Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 1, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


Symphony का AC जैसा दिखने वाला कूलर, क्या मार्केट पकड़ पाएगा - BUSINESS NEWS

Posted: 01 Mar 2022 07:21 AM PST

कमरे के अंदर ठंडी हवा देने के लिए डिजाइनर कूलर बनाने वाली कंपनी Symphony ने एक नया कूलर (Symphony Cloud) लॉन्च किया है। यह कूलर हुबहू एयर कंडीशनर की तरह दिखाई देता है। स्प्लिट एसी की तरह दीवार पर टंगा होता है लेकिन AC के बराबर बिजली खर्च नहीं करता। Symphony कंपनी इस सीजन में Symphony Cloud का काफी प्रचार प्रसार कर रही है। 

Symphony Cloud के लिए विज्ञापन का बड़ा बजट निकाला गया है। रिटेल मार्केट के अलावा ऑनलाइन ई-कॉमर्स एग्रीगेटर्स पर Symphony Cloud को लिस्ट किया गया है। 10% का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से Symphony Cloud की कीमत ₹15000 घोषित की गई है। 10% डिस्काउंट के बाद यह कूलर ₹14000 का पड़ेगा। कंपनी ने दावा किया है कि 15 लीटर वाटर टैंक वाले इस कूलर से 2000 स्क्वायर फीट का हॉल ठंडा किया जा सकता है।

सबसे बड़ा सवाल- लोग ₹15000 का कूलर क्यों खरीदेंगे

wall cooler बात करें तो Symphony अकेली कंपनी नहीं है जो एसी की तरह दिखाई देने वाला और दीवार पर टांगने वाला कूलर बनाती है। कई अन्य कंपनियों ने भी इसी प्रकार के वॉल कूलर लॉन्च किए हैं। उनमें से कई की कीमत ₹8000 भी है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या लोग Symphony के नाम पर ₹15000 का कूलर खरीदेंगे जबकि लगभग इतने ही पैसे में एयर कंडीशनर भी आ जाता है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR कलेक्टर ने DEO-DPC को फटकारा, नतीजे भुगतने की चेतावनी - MP NEWS

Posted: 01 Mar 2022 06:48 AM PST

जबलपुर।
कलेक्टर इलैयाराजा टी ने समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाह, मक्कार और घटिया किस्म के शिक्षकों को बचाने की कोशिश की तो उनको महंगा पड़ेगा। 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए भेजा था। अधिकारियों ने लौटकर जो बताया उसके कारण कलेक्टर काफी नाराज हो गए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निरीक्षण के दौरान जितनी भी गड़बड़ियां पाई गई हैं सब को दूर किया जाए। डॉक्टर इलैया राजा टी इस बात से नाराज थे कि जो शिक्षक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बैक डेट में उनकी छुट्टी स्वीकृत कर दी गई। 

कलेक्टर डा. इलैयाराजा ने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षकों को बाद में अवकाश स्वीकृत करने वाले प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों के खिलाफ भी कार्यवाही करने की हिदायत दी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को भी स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने व शिक्षकों की स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक से साफ शब्दों में कहा कि लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दिये गये प्रत्येक कारण बताओ नोटिस को गम्भीरता से लेना होगा और कार्यवाही को तार्किक समाधान तक पहुंचाना होगा। शिक्षकों और कर्मचारियों को बचाने की नीयत से की जाने वाली की गई कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक पर भारी पड़ सकती है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

MP panchayat Chunav news- हाईकोर्ट ने नागरिक मंच की याचिका खारिज की

Posted: 01 Mar 2022 06:34 AM PST

जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच जबलपुर की उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की खर्च की सीमा निर्धारित करने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि हमारा काम कानून बनाना नहीं है, इसके लिए सरकार है। 

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच, जबलपुर के प्रांताध्यक्ष डा.पीजी नाजपांडे व सामाजिक कार्यकर्ता रजत भार्गव ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि हाल ही में निरस्त हुए पंचायत चुनाव में जिला व जनपद सदस्य व सरपंच, पंच के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने नामांकन के बाद से ही सवा माह में चुनाव प्रचार पर 250 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इससे साफ है कि पंचायत चुनाव में प्रत्याशी अनाप-शनाप खर्च करते हैं। यही नहीं मतदाताओं को आर्थिक प्रलोभन देकर पक्ष में मतदान के लिए विवश तक किया जाता है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पंचायत चुनाव में खर्च की अंतिम सीमा निर्धारित नहीं है। जबकि लोकसभा, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा निर्धारित है। यदि पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए दिन-प्रतिदिन के चुनाव खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने की शर्त निर्धारित कर दी जाए तो इस हालत पर अंकुश संभव है।

आग्रह किया गया कि निर्वाचन आयोग को इस सम्बंध में निर्देश जारी किए जाएं। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ सेठ उपस्थित हुए। उन्होंने तर्क दिया कि संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हाई कोर्ट ऐसा कोई कानून बनाने का आदेश नहीं दे सकता। सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका निरस्त कर दी। हाई कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में साफ किया कि कोई भी कानून बनाने के सम्बंध में हाई कोर्ट को निर्देश जारी करने का अधिकार नहीं है। 

इसी के साथ मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व जस्टिस डीके पालीवाल की युगलपीठ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा निर्धारित करने की मांग संबंधी मामले में हस्तक्षेप से इन्कार करते हुए जनहित याचिका निरस्त कर दी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया रवाना, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालेंगे - GWALIOR NEWS

Posted: 01 Mar 2022 06:09 AM PST

ग्वालियर
। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में फंसे हुए भारतीय नागरिकों एवं छात्रों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए रोमानिया रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत सरकार का विशेष दूत बनाकर भेजा है।

रवाना होते समय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि' रोमानिया एवं मोल्दोवा में चल रहे ऑपरेशन गंगा के तहत प्रत्येक भारतीय नागरिक के सुरक्षित घर वापस लाने की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए एयर इंडिया क्रू मेंबर टीम के साथ रवाना हो रहा हूं'।

उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भारत के उन चार केंद्रीय मंत्रियों में से एक हैं जिन्हें रूस और यूक्रेन के युद्ध में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए विशेष दूत बनाकर भेजा गया है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

MANIT Bhopal में तनाव की स्थिति, पुलिस सिक्योरिटी में डायरेक्टर को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

Posted: 01 Mar 2022 05:49 AM PST

भोपाल।
Maulana Azad National Institute of Technology, Bhopal में तनाव की स्थिति बन गई है। कैंपस में प्रदर्शन कर रहे मैनिट के स्टूडेंट्स और ABVP के कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्योरिटी में ऑफिस से बाहर निकले डायरेक्टर को घेर लिया। इसके बावजूद डायरेक्टर एनएस रघुवंशी दबाव में नहीं आए। उन्होंने ABVP के नेताओं को चेतावनी दी है कि वह मैनिट भोपाल के मामले में दखलअंदाजी ना करें। 

घटना का विवरण 

सोमवार को सुबह 11:00 बजे प्रदर्शन की शुरुआत हुई। मैनिट भोपाल के स्टूडेंट्स के साथ ABVP के छात्र नेता भी मौजूद थे। करीब 1:30 बजे तक प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे। जब नारेबाजी धीमी पड़ी तो पुलिस सिक्योरिटी के साथ डायरेक्टर एनएस रघुवंशी ऑफिस से बाहर निकले और अपनी कार की तरफ बढ़े। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। घेराबंदी के बावजूद डायरेक्टर बात करने को तैयार नहीं थे। तमाम निवेदन करने के बाद 3 छात्रों को मिलने के लिए बुलाया और उनकी सभी मांगों को खारिज कर दिया। 

मामला क्या है 

मैनिट प्रशासन ने छह माह की इंटर्नशिप कर रहे बीटेक अंतिम वर्ष विद्यार्थियों के लिए छह NPTEL पाठ्यक्रमों का चयन अनिवार्य कर दिया है। इंटर्नशिप को उचित क्रेडिट नहीं दिया जा रहा है और छह एनपीटीइएल पाठ्यक्रमों को चयन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। स्टूडेंट्स का कहना है कि आठ से 10 घंटे की इंटर्नशिप के साथ एनपीटीइएल के पाठ्यक्रमों को पढ़ना और परीक्षा को पास करना असंभव है, जिसके कारण विद्यार्थियों को डिग्री मिलने में देरी हो जायेगी और साथ ही लगी लगाई नौकरी भी छूट जायेगी। इस निर्णय से लगभग 250 से ज्यादा छात्र प्रभावित हो रहे हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

GWALIOR NEWS- थाटीपुर डुप्लेक्स कांड- निगम कमिश्नर जांच की जद में, लोकायुक्त ने तलब किया

Posted: 01 Mar 2022 05:20 AM PST

ग्वालियर।
थाटीपुर में सरकारी जमीन पर बने 50 प्राइवेट डुप्लेक्स के मामले में लोकायुक्त पुलिस की जांच का रुख बदल गया है। इस मामले में रिश्वत वसूली के आरोप में सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा की गिरफ्तारी के बाद नगर निगम के कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर लोकायुक्त पुलिस की जांच की जद में आ गए हैं। 

सुरेश नगर में बने 50 डुप्लेक्स में से प्रत्येक की कीमत और सच्चा ₹4000000 है। इस हिसाब से यह मामला ₹200000000 का हो जाता है। सूत्रों का कहना है कि भूमाफिया ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर सरकारी जमीन पर प्राइवेट डुप्लेक्स तान दिए और उनकी बिक्री भी कर दी। सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा को जब इसका पता चला तो वह भी अपने हिस्से की रिश्वत वसूलने के लिए JCB लेकर पहुंच गए थे। 

निगम सूत्रों का कहना है कि सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा की इस हरकत को, सिंडिकेट के खिलाफ बगावत माना गया और उन्हें लोकायुक्त में शिकायत करके गिरफ्तार करवा दिया गया, लेकिन अब कहानी में एक नया मोड़ आ गया है। पूरे मामले की शुरुआत से जांच हो रही है। लोकायुक्त पुलिस के भोपाल हेड क्वार्टर द्वारा नगर निगम के कमिश्नर वेद प्रकाश शर्मा एवं डिप्टी कमिश्नर संदीप माकन को तलब किया गया था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

शिक्षा मंत्री के दबाव में 3 लाख शिव भक्तों का कार्यक्रम निरस्त हुआ था, भाजपाई भी आक्रोशित - MP NEWS

Posted: 01 Mar 2022 05:00 AM PST

भोपाल
। सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान 40 किलोमीटर के ट्रैफिक जाम और कलेक्टर के दबाव में कार्यक्रम के निरस्त हो जाने के कारण पूरे प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार की निंदा हो रही है। बताया गया है कि शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का काफिला जाम में फंस गया था। उनकी नाराजगी के कारण कलेक्टर प्रेशर में आ गए और महाशिवरात्रि पर होने वाला रुद्राक्ष महोत्सव निरस्त करने की घोषणा करवा दी। 

एबीपी न्यूज़ के अनुसार शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का काफिला ट्रैफिक जाम में फंस गया था। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार ट्रैफिक जाम में फंसने वाले मंत्रियों की संख्या 1 से अधिक थी और दर्जनों वीआईपी भोपाल इंदौर हाईवे पर ट्रैफिक जाम में फंसे हुए थे। सीहोर के कलेक्टर एवं एसपी को आधिकारिक सूचना दी गई थी परंतु शायद उन्होंने कार्यक्रम में तीन लाख श्रद्धालुओं के आने की सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए उन्होंने भोपाल इंदौर हाईवे के ट्रैफिक को डाइवर्ट करने का कोई प्लान नहीं बनाया। 

सीहोर के पत्रकारों के अनुसार भोपाल इंदौर हाईवे पर ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर ऑफिस में जबरदस्त दबाव देखा जा रहा था। आनन-फानन में कलेक्टर और एसपी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने ट्रेफिक क्लियर करने की कोशिश की परंतु दोनों तरफ 20-20 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम क्लियर करना संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक पंडित प्रदीप मिश्रा पर दबाव बनाया और कार्यक्रम को निरस्त करने की घोषणा करवाई। 

कांग्रेस से ज्यादा भाजपा नाराज 

महाशिवरात्रि के आयोजन पर होने वाले 1100000 रुद्राक्ष महोत्सव पर प्रशासनिक कार्यवाही के कारण कांग्रेस से ज्यादा भाजपा के नेता नाराज हैं। सीहोर के हजारों नागरिक इस कार्यक्रम को अपना सौभाग्य मान रहे थे परंतु अब सभी निराश हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि जिस मध्यप्रदेश में महाकुंभ जैसा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो जाता है वहां रुद्राक्ष महोत्सव में इतनी गड़बड़ी कैसे हो सकती थी। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तो इसे शिवराज सिंह सरकार को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

12th परीक्षार्थियों के लिए JEE Advanced कार्यक्रम की घोषणा, JEE Mains का इंतजार

Posted: 01 Mar 2022 04:37 AM PST

नई दिल्ली।
कक्षा 12 की परीक्षाएं दे रहे स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज़ है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने जेईई एडवांस का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हालांकि जेईई मेंस का कार्यक्रम घोषित होना बाकी है जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से होगा। 

IIT BOMBAY द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन दिनांक 3 जुलाई 2022 दिन रविवार को किया जाएगा और दिनांक 18 जुलाई 2022 को इसका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। आईआईटी की ओर से बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कक्षा 12 के रिजल्ट आज आने के बाद दिनांक 8 जून 2022 से शुरू हो जाएगी। 

जेईई मेंस का आयोजन NTA-नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाना है। एक अनुमान लगाया जा रहा है कि JEE Mains की सभी परीक्षाएं मई 2022 तक आयोजित कर ली जाएंगी क्योंकि JEE Mains क्या आधार पर ही जेईई एडवांस के लिए स्टूडेंट्स शॉर्टलिस्ट हो पाएंगे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- कैलाश विजयवर्गीय कलेक्टर पर भड़के, कहा: सरकार को बदनाम करने की साजिश थी

Posted: 01 Mar 2022 04:13 AM PST

इंदौर।
जैसी की उम्मीद थी, सीहोर रुद्राक्ष महोत्सव कांड में भारतीय जनता पार्टी के भीतर सीहोर कलेक्टर के खिलाफ आवाजें बुलंद होने लगी हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रथम पंक्ति के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सीहोर कलेक्टर की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि रुद्राक्ष महोत्सव में जो कुछ हुआ वह लापरवाही नहीं बल्कि सरकार को बदनाम करने की साजिश थी। 

कैलाश विजयवर्गीय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव होने के नाते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस मामले में ना केवल पत्र लिखा है बल्कि उसे सार्वजनिक भी किया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आखिर ऐसी कौन सी विपदा आ गई थी कि पंडित प्रदीप मिश्रा पर इतना दबाव बनाया गया कि उन्हें भारी मन से कथा को समाप्त करना पड़ा। 

कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि भोपाल में प्रतिवर्ष भोपाल इज्तिमा का आयोजन होता है और उसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। कई मंत्री ट्रैफिक जाम का शिकार हो जाते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं सुनाई दिया कि भोपाल इज्तिमा रोक दिया गया हो। क्या सीहोर का प्रशासन इतना नाकारा था कि आयोजन की सूचना होने के बावजूद ट्रैफिक कंट्रोल नहीं कर पाया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

डॉक्टर का Gmail और YouTube चैनल चला गया क्योंकि Google 2-Step Verification एक्टिव नहीं किया था

Posted: 01 Mar 2022 05:01 AM PST

भोपाल।
लोगों को हेल्थ टिप्स देने वाला डॉक्टर सचिन चित्तावर का यूट्यूब चैनल पहले हैक हुआ और फिर उसकी ओनरशिप ट्रांसफर हो गई। डॉक्टर सचिन का 12 साल पुराना जीमेल अकाउंट भी हाथ से निकल गया। साइबर पुलिस भी उनकी मदद नहीं कर पाई। यह सब कुछ इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने Google 2-Step Verification एक्टिव नहीं किया था। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर सचिन चित्तलवार एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल का संचालन करते थे। उनके यूट्यूब चैनल पर 45000 एक्टिव सब्सक्राइबर थे। डॉक्टर सचिन इससे पहले गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थे एवं वर्तमान में जवाहर चौक पर प्राइवेट नर्सिंग होम संचालित करते हैं। YouTube चैनलों का संचालन करने वाले जानते हैं कि 45000 एक्टिव सब्सक्राइबर, बहुत बड़ी प्रॉपर्टी होती है। इसके माध्यम से न्यूनतम $4500 प्रतिमाह कमाए जा सकते हैं। 

डॉक्टर सचिन अपनी शिकायत में क्राइम ब्रांच को बताया कि दिनांक 21 जनवरी 2022 को उनका पूरा गूगल अकाउंट हैक हो गया। 12 साल पुराना जीमेल अकाउंट जिसमें 12 साल का सारा रिकॉर्ड मौजूद है और यूट्यूब चैनल सब कुछ उनके हाथ से चला गया। रिकवर करने की काफी कोशिश की गई परंतु हैकर ने उनके गूगल अकाउंट की ओनरशिप ट्रांसफर कर दी थी, इसलिए उनके अकाउंट की रिकवरी नहीं हो पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हैकर की तलाश की जा रही है। 

Google 2-Step Verification 

डॉक्टर सचिन ने बताया कि उनके अकाउंट में शायद कोई लिंक आई थी जिसे क्लिक करने पर पूरा गूगल अकाउंट हैक हो गया। कुछ समय पहले गूगल ने सभी उपभोक्ताओं के लिए टू स्टेप वेरीफिकेशन अनिवार्य कर दिए हैं। आपको केवल अपने गूगल अकाउंट से लॉग आउट करने के बाद दोबारा से लॉगइन करना है। सिर्फ इतना कर लेने से आपका अकाउंट सिक्योर हो जाएगा। कोई भी हैकर आपके अकाउंट को हैक तो कर सकता है परंतु यदि आपने उसे लॉगआउट कर दिया तो हैकर, पासवर्ड होने के बावजूद उसे लॉगइन नहीं कर पाएगा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

युद्ध की खबरों के बीच DHAR में धमाके, इलाके में दहशत, TI और बीट इंचार्ज सस्पेंड- MP NEWS

Posted: 01 Mar 2022 06:32 AM PST

इंदौर
। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध भले ही भारत से 5235 किलोमीटर की दूरी पर लड़ा जा रहा है परंतु टीवी न्यूज़ चैनलों के कारण युद्ध की दहशत भारत के गांव-गांव में महसूस की जा रही है। चिंता बढ़ाने वाली खबरों के बीच धार में अचानक कुछ धमाके सुनाई दिए। जांच के दौरान पता चला कि बायोडीजल के अवैध गोदाम में ब्लास्ट हुए हैं। एसपी ने इलाके के टाउन इंस्पेक्टर और बीट इंचार्ज, दोनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। 

रात्रि करीब 11:00 बजे, यह घटना मध्यप्रदेश के धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर ग्राम धूलेट में एक ढाबे के पास घटित हुई। यहां पर बायोडीजल का एक अवैध गोदाम बना हुआ है जहां अचानक आग लग गई। पहले एक टैंकर में आग लगी और फिर उस में ब्लास्ट हुआ। जिसके कारण आसपास खड़े टैंकरों में भी ब्लास्ट हो गया। इन धमाकों की धमक काफी दूर तक सुनाई दी। टीवी पर युद्ध की खबरों के बीच धमाके की हर आवाज लोगों में डर पैदा करती है। 

घटना के तत्काल बाद एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने पूरी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर डाला और घटना वाले इलाके में भारी पुलिस फोर्स एक्टिव कर दिया। जब पता चला कि बायोडीजल का गोदाम अवैध है, तो इलाके के टाउन इंस्पेक्टर रतन लाल मीणा और बीट इंचार्ज राजू मकवाना को सस्पेंड कर दिया। बायोडीजल के अवैध गोदाम बनाने के आरोप में गोदाम के संचालक आमीन अंसारी, निवासी राजगढ़ तथा गोडाउन के लिए जमीन उपलब्ध कराने वाले भूमि स्वामी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP KISAN NEWS- फसल मुआवजा में रिश्वतखोर पटवारी को 4 साल की जेल

Posted: 01 Mar 2022 03:44 AM PST

ग्वालियर।
विशेष सत्र न्यायालय ने ओलावृष्टि से पीड़ित किसान को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने के बदले रिश्वत मांगने वाले पटवारी विनोद गौड़ और उसके निजी सहयोगी बिजेंद्र राजौरिया को चार-चार साल की जेल की सजा सुनाई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। 

किसान रामबरन गुर्जर ने मोती महल में स्थित लोकायुक्त कार्यालय में दिनांक 4 अप्रैल 2016 को शिकायत की थी। किसान ने बताया था कि उसकी फसल ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो गई है। मुआवजे के लिए बेहट तहसील के जखारा दलेली हल्का के पटवारी विनोद गौड़ ने विजेंद्र राजोरिया नाम के एक व्यक्ति को मिलवाया, जिसने मुआवजा मंजूर करने के बदले ₹10000 रिश्वत मांगी। 

किसान ने लोकायुक्त को बताया कि पटवारी विनोद गौड़ ने बिजेंद्र राजौरिया को अपने निजी सहायक के तौर पर नियुक्त किया हुआ है। वही पूरे इलाके में किसानों से रिश्वत की वसूली करता है। रिश्वत के लिए बातचीत की रिकॉर्डिंग भी शिकायत के साथ प्रस्तुत की थी। प्लानिंग के तहत दिनांक 5 अप्रैल 2016 को विजेंद्र राजोरिया को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया और उसे नियुक्त करने वाले पटवारी विनोद के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

विशेष सत्र न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपराध का घटित होना पाया और पटवारी एवं उसके निजी सहयोगी को अपराध में संलिप्त हो ना पाया। इस आधार पर न्यायालय ने दोनों को चार-चार साल जेल की सजा सुनाई है। सजा सुनाते ही, दोनों को हिरासत में ले लिया गया और जेल भेज दिया गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश के 4 बड़े शहरों में बारिश की संभावना, पढ़िए मार्च के महीने में मौसम कैसा रहेगा- MP WEATHER FORECAST

Posted: 01 Mar 2022 02:59 AM PST

भोपाल
। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं और बादल मध्यप्रदेश में गर्म हवाओं को घुसने से रोक रहे हैं। इसके कारण मौसम थोड़ा ठंडा थोड़ा गर्म बना हुआ है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य प्रदेश के 4 बड़े शहरों में आने वाले 2 दिनों में बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, सबसे बड़े शहर इंदौर, पूर्वी मध्य प्रदेश यानी जबलपुर एवं आसपास और सागर एवं उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जबलपुर के आसमान में ठंडी और गर्म हवाओं का टकराव शुरू हो चुका है। दोनों प्रकार की हवाओं के कारण मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। कहीं दोपहर में गर्मी तो रात में ठंड हो जाती है और कहीं दोपहर में ठंडी हवाएं चल रही है और रात में तापमान बढ़ जाता है। 

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि पाकिस्तान में ही एक नया सिस्टम बन रहा है। पाकिस्तान की हवाओं का असर बुधवार से देखने को मिलेगा। ठंडी और गर्म हवाओं की लड़ाई के कारण मार्च के महीने में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मार्च के महीने में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ेगी। वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि हर दो-तीन दिन में कोई ना कोई सिस्टम बन रहा है, जब तक यह क्रम बंद नहीं होगा तब तक तेज गर्मी की शुरुआत नहीं होगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

इंदौर का सबसे प्राचीन शिव मंदिर, जिसके कारण साढे चार हजार साल से अकाल नहीं पड़ा- INDORE OLDEST SHIV TEMPLE

Posted: 28 Feb 2022 09:33 PM PST

इंदौर
। वैसे तो इंदौर को देवी अहिल्या की नगरी कहा जाता है परंतु वास्तव में यह शहर इंद्रेश्वर महादेव का शहर है। कहते हैं कि देवी अहिल्या की सफलताओं के पीछे भी इंद्रेश्वर महादेव का आशीर्वाद था। इसीलिए देवी अहिल्या के चित्र में उनके हाथ में शिवलिंग दिखाया जाता है। मान्यता है कि इंद्रेश्वर महादेव ने इस क्षेत्र को इंदौर बनाने के लिए देवी अहिल्या का चयन किया था। कहते हैं कि इंद्रेश्वर महादेव के कारण इंदौर शहर में पिछले साढे चार साल से अकाल नहीं पड़ा।

इंदौर के इंद्रेश्वर महादेव की कथा - INDRESHVARA MAHADEV INDORE STORY

साढे चार हजार वर्ष पूर्व त्वष्टा प्रजापति के धर्म परायण पुत्र कुषध्वज का देवराज इंद्र के हाथों वध हो गया था। इससे क्रोधित होकर त्वष्टा प्रजापति ने अपनी जटाओं के एक बाल को अग्नि में समर्पित करके वृत्रासुर नामक दैत्य का आह्वान किया। त्वष्टा प्रजापति की आज्ञा से वृत्रासुर नामक दैत्य ने देवताओं को युद्ध में पराजित करके राजा इंद्र को बंधक बना लिया एवं स्वर्ग पर अधिकार कर लिया। त्वष्टा प्रजापति का क्रोध शांत होने के बाद देव गुरु बृहस्पति ने उनसे परामर्श किया, और देवराज इंद्र को मुक्त कराया। 

स्वर्ग को वृत्रासुर नामक दैत्य से मुक्त कराने के लिए देव गुरु बृहस्पति ने इंद्र को बताया कि पृथ्वी पर, महाकाल वन में स्थित खंडेश्वर महादेव के दर्शन एक शिवलिंग स्थित है। जो पृथ्वीवासियों को ज्ञात नहीं है। उस शिवलिंग का विधिपूर्वक अभिषेक एवं अनुष्ठान करने पर आपको अपने स्वर्ग का राज्य फिर से प्राप्त हो सकता है। देव गुरु बृहस्पति के कथन के अनुसार देवराज इंद्र ने विधि पूर्वक शिवलिंग का अभिषेक एवं अनुष्ठान किया। इससे भगवान शिव प्रसन्न हुए और उन्होंने वृत्रासुर नामक दैत्य का वध करके स्वर्ग में देवराज इंद्र का शासन स्थापित किया। देवराज इंद्र के द्वारा प्रथम पूज्य इस शिवलिंग को इंद्र के ईश्वर अर्थात इंद्रेश्वर महादेव नाम दिया गया। (कथा लेखक-उपदेश अवस्थी)

इंद्रेश्वर महादेव के चमत्कार 

कहते हैं कि इंदौर का अस्तित्व इंद्रेश्वर की इच्छा से ही बना हुआ है। प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक इंदौर को जितने भी सफलताएं मिली उन सब के पीछे इंद्रेश्वर महादेव का विधान है। शिव भक्त कन्या अहिल्या को इंदौर में स्थापित करना भी इंद्रेश्वर महादेव की योजना थी। कहते हैं कि तब से लेकर अब तक इंदौर में कभी अकाल नहीं पड़ा। यदि कभी वर्षा कम होती है तो इंद्रेश्वर महादेव काजल अभिषेक किया जाता है एवं के गर्भ ग्रह को जल से भर दिया जाता है। ऐसा करने से भगवान इंद्र को संकेत मिलता है और इंदौर में वर्षा होती है। 

यह भी कहा जाता है कि इंदौर के प्राकृतिक जल स्रोतों में यदि कोई सूख जाता है तो उसमें इंद्रेश्वर महादेव के अभिषेक का जल अर्पित कर देने से वह जल स्रोत पुनर्जीवित हो जाता है। इंदौर शहर में तो लोग अपने ट्यूबवेल में भी उत्खनन के समय इंद्रेश्वर महादेव का अभिषेक किया हुआ जल डालते हैं। 

इंद्रेश्वर महादेव भक्तों का चमत्कारी अनुभव है कि उन्हें कभी सफेद दाग की बीमारी नहीं होती। यदि किसी को थी तो जैसे ही उसने इंद्रेश्वर महादेव के दर्शन किए, उसके सफेद दाग खत्म चले गए। 

इंद्रेश्वर महादेव इंदौर शहर में रेलवे स्टेशन से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर पंढरीनाथ थाने के पीछे स्थित है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

भोपाल का सबसे प्राचीन शिव मंदिर- जब भोपाल में प्रकट हुए महादेव - The oldest Shiva temple in Bhopal

Posted: 28 Feb 2022 09:51 PM PST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कायस्थपुरा क्षेत्र में स्थित श्री बड़वाले महादेव मंदिर को भोपाल शहर का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। यहां पर पिछले 200 वर्षों से नियमित रूप से पूजा एवं अनुष्ठान किए जा रहे हैं। कृपया ध्यान दें कि यह भोपाल शहर का सबसे प्राचीन शिव मंदिर बताया जाता है, भोपाल जिला अथवा भोपाल आसपास का नहीं। भोजपुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, भोपाल शहर की सीमा में नहीं आता।

श्री बड़वाले महादेव मंदिर की कथा - Shree Badwale Mahadev Mandir Story

अब से करीब 200 वर्ष पूर्व इस स्थान पर एक बगीचा हुआ करता था। जिसमें कई प्रजातियों के पेड़ लगे थे। एक दिन एक महात्मा इस बगीचे में आए और वटवृक्ष की छाया में विश्राम करने लगे। करवट लेते समय उनका सर पेड़ की जड़ में स्थित एक शिला से टकराया। उन्होंने शिला के आसपास की मिट्टी हटाई। देखा तो उन्हें शिवलिंग के दर्शन हुए।

महात्मा ने इसकी जानकारी श्रद्धालुओं को दी। उनके कथन की विश्वसनीयता प्राप्त करने के लिए शिवलिंग के आसपास गहरी खुदाई की गई ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं महात्मा ने लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए चुपके से कोई शिला वट वृक्ष की जड़ों में तो नहीं छुपा दी थी, जिसे बाद में शिवलिंग का प्राकट्य बताया गया। गहरी खुदाई के बाद भी शिवलिंग के प्रारंभ का पता नहीं चल पाया। इसके बाद धूमधाम से पूजा एवं अनुष्ठान प्रारंभ हुए जो नियमित रूप से चल रहे हैं। वटवृक्ष की जड़ों में शिवलिंग के प्राकट्य के कारण मंदिर का नाम बाबा बटेश्वर मंदिर रखा गया। कथा लेखक-उपदेश अवस्थी
भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

MPPSC NEWS- मेडिकल ऑफिसर फाइनल रिजल्ट, प्राप्तांक अनंतिम चयन सूची घोषित

Posted: 28 Feb 2022 01:31 PM PST

इंदौर
। Madhya Pradesh Public Service Commission द्वारा Medical Officer Examination 2021 (II) - Obtained Mark List एवं Provisional Selection List जारी कर दी गई है। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु भर्ती परीक्षा प्रक्रिया के अंतिम चरण में फाइनल रिजल्ट, उम्मीदवारों के प्राप्तांक एवं अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। एमपीपीएससी की ओर से बताया गया है कि इस लिस्ट में हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया गया है एवं 29 पदों को रिजर्व कर दिया गया है ताकि हाई कोर्ट का फैसला आने पर उसका पालन किया जा सके। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्राविधिक चयन सूची जारी करते हुए बताया गया है कि विज्ञापित पदों की संख्या 576 थी जबकि प्राविधिक चयन सूची में 547 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। शेष 29 पदों को रिजर्व कर दिया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 150 पद, निर्धन उम्मीदवार वर्ग के 6 पद और दिव्यांगजन वर्ग के लिए आरक्षित 20 पद (कुल 176 पद), योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण रिक्त रखे गए हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

उम्मीदवार एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट एवं प्राविधिक चयन सूची प्राप्त कर सकते हैं। सुविधा के लिए हमने भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराई है। 
CLICK HERE for Medical Officer Examination 2021 (II) - Obtained Mark List Dated 28/02/2022
CLICK HERE for Medical Officer Examination 2021 (II) - Provisional Selection List Dated 28/02/2022

गणित में शून्य सम संख्या है या विषम, दुनिया में इस पर मतभेद क्यों है- GK in Hindi

Posted: 28 Feb 2022 09:28 PM PST

गणित में सम संख्या और विषम संख्या का बड़ा महत्व है। इसी प्रकार गणित में 0 (ZERO-शून्य) का भी बहुत महत्व है। हम गर्व के साथ कहते हैं कि 0 (ZERO-शून्य) भारत की देन है परंतु शून्य की पहचान और वर्गीकरण को लेकर आज भी सारी दुनिया में मतभेद हैं। लोग विभिन्न तर्कों के माध्यम से अपनी मान्यता को सही प्रमाणित करते हैं। आइए जानते हैं कि गणित में 0 सम संख्या है या विषम। 

0 (ZERO-शून्य) एक सम संख्या है

कई विद्वानों का दावा है कि 0 एक सम संख्या है क्योंकि शून्य में समता-पूर्णांक का गुणधर्म उपस्थित है। यदि हम सभी अंकों को एक क्रम (0,1,2,3,4,5,6....) में लिखते हैं तो पाते हैं कि प्रत्येक विषम संख्या के बाद एक सम संख्या आती है। या फिर प्रत्येक सम संख्या के बाद एक विषम संख्या आती है। यानी कि सम और विषम संख्या एक साथ नहीं होती हैं। दो विषम संख्याएं एक साथ नहीं होती और दो सम संख्याएं एक साथ नहीं होती। इस हिसाब से यदि संख्याओं का सर्किल बनाया जाए तो 0 संख्या, 9 एवं 1 के बीच में आती है। इस हिसाब से 0 एक सम संख्या है। 

0 सम संख्या नहीं है

शून्य के विषम संख्या होने का दावा कोई नहीं करता परंतु यह दावा जरूर किया जाता है कि 0 (ZERO-शून्य) सम संख्या नहीं है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब प्रश्न उपस्थित होता है की सबसे छोटी सम संख्या कौन सी है तो सभी विशेषज्ञ एकमत से बताते हैं कि सबसे छोटी सम संख्या 2 है। यानी की सबसे पहली सम संख्या भी 2 ही हुई। अतः गणित में संख्या की श्रंखला का प्रारंभ विषम संख्या (1) से होता है और अंत भी विषम संख्या 9 पर होता है। 

0 (ZERO-शून्य) संख्या या कुछ और?

यह काफी महत्वपूर्ण प्रश्न है। जब भी संख्याओं की बात होती है तो ज्यादातर प्राचीन ग्रंथों में 1 से लेकर 9 तक की संख्या की बात होती है। 0 को संख्याओं के क्रम में तो लिखा जाता है परंतु संख्या का दर्जा नहीं दिया जाता। रोमन अंकों में 0 प्रदर्शित नहीं किया जाता जबकि 10 और इसके गुणांक में सभी संख्याएं प्रदर्शित की जाती है। इस हिसाब से माना जाए तो 0 संख्या ना तो सम है और ना ही विषम। शून्य तो संख्याओं का प्रारंभ है और संख्याओं का अंत भी। जैसे ताश के खेल में जोकर का उपयोग कहीं भी किया जा सकता है ठीक उसी प्रकार गणित में 0 का उपयोग कहीं भी किया जा सकता है। यह किसी भी संख्या को ताकतवर बना सकता है और उसे समाप्त कर सकता है। यदि धार्मिक मान्यताओं पर विश्वास करें तो 0 ही शिव हैं। सृष्टि का सृजन और अंत भी।

हालांकि गणित विषय के ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि 0 एक सम संख्या है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

कोर्ट में सबसे पहले किसके गवाह-सबूत पेश किए जाते हैं, क्या कोई नियम है या पहले आओ पहले पाओ, पढ़िए CrPC section 231

Posted: 01 Mar 2022 12:10 AM PST

कोर्ट में ट्रायल के दौरान दोनों पक्षों की ओर से गवाह एवं सबूत पेश किए जाते हैं। अभियोजन (फरियादी एवं पीड़ित पक्ष) अपराध का होना एवं आरोपी के द्वारा अपराध किया जाना प्रमाणित करता है जबकि आरोपी स्वयं को निर्दोष साबित करने के लिए गवाह-सबूत पेश करता है। आइए पढ़ते हैं कि यह प्रक्रिया अनुशासनबद्ध होती है या फिर दोनों पक्ष अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार गवाह-सबूत पेश कर सकते हैं।

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 231 की परिभाषा:-

उपर्युक्त धारा के अंतर्गत न्यायालय ऐसे सभी सबूतों को अभियोजन पक्ष से मंगवायेगा जो आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अभियोजन (फरियादी, पीड़ित) प्रस्तुत करना चाहता है एवं जिसके माध्यम से अपराध को प्रमाणित किया जा सकता है।

मजिस्ट्रेट को यह अधिकार है कि वह आरोपी पक्ष के साक्ष्यों का सबूतों को तब तक नहीं सुनेगा जब तक पीड़ित पक्ष को सुना जा रहा है, अर्थात इस धारा में स्पष्ट किया गया है की पहले साक्ष्य आरोपी के खिलाफ अभियोजन पक्ष द्वारा लिए जाएंगे।

महत्वपूर्ण वाद:-【विजयन बनाम राज्य】= उक्त मामले में एक महिला अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी। आरोपी व्यक्ति ने उसे रात में जगाया और एक स्थान पर ले जाकर बलात्संग किया। आरोप की एफआईआर दो दिन बाद दर्ज हुई। पु परीक्षा के समय उसके पति की साक्षी के रूप में परीक्षा नहीं की गई। न्यायालय द्वारा यह अभिनिर्धारित किया गया कि साक्ष्य की पुष्टि के लिए न्यायालय में उसके पति की परीक्षा कराने में विफल रहना निश्चित रूप से अभियोजन (पीड़ित) के पक्ष कथन के लिए घातक एवं हर स्थिति में इसका विपरीत आशय लगाया जा सकता है। 

इसी प्रकार अन्वेषण अधिकारी की परीक्षा न कराने के परिणामस्वरूप आरोपी पक्ष पीड़ित पक्ष-कथन और उसके साक्षियो की सत्यता की परीक्षा करने के अवसर से वंचित रह जाता है। अर्थात ऐसे मामले में दोष सिद्धि कायम नहीं रह सकती है। (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP NEWS- मुख्यमंत्री की कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस की तारीख घोषित, एजेंडा जारी

Posted: 01 Mar 2022 02:59 AM PST

भोपाल
। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कमिश्नर्स, कलेक्टर्स, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेस 12 मार्च 2022 की पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होगी। 

सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव ने बताया कि वीसी कॉन्फ्रेस एजेण्डा में 20 जनवरी 2022 को प्रदत्त निर्देशों का पालन प्रतिवेदन, कानून व्यवस्था, माफिया के विरूद्ध कार्यवाही एवं महिला अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा, कृषि के विविधीकरण एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के विषय में रणनीति पर चर्चा, मनरेगा के कार्यो की समीक्षा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़कों के निर्माण एवं संधारण कार्य की समीक्षा, 

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा, वन भूमि एवं राजस्व भूमि संबंधी विषयों की समीक्षा, एक जिला-एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा, बेस्ट प्रेक्टिसेस का प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की जायेगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP NEWS- निंदा और नाराजगी के बीच सीहोर कलेक्टर ने सफाई पेश की, निरस्त हुए रुद्राक्ष महोत्सव का मामला

Posted: 28 Feb 2022 09:47 PM PST

भोपाल।
ट्रैफिक के मिसमैनेजमेंट के कारण भव्य रुद्राक्ष महोत्सव के निरस्त हो जाने के बाद सीहोर के कलेक्टर श्री चंद्र मोहन ठाकुर ने सफाई पेश करने की कोशिश की है। सीहोर के कलेक्टर कार्यालय की ओर से बताया गया है कि कलेक्टर और एसपी के प्रयास से कुछ समय बाद सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलने लगी थीं। 

आरंभ में जाम की स्थिति निर्मित हुई थी: कलेक्टर कार्यालय का दावा

कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी किए गए स्पष्टीकरण में लिखा है कि 'कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 28 फरवरी से भव्य रुद्राक्ष महोत्सव आयोजित किया गया था। इस आयोजन में देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीहोर पहुंचे। श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या अपेक्षा से कहीं अधिक होने के कारण आरंभ में जाम की स्थिति निर्मित हुई। 

कलेक्टर-एसपी ने व्यवस्था को सुचारू बनाया: कलेक्टर कार्यालय का दावा

किंतु कलेक्टर श्री चंद्रमोहन ठाकुर तथा एसपी श्री मयंक अवस्थी द्वारा व्यवस्था को सुचारू बनाया गया। कलेक्टर तथा एसपी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए माइक से लगातार अनाउंस करते रहे और व्यवस्था में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश देते रहे। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलने लगी।' 

40 किलोमीटर लंबा जाम लगा था, कलेक्टर ने रुद्राक्ष महोत्सव निरस्त करवाया था

सीहोर प्रशासन का मिसमैनेजमेंट देश भर की सुर्खियों में बना हुआ है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रारंभ हुआ रुद्राक्ष महोत्सव प्रशासन के प्रेशर के कारण निरस्त किया गया। इसकी घोषणा करते समय आयोजक पंडित प्रदीप मिश्रा की आंखों में आंसू थे। तमाम स्थानीय समाचार माध्यमों एवं न्यूज़ एजेंसी द्वारा जारी खबर के अनुसार कम से कम 40 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- गर्लफ्रेंड समझ रही थी नाटक कर रहा है, युवक सचमुच फांसी पर झूल गया

Posted: 28 Feb 2022 08:44 AM PST

ग्वालियर।
बार-बार आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने एक होटल के रूम में सचमुच सुसाइड कर लिया। उसने फांसी का फंदा बनाया। अपने गले में लगाया और झूल गया। सामने खड़ी गर्लफ्रेंड सोच रही थी कि नाटक कर रहा है, लेकिन जब उसके शरीर में हलचल खत्म हो गई, तब घबराई गर्लफ्रेंड ने युवक की मां को फोन लगाकर बुलाया।

घटना रविवार दिनांक 27 फरवरी 2022 शाम की है। होटल शारदा में 2 दिन से रुके हुए मोनू यादव उम्र 24 साल ने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान मोनू यादव ने आत्महत्या करने की धमकी दी। मोनू, इससे पहले भी कई बार आत्महत्या की धमकी दे चुका था। गर्लफ्रेंड ने उसकी धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। मोनू ने टॉवल का फंदा बनाया और लटक गया। गर्लफ्रेंड समझती रही कि हमेशा की तरह मोनू नाटक कर रहा है, लेकिन जब शरीर तड़पने लगा तो गर्लफ्रेंड घबरा गई। 

उसने बाथरूम में रखी स्टील की साबुनदानी से फांसी के फंदे को काटकर मोनू यादव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बाद में उसने मोनू यादव की मां को इस घटना की सूचना दी। लड़की फरार नहीं हुई, बल्कि घटनास्थल पर मौजूद रही। उसने पुलिस को बताया कि मोनू यादव हमेशा उसे आत्महत्या की धमकी देकर कहीं भी बुलाता था। उसे लगा इस बार भी वैसा ही नाटक कर रहा है। 

परिवार वालों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भी मोनू यादव आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह 4 साल से रिलेशन में है लेकिन मोनू यादव के सनकी स्वभाव के कारण वह ब्रेकअप करना चाहती थी। 

पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह मोनू यादव की अपनी भाभी (बड़े भाई लक्ष्मण यादव की पत्नी) के साथ लड़ाई हो गई थी। उसने बड़ी भाभी के साथ मारपीट की थी। कंपू पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत की गई थी। पुलिस उसे फोन करके थाने बुला रही थी। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए मोनू यादव इस होटल में आकर छुप गया था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

शिवलिंग का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक करने पर क्या फल मिलता है, पढ़िए - INDIA के तीज त्यौहार और पूजा विधि

Posted: 28 Feb 2022 08:08 AM PST

शास्त्रों का अध्ययन और साइंस के लॉजिक जाने बिना बिना कुतर्क करने वाले हजारों लोगों के तमाम बड़े अभियानों के बावजूद भारतवर्ष में विधि विधान के अनुसार शिवलिंग के अभिषेक की परंपरा बढ़ती जा रही है। जबलपुर के दो प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे एवं पंडित प्रवीण मोहन शर्मा ने बताया कि शिवलिंग का विभिन्न पदार्थों से अभिषेक क्यों किया जाता है और किस पदार्थ से अभिषेक करने पर क्या फल प्राप्त होता है। 

शिवलिंग का दूध से अभिषेक करने पर क्या लाभ होता है, पढ़िए

दूध धर्म के और मन पर प्रभाव के दृष्टिकोण से सात्विक समझा जाता है। इसमें भी गाय का दूध सर्वाधिक पवित्र और अच्छा माना जाता है। शिवजी के रुद्राभिषेक में दूध का विशेष उपयोग होता है। शिवलिंग का दूध से रुद्राभिषेक करने पर समस्त मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सोमवार के दिन दूध का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है। जल में थोड़ा सा दूध डालकर स्नान करने से मानसिक तनाव दूर होता है और चिंताएं कम होती हैं। 

शिवलिंग का दही से अभिषेक करने पर क्या फल प्राप्त होता है, पढ़िए

ऐसी मान्यता है कि दही से अभिषेक करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। दही से रुद्राभिषेक करने से भवन-वाहन की भी प्राप्ति होती है।

शिवलिंग के अभिषेक में शहद को शामिल क्यों किया जाना चाहिए

शहद से अभिषेक करने से धन वृद्धि होती है। इसके साथ ही शहद से अभिषेक करने से पुरानी बीमारियां भी नष्ट हो जाती हैं। 

शिवलिंग का अभिषेक में घी का प्रयोग क्यों करते हैं

घी से अभिषेक करने पर भी धन में वृद्धि और आरोग्यता लाता है।

शिवलिंग के अभिषेक की सामग्री में शक्कर क्यों मिलाते हैं

शक्कर मिले दूध से अभिषेक करने से इंसान विद्वान हो जाता है। 

शिवलिंग के अभिषेक में इत्र, गन्ने का रस और सरसों के तेल से क्या होता है

अगर आप शादीशुदा जीवन से खुश नहीं हैं तो भगवान शिव का इत्र से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपके अपने पति के साथ संबंध मधुर बनेंगे।
शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने पर अपार लक्ष्मी मिलती है।
शत्रुओं से परेशान हैं तो सरसों के तेल से शिवलिंग पर अभिषेक करने से दुश्मन पराजित होंगे।

शिवलिंग के अभिषेक में बिल्वपत्र और भांग का महत्व क्या है

बेलपत्र को संस्कृत में 'बिल्वपत्र' कहा जाता है। यह भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि बेलपत्र और जल से भगवान शंकर का मस्तिष्क शीतल रहता है। पूजा में इनका उपयोग करने से वे बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं।

हलाहल विष के सेवन के बाद शिवजी का शरीर नीला पड़कर तपने लगा परंतु फिर भी शिव पूर्णतः शांत थे लेकिन देवताओं और अश्विनी कुमारों ने सेवा भावना से भगवान शिव की तपन को शांत करने के लिए उन्हें जल चढ़ाया और विष का प्रभाव कम करने के लिए विजया (भांग का पौधा), बेलपत्र और धतूरे को दूध में मिलाकर भगवान शिव को औषधि रूप में पिलाया। तभी से लोग भगवान शिव को भांग भी चढ़ाने लगे। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.

गर्मी के मौसम से पहले पौधारोपण कौन करता है, नरेंद्र सलूजा ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए- BHOPAL NEWS

Posted: 28 Feb 2022 08:01 AM PST

भोपाल
। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कमलनाथ की विश्वसनीय मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने मध्यप्रदेश में दिनांक 1 से 5 मार्च तक चलने वाले सरकारी पौधारोपण कार्यक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। उनका सरल सवाल है कि गर्मियों से पहले पौधारोपण कौन करता है। क्या सरकार कोई गड़बड़ी करना चाहती है। 

सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने संकल्प लिया था कि प्रतिदिन एक पौधा लगाएंगे। इसी संकल्प के तहत शिवराज सरकार ने एक अजीबो गरीब फैसला लिया है कि मध्य प्रदेश में 1 मार्च से 5 मार्च तक पौधारोपण का महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें नागरिक, स्वैच्छिक संगठन, सरकार के तमाम विभाग सभी मिलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करेंगे। 

नरेंद्र सलूजा ने याद दिलाया कि पौधारोपण का सही समय वर्षा ऋतु होता है लेकिन भीषण गर्मी के समय मार्च माह में पौधारोपण के इस अभियान से क्या कोई बड़ा घोटाला मध्यप्रदेश में करने की तैयारी है, क्या बड़ा फर्जीवाड़ा करने की तैयारी है। सलूजा ने कहा कि मार्च महीने की भीषण गर्मी में जब पौधा सुरक्षित नहीं रह सकता, जहां उसको पर्याप्त पानी नहीं मिल सकता, उस समय पौधा रोपण अभियान का क्या उचित है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

कलेक्टर हो तो ऐसा, CORONA अनाथ बच्चों को KV में एडमिशन दिलाया- INDORE NEWS

Posted: 28 Feb 2022 07:55 AM PST

इंदौर।
कलेक्टर क्रिएटिव हो तो कुछ भी कर सकता है। मनीष सिंह आईएएस ने CORONA के कारण अनाथ हुए बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन दिलाने के लिए ना केवल केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा बल्कि उसे मंजूर भी करवा दिया। सबको फ्री में एडमिशन मिलेगा। 

सभी बच्चों को यूनिफॉर्म और स्टेशनरी भी मिलेगी

मध्य प्रदेश के दर्जनों कलेक्टर शासन के निर्देशों का इंतजार करते रहते हैं परंतु कुछ ऐसे होते हैं जो सिस्टम को जनता के हित में बनाने की कोशिश करते हैं। सोमवार को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 की मैनेजमेंट कमेटी की मीटिंग में कलेक्टर मनीष सिंह ने यह गुड न्यूज़ दी। बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को प्राथमिकता से दाखिला दिलाने के लिए केन्द्र सरकार को गत वर्ष पत्र लिखा गया था। इस संबंध में केन्द्र सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक तथा संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेते हुए मंजूरी दी है। 

कलेक्टर कार्यालय से एडमिशन की लिस्ट जारी होगी

उन्होंने लिए गए निर्णय को सभी केन्द्रीय विद्यालयों में लागू करने के भी निर्देश दिए हैं।इसके फलस्वरूप अब इंदौर के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में 20 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दाखिला होगा। कलेक्टर ने बताया कि जिन बच्चों का दाखिला होगा, उनके लिए जनसहयोग से स्कूल यूनिफॉर्म, कापी-किताबें आदि की भी व्यवस्था भी की जाएगी। ऐसे बच्चों के दाखिले के लिए कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कलेक्टर की अनुशंसा के माध्यम से दाखिला कराया जाए। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- स्वास्थ्य मिशन के ऑफिस में रिश्वतखोरी पकड़ी, लोकायुक्त की कार्रवाई

Posted: 01 Mar 2022 04:43 AM PST

भोपाल।
लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ऑफिस में खुलेआम चल रही रिश्वतखोरी पकड़ी है। 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आउटसोर्स कर्मचारी हैं। एक अन्य सस्पेंड कर्मचारी को बहाल करने के बदले रिश्वत की वसूली कर रहे थे। आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कर्मचारियों को इसीलिए सस्पेंड किया जाता है ताकि रिश्वत वसूली जा सके।

नीमच के लैब टेक्नीशियन शेख हारुन से तीन दिन पहले 25 फरवरी को NHM में पदस्थ कार्यालय सहायक किरण सिंह और बाबू नितिन पाल ने घूस मांगी थी। शिकायतकर्ता शेख हारुन को गैरहाजिर रहने के कारण सस्पेंड किया गया था। उसकी बहाली का मामला NHM में लंबित है। मामले को लेकर दोनों कर्मचारियों ने रिश्वत मांगी थी।

लैब टेक्नीशियन की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने प्लानिंग के तहत शिकायतकर्ता लैब टेक्नीशियन को रिश्वत देने के लिए भेजा और जैसे ही उसने रिश्वत की रकम कर्मचारियों के हाथ में दी, छापामार कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया गया। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों कर्मचारी आउट सोर्स कंपनी द्वारा नियुक्त किए गए हैं, यानी की नियमानुसार शासकीय सेवक नहीं है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

Post Bottom Ad

Pages