। दोनों भाई सिटी बस का इंतजार कर रहे थे। सिटी बस आकर रुकी, दीपक बस में सवार हो गया और अभिषेक उसके पीछे बस में सवार होने ही वाला था कि अचानक बिना दरवाजा बंद किए, ड्राइवर ने बस को आगे बढ़ा दिया। अभिषेक का बैलेंस बिगड़ गया। वह नीचे गिरा और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। उसे तत्काल एप्पल हॉस्पिटल ले जाएगा परंतु डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। छात्र की मौत के बाद पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| मंत्री के भतीजे ने माइक से पुलिस को धमकाया और पुलिस लौट गई, सुबह पता चला वो तो नकली था- MP NEWS Posted: 01 Feb 2022 05:00 AM PST राजगढ़। मध्य प्रदेश में कानून, पहचान के हिसाब से काम करता है। रात 2:00 बजे डीजे बंद कराने आई पुलिस को मंत्री के नकली भतीजे ने माइक के माध्यम से सारी जनता के सामने जमकर हड़काया। क्योंकि मंत्री का नाम लिया जा रहा था इसलिए कानून ने अपना काम नहीं किया और पुलिस वापस लौट गई। सुबह जब पता चला कि धमकाने वाला व्यक्ति मंत्री जी का भतीजा नहीं है तो FIR दर्ज कर ली गई। अश्विनी सिंह सिसोदिया की बारात में हुआ हंगामाकिस्सा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सबसे बड़े शहर पचोर का है। राजेंद्र सिंह कि बेटी अंजली कंवर के विवाह संस्कार हेतु गुना के ख्यावद से दृगपालसिंह सिसोदिया के बेटे अश्विनी सिंह सिसोदिया की बारात आई थी। इसी बारात में उदय राज सिंह सिसोदिया भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि रात 2:00 बजे तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जब पुलिस नियम अनुसार डीजे बंद कराने पहुंची तो डीजे के माइक से उदय राज सिंह सिसोदिया ने सबके सामने पुलिस को धमकाया। उदयराज सिंह सिसोदिया ने माइक से पुलिस को धमकायाएक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सुनाई दे रहा है, उदयराज सिंह सिसोदिया खुद यहां बैठा है। बुलाओ TI को…कौन है यहां का TI। लगाओ फोन उसे। सरकार हमारी है। शासन हम हैं..प्रशासन हम हैं। बोल दो TI को पंचायत मंत्री का भतीजा बैठा है यहां, जो उखाड़ना है उखाड़ लो। फर्जी नहीं हैं, ऑरिजनल हैं हम। असलियत पता चली तो नियमानुसार कार्रवाई हो गईमाइक से पंचायत मंत्री के भतीजे की धमकी सुनकर पुलिस चुपचाप वापस लौट गई। स्थानीय समाचार माध्यमों से पता चला है कि दूसरे दिन राजगढ़ जिले के एसपी प्रदीप शर्मा ने पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को इस घटना की जानकारी दी। पंचायत मंत्री ने स्पष्ट किया कि उदयराज सिंह सिसोदिया नाम का उनका कोई भतीजा नहीं है। छानबीन की तो पता चला कि वह तो किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का भतीजा है। बस फिर क्या था, नियमानुसार कार्रवाई हो गई। पचोर पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| Madhya Pradesh Praudh Shiksha App यहां से Download करें, टीचिंग एड प्राप्त करें Posted: 01 Feb 2022 04:07 AM PST मध्यप्रदेश में संचालित ''पढ़ना-लिखना अभियान'' और अप्रैल 2022 से प्रारम्भ 'नवभारत साक्षरता कार्यक्रम' के संचालन के लिए प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल एप का शुभारंभ किया गया। यहां क्लिक करके मध्य प्रदेश प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल एप्लीकेशन download कर सकते हैं। मध्य प्रदेश प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल एप के फीचर- इस एप्लीकेशन के माध्यम से लोग अक्षर सारथी बन सकते हैं। - असाक्षर सदस्यों को पढ़ाने के लिए टीचिंग एड प्राप्त कर सकते हैं। - अध्ययन के लिए सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। - प्रौढ़ हितग्राहियों को शिक्षण में मददगार सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। - ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। - ऑनलाइन परीक्षा परिणाम भी यही मिलेंगे। फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन से कैसे बचेंकृपया ध्यान दें कि मध्य प्रदेश प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल एप्लीकेशन को National Informatics Centre Bhopal द्वारा बनाया गया है। अतः इससे मिलते-जुलते नाम वाली किसी और मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड ना करें। अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने से पहले कंफर्म करें कि Offered By National Informatics Centre Bhopal लिखा है या नहीं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP IAS TRANSFER LIST- 4 जिलों के कलेक्टर बदले Posted: 01 Feb 2022 04:49 AM PST मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना सूची जारी की है इस लिस्ट में कुल पांच अफसरों के नाम है जिनमें से चार जिला कलेक्टर के पद पर थे। मध्य प्रदेश आईएएस तबादला सूची 02 जनवरी 2022श्री संजय गुप्ता कलेक्टर जिला हरदा से विकअ सह आयुक्त, सह पंजीयक, सहकारी संस्थाएं मध्य प्रदेश तथा प्रबंध संचालक राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ भोपाल। श्री इलैया राजा टी कलेक्टर जिला रीवा से कलेक्टर जिला जबलपुर। श्री कर्मवीर शर्मा कलेक्टर जिला जबलपुर से प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम भोपाल। श्री मनोज पुष्प कलेक्टर जिला अलीराजपुर से कलेक्टर रीवा श्री ऋषि गर्ग कार्यकारी संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास से कलेक्टर जिला हरदा। मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा स्थानांतरण सूचीश्री राघवेंद्र सिंह अपर आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर से कलेक्टर जिला अलीराजपुर सुश्री नेहा मीना अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर से अपर कलेक्टर जिला नीमच श्री हिमांशु चंद्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर से सीईओ जिला पंचायत शहडोल |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |