आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 1, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: 02 फरवरी को ऑनलाइन जिले के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे पीएम मोदी

Posted: 01 Feb 2022 07:34 AM PST


तैयारी में जुटे भाजपा नेता, सुबह 11 बजे आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर होगा संबोधन

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। पांचों विधानसभा में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सुनेंगे । उक्त कार्यक्रम में विधानसभा में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठ विभागों व प्रकल्पों के संयोजक तथा सहसंयोजक मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए 347 आजमगढ़ सदर विधानसभा में चंदेसर राय को संयोजक पवन सिंह मुन्ना और शोभित श्रीवास्तव को सहसंयोजक बनाया गया है। आजमगढ़ सदर विधानसभा का कार्यक्रम किशोर ग्रीन गार्डन निकट पुराना पुल हरबंशपुर आजमगढ़ में होगा। 352 मेहनगर विधानसभा में आदित्य नारायण राय को कार्यक्रम संयोजक, नन्हकूराम सरोज व अभय दुबे को सहसंयोजक बनाया गया है। मेहनगर विधानसभा का कार्यक्रम गौरा इंटर कॉलेज गौरा मेहनगर आजमगढ़ में होगा। 344 गोपालपुर विधानसभा में प्रेम नारायण पांडे को संयोजक, विनोद उपाध्याय व अश्वनी मिश्रा को सह संयोजक बनाया गया है। गोपालपुर विधानसभा का कार्यक्रम संगम मैरिज हॉल बिलरियागंज आजमगढ़ में होगा। 345 सगड़ी विधानसभा में दुर्ग विजय राय को संयोजक , नागेंद्र पटेल व राज बहादुर सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। सगड़ी विधानसभा का कार्यक्रम सेंट जेवियर स्कूल जीयनपुर आजमगढ़ में होगा। 46 मुबारकपुर विधानसभा में विजय नारायण शर्मा को संयोजक आनंद सिंह व ज्ञान पाल सिंह को सहसंयोजक बनाया गया है। मुबारकपुर विधानसभा का कार्यक्रम शेखर नर्सिंग होम के सामने मैदान में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के क्रॉसिंग के पास सठियांव , आजमगढ़ में होगा।

आज़मगढ़: जिले में भाजपा की इकलौती सीट अब बन गई है 'हॉट सीट'

Posted: 01 Feb 2022 07:05 AM PST


पुत्र और वर्तमान भाजपा विधायक अरूणकांत से मुकाबला करने सपा से उतरे पूर्व सांसद रमाकांत

बेटे ने बोला विचारधारा की लड़ाई है,अब पार्टी करेगी फैसला

आजमगढ़: जिले की फूलपुर सीट से सपा ने पूर्व बाहुबली सांसद रमाकांत यादव को चुनाव मैदान में उतार दिया है। इस सीट पर अभी तक रमाकांत यादव के बेटे अरूण कांत भाजपा से विधायक हैं। ऐसे में यहां पर मुकाबला काफी रोचक होता दिख रहा है। हालांकि अभी तक भाजपा ने इस सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव का प्रत्याशी बनाए जाने का पार्टी में विरोध भी है। पर चार बार के विधायक व चार बार के सांसद रमाकांत यादव को चुनावी दांव-पेंच बखूबी आता है। ऐसे में रमाकांत यादव का यह चुनाव दांव-पेंच बेटे के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है। 2017 में जब पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही थी उस समय भी सपा के गढ़ रहै इस जिले की जनता ने भाजपा के विजय रथ को रोकने का काम किया था। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा को मामूली मतों से हार का सामना करना पड़ा था। पर भाजपा विरोधी दलों का मानना है जिले की फूलपुर सीट पर रमाकांत यादव के वर्चस्व से ही उनके पुत्र अरूण कांत यादव विजयी हुए थे। अब इस बार फिर यदि भाजपा फिर से अरुणकांत को टिकट देती है तो बेटे को अपने पिता से ही मुकाबला करना पड़ सकता है। वहीं इस पूरे मामले में भाजपा के विधायक अरूण कांत यादव का कहना है कि निश्चित रूप से रमाकांत यादव हमारे पिता हैं। पर अब हम अपना निर्णय ले सकते हैं। परिवार भले ही एक है पर हम लोगों की विचारधारा एकदम अलग है। बेटे अरूण कांत का कहना है कि पार्टी टिकट देती है तो चुनाव लड़ने को तैयार हूं। गौरतलब है कि 2017 में फूलपुर विधानसभा में भाजपा को पहली बार विजय मिली है। वहीं इस सीट से रमाकांत यादव चार बार विधायक चुने गए हैं। यादव बाहुल्य यह सीट 2017 से पहले भाजपा छोड़कर सभी दलों के कब्जे में रही है। 2017 में यहां भाजपा प्रत्याशी अरूण कांत यादव चुनाव जीते। अब ऐसे में भाजपा को अपनी इस सीट को बचाने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज़मगढ़: कुछ थमी रफ्तार, जिले में 40 नए कोरोना संक्रमित मिले

Posted: 01 Feb 2022 06:41 AM PST


गाइड लाइन की अनदेखी जारी है,अब 595 एक्टिव केस

आज़मगढ़: जिले में कोरोना संक्रमण पर अभी पूरी तरह से लगाम लगता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को कोरोना की रफ्तार जिले में कुछ धीमी होती नजर आयी है। मंगलवार को मात्र 40 नए संक्रमित मिले है। इसके बाद एक्टिव मरीजों की

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: मौनी अमावस्या की भीड़ में कंबल में लिपटी मिली नवजात,मची सनसनी

Posted: 01 Feb 2022 06:31 AM PST


महराजगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर भैरव बाबा धाम परिसर में मिली बच्ची

आजमगढ़: जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के उसुर कुढ़वा ग्राम सभा स्थित प्रसिद्ध मंदिर भैरव बाबा धाम परिसर में मंगलवार को मौनी अमावस्या के दिन कंबल में लिपटी हुई एक

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: चुनाव में शांति व्यवस्था के नाम पर हो रही मनमानी पाबंदी की कार्यवाही

Posted: 01 Feb 2022 06:17 AM PST


भारत रक्षा दल न्यायिक मंच ने डीएम को पत्र सौंप कहा बन्द कराएं उत्पीड़न

जमानत के नाम पर हो रही है अवैध वसूली : तहसीलदार सिंह

आजमगढ़: चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था के नाम पर जिले में मनमानी तरीके से लोगों को पाबंद किया जा रहा है। वहीं जमानत को लेकर धारा अंतर्गत 111,107/116 सीआरपीसी के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: श्रम कार्ड बनाने के बहाने खाते से निकाल लिए रुपये

Posted: 01 Feb 2022 05:59 AM PST


अहरौला के मोलनापुर में पंहुचे दो लोगों ने किया खेल,पीड़ित ग्रामीणों ने दी तहरीर

आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में पहुंचे दो व्यक्तियों ने श्रम कार्ड बनाने के बहाने लोगों के बैंक खाते से रुपये निकाल लिए। गांव के आधा दर्जन लोगों ने मंगलवार को माहुल पुलिस चौकी पर पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव के दो लोग आए और ई-श्रम कार्ड बनाने की बात कही। लोगों से आधारकार्ड नंबर लेने के साथ अंगूठा लगवाया और दूसरे दिन ई-श्रम कार्ड देने की बात कहकर चले गए। वह दोनों तो नहीं लौटे, लेकिन उसके बाद रंजना के खाते से 17,400, सोनवर्षा के खाते से 14,013, संगीता देवी के खाते से 714, त्रिभुवन के खाते से 12,500, देवेंद्र के खाते से 600 सौ और सुनीता के खाते से 8,800 रूपये निकाल लिए गए। जब ग्रामीण बैंक शाखा में पहुंचे तो रुपये निकलने की जानकारी हुई।

आजमगढ़: चेकिंग के दौरान हुआ 115 वाहनों का ई-चालान

Posted: 01 Feb 2022 05:40 AM PST


बुलेट बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की है खास नजर

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के आदेश के क्रम में यातायात प्रभारी कौशल पाठक व उनकी टीम द्वारा मोडिफाइड

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: तमसा किनारे अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 02 गिरफ्तार

Posted: 01 Feb 2022 03:51 AM PST


12 तैयार देसी तमंचे व उपकरण बरामद,चुनाव के लिए बन रहे थे असलहे, सिधारी थाना पुलिस ने हथिया गांव में की छापेमारी


आज़मगढ़: सिधारी थाना पुलिस ने हथिया गांव में तमसा नदी किनारे छापेमारी कर अवैध अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से असलहा बनाने के उपकरण और कारतूस

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages