न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- LPG Cylinder Rate: अब केवल 633 रुपए में मिलेगा घरेलू गैंस सिलेंडर, जल्दी करें बुक
- राजस्थान में जूनियर के पदों पर आई भर्ती, 3 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
- Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि हो चुके हैं शुरू, इस दिन तक भूल से भी ना करें ये काम
- इस तारीख को पड़ रही बसंत पंचमी, देखें फरवरी के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
- राशिफल 03 फरवरी 2022: इन 4 राशियों के लिए लाभ के संकेत, जानें क्या कहती है आपकी राशि
- देश का लाल शहीद: दो गोली लगने के बाद भी नहीं रुका संदीप, आतंकियों को करता रहा ढेर
- आज की तारीख़ बिलकुल अलग है, ऐसा संयोग सदियों में ही बनता है, 2.2.2022, आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- नीम के अद्भुत पत्तों, लाभों और उपयोगों को जानें और अपनाएं
- क्या आप जानते हैं कि आपको दी गई कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक काम कर रही हैं या नहीं?
- Cancer Dawa: ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक का दावा है कि यह जूस स्टेज 4 के कैंसर को सिर्फ 7 दिनों में ठीक कर सकता है
- विश्व में भगवान हनुमान का गिरिजाबंध रतनपुर में अलौकिक मंदिर: जहाँ नारी स्वरूप में पूजे जाते हनुमान
- यहां स्त्री रूप में पूजे जाते हैं राम भक्त हनुमान, दर्शन मात्र से ही पूरी हो जाती है मुराद
- यहां अनहोनी टालने के लिए शिवलिंग पर बिजली गिराते हैं मंगलेश्वर महादेव
- एक झटके में BCCIने एस श्रीसंत के IPL खेलने का सपना किया चकनाचूर, जानिए पूरी कहानी
- भारतीय सेना दिल्ली में निकली 10th पास युवाओ के लिए कुक, सफाईवाला, MTS व अन्य 41 पदों पर सीधी भर्ती
- कहीं आपकी जेब में पड़ा 100, 200 और 500 का नोट नकली तो नहीं, ऐसे करें असली नोट की पहचान
- हिमाचल: खाई में गिरी कार, 13 साल के बच्चे सहित दो लोगों की मौत, 2 घायल
| LPG Cylinder Rate: अब केवल 633 रुपए में मिलेगा घरेलू गैंस सिलेंडर, जल्दी करें बुक Posted: 02 Feb 2022 07:37 PM PST LPG Cylinder: इस समय देश में गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही है। जिसकी वजह से आम जनता का पूरा बजट बिगड़ गया है। लेकिन रसोई गैस ऐसी जरुरत है जो कितनी भी महंगी हो जाए लेकिन इस्तेमाल को करनी ही पड़ेगी। लेकिन अब आपको 1000 रुपए में गैस सिलेंडर लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अगर आप भी गैस सिलेंडर की बुकिंग करा रहे हैं या फिर नया कनेक्शन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको सस्ते में एलपीजी सिलेंडर मिल सकता है। देश की सरकारी तेल कंपनी ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन लेकर आई है, जिसमें आपको सस्ते में यानी सिर्फ 633 रुपये में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। जी हां इंडेन आपको सिर्फ 633 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है। इंडेन अपने ग्राहकों के फायदे के लिए कंपोजिट सिलेंडर लेकर आई है। इस सिलेंडर को आप सिर्फ 633.5 रुपये में ले सकते हैं। इसका वजन काफी कम होता है जिसकी वजह से इस सिलेंडर को आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। अगर आपका छोटा परिवार है तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इसी वजह से इन सिलेंडर की कीमत कम होती है। इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते हैं। इंडियन ऑयल ने बताया कि यह कंपोजिट वाला सिलेंडर अभी 28 शहरों में उपलब्ध है, लेकिन यह जल्द ही सभी शहरों में उपलब्ध होगा। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक यह सिलेंडर मुंबई में 634 रुपये, कोलकाता में 652, चैन्नई 645 रुपये में , लखनऊ में 660 रुपये, इंदौर में 653 रुपये, भोपाल में 638 रुपये, गोरखपुर में 677 रुपये है। अगर बात करें गैस सिलेंडर की कीमतों की तो साल की शुरुआत में भी 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये, कोलकाता में 926 रुपये, मुंबई में 899.5 रुपये और चेन्नई में 915.5 रुपये है। | ||
| राजस्थान में जूनियर के पदों पर आई भर्ती, 3 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन Posted: 02 Feb 2022 07:29 PM PST RPSC Technical Assistant Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 53 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट और जूनियर जियोफिजिसिस्ट के पदों के लिए एप्लिकेशन आमंत्रित किए गए हैं। इनके लिए 3 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की लास्ट डेट 02 मार्च, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। RPSC Technical Assistant Recruitment 2022: वैकेंसी डिटेल्स पद: टेक्निकल असिस्टेंट - केमिस्ट्री वैकेंसी की संख्या: 04 वेतनमान: लेवल-11 पद: टेक्निकल असिस्टेंट - हाइड्रोजियोलॉजी वैकेंसी की संख्या: 36 पद: जूनियर जियोफिजिसिस्ट वैकेंसी की संख्या: 05 वेतनमान: स्तर- 14 पद: जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट वैकेंसी की संख्या: 08 RPSC Technical Assistant Recruitment 2022: आयु सीमा इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की आयु 20 से 40 साल तक निर्धारित की गई है। वहीं सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क: एप्लिकेशन फीस की पेमेंट ई-मित्र / सीएससी या नेट बैंकिंग / एटीएम सह डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए करें। सामान्य/ओबीसी/एमबीसी (क्रीमी लेयर) के लिए: 350 रुपये राजस्थान के नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी / एमबीसी / ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए: 250 रुपये राजस्थान के एससी / एसटी / पीएच कैंडिडेट्स के लिए: 150 रुपये आवेदन कैसे करें: इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc।rajasthan।gov।in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आरपीएससी तकनीकी सहायक भर्ती 2022 सलेक्शन प्रोसेस: सलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा। | ||
| Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि हो चुके हैं शुरू, इस दिन तक भूल से भी ना करें ये काम Posted: 02 Feb 2022 07:18 PM PST Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन 11 फरवरी 2022 दिन शुक्रवार को होगा. आज गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की गई. इसके बाद 9 दिनों में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होगी. गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि इन कार्यों को किया जाए तो मां दुर्गा रुष्ट हो जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि का अभाव होता है. भूल से भी ना करें ये काम 1- गुप्त नवरात्रि के दिनों में देर तक सोने की मनाही है. 2- गुप्त नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक पति-पत्नी को ब्रह्माचर्य के नियमों का पालन करना अनिवार्य बताया गया है. 3- गुप्त नवरात्रि के दौरान बैंगनी, नीले या गहरे रंग के कपड़े भूल से भी नहीं पहनें. 4- घर पर भोजन में लहसुन और प्याज का प्रयोग भूल से भी ना करें. 5- इन दिनों मांस-मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए. 6- इन दिनों में बेड या पलंग की जगह कुश की चटाई पर सोएं. 7- तामसिक यानि अत्यधिक तेल व मसालेदार भोजन करने से बचें. 8- इस दौरान बाल नहीं कटवाने चाहिए, बच्चों का मुंडन संस्कार भी इस दौरान वर्जित है. 9- इस पर्व के दौरान किसी भी महिला का भूल से भी अपमान नहीं करें. 10- गुप्त नवरात्रि में चमड़े की चीजों से दूर रहना चाहिए. इन मंत्रों का करें जाप पौराणिक काल से ही लोगों की आस्था गुप्त नवरात्रि में रही है. गुप्त नवरात्रि में शक्ति की उपासना की जाती है ताकि जीवन तनाव मुक्त रहे. माना जाता है कि इस दौरान माँ शक्ति के खास मंत्रों के जाप से किसी भी समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है या किसी सिद्धि को हासिल किया जा सकता है. सिद्धि के लिए ॐ एं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै, ॐ क्लीं सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन्य धान्य सुतान्यवितं, मनुष्यो मत प्रसादेंन भविष्यति न संचयः क्लीं ॐ, ॐ श्रीं ह्रीं हसौ: हूं फट नीलसरस्वत्ये स्वाहा आदि विशेष मंत्रों का जप किया जा सकता है. | ||
| इस तारीख को पड़ रही बसंत पंचमी, देखें फरवरी के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट Posted: 02 Feb 2022 07:15 PM PST February 2022 Vrat And Tyohar: हिंदू पंचांग के अनुसार फरवरी का महीना उत्तरा नक्षत्र के तहत फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी 28 फरवरी को समाप्त होगा. आज 2 फरवरी से माघ माह के शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो रही हैं. 4 फरवरी को गणेश चतुर्थी है और उसके बाद 5 फरवरी को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022), इसी दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा (Saraswati Puja 2022) होती है. इसके अलावा फरवरी में रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, आदि व्रत पड़ेंगें. यहां देखें फरवरी माह में व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट... युवाओं के लिए भी बेहद खास है फरवरी साल का सबसे छोटा महीना फरवरी युवाओं के लिए भी बेहद खास है. 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे मनाया जाएगा. इससे पहले पूरे 7 दिनों तक हर दिन को एक खास डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इस पूरे हफ्ते में कपल्स एक दूसरे को फूल, तोहफे, चॉकलेट आदि गिफ्ट्स देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं. इसकी शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होगी. तिथि और दिन व्रत और त्यौहार 04 फरवरी, शुक्रवार गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी 05 फरवरी, शनिवार वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा 07 फरवरी, सोमवार रथ सप्तमी 08 फरवरी, सोमवार भीष्म अष्टमी 11 फरवरी, शुक्रवार गुप्त नवरात्रि का समापन 12 फरवरी, शनिवार जया एकादशी 13 फरवरी, रविवार कुंभ संक्रांति, प्रदोष व्रत 16 फरवरी, बुधवार माघ पूर्णिमा, संत रविदास जयंती 17 फरवरी, गुरुवार फाल्गुन माह प्रारंभ 19 फरवरी, शनिवार छत्रपति शिवाजी जयंती 20 फरवरी, रविवार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 27 फरवरी, रविवार विजया एकादशी 28 फरवरी, सोमवार प्रदोष व्रत | ||
| राशिफल 03 फरवरी 2022: इन 4 राशियों के लिए लाभ के संकेत, जानें क्या कहती है आपकी राशि Posted: 02 Feb 2022 07:13 PM PST Rashifal Today 03 february2022: मेष राशि के जातकों के लिए चहुंओर हितकर परिणाम बनेंगे. करियर कारोबार में तेजी से निर्णय लेंगे. वहीं कर्क राशि के जातकों का व्यापार सामान्य बना रहेगा. लाभ साधारण होगा. जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे. मेष (Aries)- चहुंओर हितकर परिणाम बनेंगे. करियर कारोबार में तेजी से निर्णय लेंगे. व्यापार संवार पर रहेगा. प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे. प्रयास फलीभूत होंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. वृष (Taurus)- नीति नियम रखेंगे. प्रबंधन में अच्छा करेंगे. करियर कारोबार में सफल होंगे. प्रगति बनी रहेगी. उद्योग व्यापार मजबूत रहेगा. व्यवसायिक कार्यां में तेजी रखेंगे. मिथुन (Gemini)- तेजी बनाए रखेंगे. कामकाज में प्रभावी रहेंगे. कार्यां को जल्द पूरा करेंगे. व्यायार व्यवसाय में सफलता बढ़ेगी. आय स्त्रोत बनेंगे. लाभ और विस्तार पर फोकस रखें. कर्क (Cancer)- व्यापार सामान्य बना रहेगा. लाभ साधारण होगा. सहजता से आगे बढें. विस्तार योजनाएं टल सकती हैं. अवसर का इंतजार करें. लंबित कार्यां में धैर्य रखें. वार्ता में सजग रहें. सिंह (Leo)- प्रभावी बने रहेंगे. परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. प्रतिभा संवरेगी. कार्यक्षेत्र में शुभता बढ़ेगी. निरंतरता रखेंगे. फोकस रहेगा. आर्थिक मामलों में बेहतर रहेंगे. अनुभवियों से लाभ होगा. कन्या (Virgo)- कार्य व्यापार मेहनत के अनुरूप रहेगा. लक्ष्य समय से पूरा करें. योजनाओं में निरंतरता रखेंगे. सक्रियता दिखाएंगे. जल्दबाजी से बचेंगे. लेन देन में सतर्कता रखेंगे. तुला (Libra)- प्रतिस्पर्धा रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. जीत के लिए प्रयासरत रहेंगे. सफलता बढ़त पर रहेगी. आय बेहतर होगी. योग्यता से जगह बनाएंगे. पेशेवर रहेंगे. प्रभाव बढ़ेगा. वृश्चिक (scorpio)- कार्य योजनाएं गति लेंगी. नीति नियम से कार्य करेंगे. वरिष्ठों से बनाए रखेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे. लाभ अच्छा रहेगा. सबको साथ लेकर चलें. धनु (Sagittarius) - वाणिज्य व्यापार उम्मीद से अच्छा करेंगे. लाभ और प्रभाव बढ़ेगा. आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में शुभता रहेगी. उपलब्धियां बनेंगी. प्रबंधन में रुचि लेंगे. मकर (Capricorn)- आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. कार्यक्षेत्र में बेहतर बने रहेंगे. चर्चाओं में शामिल होंगे. करियर कारोबार में लाभ होगा. विभिन्न गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी. पैतृक मामलों में गति आएगी. कुंभ (Aquarius)- व्यापार बेहतर रहेगा. योजनाओं को बल मिलेगा. रचनात्मकता बढ़ेगी. लाभ में तेजी आएगी. अवसर बने रहेंगे. करियर संवरेगा. बड़ों से भेंट होगी. सम्मान पाएंगे. प्रभाव बढे़गा. मीन (Pisces)- विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर परिणाम बनेंगे. कार्यगति बनी रहेगी. व्यापार व्यवसाय में सहज रहेंगे. लेनदेन में सावधानी बरतेंगे. अति उत्साह से बचें. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. | ||
| देश का लाल शहीद: दो गोली लगने के बाद भी नहीं रुका संदीप, आतंकियों को करता रहा ढेर Posted: 02 Feb 2022 02:31 AM PST देश को सर्वाधिक फौजी देने वाले जिलों में शामिल झुंझुनूं के एक और वीर बेटे ने कमाल किया है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के निकट एक ऑपरेशन के दौरान भडौंदा खुर्द निवासी गरुड कमांडो संदीप झाझडिय़ा ने खुद के गोली लगने के बावजूद लगातार गोलीबारी कर तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में कुल चार आतंकवादी मारे गए। पुलवामा ऑपरेशन के लिए शनिवार को सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत सुरक्षाबलों ने शाम करीब सात बजे पुलवामा इलाके के नायरा गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। कुछ समय बाद, जवान स्थानीय लोगों की इनपुट के आधार पर एक घर के अंदर आतंकियों की मौजूदगी का पता लगाने में कामयाब रहे। जवानों ने तुरंत नागरिकों को उनके घर के अंदर और आस-पास से निकालकर सुरक्षित जगह पर भेजा। इसके बाद सुरक्षाबलों ने घर के चारों ओर की घेराबंदी कर दी। इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। वायु सेना के अधिकारी संदीप झाझडिय़ा के भी दो गोली लग गई। लेकिन संदीप ने हार नहीं मानी। गोली लगने के बावजूद आतंकियों पर गोली बरसाते रहे। तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। संदीप का उपचार किया जा रहा है। गरुड़ स्पेशल फोर्सेज को अनुभव के लिए भेजते हैं सेना मुख्यालच गरुड़ स्पेशल फोर्सेज के जवानों को अटैच कर उन्हें राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट्स में भेजता है, जो दैनिक आधार पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाते हैं। संदीप हाजिन में 2017 के ऑपरेशन में, गार्ड 13 राष्ट्रीय राइफल्स के ऑपरेशन का हिस्सा थे, जबकि शनिवार को मुठभेड़ में वे 55 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ थे। संदीप के पिता भी सेना से रिटायर्ड संदीप के पिता सहीराम झाझडिय़ा भी रिटायर्ड फौजी हैं। वे अभी झुंझुनूं स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में रहते हैं। संदीप का मां का निधन हो चुका। बड़ा भाई विजय झाझडिय़ा डॉक्टर है। संदीप की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। घायल संदीप की सलामती के लिए जिले के लोग व कई संगठन दुआ कर रहे हैं। | ||
| Posted: 02 Feb 2022 02:26 AM PST 2 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1509 - भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ। 1556 - चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई। 1626 - चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने। 1788 - देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया। 1814 - कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई। 1862 - शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने। 1878 - यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1890 - अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ। 1892 - रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में 'फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी' की स्थापना की। 1901 - क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ। 1913 - न्यूयार्क में 'ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल' की ओपनिंग हुई। 1920 - फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया। 1922 - जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास 'यूलिसिस' पहली बार प्रकाशित किया गया। 1939 - हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये। 1952 - मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता। 1953 - अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया। 1966 - पाकिस्तान ने 'कश्मीर समझौते' के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया। 1982 - सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया। 1990 - अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया। 1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा। 1997 - चीन तथा सं.रा. अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता। 1999 - आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास। 2001 - भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति। 2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ़्तार। 2004 - स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फ़ेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकॉर्ड है। 2007 - अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। 2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन 'गोल्डन चैरियट' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल बी. एल. जोशी ने बी. के. गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की शपथ दिलाई। केन्या में शान्ति स्थापित करने के लिए विपक्ष के बीच समझौता सम्पन्न। दुबई के शासक शेख़ मुहम्मद बिन राशिद अल मखदूम ने अपने पुत्र शेख़ हमदान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में शाहज़ादा घोषित किया। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिक्ख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ। | ||
| नीम के अद्भुत पत्तों, लाभों और उपयोगों को जानें और अपनाएं Posted: 02 Feb 2022 02:13 AM PST सद्गुरु नीम के पत्तों के कई औषधीय लाभों और उपयोगों के साथ-साथ एक बहुमुखी प्राकृतिक उत्पाद देखते हैं जिसका उपयोग त्वचा के कैंसर और बैक्टीरिया के खिलाफ और योगिक उपकरणों में भी लाभकारी रूप से किया जा सकता है। सद्गुरु: नीम एक बहुत ही अनोखा पेड़ है और नीम के पत्ते ग्रह पर सबसे जटिल पत्ते हैं। नीम के पेड़ में 150 से अधिक जैविक रूप से सक्रिय यौगिक होते हैं और यह ग्रह पर पाए जाने वाले सबसे जटिल पत्तों में से एक है। 1. नीम के कैंसर विरोधी लाभ नीम के कई अद्भुत औषधीय लाभ हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण में से एक कैंसर कोशिकाओं का विनाश है। हर किसी के शरीर में कैंसर कोशिकाएं होती हैं, लेकिन सामान्य तौर पर, वे असामान्य होती हैं। फिर भी, एक का मालिक होना अभी भी औसत व्यक्ति की पहुंच से बाहर है। अगर वे सभी एक साथ एक जगह आ जाएं और उस पर हमला कर दें, तो यह एक समस्या बन जाती है। यह एक छोटे से अपराध से संगठित अपराध के परिवर्तन की तरह है। यह एक गंभीर समस्या है। यदि आप प्रतिदिन नीम का उपयोग करते हैं तो यह कैंसर कोशिकाओं की संख्या को एक निश्चित सीमा के भीतर रखता है ताकि वे आपके तरीके का विरोध न करें। 2. नीम के एंटी-बैक्टीरियल फायदे दुनिया बैक्टीरिया से भरी है इसलिए शरीर भी है। आप जितना सोच सकते हैं उससे कहीं अधिक कीटाणु आपके पास हैं। इनमें से ज्यादातर बैक्टीरिया मददगार होते हैं। इनके बिना आप कुछ भी पचा नहीं सकते। वास्तव में, आप उनके बिना नहीं रह सकते। लेकिन कुछ बैक्टीरिया आपको परेशान कर सकते हैं। इन जीवाणुओं को प्रबंधित करने के लिए आपका शरीर लगातार ऊर्जा का उपयोग करता है। यदि बैक्टीरिया के अधिक स्तर उत्पन्न होते हैं, तो आप "नीचे" महसूस करेंगे क्योंकि आपके रक्षा तंत्र को उनसे लड़ने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा का उपयोग करना होगा। यदि आप रोजाना एक निश्चित मात्रा में नीम का सेवन करते हैं, तो यह आंतों के मार्ग में आक्रामक बैक्टीरिया को मार देगा और आपकी बड़ी आंत आमतौर पर साफ और संक्रमण मुक्त होगी। नीम का आंतरिक और बाहरी उपयोग करके आप जीवाणुओं का प्रबंधन कर सकते हैं ताकि वे अतिवृद्धि न करें। साथ ही अगर शरीर के कुछ हिस्सों में हल्की सी दुर्गंध आती है तो इसका मतलब है कि वहां बैक्टीरिया कुछ ज्यादा ही सक्रिय हैं। त्वचा की कोई न कोई समस्या तो लगभग सभी को होती है, लेकिन अगर आप अपने शरीर को नीम से धोते हैं तो वह साफ और चमकदार हो जाता है। नहाने से पहले, अपने शरीर को नीम के पेस्ट से रगड़ें, इसे कुछ देर के लिए सुखाएं और फिर इसे पानी से धो लें ताकि यह एक अच्छे जीवाणुरोधी क्लीनर के रूप में काम करे। वैकल्पिक रूप से, आप कुछ नीम के पत्तों को रात भर भिगो कर रख सकते हैं और सुबह स्नान कर सकते हैं। 3. योग साधना के लिए नीम के लाभ सबसे ज्यादा नीम शरीर में गर्मी पैदा करता है। इस विधि में ऊष्मा उत्पादन ऊर्जा के तीव्र रूपों को उत्पन्न करने में सहायक होता है। शरीर में विभिन्न गुण मुख्य हो सकते हैं - उनके दो पारंपरिक शब्द हैं ठंडे और गर्म। अंग्रेजी में "cold" का निकटतम शब्द "cold" है, लेकिन वास्तव में यह सही नहीं है। यदि आपका सिस्टम "ठंडा" हो जाता है, तो शरीर में लार का स्तर बढ़ जाएगा। सिस्टम में अतिरिक्त लार सर्दी और साइनस से लेकर कई अन्य मुद्दों से लेकर कई तरह की स्थितियों से जुड़ी है। यदि आपके सिस्टम को उस अतिरिक्त शक्ति की आवश्यकता हो सकती है, तो यह एक ऐसे साधक के लिए सुरक्षित है जो अतिरिक्त ईंधन ले जाने के लिए अपरिचित इलाके की खोज कर रहा है। आप आमतौर पर आग को जरूरत से ज्यादा ऊंचा रखना चाहते हैं। यदि शरीर ठण्डी अवस्था में है तो हो सकता है कि आप अधिक क्रियाकलाप न कर पाएं। लेकिन अगर आप अपने शरीर को थोड़ा गर्म रखते हैं, चाहे आप यात्रा कर रहे हों, बाहर खा रहे हों या किसी और चीज के साथ खुले संपर्क में हों, यह अतिरिक्त आग आप में जलती है और इन बाहरी प्रभावों को संभालती है। उस दिशा में नीम बहुत मददगार है। ध्यान रखने योग्य बातें एक बात का ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर नीम स्पर्म सेल्स को नष्ट कर देगा। गर्भावस्था के पहले चार से पांच महीनों के दौरान गर्भस्थ शिशु के विकास के दौरान गर्भवती महिलाओं को नीम नहीं खाना चाहिए। नीम अंडकोष को नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन अधिक गर्मी पैदा करता है। जब एक महिला गर्भवती होती है और उसके शरीर में बहुत अधिक गर्मी होती है, तो वह भ्रूण को खो सकती है। यदि कोई महिला गर्भ धारण करने की योजना बना रही है तो उसे नीम नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गर्मी अधिक होगी और प्रणाली बच्चे को एक विदेशी शरीर की तरह मानेगी। अगर गर्मी बढ़ती है, तो व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे - पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक ध्यान देंगी। यह शरीर के सामान्य कामकाज को प्रभावित कर सकता है इसलिए हम गर्मी को कुछ हद तक कम करते हैं, लेकिन आमतौर पर हम नीम को छोड़ना नहीं चाहते हैं। साधना करने वाले लोगों को सिस्टम में कुछ गर्मी की जरूरत होती है। कुछ महिलाओं को पता चलता है कि जब वे रोजाना नीम का सेवन करती हैं तो उनका मासिक धर्म चक्र छोटा हो जाता है। ऐसे में बस ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। अगर गर्मी को कम करने के लिए सिर्फ बहुत ज्यादा पानी पीना ही काफी नहीं है, तो पानी में एक नींबू का टुकड़ा या आधा नींबू का रस मिलाएं। यदि वह अभी भी पर्याप्त नहीं है, तो एक गिलास सफेद कद्दू का रस लें जो बहुत ठंडा हो। एक अन्य विकल्प अरंडी का तेल है। यदि आप उनमें से कुछ को अपनी नाभि में, अपनी टखनों पर, कमर में और कानों के पीछे रखते हैं, तो यह तुरंत सिस्टम को ठंडा कर देगा। | ||
| क्या आप जानते हैं कि आपको दी गई कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक काम कर रही हैं या नहीं? Posted: 02 Feb 2022 02:11 AM PST देशभर में गंभीर बीमारी से जूझ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्ग लोगों को बूस्टर डोज देना शुरू हो गया है. इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी हैं. क्या दोनों खुराक लेने वाले लोगों को तीसरी खुराक की आवश्यकता है? आपको कैसे पता चलेगा कि दोनों खुराक के बाद आपको बूस्टर खुराक की आवश्यकता है? इसे जानने का तरीका क्या है?. क्या इसकी लागत अधिक है? दरअसल, इन सभी सवालों का जवाब एंटीबॉडी टेस्ट नामक टेस्ट में मिलेगा। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे और कहां एंटीबॉडी टेस्ट किया जा सकता है। इससे आपको विवरण का अंदाजा हो जाएगा और आपको रिपोर्ट मिलने में कितना समय लगेगा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। एंटीबॉडी का क्या मतलब है? जब कोई वायरस आपके शरीर में प्रवेश करता है, तो उससे लड़ने के लिए कुछ प्रोटीन बनते हैं, जो आपके शरीर में एक वायरस की तरह ही मौजूद होते हैं। ऐसे प्रोटीन को एंटीबॉडी कहा जाता है। वैक्सीन काम कर रही है या नहीं, यह एंटीबॉडी टेस्ट में पता चलता है? एक एंटीबॉडी परीक्षण प्राप्त करना आपको बताएगा कि हमें जो टीका मिला है वह पर्याप्त है या हमें फिर से टीका लगाने की आवश्यकता है। यदि आपने टीके की दोनों खुराकें ली हैं और परीक्षण के बाद आपकी एंटीबॉडी कम है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में टीके का प्रभाव कम है लेकिन यदि आपके शरीर में अधिक एंटीबॉडी हैं, तो इसका मतलब है कि टीका अभी भी काम कर रही है। क्या केवल टीकाकरण ही एंटीबॉडी का उत्पादन करता है? नहीं, अकेले टीके एंटीबॉडी का उत्पादन नहीं करते हैं। यहां तक कि अगर आप कोरोना से ठीक हो गए हैं और फिर एंटीबॉडी के लिए परीक्षण किया जा रहा है, तो भी आपके शरीर में एंटीबॉडी हैं, जो परीक्षण के बाद पता लगाया जाएगा। आप चाहें तो इस बारे में डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। एक एंटीबॉडी परीक्षण की लागत कितनी है? इसकी टेस्टिंग में करीब 500-1000 रुपये का खर्च आ सकता है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने हाल ही में एंटीबॉडी परीक्षण के लिए एक डिप्कोवाइन किट विकसित की है, जिसकी लागत केवल रु। रिपोर्ट प्राप्त करने में कितना समय लगता है? एंटीबॉडी टेस्ट के बाद रिपोर्ट आने में देर नहीं लगती। आपको 1-2 घंटे के भीतर रिपोर्ट मिल जाती है। क्या एंटीबॉडी टेस्ट से कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा सकता है? नहीं, एंटीबॉडी टेस्ट यह नहीं बताते कि आप कोरोना से संक्रमित हैं या नहीं। यह परीक्षण आपको केवल आपके शरीर में एंटीबॉडी की मात्रा बता सकता है, जो संक्रमण से ठीक होने और टीकाकरण के बाद बनता है। ठीक होने के कितने दिन बाद यह टेस्ट करवाना चाहिए? यदि आप कोरोनरी हृदय रोग से उबर चुके हैं, तो आप यह परीक्षण लगभग 6 सप्ताह के बाद कर सकते हैं क्योंकि आपका शरीर ठीक होने के 15-16 दिनों के बाद एंटीबॉडी विकसित करता है। | ||
| Posted: 02 Feb 2022 02:08 AM PST
कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए शुरुआती दौर में ही इसका इलाज करना सबसे अच्छा है। लेकिन कैंसर के ज्यादातर मामलों में, यह तब प्रकट होता है जब यह अपने शुरुआती चरणों से आगे बढ़ चुका होता है। कीमोथेरेपी के अलावा कैंसर का कोई इलाज नहीं है और यह ज्यादा दर्दनाक होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चौथे चरण में पहुंचने के बाद भी एक जूस के सेवन से भी कैंसर का इलाज संभव है। प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक रूडोल्फ ने 3,000 से अधिक लोगों को कैंसर और अन्य लाइलाज बीमारियों से ठीक किया है। उनका दावा है कि जूस 7 दिनों में कैंसर को पूरी तरह से खत्म कर देता है। रूडोल्फ सलाह देते हैं कि कैंसर से पीड़ित सभी लोगों को केवल चाय और इस सब्जी का रस ही पीना चाहिए। इस अद्भुत रस में मुख्य घटक थोड़ा सा है। उनका दावा है कि इस चक्र के दौरान कैंसर कोशिकाएं मर जाती हैं। इसके लिए जैविक या स्थानीय रूप से उगाई गई ग्रामीण सब्जियों का ही उपयोग करना चाहिए। जूस बनाने के लिए सामग्री बिट (૫૫%) गाजर (90%) अजमा की जड़ें (90%) आलू (3%) मूली (3%) वैज्ञानिक ने एक विशेष रस तैयार किया, जिसके बहुत ही अद्भुत परिणाम सामने आए। उन्होंने 5,000 से अधिक लोगों को ठीक किया जिन्हें कैंसर या असाध्य रोग थे। उनका कहना है कि कैंसर प्रोटीन से ही जीवित रहता है। कैंसर कोशिकाओं का चयापचय हमारे शरीर की बाकी कोशिकाओं से अलग होता है। रूडोल्फ द्वारा बनाया गया एक विशेष प्रकार का रस कैंसर कोशिकाओं को प्रोटीन युक्त आहार तक पहुँचने से रोकता है, और भोजन की कमी के कारण इसकी कोशिकाएँ अपने आप मर जाती हैं। लेकिन यह जूस शरीर की बाकी कोशिकाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। इस खास जूस में इस्तेमाल होने वाले फल और सब्जियां 1 बिट 1 गाजर 1/2 आलू 1 जड़ अजमा की जड़ का 1 तना इन सभी चीजों को जूसर में डालकर जूस को अच्छी तरह से निचोड़ कर अच्छी तरह से छान लें ताकि सारा कचरा निकल जाए। एक गिलास में डालकर ताजा पीएं। (विशेष नोट: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। हम इसका समर्थन नहीं करते हैं। जूस का उपयोग करें और साथ ही डॉक्टर से इलाज शुरू करें।) | ||
| विश्व में भगवान हनुमान का गिरिजाबंध रतनपुर में अलौकिक मंदिर: जहाँ नारी स्वरूप में पूजे जाते हनुमान Posted: 02 Feb 2022 02:00 AM PST त्रेताकाल में जितने अनूठे हनुमान जी थे, उतने अनूठे कलियुग में बने उनके मंदिर हैं। कहीं लेटे हुए हनुमान जी तो कहीं उल्टे हनुमान जी। कुछ मंदिरों में उनकी छोटी प्रतिमाएँ स्थापित हैं तो कहीं लगभग 100 फुट ऊँची। बजरंग बली का एक ऐसा ही मंदिर स्थित है छत्तीसगढ़ में जहाँ उनकी पूजा नारी स्वरूप में होती है। आइए जानते हैं, क्या कहानी है इस मंदिर की जहाँ स्थित है हनुमान जी की लगभग 10,000 साल पुरानी छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर बिलासपुर से 25 किमी दूर स्थित है रतनपुर। यहाँ स्थित है प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त और कलियुग के देव कहे जाने वाले अंजनीसुत का गिरिजाबंध हनुमान मंदिर। यह इस संसार का इकलौता मंदिर है जहाँ हनुमान जी स्त्री स्वरूप में पूजे जाते हैं। गिरिजाबंध हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान जी की नारी स्वरूप प्रतिमा के बारे में यह मान्यता है कि यह लगभग 10,000 साल पुरानी स्वयंभू प्रतिमा है। बताया जाता है बहुत समय पहले परम हनुमान भक्त राजा पृथ्वी देवजू रतनपुर में राज करते थे। राजा हमेशा ही हनुमान भक्ति में लीन रहते। एक बार की बात है, राजा देवजू को कुष्ठ रोग हो गया। बहुत इलाज कराने के बाद भी जब राजा का कुष्ठ रोग ठीक नहीं हुआ तब उनके जीवन में निराशा का भाव आने लगा। इसी दौरान एक दिन राजा देवजू के सपने में हनुमान जी आए और उनसे एक मंदिर बनवाने के लिए कहा। अपने आराध्य की बातें सुनकर राजा देवजू ने एक मंदिर का निर्माण करवाया। मंदिर का निर्माण पूरा हो जाने के बाद एक बार फिर हनुमान जी राजा देवजू के सपने में आए और महामाया कुंड से अपनी प्रतिमा को निकालकर मंदिर में स्थापित करने के लिए आदेशित किया। जब राजा ने कुंड से हनुमान जी की प्रतिमा निकाली, तो सभी लोग दंग रह गए। हनुमान जी की वह प्रतिमा नारी स्वरूप में थी। ऐसी प्रतिमा न तो पहले कभी देखी गई थी और न ही हनुमान जी की ऐसी किसी प्रतिमा के बारे में पहले कभी कुछ सुना गया था। हनुमान जी का आशीर्वाद मानकर उनकी नारी स्वरूप प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कर दिया गया। इसके बाद राजा का कुष्ठ रोग भी दूर हो गया l।हनुमान जी की यह नारी स्वरूप प्रतिमा दक्षिणमुखी है। दक्षिणमुखी हनुमान भक्तों के लिए परम पवित्र और पूज्य माने जाते हैं और उस पर भी उनकी नारी स्वरूप प्रतिमा, अपने आप में अद्वितीय है। इस प्रतिमा के बाएँ कंधे पर प्रभु श्रीराम और दाएँ कंधे पर अनुज लक्ष्मण विराजमान हैं। हनुमान जी के पैरों के नीचे 2 राक्षस भी हैं। हनुमान जी की कृपा से न केवल राजा का रोग दूर हुआ, बल्कि रतनपुर के लोगों का भी कल्याण हुआ। | ||
| यहां स्त्री रूप में पूजे जाते हैं राम भक्त हनुमान, दर्शन मात्र से ही पूरी हो जाती है मुराद Posted: 02 Feb 2022 01:55 AM PST रावण की लंका में आग लगा देने वाले राम भक्त हुनमान कलयुग में भी श्रेष्ठ पूजनीय माने जाते हैं। विश्वभर में हनुमान के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की भारत में बजरंग बली का एक ऐसा मंदिर भी है जहां वे पुरुष नहीं, वरन् स्त्री के वेश में विराजमान हैं। स्त्रियों से सदा ही दूर रहने वाले हनुमान जी को, इस मंदिर में स्त्री रूप में पूजा जाता है। बाकी विश्व में पवनपुत्र व राम भक्त हनुमान को समस्त भक्तजन बाल ब्रह्मचारी के रूप में पूजते हैं, जिस कारण स्त्रियों को उनकी किसी भी प्रतिमा का स्पर्श वर्जित बताया गया है। रतनपुर में स्थित है यह अनूठा मंदिर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 25 किलोमीटर दूर रतनपुर में स्थित है यह अनूठा मंदिर। रतनपुर को महामाया नगरी भी कहा जाता है, क्योंंकि यहाँ पर "माँ महामाया मंदिर" तथा "गिरजाबंध स्थित हनुमान जी मंदिर" है। इस छोटी सी नगरी में स्थित हनुमान जी का यह विश्व का एकमात्र मंदिर है, जहाँ हनुमान जी को नारी रूप में पूजा जाता है। लोगों का मानना है यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। नारी स्वरूप में इसलिए होता है पवन पुत्र का पूजन एक पैराणिक कथा के अनुसार यहां हुनमान की स्त्री रूप में पूजा करने का विशेष कारण बताया गया है। कथा के अनुसार लगभग 10,000 वर्ष पहले रतनपुर के राजा पृथ्वी देवजू को कोढ़ का रोग हो गया था। कोढ़ की बीमारी से लाचार देवजू ने विचार किया कि मैं इतना बड़ा राजा हूं, परंतु किसी काम का नहीं। मुझे कोढ़ का रोग हो गया है। अनेक उपचार किए, परंतु किसी औषधि से लाभ न हुआ। इस रोग के रहते न मैं किसी को स्पर्श कर सकता हूं, न ही किसी के साथ रमण कर सकता हूं। इस त्रास भरे जीवन से मृत्यु ही उपयुक्त है। ऐसा विचार करते हुए राजा को निद्रा आ गई। स्वप्न में प्रकट हुए राम भक्त हनुमान राजा ने स्वप्न में देखा, कि संकटमोचन हनुमान जी उनके सम्मुख प्रकट हुए। वेश देवी सा है, परन्तु देवी है नहीं, लंगूर हैं पर पूंछ नहीं। जिनके एक हस्त में मोदक से परिपूर्ण थाल है, तो द्वितीय हस्त में राम मुद्रा अंकित है। कर्ण में भव्य कुंडल हैं। माथे पर सुंदर मुकुट माला। अष्टश्रंगार युक्त हनुमान जी की दिव्य मंगलमयी मूर्ति ने राजा से कहा कि, "हे राजन! मैं तेरी भक्ति से प्रसन्न हूं। तुम्हारा कष्ट अवश्य नाश होगा। तू मंदिर का निर्माण करवा कर, उसमें मुझे बैठा। मंदिर के पृष्ठ भाग में ताल खुदवाकर, उसमें स्नान कर एवं मेरी विधिवत् पूजा कर। इससे तुम्हारे शरीर में हुए कोढ़ का नाश हो जाएगा। इसके उपरांत राजा ने विद्धानों से सलाह ली। उन्होंने राजा को मंदिर निर्माण की सलाह दी। राजा ने गिरजाबन्ध में मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया। जब मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, तो राजा ने सोचा कि मूर्ति कहां से लाई जाए, इस विचार के बाद एक रात स्वप्न में पुन: हनुमान जी प्रकट होकर बोले कि मां महामाया के कुण्ड में मेरी मूर्ति रखी हुई है। तू कुण्ड से उसी मूर्ति को यहां लाकर मंदिर में स्थापित करवा।" द्वितीय दिवस राजा अपने परिजनों व पुरोहितों को साथ देवी महामाया के दरबार में गए। वहां राजा व उनके साथ गए व्यक्तियों ने कुण्ड में मूर्ति की खोज की, परन्तु उन्हें मूर्ति नहीं मिली। निराश होकर राजा महल में लौट आए। संध्या आरती पूजन कर विश्राम करने लगे। ह्रदय व्याकुल था कि हनुमान जी ने दर्शन देकर कुण्ड से मूर्ति लाकर मंदिर में स्थापित करने को कहा है एवं कुण्ड में मूर्ति नहीं मिली। इसी उधेड़बुन में राजा को निद्रा आ गई। निद्रा का झोंका आते ही, स्वप्न में पुन: हनुमान जी ने आकर कहा कि राजा, तू हताश न हो। मैं वहीं हूं, तूने सही से खोज नहीं की। वहां घाट पर जाकर देखो, जहां समस्त जन जल लेते हैं, स्नान करते हैं। उसी में मेरी मूर्ति रखी हुई है।" राजा ने द्वितीय दिवस जाकर देखा, तो सचमुच वह अद्भुत मूर्ति उनको घाट में प्राप्त हो गई। यह वही मूर्ति थी, जिसे राजा ने स्वप्न में देखा था। अद्भुत है पवन पुत्र की वह मूर्ति राजा को प्राप्त इस मूर्ति में अनेक विशेषताएं हैं। इनका मुख दक्षिण की ओर है तथा साथ ही मूर्ति में पाताल लोक का चित्रण भी है। मूर्ति में रावण के पुत्र अहिरावण का संहार करते हुए दर्शाया गया है। उनके अंग प्रत्यंग से तेज पुंज की छटा निकल रही थी। अष्टश्रंगार से युक्त मूर्ति के वाम काँधे पर राम लला व दाहिने काँधे पर अनुज लक्ष्मण के स्वरूप विराजमान, दोनों पाँव में निशाचरों (वाम पाँव के नीचे अहिरावन एवं दाहिने पांव के नीचे कसाई) को दबाये हुए हैं। इस अदभुत मूर्ति को देखकर राजा मन ही मन बड़े प्रसन्न हुए। फिर विधिविधान पूर्वक मूर्ति को मंदिर में लाकर प्रतिष्ठित कर दी तथा मंदिर के पृष्ठ भाग में ताल खुदवाया, जिसका नाम गिरजाबंद रख दिया। मनवांछित फल पाकर राजा ने हनुमान जी से वरदान मांगा, कि हे प्रभु, जो यहां दर्शन करने को आए, उसके समस्त मनोरथ सफल हों। इस प्रकार राजा पृथ्वी देवजू द्वारा निर्मित यह मंदिर भक्तों के कष्ट निवारण का ऐसा केंद्र हो गया, जहां के प्रति ये आम धारणा है कि हनुमान जी का यह स्वरूप राजा के ही नहीं, अपितु प्रजा के कष्ट भी दूर करने हेतु, स्वयं हनुमानी महाराज ने राजा को प्रेरित करके निर्मित करवाया है। | ||
| यहां अनहोनी टालने के लिए शिवलिंग पर बिजली गिराते हैं मंगलेश्वर महादेव Posted: 02 Feb 2022 01:53 AM PST कुल्लू: सैंकड़ों देवी-देवताओं की भूमि कुल्लू में जब भी हारियान क्षेत्र में भारी प्राकृतिक आपदा सिर उठाने लगती है तो हारियान क्षेत्र के देवी-देवता प्राकृतिक आपदा को रोकने के लिए स्वयं अनहोनी को अपने ऊपर ले लेते हैं लेकिन देवों के देव महादेव तो तीनों लोकों में होने वाली बुरी घटना को अपने ऊपर ले लेते हैं, जिससे जगत के प्राणियों की प्राकृतिक विपदा से रक्षा हो जाती है। ऐसा ही एक साक्षात प्रमाण जिला कुल्लू के भुंतर से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित छियोंर गांव में मंगलेश्वर महादेव के मंदिर में देखने को मिलता है। शिवलिंग के हो जाते हैं टुकड़े-टुकड़े माना जाता है कि जब तीनों लोकों में भारी प्राकृतिक आपदा आती है तो मंगलेश्वर महादेव अनहोनी को टालने के लिए अपने ऊपर ही बिजली गिराते हैं, जिससे शिवलिंग के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं और बाद में मक्खन से दोबारा जुड़ जाते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे न केवल हारियान क्षेत्र में विपदा टलती है बल्कि पूरी दुनिया में भी अनहोनी टल जाती है। बिना बादल ही गिरती है आसमानी बिजली कुल्लू के ठीक सामने बिजली महादेव में जहां बारिश के समय ही शिवलिंग पर बिजली गिरती है लेकिन दैवीय चमत्कार के कारण यहां बिना बादल ही आसमानी बिजली गिरती है। इस रहस्य के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। आमतौर पर शिवलिंग पर 3-4 साल बाद आसमानी बिजली गिरती है। माना जाता है कि मंगली रानी के नाम से ही मंगलेश्वर महादेव पड़ा। मां के श्राप से शिवलिंग पर गिरती है बिजली लोगों का यह भी मत है कि शिवलिंग पर आसमानी बिजली का गिरना मां का श्राप है। जनश्रुति के अनुसार बिजली महादेव और मंगलेश्वर महादेव 2 भाई हैं। कहते हैं कि इन दोनों में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। जब माता महामाई ने इन दोनों को पानी के लिए पुकारा तो उन्होंने अनसुना कर दिया, जिस कारण माता ने क्रोधित होकर एक को बारिश और दूसरे को साफ आसमान में बिजली गिरने का श्राप दिया है। पुजारी आंखों पर पट्टी बांध कर जोड़ता है पिंडी मंगलेश्वर महादेव छियोंर के भंडारी ओम प्रकाश ने बताया कि शिवलिंग के टुकड़े-टुकड़े हो जाने के बाद उसे दोबारा जोडऩे के लिए हारियान क्षेत्र से मक्खन एकत्रित किया जाता है। देवता का पुजारी आंखों पर पट्टी बांध कर पिंडी के एक-एक टुकड़े को मक्खन से जोड़ता है। पिंडी को बांधने के लिए कुल्लू स्थित रघुनाथ जी के मंदिर से मखमली पगड़ी लाई जाती है तथा पिंडी के ऊपर नया किल्टा रखा जाता है। दैवीय चमत्कार से जब पिंडी पूरी तरह से जुड़ जाती है तो किल्टा अपने आप हट जाता है। | ||
| एक झटके में BCCIने एस श्रीसंत के IPL खेलने का सपना किया चकनाचूर, जानिए पूरी कहानी Posted: 02 Feb 2022 01:17 AM PST आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) 12 और 13 फरवरी को होना है. इसमें कुल 10 टीमें आईपीएल में हिस्सा लेगी. मेगा ऑक्शन के लिए टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने भी खुद को रजिस्टर कराया और अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा लेकिन सालों बाद आईपीएल खेलने के सपने पर बीसीसीआई ने ग्रहण लगा दिया है. बीसीसीआई ने श्रीसंत के अरमानों पर फेरा पानी आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए इस बार 1200 से अधिक अपना नाम रजिस्टर करवाया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 590 खिलाड़ियों को ही नीलामी में हिस्सा लेंगे. दरअसल, IPL 2022 Mega Auction के लिए खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है. इस बार आईपीएल की इस निलामी में दुनियाभर के कुल 590 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं जिसमें 370 भारतीय हैं और 220 विदेशी प्लेयर्स शआमिल हैं. लेकिन सालों बाद आईपीएल में खेलना का सपना देख रहे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बीसीसीआई ने झटका दे दिया है. शार्टलिस्ट से श्रीसंत का नाम गायब इस बार एस श्रीसंत ने आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) के लिए पिछले साल 75 लाख बेस प्राइस से घटाकर 50 लाख रुपये कर दिया था. इस बार अपनी कीमत में भी कटौती करने और लगातार घरेलू क्रिकेट में खेलने के बावजूद बीसीसीआइ ने नीलामी में शामिल होने के लिए शार्टलिस्ट नहीं किया हैयानि 590 खिलाड़ियों की लिस्ट से उनका नाम गायब है. श्रीसंत ने आखिरी बार आइपीएल में साल 2013 में खेला था और फिर फिक्सिंग में लिप्त पाए जाने की वजह से उन पर बैन लग गया था हालांकि, इसके बाद कोर्ट ने उनका बैन सात साल का कर दिया था और इसके खत्म होने के बाद से वो लगातार आइपीएल में खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका सपना एक बार फिर से टूट गया. स्पॉट फिक्सिंग मामले में लगा था बैन श्रीसंत ने 2008 से लेकर 2013 के बीच कुल 44 आईपीएल मैच खेले हैं और इस दौरान 8.14 के इकॉनमी रेट से रन लुटाकर कुल 40 विकेट हासिल किए हैं. श्रीसंत के स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट के सभी फॉर्म से बैन कर दिया था. सात साल के बैन के बाद श्रीसंत ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की लेकिन बीसीसीआई इस खिलाड़ी का आईपीएल में खेलने के सभी रास्ते बंद कर रखे हैं. 2007 टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम के अहम सदस्य रहे श्रीसंत ने 10 टी20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट लिए हैं. जबकि 65 टी20 मैचों में उन्होंने अब तक कुल 54 विकेट लिए हैं. | ||
| भारतीय सेना दिल्ली में निकली 10th पास युवाओ के लिए कुक, सफाईवाला, MTS व अन्य 41 पदों पर सीधी भर्ती Posted: 02 Feb 2022 01:11 AM PST Army Transit Camp Recruitment 2022: भारतीय सेना (रक्षा मंत्रालय), नई दिल्ली मेस वेटर, मसालची, एमटीएस, कुक, हाउसकीपर और अन्य पदों के लिए भर्ती का नोटिस जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार सीधे भारतीय डाक के जरिये अपना आवेदन पत्र भेजकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आर्मी ट्रांजिट कैंप भर्ती 2022 से संबंधित सभी विवरण इस पोस्ट में नीचे दिए गए हैं और नियोक्ता की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। महत्वपूर्ण तिथि आवेदन फॉर्म शुरू होने की तिथि :- 29 जनवरी 2022। आवेदन पत्र की अंतिम तिथि :- 18 फरवरी 2022। आवेदन शुक्ल अधिकारिक सुचना पढ़ें आयु सीमा न्यूनतम आयु :- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु :- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट :- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूडी / पीएच उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियम विनियम के अनुसार छूट भी लागू है। पूरी जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। कुल पद पदों की कुल संख्या :- 41 योग्यता पद का नाम: Fitter योग्यता एमटीएस (सफाईवाला) 10वीं पास धोबी 10वीं पास मैस वेटर 10वीं पास मसालचि 10वीं पास रसोइया 10वीं पास हाउस कीपर 10वीं पास ऐसे करें आवेदन भर्ती में आवेदन करने का तरीका ऑफलाइन माध्यम से होगा नौकरी स्थान: - नई दिल्ली। 1 :- नीचे दिए गए लिंक से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। 2 :- फॉर्म भरें और आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेजों को संलग्न करें। 3 :- आवेदन पत्र वाले लिफाफे पर "_____ श्रेणी___ के पद के लिए आवेदन " लिखें । 4 :- आवेदन पत्र को हाथ से या डाक द्वारा "OC, 412 MC/MF Det. हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पिन कोड: 110013 " संबंधित दस्तावेजों के साथ। योग्य उम्मीदवार 18 फरवरी 2022 तक इंडिया पोस्ट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। वेतन विवरण इस वैकेंसी के लिए सैलरी:- रु. 5,200-20,200/-. अधिक वेतन विवरण के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना पर जाएं। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन इसके आधार पर किया जाएगा: लिखित परीक्षा ट्रेड टेस्ट / स्किल टेस्ट दस्तावेज़ सत्यापन चिकित्सीय परीक्षा मेरिट लिस्ट आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड। जन्म प्रमाण पत्र की तिथि (यदि उपलब्ध हो)। शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र। आवास प्रामाण पत्र। जाति प्रमाण पत्र (सामान्य श्रेणी को छोड़कर)। दो पासपोर्ट साइज फोटो। निर्वहन प्रमाणपत्र 5/- रुपये के दो स्व-संबोधित लिफाफा चिपकाए गए डाक टिकट पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें। | ||
| कहीं आपकी जेब में पड़ा 100, 200 और 500 का नोट नकली तो नहीं, ऐसे करें असली नोट की पहचान Posted: 02 Feb 2022 01:06 AM PST नोटबंदी के बाद से बाजार में नकली नोटों (counterfeit notes) का कारोबार तेजी से बढ़ गया है। बीते महीनों पहले ही नोट की सिक्योरिटी को लेकर RBI ने सतर्क किया था। समय-समय पर वह करेंसी नोट की सिक्योरिटी को और भी बढ़ाती रहती है। फिर भी अक्सर नकली नोटों की खबरें सुनने को मिलती रहती है। ऐसे में क्या आपको भी डर लगता है कि कहीं आपके जेब में पड़ा नोट नकली तो नहीं। तो ये खबर आपके लिए ही है। RBI ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2020-21 में 5.45 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली नोट पकड़े गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 2,08,625 नकली नोट पकड़े गए हैं। इनमें सबसे अधिक 100 रुपये के नोट हैं। कुल 11073600 रुपये मूल्य के 100 के नोट पकड़े गए हैं। 100 रुपये के नोट हमारे दैनिक लेन-देन का हिस्सा हैं। अगर आपको 100 रुपये के असली और नकली नोट की पहचान करनी है, तो इसके लिए आसान तरीका बता रहे हैं। - 100 रुपये के असली नए नोट की पहचान करने का पहला तरीका यह है कि असली नोट पर सामने वाले दोनों हिस्से पर देवनागरी में 100 लिखा है. वहीं नोट के बीच में महात्मा गांधी की फोटो लगी है। साथ ही 100 रुपये के असली नोट पर RBI, भारत, INDIA और 100 छोटे अक्षरों में लिखा है। 100 रुपये या उससे अधिक मूल्य वाले नोट पर महात्मा गांधी का चित्र, रिजर्व बैंक की सील, गारंटी और प्रॉमिस क्लॉज, अशोक स्तंभ, आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर और दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए आइडेंटिफिकेशन मार्क इंटैग्लियो में प्रिंटेड (Intaglio printing) होते हैं। - 200, 500 और 2000 रुपये के नोट पर यह मूल्य एक रंग बदलने वाली स्याही से लिखा होता है. जब नोट को समतल रखा जाता है तो इन अंकों का रंग हरा दिखाई देता है, लेकिन जब इन्हें थोड़ा घुमाया जाए तो यह नीले रंग में बदल जाता है। - नोट को किसी लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा हुआ दिखता है। आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर नोट रखेंगे तो यहां 500 लिखा दिखेगा। यहां पर देवनागरी में 500 लिखा होता है। पुराने नोट से तुलना करें तो महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है। नोट को हल्का मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है। पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है। यहां महात्मा गांधी की तस्वीर है और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी है। - 500 के नोट की छपाई का साल लिखा हुआ है। सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल है। स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो मुद्रित है। - बैंक के 10, 20, और 50 मूल्यवर्ग के नोट पर फ्रंट साइड में सिल्वर रंग की मशीन रिडेबल सुरक्षा धागा होता है। यह सिक्योरिटी धागा अल्ट्रावायलेट प्रकाश में रखने पर पीले रंग का प्रतीत होता है। लाइट के विपरीत रखने पर यह एक सीधी रेखा में दिखता है। | ||
| हिमाचल: खाई में गिरी कार, 13 साल के बच्चे सहित दो लोगों की मौत, 2 घायल Posted: 02 Feb 2022 12:52 AM PST हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सड़क हादसे में बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे में दो अन्य लोग घायल हैं. घायलों में 9 साल का बच्चा भी शामिल है. हादसा शिमला से 70 किमी दूर कोटखाई में हुआ है. करीब 100 मीटर नीचे कार गिरी है. हादसे के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार, कोटखाई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह राम नगर पंचायत में अढ्योग नामक स्थान पर हादसा पेश आया है.ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी है. इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतकों में 13 साल का एक किशोर है. हादसा सुबह लगभग 8 बजे महासू रोड पर म्यानी के पास हुआ. कार में चार लोग सवार थे. मृतकों में आर्यन (13) पुत्र बिहारी लाल और दिनेश (31) पुत्र ज्ञान चंद शमिल हैं. दोनों युवक कोटखाई के निवासी बताए गए हैं. हादसे के तुंरत बाद कोटखाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला. सभी सवार एक दूसरे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. कोटखाई अस्पताल के बाहर मौजूद रिश्तेदारों ने बताया कि अचानक एक गाड़ी सामने आने और फिर गाड़ी के स्किड होने से हादसा होने का अंदेशा है. डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने हादसे में 2 युवकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. कार्तिक और गोविंद को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में भर्ती किया गया है. गोविंद को ज्यादा चोट नहीं आई है. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |