न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- देवभूमि शर्मसारः मंडी में पैसे का लालच देकर किया 4 वर्षीय बच्ची संग किया गंदा काम
- हिमाचलः अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की गई जान दो घायल
- स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, खून से सने शव सड़क पर बिखरे
- MS Dhoni के खेमे में फिर हुई इन बूढ़े शेरों की एंट्री, पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो गई CSK टीम!
- भोले बाबा इन 6 राशियों का खुशियों से भर देंगे दिन, किस्मत होगी साथ
- आज इन 4 राशि वालों की आय में होगा इजाफा, अधूरे काम होंगे पूरे
- आज इन 5 राशि वालों के सपने होंगे पूरे, बढ़ेगी मान-प्रतिष्ठा
- सर्दियों में खाएंगे खजूर तो होंगे ये कमाल के फायदे, जानिए डाइट में कैसे करें शामिल
- पार्टनर से रिश्ते खराब हों तो सेहत पर पड़ता है बुरा असर, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
- सर्दियों में खाएं भुने हुए चने, मिलेंगे सेहत को ये 6 रामबाण फायदे
- परिवार को मिलेगी ये मुफ्त सुविधा, अगर आपके पास भी है रसोई गैस कनेक्शन, जानिए डिटेल्स
- भारतीय रेलवे में 10वीं पास वालों को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 756 वैकेंसी, यहां से जल्द कर
| देवभूमि शर्मसारः मंडी में पैसे का लालच देकर किया 4 वर्षीय बच्ची संग किया गंदा काम Posted: 17 Feb 2022 06:29 PM PST मंडीः हिमाचल प्रदेश में बच्चियों के साथ घटित हो रहे अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला देवभूमि को शर्मसार करने वाले मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत भौर से रिपोर्ट हुआ है। जहां एक महिला ने 27 वर्षीय युवक पर अपनी 4 चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने दी शिकायत इस संबंध में महिला ने पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले लंबे समय से यहां रहती है और यहां स्थित स्थानीय ईंट के भट्टे में मेहनत मजदूरी का काम करती है। यूपी निवासी है आरोपित इस बीच बीते बुधवार को उसका पति बाजार से सब्जी लाने गया था और वह खुद ईंट के भट्टे में काम करने गई हुई थी। इस दौरान ईंट भट्टे में काम करने वाले उत्तरप्रदेश निवासी एक 27 वर्षीय युवक ने उसकी बेटी को पैसे का लालच देकर रिहायशी ढारा में ले गया और फिर उनकी बेटी संग गंदा काम किया। पुलिस कर रही जांच उधर, महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 AB व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने कहा की दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगामी कार्रवाई के लिए जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। |
| हिमाचलः अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की गई जान दो घायल Posted: 17 Feb 2022 06:29 PM PST चंबाः हिमाचल प्रदेश में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने के चलते एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि कार सवार अन्य दो शख्स घायल बताए जा रहे हैं। मामला प्रदेश के चंबा जिले के तहत पड़ते गैहरा क्षेत्र का है। चालक की गई जान इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान चालक विपन के तौर पर हुई है। जबकि घायलों की पहचान गाड़ी का मालिक बच्चन सिंह व अन्य व्यक्ति मदन के रुप में हुई है। 100 मीटर खाई में गिरी कार मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीते बुधवार को देर रात पेश आया है। जब कार में सवार होकर विपन, बच्चन सिंह व मदन जोवा गांव की ओर जा रहे थे। इस बीच जब वे रास्ते में सैंद नाला के पास पहुंचे तो अचानक चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस कर रही जांच वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को उपचार हेतु चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से विपन व बच्चन सिंह की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस बीच रास्ते में विपिन की मौत हो गई। हादसे की पुष्टि डीएसपी अभिमन्यु ने की है। उन्होंने बताया कि चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। |
| स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, खून से सने शव सड़क पर बिखरे Posted: 17 Feb 2022 06:18 PM PST जैसलमेर के पोकरण क्षेत्र मं आज सवेरे एक स्कूल बस बेकाबू होकर क्या पलटी, चीख पुकार मच गई। जब तक चालक और बच्चे संभल पाते तब तक दो बच्चे दम तोड़ चुके थे। लेकिन हादसे के बाद बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीण और वहां से गुजर रहे लोग देवदूत बनकर वहां आए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने अपने वाहनों से ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि फलसूंड क्षेत्र में यह हादसा हुआ। School के बच्चों को लेकर जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, खून से सने शव सड़क पर बिखरे फलसूंड से कजोई की तरफ स्कल बस जा रही थी इसी दौरान जैतपुरा फांटा के नजदीक बस बेकाबू होकर पलट गई। बस में करीब तीस से ज्यादा बच्चे सवार थे। हादसे में दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर खून से सने शवर देखकर लोग सहम गए। कई बच्चों के बस के टूटे शीशे चुभने से चोटें लगी तो कई बस के नीचे ही दब गए। बाद में बस को हटाकर बच्चों को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि कई बच्चे गंभीर घायल हो गए। जिन्हें एंबलुेंस और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। इससे पहले बुधवार दोपहर जयपुर शहर में भी इसी तरह का हादसा सामने आया। जयपुर के सोड़ाला थाना इलाके मंे एक निजी स्कूल की बस सड़क पर बेकाबू हो गई। बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी और कई ठेलों को भी ठोक दिया। कुछ लोगों के भी चोटें आई। बाद में सोड़ाला थाना पुलिस बस चालक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई। बाद में सोड़ाला थाना पुलिस बस चालक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई। |
| MS Dhoni के खेमे में फिर हुई इन बूढ़े शेरों की एंट्री, पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो गई CSK टीम! Posted: 17 Feb 2022 06:11 PM PST आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 पूरा हो चुका है. अब सभी टीमों की निगाह टीम संयोजन बनाने पर है. चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक है. सीएसके ने करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 4 बार आईपीएल ट्रॉफी का खिताब जीत चुके हैं इस बार 5 वी बार खिताब जीतने के लिए अपनी आर्मी तैयार कर ली है. आईपीएल मेगा ऑक्शन में सीएसके टीम ने अपने पुराने धुरंधर खिलाड़ियों पर ही दांव लगाया है. वहीं, दीपक चाहर को खरीदने के लिए उसने 14 करोड़ रुपये तक खर्च कर दिए. अब सीएसके टीम और भी खतरनाक दिख रही है. सीएसके ने इस प्लेयर्स को वापस खरीदा आईपीएल मेगा ऑक्शन में सीएसके टीम ने बहुत ही चालाकी से खरीददारी की. उन्होंने अपने पुराने धाकड़ खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बढ़ चढ़कर बोली लगाई. स्टार ऑलराउंडर दीपक चाहर को खरीदने के लिए सीएसके ने 14 करोड़ की बोली लगाई. रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) को 2 करोड़ में, वेस्टइंडीज के घातक ऑलराउंडर ड्वेन ब्रॉवो (Dwayne Bravo) को चार करोड़ चालीस लाख रुपये में खरीदा है. धाकड़ बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) को टीम ने 6 करोड़ 75 लाख में अपने साथ जोड़ा है. इन सभी मैच विनर प्लेयर्स ने अपने दम पर सीएसको को ट्रॉफी दिलाई थी. इसलिए सीएसके मैनेजमेंट ने दोबारा इन प्लेयर्स पर दांव लगाया है. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इन सभी प्लेयर्स की उम्र 35 साल से ऊपर है. सीएसके ने फिर तैयार की डैडीज आर्मी सीएसके ने आईपीएल 2022 के लिए अपनी जो टीम बनाई है. उसमें ज्यादातर प्लेयर्स 35 साल के ऊपर उम्र के हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों की फिटनेस युवा प्लेयर्स को भी मात देती है. वहीं, चेन्नई के पास करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं, जिन्होंने अपने खामोश और शातिर दिमाग से उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है. वहीं, उन्होंने कई युवा प्लेयर्स को भी अपनी टीम में जगह दी है. ऐसे में चेन्नई सुप र किंग्स टीम अनुभव और युवाओं के जोश के साथ मैदान पर उतरेगी. वह आईपीएल 2022 का खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है. सीएसके ने किया चार खिलाड़ियों को रिटेन आईपीएल रिटेंशन में सीएसके (CSK) की टीम ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. पहले नंबर पर करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को (MS Dhoni) 12 करोड़ रुपये में, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को 16 करोड़ रुपये में, खतरनाक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को 6 करोड़ रुपये में और इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर मोईन अली को 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. सीएसके ने चार बार जीती ट्रॉफी सीएसके आईपीएल के कामयाब टीमों में से एक है. इस टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार आईपीएल का खिताब जीता है. धोनी ने अपनी करिश्माई कप्तानी से चेन्नई की टीम को कई मैच जिताए हैं. सीएसके की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. जो अपनी लय में होने पर किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकते हैं और टीम को मैच जिताने में अहम योगदान दे सकते हैं. चेन्नई के बल्लेबाज: एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाति रायडू, डेवॉन कॉन्वे, सुभ्रांशु सेनापति, सी हरि निशांत, नारायण जगदीशन. चेन्नई के ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मोइन अली, ड्वेन ब्रावो, शिवम दुबे, राज्यवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, क्रिस जॉर्डन और के भगत वर्मा. चेन्नई के गेंदबाज: दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, महीश तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, एडम मिल्न, मुकेश चौधरी और प्रशांत सोलंकी. |
| भोले बाबा इन 6 राशियों का खुशियों से भर देंगे दिन, किस्मत होगी साथ Posted: 17 Feb 2022 05:59 PM PST आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए… मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। परिवार वालों के साथ खुशियों भरा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस के सिलसिले में अपने लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। संतान पक्ष से खुशी प्राप्त होगी, जिससे आप खुद को गर्व महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिलने की वजह से आज आप पने घर पर छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। ऑफिस में आपके कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। जूनियर आपसे काम सीखना पसंद करेंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। नए-नए कामों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु आप जल्दीबाजी में कोई भी काम करने का ना सोचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। मन में नए-नए विचार आएंगे। आज आपको पारिवारिक कार्य को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होने वाला है। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। कामकाज की योजनाएं पूर्ण होंगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में वृद्धि होने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है, इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ मिलने की उम्मीद है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने कार्यों पर ध्यान दें क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसके कारण बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज आपकी ऊर्जा का स्तर काफी अच्छा रहेगा। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ अगर आप कोई भी काम करेंगे, तो समय रहते पूरा हो जाएगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। अगर आप कोई साझेदारी में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा चिंतित नजर आ रहा है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्ति अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) आज आपका दिन बिजनेस के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित रहने वाला है। आज आपके व्यापार को कोई बड़ी डील होने की संभावना नजर आ रही है, जो आपके व्यापार को दोगुना फायदा दिला सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। दांपत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। काफी लंबे समय से रुके हुए घरेलू कार्य पूरे करने में सफल हो सकते हैं। नौकरी में आपके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होगा, जिससे आप बेहद खुश रहेंगे। विद्यार्थियों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज आपका दिन ठीक रहेगा। भाग्य आप पर मेहरबान रहने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलेगी। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। आपको अपने व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आज आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। |
| आज इन 4 राशि वालों की आय में होगा इजाफा, अधूरे काम होंगे पूरे Posted: 17 Feb 2022 05:55 PM PST आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए… मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। दोस्तों की मदद से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छा फायदा मिलेगा। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। शाम के समय कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। भविष्य को लेकर आप नई योजनाएं बनाएंगे। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से ठीक रहेगा। कमाई के जरिए प्राप्त होंगे। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे परंतु आपको उन्हें पहचान कर उनका फायदा उठाने की जरूरत है। मानसिक चिंता दूर होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन ठीक रहेगा। कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कठिन से कठिन कार्य को भी आप अपनी मेहनत से पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लिए कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। दोस्तों के साथ छोटी-मोटी पार्टी की योजना बना सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। बाहर के खान-पान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट खराब हो सकता है। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कारोबार कर रहे व्यक्तियों की कोई लंबे समय से लटकी हुई डील पूरी हो सकती है, जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अगर विषम परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, तो उस समय के दौरान आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करें। मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपका अधूरा सपना पूरा होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी भी मिलने की उम्मीद है। कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन बहुत ही बेहतर रहेगा। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वेतन में वृद्धि अथवा पदोन्नति जैसे कोई सूचना सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा से संबंधित समस्याएं आ रही है, तो वह दूर हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी। मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आएगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर परिवार की खुशहाली बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। |
| आज इन 5 राशि वालों के सपने होंगे पूरे, बढ़ेगी मान-प्रतिष्ठा Posted: 17 Feb 2022 05:52 PM PST आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए… मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। पैसों का उधार लेन-देन ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज आपका दिन बेहद उत्तम साबित होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो आगे चलकर आप के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत पूरा साथ देगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आपका मुनाफा बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज आपका दिन ठीक रहेगा। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है लेकिन आज आपको दूसरों के कामों में हस्तक्षेप करने से बचना होगा। आप अपने काम से काम रखो। शत्रु पक्ष शांत रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दूसरों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आप अपनी चतुराई से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर रहेगा। शाम के समय दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज रोजगार की दिशा में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत ही बेहतर नजर आ रहा है, क्योंकि उनको उनके किसी परिजन के द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है जिसमें उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन आज मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। विदेश में काम करने वालों का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। आज आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। आज पैसों का उधार लेन-देन करना ठीक नहीं है अन्यथा धन हानि हो सकती है। दोस्तों की मदद से कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) आज आपका दिन कुछ खर्चों से भरा रहेगा। इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। कानूनी मामलों से दूर रहें। आपकी किसी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए, बाहर की चीजों से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अधूरे काम पूरे होंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद खुश रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज आपका दिन बाकी के दिनों से काफी बेहतर साबित होगा। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। |
| सर्दियों में खाएंगे खजूर तो होंगे ये कमाल के फायदे, जानिए डाइट में कैसे करें शामिल Posted: 17 Feb 2022 05:49 PM PST जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन होता है, वैसे ही हमारे स्वास्थ्य पर भी काफी प्रभाव देखने को मिलता है। वैसे देखा जाए तो हर मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है, लेकिन सर्दियों के मौसम में सर्दी, जुखाम, खांसी जैसी समस्याएं आम बात हैं। सर्दियों के मौसम में हमें अपने खान-पान का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है। ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों को सर्दियों में देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन सर्दियों में करना चाहिए। सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग कई चीजों का सेवन करते हैं। उन्हीं चीजों में से एक खजूर है। खजूर यह एक तरह का ड्राई फ्रूट है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इतना ही नहीं बल्कि खजूर का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियां भी दूर रहती हैं। सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन करना बहुत ज्यादा फायदेमंद माना गया है। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। सर्दियों के मौसम में अगर खजूर का सेवन किया जाए तो इससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि इससे इम्युनिटी भी मजबूत बनती है। आज हम आपको सर्दियों में खजूर खाने के फायदे क्या क्या है? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत खजूर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन किया जाए तो इससे हमें कई फायदे मिलते हैं। खजूर में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन फाइबर और पोटेशियम की मात्रा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। अगर नियमित रूप से खजूर का सेवन किया जाए तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है जिससे बहुत सी बीमारियां दूर रहती हैं। आप एक गिलास दूध में पांच से छह खजूर मिला लीजिए। इसके साथ ही आप 5 काली मिर्च, 1 इलायची और एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। आपको इसका सेवन रात को सोने से पहले करना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो सर्दी, जुकाम जैसे परेशानियों से छुटकारा मिलता है। पाचन रखे दुरुस्त अगर आप सर्दियों के मौसम में नियमित रूप से खजूर का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपका पाचन हमेशा दुरुस्त रहता है। अगर किसी व्यक्ति को कब्ज और गैस जैसी समस्या है तो उनको रोजाना सुबह के समय 3 से 4 खजूर को भिगोकर जरूर खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन प्रिया अच्छी हो जाती है और आपकी समस्या भी दूर हो जाएगी। गठिया में फायदेमंद है खजूर अगर कोई गठिया-बाय का मरीज है तो ऐसे में एक कप गर्म दूध में एक चम्मच गाय का घी और पिसा हुआ एक चम्मच खजूर मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से छुटकारा मिलता है। हड्डियों को मजबूत बनाने में करता है मदद आपको बता दें कि खजूर में पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और सेलेनियम की मात्रा बहुत अच्छी पाई जाती है। यह तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करते हैं। अगर किसी व्यक्ति को हड्डियों से जुड़ी हुई परेशानियां हैं, तो ऐसी स्थिति में उन लोगों को रोजाना भीगे हुए खजूर जरूर खाने चाहिए। इससे हड्डियों से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी। डायबिटीज रोगियों के लिए है फायदेमंद जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, उनके लिए खजूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। साल 2011 के एक अध्ययन के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों को खाना चाहिए। खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद ही कम होता है। इसी वजह से डायबिटीज के मरीजों को एक दिन में 1 से 3 खजूर का सेवन करना चाहिए। |
| पार्टनर से रिश्ते खराब हों तो सेहत पर पड़ता है बुरा असर, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां Posted: 17 Feb 2022 05:46 PM PST किसी भी रिश्ते में छोटी-मोटी नोकझोंक होती रहती है परंतु अगर रिश्ते में तनाव जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो इसके कारण रिश्ता धीरे-धीरे खराब होने लगता है। इतना ही नहीं बल्कि खराब रिश्तो की वजह से स्वास्थ्य पर भी उसका नकारात्मक असर पड़ता है। जी हां, क्योंकि अगर रिश्ते ठीक नहीं है तो इसकी वजह से लोग जरूरत से ज्यादा तनाव लेने लगते हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति को मानसिक रूप से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि मानसिक चिंता अधिक होने की वजह से सेहत पर भी इसका बुरा असर देखने को मिलता है। अगर किसी रिश्ते में तनाव बहुत अधिक है, तो इसकी वजह से जीवन की खुशियां पूरी तरह से धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस बात की जानकारी देने वाले हैं कि रिश्ते में तनाव होने की वजह से आपको कौन-कौन सी बीमारियां होने की संभावना रहती है। स्ट्रेस अगर किसी व्यक्ति के रिश्ते में रोजाना ही किसी ना किसी बात को लेकर बहसबाजी होती रहती हैं। रिश्ते में लड़ाई झगड़ा बढ़ रहा है, तो इसकी वजह से व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। रोजाना के लड़ाई झगड़े के कारण व्यक्ति अधिक तनाव लेने लगता है, जिसके कारण शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और वह अपने आपको थका थका भी महसूस करने लगता है। इसके अलावा जो लोग आपस में ज्यादा लड़ते झगड़ते हैं वह हमेशा इस स्ट्रेस में ही रहते हैं। स्ट्रेस से हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है। वजन बढ़ना अगर रिश्ते में तनाव अधिक चल रहा है तो इसकी वजह से स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। जी हां, क्योंकि रिश्ते में तनाव होने की वजह से लोग उसी में उलझ जाते हैं और अपने खान-पान का ध्यान नहीं रख पाते हैं। अधिक तनाव की वजह से लोगों के खानपान का समय भी निर्धारित नहीं होता है। कभी-कभी तो अधिक तनाव के कारण जाने अनजाने में लोग जरूरत से ज्यादा तली भुनी, कैलोरी वाली चीजें अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं, जिसके कारण व्यक्ति का वजन एकदम से ही बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं ज्यादा कैलोरी शरीर के मेटाबॉलिज्म कोई भी बाधित करता है। चिंता ऐसा कहा जाता है कि चिंता चिता के समान होती है। अगर कोई व्यक्ति अधिक चिंता करता है तो इसके कारण उसका शरीर समय से पहले ही बूढ़ा होने लगता है। अगर रिश्ते में तनाव चल रहा है तो लोगों को अपने पार्टनर को लेकर यही चिंता लगी रहती है कि कहीं वह आपको छोड़ना दे या अन्य किसी बात को लेकर परेशान हैं तो यह चिंता बहुत भयंकर रूप ले सकती है। इसी वजह से अगर आप जिस बात को लेकर चिंतित चल रहे हैं, उसको स्पष्ट कर लें ताकि आपकी चिंता खत्म हो सके। ब्लड प्रेशर का बढ़ना अगर रिश्ते में अधिक तनाव बढ़ गया है तो इसके कारण ब्लड प्रेशर भी बढ़ने की संभावना रहती है। अगर किसी कपल्स के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता है, तो इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। अगर इससे बचना है तो इसके लिए हमेशा खुश रहना चाहिए और हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। |
| सर्दियों में खाएं भुने हुए चने, मिलेंगे सेहत को ये 6 रामबाण फायदे Posted: 17 Feb 2022 05:42 PM PST बदलते मौसम का हमारे स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है. अगर बदलते मौसम के साथ हम अपने खाने-पीने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तो हम कई बीमारियों से खुद को बचा सकते है और खासकर हमें सर्दियों के मौसम के दौरान खुद का खूब ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इस मौसम में बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. लेकिन ऐसे में हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और हमें बीमारियों से बचाए रखने में भी कारगर साबित होती है. अगर आप सर्दियों के मौसम में लगातार भुने हूए चनों का सेवन करेंगे तो आप अपने शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं. यदि आप अपनी सर्दियों की डाइट में एक मुट्ठी पूरे हुए चले भी शामिल कर ले तो यह आपने के स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होगा और डायबिटीज के मरीजों के लिए तो भुने हुए चने काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं. आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के जरिए भुने हूए चनों से कौन सी 6 बीमारियां दूर होती है उसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. हड्डियां बनती है मजबूत भुने हुए चानो मैं भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाई जाती है और कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होती है. जिस तरह दूध और दही का सेवन करने से हमें कैल्शियम मिलती है. वैसे ही पूरे हुए चनों का सेवन करने से भी हमें कैल्शियम मिलती है और यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करते हैं. शरीर की ऊर्जा रहती है बनी अगर आप सर्दियों में रोजाना भुने हूए चनों का सेवन करेंगे तो यह आपके शरीर में उर्जा बनाए रखने के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होंगे क्योंकि खुले हुए चानो फाइबर आयरन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है और यही कारण है कि यह हमारी शारीरिक उर्जा बनाए रखने में काफी ज्यादा सहायक साबित होते हैं. पाचन को रखते हैं दुरुस्त अगर किसी व्यक्ति को पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनका पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता तो इस मामले में भी भुने हुए चने काफी ज्यादा कारगर साबित होते हैं. भुने चने का सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है. और यही कारण है कि चने का सेवन करने से पाचन ठीक रहता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मुझे मजबूत जैसे कि यह बात सब लोग जानते ही हैं कि अगर हम लोग स्वास्थ्य और सेहतमंद रहना चाहते हैं तो इसके लिए हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता होना जरूरी है अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोज भुने हूए चनों का नियमित रूप से सेवन करें. भुने हुए चने हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी ज्यादा सहायक होते हैं. वजन कंट्रोल में रहता है अगर कोई अपनी वजन बढ़ने के कारण परेशान है तो वह भुने हूए चनों का इस्तेमाल कर सकता है. क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा कम पाई जाती है, और ज्यादा फाइबर होने के कारण यह हमें जल्दी भूख न लगने नहीं देते और अगर हमें जल्दी भूख नहीं लगेगी तो हमारा वजन कंट्रोल में आ जाएगा आप भुने हुए चने को स्नेक्स के तौर पर भी खा सकते हैं. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक जिन लोगों को डायबिटीज है उनके लिए खुला हुआ चना काफी ज्यादा लाभदायक है ऐसा इसलिए क्योंकि भुने चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारे शरीर का शुगर लेवल श्री रखने में मदद करता है और यही कारण है कि डॉक्टर डायबिटीज रोगियों को भुना चने का सेवन करने की सलाह देते हैं. |
| परिवार को मिलेगी ये मुफ्त सुविधा, अगर आपके पास भी है रसोई गैस कनेक्शन, जानिए डिटेल्स Posted: 17 Feb 2022 05:39 PM PST आजकल के समय में एलपीजी (LPG) गैस का उपयोग सबसे अधिक किया जा रहा है। घर के गैस से लेकर बड़े-बड़े व्यापार उद्योगों में एलपीजी गैस का उपयोग किया जा रहा है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, इसी के साथ एलपीजी गैस का उपयोग भी तेजी से बढ़ता जा रहा है क्योंकि एलपीजी गैस गुणवत्ता में सबसे अच्छी होती है। वैसे देखा जाए तो एलपीजी गैस का इस्तेमाल करने से कई प्रकार के लाभ होते हैं। एलपीजी के उपयोग से पर्यावरण भी स्वच्छ रहता है। अगर हम रसोई गैस कनेक्शन (LPG connection) लेने की बात करें तो एक वक्त ऐसा था जब इसे लेना इतना आसान बिल्कुल भी नहीं था परंतु अब रसोई गैस कनेक्शन लेना बहुत ही सरल हो चुका है। इतना ही नहीं बल्कि अब तो गैस कंपनियों के द्वारा इसके लिए कई स्किम भी चलाई जाती हैं। इसके साथ ही कनेक्शन के ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा भी अब उपलब्ध हो चुकी है। अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से कोई भी गैस कनेक्शन है तो अब उसी के आधार पर दूसरा कनेक्शन भी आप आसानी से ले सकते हैं। जी हां, परिवार के मौजूदा कनेक्शन के आधार पर दूसरा कनेक्शन अगर लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड और कनेक्शन के दस्तावेजों की एक कॉपी गैस एजेंसी में देनी पड़ेगी। अगर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के अनुसार देखें तो आप चाहे देश के किसी भी हिस्से में रह रहे हैं, लेकिन अपने परिवार के एलपीजी कनेक्शन के आधार पर दूसरा कनेक्शन आसानी से लिया जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि आपको मौजूदा गैस कनेक्शन पर जिस तरह सब्सिडी का लाभ प्राप्त हो रहा है, उसी प्रकार दूसरे कनेक्शन पर भी प्राप्त होगा। कई गैस कनेक्शन ले सकते हैं एक ही एड्रेस पर जैसा कि हम सभी लोग यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि मौजूदा समय में सभी गैस कनेक्शन आधार से जुड़े हुए हैं, इसी वजह से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हो जाए, ऐसी बिल्कुल भी गुंजाइश नहीं रहती है। ऐसे सरकार के द्वारा एक ही एड्रेस पर कई गैस कनेक्शन की सुविधा भी दी जा रही है। इसके तहत अगर आपके माता-पिता, भाई-बहन के नाम पर पहले से ही कोई गैस कनेक्शन है, तो ऐसे में इसी पते पर के आधार पर दूसरा कनेक्शन भी लिया जा सकता है। आपको बता दें कि इसके लिए आपको मौजूदा कनेक्शन वाली कंपनी में इसके दस्तावेज जमा करवाने पड़ेंगे। इसके बाद कंपनी के द्वारा एड्रेस वेरीफिकेशन किया जाएगा। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो कंपनी आपको गैस कनेक्शन दे देगी। उज्जवला योजना के तहत भी ले सकते हैं ऐसी सुविधा आपको बता दें कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत भी आप ऐसे गैस कनेक्शन की सुविधा रह सकते हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा इसकी सुविधा दी जा रही है। इसके लिए आपको कोई एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बस इतना करना है कि आप नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर दें। जब वेरिफिकेशन हो जाएगा, तब आपको कनेक्शन दे दिया जायेगा। |
| भारतीय रेलवे में 10वीं पास वालों को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 756 वैकेंसी, यहां से जल्द कर Posted: 17 Feb 2022 05:36 PM PST RRC Recruitment 2022 : भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट सेल(RRC) ने East Coast Railway के तहत अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए Online Application मांगे हैं। यहां से करें अप्लाई:इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो RRC ECR Apprentice Recruitment 2022 के लिए Online Apply करना चाहते हैं,वे RRC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Online Apply कर सकते हैं। (लिंक नीचे दिया गया है। महत्वपूर्ण तारीख: Online Apply की शुरुआती तारीख : 08 February, 2022 Online Apply की आखिरी तारीख : 07 March, 2022 पदों की संख्या:भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट सेल(RRC) की ओर से इस RRC ECR Apprentice Recruitment 2022 के माध्यम से कुल 756 पदों को भरा जाएगा। योग्यता: इन पदों के लिए के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10th Pass होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा: बताते चलें की इन पदों के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिये। चयन प्रक्रिया: आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन Merit List के आधार पर किया जाएगा। वहीं Merit List कक्षा 10वीं और ITI सर्टिफिकेट के आधार पर तैयारी की जाएगी। आवेदन शुल्क: इन पदों के लिए उम्मीदवारों को Application Fees के रूप में ₹ 100/- का भुगतान करना होगा। वहीं Online Apply प्रक्रिया के हिस्से के रूप में फीस Payment Gateway के माध्यम से Online भरनी होगी। RRC ECR Recruitment Apply Link : click here |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |